Showing posts with label Ram Rajya. Show all posts
Showing posts with label Ram Rajya. Show all posts

Friday, March 17, 2017

कैप्टन सरकार लाएगी पंजाब में राम राज्य--वरुण मेहता


Fri, Mar 17, 2017 at 1:02 PM
पंजाब के युवायों के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत : हरकीरत
लुधियाना: 17 मार्च 2017:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::


पंजाब में पिछले 10 वर्षों से राज्य का हर वर्ग त्राहि त्राहि कर रहा था व चुनाव परिणामो में कांग्रेस पार्टी को मिली इतिहासिक जीत से प्रदेश की जनता को उम्मीद की नई किरण दिखाई दी है। यह विचार श्री हिन्दू तख्त के वरुण मेहता ने व्यक्त किये हैं। 
वीरवार को राजभवन में कैप्टन अमरेंद्र सिंह की ताजपोशी के बाद स्थानीय मॉडल टाउन में यूथ फेडरेशन के प्रधान हरकीरत खुराना की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक को संबोधित करते हुए श्री हिन्दू तख़्त के प्रमुख प्रदेश प्रचारक वरुण मेहता ने कहा कि राज्य की जनता ने 2002 से 2007 तक कैप्टन अमरेंद्र द्वारा कांग्रेस शाशनकाल के दौरान प्रदेश की जनता के हित में लिए गए फैसलों के दौर को देखा है व अब भी जब पिछले 10 वर्षों से राज्य का व्यापारी , मजदुर,अध्यापक,छोटे उधमी,सरकारी व् गैर सरकारी कर्मचारी वर्ग सरकार की लोकमारु नीतियों से तंग आ चुका था अब कैप्टन के नेतृत्व में 16 मार्च से राज्य के विकास हेतु रखे नीव पत्थर से उम्मीद की किरण जागी है व् शपथ लेते ही उनके द्वारा राज्य की जनता को सुशाशन देने हेतु किये प्रशाशनिक फेरबदल से इसकी शुरुआत हो चुकी है जोकि हर वर्ग के लिए लाभकारी होगा मेहता ने कहा कि प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी के नेतायों के सत्ता हासिल कर राज्य को पुनः आंतकवाद की आग में धकेलने के तिलस्मी महल को ध्वस्त कर पंजाब को तबाह होने से बचा लिया लेकिन अभी भी सत्ता न मिलने से हताशा में आप पार्टी कट्टरपंथी ताकतों से मिलकर राज्य के माहौल को खराब करने की साज़िशें रच सकती है जिसके लिए प्रदेश सरकार को इन पर नुकेल डालने की जरूरत है।

फेडरेशन के प्रधान स हरकीरत खुराना ने कहा कि नव नियुक्त मुख्यमंत्री द्वारा राज्य से 4 हफ़्तों में नशाखोरी को खत्म करने की घोषणा का समर्थन करते हुए कहा कि नशे की दलदल में हज़ारो युवायों की जान गवाने वाले उनके परिवारों को भी इस घोषणा से साहसिक सवेदना मिली है बेशक नशाखोरी समाप्त करने में 6 महीने लग जाए लेकिन यह बहुत बाड़ी बात है कि कैप्टन ने नशा माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए।

आज इस बैठक में राजिंदर भाटिया, दिनेश दिवाकर, गुरप्रीत भाटिया , सुनील कुमार , राम बालिका राजेश सिंगला , कैलाश माथुर ,अमित पासी , मान सिंह ,प्रितपाल सिंह , ग़ज़्ज़न सिंह , सतवीर सत्ती , बाल ऋषि , विनीत धींगरा व अन्य भी उपस्थित थे।