Showing posts with label Google. Show all posts
Showing posts with label Google. Show all posts

Tuesday, June 19, 2018

सरकार बाढ़ के पूर्वानुमान के लिए गूगल के साथ मिलकर काम करेगी

प्रविष्टि तिथि: 18 JUN 2018 8:12PM by PIB Delhi
गूगल के साथ किया गया एक विशेष सहयोग समझौता
नई दिल्ली: 18 जून 2018: (पीआईबी//पंजाब स्क्रीन):: 
इमेल के जरिये आपके संचार को अत्यधिक आधुनिक बनाने और बहुत सी अन्य खूबियों की सहायता से आज के जनजीवन को बहुत ही असं बनाने वाले गूगल का फायदा अब बाढ़ के पूर्वानुमान में भी मिल सकेगा। 
केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी ने उम्मीद जताई है कि गूगल के साथ गठबंधन से भारत में बाढ़ का कारगर या प्रभावकारी प्रबंधन करने में मदद मिलेगी। जल संसाधन के क्षेत्र में भारत के शीर्ष प्रौद्योगिकी संगठन केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने गूगल के साथ एक सहयोग समझौता किया है। सीडब्ल्यूसी जल संसाधनों के कारगर प्रबंधन विशेषकर बाढ़ का पूर्वानुमान लगाने एवं बाढ़ संबंधी सूचनाएं आम जनता को सुलभ कराने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस), मशीन लर्निंग एवं भू-स्थानिक मानचित्रण के क्षेत्र में गूगल द्वारा की गई अत्याधुनिक प्रगति का उपयोग करेगा। इस पहल से संकट प्रबंधन एजेंसियों को जल विज्ञान (हाइड्रोलॉजिकल) संबंधी समस्याओं से बेहतर ढंग से निपटने में मदद मिलने की आशा है।
इस समझौते के तहत सीडब्ल्यूसी और गूगल इन कार्यों में आपसी सहयोग के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस), मशीन लर्निंग, भू-स्थानिक मानचित्रण और जल विज्ञान से जुड़े अवलोकन डेटा के विश्लेषण में तकनीकी विशेषज्ञता को साझा करेंगी (i) बाढ़ पूर्वानुमान प्रणालियों को बेहतर करना, जिससे स्थान-लक्षित आवश्यक कार्रवाई योग्य बाढ़ चेतावनी जारी करने में मदद मिलेगी (ii) बाढ़ प्रबंधन की परिकल्पना करने एवं इसमें बेहतरी के लिए गूगल अर्थ इंजन का उपयोग करने से जुड़ी उच्च प्राथमिकता वाली अनुसंधान परियोजना और (iii) भारत की नदियों पर ऑनलाइन प्रदर्शनियां तैयार करने से जुड़ी एक सांस्कृतिक परियोजना।
मंत्रालय ने इससे पहले वर्ष 2016-17 के दौरान एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना (एनएचपी)’ का शुभारंभ किया था। एनएचपी विश्व बैंक से सहायता प्राप्त केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसमें पूरे देश को कवर किया गया है। राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना का उद्देश्य जल संसाधन सूचनाओं, बाढ़ से जुड़ी निर्णय सहायता प्रणाली एवं बेसिन स्तरीय संसाधन आकलन/नियोजन के विस्तार, गुणवत्ता एवं पहुंच को बेहतर करना और लक्षित जल संसाधन प्रोफेशनलों एवं भारत के प्रबंधन संस्थानों की क्षमता को मजबूत करना है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोग लंबे समय से बाढ़ आने से पहले समय रहते सटीक चेतावनी दिए जाने की मांग करे रहे थे। इस पहल से उनकी यह मांग पूरी होगी। केन्द्रीय जल आयोग 2016 तक अधिकतम एक दिन पहले बाढ़ के स्तर के बारे में जानकारी दे रहा था। 2017 में बाढ़ के दौरान सीडब्ल्यूसी ने बारिश आधारित मॉडल के सहारे परीक्षण के आधार पर तीन दिन पहले बाढ़ के चेतावनी जारी की। गूगल उच्च स्तरीय डिजिटल, तकनीक जिसमें वो अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विशेषज्ञता के सहारे सीडब्ल्यूसी द्वारा प्रदत्त जानकारी के सहयोग से बाढ़ की सटीक जानकारी देगा। अब संभवतः बाढ़ आने के तीन दिन पहले ही लोगों को जानकारी मिल सकेगी। इस समझौते के बाद सरकार को करोड़ों रुपये की बचत होगी। इससे सरकार और आपदा प्रबंधन संगठनों को बाढ़ प्रभावित स्थानों और जनसंख्या की बेहतर जानकारी प्राप्त होगी। यह पहल बेहतर बाढ़ प्रबंधन और बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने में मील का पत्थर साबित होगी।
***
वीके/एएम/आरआरएस/बीपी/एसकेपी/डीए – 9074

Monday, March 04, 2013

पहली बार गूगल + हैंगआउट पर

03-मार्च-2013 19:43 IST
बजट के बारे में नागरिकों के सवालों के जवाब
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम 2013-14 के आम बजट पर करेंगे विशेषज्ञों से चर्चा 
केंद्रीय वित्त मंत्री श्री पी. चिदंबरम कल भारतीय समय के अनुसार सुबह आठ बजे गूगल+हैंगआउट बहुपक्षीय वीडियो कान्फ्रेन्स के ज़रिए आम बजट 2013-14 पर नागरिकों के सवालों के जवाब देंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब केंद्रीय मंत्रिमंडल का कोई मंत्री नागरिकों से बात करने आम बजट के बारे में उनके सवालों के जवाब देने के लिए इस माध्यम का इस्तेमाल करेगा। यह संवाद का शक्तिशाली माध्यम है तथा दुनिया भर में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले इसे देखते हैं। गूगल + हैंगआउट पर एक बार में 10 लोग भाग ले सकते हैं। बाद में कोई व्यक्ति एयर पर हैंगआउट के इस्तेमाल से इसे यू ट्यूब या लाइव स्ट्रीम पर शेयर कर सकता है। 
वित्त मंत्री गूगल + हैंगआउट पर जानी-मानी हस्तियों के समूह के साथ भी चर्चा करेंगे। इनमें एशिया के वरिष्ठ अर्थशास़्त्री श्री जहांगीर अज़ीज़ और भारत के मुख्य अर्थशास्त्री जेपी मोर्गन, श्री आनंद महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, श्री अमित सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गूगल$इंक तथा एक्सिस कैपिटल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मनीष चोखानी शामिल हैं। इसका संचालन वरिष्ठ पत्रकार श्री सेंथिल चेंगलवरयन करेंगे। 

नागरिक google.com/+GoogleIndia पर गूगल इंडिया + पेज या InConversation यूट्यूब चैनल के ज़रिए विशेष बजट गूगल+ हैंगआउट लाइव देख सकेंगे। 

हैंगआउट से पहले नागरिक वीडियो अपलोड करके या यूट्यूब चैनल पर टिप्पणी करके अथवा गूगल इंडिया + पेज और टैगिंग टैक्स्ट या hashtag #asktheFM पर वीडियो के ज़रिए वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को अपने सवाल भेज सकते हैं। (PIB)
***

वि. कसोटिया/प्रदीप/सुनील/796