Showing posts with label Trains. Show all posts
Showing posts with label Trains. Show all posts

Tuesday, November 24, 2020

रेलों की बहाली एक बहुत बड़ा शुभ शगुन-उद्योगपति

 24th November 2020 at 7:22 PM

 पंजाब के उत्पादन और आर्थिकता को फिर मिलेगा तेज़ी से बढ़ावा 


लुधियाना: 24 नवंबर 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 

60 दिन अर्थात दो महीनों के लम्बे अंतराल के बाद रेलों के फिर शुरू होने पर पंजाब में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।  यूं लगने लगा है जैसे ज़िंदगी फिर से पटरी पर आ गई हो। थमी थमी सी ज़िंदगी फिर लौट आई लगती है। आज़ाद भारत में लोगों ने रेल पटरियों पर से रेलों की इतनी लम्बी गैर मौजूदगी किसी आंदोलन के चलते कभी नहीं देखी थी। 

पंजाब राज्य में लगभग दो महीने बाद यात्री और माल ढुलाई वाली रेल गाडिय़ाँ चलने की शुरुआत होने के उपरांत जिले के प्रसिद्ध उद्योगपतियों द्वारा आज रेल गाडिय़ों की शुरुआत की सराहना करते हुये कहा कि यह पंजाब के उत्पादन को बढ़ाने और आर्थिकता को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगी।
उत्तरी भारत इंडकशन फरनेस एसोसिएशन के प्रधान श्री के.के. गर्ग ने प्रैस कान्फ्ऱेंस के द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का निजी तौर पर केंद्र सरकार के पास मुद्दा उठाने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर उनके साथ उद्योगपति श्री हरीश दूआ, श्री हरीश सिंगला, श्री देव गुप्ता और स. कुलवंत सिंह भी उपस्थित थे।
उद्योगपतियों ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से पंजाब की बेहतरी के लिए की गई अपील को स्वीकृत करने के लिए केंद्र और किसानों का भी धन्यवाद किया।
श्री गर्ग ने कहा कि कोरोना महामारी के कारणकारोबार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और अब वह खुश हैं कि रेल सेवाएं फिर शुरू होने से उनको कच्चा माल मिलेगा और उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि रेल गाडिय़ाँ अभी शुरू ही हुई हैं और स्टील, स्क्रैप और अन्य कच्चे माल की कीमतें पहले ही घटनी शुरू हो गई हैं, जो उद्योगों के लिए बड़ी राहत है।
उद्योगपतियों ने कहा कि रेलवे यातायात फिर शुरू होने से छठ पूजा के लिए अपने घरों के लिए गई लेबर वापिस आ सकती है, जिससे उद्योगपतियों को लेबर की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों आंदोलन सक्रिय साथ दिया वहीं केंद्र सरकार के साथ भी रेलों को चलने के लिए दबाव बनाने के मकसद को सामने रखते हुए दबाव बनाए रखा। उन्हीं  प्रयासों का परिणाम है कि रेलें फिर बहाल हो सकीं हैं। इसका फायदा किसानों को भी होगा। 
कृपया रेल स्क्रीन में भी देखिये। 

Monday, December 07, 2015

रख बाग़ लुधियाना में फिर गाड़ी बुला रही है

रख बाग से गूंजा टॉय ट्रेन के बहाने जीवन का संदेश 
लुधियाना: 7 दिसंबर 2015: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): 
आखिर बच्चों की भी किस्मत जागी और रख बाग़ की भी। यहाँ वीरान पडी रेल ट्रैक मिटटी में धंस रही थी अब फिर से रौनक का केंद्र बन गयी। यहाँ फिर वो गीत याद आने लगा--
गाडी बुला रही है--सीटी बजा रही है 
चलना ही ज़िंदगी है-चलती ही जा रही है। 
टॉय ट्रेन के लिए बनी ट्रैक करीब 20 साल की विरानी बाद रखबाग के ट्रैक पर सोमवार को जैसे ही टॉय ट्रेन दौड़ी, वहां मौजूद बच्चों के साथ-साथ सभी की खुशी का कोई ठिकाना न रहा। मेयर हरचरन सिंह गोहलवड़िया और डीसी रजत अग्रवाल ने पहले रखबाग में हीरो साइकिल के सहयोग से बनाए गए ऑर्गेनिक फूड कॉर्नर और साइकिल ट्रैक का शुभारंभ किया और फिर टॉय ट्रेन का उद्घाटन भी किया। मेयर, डीसी, काउंसलर, निगम कमिश्नर, जोनल कमिश्नर आदि ने ट्रेन की सवारी भी की जिससे बच्चों का उत्साह और भी बढ़ा। 

इस यादगारी अवपर पर मेयर ने शहरवासियों को बधाई देते कहा कि शहर को तेज़ी से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब रखबाग को विश्व में लुधियाना का नाम रोशन करने वाले हीरो स्वर्गीय ओपी मुंजाल के नाम से जाना जाएगा। मेयर ने रखबाग के नवीनीकरण व रखरखाव के लिए निभाए रोल को लेकर हीरो साइकिल के सीएमडी पंकज मुंजाल और एसके राय की सराहना भी की। उन्होंने बताया कि रखबाग में जहां बच्चे टॉय ट्रेन की जाय राइड का आनंद ले सकेंगे, वहीं यहां आने वाले आर्गेनिक फूड का स्वाद चखने के साथ-साथ साइक्लिंग का एन्जॉय भी ले सकेंगे। इससे  आकर्षण और बढ़ेगा।

सिधवां नहर के साथ-साथ साइकिल ट्रैक का भी होगा निर्माण
इस मौके पर साईक्लिंग को बढ़ावा देने का भी एलान हुआ। मेयर ने बताया कि सिधवां नहर के साथ-साथ साइकिल ट्रैक भी बनाया जा रहा है। डीसी अग्रवाल ने बताया कि 2015 के सालाना प्लान में रखबाग के सौंदर्य और रखरखाव को प्रमुखता से एजेंडे में रखा गया था, जिसे नगर निगम व हीरो साइकिल के सहयोग से पूरा कर लिया गया है। अब यहां साइकिल ट्रैक के साथ बनाए जॉगिंग ट्रैक पर रोजाना हजारों लोग सैर कर सकेंगे। हीरो साइकिल वालों ने रखबाग को सुंदर बनाने के लिए 5 करोड़ से अधिक रूपये खर्चे हैं। इससे  साईकल का रिवाज फिर से बढ़ेगा वहां साईक्लिंग  लोगों का स्वास्थ्य भी सुधरेगा। 

Thursday, September 03, 2015

"वेंडर" बन कर घुसे "लुटेरों" ने की एसी कोच में लूट

राष्ट्रपति अवार्ड लेने दिल्ली आ रही प्रिंसिपल से ट्रेन में लूट
लुधियाना: 3 सितम्बर 2015: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)
न सुरक्षा बलों की संख्या कम है और न ही सुरक्षा प्रबंधों के लिए बने तंत्र की। इसके बावजूद आम नागरिक असुरक्षित है। नई वारदात हुई है एक ट्रेन के ए सी कोच म इन एक महिला प्रिंसिपल के साथ जो राष्ट्रपति एवार्ड लेने के लिए दिल्ली जा रही थी। मीडिया दृष्टि ने यह सारा मामला रखा है सोशल मीडिया पर। 
शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार लेने दिल्ली जा रही एक स्कूल की प्रिंसिपल की जान पर बन आई। प्रिंसिपल ट्रेन के एसी कोच में यात्रा कर रही थी. रास्ते में बदमाशों ने ट्रेन में धावा बोलकर उन्हें लूट लिया।  घटना से पहले बदमाशों ने नशीला स्प्रे इस्तेमाल किया था। 

ग्वालियर के केंद्रीय विद्यालय न.2 में रेखा सक्सेना प्रिंसिपल के तौर पर तैनात हैं। उनका चयन राष्ट्रपति मैडल के लिए हुआ है। उसी मैडल को लेने के लिए रेखा समता एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रही थी। वह ट्रेन के एसी-1 कोच में यात्रा कर रही थी। दिल्ली से पहले ही अज्ञात बदमाश वेंडर बनकर ट्रेन के कोच में आ गए और कोच में नशीला स्प्रे कर दिया। उसके बाद उन्होंने रेखा सक्सेना समेत अन्य यात्रियों से लूटपाट की। प्रिंसिपल रेखा से बदमाशों ने 50 हजार रूपए और पर्स में रखा सामान लूट लिया।
नशीले स्प्रे की वजह से रेखा सक्सेना की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के मूलचंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Tuesday, February 26, 2013

रेल बजट 2013-14 में नई लाइनें:

26-फरवरी-2013 16:23 IST
7 नई लाइनों का निर्माण-10 लाइनों के दोहरीकरण को मंजूरी 
रेल मंत्री श्री पवन कुमार बंसल ने संसद में रेल बजट 2013-14 में नई परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी:
नई लाइनें: 
1. भूपदेवपुर-रायगढ़ (मंड कोलरी) (सार्वजनिक-निजी भागीदारी के जरिए) 
2. गेवरा रोड-पेन्‍द्रा रोड (सार्वजनिक-निजी भागीदारी के जरिए) 
3. जैसलमेर (थियत हमीरा)-सानू 
4. केराईकल-पेरालम 
5. मकरौली तक रेवाड़ी-रोहतक नई लाइन का विस्‍तार 
6. सुल्‍तानपुर से कादीपुर 
7. तंजावूर-पट्टूकोट्टई 
मावली-बढ़ी सदड़ी खंड का आमान परिवर्तन दोहरीकरण 
1. अलवर-बांदीकुई 
2. चेन्‍नई सेंट्रल-बेसिन ब्रिज जंक्‍शन (पांचवी और छठी लाइन) 
3. दनिया-रां‍ची रोड 
4. दप्‍पर-चंडीगढ़ 
5. गढ़वा रोड-रामना 
6. हाजीपुर-रामदयालु 
7. जारगंडीह-दनिया 
8. पालनपुर-समख्‍याली (सार्वजनिक-निजी भागीदारी के जरिए) 
9. रायबरेली-अमेठी 
10. वातवा-अहमदाबाद (तीसरी लाइन) 
विद्युतीकरण 
1. कलोल-गांधीनगर-खोडियार और अलवर बांदीकुई-जयपुर-फुलेरा सहित दिल्‍ली –सराय रोहिल्‍ला-रेवाड़ी-पालनपुर-अहमदाबाद 
2. जाखल-हिसार 
3. जाखल-धुरी-लुधियाना 
4. राजपुरा-धुरी-लेहरा मोहब्‍बत 
5. सिंगापुर रोड-दामनजोड़ी 


रेल बजट पर और विस्तृत खबरें देखें रेल स्क्रीन पर बस यहाँ क्लिक करके 


वि.कासोटिया/अलकेश/प्रदीप/‍प्रियंका/विजयलक्ष्‍मी/अंबुज/तारा/सोनिका/सुनील-26