Showing posts with label Film Business. Show all posts
Showing posts with label Film Business. Show all posts

Tuesday, December 12, 2017

नारी शक्ति पे आधारित है ये फिल्म: “हार्ड कौर”

"नारीवाद महिलाओं को मज़बूत बनाना नहीं है...नारी तो पहले से ही मज़बूत है...बात सिर्फ नज़रिये की है के दुनिया किस नज़रिये से ये मज़बूती देखती है”...निर्देशक, अजित आर राजपाल 
लुधियाना:12 दिसंबर 2017:(पंजाब स्क्रीन टीम)::
आजकल हर जगह नारी शक्ति की बहुत चर्चा होती है कि किस तरह आजकल महिलायें हर क्षेत्र में आगे बड़ रही हैं।  वो चाहें अपने घरों में रह रही हों या बाहर काम कर रही हों, वे एक स्वतंत्र दृष्टिकोण का दावा करती हैं। वे अपने जीवन पर नियंत्रण प्राप्त कर रही हैं और अपने शिक्षा, कैरियर, पेशे और जीवनशैली के संबंध में अपना निर्णय खुद ले रही हैं। पंजाब सबसे बड़ा राज्य है, जिसने सबसे अधिक महिला योद्धाओं को जन्म दिया है, परन्तु आज हम अपनी मजबूत पकड़ को अपने साहसी दायरे से लुप्त होते देख रहे है। निर्देशक अजित आर राजपाल ने बताया के हमारी महिलाओं का जीवन बेहतर बनाने व उन के साहस को रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में इस्तेमाल करने की हमारी ये छोटी सी कोशिश है। इस पंजाबी फिल्म में पंजाब के पांच अलग-अलग शहरों की सिख लड़कियों हैं, जो पीड़ा से गुज़रती हैं, लेकिन सब एक जुट हो कर हर कठिनाई का डट के मुकाबला करती हैं। विजय उनके कदम चूमती है। 
निर्देशक अजित आर राजपाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हम दृष्टि ग्रेवाल, डियाना उप्पल, निर्मल ऋषि, नीत कौर, स्वाति बक्शी, चैतैन्य कन्हाई, तनविसर सिंह व शशि किरण को हम अहम किरदारों में देखेंगे।दिल्लीवुड स्टुडिओज़ प्राइवेट लिमिटेड के बैनर में बनी इस फिल्म के निर्माता हैं राकेश चौधरी, सुरेश चौधरी व् वसीम पाशा. अजित आर राजपाल ने लिखी है इस की कहानी और सोहेब सिद्दीक़ी हैं इस के छायाचित्र निर्देशक. फिल्म को वाइट हिल स्टूडियोज द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है। ये फिल्म 15 दिसम्बर 2017 को रिलीज़ हो रही है। 
मीडिया से बातचीत के दौरान निर्देशक अजित आर राजपाल ने बताया, "हार्ड कौर, पंजाबी सिनेमा का सबसे बेहतरीन उदाहरण है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण को अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में पेश करेगी।" उन्होंने आगे फिल्म के सार के बारे में बताया, "ये कहानी एक कौर की है जो एक स्कूल टीचर है और जो रोज़ एक लोकल बस द्धारा पटियाला से दोंक्ला से राजपुरा बाईपास तक सफर करती है और इस दौरान उस की मुलाक़ात एक बहुत ही अमीर लड़के से होती है जो कि हरियाणा से है। यहीं पर किस तरह से उस की ज़िन्दगी एक मोड़ लेती है जब चलती बस में एक खून हो जाता है और किस तरह ये मासूम लड़की उस खून के मामले में फस जाती है। कहानी नाज़ुक मोड़ लेती है।  किस तरह बाकी की चार कौर एकजुट हो कर इस लड़की को न्याय दिलाती हैं।" महिका एकता और सशक्तिकरण की एक दिलचस्प कहानी है हार्ड कौर। 
निर्माता  राकेश चौधरी, सुरेश चौधरी व वसीम पाशा ने बताया, "डेलीवुड स्टुडिओज़ प्राइवेट लिमिटेड के लिए, एक शानदार फिल्म "हार्ड कौर" जैसी फिल्म का निर्माण करना एक गर्व की बात है। हम क्षेत्रीय सिनेमा को एक  उच्च स्तर देने में बहुत गर्व महसूस करते हैं".
लीड एक्टर, चैतन्य कन्हई, ने भी बताया, "मैं इस तरह के कांसेप्ट व कंटेंट वाली फिल्म कर बहुत ही खुश हूँ और मुझे पूरी उम्मीद है के दर्शक इस फिल्म को ज़रूर पसंद करेंगे।"
इस फिल्म मे चार गाने है जिन्हें गाया है नछत्तर गिल, प्रभ गिल, नूरां सिस्टर्ज व अमन त्रिखा ने। इन  गीतों को लिखा है अनिल जींजर, राजवीर सिंह प्रजापति, सोनू ललका, कुंवर वड़ैच, ऐ एम तुराज व रवि बसनेट ने।  संगीत दिया है प्रतीक, अम्बिका, शिवा रामगड़िआ, एनकी व बबली हक़ ने। 

Monday, December 01, 2014

चार साहिबजादे की प्रमोशन के साथ जुड़े कई और संगठन

पत्रकार सम्मेलन में आलोचना का निशाना बना कटटरवाद
लुधियाना:1 दिसंबर 2014: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन): 
धार्मिक कटटरवाद एक बार फिर समाज के निशाने पर है। बहुत से सिख बुद्धिजीवियों ने कटटरता की सख्त शब्दों में निदा  की और सिख सिद्धांत को समझने पर ज़ोर दिया। इसके साथ ही चार साहिबजादे फिल्म को घर घर तक पहुँचाने का अभियान भी तेज़ किया गया।
शायद पंजाबी फिल्मों के इतिहास में पहली बार हुआ की प्रशसंकों और बुद्धिजीवियों ने मिलकर खुद ही एक मीडिया सम्मेलन किया जिसमें फिल्म की प्रमोशन के साथ साथ कटटरवाद को भी आड़े हाथों लिया गया। इसमें मौजूद बुद्धिजीवी गुरभजन सिंह गिल, डाक्टर अनुराग सिंह, शिक्षण संस्थानों की ओर से जगतार सिंह, इंडस्ट्री की करते तरफ से डीएस चावला, मंच संचालक डाक्टर  रणजोध सिंह और डाक्टर सीबिया कटटरवाद के खिलाफ खुल कर सामने आये। जानेमाने लेखक गुरभजन गिल से जब इस चर्चा की शुरुआत हुई तो उन्होंने पंजाबी फिल्मों के अतीत की भी चर्चा की साथ ही धन्यवाद भी दिया की अब जबकि चार साहिबजादे नामक फिल्म ने एक नया इतिहास रचा है तो शुक्र है कि कोई पागल व्यक्ति कुल्हाड़ा लेकर इसके खिलाफ खड़ा नहीं हुआ।  हम इस बात के लिए आभारी हैं।

इसके साथ ही जानेमाने उद्योगपति डी एस चावला ने गुरु इतिहास की चर्चा करते हुए बहुत सी अर्थपूर्ण बातें की और कटटरता को नकारा।

रामगढ़िया एजूकेशन कोंसिल की तरफ से जगतार सिंह ने भी यही कि वास्तव में सिख धर्म में कटटरता के लिए कोई स्थान नहीं।
जानेमाने इतिहासकार डाक्टर अनुराग सिंह ने भी कटटरता को नकारते हुए कहा कि यूट्यूब पर तरह तरह की बेहूदा बातें  करने वालों को अगर सामने आकर बात करने के लिए कहें तो वे मैदान छोड़कर भाग जाते हैं।  
मंच संचालन कर रहे डाक्टर रणजोध सिंह ने सिख धर्म के सिद्धांत को घर घर तक पहुँचाने वाली इस शानदार फिल्म चार साहिबजादे का उल्लेख करते हुए कटटरता की निंदा की और सलाह भी दी कि भविष्य में इस फिल्म  को पैमाना बनाया जाना चाहिए अब जो भी धार्मिक फिल्म बने वह इससे कम दर्जे की नहीं होनी चाहिए। इस फिल्म को एक स्टैंडर  पर रखा जाना चाहिए।
इस ऐतिहासिक अवसर पर गुरुघर के क्लीन शेव्ड श्रद्धालु राजीव साहनी भी मौजूद थे जिन्होंने इस  प्रमोशन के लिए कैलेंडर, छल्ले, मैग्नेट, पज़ल, तीर कमान, खड्ग और ढाल के साथ साथ पेन ड्राईव जैसे  भी  तैयार किये।
बाईट: राजीव साहनी (गुरु घर के अनिनय भक्त उअर प्रमोशन प्रोडक्ट के कंट्रीब्यूटर)
उम्मीद करनी चाहिए कि इस फिल्म के बहाने मुद्द्त के बाद एकजुट हुआ सिख समुदाय कटटरवाद के खिलाफ नई हवा पैदा करने में कामयाब होगा। 

Friday, November 08, 2013

गुरप्रीत घुग्गी अब फ़िल्म निर्माण में भी सरगर्म

जल्द रलीज़ होगी पहली फ़िल्म तैयारियां मुक्मल 
पा जी इन प्राबल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनय करेंगे गुरप्रीत घुग्गी और गिप्पी ग्रेवाल
अमृतसर: 7 नवंबर 2013: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): जल्द रीलिज होने जा रही पंजाबी फिल्म पा जी इन प्राबल्म से पंजाबी हास्य कलाकार गुरप्रीत सिंह घुग्गी अपनी निर्माता की पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। आज इस फिल्म की प्रमोशन से पूर्व सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में शीश नवाने के बाद आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस में गिप्पी ग्रेवाल और गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने बताया, कि उनकी इस फिल्म में बालीवुड स्टार अक्षय कुमार भी अभिनय करते हुए दिखाई देंगे।
      15 नवंबर को रीलिज होने जा रही पंजाबी फिल्म पा जी इन प्राबल्म से गुरप्रीत सिंह घुग्गी अपनी निर्माता की पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। फिल्म की प्रमोशन से पूर्व सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में गुरप्रीत सिंह घुग्गी और गिप्पी ग्रेवाल ने फिल्म की सफलता के लिए अरदास की। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में गिप्पी ग्रेवाल ने बताया, कि फिल्म काफी अच्छी बनी है और सारा परिवार फिल्म को एकसाथ बैठ कर देख सकता है। उन्होंने बताया, कि सबसे बड़ी बात है कि गुरप्रीत सिंह घुग्गी इस फिल्म से निर्माता बन गए हैं और उन्होंने एक बड़े बजट की फिल्म तैयार की है। जिसमें बालीवुड के स्टार अक्षय कुमार अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। वहीं, गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने बताया, कि पिछले दस वर्षों से वह पंजाबी फिल्मों में काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई तरह का तजुर्बा हासिल किया है। जिसके आधार उन्होंने इस फिल्म के निर्माण का मन बनाया था।

Thursday, October 10, 2013

पंजाबी फिल्म में पहली बार एक ठगनी का रोल अदा कर रही है नीरू बाजवा

फिल्म की प्रमोशन का शुभारम्भ करने टीम पहुंची गुरु की नगरी में
अमृतसर: 9 अक्टूबर 2013: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन ब्यूरो) - आज तक कई फिल्मों में हीरो को अपनी उंगली पर नचाने वाली नीरू बाजवा अपनी नई फिल्म में नए दूल्हों को अपने पीछे भागने पर मजबूर कर देगी। जी हां, नीरू बाजवा की 11 अक्तूबर को रीलिज होने जा रही फिल्म आरएसवीपी में वह एक ऐसे ठग का किरदार निभा रही है, जो अपने साथियों के साथ नौजवानों का न सिर्फ कीमती सामान लेकर फरार हो जाती है, बल्कि उनकी भावनाओं को भी ठेस पहुंचाती है। अपनी फिल्म आरएसवीपी की प्रमोशन की शुरूआत करने के लिए नीरू बाजवा आज फिल्म के सह अभिनेता गुग्गू गिल के साथ गुरु नगरी अमृतसर पहुंची। इस मौके पर उन्होंने बताया, कि फिल्म में वह एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही है, जो शादी के नाम पर नौजवानों के साथ ठगी करती है। उन्होंने बताया, कि इस फिल्म की कहानी आजकल हो रही घटनाओं पर आधारित है। इसलिए इस फिल्म में कामेटी, एक्शन और वह सब-कुछ है, जिसे दर्शक देखना पसंद करेंगे। वहीं, फिल्म के सह अभिनेता गुग्गू गिल ने बताया, कि फिल्म में वह नीरू बाजवा के शिकार लड़के के पिता का रोल अदा कर रहे हैं। उन्होंने बताया, कि उनका रोल इस फिल्म में काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि जब नीरू बाजवा उनके बेटे के साथ ठगी मारने के लिए उनके परिवार में आती है, तो उसे पता चलता है कि इस बार उनसे काफी गल्ती हो गई है।