Showing posts with label Protest. Show all posts
Showing posts with label Protest. Show all posts

Thursday, March 09, 2023

पंजाब सरकार पर भाजपा का आक्रामक रुख और उग्र हुआ

Thursday 9th March 2023 at 07:02 PM

लुधियाना से 135 कारों का एक जत्था जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में चंडीगढ़ पहुंचा

पंजाब में बिगड़ी लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति के विरोध में धरना प्रदर्शन

चंडीगढ़//लुधियाना: 9 मार्च 2023: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन डेस्क):: 

आम जनता के बहुत बड़े हिस्सों को भी अब 84 के दोहराव का खतरा डराने लगा है। आए दिन गैंगस्टरों को मार कर वाहवाही बटोरने में लगी सरकार आए दिन हो रही हिंसक घटनाओं को रोकने  रही है। सत्ता केंद्र के नज़दीक गिने जाते खरड़ मोहाली जैसे क्षेत्रों में फुकरागिरि, गुंडागर्दी और शक्की सरगर्मियां आम देखी  जा सकती हैं। इसके विरोध में लोग दबे सुर में बात करते हैं लेकिंन आपस में ही। इन दबे सुरों को आवाज़ दी है अब भारतीय जनता पार्टी ने।  

पंजाब में भी अब सबसे ज़्यादा संगठित और अनुशासित संगठन के तौर पर उभर का सामने आई भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अमन कानून की मौजूदा स्थिति पर ऊँगली उठाई है। सिर्फ ऊँगली ही  बल्कि लुधियाना से चंडीगढ़ तक 135 वाहनों पर मार्च भी किया है। इस मार्च के मौके पर बहुत सी घटनाओं का संक्षिप्त विवरण भी दिया है। अजनाला में ठाणे पर कब्ज़ा और श्री आनंदपुर साहिब होल मोहल्ले पर हुई एन आर आई निहंग सिंह की हत्या के बाद यह बहुत बड़ी प्रतिक्रिया के तौर पर सामने आया है। 

भारतीय जनता पार्टी केज़िला अध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में लुधियाना से 135 कारों का एक जत्था आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने चंडीगढ़ पंहुचा जिसमे भाजपा के कार्यकर्ता भारतीय
जनता पार्टी जिंन्दाबाद,भारत माता की जय के जयकारों की गूंज के साथ भाजपा कार्यकर्त्ता चंडीगढ़ पहुंचे। 

भाजपा पंजाब के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ भाजपा ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। इस जोरदार प्रदर्शन के बीच पुलीस ने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं के ऊपर पानी की बौछार कर दी। लेकिन भाजपा के कार्यकर्त्ता टस से मस नहीं हुए और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। 

आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर पंजाब भाजपा ने विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा करते हुए विरोध प्रदेशन शुरू कर दिया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा की  पंजाब में बिगड़ी लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति के विरोध में आज चंडीगढ़ में धरना पर्दर्शन किया जिसमे लुधियाना से लगभग 500 कार्यकर्ता चंडीगढ़ पहुंचा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में बेलगाम गैंगस्टर और अपराधी रोज़ाना सरेआम हत्याएं,डकैतियां, लूटपाट,गोलीबारी जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पहले अंतर्राष्ट्रीय कब्बडी खिलाड़ी सहित चार और कब्बडी खिलाड़ियों की हत्या,फिर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और अब अमृतसर में आम आदमी पार्टी के नेता द्वारा पुलिस के सामने सरेआम गोलियां बरसा कर एक युवक की हत्या कर दी गई। 

इस मौके पर उनके साथ पंजाब भाजपा के खजांची गुरदेव शर्मा देबी,भाजपा पंजाब के कार्यकारणी सदस्य जतिंदर मित्तल,जिला महामंत्री नरेंदर सिंह मल्ली,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,सुनील मौदगिल,डा.निर्मल नैय्यर,अश्वनी टंडन,लकी शर्मा,मनीष चोपड़ा,पंकज जैन,सुमन वर्मा,जिला सचिव नवल जैन,सतनाम सिंह सेठी,सुखजीव सिंह बेदी, धर्मिंदर शर्मा,अंकित बत्रा,मिनी जैन,सुनील माफिक,दीपक गोयल,प्रिंस सिंह बब्बर, सुमित टंडन,अमित डोगरा,सोशल मीडिया से राजन पांधे, इन्दर अग्रवाल,जसदेव तिवारी,तीरथ तनेजा,गुरदीप सिंह सोढ़ी,केवल गर्ग,हरबंश सलूजा,दीपक डडवाल,राजीव शर्मा,हिमांशु कालड़ा,अमित मित्तल,शिव राम गुप्ता,यशपाल वर्मा,संजीव पूरी,संदीप वडवा,राकेश जग्गी,संजीव सचदेवा,राजीव शर्मा,गौरव अरोड़ा आदि कार्यकर्ता धरना पर्दर्शन में चंडीगढ़ पहुंचे।

Friday, September 23, 2022

बिल्डरों के खिलाफ मोहाली में अब फिर नया मामला

23rd September 2022 at 3:45 PM

बिल्डरों के खिलाफ मोहाली में अब फिर नया मामला

 प्रीत सिटी हाउसिंग के वासियों ने दी बड़े एक्शन की चेतावनी  

मीडिया के समक्ष स्थानीय विधायक के घरों को घेरने की चेतावनी 

बिल्डर पर बुनियादी सुविधाएं ना देने का लगाया आरोप

अगर सत्ता की राजधानी के निकट है यह हाल तो क्या होगा बाकी पंजाब का हाल 

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रीत सिटी हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारी

मोहाली: 23 सितंबर 2022: (गुरजीत बिल्ला//कार्तिका सिंह//इनपुट-पंजाब स्क्रीन डेस्क)::

जब एक तरफ देश में बड़े बड़े राजनेता और अमीर लोग कई कई एकड़ के फ़ार्म हाऊस वो भी कई कई स्थानों पर बनाने में लगे थे तो उस समय ही यह खतरा नज़र आने लगा था कि आम जनता के लिए शायद रहने की ज़मीन का गंभीर संकट पैदा हो जाए। आखिर यह संकट जब गंभीर रूप में सामने आने लगा तो फरिश्तों की तरह सामने आए बिल्डर लोग। 

टीवी सीरियलों और फिल्मों में जो बड़े बड़े कई कई मंज़िलों के फ़्लैट दिखा करते थे उनकी मौजूदगी पंजाब में भी नज़र आने लगी। बड़ी बड़ी सी सोसायटी जैसी कॉलोनीयां, गेट पर हाई फाई सुरक्षा तंत्र, जगमगाती रौशनियां, सोसायटी के अंदर ही स्वीमिंग पूल, क्लब, कम्युनिटी हाल और बहुत कुछ आउटर सुविधाएं भी। पूरी तरह चकाचौंध ही चकाचौंध। 

जो लोग आतंकवाद के दौर में गली मोहल्लों में चलती रही गोलियों में चैन की नींद सोना ही भूल गए थे उनके लिए यह सब किसी अलौकिक माहौल से कम नहीं था। यहीं से शुरू हुआ इस कारोबार में तेज़ी का दौर। बड़े बड़े लोग और बड़े बड़े अफसर इसमें आ दाखिल हुए। अख़बारों में बड़े बड़े विज्ञापन और विज्ञापनों में बड़े बड़े दावे। इन विज्ञापनों और दावों ने लोगों को तेज़ी से आकर्षित किया। लोगों ने अपनी जमापूंजी इस सपने को साकार करने में डाल दिया। मेहनत की कमाई से जोड़ा एक एक रूपयिसमेँ लगा दिया। काम पड़ा तो गहने बेच कर इस रकम को पूरा कर दिया। फिर भी काम पड़े तो क़र्ज़ उठा लिए। 

ऐसा कर बैठना कोई अनहोनी भी नहीं थी वास्तव में हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह अपनी मेहनत की कमाई का एक-एक रुपया जोड़कर घर बना ले। इसी तरह का एक मामला प्रीत सिटी हाउसिंग सोसाइटी सेक्टर 86, मोहाली के निवासियों ने इसी सोसायटी में एक फ्लैट खरीद कर पूरा किया था, सुविधा न होने के कारण उनके लिए यह फैसला उनके लिए सिरदर्द बन गया है। सभी राजनीतिक स्तर के अधिकारियों और राजनीतिक दलों के मंत्रियों से मिलने के बाद भी बिजली-पानी नहीं मिल रहा है।  ये विचार प्रीत सिटी हाउसिंग सोसाइटी, सेक्टर 86, मोहाली अध्यक्ष दलजीत सिंह और महासचिव संजय गुप्ता ने आज मोहाली प्रेस क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान व्यक्त किए।

दलजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने प्रीत सिटी हाउसिंग सोसाइटी, सेक्टर-86, एस.ए.एस.  नगर, मोहाली को वर्ष 2005 में मेगा परियोजना के लिए अनुमोदित किया गया था।  इस स्वीकृति के बाद ही लगभग सभी निवासियों ने आवासीय/वाणिज्यिक फ्लैटों का क्रय कर पंजीयन करा लिया है तथा डेवलपर की मांग के अनुसार देय भुगतान भी कर दिया गया है।  वर्ष 2012 में आवासीय फ्लैटों के लिए 3333 रुपये प्रति वर्ग गज और कमर्शियल प्लॉटों के लिए 7232 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से प्लॉटों के मूल्य के अतिरिक्त डेवलपर की मांग पर करोड़ों रुपये की राशि जमा की गयी।  संजय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कमर्शियल प्लॉट के लिए प्रति गज 7200 सौ रुपये और रिहायशी प्लॉट के लिए 60-70 करोड़ रुपये ईडीसी शुल्क जमा किए हैं। सोसायटी में कुल 1200 प्लॉट बनाए गए हैं, जिनमें 250 से अधिक घरों को बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है।  इस स्तर पर मोमबत्तियों या जनरेटर के माध्यम से महंगी बिजली के साथ रोशनी होती है।  उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी और डिवेलपर आपस में मिल चुके हैं। डेवलपर ने बिजली कनेक्शन देने के लिए 30 हजार से 50 हजार रुपये की एनओसी देने की मांग की है। सोसायटी की सदस्य राजविंदर कौर ने भावनात्मक रूप से कहा कि वह पूरी तरह से अंधेरे में जी रही है और लाखों रुपये जमा करने के बाद भी नरक जैसा जीवन जीने को मजबूर है।  गामडा उसे प्लॉट खाली करने का नोटिस भेज रहा है। उपप्रधान सतनाम सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई का एक-एक रुपया जोड़कर घर बनाने का सपना देखता है।  ऐसा ही एक मामला यहां के निवासियों ने इस सोसायटी में फ्लैट खरीदकर पूरा किया, लेकिन उनका यह फैसला उनके लिए सिरदर्द बन गया है।

सोसायटी के सभी निवासी निराशा की स्थिति में नर्क जैसा जीवन जीने को मजबूर हैं और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में सोसायटी में उनका रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने घोषणा की कि वह अधिकारियों और मंत्रियों से तंग आ चुके हैं, अगर उनकी बात नहीं सुनी गई, तो उन्हें स्थानीय विधायकों के घरों को घेरने के लिए मजबूर किया जाएगा।  इस अवसर पर इंद्रपाल सिंह, मलकीत सिंह, लखविंदर सिंह, हरजीत सिंह और कंवर सिंह गिल मौजूद रहे। इस संबंध में संपर्क करने पर डिवेलपर चरण सिंह सैनी ने कहा कि 70 प्रतिशत प्लॉट मालिक डिफॉल्टर हैं और जब तक पूरा भुगतान नहीं हो जाता तब तक सभी सुविधाएं नहीं दी जा सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनमें से कई ने गामाडा से नक्शा पास कराए बिना ही घर बना लिए हैं, जिससे पानी और बिजली के कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। 

पंजाबी में यही खबर आप पंजाब स्क्रीन पंजाबी में भी पढ़ सकते हैं केवल यहां पर क्लिक कर के 

अंग्रेज़ी के लिए पंजाब स्क्रीन अंग्रेज़ी पर भी क्लिक कर सकते हैं 

समाजिक चेतना और जन सरोकारों से जुड़े हुए ब्लॉग मीडिया को जारी रखने में निरंतर सहयोगी बनते रहिए। नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आप सहजता से ही ऐसा कर सकते हैं। 

Sunday, September 11, 2022

इण्डिया गेट की जगह पर अपना राष्ट्रिय स्मारक अब तक क्यों नहीं?

Saturday 10th September 2022 at 11:32 PM

नामधारियों ने किया प्रीति सिंह की अगवानी में ज़ोरदार रोष प्रदर्शन


नई दिल्ली
:10 सितंबर 2022: (साहिबा कौर//पंजाब स्क्रीन डेस्क):: 

दिल्ली का इंडिया गेट फिर विवादों में है। बहुत से लोगों का कहना है कि यह अंग्रेजों की ही निशानी है। उसी शासन सत्ता की याद दिलाता है। इस बार इसके खिलाफ आए हैं नामधारी समाज के लोग। इनका कहना है की हमारे अपने शहीदों का कोई स्मारक ही नहीं है। इसे देख कर ब्रिटिश सत्ता के शहीद याद आते हैं। 

गौरतलब है कि नई दिल्ली के केंद्र में 42 मीटर ऊंचा इंडिया गेट उन इमारतों में शामिल है जिन्हें दिल्ली जाने वाले लोग विशेष तौर पर देखना पसंद करते हैं। सुबह शाम इण्डिया गेट परिसर में भारी भीड़ रहती है जो यहां पिकनिक जैसा माहौल बना देती है। 

रोष प्रदर्शनों के लिए भी अक्सर इसका इस्तेमाल किजा जाता है। इस तरह यह दिल्ली का एक केन्द्रीय स्थल बना हुआ है। इसके अतीत में जाएं तो वास्तव में यह गेट ऐसा है जो एक चौराहे के बीच में आर्कवे की तरह “आर्क-डी-ट्रायम्फ” ही है। लगभग अपने फ्रांसीसी समकक्ष के समान, यह उन यह उन हज़ारों भारतीय सैनिकों को याद करता है, जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना के लिए लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी। शहीद हुए सैनिकों की संख्स्माया को लेकर आंकड़े अलग अलग मिलते हैं। इस स्रमारक में 13,516 से अधिक ब्रिटिश और भारतीय सैनिकों के नाम भी उक्रे हुए  जो पश्चिमोत्तर सीमांत अफगान युद्ध 1919 में मारे गए थे। आखिर यहां 1947 के बाद शहीद हुए उन भारतियों का ज़िक्र क्यों नहीं जो भारत के लिए लड़ते शहीद हुए हों?  स्वतंत्र भारत में बेगाने शहीदों का स्मारक क्यूं?

यहां याद दिलाना उचित होगा कि इंडिया गेट की आधारशिला उनकी रॉयल हाइनेस, ड्यूक ऑफ कनॉट ने 1921 में रखी थी और इसे एडविन लुटियन ने डिजाइन किया था। स्मारक को 10 साल बाद तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन ने राष्ट्र को समर्पित किया था। भारत को आजादी मिलने के बाद एक और स्मारक, अमर जवान ज्योति बहुत बाद में जोड़ा गया था। दिसंबर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों की देश को याद दिलाने के लिए मेहराब के नीचे अनन्त ज्योति दिन-रात जलती है। लेकिन सिर्फ अम्र जवान ज्योति क्यूं? पूरा स्वतंत्र स्मारक भारतीय शहीदों के लिए क्यूं नहीं। इस मकसद की मांग पहले भी बहुत बार उठी है लेकिन इस बार इसे लेकर सामने आए हैं नामधारी। वे नामधारी जो अपने गुरु ठाकुर दलीप सिंह जी के आदेशों को भगवान के वचनों की तरह मानते हैं। 

अब यह नामधारी दिल्ली के इंडिया गेट पर शहीद स्मारक बनाने की मांग को लेकर के नामधारी समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर नामधारी समाज के लोगों की पुलिस के साथ तीखी बहस भी हुई। इस मौके पर  पहुंचे हुए प्रदर्शनकारियों की मुख्य संयोजक प्रीति सिंह ने कहा कि हम पिछले 7 सालों से सरकार से मांग कर रहे हैं हैं कि सरकार देश के उन स्वतंत्रता सेनानियों को उचित सम्मान देते हुए उनके लिए एक शहीद स्मारक बनाए। जिससे शहीदों को सही सम्मान मिल सके जिन्होंने देश को आजाद कराने में अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। ऐसे हज़ारों स्वतंत्रता सेनानी है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी लेकिन उन्हें अभी तक कोई नहीं जान पाया है। हम चाहते हैं कि सरकार उन सभी शहीदों के नाम का स्मारक बनाये। सरकार एक ऐसा भव्य स्वतंत्रता शहीद  स्मारक बनाये जिस पर उन सभी शहीदों के नाम अंकित हो जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राण अर्पित कर दिए।  एक ऐसा विशाल शहीद स्मारक बनाए जो एक मिसाल बन सके। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए लेकिन पुलिस ने बाद में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

इसी बीच कुछ लोग इस पर भी नाराज़ हैं कि महारानी एलिज़ाबेथ के निधन पर देश का राष्ट्रिय ध्वज आधा क्यूं झुकाया गया है?

समाजिक चेतना और जन सरोकारों से जुड़े हुए ब्लॉग मीडिया को मज़बूत करने के लिए आप आप अपनी इच्छा के मुताबिक आर्थिक सहयोग भी करें टंकी इस तरह का जन  मीडिया जारी रह सके।

Tuesday, March 22, 2022

कांग्रेस में व आप में कोई फर्क रह गया क्या--- पुष्पेंदर सिंगल

22nd March 2022 at  7:00 PM

संजीव अरोड़ा के खिलाफ भाजपा ने भी किया खुला विरोध 


लुधियाना: 22 मार्च 2022: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 

संजीव अरोड़ा को राजयसभा सदस्य बनाए जाने के विरोध का मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है। पंजाब के बहुत से संगठनों ने राज्य सभा सदस्यों के चुनाव को लेकर सख्त एतराज़ जताया हैऔर सवाल किया है कि आप की लीडरशिप बताए कि इन लोगों ने अब तक पंजाब के लिए क्या किया है और आगे इनसे क्या उम्मीद है? अब इस विरोध को तीखा करते हुए भारतीय जनता पार्टी भी सरगर्मी के साथ शामिल हो गई है। भाजपा नेताओं ने संजीव अरोड़ा का अतीत फिर से खंगाला है। 

भाजपा जिला लुधियाना के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया की कुछ महीने पहले इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना में 4.5 एकड़ जमीन को कौड़ियों के भाव बेचने के मामले में लुधियाना भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया था और ट्रस्ट दफ्तर को ताला लगाया था। यह जमीन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना द्वारा रितेश प्रॉपर्टी नाम की फर्म को अलॉट हुई थी जिसके डायरेक्टर संजीव अरोड़ा हैं जिन्हें अब आम आदमी पार्टी से राज्य सभा का सांसद बनाया गया है। गौरतलब है कि संजीव अरोड़ा लुधियाना के उद्योगपति है। लुधियाना भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा की कांग्रेस में व आप में फिर क्या फर्क रह गया है।   

जानकारी के लिए बताते चलें कि शहर के दुगरी रोड स्थित जिस एरिया में यह जमीन है, वहां मार्केट दाम लगभग दो लाख रुपये प्रति गज है। इसके हिसाब से जमीन की कुल कीमत लगभग 350 करोड़ रुपये बताई गयी थी लेकिन चेयरमैन और कांग्रेस के मंत्री ने मिलकर इस ज़मीन को अपने चहेतों रितेश प्रॉपर्टी के डायरेक्टर संजीव अरोड़ा को महज 96 करोड़ रुपये में बेच दिया था। 

इससे सरकारी खजाने को लगभग 250 करोड़ रुपये की चपत लगनी संभव थी लेकिन भाजपा के कड़े विरोध के बाद यह डील रद्द हो गयी थी। दूसरी तरफ जब भाजपा को राज्यसभा में सांसद भेजने का मौका मिला था तब भाजपा ने स्व. लाला लाजपत राय जैसे उद्योगपति का नाम भेजा था और लाला जी को जानने वाले शहर के हर एक उद्योगपति को जानकारी है कि किस तरह लाला जी ने शहर की उद्योगिक समस्यायों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी। यही कारण है कि लोग आज भी लाला जी को याद करते हैं। 

आप इसी खबर के साथ देख सकते हैं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को टाला लगाए जाने की फाईल फोटो। उस धरने के समय भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने वाला था। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल के नेतृत्व में भाजपा लुधियाना के कार्यकर्ताओं ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तर को ताला लगा दिया था। इस मौके पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष परवीन बंसल,खजांची गुरदेव शर्मा देबी, पंजाब भाजपा व्यापर प्रकोष्ठ के प्रधान दिनेश सरपाल,मिनोरिटी मोर्चा पंजाब के प्रधान जॉन मसीह,पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू विशेष तौर से इस पर्दर्शन में शामिल हुए थे। 
इससे पहले लुधियाना पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर बंदोबस्त किया हुआ था लेकिन भाजपा कार्यकर्ता जोश में बैरिकेडिंग को उखाड़ते हुए ट्रस्ट की ओर बढ़ गए और भाजपा अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल ट्रस्ट दफ्तर को ताला लगाने में कामयाब हो गए।इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने बताया की लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमन बाला सुब्रह्मण्यम व पंजाब के मंत्री भारत भूषण आशु ने कौड़ियों के भाव बेचीं अपने चहेतों को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन उन्होंने बताया की 3.79 एकड़ यानि 16344 वर्ग गज को 91 करोड़ 86 लाख 47 हजार 210 रुपए के आरक्षित मूल्य पर अपने चहेतों भू माफिया को बेच दी। इस जमीन की कीमत बाजार भाव के हिसाब से करीब 350 करोड़ रुपये बताया जाता है, जिसे महज 96 करोड़ रुपये में बेच कर सरकारी खजाने को  लगभग 250 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। 
 भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने जानकारी देते हुए कहा था कि लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन पार्ट टू और दुगरी रोड स्थित यह जमीन दो लाख रुपये प्रति वर्ग गज से भी ज्यादा की है और नेता इस जमीन को कोड़ियो  के भाव बेचकर अपनी तिजोरी भर रहे हैं, जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकारी संपत्तियो की लूट नही होने दी जाएगी।   और वे घोटाले के खिलाफ तत्काल कार्रवाई, जमीन की नीलामी पर प्रतिबंध और घोटाले में शामिल अधिकारियों और अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं। 
इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता,कांतेन्दु शर्मा, सुनील मौदगिल, हर्ष शर्मा, महेश शर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन,महिला मोर्चा की महामंत्री हरमनदीप कौर,भाजपा लुधियाना एस सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह,किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रताप सिंह,ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विजय सूरी,युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप,युवा मोर्चा महामंत्री अजिंदर सिंह,एस सी मोर्चा के सह प्रभारी राजिंदर खत्री,संतोष विज,जिला उपाध्यक्ष सतपाल सग्गड़,सुनील मौदगिल,अश्वनी बहल,यशपाल जनोत्रा,राजेश्वरी गोसाई ,किरण शर्मा, जिला सचिव पंकज जैन,संजय गोसाई,अमित डोगरा,नवल जैन,मनमीत सिंह चावला,विक्की सहोता,नरींदर सिंह मल्ही,भूषण गोयल,सरदार तरनजीत सिंह,कैलाश चौधरी,सुमन वर्मा,भूषण गोयल,सुरिंदर बाली,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,प्रवक्ता विशाल गुलाटी अंकित बत्रा,धरमिंदर शर्मा,डिंपी मक्कड़,मंडल प्रभारीयो में दीपक गोयल,जज्बीर मनचंदा, परवीन शर्मा,चन्दन गुप्ता, पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा,पार्षद सुरिंदर अटवाल,ऐनी सिक्का,लोकल बॉडी सेल के प्रधान इन्दर अग्रवाल,आईटी इंचाजों में मनीषा सैनी,हर्ष सरीन,मनु अरोड़ा,राजेश अरोड़ा,और मंडलों के प्रधानों में लकी शर्मा,शिव राम गुप्ता,संजीव पूरी,भूपिंदर राय,दमन कपूर,राकेश जग्गी,जसदेव तिवारी,तीर्थ तनेजा,गुरप्रीत सिंह सोढ़ी,केवल गर्ग,सुरेश गर्ग,संदीप वडवा,गौरव अरोड़ा,हरीश सग्गड़,भोला झा, ऐडवोकेट ऐन. के. शर्मा,सुमन शर्मा ,डा परमजीत सिंह,भाजपा  प्रदेश व लुधियाना जिले के सभी कार्यकारिणी सदस्य,मोर्चों व सैलों के प्रधान,मंडलों के प्रधान व महामंत्रिगण मौजूद थे आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष पर्दर्शन उपस्थिति दर्ज कराई।

Tuesday, October 05, 2021

आप' पंजाब का शिष्टमंडल यूपी पुलिस की हिरासत में

लखीमपुर खीरी घटना ने की भाजपा--गुंडागर्दी' की पुष्टि:राघव चड्ढा

राघव चड्ढा, हरपाल सिंह चीमा, प्रो. बलजिंदर कौर व अमरजीत संंदोआ को निघासन और कुलतार सिंह संधवां को सिधौली पुलिस ने हिरासत में लिया


चंडीगढ़
: 5 सितंबर 2021: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

लखीमपुर खीरी में क्वसरकारी गुंडागर्दी' की भेंट चढ़े शहीद किसानों के परिवारों के साथ दुख सांझा करने लखीमपुर खीरी जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के शिष्टमंडल को उत्तर प्रदेश पुलिस-प्रशासन ने निगासन पुलिस नाके पर रोक कर हिरासत में ले लिया है। 
'आप' पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा और प्रतिपक्ष नेता हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में जा रहे शिष्टमंडल में विधायक कुलतार सिंह संधवां, प्रो. बलजिंदर कौर और अमरजीत सिंह संंदोआ शामिल थे। इनमें से कुलतार सिंह संधवां को लखनऊ से निकलते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
आप के शिष्टमंडल ने सबसे पहले गांव बनवारीपुर में मृत किसान के घर जाना था। लेकिन उक्त गांव से करीब दस किमी. पहले ही निघासन थाना पुलिस द्वारा लगाए नाके पर शिष्टमंडल को रोक लिया गया। इस दौरान राघव चड्ढा सहित अन्य नेताओं की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से काफी नोकझोंक हुई। इसके बाद क्वआप' नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। 
इस मौके पर राघव चड्ढा ने कहा, क्वक्वहमने इतिहास के पन्नों में पढ़ा था कि जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के शासन में लोगों को एक गेस चेंबर में डालकर जहरीली गैस छोड़ उन्हें मार दिया जाता था।'' इसी तरह आज देश में भी किसान को कुचलने और रौंदने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता कर रहे हैं।

राघव चड्ढा ने कहा, जब से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है,  भाजपा की गुंडागर्दी के बारे में लोगों के मन की मामूली शंका भी दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के गुंडों के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने ही किसानों को रौंदा और फिर वहां से फरार हो गया।  
राघव चड्ढा ने बताया कि आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने मांग की है कि जिन दरिंदों ने किसानों को रौंदने का अपराध किया, उत्तर प्रदेश पुलिस उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डाले।
'आप' की दूसरी मांग है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए ,क्योंकि उसके कुर्सी पर काबिज रहने तक निष्पक्ष जांच नहीं की जा सकती।
'आप' ने तीसरी मांग में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीडि़त किसानों के परिजनों के पास जाकर उनसे माफी मांगते हुए सांत्वना प्रकट करनी चाहिए और वहीं से काले कानून रद्द करने सहित सभी फसलों पर एमएसपी की गारंटी की घोषणा करें। मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ में जिस कार्यक्रम में गए वहां से लखीमपुर महज 120 किलोमीटर दूर था लेकिन मोदी वहां नहीं गए।
'आप' से नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि देश का किसान लंबे अरसे से तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। इस आंदोलन में सात सौ से अधिक किसान शहादत दे चुके हैं, बावजूद इसके भाजपा वाले हिंसा पर उतारू हैं और किसानों को मार रहे हैं।
चीमा ने कहा कि जब तक तीनों काले कृषि कानून रद्द नहीं होते, आम आदमी पार्टी किसानों के हक के लिए संघर्ष जारी रखेगी। क्योंकि आप कल भी किसानों के साथ थी, आज भी किसानों के साथ है और भविष्य में भी साथ रहेगी। चीमा ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सोच भी यही है कि किसान है तो देश है।

लखीमपुर खीरी की घटना के पीछे भाजपा के गुंडे--सुरेश गोयल

लखीमपुर खीरी घटना को बताया दर्दनाक हादसा  

 किसान आंदोलन को दबाने की गहरी साजिश: ग्रेवाल/सिद्धू

आरोपी केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे को तत्काल गिरफ्तार किया जाए:बग्गा


लुधियाना
: 5 अक्टूबर 2021: (प्रदीप शर्मा इप्टा//पंजाब स्क्रीन)::

लोकसभा प्रभारी अमनदीप सिंह मोही ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की शाहदत को एक दर्दनाक हादसा बताते हुए कहा है कि इस दर्दनाक हादसे के पीछे बीजेपी के गुंडे हैं और किसान आंदोलन को दबाने की गहरी साजिश का हिस्सा हैं। यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी इस घटना की निंदा करती है।  शहरी प्रधान सुरेश गोयल, ग्रामीण जिलाध्यक्ष हरभूपिंदर सिंह धरोर, ग्रामीण सह अध्यक्ष गुरदर्शन सिंह कोहली, जिला सचिव शरणपाल सिंह मक्कड़ ने बताया कि आज योगी और मोदी के पुतले फुके गए है, आम आदमी पार्टी  ने चौधरी मदन लाल बग्गा के नेतृत्व में उत्तर क्षेत्र के जालंधर बाईपास चौक पर पूरी ताकत से मार्च किया.

सुरेश गोयल के नेतृत्व में निर्वाचन क्षेत्र मध्य का जोधेवाल बस्ती चौक, दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल के नेतृत्व में निर्वाचन क्षेत्र पूर्व का समराला चौक, कुलवंत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में निर्वाचन क्षेत्र अतम नगर का अरोड़ा पैलेस चौक, नेतृत्व में दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र का विद्रोही स्टैंड राजिंदरपाल कौर छिना की आम आदमी पार्टी ने शिमलपुरी, जगदीप सिंह, नानक सिंह और अन्य पश्चिमी नेताओं के नेतृत्व में नई अदालत, जिला लुधियाना के गेट पर विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध करने वाले किसानों पर इस तरह के जानलेवा हमले कभी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।  आम आदमी पार्टी इस घटना के लिए जिम्मेदार केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे की तत्काल गिरफ्तारी और दंगा मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल हटाने की मांग करती है।

ग्रामीण अध्यक्ष हरभूपिंदर सिंह धरोरा और ग्रामीण सह अध्यक्ष गुरदर्शन सिंह कोहली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है और भविष्य में भी चट्टान की तरह किसानों के साथ खड़ी रहेगी.  भाजपा का तानाशाही रवैया देश के लिए खतरनाक है और हम इस रवैये का कड़ा विरोध करते हैं।  नरेंद्र मोदी को किसानों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए और काले कानूनों को तत्काल निरस्त करना चाहिए।  जिला सचिव शरणपाल सिंह मक्कड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मांग है कि भाजपा मंत्री के बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए और उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए.  उन्होंने कहा कि जब तक मामले का फैसला नहीं हो जाता, मंत्री को उनके पद से हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में वह जांच एजेंसियों को प्रभावित कर सकते हैं।  नरेंद्र मोदी को यह महसूस करना चाहिए कि किसान इन कानूनों के खिलाफ हैं, इसलिए वे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, इसलिए उन्हें इन काले कानूनों को तत्काल प्रभाव से वापस लेना चाहिए।

Sunday, July 18, 2021

मामला पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम पर हुए फैसले का

 Sunday 18th July 2021 at 7:22 PM

 राज्य  सरकार के फैसले के कारण 1650 अनएडेड कॉलेजों में रोष 


मोहाली
: 18 जुलाई 2021: (गुरजीत बिल्ला//पंजाब स्क्रीन)::

पंजाब सरकार में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के मुददे पर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पंजाब सरकार द्वारा अंडरटेकिंग मांगने की वजह से पंजाब के 1650 कॉलेजो में रोष की लहर है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने जॉइंट एसोसिएशन आफ कालेजिज़ (जैक) के साथ किए गऐ समझौते के बाबजूद कालेजों से यह एफिडेविट मांगना शुरू कर दिया है कि वे किसी भी छात्र से फीस भी नहीं मांगेंगे और उनके रोल नंबर और सर्टिफिकेट भी नहीं रॊकेगे।

इतना ही नहीं पंजाब सरकार ने कॉलेजो से लिखित में मांगा है कि पंजाब सरकार का 2017-18, 2018-19, 2019-20 का 40 प्रतिशत हिस्सा देने के बाद अगर केंद्र सरकार बकाया 60 प्रतिशत ना दे तो कॉलेज पंजाब सरकार से मांग ना  करे और ना ही सरकार के खिलाफ कोर्ट केस करें।

डॉ जगजीत सिंह, अध्यक्ष, जैक और डॉ गुरमीत सिंह धालीवाल, चैयरमेन, जैक ने कहा पंजाब के लगभग 3 लाख एससी छात्रो के साथ अन्याय हो रहा है। जहा एक तरफ अन्य राज्य इस राशि का भुगतान कर चुके हैं वही पंजाब के कॉलेज बकाया राशि के भुगतान के लिए दर दर कि ठोकरे खा  रहे है।

डॉ अंशु कटारिया, सह-अध्यक्ष, जैक ने कहा कि कॉलेजो के साथ अन्याय हो रहा है पंजाब सरकार बकाया 1549 करोड़ का भुगतान नही कर रही है और निजी कॉलेजो से लिखित रूप माग रही है कि अगर सरकार भुगतान ना करे तो वह कोर्ट नहीं जा सकते। कटारिया ने आगे कहा कि निजी कॉलेजो की जो ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के साथ मीटिंग में समझौता हुआ था, कॉलेज उसके मुताबिक ही एफिडेविट देंगे और कोई भी नई शर्त नहीं मानेंगे।

जैक के अन्य सदस्यों, स. सतनाम सिंह संधू, मुख्य संरक्षक जैक सहित जैक सदस्य; स. मंजीत सिंह, संरक्षक, जैक; स. निर्मल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जैक ; स. जसनिक सिंह, उपाध्यक्ष, जैक ; डॉ सतविंदर संधू, उपाध्यक्ष, जैक; श्री  विपिन शर्मा, उपाध्यक्ष, जैक; स. सुखमंदर सिंह चट्ठा, जनरल सचिव, जैक; श्री शिमांशु गुप्ता, वित्त सचिव, जैक; सरदार राजिंदर सिंह धनोआ, सचिव, जैक ने जैक के इस फैसले का समर्थन किया।

Saturday, January 02, 2021

कांग्रेस ने ताज़ा करवाई ब्रिटिश राज की याद-बीजेपी

Saturday: 2nd January 2020 at 05:40 PM WhatsApp 

   पंजाब में 1984 का माहौल सजीव करने पर तुली:तरुण चुघ   


लुधियाना
: 2 जनवरी 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 

कंपकंपा देने वाली सर्दी और  तेज़ बरसात के माहौल में भी भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस पार्टी के सांसद रवनीत सिंह बिटटू के ब्यान को  ज़ोरदार प्रदर्शन लुधियाना की शृंगार सिनेमा रोड पर किया।  इसके साथ ही बिटटू की ग्रिफ्तारी को लेकर  मोर्चा और धरना भी लगाने का एलान किया गया। यह पक्का मोर्चा//धरना कहां होगा इसकी जानकारी अभी बाद में घोषित की जानी है।  गौरतलब है कि सांसद बिटटू सिख पंथ के गर्मख्याली संगठनों से जुड़े सदस्यों द्वारा की जाती आलोचना के निशाने पर भी है। सांसद बिटटू के खिलाफ इस तरह की वीडिओज़ भी हाल ही में आ चुकी हैं। सांसद बिटटू पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं खालिस्तान समर्थक खाड़कुओं ने पंजाब सचिवालय में घुस कर जघन्य हत्या कर दी थी। उस समय संघ परिवार हिन्दुत्वी विचारधाराओं से जुड़े कई संगठनों और बीजेपी की नज़र में मुख्यमंत्री बेअंत सिंह एक ऐसे शहीद कहे जाते थे जिनके परिवार का सम्मान दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर किया जाना चाहिए।  बाद में इसी परिवार की वरिष्ठ सदस्य अर्थात दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत  सिंह की बेटी गुरकंवल  कौर ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को तरजीह दी थी। नई दिल्ली में वित्त मंत्री अरूण जेटली और पंजाब भाजपा इकाई के अध्यक्ष विजय सांपला व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में गुरकंवल कौर भाजपा में शामिल हुईं लेकिन तीन दिन बाद ही वह कांग्रेस पार्टी में लौट आईं। इस तरह कांग्रेस और भाजपा की सियासत  तीखे शब्दों में भी चलती रही और मीठे शब्दों में भी। अब बीजेपी उसी परिवार से सक्रिय कांग्रेसी सांसद  रवनीत बिटटू के सख्त खिलाफ है। बिटटू के खिलाफ मामला दर्ज करवा कर उसे अंदर करवाना बीजेपी के सबसे प्राथमिक कामों में शामिल लगता है।  

निशाने  पर बिटटू 

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सांसद रवनीत बिट्टू के विरुद्ध उनके घर में ऐलान कर गरजते हुए कहाकि अगर पंजाब की शांति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के खून से बनी रह सकती है तो वह इसके लिए तैयार हैं और वो इसके लिए बिट्टू के बुलाने पर जहाँ कहेंगे वहां आ जायेंगे। दरअसल प्रदेश भाजपा द्वारा कैप्टन की कांग्रेस सरकार द्वारा पंजाब में कानून-व्यस्व्था की धज्जियाँ उड़ाने व कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर किए हमले को कबूल करने के बाद भी उसके खिलाफ कोई कानूनी करवाई न करने व अब बिट्टू द्वारा ‘पंजाब की सड़कों पर खून व लाशें बिछाने’ के दिए ब्यान के विरुद्ध मामला दर्ज करने तथा उसे गिरफ्तार करने को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिंगार सिनेमा के सामने धरना देकर जम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ विशेष रूप से उपस्थित हुए। 

कांग्रेस सेंक रही है किसानों की  रोटियां 

अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता में अपना अस्तित्व बचाने के लिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था को दाँव पर लगाकर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसानों की लाशों पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। कांग्रेसी नेताओं व बिट्टू को पंजाब की शांति अच्छी नहीं लगती, क्या उनका मुझ पर हमला करवा कर दिल नहीं भरा? बठिंडा में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस की मौजूदगी मे किसानों के नाम पर असमाजिक तत्वों द्वारा हमला व पुलिस द्वारा उनका साथ देकर खुद लाठीचार्ज करना बहुत ही शर्मनाक है। तीक्ष्ण सूद के घर हुआ कृत्य इसका ताज़ा उद्धाहरण है और यह सब पंजाब पुलिस की आँखों के सामने हो रहा है। शर्मा ने मांग की कि डी.एस.पी. को फ़ौरन बर्खास्त किया जाए। डी.जी.पी. कैप्टन की कठपुतली बन कर काम कर रहे हैं। 

पुलिस के खिलाफ पक्का पक्का मोर्चा 

अश्वनी शर्मा ने 4 जनवरी से बिट्टू के विरुद्ध लुधियाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने तक पुलिस के विरुद्ध पक्का धरना देने का एलान किया। प्रधान शर्मा ने कहा कि जिन भाजपा नेताओं के घरों के बाहर धरने लगे हैं वह उन सब से मिलने जायेंगे और इसकी शुरुआत फरीदकोट से करेंगे।

गोबर फेंकने का गंभीर नोटिस 

अश्वनी शर्मा ने कहाकि वो किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगाए गए धरने के विरुद्ध नहीं हैं, क्यूंकि लोकतंत्र में हर किसी को समान अधिकार प्राप्त हैं लेकिन किसी के घर में बाहर. किसी के घर में गंदगी फैला कर या गाली-गलौच कर या धमकियाँ देना कानून का उल्लंघन है और ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कारवाई होनी चाहिए, जो कि पुलिस द्वारा पता होने के बाद भी नहीं की जा रही। 

राहुल गाँधी किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं 

तरुण चुघ ने कांग्रेसी नेताओं से सवाल किया कि 1984 में कांग्रेस द्वारा किये गए पंजाब में कत्लेआम और बहाई गई खून की नदी से क्या कांग्रेस नेताओं का दिल नहीं भरा? चुघ ने कहा कि पंजाब में भाजपा ने हमेशा से ही प्रदेश में शांति के बनाये रखने के हर सम्भव प्रयास किये हैं और हमेशा करती रहेगी। भाजपा इन्साफ की लड़ाई में कभी पीछे नहीं हटेगी। राहुल गाँधी किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं और इसमें उसका साथ कैप्टन दे रहे हैं।  कैप्टन हमेशा से ही झूठ बोलते और जनता को धोखा देते आए हैं। प्रदेश में नशा खत्म करने की बात झूठी उल्टा नशे से रोज़ाना मौतें हो रही है, नौजवानों को नौकरी के सपने दिखा कर दर-बदर कर दिया है, पेंशन योजनायें बंद कर दी हैं। जनता सब देख रही है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को इसका जवाब देगी। 

बड़ी संख्या में  पहुंचे वर्कर 

इस अवसर पर विजय सांपला, मनोरंजन कालिया, तीक्ष्ण सूद, प्रो. राजिंदर भंडारी, अनिल सरीन, ने संयुक्त रूप से अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने पंजाब की जनता को खून के आँसू रोने के लिए मजबूर कर दिया है। हर तरफ त्राहि-त्राहि मची है, लोग हर समय अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता में रहते हैं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ.सुभाष शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश बागा, परवीन बंसल, बिक्रमजीत सिंह चीमा, पंजाब भाजपा के खजांची गुरदेव शर्मा देबी, पंजाब भाजपा के सह खजांची रविंदर अरोड़ा, राजिंदर मोहन सिंह छीना,भाजपा लुधियाना के अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल,जिला महामंत्री राम गुप्ता, कान्तेंदु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,यशपाल जनोत्रा,योगेंदर मकोल,किरण शर्मा,महेश शर्मा,हर्ष शर्मा,अश्वनी बहल,आर डी शर्मा,पंजाब भाजपा एस.सी.मोर्चा के पंजाब प्रधान राज कुमार अटवाल,खन्ना के प्रभारी रजनीश धीमान, लुधियाना के प्रभारी विपन महाजन, खन्ना के प्रधान पवन कुमार,जगराव भाजपा के प्रधान गौरव खुललर,भाजपा के सीनियर नेता एडवोकेट बिक्रम सिद्धू,डा.सुभाष वर्मा,जतिंदर मित्तल, अशोक लूम्बा, लघु उधोग प्रकोष्ठ के प्रधान सुभाष डाबर, व्यापर प्रकोष्ठ पंजाब के प्रधान दिनेश सरपाल, राजिंदर खत्री, रविंदर वर्मा, उमा दत्त शर्मा, सुनील मेहरा, चरणजीत भार्गव, जिला भाजपा सचिव नवल जैन, कैलाश चौधरी, भूषण गोयल, सुरिंदर बाली, पंकज जैन, प्रवक्ता नीरज वर्मा, विशाल गुलाटी ,अंकित बत्रा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन, प्रेस सचिव डॉ.सतीश कुमार, सुमित टंडन, युवा मोर्चा के प्रधान कुशग्र कश्यप, लीगल सेल के प्रधान के.जी. शर्मा,रवि बाली, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष दविंदर सिंह घुम्मन,किसान मोर्चा के प्रधान प्रताप सिंह ,एस.सी.मोर्चा के जिला प्रधान कुलविंदर सिंह,पार्षद सुरिंदर अटवाल,पूर्व पार्षद इन्दर अग्रवाल,यशपाल चौधरी,ओम प्रकाश रतड़ा,ऑफिस सचिव लकी चोपड़ा,महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सीमा वर्मा,सीमा शर्मा,महिला मोर्चा की महामंत्री सोनिया शर्मा,हरमनजीत कौर,अरुणा नेगी,सुनीता शर्मा,संतोष रानी,चमेली जहां आरा,कमल शर्मा,आरती बंसल, इंचार्ज प्रार्थना तिवारी,ऋचा गुलाटी, व महिला मोर्चा के मंडल प्रधानों में गुरमीत कौर ,सिम्मी धीर ,सीमा शर्मा, स्वीटी कालड़ा,प्रवीन शर्मा,गीता रानी डाबा ,अनीता शर्मा,पूनम,मंडल प्रधानों में प्रिंस भंडारी,रोमी मल्होत्रा, तीर्थ तनेजा ,भूपिंदर राय,गुरदीप सिंह सोढ़ी ,पंकज शर्मा,सुरेश अग्रवाल,केवल गर्ग क्रांति डोगरा,शिव राम गुप्ता,गुरप्रीत सिंह राजू ,राजीव शर्मा ,हरविंदर जॉली, हरीश शर्मा,हरीश सग्गड़,विनय मित्तल ,गौरव अरोड़ा,जसदेव तिवारी,दमन कपूर,यशपाल वर्मा,संदीप वधवा,राकेश जग्गी, संजीव सचदेवा,सोशल मीडिया से नितेश जैन,मनु अरोड़ा,ब्रिज भूषण बंसल आदि हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे। 

Tuesday, December 08, 2020

मोहाली प्रेस क्लब ने भी किया किसानों के हक में रोष प्रदर्शन

 चंडीगढ़ के सेक्टर 17 तक किया जोशीला रोष प्रदर्शन 


मोहाली: 8 दिसंबर 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 

Photo by Josh Hild of  Unsplash 
हड्डियों को कंपकंपा देने वाली शीत लहर की रातों में भी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली की सीमा पर बैठे किसानों का दर्द और उनके जज़्बात देख कर पत्रकार भी द्रवित हो उठे हैं। जिन कानूनों के कारण देश का अन्नदाता आज सड़कों पर आ गया है उनके खिलाफ रोष दिन-ब-दिन तीखा होता जा रहा है रहा है। किसानों के समर्थन में लेखक भी उठ खड़े हुए हैं, कलाकर भी, बुद्धिजीवी भी और पत्रकार भी। बहुत से पत्रकार तो दिल्ली की सीमा पर जा कर किसानों के इस ऐतिहासिक धरने का लाईव प्रसारण भी कर रहे हैं।  देश की वास्तविक राष्ट्रीयता, मानवता और अधिकारों से जुड़े इस मुद्दे पर पत्रकारों की एकजुटता आज चंडीगढ़ में भी देखने को मिली। भारत बंद के देश व्यापी आह्वान पर आज मोहाली प्रेस क्लब के सदस्यों ने आज के रोष प्रदर्शन  कर भाग लिया।   छात्र शामिल हुए, मुलाज़िम शामिल हुए, किसान संगठन शामिल हुए वहीं इसमें पत्रकार भी शामिल हुए। मोहाली प्रेस  क्लब के बैनर की अगुवाई में यह पत्रकार सेक्टर 17 तक जोशीला रोष मार्च करते भी देखे गए। 

मोहाली प्रेस क्लब के प्रधान गुरजीत सिंह बिल्ला के नेतृत्व में आयोजित इस रोष मार्च शामिल पत्रकारों ने केंद्र सर्कार के खिलाफ और किसानों के  हक में लिखे नारों की तख्तियां भी पकड़ीं थी।  मोहाली अपने कार्यालय से चल कर सेक्टर 17 चंडीगढ़ की तरफ रवाना हुआ। 

इस मार्च से पहले हुई छोटी सी रैली को सम्बोधित करते हुए क्लब के प्रधान गुरजीत सिंह बिल्ला और  महासचिव हरबंस सिंह बागड़ी ने केंद्र सरकार की तानाशाही की सख्त शब्दों में निंदा की। उन्होंने मांग भी की कि देश भर में व्याप्त जनाक्रोश को देखते हुए इन कानूनों को तुरंत निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा की स्वतंत्र भारत में यह पहली बार है कि किसानों के समर्थन में इतना बड़ा हजूम चल पड़ा है। इसके साथ ही उन्होइने चेतावनी भी दी की यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी अपनी ज़िद पर पर अड़े हुए हैं तो अब अन्नदाता किसान भी पीछे मुड़ने वाला नहीं है। 

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष-गुरमीत सिंह शाही, सुखदेव सिंह पटवारी, उपाध्यक्ष-कुलदीप सिंह कुराली, कोषाधिकारी-सुखविंदर सिंह शान, राज कुमार अरोड़ा, जसविंदर रुपाल, नाहर सिंह धालीवाल, विशाल भूषण, सागर पाहवा, मंगत सैदपुरी, कृपाल सिंह, माया राम, विजय कुमार, गुरमीत सिंह रंधावा, जगविंदर सिंह, संदीप शर्मा, नीलम ठाकुर इत्यादि भी मौजूद रहे। 

Sunday, November 01, 2020

श्री हिन्दू तख्त ने किया लुधियाना में विशाल भगवा रोष मार्च

 कामरेड बलविंदर सिंह की शहादत को भी फिर से नमन किया 


लुधियाना
: 1 नवम्बर 2020:(एम एस भाटिया//प्रदीप शर्मा//पंजाब स्क्रीन)::

दशहरा उत्सव के दौरान अमृतसर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री  रामचंद्र जी के पावन स्वरूप को जलाने के रोष स्वरूप आज श्री हिन्दू तख्त  के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा प्रमुख प्रदेश प्रचारक वरुण मेहता के नेतृत्व में स्थानीय सब्जी मंडी से एक भगवा रोष मार्च आरंभ कर जालंधर बायपास चौक में जाकर उन आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्यवाही करने की मांग कर प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर तख्त के कार्यकर्ताओं ने श्री हनुमान चालीसा का जाप किया व आंतकवाद मुर्दाबाद के पोस्टर पकड़े हुए थे। 

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वरुण मेहता ने कहा कि पिछले कुछ समय के दौरान पंजाब में साजिश के तहत सनातन धर्म के विरुद्ध दुष्प्रचार किया जा रहा है और दशहरा उत्सव के दौरान तो उक्त आरोपियों ने करोड़ों सनातन धर्म प्रेमियों की भावनाओं को आहत कर दिया इस लिए पूरे समाज में भारी रोष व्याप्त है और हम सरकार से उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 के तहत केस चलाने की मांग करते हुए उनके साथ इस षड्यंत्र में शामिल अन्य सभी आरोपियों की भी तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं मेहता ने कहा कि इस घटना से पंजाब के खुफिया तंत्र के पूरी तरह फेल होने का प्रमाण मिलता है  जबकि कुछ दिन पहले ही तरनतारन में कामरेड बलविंदर की शहादत हुई बावजूद उसके खुफिया विभाग इतने सुस्त रवैये से चल रहा है कि उन्हें इन आरोपियों की साजिश का पता ही नहीं चला मेहता ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात है सनातन धर्म प्रेमियों की आस्था के आहत होने के बावजूद आज पंजाब में किसी भी राजनीतिक दल के नेता ने इस घटना के विरोध स्वरूप ना कोई प्रदर्शन किया ना कोई बयान बाजी की मेहता ने कहा कि श्री हिंदू तख्त इन आरोपियों के खिलाफ  धारा 302 के तहत कार्रवाई ना होने तक शांत नहीं होगा और जरूरत पड़ी तो लुधियाना से लेकर अमृतसर तक या चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के निवास तक सरकार जगाओ मार्च का आयोजन करेगा मेहता ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए भी सनातन धर्म के देवी देवताओं के विरुद्ध हो रहे दुष्प्रचार को लेकर कई बार शिकायतें की गई लेकिन पंजाब सरकार व पुलिस विभाग को हिंदू समाज की शिकायतों का हल करने के लिए ना तो पंजाब सरकार के पास न ही पुलिस विभाग के पास कोई समय है। 

मेहता ने कहा कि पिछले तीन-चार महीनों से लगाता ही पंजाब में विभिन्न स्थानों पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा खालिस्तान के झंडे लगाए जाने अथवा दीवारों पर लिखे जाने की घटनाएं हो रही हैं लेकिन खुफिया व सुरक्षा तंत्र मूकदर्शक बना बैठा है वरुण नेता ने कहा कि आज हमने श्री हनुमान चालीसा का जाप कर बजरंगबली से प्रार्थना की है कि वह हम पर अपनी कृपा बनाए रखें ताकि हम उनके आराध्य भगवान राम का अपमान करने वाले दोषियों को सजा दिलवा सके इस अवसर पर जिला  शहरी प्रधान रोहित शर्मा भुटटो ने कहा कि सनातन धर्म के पूजनीय देवी देवताओं का अपमान किसी को भी नही करने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि तख्त द्वारा शहर के युवाओं को जागृत करके इस मामले को लेकर सरकार को जगाने के लिए नुक्कड़ बैठकोंका आयोजन किया जा रहा है तथा जल्द ही सरकार ने हिंदू समाज की शिकायतों को गंभीरता से ना लिया तो हर गली कस्बे में सरकार के पुतले जलाए जाएंगे 

इस अवसर पर संगठन के जिला प्रमुख प्रचारक शिवम कुमार ने कहा कि मोहल्ला स्तर पर भी धर्मवीर नियुक्त करते हुए युवाओं को जोड़ा जाएगा इसके इलावा अजय शर्मा, धीरज मिश्रा, राजन, हन्नी तुली, मनी दिवाकर, सन्नी,अमन, संदीप  शिवम मनोचा, मानव चावला, सागर वर्मा व अन्य कई मौजूद थे ।

Monday, October 12, 2020

हम हर जवाब देने में सक्षम हैं-भाजपा की कांग्रेस को दो टूक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर हमले के विरोध में धरना


*भाजपा को नजरअंदाज़ करने की भूल न करें कांग्रेसी

 *कांग्रेसियों द्वारा राजनीतिक सजिश के तहत किया गया हमला 

 *प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए हमले की भाजपा ने की ज़ोरदार निंदा 

*सुनील मोदगिल ने सख्त भाषा में किया हमले का विरोध 

 *डीसी कार्यालय के समक्ष दो घंटे तक चला जोशीला धरना 

लुधियाना: 13 अक्तूबर 2020: (प्रदीप शर्मा//पंजाब स्क्रीन//अन्य टीम सदस्य)::

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर जालंधर में आयोजित कार्यक्रम से लौटने दौरान हुए हमले का मामला गरमा गया है। यह हमला जालंधर-पठानकोट राजमार्ग पर पड़ने वाले चौलांग टोल प्लाजा पर हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का आरोप है कि यह हमला वास्तव में "कांग्रेसी गुंडों" द्वारा राजनीतिक साजिश के तहत योजनाबद्ध तरीके से किया गया। इस जानलेवा हमले की भाजपा पुरजोर निंदा करती है। इस कातिलाना हमले के विरोध में पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला-स्तरीय धरने प्रदर्शन किये गए। इसी कड़ी में जिला लुधियाना के भाजपा धरने में भी जोशो खरोश देखा गया। लुधियाना जिला डीसी कार्यालय के समक्ष सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इसे कैप्टन का गुंडाराज बताया। इस राज में गुंडागर्दी आम होने का आरोप लगाते हुए भाजपा वालों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस धरने कीअध्यक्षता भाजपा की जिला इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने की और धरने को सग्फल बना कर दिखाया। 

सुनील मोदगिल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने तथा जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे नीच हथकंडों पर उतरी आई है जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। पहले युवा कांग्रेसी गुंडों ने अमृतसर व लुधियाना के भाजपा कार्यालयों में जबरन घुस कर "गुंडागर्दी का नंगा नाच" किया लेकिन पुलिस ने इन "कांग्रेसी गुंडों" के विरुद्ध किसी भी तरह का कोई कारवाई नहीं की और मूकदर्शक बन यह सब कुछ तमाशा देखती रही। रोज़ाना प्रदेश में कहीं न कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है और उन पर झूठे मामले दर्ज किये जा रहे हैं।  

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का तो शुरू से ही इतिहास रहा है कि “फूट डालो और राज करो”।  उन्होंने अपना आरोप दोहराया कि कांग्रेस अपना शासन गुंडागर्दी के दम पर चलाती रही है। आज जब कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा पंजाब कांग्रेस का प्रदेश की जनता में विश्वास खत्म हो चुका है तो यह लोग अपना वर्चस्व बचाने के लिए नीच राजनीति पर उतर आए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के शांतमय और भाईचारे वाले माहौल को दोज़ख की आग में झौंकना चाहते हैं लेकिन भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह व कांग्रेस के ऐसे हथकंडों को कभी भी कामयाब नहीं होने देगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर हुए कातिलाना हमले को भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसी के चलते भाजपा कार्यकर्त्ता आज सडकों पर उतरे हैं। काग्रेस अगर अपनी ऐसी ओच्छी हरकतों से बाज़ नहीं आई तो भाजपा कार्यकर्ता इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। कांग्रेस को समझलेना चाहिए कि कांग्रेस की ऐसी ओछी हरकतों का जवाब देने के लिए हम हर पल हर तरह से तैयार है। 

इस धरने प्रदर्शन में पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रो.राजेंद्र भंडारी, पंजाब के महामंत्री जीवन गुप्ता, उपाध्यक्ष परवीन, बीएनएस खजांची गुरदेव शर्मा देबी, सह खजांची रवीन्द्र अरोड़ा, प्रवक्ता अनिल सरीन, एस सी मोर्चा के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल, रमेश शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन,रवि बाली,इंड्रस्ट्रीज सेल के प्रधान दिनेश सरपाल,राकेश कपूर, पार्षद सुरेन्द्र अटवाल, यशपाल चौधरी, ओ पी रतडा, इन्द्र अग्रवाल,डॉ डी पी खोसला,राजिंदर खतरी,भाजपा जिला महामंत्री राम गुप्ता, कातेंदू शर्मा, उपाध्यक्ष योगेन्द्र मकोल,यशपाल जानोत्रा, राजेश्वरी गोसाई,अश्वनी बहल,महेश शर्मा,आर डी शर्मा,हर्ष शर्मा, नवल जैन,संजय गोसाई, विकी सहोता,भूषण बंसल, सुधा खन्ना, हरमन कौर, संतोष अरोड़ा, कविता, रवि बाहरी, लक्की शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, सुभाष डावर, सुमित टंडन, नीरज वर्मा,बलबीर कमोडर, जतिंदर गोरिया, मण्डल प्रधानों में शिवराम गुप्ता, रोमी मलहोत्रा, जसदेव तिवारी, पंकज शर्मा, सोड़ी, दमन कपूर, गुरप्रीत राजू, डॉ परमजीत, वरुण गोयल, सूखजीव बेदी आदि मौजूद रहे।बाद दोपहर दो बजे सख्त गर्मी में शुरू हुआ यह धरना शाम तक जारी रहा। इसमें महिला वर्ग की शमूलियत भी देखने वाली थी। भाजपा के सिख्ख सदस्य भी बहुत बड़ी संख्या में नारे लगाते नज़र आये। 

लगता है कि आने वाले कुछ दिनों में ही यह भाजपा और कांग्रेस का "यह टकराव" गंभीर होते होते शायद किसानों के मुद्दे से ज़्यादा गरमा जाए। 

Friday, October 02, 2020

भाजपाइयों का कांग्रेस दफ्तर के बाहर विशाल जवाबी धरना

 कैप्टेन की फ़ोटो पर बूट पोलिश से किया मुँह काला 


लुधियाना
: 2 अक्टूबर 2020:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
अगर गांधी जयंती से एक दिन पूर्व कांग्रेसी वर्करों ने लुधियाना के घंटा घर चौंक में स्थित भाजपा कार्यालय में घुसकर हंगामा किया था तो आज भाजपा वर्करों ने भी बहुत बड़ी संख्या में नज़दीक ही स्थित कांग्रेस पार्टी के दफ्तर के सामने विशाल धरना दिया। कांग्रेसी वर्करों ने अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भाजपा दफ्तर के बाहर  लटका कर उसे जलाने की नाकाम कोशिश की थी तो भाजपा वालों ने भी कैप्टेन की फोटो पर पोलिश लगा कर उस फोटो का मुंह काला किया। अगर कांग्रेस ने यह दिखाया कि पंजाब में हमारी सरकार है तो भाजपा ने इसका जवाब देते हुए याद दिलाया की हिन्दोस्तान में हमारी सरकार है। कांग्रेस ने अपना यह "एक्शन" अगर गाँधी जयंती से ें एक दिन पूर्व किया तह भाजपा ने गाँधी गांधी जयंती के दिन पर ही इसका कड़ा दिया।  अमन कानून को ठेंगा दिखाने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। यानि कोई किसी से कम नहीं। 
भाजपा नेताओं ने अपने प्रेस वक्तव्य में कांग्रेसी वर्करों को गुंडा बताया और ज़ाहिर किया कि हमने तो इनका जवाब ही दिया है। भाजपा ने इस बात का शिकवा भी किया कि गांधी जयंती से एक दिन पूर्व कांग्रेसी गुंडों द्वारा भाजपा लुधियाना की इमारत में घुसकर जो हंगामा किया गया  निंदनीय है।  व्यक्त किया कि पुलिस को शिकायत किये जाने के बावजूद कोई कारवाई नहीं की गई।  पुलिस के इसी रवैये के विरोधस्वरूप भाजपा ने  दफ्तर  के सामने धरना दिया। 
ज़िला भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल की अध्यक्षता में  भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिला मुख्यालय के सामने पहुंच क्र ज़ोरदार नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय को जाने वाली हर गली को बैरिकेड लगाकर बन्द कर दिया। इस पर भाजपाइयों ने बाहर सड़क पर ही धरना लगा मुख्यमंत्री कैप्टन और कांग्रेसियों पर कारवाई न करने वाली पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा नेताओं ने कैप्टन  की फ़ोटो को धरनास्थल पर टांगकर बूट पोलिश से मुंह काला कर दिया। इस दौरान भाजपाइयों की पुलिस से जमकर झड़प भी हुई।
भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि प्रदेश में शराब माफिया,लूट,डकैती, हत्या और दुष्कर्म शरेआम डुंडा गर्दी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। कानून व्यवस्था को संभालने में विफल रहने वाला प्रशासन कांग्रेस नेताओं के इर्द-गिर्द घूमने पर व्यस्त है। भाजपा द्वारा पोस्टर लगाने पर कांग्रेसियो के इशारे पर पुलिस रात के अंधेरे में पोस्टर उतारती है। ऐसा प्रतीत होता है के प्रशासन सरकार से तन्खाह लेकर कांग्रेसियो के काम मे व्यस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में लूट, डकैती, हत्या और दुष्कर्म जैसी वारदातों से आमजन में डर का माहौल है और अब कांग्रेसी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए विरोधी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराने की रणनीति पर काम कर रही है। एक ही समय पर लुधियाना और अमृतसर भाजपा कार्यालयों पर कांग्रेसी गुंडो द्वारा हमला होना ये दर्शाता है कि सब कुछ पहले से ही निश्चित था।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का नेता न दबने वाला है और न ही डरने वाला है। कोई भी सरकार या पार्टी भाजपा को कमज़ोर समझने की गलतफहमी में न रहे। 
इस माैके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो.राजेंद्र भंडारी, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन,कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा देवी,एस सी मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल,कमल चेतली,जतिंदर मित्तल,हरबंसलाल फैंटा,सुभाष डावर,राजिंदर खैत्री, महासचिव कांतेंदु शर्मा,राम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल, राजेश्वरी गोसाई ,योगेंद्र मकोल, महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, अश्वनी बहल, यशपाल जनोत्रा, आर डी शर्मा, जिला सचिव संजय गोसाई, पंकज जैन, कैलाश चौधरी, सुमन वर्मा, विक्की सहोता, अमित डोगरा, लकी चोपड़ा, सीमा शर्मा, पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा,पार्षद सुरिंदर अटवाल, यशपाल चौधरी, इंद्र अग्रवाल,रोहित सिक्का,पंकज शर्मा, लुधियाना किसान मोर्चा के प्रभारी नरिंदर सिंह मल्ही, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह सिंधु,एस सी मोर्चा के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह,सुमित टंडन, दीपक गोयल, भूषण गोयल, प्रेस सचिव मनमीत चावला,डॉक्टर सतीश कुमार, मंडल अध्यक्ष आकाश गुप्ता,दीपक गुप्ता,रोमी मल्होत्रा,जसदेव तिवारी,सुरेश अग्रवाल,केवल गर्ग,तीर्थ तनेजा,भूपिंदर राय,केवल गर्ग,सुधा खन्ना,मनीषा सैनी,हरमन कौर,मनोज कुमार चौहान,डॉक्टर परमजीत सिंह,रोहित बत्रा, दमन कपूर, अभिषेक सिंगल, सिमर चंडोक,ललित चौहान,राकेश नागपाल, दमनजीत अनमोल, सिमर चंडोक, नमन बंसल, माणिक वर्मा समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। 
आज के इस धरने के चलते भारी जाम भी लगा रहा। लोग üपरेशान होते रहे लेकिन पुलिस वालों का सारा ध्यान घंटाघर स्थित कांग्रेस के धरने को भाजपा वर्करों के कोप और आक्रोश से बचाने पर केंद्रित रहा। भाजपा की और कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। जाम के कारण वाहन चालकाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ा। ऐसे में विश्वकर्मा चौक से घंटाघर को जाने वाली रोड जाम है। एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रही। ऐसे में वाहन चालक जमकर राजनीतिक पार्टियों को कोसते नज़र आये। 
कांग्रेस और भाजपा की इस धरना सियासत के बीच किसान संगठनों और उनके हमदर्दों ने इस बात पर अपनी तीखी नज़र रखी हुई है कि कहीं इस तरह के  "टकराव" लगातार मज़बूत हो रहे किसान आंदोलन को पैंचर करने की कोई साज़िश तो नहीं?

 

Sunday, September 27, 2020

राष्ट्रपति ने दी तीनों कृषि विधेयकों को मंजूरी

 अब और उग्र सकता है किसान आंदोलन  

नयी दिल्ली: 27 सितंबर 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रविवार को तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दे दी है और इसके  आंदोलन और तीखा होने का आसार बढ़ गए हैं। आने वाले दिनों  में  और उग्र होगा और टकराव बढ़ेगा। राष्ट्रपति के हस्ताक्षरों ने किसानों के दिलों का गुस्सा और बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि इन तीन कृषि विधेयकों के चलते ही एक उग्र राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ है और खासतौर से पंजाब और हरियाणा के किसान तीखे और एकजुट विरोध प्रदर्शनपर उत्तर आये। 

नए  घटनाक्रम में गज़ट अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने तीन विधेयकों को मंजूरी दे दी है। ये विधेयक हैं:-

1. किसान उपज व्‍यापार एवं वाणिज्‍य (संवर्धन एवं सुविधा) विधेयक, 2020

2. किसान (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) मूल्‍य आश्‍वासन अनुबंध एवं कृषि सेवाएं विधेयक, 2020 

और 

3.  आवश्‍यक वस्‍तु (संशोधन) विधेयक, 2020

इन तीनों कानूनों में  कृषि से सबंधित हर क्षेत्र कारपोरेट  पहुंच में  आ आ जाता है।  उत्पादन से लेकर फसल की बिक्री तक क्षेत्र में कारपोरेट का सीधा दखल। किसान उत्पाद व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक, 2020 का उद्देश्य विभिन्न राज्य विधानसभाओं द्वारा गठित कृषि उपज विपणन समितियों (एपीएमसी) द्वारा विनियमित मंडियों के बाहर कृषि उपज की बिक्री की अनुमति देना है। किसानों (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) का मूल्‍य आश्‍वासन अनुबंध एवं कृषि सेवाएं विधेयक का उद्देश्य अनुबंध खेती की इज़ाज़त देना है। आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक अनाज, दालों, आलू, प्याज और खाद्य तिलहन जैसे खाद्य पदार्थों के उत्पादन, आपूर्ति, वितरण को विनियमित करता है। 

उल्लेखनीय है कि संसद ने पिछले सप्ताह इन विधेयकों को मंजूरी दी थी और इनका मकसद कृषि क्षेत्र का उदारीकरण करना और किसानों को बेहतर कीमत के लिए अपनी उपज कहीं भी बेचने की इजाजत देना है। विपक्ष ने हालांकि इन विधेयकों की आलोचना की है। उनका आरोप है कि इन विधेयकों को संसदीय परंपराओं की अनदेखी करते हुए असंवैधानिक तारीके से पारित किया गया है। विपक्ष ने राष्ट्रपति से भी इन विधेयकों को वापस लौटाने का अनुरोध किया था। इन विधेयकों का विरोध राजग के सबसे पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने भी किया है और उसने खुद को राजग से अलग कर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते संसद में तीन में से दो विधेयकों के पारित होने के बाद कहा था कि इससे करोड़ों किसानों को ताकत मिलेगी। दूसरी तरफ किसान प्रधानमंत्री मोदी की इस बात पर यकीन करने को बिलकुल भी तैयार नहीं। किसानों का सवाल है कि दुनिया में जहां भी यह कानून लागू हुए हैं वहां के किसानों  की क्या हालत हुई है उन्हें यह बताया जाये। 


Saturday, September 26, 2020

नए कृषि कानूनों के खिलाफ सुनाम में भी ज़ोरदार रोष धरना

 Saturday: 26th September 2020 at 06:08 PM via WhatsApp

 धरने में किसान और उनके समर्थक शामिल-जोशीली नारेबाजी 


लुधियाना
: 26 सितंबर 2020: (जोगिंदर सुनाम//पंजाब स्क्रीन)::

केंद्र सरकार की तरफ से बनाये गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ सुनाम में भी ज़ोरदार आंदोलन रहा। आई टी आई चौंक में किसान संगठनों की तरफ से विशाल रोष धरना दिया गया जिसमें हज़ारों की संख्या में किसान और उनके समर्थक शामिल हुए। इसी धरने में आढ़ती, मुनीम, श्रमिक यूनियनें, छात्र संगठन और अकालीदल डेमोक्रेटिक के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।  

इस मौके पर अलग अलग वक्ताओं ने बहुत बड़ी संख्या में इस रोष धरने को सम्बोधित किया। ज़ोरदार और जोशीले भाषण हुए। नए बने कृषि कानूनों  को लेकर केंद्र में सत्ता पर बैठी मोदी सरकार को खुल कर निशाना बनाया गया। नरेंद्र मोदी  नेतृत्व वाली एन डी ए सरकार के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाजी भी हुई। इस ऐतिहासिक रोष धरने में कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग बार बार और ज़ोरदार  ढंग से उठी। 

वक्ताओं ने बताया कि पूरी दुनिया में जहां जहां भी यह कानून लागू हुए हैं वहां वहां किसानों की तबाही हुई है और कार्पोरेटस घरानों  को बेशुमार फायदा पहुंचा है।  इस संबंध में अमेरिका के हवाले भी दिए गए। 

किसान नेता रण सिंह चट्ठा, एडवोकेट सम्पूर्ण सिंह छाजली, अमनवीर सिंह चैरी, डा. रूप सिंह शेरों, मनिंदर सिंह लख्मीर सिंह वाला, प्रितपाल सिंह हांडा, करनैल सिंह जखेपल, सिंह नमोल,  मलकीत सिंह लख्मीरवाला इत्यादि शामिल हुए। 

Thursday, August 13, 2020

बेंगलुरू में हुई शान-ए-रसूल में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Thursday: 13th August 2020 at 3:15 PM
 सज़ा न मिली तो शुक्रवार को आन्दोलन का ऐलान-शाही इमाम पंजाब 
जामा मस्जिद लुधियाना में मीटिंग की अध्यक्षता करते शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी
लुधियाना:13 अगस्त 2020:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
बीते दिन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक विधायक के भांजे की तरफ से सोशल मीडिया पर पैगंबर इस्लाम हजरत मुहम्मद साहिब सल्ल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में की गई गुस्ताखी के बाद जहां बेंगलुरू की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, वहीं देश भर के मुसलमानों में गुस्से की लहर दौड़ गई है, आज यहां स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रही जमात मजलिस अहरार इस्लाम की ओर से एतिहासिक जामा मस्जिद लुधियाना में इस विषय पर पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि बेंगलुरू में शान ए रसूल सल्ल्लाहु अलैहि वसल्लम में की गई गुस्ताखी हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शाही इमाम ने कहा कि अगर जल्दी ही अपराधियों को पकड़ कर सजा नहीं दी गई तो देश भर के करोड़ो मुस्लमान अंदोलन के लिए एक ही समय पर सडक़ों पर आ जाएंगे, क्योंकि यह पैगंबर हजरत मुहम्मद साहिब सल्लाहु अलैहि वसल्लम के सम्मान का मामला है, जिसमें मुसलमानों ने कभी कोई समझौता नहीं किया है। शाही इमाम पंजाब ने कहा कि प्यारे मुहम्मद सल्ल्लाहु अलैहि वसल्लम हर एक मुसलमान को अपनी जान से ज्यादा अजीज है। अपने नबी साहिब के लिए मुसलमान कौम का हर मर्द, औरत, बच्चा अपनी कुर्बानी पेश करने के लिए तैयार है। शाही इमाम ने कहा कि सरकार इसको कोई आम मसला न समझे। इतिहास गवाह है दुनिया के किसी भी हिस्से में हम कम हो या ज्यादा गुस्ताख ए रसूल को कभी बर्दाश्त नहीं करते, शही इमाम ने कहा कि गुस्ताखी करने वाला किसी धर्म का नहीं है वह नास्तिक है। क्योंकि कोई भी मजहब किसी दूसरे मजहब की बेइज्जती की शिक्षा नहीं देता है,वर्णण योग्य है कि बेंगलुरू पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई को देखा जाएगा,अगर अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो शुक्रवार को आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।
रोपड़ में कुरान शरीफ की बेअदबी करने वालों को गिरफ्तार करो- उस्मान रहमानी
लुधियाना: 13 अगस्त 2020:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::
नूरपुर बेदी के करीबी गांव घाई माजरा, कट्टा सबोर में बीते तीन दिन पहले पवित्र कुरान शरीफ की हुई बेअदबी की घटना की नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने निंदा करते हुए पंजाब सरकार से मांग की है कि कुरान शरीफ की बेअदबी करने वालो को जल्दी गिरफ्तार किया जाए, उस्मान रहमानी ने कहा कि पंजाब की पवित्र धरती पर बार बार पवित्र ग्रंथों के साथ हो रही बेअदबी खुदा के कहर को न बुला ले, उन्होंने कहा कि तीन दिन गुजर जाने के बाद भी कीरतपुर साहिब हल्के की पुलिस इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी जो कि दुख की बात है। नायब शाही इमाम ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए जल्दी ही लुधियाना जामा मस्जिद से एक वफद रोपड़ जाएगा जिसकी रहनुमाई शाही इमाम साहिब करेंगे।

Friday, July 03, 2020

कोरोना की आड़ में किया गया मज़दूर अधिकारों का हनन

3rd July  2020 at 1:35 PM
 कारखाना मज़दूर यूनियन ने भी किये रोष प्रदर्शन 
लुधियाना:03 जुलाई 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::
आज विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा देशव्यापी रोष-प्रदर्शनों के आह्वान के तहत कारख़ाना मज़दूर यूनियन द्वारा लुधियाना के फेस 4, फोकल प्‍वाइंट में रोष-प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के साथ साथ इलाक़े में रोष मार्च भी किया गया।  
वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और पंजाब समेत विभिन्न राज्य सरकारों को आड़े हाथों लिया। वक्ताओं ने केंद्र और राज्यों सरकारों पर गंभीर आरोप लगाया कि कोरोना के बहाने पूँजीपतियों के पक्ष में मज़दूर वर्ग के अधिकारों का हनन तेज़ी से तेज़ किया गया। इन सरकारों ने लोगों को कोरोना में उलझा कर उनका शोषण किया है। 
इन रोष प्रदर्शनों के दौरान बुलंद आवाज़ में मांग की गई कि श्रम क़ानूनों में संशोधनों को रद्द करने, श्रम अधिकार लागू कराने, श्रम क़ानूनों का उल्लंघन करने वाले पूँजीपतियों को सख़्त सज़ाएं देने, लॉकडाउन के कारण मज़दूरों के हुए नुकसान के लिए मुआवज़ा, छंटनियों पर रोक लगाने, बंद और मंदी के समय की पूरी तनख़्वाह देने, बेरोज़गारों को बेरोज़गारी भत्ता देने, सभी बीमारियों के मुफ़्त इलाज, कच्चे स्वास्थ्य कर्मियों को पक्का करने, सभी स्वास्थ्य सुविधाओं के सरकारीकरण, सभी मज़दूरों को मुफ़्त अनाज देने, जन-वितरण प्रणाली का प्रसार करने, कोरोना के बहाने पूँजीपतियों को राहत पैकेज के नाम पर मेहनतकश जनता का पैसा लुटाना बंद करने और उन पर भारी टेक्स लगाकर मज़दूरों-मेहनतकशों को सुविधाएँ देने, महँगाई पर लगाम लगाने के लिए सचमुच के गंभीर कदम उठाये जाएं। 
वक्ताओं ने केंद्र की मोदी हुकूमत को फासीवादी हुकूमत करार देते हुए जनवादी अधिकारों का हनन बंद करने, झूठे पुलिस मामलों में जेलों में बंद किए गए जनवादी कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों को तुरंत रिहा करने, नाजायज गिरफ़्तारियाँ बंद करने की माँग भी की। प्रदर्शन को यूनियन के प्रधान लखविंदर के अलावा यूनियन नेताओं जसमीत, विमला, नौजवान भारत सभा के नवजोत आदि ने संबोधित किया।

Monday, May 18, 2020

22 मई को पंजाब में भी रोष प्रदर्शन करने का ऐलान

Monday: 18th May 2020:4:26 PM
16 जन संगठनों द्वारा देश स्तरीय आह्वान पर फैसला 
चण्डीगढ़:18 मई 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::  
ट्रेड यूनियनों द्वारा 22 मई को देश भर में रोष प्रदर्शन करने के आह्वान के तहत पंजाब के 16 मज़दूर-मुलाज़िम, किसान, नौजवान, विद्यार्थी संगठनों ने भी राज्य भर में रोष प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यह जानकारी आज मज़दूर नेताओं राजविन्दर सिंह, लछमण सिंह सेवेवाला, जगरूप सिंह, प्रमोद कुमार और किसान नेताओं जोगिन्द्र सिंह उगराहाँ, कंवलप्रीत सिंह पन्नू द्वारा जारी सांझे प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। नेताओं ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार तथा विभिन्न राज्य सरकारों ने कोरोना संकट को बहाना बना कर मज़दूर वर्ग पर तीखा राजनीतिक-आर्थिक-सामाजिक हमला किया है। विभिन्न राज्यों में 8 घंटों की जगह 12 घंटे कार्यदिवस लागू करने समेत अन्य क़ानूनी श्रम अधिकारों का हनन किया गया है और किया जा रहा है। पंजाब में भी बारह घंटे कार्यदिवस लागू करने तैयारी है। भाजपा की उत्तर-प्रदेश सरकार ने तो लगभग सभी श्रम कानून ख़त्म करने का ऐलान कर दिया है। ज़रूरत तो इसकी थी कि कमज़ोर श्रम कानूनों को मज़दूरों के पक्ष में मज़बूत बनाया जाये परन्तु सरकारें न सिर्फ़ इनको ओर कमज़ोर बनाने पर तुलीं थी बल्कि अब तो ख़त्म ही कर रही हैं। यह प्रक्रिया पहले ही जारी थी परन्तु कोरोना संकट के बहाने और लॉकडाउन का फ़ायदा उठा कर इस मज़दूर विरोधी और देशी-विदेशी पूँजीवादी एजंडे को अंजाम दिया रहा है। इस तरह सरकारें पूँजीपतियों को मज़दूरों से जैसे मर्ज़ी लूट-खसोट और अन्य बेइन्साफ़ी करने की पूरी छुट दे रही हैं।
          नेताओं ने कहा सरकारों ने कोरोना संकट के हल के लिए उचित कदम उठाने की जगह इसको और भी गंभीर बनाया है। उन्होंने दोष लगाया कि हुकूमत द्वारा कोरोना से बचाव के बहाने जनता पर थोपे गए ग़ैर-जनवादी और दमनकारी लॉकडाउन के ज़रिए मज़दूरों-मेहनतकशों को भुखमरी, शारीरक कमज़ोरी, कोरोना और अन्य बीमारियों से नुकसान का ख़तरा बढ़ाने, पैदल व साईकिलों के ज़रिए लंबे सफरों, पुलिस दमन, नाजायज गिरफ़्तारियों, हादसों, आत्महत्यों आदि मुसीबतों के मुँह में धकेलने की आपराधिक भूमिका निभाई गई है जिसके लंबे समय तक भयानक नतीजे मज़दूरों तथा अन्य जनता को भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएँ दूर करने की जगह सरकारें ‘‘देश’’ तथा ‘‘राज्य ’’ को कोरोना और लॉकडाउन से हुए नुकसान का बहाना बना कर आर्थिक पैकेज के नाम पर पूँजीपतियों को सरकारी ख़ज़ाना लुटा रही हैं और बिजली क्षेत्र समेत तमाम जन-सेवाओं के उपक्रमों के मुकम्मल निजीकरण के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। सरकारें जनता पर नए टेक्स थोपने की तैयारी कर रही हैं। खेती को राहत के नाम पर खेती उपभोग उत्पाद के उद्योगपतियों को लुटाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ़ जनता को कोरोना संकट, लॉकडाउन और अन्य भयानक मुसीबतों के मुँह में धकेल कर बड़ा राजनीतिक-आर्थिक हमला किया जा रहा है। संगठनों ने मज़दूर वर्ग, अन्य सभी मेहनतकशों तथा जनवादी लोगों को हुक्मरानों के इस हमले के ख़िलाफ़ ज़ोरदार संघर्ष और 22 मई के प्रदर्शनों में सावधानियाँ रखते हुए शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
इन 16 संगठनों में टेक्स्टाल-हौज़री कामगार यूनियन, पॉवर कॉम एंड ट्रांसको ठेका मुलाज़िम यूनियन, पंजाब खेत मज़दूर यूनियन, टेक्निकल सर्विसज़ यूनियन, भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहाँ), किसान संघर्ष कमेटी पंजाब, मोल्डर एंड स्टील वर्कर्ज़ यूनियन, जल स्पलाई एवं सेनिटेशन कंट्रैक्ट वर्कर्ज़ यूनियन पंजाब (रजि. नं 31), नौजवान भारत सभा (ललकार), पी.एस.यू. (शहीद रंधावा), नौजवान भारत सभा, पी.एस.यू. (ललकार), कारख़ाना मज़दूर यूनियन, गुरू हरगोबिंद थर्मल प्लांट लहरा मोहब्बत ठेका मुलाज़िम यूनियन आज़ाद, ठेका मुलाज़िम संघर्ष कमेटी पॉवर कॉम (ज़ोन बठिंडा) और पंजाब रोडवेज़ /पनबस कंट्रैक्ट वर्कर्ज़ यूनियन शामिल हैं।

Saturday, February 29, 2020

लुधियाना शाहीन बाग में उमड़ा जनसमूह

29th February 2020 at 4:56 PM
CAA के विरुद्ध इस्तीफा देने वाले IPS के पहुंचने पर उत्साह की लहर
लुधियाना शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए आई.पी.एस. अब्दुर रहमान साथ में नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी, जफर आलम
लुधियाना: 29 फरवरी 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
आज यहां शाहीन बाग प्रदर्शन के 18वें दिन महाराष्ट्र बैच के आई.पी.एस. अधिकारी अब्दुर रहमान जो सी.ए.ए का विरोध करते हुए अपनी नौकरी से इस्तीफा दे चुके हैं के पहुंचने पर बड़ा जनसमूह उमड़ के उन्हें सुनने के लिए आया। राहों रोड चुंगी से प्रधान मुहम्मद जमील अहमद, हाफिज़़ हाशिम अंसारी, मुहम्मद सिकंदर, मुहम्मद इंतजार शाकिर, मुहम्मद साबिर, मुहम्मद इकबाल,आतिफ, मुहम्मद शहीद, मुहम्मद मंज़ूर की अध्यक्षता में महिलाओं के काफिले भी साइन बाग पहुंचे। मंच का संचालन करते हुए नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कहा कि पंजाब की धरती से शाहीन बाग प्रदर्शन कौमी एकता की मिसाल बनकर उभरा है यहां से सभी धर्मों के लोग केंद्र सरकार को धर्म की राजनीति के खिलाफ एक जुटता का संदेश दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए इस्तीफा देने वाले आईपीएस अधिकारी अब्दुर रहमान ने कहा कि सी.ए.ए., एन.आर.सी. और एन.पी.आर. केंद्र सरकार द्वारा अपनी ही जनता के खिलाफ बनाई गई एक साजिश का नाम है। उन्होंने कहा कि हजारों सालों से इस धरती पर रहते आ रहे नागरिकों को उनकी नागरिकता का प्रमाण पूछना ही राष्ट्र के लिए शर्म की बात है। अब्दुर रहमान ने कहा कि बाहर के देशों से आने वाले शरणार्थियों के लिए हमेशा ही भारत ने बड़ा दिल दिखाया है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि केंद्र सरकार धर्म के नाम पर शरणार्थियों को बांट कर राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है। अब्दुर रहमान ने कहा कि भारत की जनता में कट्टरवाद नहीं है बल्कि कई राजनेता धर्म के नाम पर सियासी रोटियां सेंकते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार में बैठे हुए राजनेता सत्ता के नशे में चूर होकर अपनी जनता के साथ टकराव का रास्ता अपना रहे हैं और देशभर में शांतिपूर्वक चल रहे शाहीन बाग प्रदर्शनों की विरोधता करना लोकतंत्र का गला दबाने के बराबर है। 
आज शाहीन बाग प्रदर्शन में जफर आलम, सज्जाद आलम, इरशाद अंसारी, साबिर अली, मुस्तकीम करीमी, मुहम्मद रफीक, सनाउल्लाह अंसारी, अल्ताफ जोशन, हकीम इसराफिल, मास्टर फिरोज, रूस्तम खान, आबिद अंसारी ने भी संबोधित के किया।
महिलाओं ने भी किया दिल्ली पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन
लुधियाना: 29 फरवरी 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
शाहीन बाग प्रदर्शन में आज एक बार फिर सैंकड़ों महिलाओं ने एकत्रित होकर दिल्ली पुलिस द्वारा दंगाइयों का साथ देने पर जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया। महिलाओं की अध्यक्षता करते हुए खतीजा खातून ने कहा कि दिल्ली की पुलिस ने भारत की जनता का पुलिस पर विश्वास कमज़ोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय की जरूरत है कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केंद्र सरकार तुरंत बड़ी कारवाई करें। 
गौरतलब  है कि बीते दिनों दिल्ली में हुई हिंसक घटनाओं में ऐसी बहुत सारी वीडियो वायरल हुई है जिसमें दिल्ली पुलिस के अधिकारी और जवान दंगाइयों के साथ जनता पर पत्थरबाजी करते हुए दिखाई देते लुधियाना शहर में लगातार एन.आर.सी. के विरोध के साथ-साथ दिल्ली और यू.पी. पुलिस के अत्याचारों का विरोध भी हो रहा है। आज शहर भर से बहुत बड़ी संख्या में औरतों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ शाहीन बाग में जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया।