Showing posts with label Festival. Show all posts
Showing posts with label Festival. Show all posts

Saturday, August 03, 2019

जैन गर्ल्ज़ स्कूल लुधियाना में हर्षोउल्लास से मनायी गई तीज

छात्राओं ने दिखाया रंगारंग कार्यक्रम का कमाल 
लुधियाना: 3 अगस्त, 2019: (कार्तिका सिंह// पंजाब स्क्रीन):: 
हिंदी की एक हिट फिल्म 'मिलन' का एक बहुचर्चित गीत है:--
सावन का महीना, पवन करे सोर। 
जियरा रे झूमे रे ऐसे, जैसे बनमा नाचे मोर।
एक ऐसा महीना जिसमे प्रकृति के साथ-साथ मन भी झूम उठता हैं। नई कोपलों के साथ मानवीय शरीर में भी नयी तरंगे उठती हैं। सावन  में जो साध लो जीवन भर के लिए सध जाता हैं।  और जब सावन की बात हो और तीज की चर्चा न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। कहने को तो मनुष्य जाती ऐसे स्त्रियों का त्यौहार कहती है, परन्तु कोई भी जीव तीज के रंग में रंगने से खुद को रोक नहीं सकता।  ऐसा ही एक रंग चढ़ा जैन स्कूल की छात्राओं और अधियापको पर। स्कूल में +2 की छात्राओं द्वारा तीज के उपलक्ष्य में एक रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। इसमें +2 की 43 छात्राओं ने 'ट्रेडिशनल ड्रेस कम्पीटीशन' में भाग लिया। मिस तीज का खिताब 'मुस्कान वर्मा' को दिया गया।  इस कार्यकर्म में छात्राओं ने गिद्दा, भंगड़ा और पंजाबी लोक-गीतों के द्वारा पंजाबी सभ्याचार की प्रस्तुति दी। 
इस अवसर पर स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन श्री सुखदेव राज जैन, प्रधान श्री नंद कुमार जैन, सेक्रेटरी श्री राजीव जैन, मैनेजर श्री अरविन्द कुमार जैन और स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती मीना गुप्ता जी मौजूद थे, जिन्होंने बच्चों को तीज की महत्ता बताते हुए उन्हें तीज की बहुत-बहुत बधाई दी। 

Sunday, August 20, 2017

हिन्दू और सिख सगे भाईयों की तरह हैं-ठाकुर दलीप सिंह

Sun, Aug 20, 2017 at 6:35 PM
नामधारी समाज ने मनाया धूमधाम से जन्माष्टमी का त्यौहार 
नई दिल्ली: 20 अगस्त 2017: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::
जब बहुत से लोग अपने अपने स्वार्थ और अज्ञान के कारण समाज को तोड़ने और फुट डालने में लगे हुए हैं उस समय ठाकुर दलीप सिंह ने दिली के पंजाबी बाग़ इलाके में विशाल स्तर पर जन्माष्टमी मनाने का हौंसला दिखाया। लोगों के आरोपों की बौछारों को अपने ऊपर झेल कर मुस्कराते हुए ठाकुर दलीप सिंह ने स्पष्ट किया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में श्री कृष्ण को द्वापर युग का अवतार कहा गया है और  श्री गुरु नानक देव जी को कलियुग का अवतार बताय गया है। इस लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब को के ज्ञान की रौशनी में इस नज़दीकी को समाज के सभी वर्गों तक लेजाना आवश्यक था। जो लोग इसे ठीक नहीं मानते उन्हें श्री गुरु ग्रंथ साहिब को बहुत ही ध्यान और श्रद्धा से पढ़ना चाहिए। इस अवसर पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी विशेष तौर पर समय निकाल कर आये। 
जन्माष्टमी आयोजन के इस शुभ अवसर पर ठाकुर दलीप सिंह ने उन लोगों को भी आड़े हाथों लिया जो किसी न किसी हीं भावना से ग्रस्त होने के कारण भारत को नीचे दिखाने वाली बातें करते हैं। ठाकुर दलीप सिंह ने बताया कि किस तरह अमेरिका जैसा विकसित देश भारत जैसे विकासशील देश के सामने बहुत से मामलों में बहुत पीछे है। उन्होंने आंकड़े दे कर अमेरिका में जुर्मों और कैदियों का विवरण भी संगत को बताया। 
उन्होंने कहा कि अपना देश हम सब का है। इसका विकास करने के लिए आप जो भी कर सकते हैं करें। यह हमारा धर्म भी बनता है और नैतिक कर्तव्य भी। देश की आज़ादी के लिए अनगिनत लोगों ने कुर्बानियां दी हैं। देश की निंदा करके उनकी कुर्बानियों को गाली मत दो। अपने ही मुख से अपने ही देश की निंदा किसी भी तरह उचित नहीं। 
इस अवसर पर आर एस एस, राष्ट्री सिख संगत और विश्व हिन्दू परिषद के प्रतिनिधियों ने भी इस आयोजन में भाग लिया। ठाकुर दलीप सिंह जी ने कहा कि हिन्दू और सिख सगे भाईयों की तरह हैं। इनको हमेशां मिल जल कर रहना चाहिए बहुत ही प्रेम और सम्मानके साथ। जो इस भावना को ठेस पहुंचते हैं वे दोनों के ही दुश्मन हैं। उन्होंने नारा भी दिया-- भाईयो-जुड़ोगे तो बढ़ोगे--लड़ोगे तो घटोगे। 

Thursday, August 25, 2016

भारत प्रथम ब्रिक्‍स फिल्‍म महोत्‍सव की मेजबानी करेगा

24-अगस्त-2016 20:36 IST

मलयालम फिल्‍म ‘वीरम’ से होगा इस महोत्‍सव का शुभारंभ होगा 
ब्रिक्‍स फिल्‍म महोत्‍सव सिनेमा, संस्‍कृति एवं व्‍यंजनों के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशेगा: वेंकैया नायडू 
The Union Minister for Urban Development, Housing & Urban Poverty Alleviation and Information & Broadcasting, Shri M. Venkaiah Naidu addressing the Press Conference on the BRICS Film Festival, in New Delhi on August 24, 2016. The Minister of State for Information & Broadcasting, Col. Rajyavardhan Singh Rathore and the Director General (M&C), Press Information Bureau, Shri A.P. Frank Noronha are also seen
नई  दिल्ली: 24 अगस्त 2016: (पसूका) 
सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि ब्रिक्‍स फिल्‍म महोत्‍सव के आयोजन का विचार सबसे पहले पिछले ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन में उभर कर सामने आया था, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ब्रिक्‍स फिल्‍म महोत्‍सव और फिल्‍म पुरस्‍कारों का प्रस्‍ताव किया था। जल्‍द ही आयोजित किया जाने वाला यह फिल्‍म महोत्‍सव सदस्‍य देशों के फिल्‍म उद्योग से जुड़े लोगों के लिए एक ऐसा मंच होगा, जिसमें ‘सिनेमा, संस्‍कृति और व्‍यंजनों’ के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशी जा सकेंगी। इस महोत्‍सव के दौरान फिल्‍म निर्माताओं, अभिनेताओं और निर्देशकों को पुरस्‍कृत कर सिनेमा की उत्‍कृष्‍टता का जश्‍न मनाया जाएगा। मंत्री महोदय ने आज यहां नेशनल मीडिया सेंटर में ब्रिक्‍स फिल्‍म महोत्‍सव के पूर्वालोकन के संबंध में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण राज्‍य मंत्री कर्नल राज्‍यवर्धन 
श्री नायडू ने इस बात का उल्‍लेख किया कि भारत की ब्रिक्‍स अध्‍यक्षता, जिसका शुभारंभ गोवा में 15-16 अक्‍टूबर को होगा, के तहत शिखर सम्‍मेलन की थीम को ध्‍यान में रखते हुए पांच आयामी दृष्टिकोण अपनाया गया है। यह थीम ‘उत्तरदायी, समावेशी और सामूहिक समाधान का निर्माण’ है। पांच आयामी दृष्टिकोण में निम्‍नलिखित शामिल हैं –

*       ब्रिक्‍स संबंधी सहयोग को और गहरा करने, टिकाऊ बनाने एवं संस्‍थागत रूप देने के लिए संस्‍थान का निर्माण करना।



*         पिछले शिखर सम्‍मेलनों में लिए गए निर्णयों पर अमल।

*        वर्तमान सहयोग व्‍यवस्‍थाओं को एकीकृत करना।

*         नवाचार अर्थात नवीन सहयोगात्‍मक व्‍यवस्‍थाएं।

*       निरंतरता अर्थात आपसी सहमति वाली मौजूदा ब्रिक्‍स सहयोगात्‍मक व्‍यवस्‍थाओं को जारी रखना।

इस बारे में विस्‍तृत जानकारी देते हुए श्री नायडू ने कहा कि ब्रिक्‍स फिल्‍म महोत्‍सव एक बॉयोस्कोप होगा, जिसमें सहभागिता करने वाले देशों की विशिष्‍ट संस्‍कृतियों, व्‍यंजनों और कलाओं को दर्शाया जाएगा। ब्रिक्‍स देशों के बीच सहभागिता बढ़ाने एवं सदभाव पैदा करने के उद्देश्‍य से यह महोत्‍सव आयोजित किया जा रहा है, जो सदस्‍य देशों के लोगों विशेषकर युवाओं के बीच और ज्‍यादा संपर्क सुनिश्चित करेगा। इस संदर्भ में मंत्री महोदय ने कहा कि भारत ने इस महोत्‍सव के दौरान अनेक आयोजनों की योजना बनाई है, जिनमें 17 साल से कम आयु के खिलाडि़यों के लिए फुटबॉल टूर्नामेंट, युवा शिखर सम्‍मेलन, युवा राजनयिकों का फोरम और कुछ ब्रिक्‍स देशों के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई फिल्‍मों की विशेष स्क्रीनिंग शामिल हैं। श्री नायडू ने ब्रिक्‍स फिल्‍म महोत्‍सव के लिए एक पोस्‍टर का भी अनावरण किया।

ब्रिक्स फिल्म महोत्सव नई दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में 2 सितंबर, 2016 से 6 सितंबर, 2016 तक आयोजित होगा। पांच दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिस्पर्धा वर्ग में 20 फिल्में दिखाई जाएंगी। सभी देशों से चार फिल्में होंगी। ब्रिक्स के सदस्य देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका की सांस्कृतिक मेल, फिल्म, गीत एवं नृत्य और खान-पान की झलक इन फिल्मों में देखी जा सकेगी। सभी ब्रिक्स राष्ट्रों का मुख्य व्यंजन फूड कोर्ट में उपलब्ध रहेगा। इसका प्रबंधन महोत्सव स्थल पर विशेष रूप से किया गया है। सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम परिसर में शिल्प मेले का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें सभी सदस्य देश अपने-अपने यहां के विशिष्ट सामान बेचने के लिए स्टॉल लगाएंगे।
फिल्मों से अलग चेंगदू परफॉर्मिंग आर्ट थिएटर (चीन), थिएटर लेनिनग्राड सेंटर ड्रीम्स ऑफ रशिया और एमबीजेड म्यूजिक प्रोडक्शन (दक्षिण अफ्रीका) के कलाकार भी महोत्सव के दौरान मंच कला का प्रदर्शन करेंगे।
ब्रिक्स फिल्म महोत्सव नई दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में 2 सितंबर, 2016 से 6 सितंबर, 2016 तक आयोजित होगा। पांच दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिस्पर्धा वर्ग में 20 फिल्में दिखाई जाएंगी। सभी देशों से चार फिल्में होंगी। ब्रिक्स के सदस्य देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका की सांस्कृतिक मेल, फिल्म, गीत एवं नृत्य और खान-पान की झलक इन फिल्मों में देखी जा सकेगी। सभी ब्रिक्स राष्ट्रों का मुख्य व्यंजन फूड कोर्ट में उपलब्ध रहेगा। इसका प्रबंधन महोत्सव स्थल पर विशेष रूप से किया गया है। सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम परिसर में शिल्प मेले का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें सभी सदस्य देश अपने-अपने यहां के विशिष्ट सामान बेचने के लिए स्टॉल लगाएंगे।
फिल्मों से अलग चेंगदू परफॉर्मिंग आर्ट थिएटर (चीन), थिएटर लेनिनग्राड सेंटर ड्रीम्स ऑफ रशिया और एमबीजेड म्यूजिक प्रोडक्शन (दक्षिण अफ्रीका) के कलाकार भी महोत्सव के दौरान मंच कला का प्रदर्शन करेंगे।
भाग ले रहे सभी पांच देशों की प्रतिस्पर्धा वर्ग में दिखाई जाने वाली फिल्में इस तरह हैं:


ब्राजील
रूस
भारत
चीन
दक्षिण अफ्रीका
बिटवीन वैलीज
निर्देशकः फिलीप बारसिंकी
14+
निर्देशकः आंद्रे ज़ेटसीव
बाहुबली -द बिगनिंग
निर्देशकः एस.एस. राजामौली
बुक ऑफ लव
निर्देशकः जीयलो जू
 फ्री स्टेट
निर्देशकः सालास दी जेगर
रोड 47
निर्देशकः विंसेंट फैराज
अबाउट लव
निर्देशकः एना मेलीकिया
बाजीराव मस्तानी
निर्देशकः संजय लीला भंसाली
गो अवे मिस्टर ट्यूमर
निर्देशकः हान यान
कलूशी
निर्देशकः मंडला दूबे
द हिस्ट्री ऑफ एटरनिटी
निर्देशकः केमिलो केवलकेंटे
द बैटल ऑफ सिवास्तोपोल
निर्देशकः सर्गी मोक्ट्जिकाई
सिनेमावाला
निर्देशकः कौशिक गांगुली
सांग्स ऑफ द फोनिक्स
निर्देशकः त्यां मिंग वू
मिसेज राइट गाय
निर्देशकः एडजी उगा
दे विल कम बैक
निर्देशकः मारसेलो लोर्डएलो
वेरी बेस्ट डे
निर्देशकः जोहरा क्रिजोवनीका
तिथि
निर्देशकः राम रेड्डी
जुआन जैंग
निर्देशकः जियांक़ हू
टेस
निर्देशकः मेग रिकर्ड्स
 PIB 

Wednesday, August 17, 2016

शहर की गणमान्य शख़्सियतों नें बंधवाई बहमाकुमारीज़ बहनों से राखी

Wed, Aug 17, 2016 at 4:12 PM
बहमाकुमारी राज दीदी ने बताया राखी का रहस्य 
लुधियाना: 17 अगस्त 2016: (मीनू गिल्होत्रा//पंजाब स्क्रीन):
भाई बहन के आपसी प्यार तथा पवित्रता का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन पजापिता  बहमाकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय लुधियाना ईकाई द्वारा बहमाकुमारी बहन राज दीदी की प्रधानगी में विश्व शांति सदन गाँव झाड़े में बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिस में शहर के प्रमुख गणमान्य हस्तियों ने बहमाकुमारीज़ बहनों से राखी बँधवा कर भगवान का वरदान प्राप्त किया। इस मौक़े पर मेयर लुधियाना हरचरण सिंह गौलवड़िया ,भूतपूर्व मंत्री सतपाल गौसाई , विधायक  दशन सिंह शिवालिक , विधायक बलविदंर सिंह बैस, भाजपा ज़िला प्रधान रविंद्र अरोड़ा ,अकाली सीनियर नेता जगदीश गरचा , भाजपा सीनियर नेता कमल चेतली , डिप्टी मेयर आर ़ ड़ी शमॉ  , प्रमुख उधयोगपति कुलजीत कुलार ,पदीप वधावन सहित शहर की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।
       इस मौक़े पर बहमाकुमारी राज दीदी ने राखी का महत्व बताते हुए कहा कि राखी बाधने का रहस्य यही है कि आत्मा अपने वास्तविक स्वरूप को जान उस में स्थित हो। आत्मा का सवधम ही है पवित्रता , सुख , शान्ति , आनन्द , प्रेम। आज ये सब दिव्यगुण न होने के कारण आत्मा दुखी और परेशान हो गई है। इस लिए अब हमें दिव्य गुणों की राखी बाँधनी है। उन्होंने बताया कि राखी कोई सिफ धागा नहीं बल्कि शुभ भावना , शुभ कामना का प्रतीक भी है। इस में तिलक लगाने का मतलब अपने आत्मा स्वरूप में टिकना है । मुख मीठा कराने का मतलब कभी भी मुख से कड़वे शब्द का प्रयोग ना करना है। दीदी जी ने बताया कि परमपिता परमात्मा की तरफ़ से सब बच्चों को से पवित्र राखी बाँधी जाती है जिस में भगवान सभी बच्चों की रक्षा करते है बदले में खर्ची के रूप में अपनी कोई ना कोई बुराई भगवान को अर्पित करनी होती है।भगवान अपने सभी बच्चों को वरदान से भरपूर करते है।
  इस पावन अवसर पर शहर के सभी गणमान्य जनों को बहमाकुमारी राज दीदी, सरस दीदी , सुषमा दीदी ने परमात्मा प्यार की राखी बाँध उन्हे भगवान का वरदान दिया। 
  इस शुभ अवसर पर मेयर लुधियाना, गौसाई जी , रविंद्र अरोड़ा जी , बलविदंर बैसं जी ने बहमाकुमारीज़ बहनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हे हर बार यहाँ आना बहुत ही अच्छा लगता है। यहाँ की पवित्रता , सादगी तथा शान्ति उन्हे बहुत प्रभावित करती है। यहाँ का अलौकिक वातावरण उन के मन को मोह लेता है तथा उन्हे बहुत सुखद अहसास होता है।

Thursday, August 04, 2016

अहसास ने भी मनाया तीज का त्योहार

झूले के साथ तंबोला ने भी बांधा रंग
लुधियाना: 3 अगस्त 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
हमारे देश की संस्कृति सदियों पुराणी  आज भी प्रासंगिक और अर्थपूर्ण है। हर बात का कोई  जो नई पीढ़ी नहीं पा रही। तीज का त्यौहार भी इसी तरह का एल सिलसिला है। आधुनिकता और अश्लीलता की स्वार्थभरी आंधी से बचने का कारगर उपाय कि अपने इन त्योहारों को बचाया जाये। इसी मकसद के लिए   एन जी ओ अहसास ने एक विशेष आयोजन किया  बेटियों को समर्पित था। हाथों पे रची मेहँदी और धरती पर बिछी हरियाली प्रकृति से एक रहस्यमय लेकिन आनन्दित तालमेल बिठाती है। पति के साथ लगाव और मायके की चिंता मनोभावों में एक ऐसा सम्पर्क पल बनता है जो इसी बहाने सारे विश्व को अपना परिवार मानकर उसके सुख की कामना करता है। हिलौरे लेता झूला और सखियों का संग  माहौल सृजन करता है जो पैसे से नहीं खरीदा सकता। कभी ऊंचाई पर जाता झूला और कभी  नीचे आता झूला ज़िन्दगी के उतराव चढाव का अहसास कराता हुआ एक नई हिम्मत जगाता हुआ ज़िन्दगी की सुर से सुर मिलाना सिखाता। 
अहसास चेरिटबल ऑर्गनायज़ेशन की तरफ़ से भाई रणधीर सिंह नगर स्थित बी सेवन रेस्टोरंट में तीज फेस्टिवल का आयोजन संगीता भंडारीऔर नेहा मित्तल की आधीकक्षता में किया गया और यह त्योहार बेटियों को समर्पित किया गया, जिसमे महिलायो को तंबोला खेलाया गया। सावन का झूला भी डाला गया और मेहदी भी लगाई गई और कई तरह की प्रतियोगिता भी करवाई गयी। इस अवसर पर अहसास की संगीता भंडारी ने कहा कि समाज सेवा के साथ महिलाएँ में छुपी प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए इस तरह के प्रोग्राम किए जाते है।  इस अवसर पर उन्होंने सभी को बेटी बचाने की शपथ दिलाई और कहा कि अगर बेटीया नहीं बचायोगे तो तीज का त्यौहार कैसे मनाओगे। इसमें तीज क्वीन का खिताब भी दिया गया जिसमे तीज क्वीन उपासना शर्मा, रनर उप सुमन वर्मा और शीनू रही। इस अवसर पर मीनू हांडा, अमृता, मीनू भगत, कशिश डावर, कमला सच्चर साक्षी, शीवेता, पूजा, दिलप्रीत, सोनिका, अनु, यास्मीन, ज्योति,अलका, पलक, शिवानी, अनुबांसल, शिर्मा, नम्रता, रुचिका, एकताशालू, निधि, सुनीता, अर्चना, रितिका, दीपिका सिंगला, पूजन दीवान, कमल सचल, नेहा जैन, रुचिका मित्तल आदि उपस्थित थे।
कुल मिलाकर यह एक ऐसा आयोजन था जिसने तीज की शानो शौकत को फिर से उभारा। 

Thursday, November 12, 2015

देशभर में उत्साह से मनायी गयी दीपावली

शहरी क्षेत्रों में नहीं दिखा काली दिवाली का असर 
नयी दिल्ली: 11 नवंबर 2015:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): 
प्रकाश पर्व दीपावली का त्यौहार आज पूरे देश में पारंपरिक श्रद्धा और पूरे हषरेल्लास के साथ जोरशोर से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने पूजा अर्चना की और दीये जलाए तथा आतिशबाजी भी बढ़े पैमाने पर की।गर्म ख्याली सिख संगठनों की ओर से आयोजित सरबत्त खालसा की तरफ से जारी काली दिवाली के आदेश को पंजाब के अधिकतर शहरी क्षेत्रों में नकार दिया गया। दिवाली मनाने के मामले में सिख परिवार अधिक बढ़चढ़ कर आगे आये। गुरुद्वारों में पहले की तरह दीपमाला नहीं की गयी।  

दीपावली पर हमेशा की तरह बच्चों और नौजवानों में खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने आतिशबाजी की। लोग अपने मित्रों एवं संबंधियों के घर गए और एक दूसरे को दीपावली की शुभकमानाएं दी। लोगों ने मिठाइयों का आदान-प्रदान भी किया। लोगों ने एसएमएस,सोशल मीडिया और वेबसाइट के जरिए दीपों के पर्व की बधाइयां देने का सिलसिला पूरी रात भर भी जारी रहा।



दीपावली का उत्साह नीचे से लेकर उच्च वर्ग तक बरकरार रहा। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कई अन्य प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को दीपावली की बधाई दी। मुखर्जी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों से आज अपील की कि वे रोशनी के इस त्योहार को प्रदूषण मुक्त तरीके से मनाएं।



श्री मुखर्जी ने ट्वीट भी किया, ‘‘ यह त्योहार हमारे देश के सभी वर्गों के लोगों के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सभी भारतीयों से दीपावली का त्योहार प्रदूषण मुक्त तरीके से मनाने की अपील करता हूं।’’ प्रधानमंन्त्री मोदी ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दीपावली की खुशियां सैनिकों के साथ मनाई। इससे सैनिकों के मनोबल को मज़बूत बनाने का संदेश गया।  



आधुनिक तकनीक इस बार त्यौहार पर भी हावी रही। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जतायी कि कि यह दीपावली उनके लिए समृद्धि और खुशियां लेकर आए। कुछ अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर अपने वीडियो संदेश बना कर भेजे। 

Saturday, August 29, 2015

राखी बंधन का रंग प्रधानमंत्री के संग

29-अगस्त-2015 12:09 IST
रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं और बच्चों ने प्रधानमंत्री को राखी बांधी 
नई दिल्ली: 29 अगस्त 2015: (PIB):
रक्षा बंधन के अवसर पर आज समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं और बच्चों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर उनसे मुलाकात की और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इस अवसर प्रधानमंत्री ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और सबको शुभकामनाएं दी। 
***
एमके/सीएस-4292

Saturday, August 22, 2015

लक्ष्मी कांता चावला के अभियान को मिला नया बल

दैनिक जागरण ने दिया भारत रक्षा पर्व को व्यापक आधार 
लुधियाना: 21 अगस्त 2015: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
जब पंजाब में गीत-संगीत, गिद्दा-भांगड़ा और नाच गाना अतीत की बात हो गयी थी और आती थी केवल गोलियों की आवाज़। कभी किसी गांव में चिता जलती और कभी किसी गांव में। इन्सान गाजर मूली की तरह काटे जा रहे थे। सियासत अपनी चालें चलती चलती अपने ही जाल में फंस चुकी थी। उस खतरनाक समय में भारतीय जनता पार्टी की बेबाक नेता लक्ष्मी कांता चावला ने शुरू की सेना के जवानों को राखी बाँधने की एक नयी परम्परा। इसका बहुत विरोध भी हुआ लेकिन सुश्री चावला अपने रास्ते पर अडोल चलती रही। पंजाब का जन मानस दो भागों में बंट गया था-सेना के समर्थकों में और विरोधियों में। खालिस्तान का नारा एक वर्ग विशेष के लिए आज़ादी का प्रतीक बन कर उभरा तो इसके जवाब में वाम दलों की ओर से नारा उठा-
न हिन्दु राज न खालिस्तान
जुग जुग जीवे हिन्दोस्तान 
उस नाज़ुक दौर में सेना को राखी बाँधने का रिवाज सुश्री लक्ष्मी कांता चावला ने अपनी जान हथेली पर रख कर शुरू किया। फिर वक़्त गुज़रा।  अकाली दल ने चुनावों का बायकाट किया तो मतदान बहुत ही कम हुआ। पंजाब में बनी कांग्रेस हकूमत। मुख्यमंत्री थे बेअंत सिंह। उनके दौर में हुयी बेतहाशा सख्ती के परिणाम स्वरूप पंजाब के मिलिटेंट आंदोलन पर काबू पा लिया गया। सन 1992 के समय सुरक्षा बलों का दबाव बढ़ता ही चला गया। धीरे धीरे आतंकवाद अतीत की बात होती चली गयी। इसके साथ ही लोग भूलते चले गए सुश्री चावला का राखी अभियान। 
अब जब दीनानगर में आतंकी हमला हुआ तो पंजाब के पुराने लोगों को वो सिहरन भरे दिन फिर याद आने लगे। डीके बार तो यह हमला उस दौर की दोबारा शुरुआत का एलान करता महसूस हुआ क्यूंकि थाने पर कब्ज़ा उस भयानक दौर में भी कभी नहीं हुआ था। इसके साथ ही याद आई सेना और सेना के जवानों से जुड़ा रक्षा बंधन का त्यौहार जिसे नए सिरे से शुरू किया था सुश्री चावला ने। 
दैनिक जागरण परिवार ने वक़्त की नज़ाकत को समझते हुए इसे एक व्यापक आधार देते हुए इसे नए सिरे शुरू किया। सीमा की रक्षा में तैनात सेना के जवानों की कलाइयों पर राखी के पावन पर्व पर पंजाब की प्यार की राखियां भी सजें इसका पूरा प्रबंध किया गया। दैनिक जागरण के भारत रक्षा पर्व रथ को यहां भारी संख्या में स्कूली बच्चों,व महिलाओं ने सैनिकों के लिए राखियां व मंगल संदेश लिखे कार्ड भेंट किए। प्यार व सम्मान की प्रतीक ये राखियां दैनिक जागरण का भारत रक्षा पर्व रथ वीर जवानों तक पहुंचाएगा। गौरतलब है की इसे तीन अगस्त से शुरू किया गया था। इसके शुभारम्भ से ही इसे बहुत ही उत्साहजनक स्वागत मिला। यह एक ऐसा आयोजन था जिसकी ज़रूरत हर वो इंसान महसूस कर रहा था जो नहीं चाहता था कि इस पावन भूमि पर फिर से लहू बहे। 
जगह जगह स्वागत हुए जगह जगह कार्यक्रम हुए। भारत रक्षा पर्व रथ का लुधियाना के मुल्लापुर पहुंचने का भव्य स्वागत किया गया। विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अमरजीत सिंह सहित कई नामी हस्तियों ने रथ का स्वागत किया। इसके बाद चौकीमान पहुंचने पर तेजस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया व फौजी भाइयों के लिए खुद तैयार की राखियां भेंट कीं।
भारत रक्षा पर्व रथ के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में युवतियों ने नृत्य भी प्रस्तुत किये और राखी से जुड़े गीत भी। देश भक्ति के गीतों से सारा पर्यावरण गूँज उठा। 
विभिन्न रास्तों से होता हुआ भारत रक्षा रथ इसके बाद बीआरएस नगर के इंडिया रिजर्व बटालियन में पहुंचा। वहां सरकारी हाई स्कूल सराभा नगर के बच्चों ने यादगारी कार्यक्रम पेश किए। थर्ड आईआरबी कमांडेंट नवीन सिंगला ने भारत रक्षा पर्व रथ यात्रा की तारीफ करते कहा कि सरहद पार जो जवान हमारी रक्षा कर रहे हैैं, उन्हें ये राखियां व शुभकामना कार्ड अपनेपन, प्यार व सम्मान की अनुभूति कराते हैं। स्कूली बच्चों ने यहां मौजूद जवानों को राखियां भी बांधीं। हर चेहरे पर एक अलग सा जोश और उत्साह था। फोटो खिंचवाने की बारी नहीं आ रही थी। यहाँ वे बच्चे थे जिन्होंने पंजाब के काले दौर को नहीं देखा। उन्होंने केवल अकबरों या इंटरनेट पर पढ़ा या सुना लेकिन इससे उन्हें समझ आ गयी कि अगर वो दौर दोबारा आया तो बहुत बुरा होगा। इन बच्चों को भी लगता कि शायद इस संभावित दोहराव को केवल सेना ही रोक सकती है। 
अलग अलग स्थानों पर देश भक्ति की अलख जगाता भारत रक्षा पर्व का रथ किचलू नगर के भारतीय विद्या मंदिर स्कूल पहुंचा, जहां बच्चों की ओर से तैयार की गई राखियां जवानों के लिए भेजी गई। इसके बाद माडल टाउन के गुरू नानक इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने भी राखियां दीं। जहाँ जहाँ से भी यह गुज़रा देश भक्ति का संदेश देता चला गया। 
आखिर लुधियाना शहर में दाखिल होने पर यूथ सेवा सोसायटी के सदस्यों ने रथ का स्वागत किया और मोटरसाइकिल के काफिले के साथ भारत माता की जयकार करते हुए रथ को रखबाग तक पहुंचाया। इनके हाथों में तिरंगा लहरा रहा था आैर मोटरसाइकिल पर भी तिरंगे सजे हुए थे। रख बाग पहुंचने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बद्दोवाल आईटीबीपी के जवान वहां मौजूद रहे। पूरा बाग़ एक अलग फ़िज़ा से सराबोर था। हर हां में तिरगा की छोटी झंडी।  हर हाथ में राखी या मिठाई का डिब्बा। हवा में गूंजती देश भक्ति के गीतों की धुनें। एक अलग सा अहसास था। कार्यक्रम के दौरान बहुत से संगठनों की कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों के साथ साथ संगिनी क्लब सदस्याओं व समाज सेवी संस्थाओं की सदस्याें ने फौजी जवानों को राखियां बांधी व उनका मुंह मीठा कराया। संगिनी क्लब सदस्याओं की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। कला निखार की ओर से बच्चों ने भी कार्यक्रम पेश किया। वहां मौजूद जवानों ने भी भांगड़ा किया। रखबाग में ऐसा नज़ारा बहुत देर बाद दिखा। हर तरफ बच्चे बहुत ही उत्साह से इधर उधर आ जा रहे थे। 
इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से पहुंची दीदी सुषमा ने कहा कि दैनिक जागरण के कार्यक्रम के जरिए आईटीबीपी के जवानों को राखी बांधने व भेजने का मौका मिला। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव अमित गोसांई ने कहा कि भारत रक्षा पर्व के जरिए फौजी भाईयों का मनोबल बढ़ेगा। कार्यक्रम में बीजेपी से सबंधित लोग ज़्यादा नज़र आये। अगर अन्य दलों के लोग भी होते तो शायद और अधिक अच्छा संदेश जाता। 
बेलन ब्रिगेड की अनीता शर्मा, शोभा, कृतिका, दिलजोत के साथ साथ संजना और अन्य महिलाओं ने भी सक्रिय शिरकत की। साक्षी जुल्का, संगीता भंडारी, जानीमानी अध्यापिका सुरिंदर कौर, पत्रकार मीनू गिल्होत्रा, और खेलों की दुनिया से जुड़े पत्रकार जगरूप जरखड़ भी वहां मौजूद रहे। कुल मिला कर यह एक सफल कार्यक्रम था। सुश्री लक्ष्मी कांता चावला और उनके समर्थकों के लिए यह एक ख़ुशी की बात होगी कि उनका विचार आज इतने सालों के बाद बहुत बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुँच रहा है। विचार ज़िंदा रहते हैं और लगातार अपना प्रभाव दिखाते हैं यह सारा आयोजन इसकी एक ज़िंदा मिसाल कही जा सकती है। यह वीडियो भी देखिये उस रक्षा पर्व के ख़ास आयोजन की 



Thursday, October 02, 2014

कंजक पूजन: अहसास ने किया गरीब बच्चियों का अहसास

नवरात्रों पर समाज से किया कन्या भ्रूण हत्या बंद करने का आह्वान
लुधियाना: 2 अक्टूबर 2014: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):
हमारे समाज में आज भी बहुत से परिवार ऐसे हैं जिनके पास दो वक़्त की रोटी नहीं होती। इन परिवारों के पास अच्छी पढ़ाई-लिखाई की बात एक सुंदर सपने से अधिक कुछ नहीं। पूरी-चने और कड़ाह प्रसाद जैसी स्वादिष्ट वस्तुएं इन बच्चियों की किस्मत में शायद नहीं हुआ करती। कंजक पूजन करने वाले वाले भी आम तौर पर इन गरीब बच्चियों में देवी मां की छवि नहीं देख पाते। लेकिन देवी तो सब देखती है।  यह इन बच्चियों का दर्द समझती है। वही देवी मां किसी न किसी के मन में प्रेरणा पैदा करती है और वह पहुँच जाता इन बच्चियों के पास सारा प्रसाद लेकर। इस बार देवी की यह कृपा अहसास संगठन पर भी हुई। 
भारतीय जनता पार्टी की ऊर्जावान नेत्री संगीता भंडारी के नेतृत्व में अहसास चैरिटेबल संगठन अक्सर सक्रिय रहता है। इस बार नवरात्रों के शुभ अवसर पर भी इस संगठन ने सबसे अलग हटकर कार्य किया। अहसास की टीम ने वहां जाकर दबे-कुचले और पिछड़े होए परिवारों के बच्चों को गले लगाया। वहां बाकायदा कंजक पूजन हुआ  और बच्चियों को खाने पीने की चीज़ों के साथ साथ इन बच्चियों को पढ़ाई लिखाई की ओर भी अग्रसर किया। इस मकसद के लिए बच्चियों को कापी, पैन, पेन्सिल, रबर, शापनर औए अन्य सामान भी भेंट किया। इस भेंट के साथ ही इन गरीब बच्चियों के बेहतर भविष्य की कामना भी की गयी। अहसास की अध्यक्षा संगीता भंडारी ने कहा कि आज की नारी किसी भी तरह कमज़ोर नहीं रही , वह पुरुषों के साथ  कंधा मिलाकर चलती है। कोई भी क्षेत्र देख लो नारी ने अपना लोहा मनवाया है। नारी के कामकाज  को देख कर पूरा पुरुष समाज भी हैरान है। इस लिए हकीकत को देखते हुए सभी को चाहिए कि नारी को बनता सम्मान देने का नैतिक कर्तव्य पूरा करे। नारी से भेदभाव अब सहन नहीं होने वाला इसलिए इसे तुरंत बंद कर दिया जाना चाहिए। कन्या भ्रूण हत्या का कलंक अब जल्द से जल्द अतीत की बात हो जाना चाहिए। इस संबंध में चलाये जा रहे जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को बढ़ चढ़ कर आगे आना चाहिए। जब यहाँ नारी का सम्मान होने लगेगा तो पूरे देश और समाज का सम्मान फिर से पैदा हो जायेगा। इस मौके पर शालिनी सूद, नेहा मित्तल, ललित लाम्बा, शशि गुप्ता, श्वेत मनचन्दा, गगन सूद, राधिका सहित कई अन्य सक्रिय सदस्याएं भी मौजूद थीं। 

Thursday, November 21, 2013

44वें आईएफएफआई में भारतीय पेनोरमा खंड का उद्घाटन

21-नवंबर-2013 17:16 IST
उद्धघाटन किया वयोवृद्ध फ़िल्म अभिनेता  मनोज कुमार ने 
30  नवंबर तक जारी रहने वाले इस यादगारी अवसर पर फ़िल्मी दूँ इया कि जानी मानी हस्ती मनोज कुमार, केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र कार्यभार) मनीष तिवाड़ी, जाने माने निर्माता निर्देशक सुभाष घई और प्रसिद्ध अदाकार मनोज बाजपेयी एक साथ 
पणजी (गोवा):  21 नवंबर 2013 :(पीआईबी): वयोवृद्ध फि‍ल्‍म अभि‍नेता और नि‍र्देशक मनोज कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्री श्री मनीष ति‍वारी, सूचना प्रसारण मंत्रालय में सचि‍व श्री बि‍मल जुल्‍का और श्री प्रेम चोपड़ा, श्री सुभाष घई और श्री मनोज बाजपेयी जैसी फि‍ल्‍मी हस्‍ति‍यों की मौजूदगी में आज 44वें भारत के अंतर्राष्‍ट्रीय फि‍ल्‍म समारोह(आईएफएफआई) के भारतीय पेनोरमा खंड का उद्घाटन कि‍या। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री मनोज कुमार ने बीते दि‍नों की फि‍ल्‍मों और फि‍ल्‍म-नि‍र्माण को याद कि‍या। उन्‍होंने सुझाव दि‍या कि‍ मंत्रालय को एक ऐसे पुरस्‍कार की स्‍थापना करनी चाहि‍ए जि‍ससे हॉलीवुड तक बराबरी करना चाहे। 

उपस्‍थि‍त गणमान्‍य व्‍यक्‍ति‍यों को संबोधि‍त करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री श्री मनीष ति‍वारी ने कहा कि‍उनका मंत्रालय अगले वर्ष से राजनीति‍क सि‍नेमा पर एक वि‍शेष खंड शुरू करना चाहता है। श्री ति‍वारी ने कहा कि‍ भारत में फि‍ल्‍म उद्योग ने स्‍वयं को फायदेमंद स्‍थि‍ति‍तक पहुंचा दि‍या है। उन्‍होंने कहा कि‍आज सि‍र्फ भारतीय सि‍नेमा की यात्रा के ऐति‍हासि‍क दस्‍तावेज की ही जरूरत नहीं है बल्‍कि‍ऐसी गाथा की जरूरत है जो राजस्‍व कमाने का अपने कि‍स्‍म का ही मॉडल हो। भारतीय सि‍नेमा ने सि‍ने प्रेमि‍यों के दि‍लोदि‍माग पर बहुत महत्‍वपूर्ण छाप छोड़ी है। 

इस खंड में 26फीचर फि‍ल्‍में और 16 गैर-फीचर फि‍ल्‍में हैं। प्रख्‍यात फि‍ल्‍म-नि‍र्माता और संपादक बी लेनि‍न की अध्‍यक्षता वाली फीचर फि‍ल्‍मों की ज्‍यूरी ने के आर मनोज की 'कन्‍याका टॉकीज़' को पेनोरमा की आरंभि‍क फि‍ल्‍म के रूप में चुना हैं। अन्‍य फि‍ल्‍मों में सि‍द्धार्थ शि‍वा की '101 चोडीएंगल', अंजन दास की 'अजाना बतास' और नागराज मंजुल की 'फैनड्राई' शामि‍ल हैं। गैर-फीचर फि‍ल्‍मों की ज्‍यूरी की अध्‍यक्षता प्रति‍ष्‍ठि‍त नि‍र्देशक राजा सेन ने की। इस श्रेणी में प्रांति‍क नारायण बासु की 'मकारा', बाबू कामब्राथ की 'बि‍हाइंड द मि‍स्‍ट' और राजा शबीर खान की 'शेफर्डस ऑफ पैराडाइज' शामि‍ल हैं। इस खंड की आरंभि‍क फि‍ल्‍म कमल स्‍वरूप की 'रंगभूमि‍' होगी। 
वि‍.कासोटि‍या/एएम/आरके/एम–7077

Monday, October 14, 2013

गुरु की नगरी अमृतसर में भी उत्साह से मनाया गया दशहरा

रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले दहन किए गए 
अमृतसर: 13 अक्टूबर 2013: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब सक्रीन):सदियो से भारत में बुराई पर अच्छाई के प्रतीक पर्व दशहरा के दौरान रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाता है, अमृतसर में हर साल की तरह इस बार भी अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग कमेठीयो द्वारा मनाया गया,दशहरा ग्राउंड दुर्गियाना मंदिर, दाना मंडी छेहरटा के इलावा माता भद्राकाली में    रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले दहन किए गए और बड़ी गिनती पर स्थानीय निवासियों ने इस मेले का भरपूर लिया,    दशहरा ग्राउंड दुर्गियाना मंदिर में    रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले को मुख्य मेहमान पंजाब के कांग्रेस के उप प्रधान ओ,पी सोनी ने आग्नि भेंट कर दहन किए,   इस दौरान पं जाब के कांग्रेस के उप प्रधान   ओ,पी सोनी  ने  दशहरे बारे जानकारी देते हुए बताया, कि रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण  बहुत बड़े विद्वान  और शक्ति शाली थे, जब वह गलत रास्ते  पर चले तो उन लोगो का अंत हो गया और हम सब को सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए, क्यों कि यह बुराई के ऊपर सच्चाई की जीत है और हम सब को राम भक्त बनना चाहिए। 

नहीं रहे दिग्गज सियासतदान हरीश बेदी:चौथा मंगलवार को 

विजय दशमी पर बीएसएफ ने किया शस्त्र पूजन 

चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’:90 लाख लोग प्रभावित

मध्यप्रदेश के रतनगढ़ मन्दिर में भगदड़ मचने से 109 मरे 

Tuesday, September 03, 2013

18 सितम्बर को होगा गणपति की विशाल शोभायात्रा का आयोजन

चौथे गणपति महोत्सव  की तैयारियां जोरों पर 
युवा जागृति मंच की ओर से दरेसी मैदान गूंजेगा गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोषों से
                                                                              Courtesy Photo
लुधियाना, 3 सितम्बर 2013: (विशाल//पंजाब स्क्रीन): युवा जागृति मंच की ओर से आयोजित होने वाले चौथे गणपति महोत्सव  की तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंध में एक विशेष बैठक शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के चेयरमैन चरणजीत भार्गव और अध्यक्ष सुनील मेहरा  की अध्यक्षता में हुई।
मंदिर गऊघाट में आयोजित इस बैठक में भारी संख्या में विभिन्न एसोसिएशनों और समाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सोमवार 9 से 17 सितम्बर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष महेश दत्त शर्मा और संदीप थापर गोरा ने बताया कि 9 सितम्बर को इस कार्यक्रम के तहत दरेसी मैदान में संत त्रिलोचन दास जी महाराज की अध्यक्षता में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद आगामी 10 दिन तक विभिन्न भजन पार्टियां गणपति बप्पा का गुणगान करेंगी। 18 सितम्बर को गणपति की विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा, जो प्रात: 10 बजे दरेसी मैदान से शुरू होगी और विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई सतलुज दरिया तक विसर्जन के साथ समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के संबंध में निमंत्रण पत्र देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि इस समारोह के संबंध में उनकी तरफ से पूर्ण सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में एकता और सद्भावना की मिसाल पैदा करते हैं। श्री थापर ने बताया कि मंच की आगामी बैठक रविवार को सुनील मेहरा के आवास पर सिविल लाईन्ज में आयोजित की जायेगी और इस अवसर पर आम लोगों के लिए एक नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा।
इस बैठक में अन्यों के अलावा चेयरमैन सतीश नागर, डिप्टी मेयर आर.डी. शर्मा, पंकज भनोट, नवीन भनोट, ईशू भनोट, हिमांशू वालिया, गिरीश चोपड़ा, लक्की कपूर, हरीश शर्मा, अश्विनी महाजन, अश्विनी खरबंदा, नवीन अवस्थी, लोकेश जैन, मनोज भाटिया, संगीत सागर, प्रीति शर्मा, गौरव शर्मा, शैली शर्मा, कमल सिक्का और मुकेश सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे।

नोट: यदि आप भी ऐसा ही कोई आयोजन कर रहे हैं तो उसका विवरण और तस्वीरें अवश्य भेजें तक उसे भी यहाँ उचित स्थान दिया जा सके। अगर समय पर सूचना मिलती है तो उसकी कवरेज के लिए पर्याप्त प्रबंध भी किये जायेंगे।   --रेक्टर कथूरिया 

यह खबर पंजाब स्क्रीन पंजाबी में भी देखें                      लुधियाना: गणपति उत्सव 9 सितम्बर से