Showing posts with label Drugs. Show all posts
Showing posts with label Drugs. Show all posts

Friday, September 23, 2022

ऑनलाइन दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों की रिपोर्ट करें

Friday 23rd September 2022 at 12:05 AM 

सीएमसी लुधियाना में एक सप्ताह का कार्यक्रम

लुधियाना: 23 सितंबर 2022: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन)::

विकास के साथ साथ बढ़ रही हैं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं। इन समस्यायों के समाधान देने का दावा करने वाली प्रणालियों  सिस्टम ऑनलाइन दवाओं का भी है। इन दवाओं को मंगवाना भी आसान लगता है और सस्ती भी पड़ती  हैं। लेकिन इन दवाओं के इस्तेमाल में आप तौर कोई सुशिक्षित डाक्टर अंधित नहीं होता। सीधे आर्डर कर के सीधे मंगवाई जा सकती हैं और सीधे ही इसका इस्तेमाल भी शुरू हो जाता है। इसी चक्कर में सामने आने लगती हैं कई तरह की नई समस्याएं। मामला पेचीदा  है। आम तौर पर कोई मरीज़ डाक्टरी नज़रिये से इतना समझदार नहीं होता कि खुद की समस्या को ही पूरी तरह से समझ सके। ऐसी हालत में वह जिस दवा का आर्डर देगा वह दवा भी गलत ही साबित होगी इसकी आशंका काफी बढ़ जाती है।  

सीएमसी लुधियाना के प्रतिकूल दवा प्रतिक्रिया (एडीआर) निगरानी केंद्र ने भारत के फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम (पीवीपीआई) के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 180 3024 जैसे उपलब्ध टूल का उपयोग करके विभिन्न दवाओं के एडीआर की रिपोर्ट करने में डॉक्टरों, नर्सों और फार्मासिस्टों को प्रशिक्षण देने में एक सप्ताह का कार्यक्रम संपन्न किया। एडीआर पीवीपीआई ऐप या सीएमसी, लुधियाना के एडीआर केंद्र में एक पेज एडीआर फॉर्म जमा करना। कार्यक्रम की श्रृंखला पीवीपीआई (17-23 नवंबर) के वार्षिक सप्ताह का हिस्सा है, जो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में चलाया जा रहा है। सीएमसी के निदेशक डॉ विलियम भट्टी ने एडीआर पर पुरस्कार वितरण सत्र और प्रश्नोत्तरी का उद्घाटन किया। डॉ विलियम ने नियमित अभ्यास में एडीआर की रिपोर्ट करने की संस्कृति को विकसित करने के लिए उभरते डॉक्टरों के साथ बातचीत की। उन्होंने सिया दत्ता को एडीआर के ई-पोस्टर में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया, जिन्होंने सप्ताह की थीम "रोगियों द्वारा एडीआर की रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित करना" पर पोस्टर डिजाइन किया था। डॉ. जयराज डी पांडियन, प्रिंसिपल, सीएमसी ने रोगी सुरक्षा में सुधार के लिए विशेष रूप से सभी नई दवाओं के लिए एडीआर की रिपोर्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। एडीआर सेंटर के वाइस प्रिंसिपल (मेड एडु) और कोऑर्डिनेटर डॉ. दिनेश बडियाल ने बताया कि सीएमसी सेंटर 11 साल से सीएमसी और आसपास के संस्थानों से एडीआर की रिपोर्ट कर रहा है। डॉ बडियाल ने बताया कि मरीज वेबसाइट https://www.ipc.gov.in/mandates/pvpi/pvpi-updates.html से 10 स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध फॉर्म का उपयोग करके भी एडीआर की रिपोर्ट कर सकते हैं। केंद्र में रोगी सुरक्षा फार्माकोविजिलेंस एसोसिएट डॉ. बडियाल और डॉ. प्रभजोत कौर ने एडीआर फॉर्म भरने और जमा करने पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। एकत्र किए गए एडीआर फॉर्म को भारतीय फार्माकोपिया आयोग में राष्ट्रीय केंद्र में योगदान दिया जाता है, जिसे आगे डब्ल्यूएचओ डेटाबेस में योगदान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर http://vigiaccess.org/ पर भी दवाओं के एडीआर के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एडीएसआर पर क्विज विजिबज 2022 को रिहा गुप्ता और इशिता गुप्ता ने जीता है।

समाजिक चेतना और जन सरोकारों से जुड़े हुए ब्लॉग मीडिया को जारी रखने में निरंतर सहयोगी बनते रहिए। नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आप सहजता से ही ऐसा कर सकते हैं। 

Sunday, August 28, 2022

मुख्यमंत्री भगवंत मान की नशों के विरुद्ध जंग में बड़ी सफलता

28th August 2022 at 7:37 PM  

गुजरात से पंजाब लाई जा रही  38  किलो हेरोइन बरामद

पंजाब पुलिस ने दो व्यक्ति गिरफ़्तार भी किए 

*ट्रक के टूल बॉक्स में छिपाकर रखे गए थे हेरोइन के पैकेट: डीजीपी पंजाब गौरव यादव

*डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब को नशा मुक्त और अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिबद्धता को दोहराया

*असामाजिक तत्व राज्य छोड़ दें या अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें, डीजीपी ने दी चेतावनी

*बाकी दो नशा तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों द्वारा छापेमारी जारी: आईजीपी लुधियाना रेंज एसपीएस परमार


चंडीगढ़
//एसबीएस नगर, 28 अगस्त2022:: (पंजाब स्क्रीन डेस्क)::

दशकों से नशा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बहुत सी कोशिशें हुईं, बहुत सी गिरफ्तारियां भी हुईं, बहुत से छापे भी पड़े, बहुत सी भिंड़ंतें भी हुईं लेकिन नशे के कारोबार ने रुकने का नाम नहीं लिया। नशे के कारोबारियों ने न केवल अपनी मौजूदगी का अहसास बढ़ाया बल्कि नशे के रूप रंग भी बदलते रहे। कभी केवल शराब हुआ करती थी, फिर अवैध शराब भी आ  गई, फिर काली अर्थात अफीम का प्रचलन बढ़ा, इसके साथ ही कार्ड वाला नशा अर्थात भुक्की पाउडर का चलन शिखरों पर रहा फिर चिट्टा और बहुत से दुसरे नशे मार्किट में आते गए। लोगों के एकलौते नौजवान बेटे डैम तोड़ते रहे। लड़कियां और महिलाएं भी इस कारोबार ने अपनी चपेट में ले लीं लेकिन नशे के सौदागरों को कभी तरस न आया। सरफ़रोश जैसी फिल्मने भी बनी। बहुत से बड़े चेहरों के नाम भी आए लेकिन नशे का कारोबार बढ़ता चला गया। बहुत से इलाकों की बहुत सी गलियों में इसकी बिक्री अपने गुप्त अंदाज़ में बढ़ती रही। अब पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक बहुत बड़ी सफलता का दावा किया है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध जारी जंग के दौरान पंजाब पुलिस को आज तब एक और बड़ी सफलता मिली जब एस.बी.एस. नगर पुलिस ने गुजरात से आ रहे एक ट्रक के टूल बॉक्स में छिपाकर रखी हुई  38  किलो हेरोइन बरामद की। यह जानकारी  डायरैकटर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।  

डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने बलाचौर, एस.बी.एस. नगर के रहने वाले ट्रक चालक कुलविन्दर राम उर्फ किन्दा और उसके साथी बिट्टू को गिरफ़्तार किया है। इसके अलावा दो नशा तस्करों राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री निवासी राकरां ढाहाँ और सोम नाथ उर्फ बिक्को निवासी कारावर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी04वी6366 वाले ट्रक को भी ज़ब्त कर लिया है।  

आई.जी.पी लुधियाना रेंज सुरिन्दर पाल सिंह परमार, जिनके साथ एस.बी.एस. नगर के एस.एस.पी. भागीरथ मीना भी मौजूद थे, ने एस.बी.एस. नगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेश कुमार नाम का नशा तस्कर अपने साथियों सोम नाथ बिक्को, कुलविन्दर किन्दा और बिट्टू के साथ मिलकर ट्रक के द्वारा अन्य राज्यों से नशा मँगवाकर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में बड़ी मात्रा में हेरोइन सप्लाई करने के धंधे में शामिल है।  

इस सम्बन्धी सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तुरंत थाना सिटी नवांशहर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराएं  21/25/28-61-85 के तहत एफ.आई.आर. नं : 138  तारीख 27-08-2022 दर्ज करके एस.बी.एस. नगर में महालों बाईपास में श्री रणजीत सिंह पी.पी.एस और एस.आई सुरिन्दर सिंह की निगरानी अधीन विशेष नाकाबंदी की गई।  

नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस पार्टी ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक कुलविन्दर किन्दा ने भागने की कोशिश की, परन्तु पुलिस पार्टी ने उसे और बिट्टू को काबू करके उनसे तरपाल में लपेटकर एक टूल बॉक्स में छिपाकर रखे हुए 38 किलो हेरोइन के पैकेट बरामद किए।  

एसएसपी भागीरथ मीना ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान मुलजिम ट्रक चालक कुलविन्दर किन्दा ने बताया कि उसे टैलिग्राम ऐप के द्वारा राजेश कुमार का फ़ोन आया था, जिसने उसे गुजरात के भुज में बतायी गई जगह से हेरोइन लेकर पंजाब लाने के लिए कहा था। दोषी ने आगे बताया कि जब वह उक्त स्थान  पर पहुँचा तो कोई अंजान व्यक्ति आया जो उसके ट्रक में नशीला पदार्थ रखकर चला गया।  

उन्होंने बताया कि कुलविन्दर किन्दा ने यह भी खुलासा किया कि पहले राजेश कुमार के कहने पर वह जनवरी महीने में श्रीनगर उडी से 10 किलो और फिर 20 किलो हेरोइन की दो खेपें और इस साल दिल्ली से 1 किलो हेरोइन लेकर आया था।  

एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा मुलजिम राजेश कुमार और सोम नाथ की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उनको गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।  

डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब को नशा मुक्त और अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने नशों और अपराधों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी असामाजिक गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके साथ सख़्ती से निपटा जाएगा।  

बताने योग्य है कि मुलजिम राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री एक पेशेवर अपराधी है और कत्ल, चोट पहुँचाने, अवैध गतिविधियों, जालसाज़ी, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी एक्ट समेत घृणित अपराधों के 19 से अधिक मामलों का सामना कर रहा है। जबकि कुलविन्दर किन्दा को 3.45 क्विंटल भुक्की की बरामदगी सम्बन्धी नूरमहल पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए एन.डी.पी.एस. केस में दोषी करार देते हुए 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।  

Monday, September 13, 2021

पाकिस्तान से पाईप के ज़रिये 40 किलो हेरोइन की तस्करी

 13th September 2021 at 8:40 PM

अमृतसर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के ग्लोबल नैटवर्क का पर्दाफाश

इस तस्करीमें शामिल बड़ी मछली को किया काबू
चंडीगड़//अमृतसर: 13 सितम्बर 2021: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::
बड़ी सफलता हासिल करते हुये पंजाब पुलिस ने आज नशा तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नैटवर्क का पर्दाफाश करके एक बड़ी मछली जिसकी पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गाँव चविंडा कलां, अमृतसर के तौर पर हुई है, को हेरोइन की 40 किलो खेप की तस्करी में शामिल होने के दोष के तहत गिरफ्तार किया है। बताने योग्य है कि हेरोइन की यह खेप भारत-पाक सरहद से बरामद की गई थी।
डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब दिनकर गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने हैप्पी, जिसको अमृतसर कमिशनरेट पुलिस द्वारा अमृतसर के गाँव छेहरटा से गिरफ्तार किया गया है, से 1 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है। इसके इलावा पुलिस द्वारा उसके सपलैंडर मोटरसाईकल को भी ज़ब्त कर लिया गया है।
ज़िक्रयोग्य है कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 21 अगस्त, 2021 को अमृतसर की पंजगराईयां बार्डर आऊटपोस्ट (बीओपी) के क्षेत्र में 40.81 किलो हेरोइन के 39 पैकेट बरामद करके नशा तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया था।
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि अब तक की गई जांच हैप्पी के अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों और गैंग्स्टरों के साथ गठजोड़ की तरफ इशारा करती है। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान आधारित तस्करों और मलेशिया से काम कर रहे तस्कर जग्गा के साथ हैप्पी के संबंधों की गहराई से जांच की जा रही है।’’
पुलिस कमिशनर (सिप) अमृतसर विक्रम जीत दुग्गल ने कहा कि पुलिस द्वारा राज्य में चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लाई नैटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे जांच की जा रही है।
इस सम्बन्ध में अमृतसर के थाना छेहरटा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।  

Wednesday, June 28, 2017

देश को मादक पदार्थों से मुक्त करवाने का आह्वान

28-जून-2017 18:52 IST
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का जनजागरण कार्यक्रम
The Union Minister for Social Justice and Empowerment, Shri Thaawar Chand Gehlot lighting the lamp at a programme on the occasion of the “International Day against Drug Abuse & Illicit Trafficking”, organised by the Ministry of Social Justice & Empowerment, in New Delhi on June 28, 2017. The Ministers of State for Social Justice & Empowerment, Shri Krishan Pal and Shri Vijay Sampla and the Secretary, Ministry of Social Justice and Empowerment, Smt. G. Latha Krishna are also seen.
नई दिल्ली: 28 जून 2017: (पीआईबी//पंजाब स्क्रीन):: 
मादक पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के विरूद्ध अंतराष्ट्रीय दिवस पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का जनजागरण कार्यक्रम
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने मादक पदार्थों के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के विरूद्ध अंतराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आज यहां एक समारोह आयोजित किया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री थावर चंद गहलोत ने समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर और श्री विजय सांपला के अलावा भारत में यूएनओडीसी के प्रतिनिधि श्री सरगी कैपीनोस, मंत्रालय में सचिव श्रीमती जी.लता कृष्ण राव और अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
इस अवसर पर थावर चन्द गहलोत ने युवाओं और जनता का आह्वान किया कि वे देश को मादक पदार्थों और अवैध तस्करी से मुक्त करायें। उन्होंने कहा कि केवल सरकार के प्रयासों से इस उद्देश्य को पूरा नहीं किया जा सकता। इस बुराई को समाप्त करने के लिए लोगों की भागीदारी बहुत जरूरी है। उन्होंने मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अनेक व्यक्तियों और इस क्षेत्र में काम कर रहे एनजीओ के प्रयासों की सराहना की और जानकारी दी की उनका मंत्रालय नशा करने वालों की पहचान करने, उनके इलाज और पुनर्वास के लिए स्वयं सेवी संगठनों के जरिए समुदाय आधारित सेवायें प्रदान करता है।
अपने संबोधन में श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सरकार ने अनेक पहल की हैं और परिवार के सदस्य तथा समाज बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। श्री विजय सांपला ने कहा कि लोगों को मादक पदार्थों की बुराइयों के प्रति जागरूक करना चाहिए और अनेक संगठन इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।
प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी देखी। भारत में यूएनओडीसी के प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव का संदेश पढ़ा। इस अवसर पर एक नृत्य नाटिका दिखाई गयी।
मंत्रालय मादक पदार्थों के दुरूपयोग की निगरानी करता है जिसमें नशा करने वालों की समस्या का आकलन, एहतियाती उपाय, इलाज और पुनर्वास, सूचना का प्रसार और जनजागरण शामिल है। मंत्रालय नशा मुक्ति केन्द्र चलाने के लिए देश भर के करीब 400 एनजीओ को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। मंत्रालय ने नशा मुक्ति के लिए 24 घंटे की एक टोल फ्री सेवा भी स्थापित की है।
इससे पहले आज सुबह नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर ‘मादक पदार्थ के दुरूपयोग के विरूद्ध दौड़’ आयोजित की गयी जिसमें 4000 लोगों ने भाग लिया। श्री थावर चंद गहलोत ने इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री गुर्जर, श्री सांपला, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्रालय की सचिव जी. लता के अलावा अनेक अन्य लोग उपस्थित थे।
***

Tuesday, February 07, 2017

सबसे पहले शराब की दुकानें कैशलेस करनी चाहिए

पता तो चले कौन कितने पैसे खर्च कर रहा है और कौन कितने कमा रहा है?
चंडीगढ़//लुधियाना: 7 फरवरी 2017 (पुष्पिंदर कौर//पंजाब स्क्रीन):  
सुश्री कुसुमलता की एक फाईल फोटो 
नशे के कारण बर्बाद हुए घरों से उठती हुईं बददुआएँ लगातार उनका पीछा कर रही हैं जिन्होंने अपने स्वार्थ और कारोबार के लिए नशे के मकड़जाल को लगातार फैलाया है। नशे की वजह से मौत का शिकार हुए लोगों की आत्माएं जनता के दिल-ओ-दिमाग को झंकचौर रही हैं । बेलन ब्रिगेड का आंदोलन इन्हीं अदृश्य शक्तियों के चलते निरन्तर तेज़ हो रहा है। अब नशे के खिलाफ शिक्षा जगत की जानीमानी शख्सियत कुसुमलता ने भी अपनी आवाज़ बुलन्द की है। नोटबन्दी और नशे को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने एक वटसअप सन्देश में कहा है कि नशे की दुकानें भी कैशलेस होनी चाहियें। गौरतलब है कि मैडम कुसुमलता शिक्षा, पर्यावरण और वैज्ञानिक चेतना के अभियानों में अक्सर सक्रिय नज़र आती हैं। इस क्षेत्र में काम कर रहे कई संगठनों से वह जुडी हुई हैं।
 जिसने घर बर्बाद किये--वो दुकान बदलनी है
उन्होंने कहा कि सरकार को सबसे पहले शराब दुकानें कैशलेस करनी चाहिए क्योंकि यहां भी प्रतिदिन हजारों लाखों ₹ की नक़दी का लेनदेन होता है। बस इस हेतु प्रत्येक बैंक खाता, आधार कार्ड एवं बी पी एल कार्ड (जिनके पास है) से भी सम्बद्ध होना चाहिए। 
बेलन और चलाना है--नशे को दूर भगाना है-अनीता शर्मा
इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि सरकार को ये भी पता चल जाएगा की जिन लोगों को सरकार आरक्षण, आर्थिक सहायता, सब्सिडी, फीस में छूट , नौकरियों में छूट, 2 रू. किलो गेहूं, मुफ्त आवास, B P L के लाभ आदि देने जा रही हैं वे किस तरह ऐश कर रहे हैं तथा इनमें कितने लोग प्रतिदिन शराब पर पैसा खर्च कर रहे हैं एवं कितने फर्जी लोग जो अपना नाम B P L सूची में सम्मिलित करवाये बैठे हैं वो स्वतः ही पता चल जाएंगे क्योंकि प्रतिमाह कम से कम हजार डेढ़ हजार ₹ शराब पर खर्च करने वाला गरीब तो हो नहीं सकता है।
आखिर में उन्हने यह भी कहा कि यदि आप लोग मेरे विचार से सहमत हों तो आगे भी शेयर करें और केंद्र तथा प्रदेश सरकार तक यह  आवाज पहुंचाये। मैडम कुसुम के सुझाव से नशे का चलन कम हो पायेगा या नहीं यह तो वक़्त ही बताएगा लेकिन नशे के कारोबार में दो नम्बर की कमाई पर दबाव अवश्य बढ़ेगा?
 जिसने घर बर्बाद किये--वो दुकान बदलनी है

Saturday, February 04, 2017

बेलन और चलाना है--नशे को दूर भगाना है-अनीता शर्मा

Sat, Feb 4, 2017 at 3:04 PM
बेलन ब्रिगेड ने की नशे के खिलाफ जंग और तेज़ करने की घोषणा 
महिलाये अनपढ़ों की तरह वोटर मशीन पर  घोडा, ऊंट, ढूंढ कर ही वोट डालती रहेगी - बेलन ब्रिगेड 
लुधियाना::4 फरवरी 2017:: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता शर्मा ने अपने मतदान का प्रयोग लुधियाना के सिविल लाइन पोलिंग स्टेशन पर  किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मतदान समाप्त होने के बाद  और चुनावी परिणाम आने के बाद भी उनका काम अभी समाप्त नहीं हुआ। नशे के साम्राज्य को समाप्त करने में अभी और वक़्त लगेगा। उन्होंने उन सभी का धन्यवाद भी किया जिन्होंने नशे के खिलाफ चलाये संघर्ष में अपना योगदान दिया और नशे को जड़ से उखाड़ने के लिए खुल कर आगे भी आये। इसके साथ ही मैडम अनीता शर्मा ने चेतावनी भी दी कि जिन्हों ने हमारे निवेदन को अनदेखा और अनसुना करते हुए गुपचुप रह कर नशा बांटा उनका हिसाब अब वक़्त आने पर जनता के सामने रखा जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरों को बर्बाद करने वाली नशे की दुकानें अब हम नहीं चलने देंगें। उन्होंने नया नारा भी दिया: जिसने घर बर्बाद किये--वो दूकान बदलनी है 

इस अवसर पर अनीता शर्मा ने सभी महिलाओं से अपील की है कि वे घरों से बाहर निकल कर अपने मत का प्रयोग करें क्योंकि जब तक समाज में महिलाएं पुरुष प्रधान समाज में आगे आकर कोई काम नही करती तब तक हमारा समाज पिछड़ा ही रहेगा। उन्हने याद भी दिलाया कि सरकार चाहे कोई भी बने हम नशे के खिलाफ अभियान जारी रखेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकार को आमदन की कोई समस्या है तो हमसे आमने सामने बात करे हम सर्कार को बताएंगे कि समाज को स्वस्थ रखते हुए आमदनी कैसे बढ़ाई जा सकती है। किसी भी समाज की शक्ति आम तौर पर यवायों पर निर्भर होती है।  बच्चों को समाज का भविष्य कहा जाता है। इस मुख्य शक्ति और भविष्य को खोखला करके, शक्तिहीन बना कर, अपाहज बना कर अगर सरकार आमदनी बढ़ाने की सोचती है तो यह खोखली आशाएं हैं। 

आज़ादी के 70 साल बाद भी न तो नेता, न सरकार, न ही लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहलाने वाले समाचार पत्र ही देश की जनता को शिक्षित करने में कामयाब हो सके है। तभी तो भारत के लोग आज भी चुनावो में अनपढ़ो की तरह  मतपत्रो पर हाथी, घोडा, ऊंट की  फोटो ढूंढ के बटन दवाते है शराब व पांच सौ के नोट लेकर उम्मीदवारों के हक़ में वोट डालते है। क्या आप ने कभी सोचा है कि इन स्वार्थी मतलब परस्त, बेईमान लीडरो ने भारत की जनता को सिर्फ वोट की लालच ने ही गरीब और भिखारी बना दिया है।
नेताओ ने लोगो को रोज़गार देने व खुद कमाने लायक आज तक नहीं बनाया है और न ही हमारे  नेता लोग देश की जनता को शिक्षित करना चाहते है क्योकि जिस  दिन  भारत की जनता शिक्षित  हो गई उस दिन चुनावो में वायदे करने वाले और नोट व  शराब देकर वोट लेने वाले नेताओ का  धन्धा ही खत्म हो जायेगा। 
उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों के बराबर कंधे से कन्धा मिलाकर समाज में कार्य नहीं करेगी तब तक  नारी आज भी इस आधुनिक युग में अबला ही रहेगी इसलिए जब तक हर औरत अपने अधिकारो  के लिए नही लड़ेगी,  तब तक भारत की महिलाये अनपढ़ों की तरह वोटर मशीन पर  घोडा, ऊंट ,कुर्सी, कुत्ता बिल्ली  ढूंढ कर ही वोट डालती रहेगी।  उन्होंने साफ़ कहा कि अब यह काम हम महिलायों को ही अपने हाथों में लेना होगा। समाज का नव निर्माण हमीं से होगा। 

Monday, January 30, 2017

नशे के खिलाफ जंग में बेलन ब्रिगेड को मिला नया साथ:रथ यात्रा भी रवाना

अपना पंजाब पार्टी और कांग्रेस ने किया सक्रिय साथ का वायदा 
लुधियाना :: 30 जनवरी 2017: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::
आखिर अनीता शर्मा और उनकी टीम की निरन्तर मेहनत रंग लायी। इस बार चुनावी अवसर पर उनको अपना पंजाब पार्टी और कांग्रेस का सक्रिय साथ मिला है। अपना पंजाब पार्टी के प्रत्याशी बलकौर सिंह गिल और कांग्रेस की तरफ से मेवा सिंह कुलार व सुशील कुमार मल्होत्रा ने बेलन ब्रिगेड की मीडिया मीट में पहुंच कर अपने समर्थन की घोषणा की। कुछ अन्य नेता और प्रत्याशी पहले ही इस मामले में अपने सहयोग और समर्थन की घोषणा कर चुके हैं। नशे के खिलाफ इस आंदोलन पर अन्य दलों का रुख अभी स्पष्ट नहीं हो सका। 
गौरतलब है कि नशों के खिलाफ 2014 से आंदोलन चला रही बेलन ब्रिगेड ने पंजाब विधान सभा 2017 के चुनावों में जनता को शराब व नशों के खिलाफ जागरूक करने के लिए आज लुधियाना से बस यात्रा आरम्भ की है। इस यात्रा में  बेलन ब्रिगेड की सदस्याएं पंजाब के गांव गली मुहल्ले में जाकर महिलाओं को चुनाव के दौरान वोटरों को नशे व शराब बाँटने वाले उम्मीदवारों पर नजर रखने और इसकी सुचना चुनाव कमीश्नर व पुलिस को देने के लिए तैयार करेगी ताकि नशे व शराब का लालच देकर कोई भी पार्टी लोगों से वोट हासिल न कर सके यह यात्रा पंजाब के कई जिलों में जाएगी। 
बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि नशेड़ी व लालची लोग शराब व नशे के चक्कर में अपनी वोट गलत  उम्मीदवारों को डाल देते हैं जिससे भ्रष्ट उम्मीदवार जीतकर जनता को 5 साल तक लूटते है। इसलिए हर वोटर सोच समझ कर ईमानदार उम्मीदवार को वोट डाले ताकि विधान सभा में अच्छे लोग देश व समाज की सेवा करने के लिए आगे आए। 
अनीता शर्मा ने कहा कि उनकी संस्था बेलन ब्रिगेड का मकसद समाज व वोटरों को जागरूक करना है कोई भी वोटर शराब व नशा लेकर अपनी वोट किसी के हक़ में न डाले और नौजवान वोटर मुफ्त नशे के लालच में आकर अपनी  जिंदगी को नशे के नरक में न धकेले और युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे। 
इस मौके पर मैडम अनीता शर्मा ने यह भी कहा कि उन्होंने शराब व नशे के खात्मे के लिए भारत के प्रधान मन्त्री नरेंद्र मोदी पंजाब के मुख्यमन्त्री प्रकाश सिंह बादल व अरविन्द केजरीवाल को कई पत्र लिखे और मेमोरेंडम दिए लेकिन किसी ने भी नशे व शराब से बर्बाद हो रहे पंजाब की तरफ ध्यान नहीं दिया जोकि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश की जनता के हित में नहीं है।  नशे का शिकार हुए मृतक युवकों के माता पिता भी साथ 
इस अवसर पर इंटलेक्चुअल सेल कांग्रेस पंजाब के वाईस प्रेजिडेंट सुशील मल्होत्रा ने कहा कि  अनीता शर्मा प्रेजिडेंट बेलन ब्रिगेड लम्बे समय से नशे के खिलाफ आन्दोलन चला रही है और उनकी यह नशा विरोधी समाज सेवा मानव कल्याण के लिए एक दिन वरदान साबित होगी।  संस्था के कन्वीनर मेवा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बेलन ब्रिगेड की नशा विरोधी मुहिम को कामयाब करने के लिए स्लम एरिया में 5 प्रतिशत शराब के ठेके बन्द करने का ऐलान कर  दिया है। प्रोफेसर सतीश जोशी ने कहा कि नशा  पंजाब के नोजवानो के लिए अभिशाप है और इसे खत्म करने के लिए सारे समाज को बेलन ब्रिगेड जैसी संस्थाओ का सहयोग करना चाहिए तभी नशो के जाल में फंसे पंजाब को बाहर निकाला जा सकेगा। इस अवसर पर कश्मीर कौर, आशु शर्मा, कोमल शर्मा, शोभा दीदी, सुनीता, किरण शर्मा, नेहा, सोनिया, भूपिंदर कौर, जी. एस. भटिया आदि उपस्थित हुए। अब देखना यह है कि नशे के प्रकोप और कारोबार को यह आंदोलन कितना कम कर पाता है। 


Friday, December 09, 2016

नशे के खिलाफ जंग में बेलन ब्रिगेड फिर सरगर्म

Fri, Dec 9, 2016 at 1:50 PM
आगामी विधानसभा चुनावों में नशों के खिलाफ ज़ोरदार अभियान  
लुधियाना: :9 दिसम्बर 2016: :(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
चुनाव सिर पर हैं। कभी भी हो सकती है औपचारिक घोषणा। इसी बीच नोटबन्दी के बाद पैदा हुए हालात भी नाज़ुक हैं। ऐसी हालत में करेंसी नोटों की बजाये दारु की बोतलों, अफीम की डिब्बियों और भुक्की के वितरण का सिलसिला तेज़ हो सकता है। इस सब की देखते हुए बेलन ब्रिगेड फिर मैदान में है। गौरतलब है कि जब बेलन ब्रिगेड नशे के खिलाफ चलाये गए तूफानी अभियान में से उभर कर सब के सामने आया था तो उस समय भी चुनावी दौर ही चल रहा था। अब फिर चुनावी माहौल है। इस हालात में हालात में बेलन ब्रिगेड की तरफ से जवाहर नगर कैम्प में नशों के खिलाफ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इलाके की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस बार नोटबन्दी के खिलाफ  आक्रोश और गुस्सा भी शामिल हो सकता है। 
इस अवसर पर बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता शर्मा ने दोहराया कि आज पंजाब नशे की दल दल में धंस चुका है। नौजवान नशे का शिकार होकर बर्बाद हो रहे हैं। उनके घर परिवार नशे की बदौलत उजड़ रहे है। अनीता शर्मा ने कहा कि बेलन ब्रिगेड आगामी पंजाब में विधान सभा चुनावों में नशे के खिलाफ जोर शोर से अभियान चलाएगी और चुनावों में नशा बाँटने वाले नेताओं का विरोध किया जाएगा।
बैठक में बिमला, ज्योति, सकीना, रमेश, राज, रीता, भोली, दीपा, सिमरन, नीतू, बेबी, पूजा, कमला व सुनीता ने भाग लिया और अपने विचार रखे।  समाज को बुरी तरह खोखला कर रहे इस अभियान के साथ जुड़ने के इच्छुक मैडम अनीता शर्मा के साथ इस मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं ;9417423238

Saturday, November 26, 2016

बेलन ब्रिगेड ने दी केजरीवाल को चुनौती

Sat, Nov 26, 2016 at 2:21 PM
पहले दिल्ली में जगह जगह खुले शराब के ठेके तो बन्द करके दिखाओ 
बेलन ब्रिगेड प्रमुख अनीता शर्मा के साथ मैडम कोमल, पूजा और अन्य 
लुधियाना:: 26 नवंबर 2016; (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो); 
किसी समय अकालीदल और भारतीय जनता पार्टी के सामने नशाबन्दी के मुद्दे को चुनौती बना कर उठाने वाले बेलन ब्रिगेड ने अब बेलिहाज हो कर आम आदमी पार्टी के सामने भी वही सवाल उठाया है। ब्रिगेड ने पूछा है कि जिस नीति के अंतर्गत पंजाब में दो महीने के अंदर अंदर नशा बन्दी का वायदा किया जा रहा है उसी नीति के अंतर्गत दिल्ली में क्यों नशा बन्द नहीं हो सकता? ब्रिगेड की प्रमुख अनीता शर्मा ने यह भी पूछा कि क्या केजरीवाल को केवल पंजाबियों से ही ज़्यादा प्यार है दिल्ली वालों से बिलकुल नहीं? उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा दो महीने में खत्म करने का वादा करने वाले केजरीवाल पहले दिल्ली में जगह जगह खुले शराब के ठेके तो बन्द करे। 
बेलन ब्रिगेड प्रमुख अनीता शर्मा ने पंजाब में सता हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता केजरीवाल हर तरह के हथकण्डे अजमा रहे है जिनमें नशा प्रमुख मुद्दा है दूसरी तरफ  असल में अभी तक पंजाब में नशा रोकने के लिए कोई भी पार्टी अपना स्टैंड स्पष्ट नहीं कर  सकी है। 
बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता शर्मा ने एक बैठक के दौरान कहा कि सब से पहले आम आदमी पार्टी दिल्ली में नशो व शराब की बिक्री  पर पाबंदी लगाए क्योंकि दिल्ली के हालात यह है कि हर गरीब बस्तियों के लोग शराब का सेवन करके  अनेकों बीमारियों से ग्रस्त हो चुके  है। शराब की बिक्री दिल्ली में आम है आज कल रेडियो पर भी दिल्ली के उप मुख्यमन्त्री मुनीष ससोदिया लोगो को चेतावनी देते है की कोई भी व्यक्ति सडक़ पार्क या किसी भी सार्वजानिक जगह पर शराब पीता पकड़ा गया तो उसको जुर्माना व सजा होगी।  इससे साफ जाहिर होता है कि दिल्ली में लोग सडक़ो पर  सरेआम नशा कर  रहे है और सरकार उसे रोकने में असमर्थ है। 
अनीता शर्मा ने कहा कि हर  रोज शराब के कारण दिल्ली में अनेकों क्राइम हो रहे है। युवा पीढ़ी नशो का सेवन सरेआम करती है। स्कूल, कॉलेजों,  विश्वविद्यालयों, पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर युवक व युवतियां  नशे के इंजेक्शन लगाकर झूम रहे है और उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। 
यदि आम आदमी पार्टी सचमुच पंजाब में नशा खत्म करना चाहती है तो सबसे पहले शराब पर अपना प्रस्ताव पेश करे ताकि पंजाब की महिलाए जान सके कि आम आदमी पार्टी सचमुच महिलाओं की हितैषी है और पंजाब  में नशा खत्म करना चाहती है।  
आज  तक  दिल्ली में शराब बेचने वाली आम आदमी पार्टी पंजाब में नशो के खिलाफ अपनी नीति स्पष्ट  नहीं कर सकी और  पंजाब में अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए नशो का ढिंढोरा पीट रही है।  यदि  अरविंद केजरीवाल नशो के ऊपर  वोटो की राजनीति नहीं  कर रहे है तो  दोबारा पंजाब में पैर  रखने से पहले शराब व नशो  के खिलाफ अपनी नीति स्पष्ट  करके आए ताकि महिलाओं को आम आदमी पार्टी की सच्चाई का पता चल सके।  
इस अभियान से जुड़ने के इच्छुक अनीता शर्मा से इस नम्बर पर  सकते हैं: 094174-23238

Sunday, March 08, 2015

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शराब विरोधी आंदोलन सड़कों पर

बेलन ब्रिगेड की  तरफ से आयोजित की गई  शराब एक  नशा पर महाचर्चा
लुधियाना: 8 मार्च 2002 (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
बेलन ब्रिगेड की  तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शराब व अन्य नशो के विषय पर महाचर्चा  में बड़ी सियासी पार्टियों नेताओं सहित कई राजनैतिक, सामाजिक व धार्मिक वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्किटेक्ट अनीता शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष महिला दिवस पर शुरू किये गए नशो के खिलाफ आन्दोलन में आम जनता को हीरोइन स्मैक आदि ड्रग कहां से आती है कौन बेचता है आज तक पता नहीं चला और पंजाब सरकार ने सारे नशे का ठीकरा पाकिस्तान पर फोड़ दिया है। पाकिस्तान बार्डर पर धरना लगा कर  अकाली सरकार ने यह साबित कर दिया कि उनका हीरोइन व स्मैक जैसे नशो से कोई वास्ता नहीं है।  ब्रिगेड ने आरोप लगाया कि हकीकत यह है कि पुलिस ड्रग माफिया व नेताओ की मिलीभगत से आज भी नशा सरेआम इधर से उधर सप्लाई हो रहा है।
जो नेता  सरकार चलाने के लिए गली गली मोहल्ले में शराब के ठेके खोल कर 4500 करोड़ का टैक्स इकठ्ठा करते है भला वे ड्रग के नशो  पर कैसे काबू पाएगे।  आज पंजाब  सरकार की टैक्स इकठ्ठा करके सरकार चलाने की पॉलसी एक गरीब मजदूर को  घर लौटने से पहले ही  उसकी  जेब शराब के ठेके पर  हल्की कर देती है।   
बेलन ब्रिगेड ने पंजाब सरकार से मांग की है कि शराब के ठेको में  20 से  25  प्रतिशत हर साल कमी की जाये।  सुबह नौकरी के  वक्त रजिस्टर में  हाजरी  लगाते  समय सरकारी मुलाजमो को एल्कोमीटर से चैक किया जाए । सरकार महीने में दो बार वेतन देने की तारीख तय करे और उस दिन ठेके बंद रखे जाये ढ्ढ जिस इलाके  ठेका खोला जाये वहां  के 60 प्रतिशत लोगो की  सहमति ली जाए। 
सरकार शराब के ठेको की गिणती  के मुताबिक लोगो को मेडीकल  सुविधा देने के लिए उतने  ही मेडीकल  क्लीनिक व अस्पताळ भी  गली  मोहल्लो  में खोले।  शराब पीकर गाड़ी चलने वालो का लाइसेंस रद्द किया जाये। हैल्थ  डिपार्टमेंट शराब के ठेकों पर जाकर शराब की क्वालिटी की जांच करे और शराब की बोतल के रैपर  पर  80 फीसदी जगह पर पंजाबी व हिन्दी भाषा में स्पष्ट लिखा जाए कि इस शराब की बोतल में कितने प्रतिशत अल्कोहल है और इसकी  कितनी मात्रा पीने से इन्सान को ब्लड प्रेसर, शुगर, लीवर व जिगर की बीमारी होती है।
अनीता शर्मा ने कहा कि जब तक पंजाब सरकार शराब की पॉलसी नहीं बदलती  तब तक  बेलन ब्रिगेड का शराब के ठेको के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर राष्ट्र धर्म से विनोद जैन ,कुंवर रंजन सिंह, ब्रह्म कुमारी आश्रम, हरदयाल सिंह , प्रोफेसर करुणा शर्मा, गुरनाम सिंह सिद्धू , स्वतंत्र आवाज एन जी ओ, श्री सुंदर लाल धमीजा (गोबिंद  गोधाम), डॉ मधुमिता  बनर्जी  (सदभावना ग्रुप) , श्री गंगा नन्द आश्रम श्री गुरुदेव अत्री, हेल्पिंग हैण्ड  क्लब , धार्मिक एकता वेलफेयर एसोसिएशन, पूर्वांचल विकास मंच, शिव सेना, आल इंडिया ब्राह्मण सभा, एच एस फुल्का, राजवंत कौर,  परमिंदर पप्पू,  लेख राज अरोड़ा , डॉ भूषण  सतपाल शर्मा  आप पार्टी, तरसेम सिंह जोधां, डिप्टी मेयर आर  डी  शर्मा, मिन्टू  शर्मा,  धर्मवती मिश्रा,  संजय कपूर भाजपा,  राकेश कपूर राष्ट्रीय मेंबर भाजपा , पंडित राजन शर्मा, सुखमिंदर एस्ट्रोलोजर , रवि राज  सोई, राजेश घई, नरेंद्र गुलाटी    हेमराज अग्रवाल, अश्वनी शर्मा ,शिमी पसान, गुरप्रीत गोगी कांग्रेस प्रधान, मदन लाल बग्गा चेयरमैन पंजाब विकास बोर्ड, गुरदीप गोशा, सुखविन्दर कौर सचिव  स्त्री अकाली दल।  है की इस चर्चा  नेता शराब के मुद्दे पर एकजुट होने के बाद इसके फैलने के लिए किसे ज़िम्मेदार बताते हैं?

Thursday, March 05, 2015

60 से 80% पुलिस व सरकारी मुलाजम पीते हैं शराब--बेलन ब्रिगेड

महिला दिवस  पर 8  मार्च से  तेज़ होगा शराब के खिलाफ जन आंदोलन
लुधियाना: 5 मार्च 2015 (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
चुनावों के दौरान नशे के खिलाफ अभियान से चर्चा में आये बेलन ब्रिगेड ने अब अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ पुलिस और अन्य सरकारी मुलाज़िमों को भी अपने निशाने पर रख लिया है। ब्रिगेड ने कहा है कि पुलिस व अन्य सरकारी विभागों के 60 से 80 फीसदी मुलाज़िम शराब पीते हैं। बेलन ब्रिगेड ने आज स्थानीय बसन्त रिजॉर्ट मे बाकायदा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करके शराब  पर अपने सवाल दोहराये। ब्रिगेड ने कहा कि पंजाब सरकार द्धारा गली मौहल्लों में खोले जा रहे शराब के ठेकों के खिलाफ  महिला दिवस पर  8  मार्च  से 31  मार्च तक नए मोर्चे जाएंगे। इस नए अभियान में शहर के सभी राजनैतिक, सामाजिक  धार्मिक लोगों  का  शराब जैसे  नशे के खिलाफ  क्या नजरिया है इस पर पर चर्चा भी की जाएगी। 
इस अवसर पर बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय प्रधान आर्किटेक्ट  अनीता शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था पिछले साल से नशो  के खिलाफ आंदोलन चला रही है आज नशो के कारण  महिलाएं मुख्य रूप  से पीडि़त है  जब तक  महिलाएं समाज में पुरषो के बराबर अपने अधिकार हासिल नहीं करती और सरकार  खुले-आम बिकने वाले  शराब जैसे  नशे पर  रोक नहीं   लगाती  तब तक महिलाएं  अपने  आप को  सूरक्षित  मह्सूस  नहीं  कर  सकती।  अनीता शर्मा  ने  कहा  कि  स्मैक  हीरोइन जैसे नशे कहाँ से आते हैं कौन  बेचता है आज तक कोई पता नहीं चला लेकिन  शराब भी  एक नशा है जो इंसान को अन्दर से खोखला कर देता है।  शराब के एसिड से इंसान के फेफड़े, जिगर व  गुर्दे काम करना बंद कर देते है और एक वक्त आता है कि शराब पीने वाला शराब के बिना जी नहीं सकता और अंत में शराब उसे मौत के मुँह में ले जाती है।   हर कोई जानता  है कि मजदूर लोग दिन भर की थकान, घरेलू परेशानिया  समस्यायों से छुटकारा पाने व  अपने ग़मों को भूलाने के लिए शराब पीते हैं।   नतीजा यह है कि हर आदमी  महंगाई भृष्टाचार, बेइमानी, घरेलू परेशानियों से दुखी है और  जनता  के इस दु:ख को मिटाने  के लिए सरकार ने हर गली के मोड़ पर शराब के ठेके खोल दिए है यहाँ पर इंसान शराब पी- पीकर अपने गमो व  दुखो को कम  करते करते खुद ही दुनिया से  विदा हो जाता है ।   आज कल  60 से 80  प्रतिशत पुलिस व सरकारी मुलाजम रात को शराब का सेवन करते है जिससे भृष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है ढ्ढ  पंजाब सरकार ने व्यापार व उद्दोग राज्य  में खत्म कर दिया है अब  गरीब लोगो को  अकाली भाजपा  सरकार शराब पिला पिला कर उनकी जिन्दगी बर्बाद करके, शराब के टैक्स से सरकार चला रही है।
बेलन ब्रिगेड ने पंजाब सरकार से मांग की है कि शराब के ठेको में  20 से  25  प्रतिशत हर साल कमी की जाये।  सुबह नौकरी के  वक्त रजिस्टर में  हाजरी  लगाते  समय सरकारी मुलाजमो को एल्कोमीटर से चैक किया जाए । सरकार महीने में दो बार वेतन देने की तारीख तय करे और उस दिन ठेके बंद रखे जाये ढ्ढ
जिस इलाके  ठेका खोला जाये वहां  के 60 प्रतिशत लोगो की  सहमति ली जाए ढ्ढ
जिस प्रकार  रेजिडेंशियल,  कमर्शियल व  फैक्टरी एरिया टाउन  प्लानिंग  में होता है उसी प्रकार  शराब का ठेको का  भी एरिया  होना चाहिए और  शराब के ठेके  घरेलू आबादी से दूर खोले जाये ढ्ढ
सरकार शराब के ठेको की गिणती  के मुताबिक लोगो को मेडीकल  सुविधा देने के लिए उतने  ही मेडीकल  क्लीनिक व  अस्पताळ भी  गली  मोहल्लो  में खोले।  
शराब पीकर गाड़ी चलने वालो का लाइसेंस रद्द किया जाये
हैल्थ  डिपार्टमेंट शराब के ठेको पर जाकर शराब की क्वालिटी की जांच करे और शराब की बोतल के रैपर  पर  80 त्न जगह पर पंजाबी व हिन्दी भाषा में लिखा जाए की इस शराब की बोतल में कितने प्रतिशत अल्कोहल है और इसकी  कितनी मात्रा पीने से इन्सान को ब्लड प्रेसर, शुगर, लीवर व जिगर की बीमारी होगी। 
जो लोग छोटी उम्र में शराब पीना शूरू कर देते है  और 50 -60 साल  की उम्र तक  शराब व  नशा  उनकी जीवनलीला को खत्म कर देता है यही कारण है कि आज भारत में प्रौढ़ लोगो की गिनती कम है और  नौजवानो की संख्या ज्यादा है।
अनीता शर्मा ने कहा कि यह शराब के ठेको के खिलाफ आंदोलन 31 मार्च तक जारी रहेगा और पंजाब  सरकार  का  बहाना  की हीरोइन  स्मैक  पाकिस्तान  से आती है।  शराब कहां से आती  है हर  कोई जानता है।   अब  यह बहाना  नहीं  चलेगा  और सरकार को जनता की भलाई के लिए यह  बताना  होगा  की  किस किस  शराब  के  कारखाने  से कितनी कितनी  शराब  हर रोज गली  मोहल्लो में चल रहे शराब  के  ठेको  पर परोसी जाती  है।
इस अवसर पर   शिम्मी पशान  चेयरमैन वूमेन हेल्पलाइन, रीतू अरोड़ा प्रेजिडेंट लक्ष्मी लेडीज क्लब, नीरू वर्मा, मोनिका वोहरा, नीरू मित्तल, शैली मुंजाल , शोभा वशिष्ठ, आशू अरोड़ा, जगजीत कुमारी इन्चार्ज नवांशहर बेलन ब्रिगेड आदर्श पाल विन्नी सरपंच हुसैनपुरा, नीरा शर्मा चेयरपर्सन ऐस्ट्रो क्लब इंडिया, ममता अग्रवाल,  , डिम्पल एम डी ओसवाल हौजरी फैक्टरी,  मोनिका  भल्ला , ज्योति शर्मा व  अन्य भी मौज़ूद थे।
इसी बीच वहां मौजूद मेहमानों में से कुछ लोगों को यह कहते भी सुना गया की शराब का सेवन तो महिला वर्ग भी करता है उसे  रोकेगा?

Thursday, January 08, 2015

अकाली दल बार्डर पर तो बेलन ब्रिगेड स्कूलों में हुआ सक्रिय

नशे के खिलाफ जंग हुई और तेज़ 
हैरोइन का नशा पाकिस्तान से आता है तो शराब का नशा कहां से आता है
लुधियाना:8 जनवरी 2014: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): उधर अकाली दल ने बार्डर पर धरने देकर नशे के खिलाफ जंग को और तेज़ करने का बिगुल बजाया तो बेलन ब्रिगेड अपनी इस जंग को लेकर स्कूलों में पहुँच गया है। आज बारी थी स्थित दुर्गेश्वरी बाल विद्दा मंदिर की। वहां छुट्टी हो जाने के बावजूद  ब्रिगेड की टीम का इंतज़ार हो रहा था।  स्कूल का स्टाफ भी बेलन ब्रिगेड  प्रमुख अनीता शर्मा की  को बेताब था। यह मौका था एक सेमिनार का। यह सेमिनार दुर्गेश्वरी स्कूल  में  पंजाब में लगातार बढ़ रहे नशो के खिलाफ आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को बताया गया कि पार्लियामेंट चुनावों की हार के बाद पंजाब सरकार ने धड़ाधड़ नशेडिय़ों को पकडक़र जेलों में ठूस दिया और केन्द्र सरकार को यह साबित करने की  कोशिश की गयी कि अब नशों पर काबू पा लिया गया है।  दरअसल हकीक़त कुछ और ही है। प्रतिदिन पाकिस्तान बार्डर से करोड़ो रुपये की हिरोइन पंजाब में दाखिल हो रही है।
पंजाब में रहने वाले तस्करों के लिंक इतने मजबूत है कि आज तक पंजाब पुलिस उन पर हाथ नहीं डाल सकी
और न ही पंजाब सरकार बड़े बड़े तस्करों का सही खुलासा कर सकी है।
इस अवसर पर बेलन ब्रिगेड की  राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्किटेक्ट अनीता शर्मा ने कहा कि पंजाब 
सरकार अपनी घटियां प्रशासन का ठीकरा पाकिस्तान  बार्डर  के नशा  तस्करों पर फोड़ रही है।  
पंजाब सरकार सबसे पहले अपने गिरेबान में झाक कर देखें जिसने हर गांव ,गली मुहल्ले में शराब के ठेके खोल कर आम जनता को शराब कानशेड़ी बना दिया है। अमीर ब्यक्ति शराब को कम पिये या  ज्यादा उसे कोई  फर्क  नहीं  पड़ता है क्योंकि अमीर ब्यक्ति शराब के साथ मीट व मेवे भी खा सकता है।  बीमार होने पर किडनी या  हार्ट का आप्रेशन भी करवा सकता है।  लेकिन एक गरीब मजदूर दिनभर काम करने के बाद शराब पीकर जब रात को  घर लौटता है, तो उसके थैले में सब्ज़ी की जगह शराब की बोतल होती है सारा परिवार उसको शराबी हालत में  देख कर खामोश हो जाता है। यहाँ एक तरफ  घर में वच्चो के लिए पेट भर खाना - खाने के लिए नहीं होता दूसरी तरफ शराब के नशे में शराबी बिना खाना खाए ही बीबी बच्चों को  भला- बुरा कहते हुये सो जाता है।  यही भुखे पेट शराब इन्सान को कई रोग लगा देती है। शराब  का नशेड़ी समय पर  बीमारी का इलाज़ नही करवा सकता और वह  दम तोड़ देता और  पीछे छोड़ जाता है अनाथ वच्चे, विधवा पत्नी व बूढ़े माँ बाप जिन्हे पंजाब सरकार शराब की कमाई से बाद में विधवा  व  बुढापा पेन्शन देती है।
पंजाब सरकार ने बेरोजग़ारी  मंहगाई व गऱीबी में पिस रहे किसानों व मजदूरो के गम दूर भगाने के लिए जो सरकारी शराब के ठेके खोले है, क्या यह पंजाब की जनता के विकास के लिए है या पंजाब की जनता को  बर्बाद करने के लिए है। आर्कीटेक्ट शर्मा ने आगे बोलते हुए  कहा कि पंजाब सरकार यदि सच में नशा खत्म करना चाहती है। तो सबसे पहले 20 % शराब के ठेके हर साल कम करें।
हर महीने जब मजदूरों को वेतन मिलता है अर्थात 7 व 22 तारीख को ठेके बन्द रखे जाएं।
गली - गांव मुहल्ले में शराब का ठेका खोलने से पहले वहा की जनता की राये लें।  यदि इलाका वासी नहीं चाहते तो वहां शराब का ठेका न  खोला  जाय।  शराब की क्वाल्टी की जाँच की जाए? कितनी शराब कौन से कान्टेक्टर ने किसी ठेके पर बेची उसका ब्यौरा एक्साइज डिपार्ट मेन्ट की बेव साइट पर डाला जाए।  शराब पीकर मरने वालों को सरकारी नौकरी दी जाए।
सरकारी मुलाजमो का सुबह हाजरी के वक़्त उनका अल्कोहल माउथ एनालाइजर से  चैक किया  जाए और शराबी मुलाजम को नौकरी से बर्खास्त किया जाए। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो का लाइसेंस रद्ध किया जाए।    
इस अवसर पर हेम लता मधु ,मनजीत नेहा संगीता मोनिका रजनी जोशी, कार्तिका सिंह व दलजीत कथूरिआ  ने भी अपने विचार प्रगट किये।  
यदि आपके इलाके में भी शराब या अन्य नशे का प्रचलन जारी है तो सम्पर्क करें बेलन ब्रिगेड की प्रेजिडेंट
अनीता  शर्मा  (आर्किटेक्ट) से। उनका मोबाईल नंबर है ; 09417423238



Wednesday, December 17, 2014

अनीता शर्मा और संजना ने फिर दिखाया महिला शक्ति का जोश

नशे में गाडी चलाने वालो  के साथ सख्ती से निपटा जाय-बेलन ब्रिगेड 
लुधियाना: 17 दिसंबर 2014: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):
जब लोग शीत लहर के कारण हीटर से गर्म किये बंद कमरों में दुबके हुए थे उस समय बेलन ब्रिगेड की प्रमुख  और और भाजपा महिला मंडल की संजना अपनी सहयोगी महिलाओं के साथ सड़कों पर  नशे भरी ड्राईविंग  लोगों को जागरूककर रहे थे। इनको चिंता थी कि नशा व वाहनो की तेज  रफ़्तार से सड़क दुर्घटनाओ में मरने वालो की गिणती  दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।  इन मौतों के कारण उजड़ने वाले परिवारों के दर्द का अहसास करते हुए आज बेलन ब्रिगेड की टीम ने जगराओं पुल ट्रैफिक लाइट चौक पर लगे शशीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के स्मारक पर संकेतक ट्रैफिक भी जाम किया और बहुत ही शांति पूर्ण ढंग से रोष भी व्यक्त किया। न कोई नारा न कोई हुड़दंग केवल जागरूकता को मकसद बना कर इन लोगों ने राह चलते लोगों 
और ट्रैफिक डयूटी निभा रहे पुलिस कर्मियों का भी दिल जीत लिया। कुछ समय के लिए पुलिस थाना डिवीयन नंबर पांच दुर्गा  माता मंदिर पहुँच  कर कुछ समय के  लोगो को शराब पीकर  व तेज वाहन चलाने वालो की वजह से होने वाली दुर्घटनाओ के बारे जागृत किया।  इस अवसर पर बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्कीटेकेट अनीता शर्मा ने बताया कि सड़को पर वाहनो की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही है सड़को की चौड़ाई कम होने व  लोगो  दोबारा ट्रैफिक नियमो का पालन  न करना आज की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है दूसरी  तरफ शराब पीकर तेज गाड़ी चलाना दुर्घटनाओ का सबसे बड़ा कारण बन चूका है, सरकार ने हर गली मोहल्ले व गाँव में शराब के ठेके  खोल कर शराबी ड्राइवर लोगो को  पट्रोल पम्प  से पहले शराब पीने के लिए दारू के ठेके मिल जाते है।  ड्राइवर शराब पीकर अन्धा धुधं गाड़िया चलाकर एक दुसरे  के वाहनो को ओवर टेक करते वक्त भयानक दुर्घट्नाय होती है और हजारो लोग इसमें अपनी जान गवा चुके है। 
उन्होंने कहा कि सड़को पर शराब पीकर व स्पीड लीमट से ज्यादा तेज रफ़्तार वाहन चलाने वालो को सख्ती से निपटा जाय और शराब पीकर गाडी चलाने वालो का ड्राइवर लाइसेंस रद्द किया  जाय।  
इस अवसर पर सजना, मंजीत, शालू, दिलजोत कौर, कार्तिका सिंह और बहुत सी अन्य महिलाएं और नवयुवायें भी शामिल थीं। इस आयोजन ने बहुत सी नवयुवतियों को भी अपनी ओर आकर्षित किया। 

Saturday, December 13, 2014

जादुई सुधार का चमत्कार दिखाएगी साइक्लिंग

लोगों  के स्वास्थ्य और आर्थिकता में होगा एक बार फिर नया करिश्मा 
लुधियाना: 13 दिसंबर 2014: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):
कोई ज़माना था जब लोग साईकल चलाते थे और उम्र भर रिष्टपुष्ट रहते थे। न जवानी में सांस चढ़ता था और ही बुढ़ापे में घुटने दर्द करते थे। ऐसी बहुत सी खूबियों वाली साईक्लिंग में फिर से नया जोश जगाने का एक विशेष प्रयास हुआ पीएयू में। आइए आपको दिखाते हैं एक विशेष रिपोर्ट। 
आज लोगों ने जो देखा वे साईक्लिंग के चमत्कार हैं जो धीरे धीरे लुप्त हो चुके हैं। पहले इन चमत्कारों को पंजाब की सड़कों पर आम देखा जा सकता था। बच्चों से लेकर बज़ुर्गों तक हर कोई साइक्लि को अपनाये हुए था।  पंजाब में नशे ने अपना जोर बढ़ाया तो हैरोइन और स्मैक जैसे  नशे युवाओं के  गए।  स्मैक, मोबाईल  और मोटरसाईकल पंजाब के  युवाओं की पहली पसंद बन गए। इस तेज़ रफ्तारी और दिखावे के युग ने हमसे साईक्लि लिया और इसके साथ ही छिन  गया लोगों के उम्र भर स्वस्थ रहने का एक शानदार नुस्खा। रही सही कसर साईकल की कीमतों में हुए इज़ाफ़े पूरी कर दी। मोबाईल फोन और इस पर चलती गेमों ने साईकल को एक तरह से अवलुप्त ही कर दिया। अब साईकल बहुत कम दिखते हैं। इसके साथ ही युवाओं का वो जोश और स्वास्थ्य भी गायब हो गया जिसका लोहा साडी दुनिया मानती थी। वो गीत एक बार फिर सही साबित होने लगा---तंग पेंट पतली टांगें--लगती हैं सिगरेट जैसी। युवाओं की हालत बदतर से बदतर होती चली गयी। जिस उम्र में  चुनौतियों को ललकारना ज़माने को और बदलना होता है उस उम्र में युवा  अपना मुँह छुपाये नशे के दरिया में डूब गया।  उस इ नशे के इस नरक से  निकालने के प्रयासों में साईक्लिंग फिर एक उम्मीद बन कर सामने आई है। हमने इस संबंध में एक खिलाडी से भी बात की। 
इस संबंध में एक खिलाडी से बात की तो उसने साईक्लिंग की बहुत सी खूबियों के बारे में बताया। इन बातों का सार यही था कि साइक्लिंग अपनायो--नया स्वास्थ्य अपनायो। इसके साथ ही बचेगा रोज़ रोज़ छोटी छोटी दूरी के लिए होने वाला पैट्रोल//डीज़ल का खर्चा। जाने माने टीवी एंकर//फिल्म अदाकार और शिक्षा विशेषज्ञ कर्मदीप बिरदी हर रोज़ कई कई किलोमीटर साईक्लिंग करते हैं। स्कूटर/बाईक और कार होने के बावजूद वे साइक्लिंग करके हर रोज़ खुद की पसीने में डुबो देते हैं और यही है उनकी सदा बहार जवानी का राज़। दुनिया की परवाह किये बगैर वे अक्सर हर रोज़ खुलेआम साईक्लिंग करते हैं। 
साईक्लिंग के जादू को जगाने वाली इस पहल का उद्द्घाटन किया अकालीदल के वरिष्ठ नेता शरणजीत सिंह ढिल्लों ने।   उनकी इस पहल ने बहुत सी नई आशाएं भी जगाई हैं।उन्हीने कहा कि इस संबंध में कई और कदम भी उठाये जाएंगे। 
इसी तरह जिला परिषद के चेयरमैन भाग सिंह मल्ला भी इस ऐतिहासिक अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने भी आश्वासन दिया कि इस मामले में नई कोशिशें होंगीं और साईकल फिर अपना चमत्कार दिखाएगी। 
अब देखना है कि साईकिल इंडस्ट्री सस्ते भाव पर साईकिल उपलब्ध कराकर इस नए अवसर का फायदा उठा पाती है या नहीं?

Monday, August 04, 2014

डेरों में चलते नशे के खिलाफ और सख्त हुआ बेलन ब्रिगेड

ADC के बाद अब पुलिस कमिश्नर को भी सौंपा ज्ञापन 
लुधियाना: 4 अगस्त 2014: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):
कड़कती धुप हो या तेज़ बरसात। अनीता शर्मा का बेलन ब्रिगेड लगातार चल रहा है समाज को नशे के चुंगल से मुक्त करने के कठिन पर नेक पथ पर। लोकसभा चुनाव के दौरान वोटरों को नशा बांटने वालों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली बेलन ब्रिगेड ने इसी मकसद को सामने रख कर अब पाखंडी बाबाओं और अवैध गतिविधियों में संलिप्त डेरों के खिलाफ भी पूरी तैयारी के साथ कमर कस ली है और काँटों भरे इस रास्ते पर अपनी रफ़्तार और तेज़ कर दी है। इस खतरनाक अभियान में उनके साथ हैं अनीता शर्मा के पति श्रीपाल शर्मा जो अपने कारोबार और परिवार की ज़िम्मेदारियाँ निभाने के साथ साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में भी योगदान दे रहे हैं। बेलन ब्रिगेड की ओर से सोमवार को पुलिस कमिश्नर प्रमोद बान को बाकायदा एक ज्ञापन सौंपकर शहर में चल रहे ऐसे डेरों पर लगाम लगाने की मांग की गई, जहां खुलेआम नशे का सेवन किया जाता है। इसी तरह का एक ज्ञापन एडीसी को भी दिया जा चूका है और चेतना जागृत करने के लिए इसके पैम्फ्लिट समाज के बहुत से  वर्गों में भी बांटे गए हैं। इलाका पंजाब का हो या पंजाब से बाहर का बेलन ब्रिगेड इस मकसद के लिए हर पल तैयार रहता है। 
ब्रिगेड की प्रधान अनीता शर्मा ने कहा कि शहर में 300 से अधिक ऐसे डेरे हैं जहां खुलेआम नशा किया जाता है। नशीले पदार्थों की सिगरेट यहाँ आम मिलती है। सरकार की सख्ती के बाद नशे का शिकार युवक यहाँ आकर नशे की चाहत पूरी करते  मारना कहा जाता है। पूछने पर ये बाबा लोग कहते हैं कि ये नशीली सिगरेट हम नहीं हमारे बाबा पीते हैं जिन्होंने हमें सिद्धियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि मजार माफिया भीड़भाड़ वाली जगह देख कर हरा कपड़ा बांध कर दिया जला देते हैं। फिर कुछ दिन बाद उसे मजार का रूप दे देते हैं। जहां हट्टे कट्टे तंदरुस्त लोग पीर बाबा का रूप धारण कर धर्म की आड़ में नशे का नेटवर्क चलाने लगते हैं। इस तरह के तथाकथित धर्मस्थल जगह जगह देखे जा सकते हैं। लोगों इ तन-मन को खोखला करके नकारा लोगों का एक बोझ पैदा किया जा रहा है। अनपढ़ और बेरोजगार लोग वहां जाकर नशा करते हैं और नशे का आदी होने पर वे उसकी पूर्ति के लिए चोरी, झपटमारी व लूट जैसी वारदातों में शामिल हो जाते हैं। ब्रिगेड ने कमिश्नर से मांग किया कि डेरों की जांच कर वहां चल रही गैर कानूनी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। इस अवसर पर सतपाल शर्मा, संजना, कंचन अग्रवाल, मुकेश कोहली, एडवोकेट योगेश खन्ना, एडवोकेट मुनीश पुरंग, रवि सोई तथा संजय गौतम मौजूद थे।

Friday, June 27, 2014

बड़े नशा तस्कर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर--अनीता शर्मा

Thu, Jun 26, 2014 at 3:34 PM
बेलन ब्रिगेड ने की बड़े नशा तस्करों पर शिकंजा कसने की मांग
लुधियाना: 26 जून 2014:  (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
अंतर्राष्ट्रीय  नशा विरोधी दिवस पर बेलन ब्रिगेड ने एक  विशाल आंदोलन  पर  और साथ ही स्पष्ट  कि बड़े नशा तस्करों पर  यह  वाली नहीं। संगठन की ओर से स्थानीय सर्कट हाउस में नशीली दवाओं के सेवन तथा अवैध तस्करी के खिलाफ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आर्चिटैक्ट व ब्रिगेड की अध्यक्षा अनीता शर्मा ने कहा की नशा हमारे देश के नौजवानो को नशा  दीमक की तरह खोखला कर रहा है। नशे का कुप्रभाव शरीर,दिमाग व देश की उन्नति में सबसे बड़ी बाधा बनकर उभर रहा है जिसके फलस्वरूप अपराध, सडक़ दुर्घटनाएँ व आत्म हत्या जैसी घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है। श्रीमति शर्मा ने कहा कि नशा विरोधी दिवस के माध्यम से समाज  के नौजवानो को संदेश दिया जा रहा है कि नशा मानव जीवन के लिए घातक है जिस घर में नशा करने वाले हो उस घर में सुख शांति व समृद्धि नहीं आती। नशों  के कारण ही अनेकों घर तबाह हो चुके हैं। नशों का सेवन करने वाला व्यक्ति एक रोगी है जिसका उपचार होना अति आवश्यक है ,और ऐसे व्यक्ति को प्यार से समझा  बुझा कर नशे की दल- दल से बाहर निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशा करने वाले को प्यार से नशों के विरुद्ध समझाया जाए कि नशा कुछ पल का मजा है और जि़ंदगी भर की सजा है। यदि इस की लत लग जाए तो अपने जीवन के साथ- साथ पूरे परिवार का जीवन नर्क बन जाता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नशा करने वालों का सही मार्गदर्शन करने व उन्हें नशे के कीचड से निकालने के लिए हर व्यक्ति को अपना योगदान डालना चाहिए। इसके अतिरिक्त स्कूलों,कालेजो सहित धार्मिक व सामाजिक समारोहों में नशे के खिलाफ जागरूक करना चाहिए। श्रीमति शर्मा ने कहा कि नशे के सौदागरों के खिलाफ जन आंदोलन  चलाया जाए तथा सरकार व प्रशासन भी नशों के सौदागरों से नर्मी न बरतें और उन्हें सख्त सजा दे व उनका सामाजिक बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनो में अनेकों नशे का सेवन करने वाले व नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया जबकि बड़े नशा तस्कर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिन पर शिकंजा कसा जाना अति आवशयक है। इस अवसर पर जैसिका,गुरप्रीत कौर,यश पाल कौर भिंडर,धर्मेन्द्र कुमार,रणदीप कुमार,एडवोकेट संजीव मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

Wednesday, January 08, 2014

बिक्रम मजीठिया की कोठी का घेराव करने का प्रयास किया नाकाम

 Wed, Jan 8, 2014 at 5:55 PM
घेराव करने जा रहे कांग्रेसी नेताओं और पुलिस में हुई झड़प
लाली मजीठिया की पगड़ी उछली
धक्का मुक्की के कारण हालत हुई गंभीर
अमृतसर: 8 जनवरी 2014: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
ड्रग माफिया के सरगना जगदीश भोला की ओर से माल मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिए जाने के बाद पंजाब का सियासी माहौल गर्मा गया है। बिक्रम सिंह मजीठिया की कोठी का घेराव करने जा रहे पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई। इस दौरान पुलिस मुलाजिम की लाठी लगने से कांग्रेसी नेता सुखजिंदरराज सिंह लाली मजीठिया की पगड़ी उतर गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कांग्रेसी नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की कोठी का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन उन्हें ऊपर से कांग्रेसी नेताओं को रोकने का आदेश मिला है। जिसका वे पालन कर रहे हैं।
   ड्रग माफिया के सरगना जगदीश भोला की ओर से माल मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिए जाने के बाद पंजाब का सियासी माहौल गर्मा गया है। आज बिक्रम सिंह मजीठिया की कोठी का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई। इस दौरान पुलिस मुलाजिम की लाठी लगने से कांग्रेसी नेता सुखजिंदरराज सिंह लाली मजीठिया की पगड़ी उतर गई। इसके बाद हुई धक्का मुक्की के कारण लाली मजीठिया की तबियत खराब हो गई और उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस मौके पर लाली मजीठिया ने मौके की जानकारी देते हुए बताया, कि वह और अन्य कांग्रेसी शांतिमयी तरीके से बिक्रम सिंह मजीठिया की कोठी का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में जिला पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक कर धक्का मुक्की की और पुलिस प्रशासन के कारण मेरी पगड़ी उछाली गई, पुलिस के कारण गड़बड़ हो गई, दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कांग्रेसी नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की कोठी का घेराव करने जा रहे हैं। लेकिन उन्हें ऊपर से कांग्रेसी नेताओं को रोकने का आदेश मिला है। जिसका वे पालन कर रहे हैं।

यदि मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई न की तो मजीठिया को मजीठा में नहीं आने देंगें-लाली मजीठिया

ਸ: ਮਜੀਠੀਆ  ਨੈਤਿਕਤਾ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਅਸਤੀਫ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਪੂਰਨ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ



Friday, October 25, 2013

बीएसएफ ने कराया सैमीनार

Fri, Oct 25, 2013 at 9:10 PM
मकसद लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट करना
पंजाब सरकार भी कर रही है सख्त कार्रवाई-गुलजार सिंह रणिके
*सीमावर्ती गांवों में नशे की रोकथाम बना अब मुख्य निशाना 
*अगस्त महीने से शुरू हुआ  यह विशेष अभियान 
*विशेष अभियान से तस्करी पर लगा अंकुश
*लोगों के सहयोग से तस्करी का धंधा होगा नेस्तनाबूद 
*आईजी बीएसएफ ने खुद सम्भाली कमान 
अमृतसर: 25 अक्टूबर 2013:(गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): पंजाब में नशे की तस्करी और नशे के सौदागरों के खिलाफ बीएसएफ की ओर से जंग का ऐलान कर दिया गया है। अपनी इस योजना के तहत बीएसएफ की ओर से कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। जिनमें से जहां  सीमा पर मुस्तैदी बढ़ाई गई है, वहीं सीमा के इस ओर तस्करों को काबू करने और उनके नेटवर्क को तोड़ने के इरादे से सीमावर्ती गांवों को लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में शुक्रवार को सीमावर्ती कस्बा अटारी में एक सैमीनार का आयोजन किया गया है। जिसमें पंजाब फ्रंटियर बीएसएफ के आईजी अजय कुमार तोमर और केबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणिके विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर बीएसएफ के आईजी अजय कुमार तोमर ने कहा, कि अगस्त महीने में शुरू किए गए इस कार्यक्रम के सार्थक नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अगस्त महीने से लेकर आज तक पंजाब फ्रंटियर में करीब एक सौ किलोग्राम हेरोइन बरामद हो चुकी है। उन्होंने कहा, कि इस मुहिम में आम लोगों को शामिल कर उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे नशे के कुप्रभावों के बारे में अपने आसपास के लोगों और खास तौर पर युवा पीढ़ी को भी बताएं और उन्हें नशे से दूर होने में उनकी मदद करें।
      बीएसएफ के आईजी अजय कुमार तोमर ने कहा, कि जम्मू-कश्मीर में हो रही गोलीबारी के बावजूद पंजाब सीमा पर इस तरह का कोई भी खतरा नहीं है। इसके अलावा आगामी सीजन में घने कोहरे के कारण भी सीमा पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए बीएसएफ की ओर से विशेष योजनाएं बनाई गई हैं। जिस कारण इस सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई भी खतरा खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
     इस मौके पर पहुंचे केबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणिके ने कहा, कि पंजाब सरकार नशे के सौदागरों और नशीले पदार्थों के खिलाफ एक अभियान छेड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ की ओर से इस मुहिम में शामिल होने से यह अभियान जरूर सफल होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा, कि पंजाब सरकार या शिरोमणि अकाली दल का कोई भी नेता नशे बेचने वालों की सिफारिश नहीं करते, बल्कि इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ समय से नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी मात्रा में केस दर्ज हो रहे हैं।
     उधर, इस मौके पर पहुंचे लोगों ने भी बीएसएफ की ओर से चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा की। इनके मुताबिक बीएसएफ के प्रयासों के चलते ही लोग अब जागरूक हो रहे हैं और यही कारण है, कि पिछले कुछ दिनों के दौरान न सिर्फ भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है, बल्कि तस्करों के खिलाफ केस भी दर्ज हुए हैं। नशे की गर्त में फंसे युवकों को सुधारने के लिए सभी ने गांवों में डी एडिक्शन सेंटर खोलने की मांग की है। उनके मुताबिक नशा करने वाले को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज करने से नशे की इस लत से छुटकारा नहीं मिलेगा, बल्कि उन्हें सही उपचार देने से नशे जैसी बीमारी से मुक्ति मिल सकती है।

Monday, August 12, 2013

बीएसएफ ने चलाया अभियान

Mon, Aug 12, 2013 at 4:43 PM
मकसद सीमावर्ती लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना
                                                               फोटो:गजिंद्र सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन 
अमृतसर (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): अफगानिस्तान में होने वाली अफीम की खेती और अफीम से तैयार की जाने वाली हेरोइन को वाया पाकिस्तान और भारत के जरिए यूरोप के देशों तक तस्करी करने के बारे में कौन नहीं जानता। इस तस्करी के लिए पंजाब को एक रूटीन रूट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और इसके लिए कई नामी तस्करों के साथ-साथ नाबालिग और नए युवकों को प्रलोभन देकर अपने नेक्सस में शामिल कर लिया जाता है। इसके अलावा सीमावर्ती इलाके के युवकों को नशे का भी आदि बना दिया जाता है। सीमा पार से आने वाले नशीले पदार्थों को कुछ हद तक सीमा सुरक्षा बल, पुलिस, कस्टम और अन्य खुफिया एजेंसियां समय-समय पर बरामद भी करती है। लेकिन अब सीमा सुरक्षा बल ने न सिर्फ इस नेक्सस को पूरी तरह से ध्वस्त करने की योजना बनाई है, बल्कि लोगों को भी अपने इस अभियान में जोड़ने के लिए नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। इसके तहत आज सीमावर्ती गांव हरदो रत्न में पहला कैंप आयोजित किया गया। जिसमें करीब दो दर्जन गांवों के सरपंच, पंच और लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर नशे के कुर्पभावों को दर्शाते एक नाटक का मंचन भी किया गया। इस मौके पर पहुंचे गांवों के सरपंचों और अन्य ने कहा कि इस तरह के अभियान से सीमावर्ती इलाकों को काफी फायदा मिलेगा। उनके मुताबिक अनपढ़ता और बेरोजगारी ही इस समस्या की असल जड़ है। जिसे समाप्त करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम करना बहुत जरूरी है।
         उधर, बीएसएफ  के डीआईजी एमएफ फारुखी ने बताया, कि बीएसएफ, पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियां अपना काम बाखूबी कर रहे हैं। लेकिन इसमें यदि आम लोगों की शमूलियत हो जाए, तो सोने पे सुहागे जैसी बात होगी। इसी आइडिया के तहत ही इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। जिसके तहत न सिर्फ नौजवानों को नशे की लत से बचाने की कोशिश की जाएगी, बल्कि लोगों के सहयोग से सीमा पार से आने वाले नशे के रास्ते को भी पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

टेक्सटाइल-हौजरी मज़दूरों ने की मज़दूर पंचायत

आनंदमार्गिओं ने नकारा महासम्भूति  के अवतरण का दावा

नए साल के साथ ही हो जाएगी कयामत की शुरुआत

आनन्दमार्ग जागृति में हुई तन-मन के गहरे रहस्यों की चर्चा 

बीएसएफ ने चलाया अभियान