Showing posts with label Housing Board. Show all posts
Showing posts with label Housing Board. Show all posts

Wednesday, March 01, 2023

चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड कर्मचारी समन्वय समिति:आम सभा

Wednesday: 1st March 2023 at 11:53 AM

अध्यक्ष पवन कुमार चौहान और महासचिव सुरिंदर सिंह चुने गए 

चंडीगढ़: 1 मार्च 2023: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड कर्मचारी कोऑर्डिनेशन कमेटी के पुनर्गठन के लिए चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के ब्लॉक 'सी' के बेसमेंट में 28 फ़रवरी 2023 को दोपहर 1:00 बजे आम सभा की बैठक आयोजित हुई।  इस बैठक में बहुत से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। 

इस मौके पर पदाधिकारियों को भी सर्वसम्मति से चुना गया। चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड कर्मचारी कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन सुखप्रीत सिंह,  वाइस चेयरमैन  आनंद गुप्ता,  अध्यक्ष पवन कुमार चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृज पाल, उपाध्यक्ष राज कुमार, संयोजक जरनैल सिंह, सह संयोजक मनजीत सिंह और सरबजीत सिंह, महासचिव सुरिंदर सिंह, संयुक्त सचिव सलिंदर कुमार, प्रेस सचिव मोहिंदर सिंह राणा, प्रचार सचिव राकेश कुमार, कैशियर सतविंदर बैंस और ऑडिटर नवीन कुमार और अन्य नव निर्वाचित और नियुक्त किए गए पदाधिकारी भी मौजूद रहे।   

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Friday, October 14, 2022

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी एसोसिएशन का नया चुनाव

सुरिंदर सिंह चुने गए प्रधान और महासचिव बने पवन कुमार चौहान

चंडीगढ़: 14 अक्टूबर 2022: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

अपनी सारी उम्र की कमाई को अपने घर का सपना साकार करने के लिए खर्च करना पड़ता है। इसके बाद उम्मीद बनती है किसी सुखद ज़िंदगी की।  इस मकसद के लिए लोग अलग अलग सोसाइटी का चुनाव कर लेते हैं अपनी क्षमता के अनुसार घर खरीदते हैं लेकिन उन्हें कई बार वायदों के मुताबिक सुविधाएं नहीं मिलतिनम ,उनके लिए उन्हें आना पड़ता है संगठन की शरण में। 

इस तरह आम लोगों की बेहतरी के लिए जो संगठन सक्रिय रहते हैं उनमें एक संगठन चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी (मिनिस्टरियल कैडर) एसोसिएशन भी है। इस संगठन के पुनर्गठन के लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के ब्लॉक 'सी' के बेसमेंट में 13 अक्टूबर 2022 को दोपहर 1:00 बजे आयोजित आम सभा की बैठक हुई। 

इस बैठक में पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी (मिनिस्टरियल कैडर) एसोसिएशन  के अध्यक्ष श्री सुरिंदर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जरनैल सिंह, उपाध्यक्ष श्री राज कुमार , महासचिव श्री पवन कुमार चौहान , संयुक्त सचिव श्री मंजीत सिंह , प्रेस सचिव श्री सरबजीत सिंह और  खजांची श्री सतविंदर बैंस। नए पदाधिकारियों ने कहा की वे पहले की तरह ही रेज़िडेंटस की सुविधाओं का ध्यान रखेंगे और उनके अधिकारों के लिए संघर्षशील रहेंगे। 

 समाजिक चेतना और जन सरोकारों से जुड़े हुए ब्लॉग मीडिया को जारी रखने में निरंतर सहयोगी बनते रहिए। नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आप सहजता से ही ऐसा कर सकते हैं।