Showing posts with label Mohit Aggarwal. Show all posts
Showing posts with label Mohit Aggarwal. Show all posts

Thursday, July 30, 2015

ATM की सुरक्षा पर गार्ड ने ही उठाये कई सवाल

बैंक ने उसे गंभीरता से लेने की बजाए नौकरी से ही निकाला 
लुधियाना: 30 जुलाई 2015 : (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
मोहित अग्रवाल और उसका परिवार आज कड़ी मेहनत करने के बावजूद रोटी से आतुर है क्यूंकि उसका वेतन रोक लिया गया है और उसे नौकरी से निकाल दिया गया है।  उसका कसूर सिर्फ इतना कि एक जानेमाने बैंक के लिए गार्ड की नौकरी करते समय उसने एटीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाये और खामियों  की शिकायत की। इस पर उसके ठेकेदार ने बौखलाहट दिखाते हुए उसे नौकरी से ही  निकाल दिया।
उसने उच्च अधिकारीयों से शिकायत की तो वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिर हार कर उसने कम्युनिस्ट नेता और जानेमाने समाज सेवी कामरेड गुरनाम सिद्धु से सम्पर्क किया। कामरेड गुरनाम सिद्धु ने सरे मामले की छानबीन के बाद निष्कर्ष निकाला कि मोहित भी पूंजीवाद के इस युग में लूटपाट, शोषण और साज़िश करने वाले गिरोह का शिकार हो गया है। 
मोहित के पास इसममले में सारा रेकार्ड सुरक्षित है। उसका कहना है किवह यह रेकार्ड उच्च अधिकारीयों को सब के सामने सौंपना चाहता है तांकि पूरी जाँच हो सके। अगर उसने ठेकेदार या उससे मिलीभगत रखने वाले किसी व्यक्ति को यह रेकार्ड दिया तो इस रेकार्ड को भी खुर्द बुर्द किये जाने की आशंका मौजूद है।