Showing posts with label Sad News. Show all posts
Showing posts with label Sad News. Show all posts

Wednesday, January 04, 2017

शाही इमाम पंजाब की अम्मी जान जाहिदा रहमानी का निधन


Wed, Jan 4, 2017 at 3:33 PM
जामा मस्जिद के सामने हजारों मुसलमानों ने जनाजे की नमाज अदा की
लुधियाना: 4 जनवरी 2016:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):


आज यहां सीएमसी अस्पताल में शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी की अम्मी जान जाहिदा रहमानी (8०) का निधन हो गया। स्वर्गीय जाहिदा रहमानी स्वतंत्रता सेनानी मौलाना याहिया लुधियानवी की बेटी थी व पंजाब के मुफ्ती ए आजम मरहूम मौलाना मुहम्मद अहमद रहमानी लुधियानवी की पत्नी थी। वर्णनयोग है कि 1947 के बाद जब पंजाब में आपके पति रहमानी साहिब ने पुन: मस्जिदें खुलवाने का काम शुरू किया तो आप ने बड़ी ही हिम्मत और सबर के साथ अपने पति का साथ निभाया। कभी भी संगीन हालात में नहीं घबराईं। हमेशा अपने बच्चों को यही शिक्षा दी कि सच्चाई के संग्राम में कभी भी दुश्मन से डरना नहीं है। स्वर्गीय जाहिदा रहमानी की जनाजे की नमाज फील्डगंज चौंक स्थित जामा मस्जिद के बाहर नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी ने अदा करवाई। शाही इमाम के प्रिंसीपल सचिव मुहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि इस्लामी शिक्षाओं के अनुसार तीन दिन तक शोक व्यक्त किया जाएगा और उसके बाद किसी भी कोई प्रकार की सभा आयोजित नहीं की जाएगी। इस मौके अतीक उर रहमान, उबैद उर रहमान, अल्ताफ उर रहमान, मौलाना उवैस उर रहमान, मुहम्मद अतहर, विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, भारत भूषण आशु, राकेश पांडे, सुरिंदर डाबर, बलविन्द्र सिंह बैंस, हीरा सिंह गाबडिय़ा, मेयर हरचरण सिंह गोहलवडिय़ा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरप्रीत गोगी, पार्षद संजय तलवाड़, सुशील पराशर, ज्ञान स्थल मंदिर से जगदीश बजाज, गुरूद्वारा दुख निवारण से स. प्रितपाल सिंह, पार्षद परमिन्द्र मेहता, जत्थेदार कुलवंत सिंह दुखिया, डा. शरणजीत सिंह मिड्डा, डा. रमेश छाबड़ा, मालेरकोटला से नदीम अनवार खान, गुलाम हसन कैसर, भाजपा नेता संजय कपूर, राजिन्द्र सिंह बसंत, पार्षद नरिन्द्र शर्मा उपस्थित थे। 
फोटो कैप्शन : स्व. जाहिदा रहमानी की नमाज ए जनाजा अदा करवाते हुए उनके पौत्र मौलाना उसमान रहमानी लुधियानवी।

Wednesday, August 24, 2016

शाही इमाम को सदमा, पाकिस्तान में मामा का देहांत

Wed, Aug 24, 2016 at 3:21 PM
जनाज़े में भारत से नहीं जा सका कोई पारिवारिक सदस्य
लुधियाना: 24 अगस्त 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): 
सत्तर के दशक बात है कामरेड तेजा सिंह स्वतन्त्र अपने एक भाषण में कह रहे थे-आज़ादी आने के बाद भी हम आम नागरिकों के मुकाबले अभी तक तो इन पंक्षियों की हालत अच्छी है जो जहाँ चाहे अपना बसेरा तो बना लेते हैं। वह दिल्ली की निरंकारी कलोनी के पास बनी इंदिरा विकास कलोनी में मई दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। यह आयोजन एक ऐसी कलोनी के लोगों की तरफ सिकराय जा रहा था जिन्हें वहां से अवैध कह कर उजाड़ने के लिए आये दिन सबंधित अधिकारी भरी फ़ोर्स लेकर पहुँचते लेकिन मारने मारने पर तैयार लोगों को देख कर लौट जाते। इस कार्यक्रम के आयोजकों में कामरेड परताप सिंह मुसाफिर, डॉक्टर तरलोचन सिंह, उस समय के निडर पंजाबी पत्रकार ज्ञानी अजब सिंह दलेर (विश्व एकता) और ट्रांसपोर्टर निशान सिंह भी उस समय मौजूद थे। आज इस कार्यक्रम की याद आयी है पाकिस्तान से आयी एक दुखद खबर के कारण। मामा की मौत लेकिन जनाज़े में शामिल होना नामुंमकिन क्योंकि वीज़ा में ही काम से काम  लगेगा। आपसी सम्बन्धों में यह कैसा विकास हुआ है कि सुख तो दूर दुःख बांटना भी अब सम्भव नहीं रहा। यह सब कुछ हुआ है शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी के साथ। 
उनके मामा मौलाना अहमद सईद लुधियानवी (75) का लाहौर में निधन हो गया। उनका जन्म 27 दिसंबर 1941 को लुधियाना में हुआ था। पाकिस्तान की सियासत में मौलाना अहमद सईद लुधियानवी का नाम हमेशा ही बुलंद रहा है। उनको बब्बर शेर के नाम से जाना जाता था। उन्होनें हमेशा ही सरकार और पार्टी में गरीबों की मदद करते हुए विपक्ष की भूमिका निभाई। मौलाना के देहांत पर शाही इमाम पंजाब ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए आज जामा मस्जिद लुधियाना में उनकी मगफिरत के लिए विशेष तौर पर दुआ करवाई। हिन्द-पाक सरकारों के खराब संबधों की वजह से भारत से परिवार का कोई भी सदस्य लाहौर जनाजे में शामिल होने के लिए नहीं जा सका, क्योंकि वीजा प्रक्रिया के लिए एक महीने का समय रखा गया है। शाही इमाम ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में लाखों ऐसे परिवार है जो कि खुशी तो दूर  की बात गम के मौके पर भी एक दूसरे के पास नहीं पहुंच सकते। क्या बीतती होगी इन लाखों परिवारों पर जो अंतिम यात्रा में भी  से वंचित रह जाते हैं। क्या आतंक की सज़ा इन बेक़सूर परिवारों को भुगतनी होगी।