Showing posts with label Shri Amarnath Yatra. Show all posts
Showing posts with label Shri Amarnath Yatra. Show all posts

Friday, July 14, 2017

श्री हिन्दू तख्त विशेष टास्क फोर्स का गठन करेगा

अलगावादी ताकतों के खिलाफ कठोर रुख अपनायो: वरुण मेहता
लुधियाना: 14 जुलाई 2017:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::
अमरनाथ यात्रियों पर सोमवार को हुए आंतकी हमले के विरोध में पंजाब के हिन्दू संगठनों द्वारा संयुक्त तौर पर दी गईं बंद की कॉल के दौरान श्री हिन्दू तख्त द्वारा प्रमुख प्रदेश प्रचारक वरुण मेहता के नेतृत्व में सदभावना मार्च का आयोजन किया गया जिसमें श्री हिन्दू तख्त व शिवसेना शेरे हिन्द के कार्यकर्ता स्थानीय घंटाघर से भोलेनाथ के जयकारे तथा पाकिस्तान व आंतकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए शांतमय तरीके से प्राचीन संगळा शिवाला की तरफ चल पड़े। इस दौरान घंटाघर चौड़ा बाजार व अकालगढ़ मार्किट के दुकानदारों द्वारा पूर्ण तौर सहयोग करते हुए अपने संस्थान बंद रखे। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात था शिव भक्तों का जत्था मार्च करते हुए आगे बढ़ा तो थाना कोतवाली के बाहर एसीपी श्री धर्मपाल के नेतृत्व में पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वरुण मेहता द्वारा शांतमय तरीके से मार्च करने की बात करने पर पुलिस बल उनके साथ साथ चल पड़ा। अकालगढ़ मार्किट के दुकानदारों द्वारा समाज सेवक मनप्रीत बंटी के नेतृत्व में बंद के लिए सहयोग देने पर वरुण मेहता द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया सद्भावना मार्च के गिरजाघर चौक पहुचते ही पुलिस के अन्य उच्चाधिकारीयो ने तुरंत मार्च खत्म करने का दबाव बनाया लेकिन तख्त के प्रचारको द्वारा न मानने पर पुलिस अधिकारियों ने श्री हिन्दू तख्त के प्रमुख प्रदेश प्रचारक वरुण मेहता व प्रचारक बलजीत ढिल्लों को हिरासत में ले लिए और उन्हें थाना कोतवाली ले गए।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए वरुण मेहता ने कहा कि हमने हमेशा आंतकवाद व कटरपंथी संगठनो का विरोध किया है। हम किसी भी धर्म मज़हब के खिलाफ नही क्योकि किसी भी आंतकी का कोई धर्म नही होता। बेगुनाहो के खून से होली खेलने का संदेश कोई भी धर्म नही देता। लेकिन धर्म व मज़हब के नाम पर दुष्प्रचार कर साजिशन हिन्दू समाज को गोली का निशाना बनाये जाने का हम डट कर विरोध करते हैं। उंन्होंने कहा कि पंजाब के लोगो ने लंबे समय तक आंतकवाद का संताप झेला है। इस काले दौर के दौरान पंजाब को आर्थिक व मानवीय आधार पर भारी नुकसान झेलना पड़ा। इस के बावजूद पंजाब वासियो  ने हमेशा ही देश के किसी भी हिस्से के लोगो के सुख दुख में भागीदारी की है। इसी बीच श्रीनगर में अमरनाथ यात्रा करने गए शिव भक्तों पर हुए इस कातिलाना हमले ने पूरे विश्व को हिला कर रख दिया है। इस आंतकी हमले के विरोध में आज पंजाब के सभी धर्मों के लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। मेहता ने कहा कि कश्मीरी पत्थरबाज़ों को सबक सिखाने के लिए श्री हिन्दू तख्त विशेष टास्क फोर्स का गठन करेगा। शिवसेना के प्रधान बलजीत ढिल्लों ने कहा कि कश्मीरी आंतकवाद के विरुद्ध श्री हिन्दू तख्त ठोस आवाज़ बुलंद करेगा व आज के बंद में हमने सभी दुकानदारों व व्यापारिक संस्थायों से पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया व सभी ने डट कर साथ दिया। आज के सदभावना मार्च तख्त के प्रदेश उप प्रचारक हरकीरत खुराना,  जिला प्रचारक रोहित शर्मा भुट्टो, हैल्पिंग हैंड NGO  से रमन गोयल, अवनीश मित्तल, राकेश गुप्ता, ऑल इंडिया ब्राह्मण सभा से जिला प्रधान नरिंदर दत्ता, चौड़ा बाजार शॉपकीपर से सोमनाथ ग्रोवर,   हरपाल सिंह पूर्व सरपंच, हरिंदर ढिल्लों, हैरी, अमन, दिनेश दिवाकर, राकेश सिंगला, संदीप गौतम, डॉ बलकार मसीह,  महाशिवरात्रि से नीरज वर्मा व अन्य भारी संख्या में उपस्थित थे। 

आतंकी हमले के बाद देश को मजबूती चाहिए ना कि संप्रदायिक दंगे

Fri, Jul 14, 2017 at 2:39 PM
आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देगा भारत: शाही इमाम पंजाब  
लुधियाना जामा मस्जिद के बाहर संप्रादयिक दंगे करवाने की कोशिश के खिलाफ भी प्रदर्शन
लुधियाना: 14 जुलाई 2017: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
कश्मीर में श्री अमरनाथ तीर्थ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद जहां देशभर में सभी धर्मो और सियासी पार्टियों की ओर से निंदा का दौर जारी है वहीं देशवासियों में गम और गुस्से की लहर है। इसी बीच आज यहां पंजाब के मुसलमानों के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना के बाहर भारी संख्या में इक्ट्ठे होकर आंतकवाद का पुतला फूंकते हुए अमरनाथ तीर्थ यात्रा में शामिल तीर्थयात्रियों पर हुए आंतकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्वाजंलि अर्पित की। जामा मस्जिद के बाहर हुए इस रोष प्रदर्शन में जहां कश्मीर के आतंकवादियों का पुतला जलाया गया वहीं हरियाणा के हिसार में एक मस्जिद के इमाम के साथ की गई बदसलूकी की कड़े शब्दो में निंदा भी की गई। इस मौके पर शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि अमरनाथ तीर्थ यात्रियों पर हमला पूरी इंसानियत पर हमला है। ऐसी नापाक हरकतों को सहन नहीं किया जा सकता। उन्होनें कहा कि आतंकवादी अपने दिमाग से यह गलतफहमी निकाल दें। भारत आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब देगा। शाही इमाम मौलाना हबीब ने हरियाणा के हिसार में एक मस्जिद के इमाम के साथ प्रदर्शनकारियों की ओर से की गई बदसलूकी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि देश में आतंकी हमले के बाद रोष प्रदर्शन के नाम पर कुछ शरारती तत्व धार्मिक नफरत फैलाने की कोशिश करते है, जो कि निंदनीय है। उन्होनें कहा कि भारत में जो भी लोग अपनी सियासत चमकाने के लिए धर्म के नाम पर दंगे करवाते है, उनको समझ लेना चाहिए कि गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं की जाएगी। शाही इमाम ने कहा कि आतंकवादी हमले के बाद देश को मजबूती की जरूरत है ना कि संप्रदायिक दंगों की। उन्होनें कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि वह खामोश तमाशाई ना बने जिस तरह आंतकवादियों के विरुद्व कारवाई की जा रही है उसी तरह देश में घरेलू हिंसा भडक़ाने वालों के खिलाफ भी सख्त कारवाई की जाए। एक प्रश्न के उत्तर में शाही इमाम मौलाना हबीब ने कहा कि देश में हिन्दू, मुस्लिम, सिख-ईसाई भाईचारा कायम है, भारत समूह धर्मो का गुलदस्ता है, जिसे बिखरने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर गुलाम हसन कैसर, कारी इब्राहिम, अंजुम असगर, हिफजुर रहमान, शाकिर आलम, परवेज आलम, शाह नवाज अहमद, अकरम अली, बाबुल खान, आजाद अली, मोहम्मद जावेद, अशरफ अली, मोहम्मद रब्बानी, साबिर जमालपुरी, तनवीर आलम, बिलाल खान, मुहम्मद रियाज, मुहम्मद असलम, मुहम्मद इकबाल, मुहम्मद शरीफ व शाही इमाम पंजाब के मुख्य सचिव मुस्तकीम अहरारी सहित सैंकड़ों मुसलमान उपस्थित थे। 
फोटो कैप्शन : जामा मस्जिद के बाहर आतंकवाद का पुतला जलाते हुए सैंकड़ों मुसलमान।

Wednesday, July 23, 2014

बालटाल में हुई हिंसा के खिलाफ ज़ोरदार रोष प्रदर्शन

पुतला फूंक कर दी संघर्ष तेज़ करने की चेतावनी
लुधियाना: 23 जुलाई 2014: (मोहन लाल//पंजाब स्क्रीन):
बालटाल हिंसा के विरोध में रोष प्रदर्शनों का सिलसिला आज भी जारी रहा। श्री नीलकंठ सेवा सोसायटी ने सुभानी बिल्डिंग चौंक में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ ज़ोरदार रोष प्रदर्शन किया। अध्यक्ष गौरव भट्टी के नेतृत्व में हुए इस रोष प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने उम्र अब्दुल्ला के पुतले को जूते मारे और और उसे आग दिखाई। इस मौके पर इन लोगों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के खिलाफ भी ज़बरदस्त नारेबाजी की  स्पष्ट कहा कि हिन्दू शरीफ अवश्य होते हैं पर कमज़ोर नहीं। 
अगर यह सिलसिला नहीं रुका तो हम इसका मुँहतोड़ जवाब देंगें। धरने प्रदर्शनों का सिलसिला तेज़ किया जायेगा। 
ज्ञान स्थल मंदिर के नज़दीक एकत्रित इस संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गौरव भट्टी ने बहुत ही साफ़ शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार व वहां की पुलिस साजिश के तहत अलगाववादी ताकतों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय उन्हे प्रोत्साहित करके लंगर स्थलों पर हमले करने वाले देश विरोधियों को खुली छूट देकर अमरनाथ यात्रा में विघ्न डाल रही है, जिसे हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस अवसर पर अमित दूआ,  जतिंदर सलूजा, साहिल सेठी, राहुल डंग, दीपक, यश, लव मैनी, कमल भाटिया, रोहित, आशू कुणाल, जतिन, इतिन, सुनील अंकुश, माणिक गोयल, सुशील मल्होत्रा, सूरज गगनेजा, लक्की, तरन कत्याल, पंकज आदि भी उपस्थित थे।