Showing posts with label LIC. Show all posts
Showing posts with label LIC. Show all posts

Saturday, September 01, 2018

लोगों का पैसा लोगों के भलाई में लगाने में अहम भूमिका निभाई LIC ने

LIC ने पूर्ण किये राष्ट्र की सेवा में गौरवपूर्ण 62 वर्ष
लुधियाना: 1 सितम्बर 2018: (पंजाब स्क्रीन टीम):: 

आज भारतीय जीवन बीमा निगम के दुगरी स्थित मंडल  कार्यालय में ऐतिहासिक रौनक थी। जिन जिन लोगों ने भी एल आई सी पालसिओं को घर घर पहुँचने में जोशो खरोश से काम किया था उन सभी के चेहरों पर एक चमक थी। सफलता की चमक। दिन रात एक करके की गयी मेहनत की चमक। राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान के गौरव की चमक। इस मेहनत और उपलब्धि के  बदले इन सभी को ध्वजारोहण के बाद सम्मानित भी किया गया।
लुधियाना मण्डल के वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक श्री एल.सी. पिपिल ने  बताया कि पिछले 18 वर्षो से जीवन बीमा के क्षेत्र मे प्राईवेट कंपनियों के आने के बावजूद भी भारतीय जीवन बीमा निगम ने मार्केट शेयर नई पॉलिसियाँ में 75.67% एवं कुल प्रीमियम आमदन में 69% रखते हुए अपना पहला स्थान कायम रखा हुया है । आज भारतीय जीवन बीमा निगम के पास 29 करोड़ से अधिक पॉलिसीधारक होने के साथ-साथ 25 लाख करोड़ से भी अधिक लाइफ फ़ंड एवं 28  लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्तियाँ भी हैं । उन्होने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 266.08 लाख दावों का भुगतान करते हुए 1,11,860.41 करोड़ रुपये अदा किए हैं । जबकि 98.04% मृत्यु दावों का भुगतान किया गया है। भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने पॉलिसी धारकों को बेहतर सेवा प्रदान करने हेतु सूचना प्रोधौयोगिकी का अधिकतम उपयोग किया है। भारत में सब से बड़ा बीमा उद्योग होने के कारण भारतीय जीवन बीमा निगम ने हमेशा उच्च तकनीक को अपनाते हुए अपने पॉलिसी धारकों को बेहतर सेवा प्रदान कर रहा है । अपने पॉलिसी धारकों को बेहतर सेवा प्रदान करते हुए वर्ष 2017-18 में निगम को 27 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है

प्रैस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक ने बताया कि लुधियाना मण्डल ने 31.03.2018 के समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान 1,08,034 नई पॉलिसियाँ जारी करके 201.50 करोड़ रुपये की प्रथम प्रीमियम आय अर्जित करके नव-व्यवसाय में नया कीर्तिमान स्थापित किया है । लुधियाना मण्डल के दावा भुगतान के संबंध मे बोलते हुए श्री एल.सी. पिपिल ने बताया कि 31.03.2018 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में तक कुल 1,23,557 पॉलिसियों में परिपक्वता एवं विद्दमानता हितलाभ  के 574.32 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह से कुल 3291 मृत्यु दावों का भुगतान करते हुए कुल 62.31 करोड़ रुपये का भुगतान करते हुए अपने पॉलिसी धारकों को बेहतर सेवा की मिसाल लुधियाना मण्डल द्वारा पृस्तुत की जा चुकी है।
लुधियाना मण्डल की ओर से चालू वित्तीय (01.04.2018 to 31.07.2018) वर्ष में, अब तक कुल 28152 परिपक्वता एवं विद्दमानता हित लाभ दावों के रूप में 169.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह से कुल 1034 मृत्यु दावों का भुगतान करते हुए कुल 18.83 करोड़ रुपये का भुगतान करके अपनी बेहतर सेवा का प्रदर्शन कर चुका है।
देश में अपने पॉलिसी धारकों को सेवा प्रदान करने के लिए एलआईसी के 8 क्षेत्रीय कार्यालय, 113 मण्डल कार्यालय, 2048 शाखा कार्यालय, 1430 सेटेलाईट कार्यालय, 1227, मिनी कार्यालय, 73 कस्टमर ज़ोन कार्यालय का प्रावधान किया गया है जिनके द्वारा अपने बहुमूल्य पॉलिसी धारकों को उन के घर तक सेवा प्रदान कर रहा है। एलआईसी ने अपने पॉलिसी धारकों के लिए एक पोर्टल भी बनाया हुया है जिस से कोई भी पॉलिसी धारक अपनी पॉलिसी को रजिस्टर करने के बाद, पॉलिसी से संबन्धित जानकारी ऑनलाइन ले सकता है ।
श्री पिपिल ने बताया कि लुधियाना मण्डल द्वारा 01.09.2018 से 07.09.2018 तक बीमा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें निम्नलिखित प्रोग्राम किए जा रहे हैं :
1.   बीमा सप्ताह का शुभारंभ आज दिनांक 01.09.2018 को निगम के ध्वजारोहण के साथ मण्डल कार्यालय में किया गया । इस भव्य समारोह में एलआईसी से रिटायर हुए कर्मचारियों, पॉलिसीधारकों, उत्कृष्ट विकास अधिकारियों, सी.एल.आई.ए. एवं अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया ।
2.   02.02.2018 को बीमा जागरूकता दौड़ की जाएगी
3.   03.09.2018 को पौधारोपण, हेल्थ सेमिनार किया जाएगा  ।
4.   04.09.2018 को एलआईसी प्रांगण में खून दान कैंप तथा 05.09.2018 को अध्यापक दिवस मनाया जाएगा ।
5.   06.09.2018 को एक सरकारी स्कूल में बच्चों के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता, मेडिकल चैक उप कैंप, पॉलिसीधारक के साथ मीटिंग होगी ।
6.   बीमा सप्ताह का समापन समारोह दिनांक 07.09.2017 को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा किया जाएगा ।

Wednesday, September 27, 2017

LIC ने किया लुधियाना में रंगला पंजाब का आयोजन

गुरु नानक भवन में बांधा रंगारंग आयोजन ने संगीतमय समय 
लुधियाना: 27 सितंबर 2017: (पंजाब स्क्रीन टीम):: More Pics on Facebook
जब सियासत और समाज में छुपे तमाशबीन लोगों ने देश और पंजाब की अर्थव्यवस्था को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी उस समय जीवन बीमा निगम आम लोगों के साथ मध्यवर्गीय लोगों के भविष्य की सुरक्षा में लगा था। इस को चिंता थी कि कहीं ऐसा न हो कि किसी बीमा धारक को बहुत सख्त ज़रूरत हो--हर तरफ से जवाब मिल चुका हो उस समय हम भी उसे भूल जाएँ। हर बार LIC उस समय काम आता रहा जब ज़रूरतमंद को हर तरफ अँधेरा महसूस होता। कुछ मामलों में गड़बड़ियां भी हुईं लेकिन ज़्यादातर मामलों में LIC ने अपनी कर्तव्य परायणता का सबूत दिया। आज उसी ख़ुशी का इज़हार किया गया लुधियाना के गुरु नानक भवन की स्टेज पर। रंगला पंजाब एक यादगारी आयोजन रहा। 
भारतीय जीवन बीमा निगम के हीरक जयंती वर्ष को उत्साह पूर्वक मनाते हुये लुधियाना मण्डल ने आज गुरु नानक भवन लुधियाना में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगला पंजाब का आयोजन किया । इस भव्य प्रोग्राम का शुभारंभ लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर श्री प्रदीप अग्रवाल ने अपने कर कमलों से किया । इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतकर्ताओं ने देश भक्ति के गीतों के साथ-साथ पंजाब के लोक नाच गिद्दा व भंगरा से दर्शकों का मन मोह लिया । मुख्य अतिथि श्री प्रदीप अग्रवाल जी ने भारतीय जीवन बीमा निगम की राष्ट्रनिर्माण में भूमिका की सराहना करते हुए अच्छा प्रदर्शन करने वाले एजेन्टों व शाखा विक्रय वाहिनी के सदस्यों सम्मान भी किया। More Pics on Facebook

रंगा-रंग प्रोग्राम के शुभ-अवसर पर लुधियाना मण्डल के वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक श्री एल. सी. पिपिल ने बताया भारतीय जीवन बीमा निगम ने पॉलिसीधारकों व राष्ट्र की सेवा करते हुये 61 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण कर लिया है । जीवन बीमा का संदेश देश के हर कोने में पहुचाने तथा लोगों का पैसा लोगों के भलाई में लगाने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुये उन्होने बताया कि पिछले 17 वर्षो से जीवन बीमा के क्षेत्र मे प्राईवेट कंपनियों के आने के बावजूद भी भारतीय जीवन बीमा निगम ने मार्केट शेयर नई पॉलिसियाँ में 76% एवं कुल प्रीमियम आमदन में 71% रखते हुए अपना पहला स्थान कायम रखा हुया है । आज भारतीय जीवन बीमा निगम के पास 29 करोड़ से अधिक पॉलिसीधारक होने के साथ-साथ 23 लाख करोड़ से भी अधिक लाइफ फ़ंड एवं 25 लाख करोड़ की परिसंपत्तियाँ भी हैं । उन्होने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में भारतीय जीवन बीमा निगम ने 1,12,700-41 करोड़ रुपये के 215.58 लाख दावों का भुगतान कर के एक इतिहास बनाया है। 99.63% मृत्यु दावों का भुगतान सूचना मिलने के 15 दिनों के अंदर किया गया है। भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने पॉलिसी धारकों को बेहतर सेवा प्रदान करने हेतु सूचना प्रोधौयोगिकी का अधिकतम उपयोग किया है। भारत में सब से बड़ा बीमा उद्योग होने के कारण भारतीय जीवन बीमा निगम ने हमेशा उच्च तकनीक को अपनाते हुए अपने पॉलिसी धारकों को बेहतर सेवा प्रदान कर रहा है।

Thursday, September 01, 2016

LIC: राष्ट्र की सेवा में, गौरवपूर्ण 60 वर्ष पूरे कर लिए

Date: 2016-09-01 15:14 GMT+05:30
बहुत से स्थानों पर हुए हर्षोउल्लास पूर्वक विशेष आयोजन 
चंडीगढ़//मोहाली//लुधियाना: (पुष्पिंदर कौर//पंजाब स्क्रीन):

भारतीय जीवन बीमा निगम ने 01.09.2016 को राष्ट्र की सेवा में, गौरवपूर्ण 60 वर्ष पूरे कर लिए हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम ने जीवन बीमा का संदेश देश के हर कोने में पहुचाने तथा लोगों का पैसा लोगों के भलाई में लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पिछले 16 वर्षो से जीवन बीमा के क्षेत्र मे प्राईवेट कंपनियों के आने के बावजूद भी भारतीय जीवन बीमा निगम का मार्केट शेयर पहले स्थान पर है। आज भारतीय जीवन बीमा निगम के पास 41 करोड़ से ज्यादा पॉलिसी धारक होने के साथ साथ 20,57,628.38 करोड़ का लाइफ फ़ंड हैं जब कि  भारतीय जीवन बीमा निगम के पास 22 लाख करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति है। वित वर्ष 2015-16  में 205.71 लाख पॉलिसियाँ बेच कर भारतीय जीवन बीमा निगम ने नई पॉलिसियाँ में 76.84% मार्केट शेयर अपने नाम किया जब के कुल प्रीमियम  आमदन 97,674.32 करोड़ दर्ज़ कर 70.44% मार्केट शेयर अपने नाम कर के बीमा क्षेत्र मे पहले स्थान कायम रखा । पेंशन तथा समूह बीमा योजना मे क्न्वेंशनल व्यवसाय के अंतर्गत 400.16 लाख नई पॉलिसियाँ जारी की गई।

वित्तीय वर्ष 2015-16 में भारतीय जीवन बीमा निगम ने 1,01,041-65 करोड़ रुपये के 215.71 लाख दावों का भुगतान कर के एक इतिहास बनाया है। जब के 99.75% मृत्यु दावों का भुगतान सूचना मिलने के 15 दिनों के अंदर किया गया है।

भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने पॉलिसी धारकों को बेहतर सेवा प्रदान करने हेतु सूचना प्रोधौयोगिकी का अधिकतम उपयोग किया है। भारत में सब से बड़ा बीमा उधयोग  होने के कारण भारतीय जीवन बीमा निगम ने हमेशा उच्च तकनीक को अपनाया है ताकि  वह अपने पॉलिसी धारकों को बेहतर सेवा प्रदान कर सके।

भारतीय जीवन बीमा निगम हमेशा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेवारी को निभाने में तत्पर रहा है । भारतीय जीवन बीमा निगम ने 20.06.2006 को एलआईसी गोल्डन जुबली ट्रस्ट की स्थापना की है । जिसे एलआईसी अपनी सामाजिक जिम्मेवारी का हिस्सा मानते हुए, इसे बॉम्बे पब्लिक ट्रस्ट अधिनियम 1950 के अंतर्गत चैरिटेबल  कमिश्नर के पास रजिस्टर कराया गया है। इस का मुख्य उद्देश्य आम जनता  को गरीबी से राहत दिलाना और शिक्षा को बढ़ावा देने तथा मेडिकल सुविधा दिलाना है ।

एलआईसी गोल्डन जुबली फ़ाउंडेशन ने हमेशा सामाजिक सुविधा से जुड़े प्रोजेक्ट, जैसे हॉस्पिटल, विधालय भवन तथा कक्षा के कमरे, पुस्तकालय, कम्प्युटर सेंटर, वृद्ध आश्रम, पिछड़े इलाकों में बच्चों के लिए होस्टल बनाना, विकलांग बच्चों के लिए वोकेशनल परिशिक्षण केंद्र बनवाने में वित्तीय सहयोग दिया है ताकि देश के विभिन्न भागों में रह रहे जरूरत मंद लोगों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान की जा सके। एलआईसी गोल्डन जुबली फ़ाउंडेशन की स्थापना से लेकर अब तक एलआईसी फ़ाउंडेशन ने एन. जी. ओ. द्वारा चलाये विभिन्न 296 प्रोजेक्टों में वित्तीय सहायता दी जा रही है ।

अपने पॉलिसी धारकों को बेहतर सेवा प्रदान करते हुए 31.03.2016 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान 43 पुरस्कारों से सनमानित किया गया है जैसे कि notable ones being Readers Digest Trusted Brand, ET Best Brands 2014, Outlook Money Award, Annual Greentech CSR Awards,   Money Today awards-2014 LIC has also been ranked Second In The Most Valuable Indian Brands of 2014 by Brand Finance LIC was also among the Top Three Meaningful Brands of 2013, in a study done by Havas Media Group’ LIC has also been selected as “Brand of the Year 2015-16”by World Branding Forum.

प्रैस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए लुधियाना मण्डल के वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक श्री डी.सी. ठाकुर ने बताया कि लुधियाना मण्डल ने 31.03.2016 के समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान 1,05,649 नई पॉलिसियाँ जारी करके 136.64 करोड़ रुपये की प्रथम प्रीमियम आय अर्जित करके नव-व्यवसाय में नया कीर्तिमान स्थापित किया है । लुधियाना मण्डल के दावा भुगतान के संबंध मे बोलते हुए श्री डी. सी. ठाकुर ने बताया कि 31.03.2016 तक कुल 1,05,433 परिपक्वता एवं विधमानता हित लाभ  के साथ हुए 428.86 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह से कुल 3049 मृत्यु दावों का भुगतान करते हुए कुल 49.70 करोड़ रुपये का भुगतान करते हुए अपने पॉलिसी धारकों को वेहतर सेवा की मिसाल लुधियाना मण्डल द्वारा की जा चुकी है।

लुधियाना मण्डल ने चालू वित्तीय (01.04.2016 to as on date) वर्ष में, अब तक कुल 26417 परिपक्वता एवं विधिमानता हित लाभ  के साथ हुए 138.96 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह से कुल 1087 मृत्यु दावों का भुगतान करते हुए कुल 17.65 करोड़ रुपये का भुगतान करके अपनी बेहतर सेवा का प्रदर्शन कर चुका है।

इस अवसर पर श्री डी. सी. ठाकुर ने बताया पूरे देश में अपने पॉलिसी धारकों को सेवा प्रदान करने के लिए एलआईसी के 8 क्षेत्रीय कार्यालय, 113 मण्डल कार्यालय, 2048 शाखा कार्यालय, 1401 सेटेलाईट कार्यालय, 1240, मिनी कार्यालय, 73 कस्टमर ज़ोन कार्यालय का प्रावधान किया गया है जो कि अपने बहुमूल्य पॉलिसी धारकों को उन के घर तक सेवा प्रदान कर रहा है। कस्टमर ज़ोन कार्यालय के बारे में श्री डी. सी. ठाकुर ने बताया के कोई भी पॉलिसी धारक आई. वी. आर. एस। सेंटर के 1251 नंबर पर अपनी पॉलिसी के बारे में  कोई भी जानकारी ले सकता है । 73 कस्टमर ज़ोन कार्यालय पूरे देश में अपने पॉलिसी धारकों को 24x7 पॉलिसी संबंधी सेवा उपलब्ध करा रहा है। एलआईसी ने अपने पॉलिसी धारकों के लिए एक पोर्टल का विकास कर रखा है जिस से कोई भी पॉलिसी धारक अपनी पॉलिसी को रजिस्टर करने के बाद, पॉलिसी से संबन्धित जानकारी किसी भी शाखा से ले सकता है ।


(डी. सी. ठाकुर)
वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक,
भारतीय जीवन बीमा निगम,
लुधियाना।

Tuesday, August 23, 2016

LIC ने किया मेघावी छात्रों को सम्मानित

लुधियाना के टैगोर पब्लिक स्कूल में हुआ विशेष आयोजन 
लुधियाना: 23 अगस्त 2016: (पुष्पिंदर कौर//पंजाब स्क्रीन):
जनाब कृष्ण बिहारी नूर कहते हैं--
ज़िन्दगी से बड़ी सज़ा ही नहीं;
और क्या जुर्म है पता ही नहीं। 
पढ़ लिख कर बेरोज़गारी की तरफ बढ़ते युवा,  नौकरी नहीं मिलने पर खुदकुशियां करते युवा, पैसे के लिए जुर्म की दुनिया में जाते युवा---सिथति बहुत भयानक है। कोई न देखना चाहे तो बात अलग। इस हालत को बदलने के लिए आगे आया है एल आई सी अर्थात भारतीय जीवन बीमा निगम। सुरक्षित भविष्य और साफ सुथरे रोज़गार के अवसर ले कर। त्योहारों के मौसम की शुरुआत एल आई सी ने लुधियाना के अगर नगर में स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल से की। हर क्लास में टॉपर रहने वाले दस दस बच्चों को टॉफी दे कर सम्मानित किया। वास्तव में यह ट्राफी एक आश्वासन थी, एक वायदा था, एक संकल्प कि हम आपका भविष्य सुंदर और सुरक्षित बनाएंगे। समाज के साथ दोस्ती निभाने का यह अंदाज़ शायद एल आई सी को ही आता है। यह कार्यक्रम याद दिला रहा था कि जब तक स्कूल, कालेज और यूनिवर्सिटी की शिक्षा पूरी होती है तब तक ज़िन्दगी के सवाल बदल जाते हैं, चुनौतियाँ बदल जाती हैं, इम्तिहान बदल जाते हैं-यहाँ तक कि पूरे हालात ही बदल जाते हैं। उस वक़्त अगर संकट की घड़ी आ जाये तो  उस कहावत की हकीकत समझ आने लगती है कि बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया। ज़िन्दगी में कभी भी ऐसी घड़ी न आये जब रुपये को ही सब कुछ समझना पड़े इसके लिए आज भारतीय जीवन बीमा निगम ने भविष्य की सुरक्षा का सन्देश इस स्कूल में आकर भी दिया। इस अवसर पर एल आई सी ने हर कक्षा में टॉपर रहने वाले छात्र-छात्रायों को ट्राफियां भी दीं तांकि उनमें सुरक्षित भविष्य के निर्माण का  विश्वास  हमेशा बना रहे। इस मौके पर एल आई सी के एस के बांसल, सुनील कुमार, एम के कौशिक सहित  अधिकारी और सक्रिय सदस्य भी मौजूद रहे। 
कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष सुनील गोयल और प्रिंसिपल सुश्री डी. नारंग ने इस आयोजन की तारीफ़ करते हुए एल आई सी का आभार  व्यक्त किया  और एल आई सी की टीम को धन्यवाद भी दिया। 
अब देखना है कि और कितने  सामाजिक और वित्तीय संगठन छात्र-छात्रायों की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने और सुरक्षित वित्तीय भविष्य के लिए आगे आते हैं ! नौकरियों की चाह में तेज़ होती भागदौड़ और असफल होने पर मिलती निराश के अँधेरे को चीरते हुए अपने पैरों पर खड़ा होने की  रौशनी दिखता एल आई सी तेज़ी से समाज के नव निर्माण में आगे बढ़ रहा है।