Showing posts with label Onion. Show all posts
Showing posts with label Onion. Show all posts

Friday, August 23, 2013

प्याज की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा ग्रहणियों का बजट

Thu, Aug 22, 2013 at 11:20 PM
रोष में महिलाओं ने गले में पहनी प्याज की माला 
फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
अमृतसर (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):अपने गले में प्याज की माला पहने प्रदर्शन कर रही यह सभी महिलाएं प्याज की बढ़ती कीमतों से दुखी हैं। इन महिलाओं के मुताबिक पहले ही केंद्र सरकार की नाकामी केचलते दाल, गैस, पैट्रोल के दाम आसमान को छू रहे हैं। ऐसे में प्याज के दामों में वृद्धि ने उनके घर का सारा बजट बिगाड़ दिया है। आज एक दिन के खाने का बजट डेढ़ से दो सौ रुपये हो गया है। जब भी वे अपने पति से सब्जी खरीदने के लिए पैसे मांगती है, तो उन्हें पहले पति की डांट सुननी पड़ती है। महिलाओं के मुताबिक यदि इसी तरह चलता रहा, तो आम आदमी का जीना मुहाल हो जाएगा। इसके बाद इन ग्रहणियों ने प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का पुतला फूंका और मांग की कि केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाए।

Thursday, August 15, 2013

सस्‍ती दरों पर होगा प्‍याज का आयात

14-अगस्त-2013 20:21 IST
प्‍याज की पर्याप्‍त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उपाय 
उपभोक्‍ता बाजार में उचित मूल्‍यों पर प्‍याज की पर्याप्‍त उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के उद्देश्‍य से निम्‍नलिखित उपाय किए जा रहे हैं: देश में घरेलू उपभोग के लिए नैफेड अन्‍य देशों से सस्‍ती दरों पर प्‍याज का आयात करेगा। नैफेड राजस्‍थान की मंडियों से सीधे किसानों और एपीएमसी से प्रतिदिन चार से पाँच मीट्रिक टन प्‍याज खरीदेगा और अपने खुदरा बिक्री केन्‍द्रों और मोबाइल वैनों के जरिए दिल्‍ली में इसकी आपूर्ति करेगा। इसके अलावा यह आजादपुर एमपीएमी दिल्‍ली के माध्‍यम से थोक भंडार की नीलामी कराएगा। 
नैफेड महाराष्‍ट्र के नासिक जिले के लासलगांव/पिम्‍पलगांव की मंडियों से सस्‍ती दरों पर खरीद करके दो प्रतिशत के नाम मात्र के सेवा शुल्‍क पर सभी राज्‍य विपणन और आपूर्ति संघों के पास भेजेगा। 

वि.कासोटिया/सुधीर/मधुप्रभा– 5644