Showing posts with label अमृतसर.. Show all posts
Showing posts with label अमृतसर.. Show all posts

Sunday, March 16, 2014

केजरीवाल का मीडिया संबंधी बयान अति निंदनिय-रजा मुराद

कहा-1984 की घटना को अब भूल जाना चाहिए
अमृतसर: 15 मार्च 2014: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): 
बालीवुड के वयोवृद्ध नेता रजा मुराद ने आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की ओर से मीडिया को बिकाउ करार देने और मीडिया कर्मियों को जेल में डालने के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा, कि ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि जब मीडिया आपके समर्थन में समाचार दिखाता है, तो वह इमानदार होता है, लेकिन हवा का रूख बदलने पर जब मीडिया आपके खिलाफ हो जाता है, तो इमानदार मीडिया को आप खुद ही बेइमान कहने लगते हैं। जबकि ऐसा होता नहीं है। इस मौके पर उन्होंने आपरेशन ब्लू स्टार और नवबर 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के बारे में लोगों से अपील की है, कि वे इस मुद्दे को अब भूल जाएं। क्योंकि जो घृणित कार्य उस समय हुआ था, उसे अब दोबारा याद कर माहौल को फिर से खराब नहीं करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने बताया, कि वह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ पाकिस्तान जा रहे हैं। जहां उनके कई रिश्तेदार है। वह 12 दिनों के वीजा पर पाकिस्तान जा रहे हैं।

Thursday, October 10, 2013

पंजाबी फिल्म में पहली बार एक ठगनी का रोल अदा कर रही है नीरू बाजवा

फिल्म की प्रमोशन का शुभारम्भ करने टीम पहुंची गुरु की नगरी में
अमृतसर: 9 अक्टूबर 2013: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन ब्यूरो) - आज तक कई फिल्मों में हीरो को अपनी उंगली पर नचाने वाली नीरू बाजवा अपनी नई फिल्म में नए दूल्हों को अपने पीछे भागने पर मजबूर कर देगी। जी हां, नीरू बाजवा की 11 अक्तूबर को रीलिज होने जा रही फिल्म आरएसवीपी में वह एक ऐसे ठग का किरदार निभा रही है, जो अपने साथियों के साथ नौजवानों का न सिर्फ कीमती सामान लेकर फरार हो जाती है, बल्कि उनकी भावनाओं को भी ठेस पहुंचाती है। अपनी फिल्म आरएसवीपी की प्रमोशन की शुरूआत करने के लिए नीरू बाजवा आज फिल्म के सह अभिनेता गुग्गू गिल के साथ गुरु नगरी अमृतसर पहुंची। इस मौके पर उन्होंने बताया, कि फिल्म में वह एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही है, जो शादी के नाम पर नौजवानों के साथ ठगी करती है। उन्होंने बताया, कि इस फिल्म की कहानी आजकल हो रही घटनाओं पर आधारित है। इसलिए इस फिल्म में कामेटी, एक्शन और वह सब-कुछ है, जिसे दर्शक देखना पसंद करेंगे। वहीं, फिल्म के सह अभिनेता गुग्गू गिल ने बताया, कि फिल्म में वह नीरू बाजवा के शिकार लड़के के पिता का रोल अदा कर रहे हैं। उन्होंने बताया, कि उनका रोल इस फिल्म में काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि जब नीरू बाजवा उनके बेटे के साथ ठगी मारने के लिए उनके परिवार में आती है, तो उसे पता चलता है कि इस बार उनसे काफी गल्ती हो गई है।

Sunday, September 01, 2013

श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व

Sun, Sep 1, 2013 at 9:11 PM
अमृतसर में निकला आलौकिक नगर कीर्तन
अमृतसर:0सितम्बर 2013: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): गुरुग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व को समर्पित आलौकिक नगर कीर्तन सजाया गया। पांच प्यारों के नेतृत्व और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र छाया में यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा रामसर साहिब से आरंभ होकर गुरु नगरी के विभिन्न हिस्सों से होता हुआ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में संपन्न हुआ। गुरु अर्जुन देव जी ने आज से करीब 306 वर्ष पूर्व गुरुग्रंथ साहिब में गुरु नानक देव जी की बाणी को संकलित किया था। आज ही के दिन गुरु ग्रंथ साहिब को गुरुद्वारा रामसर साहिब से श्री हरमंदिर साहिब के पहले ग्रंथी बाबा बुड्ढा जी ने नगर कीर्तन निकालते हुए सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में प्रकाश किया था। इस मौके पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने जहां आज के पावन दिवस की बधाई दी, वहीं उन्होंने सिख कौम को गुरु साहिबानों की ओर से दिखाए गए रास्ते पर चलने की अपील की।

Friday, August 23, 2013

अमृतसर में लगातार जारी है धर्म प्रचार का सिलसिला

कठिन से कठिन हालात में भी जारी रहा अभियान 
अमृतसर: 22 अगस्त 2013:(किंग//पंजाब स्क्रीन): अमृतसर की पावन भूमि पर धर्म प्रचार का सिलसिला आज भी जारी है। अब इसे गुरूयों पैगंबरों का करिश्मा ही कहा जा सकता है कि कठिन से कठिन हालात में भी इस धरती पर धर्म प्रचार का यह गौरवशाली सिलसिला हमेशां हर हाल में जारी रहा। कठिन से कठिन हालात में भी यह सिलसिला कभी नहीं रुका। प्रसन्नता की बात है कि आज नशीली वस्तुयों के बोलबाले के इस खतरनाक और चिंतनीय युग में यह सब कुछ आज भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। अखंड कीर्तन जत्था इंटरनेशनल के मुखी व धर्म प्रचार लहर के मुख्य सेवादार जत्थेदार बलदेव सिंह ने कहा कि सिखी प्रचार व प्रसार के लिए सन 2006 में धर्म प्रचार लहर की शुरुआत श्री अकाल तख्त साहिब व श्री हरिमंदिर साहिब से शुरू की गई थी। यह बात उन्होंने गुरुवार 22 अगस्त को शहीद गंज बी ब्लाक से धर्म प्रचार के लिए 96वें चरण के तहत जिला पटियाला व श्री फतेहगढ़ साहिब के लिए धर्म प्रचार जत्थे को रवाना करते समय कही। उन्होंने अतीत को याद दिलाते हुए कहा कि सिखी प्रचार की लहर निरंतर चलती रहती है। इस मौके पर धर्म प्रचार के यूरोप इंचार्ज व प्रधान भाई निशान सिंह सरपंच, चेयरमैन सुखराज सिंह वेरका, भाई सुखचैन सिंह वडाली, मा. बलदेव सिंह, भाई गुरेंदर सिंह, भाई मनप्रीत सिंह, बावा सिंह, दलबीर सिंह, महावीर सिंह, भाई गुरेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, परमजीत सिंह, सरबजीत सिंह, दलबीर सिंह, गुरमीत सिंह, गुरेंद्र सिंह राजा व बलजिंदर सिंह आदि भी मौजूद थे। सिख श्र्द्धालूयों में इसे लेकर काफी उत्साह था। 

Thursday, August 01, 2013

चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश-चार आरोपी काबू

पर्दाफाश किया जीआरपी ने-रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों से 4 पकड़े 
अमृतसर: 31 जुलाई 2013: (गजिंदर सिंह किंग) अमृतसर रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर चोरी और लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को काबू करने का दावा किया है। जीआरपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कल्याण के मुताबिक उक्त आरोपियों के बारे में पिछले कुछ समय से गुप्त सूचनाएं मिल रही थी। उक्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन के निकट से इन चारों को दबोचा गया। इसके बाद हुई पूछताछ में आरोपियों ने अपने कारनामो का खुलासा किया। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर एक एलसीडी, दो लैपटाप, डीवीडी और सीडी प्लेयर के अलावा एक कमानीदार चाकू और एक खिलौना पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपने गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी है। जिन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

Tuesday, February 28, 2012

अमृतसर में तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू

नेहरू युवा केंद्र ने किया सांस्कृतिक क्षेत्र में एक और सार्थक प्रयास 
अमृतसर//गजिंद्र सिंह किंग//28  फरवरी 2012 
अमृतसर में प्रदेश भर से आए विभिन्न संगठनों व नेहरू युवा केंद्र की शाखाओं के सदस्यों ने विरसे का मनमोहक नजारा पेश करने के लिए तीन रोजा  सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू की जिसमे शबद गायन, लोक गीत, गिद्दा और भंगड़ा प्रतियोगिता होगी, विरसा विहार में नेहरू युवा केंद्र से संबंधित पंजाब भर में स्वयं सहायता ग्रुपों की ओर से हाथों से बनाई गई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जो देखने लायक थी. 
अमृतसर नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा विरसा विहार में सांस्कृतिक धरोहर को मजबूती से कायम रखने के लिए तीन रोजा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन शुर्रू किया.प्रदेश भर से आए विभिन्न संगठनों व नेहरू युवा केंद्र की शाखाओं के सदस्यों ने विरसे का मनमोहक नजारा पेश किया, तीन रोजा  सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोक गीत, गिद्दा और भंगड़ा प्रतियोगिता होगी. सब से पहले शबद गायन कर सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभ-आरभ्भ किया गया, इसके साथ ही इस मौके पर शबद गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस दौरान विरसा विहार में नेहरू युवा केंद्र से संबंधित पंजाब भर में स्वयं सहायता ग्रुपों की ओर से हाथों से बनाई गई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई, वस्तुओं की छटा देखते लायक थी, जिसमे छज्ज, गानी, पक्खी, कढ़ाई वाले सूट, परांदा, टैडी बियर, शहद, बेड़ी, तितली, धार्मिक चित्र सहित कई हस्तकृति आकर्षण का केंद्र थी, नेहरू युवा केंद्र द्वारा राज्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन विरसा विहार में शुरू हो गया है, तीन दिन चलने वाले इस प्रतियोगिता नेहरू युवा केंद्र अमृतसर के जिला को आर्डिनेटर तजिंदर सिंह राजा ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता बारे जानकारी देते हुए बताया, कि तीन रोजा  सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लोक गीत, गिद्दा और भंगड़ा प्रतियोगिता होगी, विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाए गे 

Bite - तजिंदर सिंह राजा, आर्डिनेटर, अमृतसर 

Friday, January 27, 2012

मामला भारत और पकिस्तान देशों के कैदियों की रिहाई का

दोनों देशों के न्यायधीश खुल कर आए सामने 
          गजिंदर सिंह किंग, अमृतसर
भारत और पकिस्तान की जेलों में बंद कैदियों की रिहाई के लिए अब दोनों देशों के न्यायधीश सामने आए है, जिस के तहत दोनों देशों के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों की एक विशेष कमेटी बनाई गई है, जो कि उन कैदियों की रिहाई करवाए गी, जिन की सजा पूरी हो चुकी है 
          अमृतसर की जेल में आज भारत - पकिस्तान ज्यूडिसीयल कमेटी ने पकिस्तान बंद कैदियों की रिहाई के लिए दौरा किया, दरअसल दोनों देशों की सरकारों की ओर से कैदियों की रिहाई के लिए इस कमेटी को बनाया गया है, जिस में दोनों देशों से चार-चार जजों की न्युक्ति की है, जिस में यह कमेटी के लोग देश की अलग-अलग जेलों में जाए गे और उन कैदियों से मिलेंगे, जिन की सजा पूरी हो चुकी है, एक रिपोर्ट तैयार कर के अपनी आपनी सरकारों को दें कर उन कैदियों को रिहा करवाया जाएगा, वहीँ इस के चलते आज इस टीम ने अमृतसर जेल का दौरा किया और वहां जेल में बंद पकिस्तान के कैदियों से मुलाक़ात की और जो मानसिक तौर पर पाकिस्तानी कैदी पीड़ित है, उन के बारे में जांच कर एक रिपोर्ट तैयार की  
          वहीँ इस मौके पर पकिस्तान के रिटार्ड जस्टिस नासिर असलम जाहिद, रिटार्ड जस्टिस एम, ऐ खान जजों का कहना है, कि भारतीय जेल में कुछ कैदी ऐसे है, जो कि मानसिक तौर पर बीमार है और साथ ही अमृतसर में 7 से 8  पाकिस्तानी कैदी ऐसे है, जो मानसिक तौर पर पीड़ित है और उन को बाहर निकाला जाए, वहीँ साथ ही इस मौके पर 1971 की जंग में के सैनिक कैदी पकिस्तान की जेल में नहीं है, साथ ही उन्होंने ने कहा, कि उन्होंने भारत में तीन शहरों की जेलों का दौरा किया है, जिस में की जयपुर, दिल्ली और अब वह आज अमृतसर की जेल में आए है, उन्होंने ने कहा, वह यहाँ पर पकिस्तान के कैदियों से मिले है और उन की समस्याओं को सुना है, कुछ लोग ऐसे है, जिन को अपना नाम तक याद नहीं है और कुछ ऐसे है जो कि पिछले चार साल से आपनी सजा पूरी कर चुके है, लेकिन वह आज भी जेल में बंद है और आज उन की टीम उनकी परेशानियों को पूरा करने के लिए आए है, ताकि उन को रिहा करवाया जा सके, वहीँ सरबजीत की रिहाई पर उन का कहना है, कि सरबजीत वह ही है, जिस ने पकिस्तान में धमाका किया था और इस मामले को भारत ने गहराई से नहीं लिया  
       वहीँ इस मौके पर भारतीय रिटार्ड जस्टिस ऐ,एस गिल जज जो कि इस कमेटी के सदस्य है, उन का कहना है, कि 2008 से इस कमेटी का गठन हुआ था, लेकिन मुंबई ब्लास्ट के बाद इस कमेटी ने दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब होने के कारण आपना काम बंद कर दिया था, लेकिन अब यह एक बार फिर आपना काम शुरू कर दिया है, साथ ही उन्होंने कहा, कि 1965 और 1971 के जेल में कोई सैनिक जेलों में नज़र नहीं आया, वहीँ सरबजीत के केस पर उन का कहना है, कि उस का केस राजनीतिक मोड़ ले गया है, जिस कारण उस के ऊपर काम में मुश्किल आ रही है और वह कोशिश कर रहे है, कि इस बार जब वह अप्रैल में पकिस्तान जाए गे, तब वह उस की रिहाई करवाने का प्रयास करेंगे

Thursday, January 19, 2012

अमृतसर में हैलीकाप्टर से आया दूल्हा राजा

दुल्हे को बचपन से था ऐसी शादी का सपना 
गजिंदर सिंह किंग//अमृतसर//18 जनवरी, 2012
अमृतसर में आज एक शाही शादी देखने को मिली, जहाँ एक दूल्हा दुल्हन के घर घोड़े पर नहीं, बल्कि हेलीकाप्टर पर चढ़ कर शादी करने गया और शादी कर दुल्हन को हेलीकाप्टर पर चढ़ा कर आपने घर की तरफ रवाना हुआ, यह उसका बचपन का शौंक जो आज पूरा हुआ  
      पंजाब में शाही शादियाँ हर रोज देखने को मिलती है, लेकिन बुधवार को अमृतसर के महाराजा फार्म्स में एक अनोखी शादी देखी, जिस में की दूल्हा आपनी शादी करने के लिए घोड़ी पर चढ़ कर नही, बल्कि दुल्हन के पास शादी करने के लिए हेलीकाप्टर में चढ़ कर गया, हवा में उड़ता यह उड़न खटोला किसी राजनितिक व्यक्ति का नहीं है , दरअसल पंजाब में विधान सभा चुनाव के चलते अक्सर हेलीकाप्टर आसमान में उड़ते हुए नज़र आते है, लेकिन इस बार यह उड़न खटोला एक शाही शादी में शिरकत करने के लिए आया है, जहाँ एक दूल्हा आपनी दुल्हन के साथ सात जन्मो का रिश्ता निभाने के लिए आसमान से आया और आपनी दुल्हनियां को ले कर चला गया, वहीँ इस मौके पर परम्परागत तरीके से मेहमानों ने दुल्हे का स्वागत किया और शादी के पवित्र बंधन में बंध गए, वहीँ इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए दुल्हे के पिता जसविंदर सिंह शाह का कहना है, कि उन के बेटे ने उन से एक मांग रखी थी, कि वह शादी करने के लिए हेलीकाप्टर पर चढ़ कर दुल्हन के पास जाएगा, जो आज  उस का सपना पूरा हुआ है, दुल्हे अमन सिंह संधू का कहना है, कि बचपन में उन के मन में एक सपना था, कि वह शादी करने के लिए हेलीकाप्टर में जाये गा और आज उस का शौक पूरा हुआ है, साथ ही इस मौके पर दुल्हन किस्मत जहाँ शादी के पवित्र बंधन में बधने के कारण खुश थी, वहीँ उस का कहना था, कि उस को आज इस बात की बहुत ख़ुशी है, कि उस का पति आज हेलीकाप्टर में चढ़ कर शादी करने आया है.
     फिलहाल इस शाही शादी में जहाँ दूल्हा हेलीकाप्टर में चढ़ कर आया, वहीँ यहाँ पर यह शादी पंजाबी अंदाज़ में हुई और हर कोई नाचता गाता झूमता हुआ नज़र आया, यह ही नहीं इस शादी में हर कोई जहाँ शादी में शिरकत करने को ले कर खुश था, वहीँ हेलीकाप्टर में आए दुल्हे ने एक नया ही अंदाज़ इस शादी में पेश किया. 

अमृतसर में पी पी पी को बड़ा झटका लगा


पार्टी प्रत्याशी ही हुआ अकाली दल में शामिल       
गजिंदर सिंह किंग//अमृतसर//18 जनवरी, 2012
अमृतसर में आज पी पी पी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब अमृतसर के साउथ हल्का के उम्मीदवार जसबीर सिंह शाम आज अकाली दल में शामिल हो गए, यह ही नहीं इस के बाद इस सीट से अब पी पी पी का कोई भी उम्मीदवार नहीं है
      अमृतसर में अकाली दल के नेता बिक्रम जीत सिंह मजीठिया के हाथों सन्मानित हो रहे यह है जसबीर सिंह शाम, दरअसल जसबीर सिंह शाम पंजाब में अमृतसर के साउथ हल्का से पी पी पी के उम्मीदवार थे, लेकिन राजनितिक लहर यह व्यक्ति आज आपनी पार्टी छोड़ कर अकाली दल में शामिल हो गए, जसबीर सिंह शाम पहले अकाली दल का साथ छोड़ कर पी पी पी में शामिल हुए थे, लेकिन आज इन्होने राजनीति के भंवर में यह खिलाडी दल बदलू बन कर सामने आया और यह खिलाडी अकाली दल में दुबारा शामिल हो गया, वहीँ इस मौके पर जसबीर सिंह शाम का कहना है, कि वह आपने घरेलु विवाद के कारण पार्टी छोड़ कर चले गए थे, वहीँ इस के इलावा जो पार्टी के गलत छवि वाले व्यक्ति थे, वह पार्टी से बाहर हो गए है और साथ ही उन के कार्यकर्ताओं ने उन पर दबाव बनाया, कि वह अकली दल में शामिल हो, इस लिए वह आज यहाँ पर अकाली दल में शामिल हुए है, साथ ही उन्होंने कहा, कि जो लोग पी पी पी में वोट डालना चाहते है, वह अब पी पी पी को छोड़ कर अकाली दल को वोट करे
     वहीँ इस मौके पर यूथ अकाली दल के प्रधान बिक्रम जीत सिंह मजीठिया का कहना है, कि आज जसबीर सिंह शाम आज पार्टी में दुबारा शामिल हुए है और उन्होंने यह सोचा कि प्रदेश में अकाली दल की सरकार ने अच्छा काम किया है, जिस कारण वह सरकार की अच्छी नीतियों के कारण वह आज पार्टी में शामिल हुए है, वहीँ उन्होंने कहा, कि आने वाले विधान सभा चुनाव में उन की पार्टी सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी, साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में मनप्रीत बादल को घबराहट हो रही है, जिस कारण मौड़ हलके से आपना नाम वापिस ले चुके है और कुछ समय के बाद वह पंजाब से बाहर हो जायेंगे
      फिलहाल राजनीति के रंग कितने निराले होते है, जहाँ लोग आपना वजूद को छोड़ कर आपने फायदे के लिए किसी को भी छोड़ सकते है और किसी भी राजनितिक का नुक्सान कर सकते है.

Wednesday, January 18, 2012

आचार सहिता के दौरान 4 लाख 30 हज़ार की और राशि बरामद

   आरोपी ने कहा:यह तो प्रोपर्टी के पैसे थे
      गजिंदर सिंह किग//अमृतसर//18 जनवरी, 2012
पंजाब में होने वाले चुनाव में लगे आचार सहिता के दौरान चुनाव कमिशन द्वारा बनाई गई जांच टीम ने पुलिस के साथ मिल कर अमृतसर में आज पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब उस ने 4 लाख 30 हज़ार की नकदी  बरामद की , दरअसल यह व्यक्ति मौके से इस राशि के बारे में कोई बी कागज़ नहीं दिखा सका जिस के चलते पुलिस ने इस राशि  को जब्त किया है  
        पंजाब में चुनाव के दौरान नकदी पकड़ने का सिलसिला ज़ारी है, जिस के चलते अमृतसर में आज इलाका लोहगढ़ में चेकिंग के दौरान एक गाडी से 4 लाख 30 हज़ार की राशि बरामद की गई, मनी सिंह नामक का यह व्यक्ति आपनी कार में यह राशि ले कर जा रहा था और कार के चेकिंग के दौरान यह राशि बरामद हुई और यह व्यक्ति इस राशि बारे कोई भी ऐसा प्रमाण पेश नहीं कर सका, जिस से कि इस बात की तस्दीक हो सके, कि यह राशि किस मकसद के लिए है और इस का इस्तेमाल कहाँ होना था, वहीँ पुलिस ऑफिसर रछपाल सिंह ने इस नकदी को आपने कब्ज़े में ले कर इस राशि बारे जानकारी देते हुए बताया, कि इस की सूचना इलेक्शन विभाग और इनकम टैक्स विभाग को दे दी है, वहीँ इस मौके पर पहुंचे मुख्य एस.डी.ओ. जसबीर सिंह का कहना है कि यह विशेष अभियान यहाँ पर चुनाव के मद्देनजर लगाया गया था और चेकिंग के दौरान यह राशि व्यक्ति की कार से बरामद हुई है और इस की जांच चल रही है, वहीँ इस मामले में जिस आरोपी मनी सिंह ने कहा, कि वह यहाँ पर किसी प्रोपर्टी के पैसे देने के लिए आया था और जो इस के काग-जात है, वह जल्द ही यहाँ पर मंगवा कर पेश कर देगा. 

सीमा व्‍यापार को सुगम बनाना

 विशेष लेख                                                                        -शमीमा सिद्दिकी*
सीमा व्‍यापार को सुगम बनाने से बंदरगाहों, हवाई अड्डों, अंतर्देशीय कंटेनर डिपो/ कंटेनर ढुलाई केंद्र, सीमा शुल्‍क केंद्रों और भंडारण केंद्रों सहित अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा पर ठहरने के समय (ड्वेलटाईन), हस्‍तांतरण लागतों, प्रक्रियागत जरूरतों और सीमा शुल्‍क की प्रक्रिया से जुड़े दस्‍तावेजों में कमी आई है।
इस दिशा में सीमा शुल्‍क विभाग सीमा व्‍यापार को सार्थक और प्रभावी बनाने के लिए बंदरगाह प्राधिकरणों, जहाज कंपनियों, क्लियरिंग एजेंटों, डीजीएफटी, बैंकों और पर्यावरण, स्‍वास्‍थ्‍य प्राधिकरणों जैसी अन्‍य सरकारी विभागों के साथ लगातार काम करता है ताकि हस्‍तांतरण लागत में कमी आए।
व्‍यापार सुगम बनाने का लक्ष्‍य विभिन्‍न नीतियों और प्रक्रियाओं के साथ विभिन्‍न पक्षों को सूचनाओं के स्‍वचालन एवं प्रसारण से हासिल किया जाता है।
स्‍व-निर्धारण व्‍यापार सुगम बनाने का एक कदम है जिससे सीमा शुल्‍क विभाग के जरिए निर्यातित/आयातित वस्‍तुओं का काम पूरा करने में लगने वाले समय में और संबंधित हस्‍तांतरण लागत में काफी कमी आई है। निर्यातकों और आयातवों द्वारा सीमा शुल्‍क का स्‍वनिर्धारण वित्‍तीय कानून, 2011 के अनुसार होता है। इसका उद्देश्‍य आयातित और निर्यातित वस्‍तुओं को शीघ्र निपटाना है।
ऑन साइट पोस्‍ट क्लिअरेंस ऑडिट (ओएसपीसीए) योजना :-
वित्‍तीय कानून 2011 के कानूनी प्रावधानों के तहत, ऑन-साइट पोस्‍ट क्लिअरेंस ऑडिट (ओएसपीसीए) योजना मान्‍यता प्राप्‍त ग्राहक कार्यक्रम (एसीपी) के तहत पंजीकृत आयातकों के लिए 1-10-2011 से लागू है। इस योजना का उद्देश्‍य वस्‍तुओं से संबंधित सीमा शुल्‍क विभाग की प्रक्रियाओं को आसान बनाना और ठहराव समय (ड्वेल टाइम) को कम करना है।

एक अधिकृत आर्थिक संचालक (एईओ) कार्यक्रम
     अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में शामिल कारोबारों को समर्थ बनाने के लिए एक अधिकृत आर्थिक संचालक (एईओ) कार्यक्रम विकसित किया गया है ताकि निर्यात से आयात के मद्देनजर आपूर्ति श्रृंखला को सुनिश्चित करने और समय एवं लागतों में कमी लाने जैसे लाभों को प्राप्त किया जा सके। एईओ कार्यक्रमों को सीमा शुल्क प्रशासन के द्वारा कार्यान्वित किया गया है जो जांच में कमी, त्वरित स्वीकृति और अन्य लाभों के मामले में एईओ दर्जा धारकों को तरजीह देता है।
अधिकृत ग्राहक कार्यक्रम (एसीपी)
     एक एसीपी (अधिकृत ग्राहक कार्यक्रम) की शुरूआत जोखिम प्रबंधन प्रणाली (आरएमएस) के साथ 2005 में की गई थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन आयातकों को सुनिश्चित सुविधाएं उपलब्ध कराना है जिनका रिकार्ड और अनुपालन बेहतर है। एसीपी ग्राहकों द्वारा किए जाने वाले आयात को आमतौर पर शुल्क और मालों की जांच के मूल्यांकन से मुक्त रखा जाता है।
स्वचालन और व्यापार सुविधा
    (1) सीमा शुल्क अनुप्रयोग आईसीईएस 1.5 :
           आईसीईएस 1.5 नवीनतम प्रौद्योगिकी पर काम करता है और सभी सीमा शुल्क स्थलों को एक एकल समान अनुप्रयोग प्रदान करता है। आईसीईएस 1.5 को एक प्रमुख व्यापार सुविधा प्रदाता के रूप में प्रमाणित माना गया है।
    (2) जोखिम प्रबंधन प्रणाली (आरएमएस) :
    आरएमएस, एक इलेक्ट्रोनिक प्रणाली पूर्व निर्धारित जोखिम मानकों के आधार पर उन आयात घोषणाओं (माल) पर रोक लगाती है जिनका मूल्यांकन और जांच होनी है। अन्य घोषणाओं (माल) को बिना जांच और मूल्यांकन के स्वीकृति दे दी जाती है। आईसीईएस 1.5 से युक्त आरएमएस (आरएमएस 3.1) के वर्तमान संस्करण का शुभारंभ 4.6.2010 को किया गया था।
    (3) भारतीय सीमा शुल्क ईडीआई गेटवे:
     आईसीई गेट पोर्टल बेहतर स्वीकृति के संदर्भ में करीब सौ संदेशों के आदान प्रदान के लिए आईसीईएस 1.5 के साथ करीब 15 बाहरी हितधारकों – बंदरगाह प्राधिकरणों, समुद्री संरक्षकों, वायु और आईसीडी मालवाहकों को जोड़ता है। सीबीईसी पहला सरकारी विभाग है जिसने जुलाई 2011 में भारत सरकार के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मानकीकरण जांच और गुणवत्ता प्रमाणीकरण (एसटीक्यूसी) निदेशालय से आईएसओ 27001 गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।
निर्यातकों द्वारा एक आम बांड का निष्पादन
     अग्रिम प्राधिकरण, शुल्क मुक्त आयात प्राधिकरण (डीएफआईए) और निर्यात संवर्धन पूंजी माल (ईपीसीजी) योजनाओं के अंतर्गत काम कर रहे निर्यातकों को प्रत्येक आयात के समय निर्यात दायित्वों के लिए बांड निष्पादन की जरूरत होती थी। इसके बाद विभिन्न बंदरगाहों से आयात किए जा रहे मालों के मामले में विभिन्न बंदरगाहों पर प्रत्येक प्राधिकरण के लिए इस बांड को पृथक रूप से निष्पादित किये जाने की आवश्यकता थी। निर्यातों में लेनदेन लागत पर कार्यबल ने सिफारिश की कि अधिकृत धारकों को भारत के किसी भी बंदरगाह से किसी भी निर्यात संवर्धन (ईपी) योजना के अंतर्गत अपने सभी आयातों के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ एक एकल चल बांड को निष्पादित करने की स्वीकृति दी जा सकती है।
सीमा शुल्क अधिकारियों की 24x7 तैनाती
     24x7 सीमा शुल्क अभियानों को जेएनपीटी, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, एन्नोर, ओखा, मंगलौर, पारादीप, गोपालपुर, मुंद्रा, विशाखापट्टनम जैसे कुछ चुनिंदा बंदरगाहों पर फैक्ट्री से निकले कंटेनरों की 24 घंटे निकासी के लिए शुरू किया गया।
एकल फैक्ट्री भराई अनुमति
     निर्यातक कुछ निश्चित प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं के बाद सभी सीमा शुल्क केन्द्रों से एक एकल फैक्ट्री भराई की अनुमति ले सकते हैं। इसका अभिप्राय है कि निर्यातक को प्रत्येक मामले के आधार पर अलग-अलग क्षेत्र अधिकारी से फैक्ट्री भराई अनुमति प्राप्त करने की जरूरत नहीं है। ऐसी फैक्ट्री भराई अनुमति को ईमेल के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है।
विदेशी मुद्रा की रसीद के बिना भी निर्यातकों को ड्रॉबैक की सुविधा
    अब यह फैसला किया गया है कि यदि ईसीजीसी के माध्यम से माल के लिए भुगतान प्राप्त हो जाता है तो ड्रॉबैक की सुविधा जारी रहेगी। इसके लिए खरीदार से बिक्री आय की गैर वसूली के बारे में भारत के विदेशी अभियान से संबंधित प्रमाण पत्र लेना होगा।
यात्री सुविधा
     अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विदेशी मुद्रा आदि की घोषणा के संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्देशों को सम्प्रेषित करने के लिए यात्री सुविधाओं हेतु अवरोहण कार्ड के वर्तमान फार्म में संशोधन किया गया है।
सीएचए लाइसेंस
    सीमा शुल्क हाऊस एजेंट्स लाइसेंसिंग विनियमन, 2004 के अंतर्गत आवश्यक परीक्षा को उत्तीर्ण कर चुके सभी वैध आवेदकों को अब स्वचालित रूप से लाइसेंस दिए जा रहे हैं। सीमा शुल्क निकासी में व्यापारिक समुदाय और परिणामी दक्षता के लिए महत्वपूर्ण परिणाम सीएचए का चयन है।
4 प्रतिशत एसएडी की वापसी    4 प्रतिशत एसएडी की धन वापसी और शीघ्र मंजूरी के लिए प्रक्रियाओं को सामान्य रूप से लागू किया गया है और खासतौर पर एसीपी आयातकों के लिए 30 दिनों की एक तय समय सीमा के भीतर बिना पूर्व लेखा परीक्षा के धन वापसी की अनुमति को सरल बना दिया गया है। 
परियोजना आयात विनियमन, 1986 के अंतर्गत परियोजनाओं को अंतिम रूप देना
    अब परियोजना आयात अनुबंधों को आयातक द्वारा आवश्यक दस्तावेजों को प्रस्तुत करने की तिथि से 60 दिनों के भीतर अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
व्यापार के साथ बेहतर संचार
    व्यापार में सहायता प्रदान करने के लिए आईसीई गेट पर 24 घंटे के लिए एक सहायता केन्द्र की शुरूआत की गई है। तैयार संदर्भों के लिए प्रत्येक मुद्दे पर वर्तमान दिशा निर्देशों और परिपत्रों को हितधारकों को प्रदान करने के लिए सीमा शुल्क मैनुअल को अद्यतन भी किया जा चुका है।

*निदेशक (मीडिया और संचार), पत्र सूचना कार्यालय, वित्त मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर

Tuesday, January 10, 2012

करोडपति हो कर भी भरा साईकल पर नामांकन

सिद्धू की धर्मपत्नी ने भरा अनोखे अंदाज से नामंकन 
        गजिंदर सिंह किंग, अमृतसर 10 जनवरी, 2012
अमृतसर में सासंद नवजोत सिंह सिद्धू की धर्मपत्नी डाक्टर नवजोत कौर सिद्धू ने अपना नामंकन पत्र आज अमृतसर के पूर्वी हलके से भरा. साथ ही यह नामंकन पत्र भरने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी खुद आपने घर से साइकिल पर गए. अमृतसर में नामंकन पत्र का दौर और एक अलग ही अंदाज़ का नज़ारा देखने को मिला. आज जब नवजोत सिंह सिद्धू एक अलग ही अंदाज़ में दिखे, दरअसल सासंद नवजोत सिंह सिधु की पत्नी नवजोत कौर अमृतसर के पूर्वी हलके से विधान सभाके चुनाव लड़ रही है, जिस के चलते आज वह नामंकन पत्र भरने के लिए साइकिलपर सवार हो कर गयी, इस मौके पर बी.जे.पी. के कई बड़े नेता उन के साथ मौजूद थे. यह ही नहीं इस मौके पर नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी पत्नी के साथ थे. इस मौके पर जब नवजोत कौर ने अपना नामंकन पत्र भरा और जिस मेंउन्होंने 11,50,030 का इन्कम टैक्स भरा है, जिन में नकदी और जेवरात की कीमत 77,27,469.44 बतायी है. साथ ही उन के पास व्यापारिक और अव्यापारिक ज़मीन की कीमत 2,38,94,000 की है.  सब से हैरान कर देने वाली बात यह है, कि नवजोत कौर के नाम पर कोई भी वाहन नहीं है. यह ही नहीं इस के मुकाबले में उन के पति 34,17,892 रूपए की इन्कम टैक्स भरी है और उन के पास 31 लाख रूपए नकद है और सिद्धू के पास अपनी निजी 6 लक्सरी गाड़ियां है और उनके नकदी, जेवरात और गाड़ियों की कीमत 7,13,16,511 रूपए है, साथ ही सिधु के पास ज़मीन जायदाद की कीमत भी 12,14,50000 रूपए है, कुल मिला कर सिद्धू परिवार जो कि अपने आप को साइकिल पर आता हुआ दिखा रहा है, लेकिन है एक करोड़ पति.वहीँ जब उन की पत्नी से यह सवाल पूछा गया कि साइकिल पर आने का उन का मकसद क्या है, तो उन्होंने इस के लिए महंगाई को जिम्मेदार बताया और कहा कि साइकिल सहेत के लिए अच्छा है, वहीँ उन्होंने कहा, कि आने वाले विधान सभा चुनाव में वह लोगों की सेवा करेंगी और जो नशे की सब से बड़ी समस्या है, उन को वह हल करेंगी.साथ ही यह अमृतसर का एक नया हलका है औरवह यहाँ पर जो गंदे पानी की समस्या है, उस को हल कर आम जनता को अपने साथ ले कर चलेंगी वहीँ इस मौके पर सांसद नवजोत सिंह सिद्धू का कहना है कि यह उनके लिए फख्र की बात है, कि उन को गुरु नगरी की सेवा करने का मौका मिला है. साथ ही उन का कहना है, कि वह इलेक्शन कमिशन की तारीफ़ करते है, कि जो इस बार के चुनाव हो रहे है, इस में काले धन के साथ आम आदमी को लालच नहीं दिया जा सकता और उम्मीदवार अपने गुण वक्ता के आधार पर आगे आ रहा है और इस बार के चुनाव अपने आप में एक नई बात है और अच्छे कर्म और अच्छे इंसान इन चुनावों में सामने आ रहे है. वहीँ इस मौके पर कांग्रेस में पैदा हुईबगावत पर उन्होंने कहा, कि आज पंजाब में आज़ाद कांग्रेस पार्टी की शुरुआतहुई है फिलहाल राजनीति के क्षेत्र में जहाँ नवजोत सिंह सिद्धू अकेले थे,वहीँ आज उन की पत्नी भी राजनीति के मैदान में उतर आयी है और अब देखना यह होगा, कि राजनीति में नवजोत सिंह सिद्धू  की पत्नी कितनी कारगर साबित होती है और जनता के अखाड़े में अब यह देखना है, कि उन को कितनी कामयाबी मिलती है. 

Thursday, January 05, 2012

अमृतसर में चुनाव मैदान में बी.जे.पी. ने उतारा नया चेहरा

सांसद नवजोत  सिंह सिद्धू की पत्नी को टिकट
गजिंदर सिंह किंगअमृतसर
अमृतसर में चुनाव मैदान में बी.जे.पी. ने एक नया चेहरा उतारा है, जिसका नाम है, नवजोत कौर. यह अमृतसर से संसंद सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू  की पत्नी है. नवजोत कौर को  बी.जे.पी. ने अमृतसर ईस्ट हल्के से टिकट दी है और साथ ही टिकट मिलने के बाद उन के सहयोगियों ने ख़ुशी ज़ाहिर की
        गौरतलब है कि पंजाब में  बी.जे.पी. ने आज अपनी तीन टिकटों  की घोषणा कर दी है, जिस में अमृतसर के ईस्ट हल्के से सांसद नवजोत सिंह सिद्धू  की पत्नी नवजोत कौर को भी टिकट दी है. तिक्त कि खबर उनके घर में लोगों का तांता लग गया, सब लोगों ने नवजोत कौर का मुंह मीठा करा कर उन के साथ ख़ुशी का इज़हार किया और उन्हें बधाई दी, जिस के चलते नवजोत कौर ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज उन को ख़ुशी है, कि उन को गुरु नगरी की सेवा करने का मौका मिला है और वह अपने आप को खुश किस्मत समझती है उन्होंने कहा, कि वह अकाली दल की सरकार बनाने में अपना  रोल अदा करेंगी. साथ ही उन्होंने कहा, कि उन का मकसद लोगों की मदद करना और इलाके में जो भी विकास के काम है उन को वह पूरा करना भी होगा. उन्होंने कहा, कि वह ख़ास कर के महिलाओं के साथ मिल कर काम करेंगी और नशे के साथ साथ सफाई व्यवस्था  पर ध्यान देंगी, साथ ही वह अपने चुनाव अभियान में अपने  पति नवजोत सिंह सिद्धू को  भी साथ लेकर अपना और पार्टी का प्रचार करेंगी. उन्होंने कहा, कि उन के हल्के में जो लोग बगावत कर रहे है वे भी जल्द ही वापिस आ जाएगे.

Sunday, January 01, 2012

पंजाब में चुनाव मैदान हुआ और गर्म

साँझा मोर्चे ने जारी की 41 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची  
गजिंदर सिंह किंग अमृतसर
पंजाब में बने साँझा मोर्चा नाम के तीसरे फ्रंट ने एक बार फिर अपने अस्तित्व का अहसास ज़ोरदार ढंग से कराया है.पीपल्स पार्टी ऑफ़ पंजाब और वाम पंथी दलों पर आधारित सांझे मोर्चे ने शनिवार ३१ दिसंबर को अमृतसर के जलिया वाले बाग़ में अपनी पार्टी की 41 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जरी कर दी. इस घोषणा से पहले उन्होंने शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धाजंली दी और अमर ज्योति पर देश की सुरक्षा के लिए शपथ ग्रहण की और जनता की कचहरी में पंजाब में अपनी सरकार बनाने का दावा किया.
      पंजाब में चुनाव को ले कर गरमा रही राजनीति में अपने अलग अंदाज़ के साथ पंजाब में बने तीसरे फ्रंट अर्थात सांझे मोर्चे ले प्रमुख मनप्रीत सिंह बादल ने आज अमृतसर के जलिया वाले बाग़ में अपनी पार्टी के 41 सीटों की सूची घोषणा कर दी है, जिस में 29 सदस्य पीपल्स पार्टी ऑफ़ पंजाब के 5 सदस्य सी. पी. आई. और 5 सदस्य सी.पी.आई.एम.और 2 सदस्य शिरोमणि अकाली दल लोंगोवाल के है, 41 सीटों की सूची घोषणा करने से पहले मनप्रीत बादल अपने  पार्टी उम्मीदवारों के साथ जलिया वाले बाग़ में शहीदी स्मारक और अमर ज्योति पर शहीदों को श्रद्धाजंली देकर देश की सुरक्षा के लिए शपथ ग्रहण करवाई, इस के सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर माथा टेक गुरु घर का आशीर्वाद लिया. इस मौके पर पार्टी प्रधान मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि आज उन के लिए ख़ुशी की बात है कि आज उन्होंने गुरु नगरी से इसकी शुरूयात की है और एक शपथ ली है कि वह देश की भलाई के लिए काम करेंगे और साथ ही एक कसम ली है, कि वह देश के लिए वफ़ादारी करेंगे और ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी राजनितिक पार्टी ने शहीदों की धरती से यह ऐलान कर सांझा मोर्चा ने देश में एक नई प्रथा शुरू की है और वह इस में कामयाब होंगे, उन्होंने कहा, कि जो विधान सभा चुनाव में धांधली हो रही है, वह इस के लिए इस की शिकायत इलेक्शन कमिशन को करेंगे, आज प्रदेश में हर जगह पर पैसे पकडे जा रहे है, इस के लिए वह इलेक्शन कमिशन की तारीफ़ करते है, जिस के कारण पंजाब में साफ़ सुथरे इलेक्शन होंगे
      वहीँ सांझा मोर्चा के प्रधान मनप्रीत सिंह बादल ने आपनी पार्टी की दूसरी सूची बारे कहा, कि आपनी पार्टी की दूसरी सूची चंडीगढ़ में 3 जनवरी  को जारी करेंगे और 2 जनवरी को वह आपना चुनाव निशान घोषित करेंगे, उन्होंने कहा, कि प्रताप सिंह कैरो के बाद आज तक कोई इमानदार लीडर नहीं मिल सका और आज कोई प्रताप सिंह कैरों का लीडर मिल सके, तो पंजाब तरक्की कर सकेगा, पिछले 65 साल से पंजाब बदहाली की ज़िन्दगी जीवित रह रहा है और वह इस के खिलाफ है, उन्होंने यह संकेत दिया, कि अगर कोई पार्टी उन के साथ आपना गठ-जोड़ करना चाहते है उन को उन की पार्टी के मेनिफेस्टो को मानना होगा, तब वह इस पर विचार करेंगे, नहीं तो वह प्रदेश के गवर्नर से यह आग्रह करेंगे, कि पंजाब में दुबारा चुनाव करवाए जाए
    वहीं इस मौके पर इस लिस्ट में मुख्य नाम वह है, जो कि इस विधान सभा चुनाव में कांटे की टक्कर दे सकते है, जिस में की हल्का लंबी से गुरदास सिंह बादल, गीदड़बाहा से मनप्रीत सिंह बादल , खन्ना से गुरप्रीत सिंह भट्टी , भटिंडा से सुखदीप सिंह भिंडर, मोगा से रविंदर सिंह, कपूरथला से रघुबीर सिंह, संगरूर से बलदेव सिंह मान (अकाली दल लोंगोवाल प्रत्याशी) यह नाम प्रमुख है, वहीँ आज इस मौके पर हास्य कलाकार भगवंत मान भी उन के साथ मौजूद थे, वहीँ पत्रकारों से बात करते हुए भगवंत मान का कहना है, कि उन्होंने आपनी पार्टी की शरुआत खटकडकलां से की थी और आज वह आपनी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची शहीदी स्मारक जालिया वाका बाग़ से कर रहे है और यहाँ से सूची जारी करने का मकसद आपने शहीदों के उन सपनो को साकार करना है, जिन को वह पूरा नहीं कर सके, वह सपनो को पूरा करना चाहते है और आज कसम खाई है, कि वह इन गुरु पीरों की धरती को बचायेंगे और पंजाब पिछले काफी समय से मुश्किल में है, क्यों कि पंजाब में आज लोग आत्म हत्या कर रहे है और पंजाब को इस से बचाने की जरुरत है, जिस के लिए पिछले 10 महीने से आपनी कलाकारी छोड़ चुके है और पंजाब आज रो रहा है और आज उस हंसी की जरुरत पंजाब को नहीं है, पंजाब को बचाने की जरुरत है, जिस के लिए वह पंजाब में एक सिपाही के तौर पर काम कर रहे है और आज पंजाब को इन दो पार्टियों से बचाने की जरुरत है, पंजाब को मकड़ी के जाल से बचाने की जरुरत है और वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे. इस बारे में वह अभी बता नहीं सकते और पार्टी उन को जहाँ से भी टिकट देगी, वह वहां  से चुनाव लड़ेंगे
     फिलहाल अब इंतज़ार है, कांग्रेस और बी, जे, पी के प्रत्याशियों का, कि वह कब आपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में लाते है और फिर इस चुनावी दंगल में कौन जीत हासिल करेगा और कौन होगा 2012 के चुनाव का बादशाह

Monday, December 19, 2011

पत्रकार पर कातिलाना हमले का मामला गरमाया

हमलावरों को पकड़ने की मांग ने पकड़ा जोर 
प्रशासन को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम   
     गजिंदर सिंह किंग की ख़ास  रिपोर्ट  
अमृतसर// 18  दिसम्बर, 2011// 
दैनिक जागरण के पत्रकार महिंदर पाल सिंह पर हुए कातिलाना हमले के विरोध में आज अमृतसर के पत्रकार सड़कों पर उतरे और पत्रकार मोहिंदर पाल सिंह पर हमला करने वालों के लोगों की गिरफ्तारी की मांग की और साथ ही उन्होंने अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को एक मांग-पत्र भी दिया
     अमृतसर में दैनिक जागरण अखबार के पत्रकार महिंदर पाल सिंह पर बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने जान लेवा हमला कर दिया, पत्रकार महिंदर पाल सिंह जब आपने घर वापस जा रहां था, तब कोर्ट रोड पर कुछ अज्ञात लोगों ने उन के सिर पर तेज धार हथियार से वार किया, उस के बाद महिंदर पाल सिंह पर गोलियां चला दी, जिस के चलते एक गोली मोहिंदर पाल सिंह के पैर पर लगी, महिंदर पाल सिंह दैनिक जागरण अखबार में बतौर चीफ क्राइम रिपोटर के पद काम करता है, वहीँ गोली लगने के बाद मोहिंदर पाल सिंह को अमृतसर के ई, एम, सी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ उन की हालत नाज़ुक बनी है, वहीँ इस मौके पर घटना स्थल पर पहुंचे अमृतसर पंजाब पुलिस के ए, डी, सी, पी बलजीत सिंह रंधावा का कहना है, कि यह मामला उन के सामने आया है, कि आज रात को 9 बजे के करीब जब वह आपने घर जा रहा था, तब उन पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया है और आज सुबह से ही उन को धमकी भरे फ़ोन भी आ रहे थे, जिस की जांच की जा रही है, उन्होंने कहा, कि  पुलिस ने एक विशेष टीम बना कर छापे-मारी शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा
     लोक तन्त्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारो ने सडको पर उतार कर पत्रकार महिंदर पाल सिंह पर हुए कातिलाना हमले के की पत्रकार समुदाय ने इस की घोर निंदा की और पत्रकारों ने काले रिबन लगा कर पैदल रोष मार्च प्रोटेस्ट सर्कट हाउस से निकाल कर अमृतसर के डिप्टी कमिश्र्नर के घर तक निकाल कर पत्रकार मोहिंदर पाल सिंह के गुनहगारों को गिरफ्तार करने की मांग की और पत्रकार महिंदर पाल सिंह को सरकारी सहायता देना, पत्रकारों की सुरक्षा को यकीनी बनाना और 72 घंटे के अन्दर सरकार अपराधियों को गिरफ्तार करने का मांग-पत्र दिया, इस दौरान सीनियर पत्रकारों ने पत्रकार महिंदर पाल सिंह पर हुए कातिलाना हमले की निंदा करते हुए कहा, कि पुलिस प्रशासन ने अभी तक उन हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया है, जिन्होंने यह हमला करवाया और किया है उन्होंने कहा, कि प्रशासन को चाहिए वह जल्द से जल्द उन हमलावारो को गिरफ्तार करे और जिस तरह से अपराधी बे-लगाम हो रहे है, वह चिंता की विषय बना हुआ है, उन्हीने मांग की, कि किसी तरह से पत्रकारों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाये और जिस के चलते वह प्रशासन को 72 घंटे का समय देते है
     वहीँ इस मौके पर पत्रकारों ने अमृतसर के डिप्टी कमिश्र्नर को एक मांग-पत्र दिया,  साथ ही इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, कि यह एक बुरी घटना है और इस के चलते एक विशेष एस,आई,टी (Speacial Investigation Team) का गठन किया गया है और इस मांग-पत्र को सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा, ताकि उन अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सके
    फिलहाल अब देखना यह होगा, कि आने वाले 72 घंटो में प्रशासन क्या भूमिका अदा करता है और पत्रकार मोहिंदर पाल सिंह के गुनहगारों को पकड़ने में कितना कारगर साबित होता है

Saturday, December 17, 2011

सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नमस्तक हुए गायक मलकीत सिंह

 धार्मिक गीतों की कामयाबी के लिए की अरदास 
  गजिंदर सिंह किंग//अमृतसर// 16 दिसम्बर,2011//
पंजाबी गीतो के मशहूर तूतक तूतिया वाले गायक मलकीत सिंह आज सच्च्खंड श्री हरिमंदिर साहिब में नमस्तक हुए, उन्होंने आपनी आने वाली नई धार्मिक गीतों की एलबम की कामयाबी के लिए सच्च्खंड श्री हरिमंदिर साहिब में नमस्तक हो कर माथा टेक गुरु घर का आशीर्वाद लेकर नई धार्मिक गीतों की एलबम की गीतों की कामयाबी की अरदास की.  
      आज सच्च्खंड श्री हरिमंदिर साहिब में पंजाबी गीतो के मशहूर तूतक तूतिया वाले गायक मलकीत सिंह ने आपनी आने वाली नई धार्मिक गीतों की एलबम की कामयाबी के लिए सच्च्खंड श्री हरिमंदिर साहिब में नमस्तक हो कर माथा टेक गुरु घर का आशीर्वाद लिया और नई धार्मिक गीतों की एलबम की गीतों की कामयाबी के लिए गुरु घर में अरदास की, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गायक मलकीत सिंह ने आपनी नई धार्मिक गीतों की एलबम के गीतों बारे जानकारी देते हुए बताया, कि पहली बार हमने नई धार्मिक गीतों की एलबम के अभी दो गीत गाए है, और पहले भी धार्मिक गीत गाए है, लेकिन उस समय गीतों की वीडियो शूट नहीं होती थी और इस बार नई दो धार्मिक गीतों की वीडियो शूट सच्च्खंड श्री हरिमंदिर साहिब और नादेड साहिब होगी और पुराने धार्मिक गीतों की वीडियो शूट करे गे, उन्होंने एक धार्मिक गीत आपनी नई धार्मिक गीतों की एलबम से कुछ लाइने गा कर सुनाई और कहा, कि अलग-अलग गुरु साहिबान और धार्मिक इतिहास बारे अलग-अलग ढंग से धार्मिक गीत गा-कर लोगो को समझाया गया है, कि किस तरह सब धर्मो के गुरु साहिबान का इतिहास है, उन्होंने आपनी एक और नई कल्चर और भांगड़े वाली गीतों की कैसेट बारे बताया, कि वह कैसेट लन्दन में रिकाडिंग होने वाली है, जो कि वैसाखी में रिलीज होगी, उन्होंने माँ के गीतों बारे हस कर कहा, कि माँ के ऊपर हमने बहुत से गीत गाए है, लेकिन इस बार मैने डैडी के ऊपर भी गीत गाया है और वह गीत भी लोग माँ के गीतों जैसे डैडी का गीत भी पसंद करेगे    

Thursday, December 15, 2011

अब बहुत से और लोग भी जान पायेंगे सिख इतिहास

कैबनेट मंत्री गाबड़िया ने की  पांच सरोवर यात्रा योजना की शुरूयात 
गजिंदर सिंह किंग//अमृतसर//14 दिसम्बर//
पंजाब हैरीटेज टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड द्वारा शुरू की गई पांच सरोवर यात्रा के तहत देश-विदेश से आए श्रद्धालु सच्च्खंड श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन के साथ-साथ इन पांच सरोवर के इतिहास, सिख धर्म और विरसे पर जानकारी देने के लिए नए कदम उठाए गए है, जिनका उदघाटन पंजाब के जेल, सैर सपाटा, सभ्याचार मामले, और छपाई-लिखित समाग्री मंत्री सरदार हीरा सिंह गाबड़ीया ने अपने शुभ कर कमलो द्वारा किया और पांच सरोवरों की यात्रा की.
        अमृतसर सिखों का एक तीर्थ स्थान है और यहा पर हर धर्म, हर जाति के लोग सच्च्खंड श्री हरि मंदिर साहिब और इस पवित्र शहर के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से आते है, इस शहर में एक दर्जन से ज्यादा गुरूद्वारे है, इन गुरुद्वारों में से पांच सरोवर और गुरुद्वारे ख़ास महत्व रखते है, यात्रा विभाग पंजाब द्वारा पांच सरोवार यात्रा के तहत देश-विदेश से आए श्रद्धालु सच्च्खंड श्री हरि मंदिर साहिब के दर्शन के साथ-साथ इस पवित्र यात्रा के द्वारा देश-विदेश के श्रद्धालुओ को इन पांच सरोवर के इतिहास की जानकारी और सिख धर्म और विरसे पर जानकारी देने के लिए एक नया कदम उठाया है, यह पवित्र यात्रा श्री गुरुद्वारा संतोखसर साहिब जी के सरोवर से शुरू हो कर गुरुद्वारा सारागडी साहिब जी और जलिया वाला बाग़ से होती हुई श्री गुरुद्वारा बिबेकसर जी सरोवर, श्री गुरुद्वारा राम सर सरोवर, श्री गुरुद्वारा माता कोलसर साहिब जी सरोवर के दर्शन कर यह यात्रा सच्च्खंड श्री हरि मंदिर साहिब जी के लंगर घर और रामगाड़ीया बुगे से होती हुई सच्च्खंड श्री हरि मंदिर साहिब जी के अमृत सरोवर तक सम्पन होगी,  आज इसका उदघाट्न टाउन हाल से पंजाब के जेल, सैर सपाटा, सभ्याचार मामले, और छपाई-लिखित समाग्री मंत्री सरदार हीरा सिंह गाबड़ीया ने अपने शुभ कमलो द्वारा कर पांच सरोवार यात्रा की शुरुआत श्री गुरुद्वारा संतोखसर साहिब जी के सरोवर से शुरू कर श्री गुरुद्वारा संतोखसर साहिब में नमस्तक होकर माथा टेक गुरु घर का आशीर्वाद लिया और यहा से यात्रा शुरू कर सच्च्खंड श्री हरि मंदिर साहिब जी के अमृत सरोवर तक कर सच्च्खंड श्री हरि मंदिर साहिब जी की परिक्रमा कर गुरु घर में नमस्तक होकर माथा टेक गुरु घर का आशीर्वाद लेकर सम्पन की, इस दौरान उन्होंने पांच सरोवर यात्रा बारे जानकारी देते हुए बताया, कि पंजाब की धरती बहुत महान है, क्योंकि पंजाब की धरती ने तीन इतिहास लिखे है, पहला गुरु इतिहास दूसरा सिख इतिहास और तीसरा देश की आजादी का इतिहास है, उन्होंने कहा, कि देश-विदेश से लोग सच्च्खंड श्री हरिमंदिर साहिब जी के दर्शन कर चले जाते थे, लेकिन इस पांच सरोवर बारे उन्हें मालूम नहीं था, जिस कारण यह पांच सरोवर यात्रा पंजाब हैरीटेज टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड ने शुरू की है, जिसे पांच सरोवर के इतिहास, सिख धर्म और विरसे बारे उन्हें जानकारी मिलेगी और सिख इतिहास के साथ जुड़ेगे.

Thursday, December 08, 2011

अमृतसर में बिना किसी लाभ-हानि के चल रहा अनोखा स्कूल

संसदीय सचिव बुलारिया ने दिए एक लाख रुपये
   अमृतसर//8 दिसम्बर//गजिंदर सिंह किंग

श्री गुरु नानक देव शिक्षा सोसाइटी द्वारा बिना लाभ-हानि के चलाये जा रहे श्री गुरु नानक देव शिक्षा पब्लिक स्कूल का सलाना पुरस्कार वितरण कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम व् हर्षो-उल्लास से हुआ. इस कार्यक्रम मे स्कूल के छोटे-छोटे बच्चो ने रंगा-रंग सांस्कृतिक  प्रोगाम प्रस्तुत किया. बच्चो के हौसले बुलंद करने के लिए मुख्य मेहमान और विशेष मेहमान द्वारा इन बच्चों को पुरुस्कृत भी किया गया.
     श्री गुरु नानक देव शिक्षा सोसाइटी द्वारा बिना लाभ-हानि के 
चलाये जा रहे श्री गुरु नानक देव शिक्षा पब्लिक स्कूल में बड़ी गिनती में आठवी कक्षा तक छोटे बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे है. आज इस स्कूल का सलाना ईनाम बांट समागम श्री गुरु नानक भवन सिटी सेंटर में करवाया गया. इस समारोह  के मुख्य मेहमान संसदीय सचिव इन्दरजीत सिंह बुलारिया, विशेष मेहमान अमृतसर शहरी के प्रधान सरदार उपकार सिंह और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेम्बर सरदार हरजाप सिंह सुल्तानविंड थे, इस समागम में स्कूल के छोटे-छोटे बच्चो द्वारा सभ्याचार और रंगा-रंग कल्चर प्रोगाम प्रस्तुत किया गया जो कि देखने लायक थे. इस रंगारंग प्रोग्राम के मुख्य मेहमान और विशेष मेहमान द्वारा स्कूल के छोटे-छोटे बच्चो के हौसले बुलंद करने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया. इस दौरान समागम के मुख्य मेहमान पंजाब के संसदीय सचिव इन्दर जीत सिंह बुलारिया द्वारा इस स्कूल की सहायता के लिए एक लाख रूपए देने का ऐलान किया. इसी दौरान कहा कि श्री गुरु नानक देव शिक्षा सोसाइटी द्वारा बिना लाभ-हानि के चल रहा यह स्कूल अमृतसर के अन्य प्रमुख स्कूलों के बराबर आ खड़ा हुआ है. उन्होंने स्कूल के काबिल स्टाफ का भी धन्यावाद किया. उन्होंने इस स्कूल की कामयाबी और तरक्की के लिए एक लाख रुपए देने का ऐलान किया.