Showing posts with label Defection. Show all posts
Showing posts with label Defection. Show all posts

Monday, December 28, 2020

कई लोग कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर भाजपा में आने का दावा

28th December 2020 at 6:47 PM

 पवन सुरी ,गौरव भारद्वाज,गौरव वर्मा साथियों सहित BJP में शामिल 

कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए लोगों का स्वागत 

लुधियाना
: 28 दिसम्बर 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
किसान मोर्चा से पैदा हुई दिन प्रतिदन बढ़ती जा रही है लेकिन इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी का संगठन लगातार सक्रिय है और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को निरंतर आकर्षित  है। नई खबर के मुताबिक   कर अब भाजपा में शामिल हुए हैं। यह दवा बीजेपी ने बाकायदा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके किया। 
भारतीय जनता पार्टी जिला क़े पूर्व जिला प्रधान डा.सुभाष वर्मा व जिला भाजपा के  सचिव कैलाश चौधरी के प्रयासों से  पवन सुरी,गौरव भारद्वाज,गौरव वर्मा कांग्रेस को अलविदा कह कर अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल करवाया । भाजपा के जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल, जिला उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा,महेश दत्त शर्मा ने सर्किट हाउस में पवन सुरी,गौरव भारद्वाज,गौरव वर्मा को  डालकर पार्टी में शामिल किया उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के विधासनसभा चुनावों में वह भाजपा के साथ डट कर खड़े रहेंगे। और जो जिम्मेदारी भाजपा की लीडरशिप देगी उसे पूरी तनदेही से निभाउंगा। पवन सुरी ने बताया कि वो पहले कांग्रेस के पूर्वी विधान सभा युवा कांग्रेस के उपप्रधान थे।
             भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने स्वागत करते हुए कहा कि हम साफ सुथरी एवं ईमानदार राजनीति में विश्वास रखते हैं उन्होंने  कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी हैं जिसने सत्ता पाने के लिए अपनी प्रखर राष्ट्रवाद की नीति से कभी समझौता नहीं किया। इस मौके पर लुधियाना भाजपा क़े ताजपुर रोड मंडल के प्रधान गुरदीप सिंह सोढी,महामंत्री हरभनस सिंह सलूजा,भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान कुशाग्र कश्यप, एस सी मोर्चा के प्रधान कुलविंदर सिंह और प्रैस सचिव डा. सतीश कुमार मौजूद थे।