Showing posts with label पंजाब. Show all posts
Showing posts with label पंजाब. Show all posts

Monday, April 09, 2012

मांगन गया सो मर गया....!

पर मिलिए श्री जगदीश बजाब से जिन्होंने दूसरों के लिए यह मौत भी स्वीकारी 
माननीय श्री विजय चोपड़ा जी के साथ एक कार्यक्रम में जनाब जगदीश बजाज व अन्य 
रेल गाडी तेज़ी से अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रही थी. रात गहराने लगी तो थके टूटे मुसाफिर भी सोने की तैयारी करने लगे.  उस डिब्बे में एक जोड़ी भी थी जिसमें पुरुष को बहुत ही जल्द गहरी नींद आ गयी थी. उसके साथ सफ़र कर रही महिला यात्री की आँखों में भी नींद अपना रंग दिखाने लगी. इतने में ही एक टिकट चैकर आया और उसने उस महिला से टिकट माँगा. महिला यात्री पुरुष के कंधे को झंक्झौरते हुए जोर से बोली जीजा जी जीजा जी. पुरुष हडबडा कर उठा और बोला क्या बात है. महिला ने चैकर की तरफ इशारा किया और कहा टिकट..! पुरुष कोई रेलवे मुलाजिम था, उसने झट से अपनी जेब में से एक पास निकाला और चैकर के हवाले कर दिया. पास देख कर चैकर बोला श्रीमान इस पास पर आप अपनी पत्नी के साथ तो सफ़र कर सकते हैं लेकिन साली के साथ नहीं. पुरुष यात्री ने टिकट चैकर की ने सारी बात समझ कर उसे पूरे विस्तार से समझाया कि जब उसकी पहली पत्नी का देहांत हुआ तो परिवार वालों ने मेरी दूसरी  शादी  उसीकी बहन के साथ कर साथ कर दी जो रिश्ते में मेरी साली ही लगती थी. इस तरह मेरी यह प्यारी सी साली मेरी पत्नी बन गयी पर मुझे जीजा जी कहने की आदत इसे अब तक पड़ी हुयी है सो यह अब भी मुझे जीजा जी ही कहती है. यह कहानी सुनाते हुए उस बुज़ुर्ग के चेहरे पर एक नयी चमक, होठों पर कुछ  रूमानी सी मुस्कान और आँखों में हल्की सी शरारत आ गयी. कहने लगे मुझे भी बस आदत सी पड़ी हुयी है....छूटती ही नहीं...मैंने पूछा कैसी आदत...तो कहने लगे...यही...मांगने की आदत....बस मुझे पता चल जाये कि इसकी जेब में पैसे हैं...फिर मैं उन्हें निकलवा ही लेता हूँ.... कई बार इस आदत को छोड़ना चाहा छोड़ना चाहा पर यह आदत जाती ही नहीं. साथ ही वह ये भी बताते हैं कि मांगना आसान नहीं होता. सब कि औरत बन के रहना पड़ता है. हजारों झमेले सामने आते हैं. कई बार ऐसा होता है कि लोग सब के सामने रसीद बुक से पर्ची तो कटवा लेते हैं पर पैसे दिए बिना चले जाते हैं. उस हिसाब को सम्भालना, फिर उनके चक्कर लगाना और उनसे पैसे निकलवाना...सब बहुत मुश्किल है पर मैं करता हूँ.गौर तलब है कि अब तो इस आदत के कारण ही उनके बहुत से किस्से कहानियां भी अख़बारों में भी छप चुके. टीवी चैनलों पर उनके प्रोग्राम भी दिखाए जा चुके लेकिन यह आदत कभी कम नहीं हुयी. वह इस वृद्ध अवस्था में भी सक्रिय हैं.
एक बार यह बुज़ुर्ग एक विशेष आग्रह पर महाराष्ट्र में रोटरी क्लब के एक कार्यक्रम में गए. बहुत जोर देने पर जब बोलने लगे तो वहां भी कहने लगे देखिये मुझे सब अनपढ़ समझते हैं लेकिन मैंने पीएचडी की हुयी है. वास्तव में यह एक ऐसा कार्यक्रम थ जिसमें सवाल जवाब भी साथ साथ हो रहे थे. सो इस वृद्ध व्यक्ति से भी सम्मान सहित सवाल किया गया कि आपने किस विषय में पीएचडी की है. वहां भी जनाब बिना किसी झिझक के जवाब देते हुए बोले जी मांगने में. मैं मांगने में एक्सपर्ट हूँ.  इसके बाद जैसे ही उन्होंने मांगने का कारण और लम्बे समय से चल रहा अपना  मिशन बताया तो वहां नोटों की बरसात होने लागिओ और देखते ही देखते  इस वृद्ध की झोली भर गयी. 
मेरी मुराद है लुधियाना के जानेमाने धार्मिक व्यक्ति जनाब जगदीश बजाज से जो गरीब बच्चों को पढाने के साथ साथ गरीब विधवा महिलायों को हर महीने राशन भी वितरित करते हैं.  गरीब लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कम्प्यूटर, सिलाई, कढाई और ब्यूटी पार्लर चलाने जैसे कई और प्रोजेक्ट भी चलाते हैं. यह सब होता है लुधियाना के सुभानी बिल्डिंग चोंक में स्थित ज्ञान स्थल मन्दिर में. इस चौंक  की कई इमारतों में फैले इस मन्दिर को इस तरह की मजबूती देने में जगदीश बजाज ने अपनी उम्र का एक बहुत सा हिस्सा इस तरफ लगा दिया.
मैंने एक बार पूछा बजाज साहिब लोग इस उम्र में आराम करते हैं और आप सारा सारा दिन काम. सुबह 9 नजे से लेकर मन्दिर के कार्यालय में बैठना दुखी लोगों के दुःख सुननाऔर फिर उनके कष्ट हरने के लिए मांगने के लिए निकल पड़ना. इस मिशन को लेकर फेसबुक जैसे मंच का इस्तेमाल भी बाखूबी करना...आखिर यह लगन आपको कहाँ से लगी. बजाज साहिब का चेहरा कुछ गंम्भीर हो गया.उनकी आँखें कहीं दूर अतीत में झाँकने लगीं. बस कुछ ही पलों का अंतराल और फिर बोले बात बहुत पुरानी है. हमने एक जागरण रखा था. मैं पंजाब केसरी पत्र समूह के मुख्य सम्पादक विजय चोपड़ा जी के पास गया और उन्हें निवेदन किया कि आप इस जागरण में मुख्य मेहमान बन कर आने की कृपा करें. उनके पास वक्त नहीं था और मैं उन्हें बार बार वक्त निकलने  के लिए विनती कर रहा था. इतने में ही दो महिलाएं वहां आयीं और विजय जी ने अपने किसी कर्मचारी को इशारा किया की इन्हें आटे की दो थैलियाँ  दे दो. इसके साथ ही विजय जी मुझे मुखातिब हो कर बोले अगर आप इस तरह का कोई काम करें तो मैं सुरक्षा का खतरा उठा कर भी वक्त ज़रूर निकालूँगा. मैंने उन औरतों का दर्द सुना तो मुझे अहसास हुआ कि यह काम कितना आवश्यक है.  मैंने तुरंत हाँ कर दी. इस तरह सितम्बर 1991 से केवल 51  विधवा महिलायों को राशन की राहत देने से शुरू हुआ यह सिलसिला आज भी जारी है. आज  यहाँ से राहत पाने वाली महिलायों की संख्या 51 से बढ़ कर 900 के आंकड़े को भी पार कर चुकी है.बहुत से नाम अभी प्रतीक्षा सूची में हैं.सन 2000 में यहाँ लडकियों को कम्प्यूटर सिखाने, सिलाई-कढाई सिखाने और ब्यूटी पार्लर चलाने जैसे काम भी सिखाये जा रहे हैं तांकि वे आत्म निर्भर हो सकें. 
अपने इस मिशन के लिए कई बार उन्हें इम्तिहान की घड़ियाँ  भी देखनी पड़ी. सन 2006 की 26  अप्रैल को उनकी धर्म पत्नी शांति देवी का हार्ट अटैक के कारण देहांत हो गया. रस्म क्रिया की तारीख भी आठ मई की निकली और विधवा महिलायों को राशन वितरित करने की तारीख भी पहले से ही आठ मई घोषित थी.दुःख और संकट की इस घड़ी में भी जगदीश बजाज ने कर्तव्य को नहीं भुलाया. क्रिया आठ की जगह छह मई को ही करली गई पर राहत के इस कार्यक्रम में कोई तबदीली नहीं की गयी. फिर सन 2010 में३० दिसम्बर के दिन उनकी एक बहू का देहांत हो गया. उस समय भी रस्म क्रिया  ८ जनवरी को आती थी लेकिन इस रस्म को भी दो दिन पूर्व अर्थात ६ जनवरी को ही पोर कर लिया गया ता कि आठ जनवरी को होने वाले र्स्शन वितरण कार्यक्रम में कोई भी तबदीली न हो.  मैंने कहा आप कैसे इंसान हैं...अपने परिवारिक सदस्य को अंतिम विदा कहने के लिए एक आध कार्यक्रम भी इध उधर नहीं कर सकते....मेरी बात सुन कर उन्होंने एक लम्बा सांस लिया और बोले मैं नहीं चाहता था कि जो इंसान इस दुनिय से चला गया उसका दिन मनाते समय कोई बद दुया दे या फिर यह कहे कि इस मौत ने तो हमारा काम चौपट कर दिया.
दुनियादारी  का इतना लिहाज़  और दुखी लोगों से इतनी गहरी सम्वेदना रखने वाले जगदीश बजाज का जन्म हुआ था १० अक्टूबर १९३५ को कामरेड राम किशन के पडोस में पड़ते एक मकान में. यह मकान कोट ईसे शाह में था. झंग का यह इलाका अब पाकिस्तान में है. सं 1947 में जब हालात बिगड़े तो इस परिवार को भी पाकिस्तान छोड़ना पड़ा. कभी अमृतसर, कभी जालंधर और कभी कहीं. गर्दिश के दिन थे. आखिर 1950 में लुधियाना में आ गये. तब से लेकर यहीं पर कर्म योग की साधना  में लगे हुए हैं. सरकारी नौकरी से अपना काम और फिर अपने काम से जन सेवा का यज्ञ. आज इस यज्ञ में योगदान देने वालों की संख्या भी बहुत बड़ी है और इससे राहत लेने वालों की संख्या भी. ज्ञान स्थल मन्दिर अब मानव सेवा संस्थान के तौर पर स्थापित हो चूका है. यहाँ सभी धर्मों के लोग बिना किसी भेद भाव के आते हैं.  अगर आप भी यहाँ आना चाहें तो आपका स्वागत है. आप कभी यहाँ आ सकते हैं.  --रेक्टर कथूरिया

ਬੇਬਸ ਜਿੰਦਗੀਆਂ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਸ਼ਕਤੀ ਦੇਣ ਵਿੱਚ ਸਰਗਰਮ ਜਗਦੀਸ਼ ਬਜਾਜ



दूसरों के लिए बार बार मरने वाला महान इन्सान: जगदीश बजाज


मांगना और दुःख के मारे ज़रूरतमंद लोगों में बाँट देना


Thursday, January 05, 2012

अमृतसर में चुनाव मैदान में बी.जे.पी. ने उतारा नया चेहरा

सांसद नवजोत  सिंह सिद्धू की पत्नी को टिकट
गजिंदर सिंह किंगअमृतसर
अमृतसर में चुनाव मैदान में बी.जे.पी. ने एक नया चेहरा उतारा है, जिसका नाम है, नवजोत कौर. यह अमृतसर से संसंद सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू  की पत्नी है. नवजोत कौर को  बी.जे.पी. ने अमृतसर ईस्ट हल्के से टिकट दी है और साथ ही टिकट मिलने के बाद उन के सहयोगियों ने ख़ुशी ज़ाहिर की
        गौरतलब है कि पंजाब में  बी.जे.पी. ने आज अपनी तीन टिकटों  की घोषणा कर दी है, जिस में अमृतसर के ईस्ट हल्के से सांसद नवजोत सिंह सिद्धू  की पत्नी नवजोत कौर को भी टिकट दी है. तिक्त कि खबर उनके घर में लोगों का तांता लग गया, सब लोगों ने नवजोत कौर का मुंह मीठा करा कर उन के साथ ख़ुशी का इज़हार किया और उन्हें बधाई दी, जिस के चलते नवजोत कौर ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज उन को ख़ुशी है, कि उन को गुरु नगरी की सेवा करने का मौका मिला है और वह अपने आप को खुश किस्मत समझती है उन्होंने कहा, कि वह अकाली दल की सरकार बनाने में अपना  रोल अदा करेंगी. साथ ही उन्होंने कहा, कि उन का मकसद लोगों की मदद करना और इलाके में जो भी विकास के काम है उन को वह पूरा करना भी होगा. उन्होंने कहा, कि वह ख़ास कर के महिलाओं के साथ मिल कर काम करेंगी और नशे के साथ साथ सफाई व्यवस्था  पर ध्यान देंगी, साथ ही वह अपने चुनाव अभियान में अपने  पति नवजोत सिंह सिद्धू को  भी साथ लेकर अपना और पार्टी का प्रचार करेंगी. उन्होंने कहा, कि उन के हल्के में जो लोग बगावत कर रहे है वे भी जल्द ही वापिस आ जाएगे.

Sunday, January 01, 2012

पंजाब में चुनाव मैदान हुआ और गर्म

साँझा मोर्चे ने जारी की 41 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची  
गजिंदर सिंह किंग अमृतसर
पंजाब में बने साँझा मोर्चा नाम के तीसरे फ्रंट ने एक बार फिर अपने अस्तित्व का अहसास ज़ोरदार ढंग से कराया है.पीपल्स पार्टी ऑफ़ पंजाब और वाम पंथी दलों पर आधारित सांझे मोर्चे ने शनिवार ३१ दिसंबर को अमृतसर के जलिया वाले बाग़ में अपनी पार्टी की 41 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जरी कर दी. इस घोषणा से पहले उन्होंने शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धाजंली दी और अमर ज्योति पर देश की सुरक्षा के लिए शपथ ग्रहण की और जनता की कचहरी में पंजाब में अपनी सरकार बनाने का दावा किया.
      पंजाब में चुनाव को ले कर गरमा रही राजनीति में अपने अलग अंदाज़ के साथ पंजाब में बने तीसरे फ्रंट अर्थात सांझे मोर्चे ले प्रमुख मनप्रीत सिंह बादल ने आज अमृतसर के जलिया वाले बाग़ में अपनी पार्टी के 41 सीटों की सूची घोषणा कर दी है, जिस में 29 सदस्य पीपल्स पार्टी ऑफ़ पंजाब के 5 सदस्य सी. पी. आई. और 5 सदस्य सी.पी.आई.एम.और 2 सदस्य शिरोमणि अकाली दल लोंगोवाल के है, 41 सीटों की सूची घोषणा करने से पहले मनप्रीत बादल अपने  पार्टी उम्मीदवारों के साथ जलिया वाले बाग़ में शहीदी स्मारक और अमर ज्योति पर शहीदों को श्रद्धाजंली देकर देश की सुरक्षा के लिए शपथ ग्रहण करवाई, इस के सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर माथा टेक गुरु घर का आशीर्वाद लिया. इस मौके पर पार्टी प्रधान मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि आज उन के लिए ख़ुशी की बात है कि आज उन्होंने गुरु नगरी से इसकी शुरूयात की है और एक शपथ ली है कि वह देश की भलाई के लिए काम करेंगे और साथ ही एक कसम ली है, कि वह देश के लिए वफ़ादारी करेंगे और ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी राजनितिक पार्टी ने शहीदों की धरती से यह ऐलान कर सांझा मोर्चा ने देश में एक नई प्रथा शुरू की है और वह इस में कामयाब होंगे, उन्होंने कहा, कि जो विधान सभा चुनाव में धांधली हो रही है, वह इस के लिए इस की शिकायत इलेक्शन कमिशन को करेंगे, आज प्रदेश में हर जगह पर पैसे पकडे जा रहे है, इस के लिए वह इलेक्शन कमिशन की तारीफ़ करते है, जिस के कारण पंजाब में साफ़ सुथरे इलेक्शन होंगे
      वहीँ सांझा मोर्चा के प्रधान मनप्रीत सिंह बादल ने आपनी पार्टी की दूसरी सूची बारे कहा, कि आपनी पार्टी की दूसरी सूची चंडीगढ़ में 3 जनवरी  को जारी करेंगे और 2 जनवरी को वह आपना चुनाव निशान घोषित करेंगे, उन्होंने कहा, कि प्रताप सिंह कैरो के बाद आज तक कोई इमानदार लीडर नहीं मिल सका और आज कोई प्रताप सिंह कैरों का लीडर मिल सके, तो पंजाब तरक्की कर सकेगा, पिछले 65 साल से पंजाब बदहाली की ज़िन्दगी जीवित रह रहा है और वह इस के खिलाफ है, उन्होंने यह संकेत दिया, कि अगर कोई पार्टी उन के साथ आपना गठ-जोड़ करना चाहते है उन को उन की पार्टी के मेनिफेस्टो को मानना होगा, तब वह इस पर विचार करेंगे, नहीं तो वह प्रदेश के गवर्नर से यह आग्रह करेंगे, कि पंजाब में दुबारा चुनाव करवाए जाए
    वहीं इस मौके पर इस लिस्ट में मुख्य नाम वह है, जो कि इस विधान सभा चुनाव में कांटे की टक्कर दे सकते है, जिस में की हल्का लंबी से गुरदास सिंह बादल, गीदड़बाहा से मनप्रीत सिंह बादल , खन्ना से गुरप्रीत सिंह भट्टी , भटिंडा से सुखदीप सिंह भिंडर, मोगा से रविंदर सिंह, कपूरथला से रघुबीर सिंह, संगरूर से बलदेव सिंह मान (अकाली दल लोंगोवाल प्रत्याशी) यह नाम प्रमुख है, वहीँ आज इस मौके पर हास्य कलाकार भगवंत मान भी उन के साथ मौजूद थे, वहीँ पत्रकारों से बात करते हुए भगवंत मान का कहना है, कि उन्होंने आपनी पार्टी की शरुआत खटकडकलां से की थी और आज वह आपनी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची शहीदी स्मारक जालिया वाका बाग़ से कर रहे है और यहाँ से सूची जारी करने का मकसद आपने शहीदों के उन सपनो को साकार करना है, जिन को वह पूरा नहीं कर सके, वह सपनो को पूरा करना चाहते है और आज कसम खाई है, कि वह इन गुरु पीरों की धरती को बचायेंगे और पंजाब पिछले काफी समय से मुश्किल में है, क्यों कि पंजाब में आज लोग आत्म हत्या कर रहे है और पंजाब को इस से बचाने की जरुरत है, जिस के लिए पिछले 10 महीने से आपनी कलाकारी छोड़ चुके है और पंजाब आज रो रहा है और आज उस हंसी की जरुरत पंजाब को नहीं है, पंजाब को बचाने की जरुरत है, जिस के लिए वह पंजाब में एक सिपाही के तौर पर काम कर रहे है और आज पंजाब को इन दो पार्टियों से बचाने की जरुरत है, पंजाब को मकड़ी के जाल से बचाने की जरुरत है और वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे. इस बारे में वह अभी बता नहीं सकते और पार्टी उन को जहाँ से भी टिकट देगी, वह वहां  से चुनाव लड़ेंगे
     फिलहाल अब इंतज़ार है, कांग्रेस और बी, जे, पी के प्रत्याशियों का, कि वह कब आपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में लाते है और फिर इस चुनावी दंगल में कौन जीत हासिल करेगा और कौन होगा 2012 के चुनाव का बादशाह

Thursday, December 15, 2011

अब बहुत से और लोग भी जान पायेंगे सिख इतिहास

कैबनेट मंत्री गाबड़िया ने की  पांच सरोवर यात्रा योजना की शुरूयात 
गजिंदर सिंह किंग//अमृतसर//14 दिसम्बर//
पंजाब हैरीटेज टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड द्वारा शुरू की गई पांच सरोवर यात्रा के तहत देश-विदेश से आए श्रद्धालु सच्च्खंड श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन के साथ-साथ इन पांच सरोवर के इतिहास, सिख धर्म और विरसे पर जानकारी देने के लिए नए कदम उठाए गए है, जिनका उदघाटन पंजाब के जेल, सैर सपाटा, सभ्याचार मामले, और छपाई-लिखित समाग्री मंत्री सरदार हीरा सिंह गाबड़ीया ने अपने शुभ कर कमलो द्वारा किया और पांच सरोवरों की यात्रा की.
        अमृतसर सिखों का एक तीर्थ स्थान है और यहा पर हर धर्म, हर जाति के लोग सच्च्खंड श्री हरि मंदिर साहिब और इस पवित्र शहर के दर्शन करने के लिए देश-विदेश से आते है, इस शहर में एक दर्जन से ज्यादा गुरूद्वारे है, इन गुरुद्वारों में से पांच सरोवर और गुरुद्वारे ख़ास महत्व रखते है, यात्रा विभाग पंजाब द्वारा पांच सरोवार यात्रा के तहत देश-विदेश से आए श्रद्धालु सच्च्खंड श्री हरि मंदिर साहिब के दर्शन के साथ-साथ इस पवित्र यात्रा के द्वारा देश-विदेश के श्रद्धालुओ को इन पांच सरोवर के इतिहास की जानकारी और सिख धर्म और विरसे पर जानकारी देने के लिए एक नया कदम उठाया है, यह पवित्र यात्रा श्री गुरुद्वारा संतोखसर साहिब जी के सरोवर से शुरू हो कर गुरुद्वारा सारागडी साहिब जी और जलिया वाला बाग़ से होती हुई श्री गुरुद्वारा बिबेकसर जी सरोवर, श्री गुरुद्वारा राम सर सरोवर, श्री गुरुद्वारा माता कोलसर साहिब जी सरोवर के दर्शन कर यह यात्रा सच्च्खंड श्री हरि मंदिर साहिब जी के लंगर घर और रामगाड़ीया बुगे से होती हुई सच्च्खंड श्री हरि मंदिर साहिब जी के अमृत सरोवर तक सम्पन होगी,  आज इसका उदघाट्न टाउन हाल से पंजाब के जेल, सैर सपाटा, सभ्याचार मामले, और छपाई-लिखित समाग्री मंत्री सरदार हीरा सिंह गाबड़ीया ने अपने शुभ कमलो द्वारा कर पांच सरोवार यात्रा की शुरुआत श्री गुरुद्वारा संतोखसर साहिब जी के सरोवर से शुरू कर श्री गुरुद्वारा संतोखसर साहिब में नमस्तक होकर माथा टेक गुरु घर का आशीर्वाद लिया और यहा से यात्रा शुरू कर सच्च्खंड श्री हरि मंदिर साहिब जी के अमृत सरोवर तक कर सच्च्खंड श्री हरि मंदिर साहिब जी की परिक्रमा कर गुरु घर में नमस्तक होकर माथा टेक गुरु घर का आशीर्वाद लेकर सम्पन की, इस दौरान उन्होंने पांच सरोवर यात्रा बारे जानकारी देते हुए बताया, कि पंजाब की धरती बहुत महान है, क्योंकि पंजाब की धरती ने तीन इतिहास लिखे है, पहला गुरु इतिहास दूसरा सिख इतिहास और तीसरा देश की आजादी का इतिहास है, उन्होंने कहा, कि देश-विदेश से लोग सच्च्खंड श्री हरिमंदिर साहिब जी के दर्शन कर चले जाते थे, लेकिन इस पांच सरोवर बारे उन्हें मालूम नहीं था, जिस कारण यह पांच सरोवर यात्रा पंजाब हैरीटेज टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड ने शुरू की है, जिसे पांच सरोवर के इतिहास, सिख धर्म और विरसे बारे उन्हें जानकारी मिलेगी और सिख इतिहास के साथ जुड़ेगे.

Monday, December 05, 2011

इस बार व्यापार मेले में आये 10 देशों के 320 एक्सीबीटर

पायटेक्स-2011 व्यापार मेले में 300 करोड़ के व्यापार होने की उम्मीद  अमृतसर//4 दसम्बर//गजिंदर सिंह किंग 
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गुरु नगरी अमृतसर में  पायटेक्स-2011   का व्यापार मेला चल रहा है, वहीँ  इस पायटेक्स को हर वर्ष कराया जाता है, इस बार पायटेक्स में पिछले वर्ष की सफलता को देखते हुए उद्योगपतियों का उत्साह इतना बढ़ गया, कि पिछले वर्ष से इस बार 70 फीसदी अधिक स्टाल लगे हैं
        अमृतसर इस समय ट्रेड के लिए एक हब बनता जा रहा है, पी एच डी चैंबर आफ कामर्स और पंजाब सरकार के सहयोग से अमृतसर को हब बनाने के लिए 2008 में शुरू किए गए पायटेक्स (पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो) का चौथा संस्करण  शुरू हुआ और इस साल पिछले साल की तुलना में ज्यादा व्यापार होने की उम्मीद है और इस बार व्यापार मेले में 300 करोड़ के व्यापार होने की उम्मीद है और जिस में 10 देशों के 320 एक्सीबीटर यहाँ पर आए है, जिन्हूने आपने स्टाल यहाँ पर लगाए है, पहले केवल पकिस्तान इस में हिस्सा लेता था, अब और कई देश इस का हिस्सा बन रहे है और अब वह उम्मीद कर सकते है, कि आने वाले समय में कई बड़ी कम्पनीयां इस का हिस्सा बनेंगी  और यहाँ पर व्यापार बढेगा, वहीं पाकिस्तान से यहां पर स्टाल लगाने पहुंची शाजिया फहाद का कहना है, कि वह पहले भी अमृतसर और भारत के अलग-अलग शहरों में स्टाल लगा चुकी हैं, लेकिन पायटेक्स में पहली बार आई हैं, उन्होंने कहा, कि भारत में काटन फैबरिक काफी अच्छा होता है, लेकिन पाकिस्तान का काटन फैबरिक भारतीय फैबरिक से काफी अच्छा और साफ्ट होता है, इसके अलावा इस पर हैंडवर्क भी काफी किया जाता है, जिसकी भारत में काफी डिमांड है, उन्होंने कहा, कि उन्हें काफी उम्मीद है, कि पायटेक्स में उन्हें अच्छा कारोबार मिलेगा और दोनों मुल्कों में लगने वाले ट्रेड फेयर से दोनों देशों में बनी दुश्मनी और नफरत की बर्फ जरूर पिघलेगी, उन्होंने कहा, कि जिस तरह वह आज भारत में आए है, उस तरह भारत के व्यापारी भी वहां आए, दरअसल दोनों देशों के लोग एक-दूसरे से प्यार करते है और यह मेला भाई-चारे का एक प्रतिक है 
         वहीं इस ट्रेड फेयर में पहुंचे ग्राहक गीताजंली और परमजीत सिंह का भी कहना है, कि यहां पर लगे कपड़े और अन्य स्टालों पर लगे उत्पाद काफी अच्छे हैं और उन्हें बहुत खुशी है, कि अमृतसर में इस तरह के ट्रेड फेयर आयोजित हो रहे हैं, क्योंकि इससे न सिर्फ कारोबारियों का व्यापार बढ़ेगा, बल्कि अमृतसर को भी इससे काफी फायदा होगा, साथ ही भारत के व्यापारीओ की भी यह मांग है, कि इस तरह के मेले को बढ़ाना जाना चाहिए, जिस से की व्यापार को बढ़ावा मिलेगा साथ ही और कई देशों को भी यहाँ बुलाना चाहिए, ताकि व्यापार को और बढावा मिले और अमृतसर के व्यापार को एक नई पहचान मिले 
         वहीँ इस मौके पर पी एच डी के चेम्बर आफ कॉमर्स रेगिओनल डारेक्टर ने आयोजको का कहना है, कि इस साल उन को पिछले साल की तुलना में ज्यादा व्यापार होने की उम्मीद है और इस बार व्यापार मेले में उन को इस साल 300 करोड़ के व्यापार होने की उम्मीद है और जिस में 10 देशों के 320 एक्सीबीटर यहाँ पर आए है, जिन्हूने आपने स्टाल यहाँ पर लगाए है, पहले केवल पकिस्तान इस में हिस्सा लेता था, अब और कई देश इस का हिस्सा बन रहे है और अब वह उम्मीद कर सकते है, कि आने वाले समय में कई बड़ी कम्पनीयां इस का हिस्सा बनेंगी  और यहाँ पर व्यापार बढेगा, उन्होंने बताया, कि  अमृतसर में व्यापार पिछले काफी समय में गिर गया था, लेकिन इस मेले के आयोजन से व्यापार के कई रास्ते खुल रहे है और यह गुरु नगरी एक व्यापारिक नगरी बन रही है और साथ ही यहाँ पर जो अमृतसर की मशहूर शाल है, उस के बारे में लोगों को पता लग रहा है.  
         फिलहाल चार दिन चलने वाले इस मेले की शुरुआत हो गयी, वहीँ इस एक छत के नीचे यहाँ पर हर कोई देश और दुनिया की चीज़ें आम जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, अब देखना यह होगा, कि यहाँ पर व्यापार पिछले साल के मुकाबले कितना ज्यादा होता है

Friday, December 02, 2011

वह आत्म-हत्या नहीं हत्या थी


अमृतसर पुलिस ने  सुलझाया जुर्म का एक और मामला 
     अमृतसर से गजिंदर सिंह किंग की ख़ास रिपोर्ट
अमृतसर में  बेस्ट वेस्टर्न होटल में काम कर रही एक युवती की मौत के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है, जहाँ एक गाँव के एक लड़के ने ही उस की हत्या कर दी थी और उस का शव को पंखे से लटका दिया और हत्या को आत्म-हत्या का नाम दे दिया गया था  
         दलजीत कौर अमृतसर के प्रसिद्ध होटल बेस्ट वेस्टर्न में काम करती थी और 16 नवम्बर को होटल के गेस्ट हाउस से उस की पंखे से लाश लटकती हुई मिली थी, पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच के दौरान शुरुआती जांच में यह मामला आत्म-हत्या का लग रहा था, क्यों कि लडकी की लाश पंखे से लटकी हुई थी, लेकिन घर वालों ने जब पुलिस में शिकायत की, कि उन की बेटी का कत्ल हुआ है, उस के बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और एक विशेष टीम बना कर पहले इस केस को आत्म-हत्या के केस को बदल कर हत्या के केस की जांच शुरू कर दी, वहीँ इस  घटना के 15  दिन के बाद आज इस पूरे मामले में पूरा खुलासा किया, कि दलजीत कौर के आपने ही गाँव के एक लड़के कुलबीर सिंह के साथ शारीरीक सम्बन्ध थे और कुलबीर शादी-शुदा था और उस के घर दो बच्चे भी थे, लडकी दलजीत कौर के साथ सम्बन्ध होने के कारण यह दलजीत कौर को रास्ते से हटाना चाहता था, जिस के चलते उस ने दलजीत की गला दबा कर उस की हत्या कर दी और उस के शव को पंखे से लटका दिया, ताकि हर कोई इस मामले को आत्म-हत्या समझे, वहीँ लडके कुलबीर सिंह ने लडकी का मोबाइल फ़ोन भी नदी में फैंक दिया, ताकि किसी को शक न हो वहीँ पुलिस ने आरोपी कुलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, पंजाब पुलिस अमृतसर के कमिश्र्नर आर, के मित्तल ने इस हत्या का खुलासा प्रेस वार्ता दौरान जानकारी देते हुए किया, उन्होंने बताया कि आरोपी कुलबीर सिंह के ऊपर हत्या का केस दर्ज के आगे की कारवाई शुरू कर दी है   
        फिलहाल एक बार फिर अवैध संबंधों के चलते एक लडकी की जान जाने का मामला सामने आया है, जहा प्यार में एक अंधी लडकी को उस के आशिक ने ही मौत की नींद सुला दिया

शीत लहर बढ़ते ही सीमा पर आई तस्करी में तेज़ी

बी.एस.ऍफ़. ने पकड़ी पांच पैकेट हेरोइन   
9 लाख 80,000 की जाली करंसी भी काबू
      अमृतसर से गजिंदर सिंह किंग

पाकिस्तान से आए तस्करी एक बड़ी खेप को बी,एस,ऍफ़ के अधिकारीयों ने पकड़ने में सफलता हासिल की है, बी,एस,ऍफ़ के अधिकारीयों ने नश्हरा ढला पोस्ट से पांच पैकेट हेरोइन  और 9 लाख 80000 की जाली करंसी बरामद की है
     पांच पैकेट हेरोइन नशे का सामना और देश को आर्थिक तौर पर कमज़ोर करने वाली 9 लाख 80000 जाली करंसी यह सब पकिस्तान से आई है, जैसे ही सर्दियों के दिनों में मौसम ने करवट बदली, वैसे ही तस्कर आपने तस्करी करने के धंधे में तेज हो गए, क्यों कि जैसे ही  सर्दियों के दिनों में सीमा पर धुध आ जाती है वैसे ही तस्कर इस धुंध का फायदा लेने की कोशिश में आपने तस्करी करने के धंधा तेज कर देते है, वही इस घटना की जानकारी देते हुए बी,एस,ऍफ़ के पंजाब फ्रटियार के डी,आई,जी  राकेश गुप्ता ने बताया, कि आज सुबह चार बजे के करीब पकिस्तान की तरफ से एक तस्कर ने भारतीय सीमा पर 5 पैकेट हेरोइन  और 9 लाख 80000 की जाली करंसी भारतीय सीमा की ओर फेका है, भारतीय जवान वहां पर गश्त कर रहे थे तभी अचानक उन को सीमा पर कुछ गिरने की आवाज़ सुनाई दी, तभी बी,एस,ऍफ़ के जवान हरकत में आ कर उन्होंने पकिस्तान से आए तस्कर पर गोलिया चलानी शुरू कर दी, जिस में एक पाकिस्तानी तस्कर पकिस्तान की ओर भागने में कामयाब हो गया और यह नशे का सामन और जाली करंसी भारतीय सीमा में फैंक कर चला गया, उन्होंने बताया, कि पकिस्तान के तस्कर अक्सर मोबाइल फ़ोन के जरिए इस तस्करी के धंधे को अंजाम देते है और पकिस्तान की सिम भारत के तस्करों के पास है और वह इस सिम का इस्तेमाल तस्करी के लिए करते है, साथ ही पकिस्तान और भारत के खेत एक जैसे है, जिस के चलते यह तस्कर अक्सर इन बातों का फायदा ले कर तस्करी करते है, उन्होंने बताया, कि तस्करी को देखते हुए धुंध के कारण सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी और जवानों को सतर्क कर दिया गया था, कि इस तरह की कोई घटना न हो सके, जिस के कारण आज यह कामयाबी उन को मिली है.
      फिलहाल जैसे-जैसे धुंध और सर्दी का प्रकोप बढ़ता जाएगा, वैसे-वैस ही तस्कर आपनी तस्करी की वारदातों को और तेज करेंगे, अब देखना यह होगा, कि बी,एस,ऍफ़ के जवान इन तस्करों पर कितना हावी पड़ेगे 

Friday, November 18, 2011

चंडीगढ़ में सरकार के खिलाफ धरना

चंडीगढ़//18 नवम्बर//मनु धालीवाल और नरिंदर सिंह
अनुसूचित जातीं और पछडी श्रेणिया कर्मचारी वेलफेअर फेडरेशन (पंजाब राज बिजली बोर्ड) अब पी.एस.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल की तरफ से चंडीगढ़ के सेक्टर 25 रेली मैदान में इस वर्ग के कर्मचारीयो/अधिकारीयो की मांगो को पंजाब सरकार की तरफ से लगातार नजर अंदाज़  करने के विरोध में एक विशाल धरना दिया गिया. इस धरने में पुरे पंजाब से इस वर्ग से सबंधित कर्मचारीयो /अधिकारीयो ने भारी संख्या में बढ़ चढ़ कर हाजरी लगवाई.धरने में पंजाब सरकार को रेखे शब्दों में चेतावनी भी दी गयी कि अगर इस वर्ग की लम्बे समय से लटक रही समस्यायों को तुरंत बिना किसी देरी के हल न किया गिया तो यह संघर्ष पुरे पंजाब में फ़ैल जाएगा जिसकी सारी जिमेवारी पंजाब सरकार की होगी. गौर तलब है कि फेडरेशन ने लगातार कई वर मुख्य मंत्री पंजाब को निजी तोर पर और लिखती रूप में निवेदन किया कि उनकी मांगें पूरी कि जायें परन्तु इतना अरसा बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई हल नही निकला. फेडरेशन को मुलाकात के लिए मिलने का समय  तक भी नहीं दिया गया. इस सन्गठन कि मुख्य मांगे हैं: 85वां सविधनिक संशोधन वास्तविक रूप में तुरंत लागु किया जाए. ग्रुप बी की 20 प्रतिशत रिजर्वेशन चालू की जाए. अनुसूचित जाती वर्ग की आबादी के आधार पर रिजर्वेशन की जाए. पछडी श्रेणियों को प्रमोशन में रिजर्वेशन लागु की जाए और वर्कचार्ज कर्मचारियों को पक्का किया जाए. इस धरने को फेडरेशन के प्रदेश प्रधान अवतार सिंह कंठ और प्रदेशक  महासचिव हरबंस सिंह गुरु की तरफ से पंजाब सरकार को अपील की गई की जल्द से जल्द इस वर्ग की लटकती मांगो को पूरा करे नही तो इस वर्ग के कर्मचारी / अधिकारी आने वाले समें में पंजाब सरकार का डट क्र विरोध करेंगे और भ्रात्री जथेबन्दियो के साथ मिल कर इस संघर्ष को और तेज करेंगे. धरने में और भी नेताओं ने भाषण दिए. बाद में पंजाब मुख्य मंत्री के ओ .एस.डी . सुखजीत पाल सिंह आए और उन्हों ने मांग पत्र मुख्य मंत्री के नाम से लिया और आश्वाशन दिया की एक दो दिन में आपकी मुखिया मंत्री से भेंट करवाएँगे. 
                                                                                                                                                                                                    

Sunday, November 06, 2011

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब बचाओ यात्रा पहुंची अमृतसर

पंजाब में गहराने लगा चुनावी रंग:जीत की दावेदारियां शुरू 
  अमृतसर//6 नवम्बर//गजिंदर सिंह किंग  
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह आज आपनी पंजाब बचाओ यात्रा के तहत अमृतसर पहुंचे, वहीँ यहाँ उन्होंने एक विशाल रैली को संबोधित किया और साथ ही प्रदेश की सरकार पर धावा बोल कर आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत की दावेदारी पेश की
       पंजाब आज-कल चुनावी रंग से रंगा हुआ है और वहीँ आज पंजाब बचाओ यात्रा के तहत आज कांग्रेस की यात्रा अमृतसर पहुँची, वहीँ जहाँ कैप्टन अमरिंदर सिंह का भव्य स्वागत किया गया,वहीँ एक विशाल रैली को संबोधित भी किया, जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, कि आज पंजाब में व्यापार खत्म हो रहा है जिस कारण पंजाब के आर्थिक  हालात खराब हो रहे है और यहाँ पर इंडस्ट्री खत्म हो चुकी है और मौजूदा सरकार ने पांच साल पंजाब को लूटा है,  साथ ही उन्होंने कहा, कि बादल परिवार गुंडों का परिवार है और यह बाप बेटा चोर है और चोर को चोर ही कहा जाता है  अगर मै कोई अपशब्द कहता हूँ तो बादल परिवार को इस लिए बुरा लगता है, कि वह चोर है, जिन्होंने पंजाब को लूटा है और जब हमारी कांग्रेस सरकार आयेगी, तो वह चुन-चुन कर पूरा हिसाब लेंगे, उन्होंने आपनी पंजाब बचाओ यात्रा बारे जानकारी देते हुए बताया, कि यह यात्रा पंजाब के बारे पंजाब के लोगों को जागृति  करने के लिए है और वह जिस कारण वह यह यात्रा कर रहे है 

इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आपनी पंजाब बचाओ यात्रा बारे पत्रकारों से बात-चीत करते हुए बताया, कि पंजाब बचाओ यात्रा पंजाब से अकाली दल को निकालने की यात्रा है और महंगाई और पेट्रोल तेल की बढ़ी कीमतों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, कि आज जो महंगाई बढ़ी है इस के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है और पेट्रोल की बढ़ी कीमते यह एक इंटर-नेशनल समस्या है, जिस कारण पेट्रोल की कीमते बढ़ी है और लीबिया में जो पेट्रोल की सप्लाई कम होने के कारण कीमतें बढ़ी है और जब पेट्रोल की सप्लाई ठीक हो गई तब हालात ठीक हो जायेंगे, उन्होंने जालंधर में जो कांग्रेस की रैली फ्लॉप हुई है उस के बारे उन्होंने कहा, कि उन्होंने जो वहां पर नोटिस दिया है इस से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और कहीं भी जरुरत होगी तो वह ऐसा करेंगे

Thursday, November 03, 2011

अमृतसर में विकास का एक और नया अध्याय

उप-मुख्यमंत्री ने किया एलीवेटिड रोड-2 का उदघाटन  
 अमृतसर//3 नवम्बर//गजिंदर सिंह किंग 
अमृतसर में 229 करोड की लागत से तैयार किया गया एलीवेटिड रोड -2  का उदघाटन पंजाब के उप-मुख्य मंत्री सरदार सुखबीर सिंह बादल ने किया, साथ ही उन्होंने विपक्ष की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कि कांग्रेस के पास न कोई मुद्दा है, न ही कोई मिशन और न ही कोई एजेंडा है और पंजाब में कांग्रेस विकास के कामों को बंद करवाना चाहती है 
          अमृतसर में 229 करोड की लागत से तैयार किया गया एलीवेटिड रोड -2 जोकि सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन करने वाले श्रद्धालू को  ट्राफिक की समस्या से मुक्ति दिलाए गा और श्रद्धालू सीधे इस रोड से आपनी गाडी को लेकर  सारा गाढ़ी पार्किंग में रख कर गुरु घर के दर्शन कर सके.
आज पंजाब के उप-मुख्य मंत्री सरदार सुखबीर सिंह बादल ने अमृतसर में 229 करोड की लागत से तैयार किया गया एलीवेटिड रोड -2 का उदघाटन आपने कर-कमलो द्वारा किया और इस रोड का दौरा भी किया, वहीँ इस मौके पर प्रेस वार्ता दौरान करते हुए उन्होंने इस  एलीवेटिड रोड -2  बारे जानकारी देते हुए बताया, कि आज पंजाब में अकाली दल की सरकार ने विकास किया है और कांग्रेस इस विकास के कार्यों को बंद करवाना चाहती है, चाहे वह कब्बडी का विश्व कप हो या भटिंडा रिफायनरी का काम हो या फिर पंजाब में बने पॉवर प्लांट का काम हो, पंजाब की आमदन के बारे उन्होंने ने कहा, कि कैप्टन की सरकार के समय पंजाब  की पांच साल की  आमदन 34000 करोड थी, जो कि अकाली दल की सरकार ने 76000   करोड रूपए किया है और कांग्रेस की सरकार ने सरकारी खजाने को लूटा है, वहीँ कैप्टन सिर्फ गालियाँ निकाल सकते है और उस के बिना उन को कोई काम नहीं है और जो वह उप शब्द का इस्तेमाल कर रहे है, वह गलत है, उन्होंने पंजाब के फंड बारे उन्होंने कहा, कि कांग्रेस जो अकाली दल की सरकार पर फंड न होने के आरोप लगा रहे है वह बिलकुल गलत है, क्यों कि जो आज पंजाब में विकास हुआ है वह पैसों के बल पर हुआ है और आने वाले पंजाब में उन की पार्टी बे-मिशाल विकास करेगी, उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कि कांग्रेस के पास न कोई मुद्दा है, न ही कोई मिशन और न ही कोई एजेंडा है, पंजाब के विकास के कामो में केंद्र सरकार का रोल बहुत कम है

अमृतसर जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितयों में हुई मौत

पिछले तीन साल से बंद था इस जेल में 
अमृतसर//2 नवम्बर//गजिंदर सिंह किंग
अमृतसर जेल एक बार फिर उस समय  सुर्ख़ियों में आ गई है, जब आज जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गयी, दरअसल यह कैदी जेल में पिछले तीन साल से बंद था, परिवार वाले जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है, वही जेल प्रशासन इस मौत को मरीज़ की बीमारी को बता रहा है.
राजन नामक कैदी की जेल में संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो जाने के कारण उस की पत्नी महक आज सड़कों पर आपने पति की मौत पर  रो रही है, दरअसल राजन अमृतसर की जेल में एन,डी,पी,एस एक्ट के तहत दस साल की सजा काट रहा था और वह पिछले तीन साल से जेल में बंद था, मृतक राजन के परिवार वालों का कहना है, कि पिछले कुछ दिनों से राजन की तबियत खराब थी और वह हर रोज उस को जेल में मिलने के लिए जाते थे. तबियत खराब होने की वजह से ही उन्होंने जेल प्रशासन को कई बार यह दरखास्त दी थी, कि राजन को जेल से हस्पताल में भर्ती करवाया जाए, लेकिन उन की कोई भी बात नहीं सूनी गयी, जिस के चलते आज राजन की तबियत ज्यादा खराब हो गई और उस की मौत हो गयी, वहीँ राजन की पत्नी महक इस मौत के लिए जेल प्रशासन को जिम्मेदार बता रही है और  उन का कहना है, कि अगर सही समय पर उस का इलाज़ हो जाता तो शायद उन का पति आज जिंदा होता, वहीँ राजन के भाई का भी कहना है, कि उस की तबियत खराब थी और उस का सही समय पर इलाज़ नहीं हो सका, जिस के चलते उस की मौत हुई है.
वहीँ दुसरे और अमृतसर जेल प्रशासन के सुपरिडेट तेजिंदर सिंह मोड़  इस पूरे मामले में आपने ऊपर लगे आरोपों को नकार रहा है, उनका कहना है, कि यह कैदी उन की जेल में बंद था और आज उस की तबियत खराब हो जाने के कारण उस को हस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहाँ  उस की मौत हो गयी, वहीँ अब  इस मामले की जांच  की जा रही है, कि इस की मौत का क्या कारण है और इस का पोस्ट  मार्टम  करवाया जा  रहा है, साथ ही अधिकारीयों का कहना है, कि जो उस के घर वाले काफी दिनों से बीमार होने के आरोप लगा रहे है वह बे-बुनियाद है

Wednesday, November 02, 2011

देश की अर्थ व्यवस्था को कमजोर करने की एक और साजिश बेनकाब

पकिस्तान की मालगाड़ी से पकड़ी दो लाख की जाली करंसी 
 अमृतसर//2 नवम्बर//गजिंदर सिंह किंग  
भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली माल-गाडी को एक बार फिर तस्करों ने आपना निशाना बनाया है, पकिस्तान से आई माल-गाडी से आज कस्टम विभाग ने दो लाख की जाली करंसी बरामद की है, यह करंसी माल-गाडी के निचले हिस्से में चुम्बक के साथ चिपका कर रखी गयी थी
          देश की अर्थ व्यवस्थता को कमज़ोर करने की पकिस्तान की साजिश एक बार फिर सामने आई है. गौरतलब है की अभी हाल ही में सीमा पर भारी संख्या में जाली करंसी पकड़ी गई थी.
अब यह करंसी एक ट्रेन के रास्ते भारत आई है, पकिस्तान और भारत के बीच चलने वाली माल-गाडी जब आज भारत पहुँची, तब इस की रेमजिंग करते वक़्त कस्टम के अधिकारीयों को शक हुआ कि माल-गाडी के निचले हिस्से से कोई चीज़ रखी हुई है, जब तलाशी की गई, तो माल-गाडी के निचले हिस्से में चुम्बक के साथ चिपका कर दो लाख की जाली करंसी बरामद हुई, इस दौरान कस्टम विभाग के सहायक कमिश्रनर अटारी के वी.के. खोसला का कहना है कि आज जब 68 डाउन पकिस्तान से भारत आयी तब यह बरामदगी हुई. 
उन्होंने बताया कि उन को पिछले कुछ दिनों से उन को कुछ शक पद रहा था, कि उन को ट्रेन के  निचले हिस्से से कुछ संदिग्ध सामान मिल रहा था , जिस के चलते यहाँ पर सख्ती रखी गयी थी और जिस के तहत आज यह कामयाबी मिली है, उन्होंने बताया, कि जब यह रेमजिंग कर रहे थे, तब उन का एक अधिकारी घायल हो गया था और उन्होंने रेल के अधिकारीयों को उन्होंने एक विशेष रेल पिट बनाने के लिए कहा है, जिस से कि इस तरह आसानी से ट्रेन की रेमजिंग की जायेगी,  इस पूरे मामले में कस्टम विभाग ने ममला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
       फिलहाल अब देखना होगा, कि क्या हमारे अधिकारी उस व्यक्ति को पकड़ने में कामयाब हो पाते है, जो इस जाली करंसी के खेप को यहाँ से लेने के लिए आया था

Thursday, October 27, 2011

दाल रोटी घर दी दिवाली अम्बरसर दी

श्री हरिमंदिर साहिब से किंग की ख़ास कैमरा रिपोर्ट 
अमृतसर//27 अक्टूबर//गजिंदर सिंह किंग 
कहते है, दाल रोटी कर दी दिवाली अमृतसर दी, जी हाँ यह कथन तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन इस को सच करता है अमृतसर का सच्चखंड श्री हरि मंदिर साहिब, जहाँ दीवाली के दिन दीप माला और आतिशबाज़ी का एक अदभुत नज़ारा देखने को मिलता है, और इस दीवाली के दिन श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिख जगत के कौम के नाम सन्देश देते है, वहीँ आतिशबाजी का नज़ारा यहा देखने लायक मिलता है.
दीवाली के दिन सच्चखंड श्री हरि मंदिर साहिब में दीप माला और अदभुत नज़ारे वाली आतिशबाज़ी की जाती है, जिसको देखने के लिए देश-विदेशो से श्रद्धालू देखने के लिए आते है, दीवाली का दिन सिख जगत में  बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्यों कि आज के दिन सिखों  के छठे गुरु श्री गुरु हर गोबिंद साहिब जी ने ग्वालियर के किले से 52 राजाओं को छुड़ा कर अमृतसर लेकर आए थे, इस खुशी में सिख संगतों ने आपने-आपने घरो में देसी घी के दीए जलाए थे, उस दिन से लेकर आज तक दीवाली के दिन को  बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाया जाता है और दीवाली के दिन सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में दीप माला और अदभुत नज़ारे वाली आतिशबाज़ी चलाई जाती है, जो कि देखने लायक होती है. 
यहाँ पर लाखों की संख्या में  श्रद्धालू आते है और सच्चखंड श्री हरि मंदिर साहिब के सरोवर के चारो तरफ दिए और मोमबतिया जलाते है और यहा पर दीपमाला और आतिशबाज़ी का नजारा देखते है, वही  इस मौके पर  बंदी छोड़ दिवस पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने सिख जगत के कौम के नाम सन्देश देते है, इस बार भी उन्होंने आपने सन्देश दिया, कि आज सिख कौम को नशे जैसी बुराई  से दूर रहना चाहिय और आज सिख कौम को सिखी से हो रही बे-अदबी से बचना चाहिय, वहीँ उन्होंने समूची सिख कौम को इस दिवस की बधाई देते दी और उन्होंने सिख कौम को सामजिक बुराइयों को दूर करने का सन्देश दिया.
दीवाली के दिन सच्चखंड श्री हरि मंदिर साहिब में दीप माला और अदभुत नज़ारे वाली आतिशबाज़ी देखने के लिए पंजाब से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालू यहाँ पर आते है, इस मौके पर उन लोगो का कहना है, कि  वह यहाँ मुख्य रूप से दिवाली देखने आये है और वह रात यहाँ पर ही रहेंगे, वहीँ जहाँ आज यहाँ पर आतिश बाज़ी का अदभुत नज़ारा देखने को मिला है और यहा ऐसा लग रहा है कि जैसे आसमान में तारे टीम टीमा रहे है, उन्होंने कहा, कि यहा पर बहुत अच्छा लग रहा है, जिस तरह से यहा सजावट हुई है और मन को बहुत ख़ुशी महसूस हो रही है,  वहीँ आकाश में इन पटाकों की गड-गडाहत से आसमान में एक अजीब सी चमक थी, साथ ही इस मौके पर लोग इस आतिशबाज़ी को देखने के लिए आए, वहीँ यहाँ पर लोगों ने आज पवित्र सरोवर के आस पास लोगों ने दीप माला की और यहाँ गुरु घर में माथा टेक नमस्तक हो कर खुशियाँ प्राप्त की.
चाहे जो भी हो इस धरती का यह स्वर्ग दिवाली में एक अनोखा रूप धारण किए हुए है और इस की खूबसूरती पूरे दुनिया में मशहूर है, इसी लिए कहते है,  दाल रोटी कर दी दिवाली अमृतसर दी

Sunday, October 23, 2011

अमृतसर में पटाखे की दूकान में लगी भयानक आग

रिहायशी इलाके में १० दिन पहले भी सील की गयी थी दूकान 
अमृतसर//22 अक्टूबर// गजिंदर सिंह किंग
अमृतसर में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया, जब अमृतसर के माहन सिंह गेट इलाके में एक पटाखे की दूकान में एक चिगारी से आग लग गई,आग इतनी भयाकर थी, कि इस आग ने आस-पास की दुकानो को भी आपने चपेट में ले लिया और जल कर राख हो गयी, प्रशासन द्वारा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है 
अमृतसर में माहन सिंह गेट के भीड़-भाड़ वाले इलाके में आज तकरीबन सात बजे के करीब एक पटाखे की दूकान में भीषण आग लग गयी, आग इतनी  भयंकर थी, कि इस से आस-पास की दुकानों को भी आग लगने भयंकर नुक्सान हो गया, दुकान के बाहर खड़े वाहन भी आग की चपेट में आ कर जल गए, आग इतनी भयकर थी कि आग की लपटों में  पूरा आस-पास का इलाका आग की चपेट में आ गया, वहीँ इस भीषण आग में एक व्यक्ति घायल भी हो गया.
इस भयानक आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुँच चुकी थी, आग को काबू पाने के लिए दमकल विभाग के आधिकारीयो ने जी तोड़ मेहनत कर आग को काबू पा लिया था, वही  इस मौके पर पटाखे वाली दूकान से पटाखे लेने के लिए आए चश्मदीद ग्राहक विशाल ने आग लगने की घटना बारे जानकारी देते हुए बताया कि जब मे पटाखे खरीद रहा था, अचानक एक आग की चिगारी देखी देखते-देखते ही आग लग गए और पटाखे चलने शुरू हो गए, हम ने आपनी जान बचा कर बाहर की तरफ भाग गए देखते ही देखते पटाखे की दूकान भयाकर आग का रूप धारण कर लिया, उसने कहा, कि ऐसी दुकाने शहर से बाहर होनी चाहिए और आग का कारण भ्रष्टाचार है, क्यों कि दस दिन पहले यह दूकान सील हो गई थी, सील होने के बावजूद दूकान दार पटाखे बेचता रहा 
पटाखे की दूकान में आग लगने की खबर आग की तरह सारे शहर में पहुच गई, खबर मिलते ही अमृतसर पंजाब पुलिस के अमृतसर के पुलिस कमिश्र्नर आर, पी मितल और अमृतसर के डिप्टी कमिश्र्नर रजत अग्रवाल मौके पर पहुच कर जायजा लिया, उन्होंने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि अभी हम आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए है, लोकल बाडी मंत्रियों को भी आग के बारे सूचित कर दिया गया है, उन्होंने बताया, कि यह एक पटाखे की दूकान थी जिस को की रहाश्यी इलाके में होने के कारण पहले भी सील किया जा चुका था, लेकिन यह दुबारा कैसे खोली गई जिससे कि वह आज आग की चपेट में आ गई और इस के कारणों का पता लगाया जाएगा.
अब देखना यह है की इस तरह की दुकाने कहाँ कहाँ पर आग के खतरे को बुलावा दे रही हैं और प्रशासन इनके खिलाफ क्या कदम उठा रहा है ? 

बेटियों को हत्या के कलंक से अब पंजाब उबर चुका है

Updated on Oct.23, 2011 at 12:12 PM
मेला धीयाँ दा में शिरकत करने पहुंची हरसिमरित  कौर बादल
बेटियों को जन्म से भी पहले मौत के घाट उतार देने के कलंक से अब पंजाब उबर चूका है.इस बात का दावा किया मैडम हरसिमरित कौर बादल ने. पंजाब के दुःख की आवाज़ को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से संसद में उठाने वाली इस अकाली लीडर ने कई बार यह साबित किया है की वह पंजाब और अकाली दल का एक नया इतिहास रचने को अब पूरी तरह सक्षम है. लुधियाना के सरकारी महिला कालेज में एक विशेष आयोजन-मेला धीयाँ दा-- में मीडिया से बात करते हुए सुश्री बादल ने पत्रकारों के सभी सवालों का जवाब बहुत ही संतोष जनक और यादगारी सलीके से दिया. जैसे ही मीडिया ने उन्हें मेले के मुद्दे से राजनीती में लेजाने की बात शुरू की तो वह झट से बोली...देख...बेटियों की बात करते करते आ गए न सियासत पर....! लीजिये देखिये पूरी वीडियो जिसमें कई ,...मुद्दे हैं...कई बातें हैं. प्रस्तुत है यह प्रेस वार्ता बिना किसी कांट छांट के. इस मेले में पंजाब के कैबनेट मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया, सुश्री उपिंदरजीत कौर गरेवाल और कई एनी प्रमुख लोग भी मौजूद थे. इस मेले के अंश आपको किसी एनी पोस्ट में दिखाए जा रहे हैं. -रेक्टर कथूरिया//विशाल गर्ग

Thursday, October 20, 2011

अमृतसर में किया गया एक विशेष किसान मेले का आयोजन

किसानों के लिए वरदान साबित होते हैं इस तरह के मेले 
अमृतसर // 19 अक्टूबर // गजिंदर सिंह किंग 
अमृतसर में आज किसान मेले का आयोजन किया गया, जिस का उदघाटन अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर रजत अग्रवाल ने किया, वहीँ किसानो ने बहु-गिनती में भाग लिया और किसानो को आधुनिक तकनीकों से जागरूक  करवाया गया साथ ही किसानों को खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के बारे में जानकारी दी गयी.
प्रदेश में किसानी को बढावा देने और उन को आधुनिक तकनीक के बारे में जागरूक करने के लिए अमृतसर के गुरु नानक भवन में एक विशेष किसान मेले का आयोजन किया गया, जिस में किसानो को खेती के धंधे में इस्तेमाल होने वाली खाद और इस में इस्तेमाल होने वाले मशीनों के बारे में जागरूक किया गया, वहीँ इस मौके किस खेती के लिए किस बीज का इस्तेमाल करना चाहिय और फसल को बीमारी लगने से किस प्रकार बचाया जाना चाहिय इस बारे में जानकारी दी गयी.साथ ही कई विशेष स्टाल लगाये गए जहाँ की किसानी के समय इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयां के छिडकाव के बारे में बताया गया, साथ  ही  यहाँ  पर  एक  विशेष  स्टाल  के  द्वारा नई खाद और कीट-नाशाक दवाओ  के बारे में बताया गया और वहीँ इस मौके पर बागबानी विभाग की तरफ से एक विशेष आयोजन किया गया. 
इस मौके पर बागबानी विभाग के इंचार्ज लछमन सिंह का कहना है, कि इस में एक विशेष काउंटर किसानो को बागबानी के क्षेत्र में किस तरह आगे आना चाहिय, इस बारे में जागरूक किया जा रहा है और बागबानी की क्या स्कीम सरकार दे रही है, उस के बारे में उन्होंने बताया, कि जो नई तकनीक बागबानी विभाग में आयी है वह बताई जा रही है और साथ ही विशेष नेट हाउस की खेती के बारे में बताया जा रहा है और सरकार के द्वारा दी जा रही सब्सडी के बारे में किसानों को भी बताया जा रहा है.
इस किसान मेले में यहाँ आए किसानो ने मेले बारे जानकारी देते हे बताया, कि यह एक अच्छा प्रयास है और इन को यहाँ आ कर नयी-नयी तकनीक के बारे में पता चल रहा है और जो यहाँ पर नयी चीजें देखने को मिली है,  वह इस का प्रयोग करेंगे साथ ही यह प्रोत्साहन से किसानो को लाभ मिल रहा है और हमे खेती के नए तरीकों के बारे में भी पता चल रहा है.
किसान मेले में अलग-अलग कंपनीओ द्वारा विशेष लगाए गए स्टाल के अधिकारीओ ने इस मेले बारे जानकारी देते हुए बताया, कि इस किसान मेले से हमे बहुत फायदा होता है और किसानो के लिए किसानी को बढावा देने और उन को आधुनिक तकनीक मशीने बनाई जाती है, जिससे किसानो को खेती के धंधे में लाभ दायक सिद्ध होती है और हम हर किसान मेले में आपने स्टाल लगा कर किसानो  को नई आधुनिक तकनीक बारे जानकारी देते है और इस से किसान  को फायदा होता है. 
      इस किसान मेले में  किसानो को जागरुक करने के लिए एक सम्मेलन किया गया, जिस में अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर  रजत अग्रवाल ने विशेष रूप से भाग लिया और कई बड़े खेती  के विशेषको ने यहाँ पर किसानो को किसानी को बढावा देने और उन को आधुनिक तकनीक के बारे में जागरूक करने के लिए आपने विचार दिए.
इस मौके पर अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर  रजत अग्रवाल में इस मेले की जानकारी देते हुए बताया, कि इस किसान मेले से किसानो को काफी फायदा मिलेगा, क्यों कि इस मेले में नवीनतम तकनीकों के बारे में किसानो को बताया जा रहा है और साथ ही पराली को आग न लगाने के लिए एक विशेष मशीन यहाँ पर किसानो के लिए लाई गयी है, जिस से कि वह आपनी पराली को आग न लगाये और खेत को बचा सके, साथ ही एक किसान खेती के साथ क्या सहायक धंधे कर सकता है उस बारे में भी बताया  गया