Showing posts with label Chetan Malhotra. Show all posts
Showing posts with label Chetan Malhotra. Show all posts

Sunday, April 28, 2019

दो घंटे हिन्दू संगठनों के कब्ज़े में रहा भारत नगर चौंक

एक दिन में ग्रिफ्तारी होने का वायदा मिलने पर धरना उठाया 
लुधियाना: 28 अप्रैल 2019: (पंजाब स्क्रीन टीम):: 
लुधियाना के सतीश चंद्र धवन कालेज में खेले गए नाटक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज इस मुद्दे को ले कर भारत नगर चौंक पूरी तरह से जाम रखा गया। यह एक तरह से शक्ति प्रदर्शन था और अभी इस में केवल बजरंग दल और विश्व हिन्दु परिषद ने ही भाग लिया है। चुनावी मौसम नहीं होता तो शायद भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी अन्य संगठन भी खुल कर सामने आए होते। मामले गंभीर होने के बावजूद अभी तक न तो यहाँ कोई विधायक बोलै है और न ही सांसद। सीपीआई को छोड़ कर किसी भी दल के नेता ने इस मामले पर अपने विचार तक व्यक्त नहीं किये। 
आज भारत नगर चौंक में हुए धरना प्रदर्शन में नामधारियों ने भी अपने प्रतिनिधि भेजे। पूछने पर उन्होंने कहा  कि हम श्री भैणी साहिब से आए हैं और हमें ठाकुर उदय सिंह ने भेजा है। इस धरना प्रदर्शन के दौरान बोले सो निहाल के जैकारे भी लगे। 
धरना प्रदर्शन सुबह अपने निश्चित समय पर ठीक दस बजे शुरू हुआ और देखते ही देखते ज़ोर पकड़ गया। शुरुआत के समय संख्या कम थी लेकिन बाद में बढ़ती गयी। भारत नगर चौंक में आने वाली हर सड़क से बजरंग दल के प्रदर्शनकारी बाईकों पर भी आए और पैदल मार्च करके भी वहां पहुंचे। हाथों में ध्वज और ज़ुबान पर नारे। माहौल में सनसनी सी थी। पुलिस अधिकारी पल पल की खबर ऊपर पहुंचा रहे थे। आशंका थी न जाने अभी क्या हो जायेगा। जब प्रदर्शनकारियों ने चौंक के ऐन बीच बना ट्रैफिक नियंत्रण प्वाइंट भी अपने कब्ज़े में ले लिया तो एक बारगी तो ऐसा लगा जैसे बाबरी मस्जिद के गुंबद पर चढ़े कर सेवकों का सीन दोबारा रिक्रिएट हो गया है। इस सब के चलते भी हालात पूरी तरह से नियंत्रण में रहे।  नारे लगते रहे। लाठी गोली खाने का संकल्प भी दोहराया जाता रहा लेकिन सभी प्रदर्षनकारी मंच से आने वाले आदेशों का पालन करते रहे। बारह बजने के कुछ मिंट बाद ही लाऊड स्पीकर से ट्रैफिक खोलने की घोषणा कर दी गयी। हालांकि युवा वर्कर इस के लिए तैयार नहीं लगते थे लेकिन दो तीन बार घोषणा होते ही जाम में खड़े सभी लोगों को जाने दिया गया। इस घोषणा के  लोगों ने भी सुख का साँस लिया और पुलिस ने भी। 
आज का  के साथ ही कहा गया की यदि इस बार भी पुलिस ने अपना वायदा तोड़ा तो हम इस आंदोलन को पूरे पंजाब तक ले जायेंगे।  हर ज़िले में इसी तरह के धरना प्रदर्शन होंगें। गौरतलब है की मंच से हुए ऐलान के मुताबिक पुलिस की एक टीम कल को कालेज जाएगी और और सबंधित लोगों को ग्रिफ्तार कर के ले आएगी। इस वायदे के बाद ही धरना खत्म किया गया। 

Saturday, April 27, 2019

नाटक विवाद को लेकर बजरंग दल का धरना प्रदर्शन 28 अप्रैल को

भारत नगर चौंक में एकत्र होंगें हिन्दुत्वी संगठन 
लुधियाना: 27 अप्रैल 2019: (पंजाब स्क्रीन डेस्क)::
एक स्थानीय कालेज में हुए जानेमाने नाटक के मंचन को लेकर उठा विवाद फ़िलहाल सुलझता नज़र नहीं आ रहा। आज इसी मुद्दे को लेकर लोक सुरक्षा मंच ने एक सेमिनार का आयोजन किया था जिसमें बहुत से लोग शामिल हुए और नाटक को जगह जगह खेलने के सुझाव को गंभीरता से लिए गया। दिलचस्प बात है कि यह सुझाव भी एक महिला वकील ने ही दिया। अगर इस सुझाव को लागू किया जाता है तो निश्चय ही मामला और तल्ख बनेगा। इसके साथ ही विश्व हिन्दू परिषद और बजरंफ दल ने नाटक विवाद को लेकर रविवार 28 अप्रैल को भारत नगर चौंक में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस घोषणा में कहा गया है कि उठो हिन्दुओ धर्म की लाज बचाओ। 

हिन्दू संगठनों ने स्पष्ट किया है कि लुधियाना के एक कालेज में हुऐ हिन्दू देवी देवताओ के अपमान को लेकर बजरंग दल ने 295 A के कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था और रोष प्रदर्शन भी किया था।  उसके बाद मुजरिमों की गिरफ्तारी का आश्वासन पुलिस ए सी पी मन्दीप सिंह ने शुक्रवार तक का दिया था।  लेकिन आज भी कोई मुजरिम गिरफ्तार नही हुआ और न ही किसी पर कोई कार्यवाही हुई। वो आज भी हमारे हिन्दू देवी देवताओ का अपमान करके सरेआम घूम रहे है।  का कहना है कि अगर आज भी हिन्दू चुप रहा तो आप के धर्म का आपके देवी देवताओ का अपमान होना बंद नही होगा। इसलिऐ सभी हिन्दू एवं समस्त हिन्दू समाज से अनुरोध है पूरे दल बल के साथ दिनांक 28 अप्रैल रविवार सुबह 10 बजे एकत्रित होकर भारत नगर चौक पहुंचेंगे और रोष व्यक्त करेंगे। शासन हिन्दूओं की भावनाओं से नहीं खेल सकता। आह्वान किया गया है कि सभी हिन्दू रविवार को धर्म युद्ध मे मैदान मे आये। यह आह्वान। जय श्री राम के साथ समाप्त होता है।  इस अभियान के आयोजक और निवेदक विहिप और बजरंग दल हैं। 

Tuesday, April 23, 2019

नाटक पर विवाद और तेज़-बजरंग दल का धरना प्रदर्शन 24 को

कालेज पर धरने के बाद भाई बाला चौंक जाम करने की घोषणा 
लुधियाना: 23 अप्रैल 2019: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::
बजरंग दल निरंतर गुस्से में है। उसका रोष थमा नहीं। समझौते और गुप्त वार्ताओं से स्पष्ट इंकार करते हुए बजरंगी युवा कहते हैं न हम बिकेंगे न ही झुकेंगे। जब तक धर्म का अपमान रुक नहीं जाता तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। "पंजाब स्क्रीन" के साथ बात करते हुए बजरंग दल के नेता चेतन मल्होत्रा कहते हैं कि हमारे साथ केवल हमारा धर्म और हमारी आस्था है। हम उसी की शक्ति से चल रहे हैं। यही शक्ति हमें विजयश्री दिलाएगी।  
सतीश चंद्र धवन राजकीय कालेज में खेले गए नाटक "म्यूज़ियम" विवाद को ले कर कल 24 अप्रैल 2019 बुधवार को बजरंग दल और उनके सहयोगियों का रोष धरना और प्रदर्शन सुबह दस बजे एस सी डी राजकीय कालेज के गेट पर होगा। यह जानकारी चेतन मल्होत्रा ने एक वाट्सअप संदेश में दी। इसी बीच विश्व हिन्दू परिषद ने मामला दर्ज करने में सहयोग देने वालों का आभार भी व्यक्त किया है। 
बजरंग दल और अन्य सहयोगियों का कहना है कि इसका मकसद हिन्दू धर्म के देवी देवताओं का अपमान करने कराने वालों को सलाखों के पीछे भेजना है।  जब तक ग्रिफ्तारियाँ नहीं हम चैन से नहीं बैठेंगे। बजरंग दल का कहना है कि पुलिस द्धारा दोषियो को बचाया जा रहा है और पुलिस अभी तक उनकी गिरफ्तारी नही कर रही। हम इस ढील को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। 
यह धरना प्रदर्शन सुबह दस बजे शुरू होगा और बाद में सभी बजरंगी अपने अन्य सहयोगियों के साथ भाई बाला चौंक की तरफ मार्च करेंगे। वहां पहुंच कर भाईवाला चोक ब्लॉक किया जायेगा।