Showing posts with label Galib Ran Singh Wala. Show all posts
Showing posts with label Galib Ran Singh Wala. Show all posts

Sunday, July 31, 2016

69 वर्षों के बाद बन रही है गाँव गालिब रणसिंह में मस्जिद

Sun, Jul 31, 2016 at 3:22 PM
1947 में भी नहीं छोड़ा था मुस्लिम परिवारों ने गाँव 
लुधियाना: 31 जुलाई 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): : 
जिला के गांव गालिब रणसिंह में आज सभी धर्मो के सदस्यों के साथ शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने गांव में बनाई जाने वाली मस्जिद हजरत अबूबकर का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर विशेष रूप से नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवी, गालिब रणसिंह के सरपंच जगदीप कौर पत्नी हरसिमरन सिंह, मैंबर रजिन्द्र सिंह, मैंबर रछपाल सिंह, मैंबर चैंचल सिंह, मैंबर सुखविन्द्र सिंह, मैंबर दविन्द्र सिंह, डा. इदरीस, बिलाल खान, मुहम्मद फुरकान, बबलू खान, मौलाना मुमताज व अन्य गणमान्य विशेष रूप में उपस्थित हुए। इस मौके पर संबोधित करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि मस्जिद खुदा का घर है और इसके दरवाजे हमेशा सभी के लिए खुले है। उन्होनें कहा कि सभी धर्म एकता, प्यार और भाईचारे का संदेश देते है। शाही इमाम ने कहा कि ये प्रत्येक हिन्दूस्तानी के लिए गर्व की बात है कि भारत विश्व का सर्वधर्म देश है और यहां हर एक व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने की पूर्ण आजादी है। शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान ने कहा कि विदेशी और कट्टरपंथी ताकतें देश में सर्वधर्म एकता को तोडऩे की कोशिश करती रहती है, लेकिन वतन के हिन्दू, सिख, मुसलमान व अन्य वर्गो के लोग आपसी एकता के बल पर ऐसी साजिशों को नाकाम कर देते है। शाही इमाम ने कहा कि इस्लाम को आंतकवाद के साथ जोड़ कर देखना गलत है। इस्लाम अमन का संदेश देता है। समाज में ऊंच-नीच फैलाने वाली ताकतें ही इस्लाम के खिलाफ भ्रम पैदा करना चाहती है। उन्होनें कहा कि पंजाब भारत वर्ष में कौमी एकता की एक जिंदा मिसाल है। शाही इमाम ने कहा कि ग्राम पंचायत ने मस्जिद बनाने के लिए जगह देकर कौमी एकता को ओर बल दिया है। ग्राम पंचायत के सरपंच जगदीप कौर ने कहा कि उनका गांव हमेशा ही सभी धर्मो का सत्कार करता आया है। उन्होनें कहा कि हम सब गांव वाले मस्जिद के निर्माण में शाही इमाम जी का हर तरह से साथ देगें। वर्णनयोग है कि इस खुशी के मौके पर गांव गालिब रणसिंह की पंचायत की ओर से शाही इमाम जी को सम्मानित किया गया। गांव के मुस्लिम निवासी मुहम्मद रफी, लियाकत अली, अनवर अली, इस्माइल मुहम्मद, सादिक अली, इकबाल मुहम्मद, खुदा बख्श, अब्दुल मजीद, सरदार अली, रसीक मुहम्मद, असलम अली, हमजद अली, अकरम अली, शमी खान, रेशम अली, तरसेम अली, शमशेर अली, अंग्रेज अली, संजीव अली, शाहरूख खान, शहजाद अली, मुहम्मद सनवर, जाफिर अली, अमीर मुहम्मद, साहिल खान, मुहम्मद जुलफकार ने शाही इमाम साहिब द्वारा गालिब रणसिंह, गालिब कलां की पंचायत के सदस्यों को सम्मान चिन्ह भेंट किए।