Showing posts with label पाकिस्तान. Show all posts
Showing posts with label पाकिस्तान. Show all posts

Sunday, November 27, 2011

सीमा पर सुरक्षा में सेंध लगने का एक और मामला आया सामने

पाकिस्तानी नागरिक के पास से सात जिंदा कारतूस बरामद 
       अमृतसर//27 नवम्बर//गजिंदर सिंह किंग - 

अमृतसर में देश की सरहद पर सुरक्षा में सेंध लगने का एक मामला आया है, जहाँ पकिस्तान से आए एक व्यक्ति अमृतसर एयरपोर्ट से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह विमान यात्रा के द्वारा दिल्ली जाने वाला था, चेकिंग के दौरान उस के बैग से सात जिंदा कारतूस बरामद हुए, पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार कर कार्यवाही शुरू कर दी है
      कहा जाता है, कि जब देश के लोग सोते है, तो सरहद पर देश के जवान उन की रक्षा करते है, लेकिन यह सब बाते इस घटना के साथ खत्म हो जाती है, जब देश की सरहद से एक पाकिस्तानी नागरिक आपने साथ सात कारतूस ले कर भारत में दाखिल हो जाता है और कोई उस की चेकिंग तक नहीं करता, चलिए हम बताते है, कि पूरा मामला क्या है, शेख आरिफ मोहमद पकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला आरिफ 10 सदस्य दल के साथ भारत आया, लेकिन जब वह भारत आया तब इस के बैग में सात जिंदा कारतूस थे और वह वाघा सीमा के रास्ते बिना किसी चेकिंग के भारत आया और आपने सामान के साथ भारत में रहने लगा, जब यह व्यक्ति दिल्ली जाने के लिए अमृतसर के गुरु राम दास एयरपोर्ट पर पहुंचा, तब एयरपोर्ट पर सी,आई,एस,ऍफ़ के स्टाफ ने इन के सामान की तलाशी के दौरान इन के पास से सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए, वहीँ इस मामले में सी,आई,एस,ऍफ़ ने इस व्यक्ति को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया, वहीं पुलिस ने इस पाकिस्तानी नागरिक पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जब इस मामले में पकिस्तान के नागरिक आरिफ से बात करने की कोशिश की गई, तो वह आपने आप को मीडिया से बचा रहा था और जब उस से यह सवाल पूछा गया, कि उस के पास यह सामान कहाँ से आया है, तब उस ने बताने से इनकार कर दिया, फिलहाल पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. 

   वहीँ अमृतसर पुलिस के डी,सी,पी सतपाल जोशी का कहना है, कि यह वाघा सीमा के रास्ते भारत आया था और अमृतसर के होटल एम,के में रहां और आज जब यह दिल्ली जा रहा था, तब अमृतसर एयरपोर्ट पर इस की गिरफ्तारी हुई है, वहीँ सीमा पर हुई सुरक्षा की सेंध पर जब सवाल किया गया, तब उन का कहना है, कि इस मामले में गहरी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया गया, उस पर कार्यवाही की जायेगी
     इस पूरे घटना क्रम में अब सवाल यह पैदा होता है, कि कितनी आसानी से एक व्यक्ति देश की सरहद से भारत में घुस आता है और बिना किसी चेकिंग के उस को भारत में आने की अनुमति दे दी जाती है, इस बात से आप खुद अंदाजा लगा सकते है, कि किस तरह आपने आप को देश की सब से महफूज़ समझने वाली सरहद  का असली चेहरा क्या है

Wednesday, November 02, 2011

देश की अर्थ व्यवस्था को कमजोर करने की एक और साजिश बेनकाब

पकिस्तान की मालगाड़ी से पकड़ी दो लाख की जाली करंसी 
 अमृतसर//2 नवम्बर//गजिंदर सिंह किंग  
भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली माल-गाडी को एक बार फिर तस्करों ने आपना निशाना बनाया है, पकिस्तान से आई माल-गाडी से आज कस्टम विभाग ने दो लाख की जाली करंसी बरामद की है, यह करंसी माल-गाडी के निचले हिस्से में चुम्बक के साथ चिपका कर रखी गयी थी
          देश की अर्थ व्यवस्थता को कमज़ोर करने की पकिस्तान की साजिश एक बार फिर सामने आई है. गौरतलब है की अभी हाल ही में सीमा पर भारी संख्या में जाली करंसी पकड़ी गई थी.
अब यह करंसी एक ट्रेन के रास्ते भारत आई है, पकिस्तान और भारत के बीच चलने वाली माल-गाडी जब आज भारत पहुँची, तब इस की रेमजिंग करते वक़्त कस्टम के अधिकारीयों को शक हुआ कि माल-गाडी के निचले हिस्से से कोई चीज़ रखी हुई है, जब तलाशी की गई, तो माल-गाडी के निचले हिस्से में चुम्बक के साथ चिपका कर दो लाख की जाली करंसी बरामद हुई, इस दौरान कस्टम विभाग के सहायक कमिश्रनर अटारी के वी.के. खोसला का कहना है कि आज जब 68 डाउन पकिस्तान से भारत आयी तब यह बरामदगी हुई. 
उन्होंने बताया कि उन को पिछले कुछ दिनों से उन को कुछ शक पद रहा था, कि उन को ट्रेन के  निचले हिस्से से कुछ संदिग्ध सामान मिल रहा था , जिस के चलते यहाँ पर सख्ती रखी गयी थी और जिस के तहत आज यह कामयाबी मिली है, उन्होंने बताया, कि जब यह रेमजिंग कर रहे थे, तब उन का एक अधिकारी घायल हो गया था और उन्होंने रेल के अधिकारीयों को उन्होंने एक विशेष रेल पिट बनाने के लिए कहा है, जिस से कि इस तरह आसानी से ट्रेन की रेमजिंग की जायेगी,  इस पूरे मामले में कस्टम विभाग ने ममला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
       फिलहाल अब देखना होगा, कि क्या हमारे अधिकारी उस व्यक्ति को पकड़ने में कामयाब हो पाते है, जो इस जाली करंसी के खेप को यहाँ से लेने के लिए आया था

Sunday, September 25, 2011

नशीले पदार्थों के तस्कर लगातार सरगर्म


स्टेट स्पेशल ओपरेशन सेल ने पकड़ी 30 करोड़ की हेरोइन  
 अमृतसर: 25  सितम्बर: (गजिंदर सिंह किंग) 
पंजाब के स्टेट स्पेशल ओपरेशन सेल को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब उन्होंने एक तस्कर को 6 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया, दरअसल जब पुलिस टीम ने इन को पकड़ने के लिए गयी, तब इस ने पुलिस टीम पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी, तकरीबन एक घंटे की मुठभेड के बाद इस को गिरफ्तार किया गया.
नशीले पदार्थों के ये तस्कर इतने बेखुअफ़ थे की इन लोगों ने पुलिस पर गोली चलाने में भी कोई हिचक्चाहत महसूस नहीं की.
पकिस्तान की तरफ हेरोइन की तस्करी का यह एक नया मामला सामने आया है, जब पंजाब के खुफिया विभाग के स्टेट स्पेशल ओपरेशन सेल ने एक व्यक्ति को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया, दरअसल पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली, कि आज सुबह एक व्यक्ति चीचा भकना रोड पर हेरोइन की खेप किसी को देने के लिए आ रहां है, पुलिस ने सारी खबर का बारीकी से पता लगाने के बाद अपना जाल बिछाया.
जब आरोपी तस्कर दरबारा सिंह मोटर साइकिल पर सवार हो कर आ रहा था तो  पुलिस ने वहां पर नाका लगा कर जब उस को पकड़ने की कोशिश की, तब तस्कर दरबारा सिंह ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही तकरीबन एक घंटे तक चली, फायरिंग के बाद  एक तस्कर दरबारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया और इन का दूसरा साथी हरजिंदर सिंह जो कि  एक बड़ा तस्कर है, वहां से भागने में सफल हो गया , वहीँ पुलिस ने पकड़े हुए तस्कर के पास से 6 किलो हेरोइन एक पाकिस्तानी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद की  है.
पंजाब के स्टेट स्पेशल ओपरेशन सेल के ऐ,आई,जी कौस्तुब शर्मा का कहना है, कि आरोपी दरबारा सिंह के सम्बन्ध पकिस्तान के एक बड़े तस्कर कला मसीह के साथ है और कला मसीह को स्टेट स्पेशल ओपरेशन सेल की गिरफ्त में है साथ ही दरबारा सिंह आपने इलाके में छोटी छोटी मात्र में हेरोइन बेचता था और मई के महीने में यह तकरीबन दस किलो हेरोइन की खेप पकिस्तान से भारत में भेज चूका है, 
उन्होंने कहा, कि  दरबारा सिंह पर पहले कोई ऐसा मामला दर्ज नहीं है, उसके पास से जो पिस्तौल मिली है, वह पकिस्तान की अच्छी क्वालिटी की बनी हुई है, साथ ही उन्होंने कहा, कि इस का एक साथी हरजिंदर सिंह वहां से भागने में सफल हो गया और जल्द ही उस की गिरफ्तारी की जायेगी और पकड़े तस्कर के पास से 6 किलो हेरोइन, एक पकिस्तानी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक मोटर साइकिल बरामद किया गया है और पकड़ी गई हेरोइन की अंतर राष्ट्रीय बाज़ार में 30 करोड़ रूपए कीमत है
           
         फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर सीमा पार से तस्करी के नेटवर्क का भांडा-फोड़ किया है, जहाँ पैसों का लालच दे कर सीमा पार के तस्कर भारत में नशे के जाल को बिछा रहे है और दरबारा सिंह जैसे लोग चंद पैसों की खातिर इस तरह की स्मगलिंग की गतिविधियों को अंजाम देते है.
            

Tuesday, July 26, 2011

भारत सरकार ने 91 पाकिस्तानी कैदियों को किया रिहा


 अमृतसर से गजिंदर सिंह किंग की खास रिपोर्ट:    
अमृतसर के अंतर राष्ट्रीय अट्टारी सड़क सीमा के रास्ते अपनी पाकिस्तानी धरती पर कदम रख रहे पाकिस्तानी कैदी जिसमे से ज्यादातर पाकिस्तानी मछुआरे हैं, यह लोग पाकिस्तान से मछली पकड़ने के लिए समुन्दर में जाते हैं और गुजरात और इसके आस-पास के इलाकों में लगती पाकिस्तानी समुन्दरी सीमा के रास्ते,समुन्दर के बीचो-बीच होने के कारण समुन्दर के पानी के बहाव के प्रवाह के साथ भारतीय सीमा में चले आते हैं और उसे कास्ट-गार्ड द्वारा पकड लिए जाता हैं और सजा हो जाती है,  आज भारत द्वारा रिहा किये गए मछुआरो मे जिन्हें रिहा किया गया, यह लोग छह महीने से लेकर एक साल की सजा काट कर अपने वतन वापिस लौटे रहे हैं, आज रिहा किये गए कैदीयो में से 87 मछुआरे है, जब कि चार लोग अलग-अलग जगह से बोर्डर क्रासिंग के मामले में पकड़े गए थे और आज भारत-पाक की अंतर-राष्ट्रीय सड़क सीमा के रास्ते पाक लौटे रहे है, जिनमे से दो अमृतसर की जेल से, एक सिरसा की जेल से और इसी तरह जिंदगी का एक लम्बा हिस्सा कैदी को आज १७ साल छह महीने के बाद रिहाई  मिली. आज वह खुश था.
गौरतलब है कि इस कैदी को संगरूर की जेल से यहाँ लाया गया था, संगरूर की जेल से छोड़े गए कैदी राहील अहमद ने मीडिया से बात करते हुए बताया, कि मै पाकिस्तान में आजाद कश्मीर का रहने वाला हूँ और भारत के कश्मीर में रहने वाले आपने रिश्तेदार से मिलने करीब 13 साल की उम्र में सीमा पार कर भारत आया था और आर्मी द्वारा पकड़ लिया गया और 14 साल की सजा हो गई, उसके बाद भी करीब 17 साल 6 महीने के बाद आज पाकिस्तान वापिस लौट रहा है और आज मेरा नया जन्म हुआ है, उसने कहा, कि भारत में पाकिस्तानी होना ही एक गुनाह है, पाकिस्तान लौटने के वक्त जहाँ उसे अपनों से मिलने की ख़ुशी थी, वहीँ भारत की जेलों में बिताए पलों का दुःख भी था, उससे पूछने पर की आपने भी ज्यादा सजा काटी है और ऐसे ही पाकिस्तान की जेलों में भारतीय भी बंद हैं, उसने जबाब देते हुए बताया, कि हम क्या कह सकते है, सरकार की अनदेखी का शिकार दोनों तरफ के लोग होते हैं और इसके लिए किसे दोष दे, हमे खुद पता नहीं चल रहा 
भारत-पाकिस्तान की अंतर-राष्ट्रीय अट्टारी सीमा के रास्ते आज भारत द्वारा चार बोर्डर क्रासिंग करने वाले कैदियों और 87 मछुआरो सहित कुल 91 पाकिस्तानी कैदियों की रिहा कर उनके वतन वापिस भेज दिया गया, यह मछुआरे समुन्दर में मछली पकड़ने के लिए जाते हैं और पानी 
के बहाव में फंस कर भ जाते हैं. उन्हें का पता न चल पाने के कारण पाकिस्तान से भारतीय सीमा में चले आते हैं और भारतीय कोस्ट-गार्ड द्वारा इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है और फिर अदालत द्वारा इन्हें सजा हो जाती है, आज भारत की अलग-अलग जेलों में सजा काट कर पाकिस्तान लौटे इन कैदियों के चेहरों पर अपनों से मिलने की ख़ुशी साफ़ झलक रही थी.       उधर आज पाकिस्तान जा रहे मछुआरो ने मीडिया से बात करते हुए आप-बीती सुनते हुए बताया, कि जब यह समुन्दर में मछली पकड़ने के लिए जाते है, पानी के बहाव का पता न चल पाने के कारण यह मछुआरे भारत-पाक सीमा न मालूम होने के कारण एक-दूसरे की समुंदरी सीमा में घुस जाते है, वहीं से इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाता है और सजा हो जाती है, यह  मछुआरे छह महीने से लेकर करीब एक साल की सजा काट कर आज अपने वतन पाकिस्तान लौट रहे है,  इन मछुआरो का कहना है, आज वह बहुत खुश है, जो इन्हें रिहा कर दिया गया है और आज इनका नया जन्म हुआ है उन्होंने बताया, कि उनके पीछे घर में कमाने वाला कोई नहीं है और उनके पीछे उनके घर वाले कैसे होंगे यह उन्हें नहीं पता, क्या पता वह सड़क पर भीख मांग कर गुजारा कर रहे है, उन्होंने कहा, कि आपके देश भारत तो रिहा होकर आए मछुआरों को सरकार पैसे और राशन भी देती है, लेकिन पाकिस्तान में सरकार उन्हें कुछ नहीं देती, उन्होंने कहा, कि दोनों सरकारों को उन्हें जल्द रिहा कर देना चाहिए.