Showing posts with label Manisha Lamba. Show all posts
Showing posts with label Manisha Lamba. Show all posts

Monday, October 14, 2013

हीर एंड हीरो की टीम हुई सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक

Mon, Oct 14, 2013 at 3:29 PM
यहाँ सर झुका कर मिलता है दिल को सुकून-मनीषा लांबा
अमृतसर:14 अक्टूबर 2013: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):हीर एंड हीरो की स्टार कास्ट आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुंची और फिल्म की सफलता के लिए अरदास की। फिल्म 18 अक्तूबर को दर्शकों की कचहरी में होगी। फिल्म की स्टार कास्ट मनीषा लांबा और आर्य बब्बर ने कहा, कि यह एक पारिवारिक फिल्म है और हरेक वर्ग के दर्शक को यह पसंद आएगी।
    18 अक्तूबर को रीलिज होने जा रही फिल्म हीर एंड हीरो की स्टार कास्ट आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुई और फिल्म की सफलता के लिए अरदास की। इस मौके पर पंजाबी फिल्मों में डेब्यू करने जा रही बालीवुड एक्टरस मनीषा लांबा ने कहा, कि उन्हें सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में आकर असीम शांति का अहसास होता है। उन्होंने बताया, कि वह पांचवी बार यहां आई हैं और उन्हें हर बार वाहेगुरु का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। इस मौके पर मनीषा लांबा ने बताया, कि उनकी एक और पंजाबी फिल्म डबल दी ट्रबल गिप्पी ग्रेवाल और धर्मेंदर के साथ बन कर तैयार है और जल्ज ही रीलिज होने वाली है। वहीं, फिल्म के हीरो आर्य बब्बर ने बताया, कि यह एक बहुत ही अच्छी फिल्म बनी है। उन्होंने बताया, कि वाहेगुरु के आशीर्वाद से इस फिल्म को दर्शकों का प्यार जरूर मिलेगा। उन्हें उम्मीद है, कि यह फिल्म उनकी पहली पंजाबी फिल्मों की तरह जरूर पसंद आएगी।