Showing posts with label Union Budget. Show all posts
Showing posts with label Union Budget. Show all posts

Friday, February 27, 2015

यदि सर्वहारा बज़ट नही बनेगा तो दिल्ली जैसे परिणाम भुगतने होंगें

Fri, Feb 27, 2015 at 8:20 PM
जो केजरीवाल की तरह ज़मीन से जुडेगा ,वही शासन करेगा !
आज भी भारत वर्ष मे रेल गरीब की सवारी है और कम किराये के कारण अन्य अवागमन के साधनो से अधिक प्राथमिकता के कारण सर्व ग्राह्य है! स्वतंत्रता के 67 वर्ष बाद भी प्रजातांत्रिक देश का नागरिक भेड़ बकरी की तरह यात्रा करने के लिये मज़बूर है, कारण यहाँ की बढती हुई आबादी, जो प्रतिवर्ष एक नया आस्ट्रेलिया जोड देती है। फ़िर भी नये रेल बज़ट मे किसी नई ट्रेन का संचालन न करके पुरानी ट्रेनो की हालत सुधारना, 400 वाई-फ़ाई स्टेशन बनाना एस्क्लेटर लगाना,लन्च आन मोबाईल आदि हास्यास्पद है या फ़िर पूँजी-पति वर्ग जो हवाई यात्रा करने के लिये सक्षम है, उसी को सहूलियतें पहुँचाने का प्रयास है! आखिर कब तक हम इस मानसिकता से ग्रसित रहेगे कि ए०सी मे बैठने और लेटने वाले नेता और सेक्रेटरीज़ अपनी सुविधाओं को ही ध्यान मे रखकर बज़ट
बनाते रहें? यदि सर्व हारा वर्ग ,जो वास्तव मे वोटर है,को ध्यान मे रखकर बज़ट नही बनेगा तो दिल्ली जैसे परिणाम भुगतने के लिये भा०ज०पा० को तैयार रहना होगा ! अब समय आ गया है कि जो केजरीवाल की तरह ज़मीन से जुडेगा ,वही शासन करेगा ! 
बोधिसत्व क्स्तूरिया, 202-नीरव निकुन्ज सिकन्दरा, आगरा- 282007

Thursday, July 10, 2014

आम बजट को रंगरूप

कहते हैं काफी मेहनत हुई इस बजट पर 
केंद्रीय वित्‍त, कॉर्पोरेट मामले और रक्षा मंत्री श्री अरुण जेतली ने 9 जुलाई, 2014 को नई दिल्‍ली में अपने बजट को अंतिम रूप दिया। आम बजट को रंगरूप देते हुए उनकी तस्वीर कैमरे में भी कैद हो गयी। पत्र सूचना कार्यालय की यह तस्वीर आपके लिए यहाँ भी प्रकाशित की जा रही है। वाणिज्‍य व उद्योग (स्‍वतंत्र प्रभार), वित्‍त और कॉर्पोरेट मामलों की राज्‍यमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन और मंत्रालय के सचिव भी मौजूद थे।  
The Union Minister for Finance, Corporate Affairs and Defence, Shri Arun Jaitley giving final touches to the General Budget 2014-15, in New Delhi on July 09, 2014. The Minister of State for Commerce & Industry (Independent Charge), Finance and Corporate Affairs, Smt. Nirmala Sitharaman and the Secretaries of the Ministry are also seen.

केंद्रीय बजट के बारे में प्रधानमंत्री

10-जुलाई-2014 20:12 IST
गरीबों और दलितों के लिए आशा की नई किरण
प्रधानमंत्री ने केंद्रीय बजट के बारे में बताया कि “यह बजट लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को विश्‍वास में बदलने वाला; गरीबों और दलितों के लिए आशा की नई किरण है” 
केंद्रीय वित्तरण, कॉरपोरेट मामले और रक्षा मंत्री श्री अरुण जेटली, 10 जुलाई, 2014 को नई दिल्ली में वाणिज्य एवं उद्योग (स्वतंत्र प्रभार), वित्त और कॉरपोरेट मामले राज्यंमंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमन के साथ आम बजट-2014-15 पेश करने नॉर्थ ब्लॉेक से संसद भवन की तरफ जाते हुए।
The Union Minister for Finance, Corporate Affairs and Defence, Shri Arun Jaitley departs from North Block to Parliament House along with the Minister of State for Commerce & Industry (Independent Charge), Finance and Corporate Affairs, Smt. Nirmala Sitharaman to present the General Budget 2014-15, in New Delhi on July 10, 2014.
“बजट से जन भागीदारी तथा जनशक्ति
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय बजट के बारे में बताया कि यह बजट लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को विश्‍वास में बदलने वाला है। उन्‍होंने विश्‍वास जताया कि यह बजट भारत के लिए प्रगति की नई उंचाइयों को छूने वाला तथा समाज के गरीब तथा दलितों के लिए आशा की नई किरण लेकर आया है। 

केंद्रीय वित्‍त मंत्री श्री अरूण जेटली को उनके प्रथम बजट पर बधाई देते हुए प्रधान मंत्री ने कहा कि बजट से जन भागीदारी तथा जनशक्ति को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बजट को में नवीनतम प्रौद्योगिकी को अपनाते तथा मार्गदर्शन लेते हुए भारत को कुशल तथा डिजीटल बनाने का प्रयास बताया। 

उन्‍होंने कहा कि कि मरणासन्‍न अर्थव्‍यवस्‍था के लिए, यह बजट संजीवनी (नया जीवन) के रूप में तथा पंक्ति में खड़े हुए आखिरी व्‍यक्ति के लिए यह अरूणोदय का संकेत लेकर आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास व्‍यापक (समावेशक, सार्वदेशक, सर्वस्‍पर्शी) होना चाहिए तथा देश के उन भागों तक भी इसकी पहुंच होनी चाहिए जो कि अभी तक अविकसित रहे हैं। 
वि.कासोटिया/वाईआर/एसएनटी-2339