Showing posts with label Anand Archana. Show all posts
Showing posts with label Anand Archana. Show all posts

Saturday, May 30, 2015

लिपस्टिक स्त्री को बदसूरत कर देती है

जो भी नकली है वह लोगों को बदसूरत बना देता है-ओशो 
"लिपस्टिक स्त्री को बदसूरत कर देती है- जो भी नकली है वह लोगों को बदसूरत बना देता है। मैं सोच भी नहीं सकता कि किसी भी पुरुष में जरा भी समझ हो तो उस स्त्री का चुंबन लेगा जिसने लिपस्टिक लगाई हुई है!...वह लिपस्टिक चीन की दीवाल की तरह है- तुम किसी भी तरह से उस स्त्री तक नहीं पहुँच सकते। जिस पल मैं लिपस्टिक देखता हूँ, मैं जानता हूँ कि यह स्त्री नकली है, यह मात्र मुखोटा है।
कुछ दिनों पहले, बहुत अमीर युवा स्त्री मुझ से मिलने आई। वह अखबार और पत्रिका की मालकिन है। वह मेरे बारे में कहानी लिखना चाहती थी, और वह मेरे साथ फोटो भी चाहती थी।
आनंदो ने मुझे बताया कि वह बहुत सुंदर स्त्री है। जब मैंने उसे देखा, मैंने सिर्फ लाल लिपस्टिक देखी और कुछ नहीं दिखा। मैंने उसके चेहरे से बचने की कोशिश की, और मैंने आनंदो से कहा, 'तुम मुझ से कह रही थी कि ये स्त्री सुंदर है? तुमने इसकी लिपस्टिक नहीं देखी?" //OSHO//
ओशो के इस कालजयी विचार को चुन कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है आनंद अर्चना ने। भिलाई में रहने वाली आनंद अर्चना इस तरह के चुने हुए विचार अक्सर सोशल मीडिया पर प्रस्तुत करती रहती हैं। आपको आज यहाँ प्रकाशित विचार कैसा लगा अवश्य बताएं।