Showing posts with label Ahsaas. Show all posts
Showing posts with label Ahsaas. Show all posts

Thursday, August 04, 2016

अहसास ने भी मनाया तीज का त्योहार

झूले के साथ तंबोला ने भी बांधा रंग
लुधियाना: 3 अगस्त 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
हमारे देश की संस्कृति सदियों पुराणी  आज भी प्रासंगिक और अर्थपूर्ण है। हर बात का कोई  जो नई पीढ़ी नहीं पा रही। तीज का त्यौहार भी इसी तरह का एल सिलसिला है। आधुनिकता और अश्लीलता की स्वार्थभरी आंधी से बचने का कारगर उपाय कि अपने इन त्योहारों को बचाया जाये। इसी मकसद के लिए   एन जी ओ अहसास ने एक विशेष आयोजन किया  बेटियों को समर्पित था। हाथों पे रची मेहँदी और धरती पर बिछी हरियाली प्रकृति से एक रहस्यमय लेकिन आनन्दित तालमेल बिठाती है। पति के साथ लगाव और मायके की चिंता मनोभावों में एक ऐसा सम्पर्क पल बनता है जो इसी बहाने सारे विश्व को अपना परिवार मानकर उसके सुख की कामना करता है। हिलौरे लेता झूला और सखियों का संग  माहौल सृजन करता है जो पैसे से नहीं खरीदा सकता। कभी ऊंचाई पर जाता झूला और कभी  नीचे आता झूला ज़िन्दगी के उतराव चढाव का अहसास कराता हुआ एक नई हिम्मत जगाता हुआ ज़िन्दगी की सुर से सुर मिलाना सिखाता। 
अहसास चेरिटबल ऑर्गनायज़ेशन की तरफ़ से भाई रणधीर सिंह नगर स्थित बी सेवन रेस्टोरंट में तीज फेस्टिवल का आयोजन संगीता भंडारीऔर नेहा मित्तल की आधीकक्षता में किया गया और यह त्योहार बेटियों को समर्पित किया गया, जिसमे महिलायो को तंबोला खेलाया गया। सावन का झूला भी डाला गया और मेहदी भी लगाई गई और कई तरह की प्रतियोगिता भी करवाई गयी। इस अवसर पर अहसास की संगीता भंडारी ने कहा कि समाज सेवा के साथ महिलाएँ में छुपी प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए इस तरह के प्रोग्राम किए जाते है।  इस अवसर पर उन्होंने सभी को बेटी बचाने की शपथ दिलाई और कहा कि अगर बेटीया नहीं बचायोगे तो तीज का त्यौहार कैसे मनाओगे। इसमें तीज क्वीन का खिताब भी दिया गया जिसमे तीज क्वीन उपासना शर्मा, रनर उप सुमन वर्मा और शीनू रही। इस अवसर पर मीनू हांडा, अमृता, मीनू भगत, कशिश डावर, कमला सच्चर साक्षी, शीवेता, पूजा, दिलप्रीत, सोनिका, अनु, यास्मीन, ज्योति,अलका, पलक, शिवानी, अनुबांसल, शिर्मा, नम्रता, रुचिका, एकताशालू, निधि, सुनीता, अर्चना, रितिका, दीपिका सिंगला, पूजन दीवान, कमल सचल, नेहा जैन, रुचिका मित्तल आदि उपस्थित थे।
कुल मिलाकर यह एक ऐसा आयोजन था जिसने तीज की शानो शौकत को फिर से उभारा। 

Monday, July 11, 2016

स्वस्थ शरीर में ही होगा होगा स्वस्थ मन का विकास

संगीता भंडारी के अहसास संगठन का एक और आयोजन 
लुधियाना: 11 जुलाई 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो);
अहसास चेरिटबल ऑर्गनायज़ेशन की तरफ़ से स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत बच्चों को जागरूक करने के लिए एक प्रोग्राम का आयोजन कपिल पार्क में किया गया जिसमें बच्चों को अपने आस पास और शरीर की सफ़ाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौक़े पर अहसास की प्रेज़िडेंट संगीता भंडारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है ,इसके लिए हमें  अपने शरीर की सफ़ाई के साथ साथ अपने आस पास को साफ़ रखना चाहिए और आज कल वरसात के दिन  में आस पास पानी नहीं खड़े देना चाहिए क्यूँकि इससे  मछर पैदा होते है और डेंगू जेसी बीमारियाँ उत्पन होती है । इस मौक़े पर अहसास के सदस्यों ने बच्चों को खाने के समान के साथ हाईजीन किट दी गयी जिसने साबुन,पेस्ट ,ब्रश ,शेमपु आदि दिए गए ।इस मौक़े पर चाहत भंडारी ,नेहा मित्तल ,मीना गिरहोत्रा ,संतोष अरोरा,नीलम, स्वाति हाज़िर थे।

Wednesday, June 08, 2016

अहसास चेरिटबल ऑर्गनिज़ेशन ने भी बनाई ग्रैफ़ायटी

"बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ" का दिया संदेश
लुधियाना: 7 जून 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
म्यूनिसिपल कॉर्परेशन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत लुधियाना को ख़ूबसूरत बनाने के लिए जो दीवारों और पिलर्ज़ पर ग्रैफ़ायटी बनाई जा रही है, उसमें अहसास चेरिटबल ऑर्गनिज़ेशन ने अपना योगदान डालते हुए रेल्वे स्टेशन के सामने दो पिलर्ज़ पर "बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ "का संदेश देते हुए पेंटिंगस बनाई। आज अडिशनल कमिशनर देवेन्द्र सिंह ने पेंटिंग स्थान का दौरा किया और अह्सास संगठन के प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा की इस से जहाँ लुधियाना को ख़ूबसूरत बनाने में योगदान मिलेगा वहाँ एक अच्छा संदेश भी लोगों तक जाएगा। अहसास की प्रेज़िडेंट संगीता भंडारी ने कहा कि बेटीया हर क्षेत्र में बेटों से आगे निकल रही है। ज़रूरत है उन्हें एक मौक़ा देने की और लोगों की मानसिकता बदलने की। उन्होंने कहा कि अहसास संस्था पिछले 6 वर्ष से बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के लिए काम कर है और हमे ख़ुशी है कि लुधियाना को ख़ूबसूरत बनाने में हम योगदान दे पाए और इसके द्वारा लोगों तक बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का संदेश लोगों तक पहुँचा पाए, इसके लिए हम कमिशनर घनश्याम थोरी और अडिशनल कमिशनर देवेन्द्र सिंह का धन्यवाद करते है जिन्होंने हमें ये अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर चाहत भंडारी, स्वाति भंडारी, रजनीश धिंगान, मीनाक्षी सूद, सुनैना जैन, रेणु नारंग, ममता तलवार, रूबी अनेजा, रमेश तलवार, रेणु आहूजा, विनीत मोंगिया, नितिन वतरा, गोल्डी सभरवाल आदि भी हाज़िर थे। 

Tuesday, May 03, 2016

बेटी के जन्म पर मिठाई बांटो तो अहसास दिलाएगा 25% की छूट

संगीत भंडारी के संचालन में विशेष अभियान सेव डॉटर-सेव वाटर 
लुधियाना: 2 मई 2016: (पंजाब स्क्रीन//दिलजोत कौर और कार्तिका): 
बहुत पहले लोकप्रिय हुए एक गीत में एक पंक्ति आती है--- 
एक अहसास है जो रूह से महसूस करो,
प्यार को प्यार ही रहने दो कोई नाम न दो। 
लेकिन इस सच को बहुत ही कम लोगों ने बहुत ही कम लोगों में सच होते देखा। स्वार्थ भरे इस कारोबारी युग में इस पंक्ति का याद आना भी अब किसी चमत्कार से काम नहीं लगता। इसकी याद आई सुश्री संगीता भंडारी के नेतृत्व में चलते संगठन अहसास के नाम से। किसी को कोई समस्या हो वहां पहुँच जाना और उसका दुःख केवल बांटना ही नहीं बल्कि दूर करने का प्रयास भी करना-इसे हमारी टीम ने बार बार अपनी आँखों से देखा। कभी डीसी आफिस, कभी सिवल सर्जन और कभी पुलिस कमिश्नर आफिस--हमारी टीम ने संगीता भंडारी और उनकी टीम को किसी न किसी अन्जाने लेकिन दुःख के मारे इंसान के साथ दर्द का मानवीय रिश्ता बनाते देखा। 
अहसास चेरिटबल ओर्गनायज़ेशन अब फिर सक्रिय है। इस संगठन की एक मीटिंग मल्हार रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई जिसमें अहसास के सदस्यों ने अपने आगामी प्रॉजेक्ट्स पर चर्चा की। अहसास की प्रेज़िडेंट संगीता भंडारी ने इन परियोजनायों की जानकारी देते हुए कहा कि अहसास की तरफ़ से 7 मई को मदर डे मनाया जा रहा है जिसमें कुछ चुनिदा महिलायों को सम्मानित किया जा रहा है जिनकी मेहनत और प्रयास से उनके बच्चें आज अच्छे मुक़ाम पर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अहसास की तरफ से चलाई जा रही मुहिम "बेटी बचाओ "और "सेव वोटर .सेव लाइफ़ "को भी अब और ज़ोर शोर से चला कर लोगों को जागृत किया जाएगा क्यूँकि अगर बेटी और जल दोनों को ना बचाया गया तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य अन्धकारमय  हो जाएगा। इस अवसर पर नत्थु स्वीट्स के राकेश गर्ग जैन ने अहसास की मुहिम बेटी बचाओ, बेटी पढाऔ  की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी तरफ़ से उनकी सेल का 1% हर महीने अहसास की मुहिम के लिए दिया जाएगा और जो भी बेटी के जन्म पर मिठाई बाँटेगा उसे 25% की छूट दी जाएगी। उनकी इस घोषणा पर अहसास के सदस्यों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नेहा मित्तल , मीनाक्षि सूद, रेणु नारंग, सुनील कक्कड़, विनीत मोंगा, रूबी आनेजा, निष्ठा शर्मा, सूखज़िंदर कौर, सुनैना जैन, गगन कैरपाल, राजवंत कौर, नीरू मल्होत्रा हाज़िर थे।