Showing posts with label Governor. Show all posts
Showing posts with label Governor. Show all posts

Saturday, August 26, 2023

मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ दिया राज्यपाल की चिट्ठियों का जवाब

मुख्यमंत्री कार्यालय, पंजाब   Saturday 26th August 2023 at 4:33 PM

हमारी सरकार लोगों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है

*हमने अब तक 23518 नशा तस्कर गिरफ़्तार किए, 17623 एफ.आई.आर दर्ज कीं और 1627 किलो हेरोइन बरामद की-मुख्यमंत्री  

*रिपोर्ट के मुताबिक बेहतर कानून-व्यवस्था वाले राज्यों में पंजाब दूसरे नंबर पर  

*हमारी सरकार में अब तक हुआ 50871 करोड़ रुपए का निवेश अच्छे माहौल का नतीजा  

*केंद्रीय मंत्री ने राज्य सभा में माना कि एम.एस.एम.ई. रजिस्ट्रेशन में पंजाब उत्तरी भारत में अग्रणी

*हम लोगों के लिए काम कर रहे हैं और गवर्नर अपने आकाओं के लिए-मुख्यमंत्री  

चंडीगढ़: 26 अगस्त 2023: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन डेस्क)::

राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखा गया पत्र लगातार चर्चा में है। इस में राष्ट्रपति शासन की चेतावनी एक बेहद गंभीर पहलू है। इस पत्र का जवाब  मुख्यमंत्री मान जिस बेबाकी से सामने आए हैं उससे आमने सामने की यह राजनीतिक जंग और गंभीर हो गई है। दोनों पक्ष एक्शन और रिएक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। याद आ रही हैं शाह मोहम्मद रचित जंगनामा की पंक्तियां:

जंग हिन्द पंजाब दा होण  लग्गा; दोवें पातशाही फौजां भारियां ने!  इस जंग में कौन कमा पाता है अपना नाम और आने वाला इतिहास किसकी बहादुरी के गुण गाएगा। 

राज्यपाल द्वारा अपनी चिट्ठी में उठाए गए राज्य के अलग-अलग मुद्दों का आंकड़ों के साथ जवाब देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनकी सरकार लोगों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है, जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं।  

राज्य की कानून-व्यवस्था संबंधी मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अमन-कानून की रक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कदम उठाए हैं। राज्य के सुखद माहौल की मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च, 2022 से राज्य में 50871 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है और 3420 प्रोजैक्टों को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील द्वारा देश का दूसरा स्टील प्लांट लुधियाना में स्थापित किया जा रहा है। इसी तरह सनाथन, नैस्ले, नाभा पावर प्लांट द्वारा निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सूक्ष्म, छोटे और दर्मियाने उद्योगों की रिकॉर्ड 2.70 लाख रजिस्ट्रेशन हुई है और उत्तरी भारत में पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया है और यह आंकड़े भी भारत सरकार ने राज्य सभा में पेश किए हैं। उन्होंने बताया कि देश की एक अग्रणी मैगज़ीन ने अपनी अमन- कानून की बेहतर व्यवस्था के बारे में जारी की गई रिपोर्ट में पंजाब को दूसरा स्थान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि उनकी सरकार राज्य के विकास और कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए काम कर रही है, जबकि राज्यपाल ऐसी चिट्ठियों के द्वारा अपने आकाओं को खुश कर रहे हैं।  

राज्य में नशों की समस्या के बारे में राज्यपाल द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में आंकड़े पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने नशों के खि़लाफ़ जंग शुरु की हुई है। अब तक 23518 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया जा चुका है, 17623 एफ.आई.आरज़ दर्ज कीं, 1627 किलो हेरोइन पकड़ी, तस्करों से 13.29 करोड़ रुपए बरामद किए और 66 नशा-तस्करों की सम्पत्ति ज़ब्त की जा चुकी है और बाकियों की ज़ब्त करने के लिए कार्यवाही चल रही है। राज्य में गैंगस्टरवाद के खि़लाफ़ की जा रही कार्यवाही का जि़क्र करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया और अब तक 753 ख़तरनाक गैंगस्टरों को गिरफ़्तार किया और बड़ी मात्रा में हथियार और वाहन पकड़े गए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने नशों को जड़ से खत्म करने के लिए और अधिक सख़्त कदम उठा रही है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को 600 यूनिट मुफ़्त बिजली की सुविधा दी जा रही है और 90 प्रतिशत लोगों का ज़ीरो बिल आ रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य के 31,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी जा चुकी हैं और 12000 से अधिक कच्चे अध्यापकों को पक्का किया गया, जिससे नौजवानों का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके। किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार हुआ कि सहकारी चीनी मिल ने गन्ना उत्पादकों का सारा बकाया अदा कर दिया है। 

अब देखना है कि इस जंग में पंजाब का साथ कौन कौन देगा और कौन कौन इस जंग का तमाशा देखने तन सीमित रहेगा। इस जंग का असर पूइरे देश की जंग पर पड़ेगा ही। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Friday, August 19, 2016

रिटायर्ड ब्रिगेडियर गगनेजा पर हमला करने वालों को जल्द पकड़ो

चंडीगढ़ में आरएसएस के शिष्टमंडल ने की राज्यपाल से भेंट 
मोहाली:18 अगस्त 2016: (पुष्पिंदर कौर//पंजाब स्क्रीन): 
आरएसएस के वरिष्ठ नेता रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा पर जालंधर में हुए हमले का मामला अभी तखल न होने के कारण संघ और भाजपा केडर में लगातार रोष बना हुआ है। इस हमले की तकरीबन सभी दलों ने सख्त शब्दों में निंदा की थी। इसी बीच चंडीगढ़ के संघ संचालक त्रिलोकी नाथ गोयल ने पंजाब के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को सौंपे ज्ञापन में अारएसएस पंजाब के सह प्रांत संघचालक ब्रिगेडियर (रिटा.) जगदीश गगनेजा पर 6 अगस्त को कातिलाना हमला करने वालों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। गोयल ने कहा है कि गगनेजा पर किया गया हमला पंजाब व देश के सामाजिक सौहार्द तथा भाई-चारे को तोड़ने की साजिश है। उल्लेखनीय है जगदीश गगनेजा पर जालंधर के ज्योति चौंक के भीड़भाड़ भरे सघन इलाके में 6 अगस्त की शाम को हमलावरों ने उस समय गोली चलाई थी जब वे अपने परिवार के साथ ज्योति चौक के नजदीक खरीददारी कर रहे थे। वे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पंजाब के हालात पर नज़र रखने वाले समाजिक और सियासी लोगों ने इसे आतंकवाद की दस्तक के तौर पर लिया और सरकार को सतर्क होने की सलाह भी दी। हमलावरों को पकड़ने में हो रही देरी के कारण आम लोगों में निराश का आलम है और उन्हें एक बार फिर असुरक्षा का अहसास होने लगा है।
गौरतलब है कि जिस दिन श्री गगनेजा पर गोली चलाई गई उस दिन उन्होंने एक अहम मीटिंग बुला रखी थी। आरएसएस के प्रदेश सह संघ चालक रिटायर्ड ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा ने रविवार को जालंधर में संघ की एक बड़ी बैठक बुलाई हुई थी। डेवियट में होने वाले इस विभाग मिलन कार्यक्रम में संघ के पंजाब में कार्यक्रत सभी विंग बुलाए हुए थे। बैठक का मुख्य एजेंडा पंजाब में संघ के प्रचार-प्रसार व आम लोगों को संघ से अवगत करवाने का था। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में आरएसएस का विस्तार करना व वहां नई शाखाएं खोलने की भी चर्चा इसी कार्यक्रम में होनी थी। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भी कई मुद्दों पर चर्चा की जानी थी। 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पंजाब इकाई के सचिव कामरेड हरदेव अर्शी ने भी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए चेताया था कि सरकार को अब तो नींद से जाग जाना चाहिए। 
Com Hardev Arshi on law and Order situation in Punjab