Showing posts with label 5 June. Show all posts
Showing posts with label 5 June. Show all posts

Sunday, June 05, 2016

तोहफे में पौधा पाकर बोले लोग बच्चों जैसी करेंगी परवरिश


Sun, Jun 5, 2016 at 3:23 PM
एनजीओ "अपने" ने निराले ढंग से मनाया पर्यावरण दिवस
नेशनल हाईवे पर स्टाल लगाकर बांटे 151 लोगों को पौधे

डबवाली (सिरसा):5 जून 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस एनजीओ "अपने" ने बहुत ही निराले अंदाज में मनाया। नेशनल हाईवे-54 (चौटाला रोड़) के किनारे स्टाल लगाकर लोगों को पर्यावरण का महत्व समझाते हुए पौधे उपहार स्वरूप दिए। पर्यावरण बचाने के लिए आगे आए 151 लोगों ने जिंदगी भर बच्चों की तरह पौधे की परवरिश करने की शपथ उठाई।

"अपने" के अध्यक्ष मथरा दास चलाना के नेतृत्व में सदस्य गोल चौक के निकट चौटाला रोड़ पर जुटे। जामुन, बुगन बेल, गुलमोहर, जरूपा, चांदनी, शहतूत, नीम तथा गुलाब के पौधों की स्टाल लगाकर बैठ गए। चिलचिलाती धूप के बीच सदस्यों ने राहगीरों को रोककर पर्यावरण का महत्व समझाने का प्रयास किया। स्टाल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। एनजीओ अध्यक्ष ने सरल लफ्जों में संबोधित करते हुए कहा कि तापमान 45 डिग्री तक जा पहुंचा है, इसके पीछे क्या कारण हैं, कभी सोचा है? उन्होंने कहा कि हम अपने ऐशो आराम के लिए प्रकृति से खिलवाड़ कर रहे हैं, अंधाधुंध तरीके से वृक्ष काटे जा रहे हैं। जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। इसे हमारा एक प्रयास ही सुधार सकता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा गिफ्ट किया। 151 लोगों ने उपहार प्राप्त करके लिखित में शपथ ली कि आज पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर 'अपनेÓ ने पौधे के रूप में खूबसूरत तोहफा दिया है। वे जिंदगी भर बच्चों की तरह परवरिश करने की शपथ लेते हैं। इस अवसर पर एनजीओ की युवा विंग के प्रधान हैप्पी बांसल, पीएनबी के चीफ मैनेजर परमजीत कोचर, जतिंद्र ऋषि,  रजनीश मैहता, इंद्र शर्मा, खुशी मोहम्मद, अशोक धवन, विजयंत शर्मा, अंग्रेज सिंह सग्गू, सुरेंद्र सचदेवा, सतपाल चलाना, गुरकिरत सिंह, सूरज चावला, बिट्टू मनन, भोला सिंह मांगेआना, हरीश सेठी, वार्ड नं. 15 के पार्षद रविंद्र बबलू मौजूद थे।