Showing posts with label Shri Durga Mata Mandir. Show all posts
Showing posts with label Shri Durga Mata Mandir. Show all posts

Tuesday, September 20, 2016

श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा नवरात्रि महोत्सव 1 से 9 अक्टूबर तक

23वीं शोभायात्रा सात अक्टूबर को निकाली जाएगी
लुधियाना: 19 सितम्बर 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
नवरात्रि आने को हैं। फिर से तैयारियां ज़ोरों पर हैं। हर गली मौहल्ले और प्रमुख मन्दिरों में सभी आवश्यक प्रबन्धों की शुरुआत हो गई है। श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा नवरात्रि महोत्सव 1 से 9 अक्टूबर तक सिविल लाइन स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में ट्रस्ट की ओर से 23वीं शोभायात्रा सात अक्टूबर को निकाली जाएगी। शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर श्री दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में बैठक की गई। बैठक में महानगर की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। गौरतलब है कि यह मन्दिर यहाँ के उन प्रमुख मन्दिरों में से एक है जिनमें अक्सर आस्था का सैलाब देखा जा सकता है।
केसी गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा में महानगर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल होंगे। बलबीर गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा श्री दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर भारत नगर चौक, माल रोड, फव्वारा चौक से होती हुई सिविल लाइन स्थित श्री सिद्धपीठ दंडी स्वामी मंदिर में संपन्न होगी। इस दौरान पंजाब भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री जीवन गुप्ता विशेष रूप से शामिल हुए। ट्रस्ट के सदस्यों ने पंजाब भाजपा महासचिव बने जीवन गुप्ता को सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिंदर मित्तल, अश्विनी जैन, जगदीश राज शर्मा, अश्विनी बहल, विकास शर्मा, ओम प्रकाश मलिक, केके अरोड़ा, विमल महेंद्रू, सुनील शर्मा, रवि शर्मा, पूर्ण भगत, मनजीत, गुरिंदर, अनिल शर्मा, राजीव रिखी आदि उपस्थित थे।  आयोजन पहले से भी अधिक भव्य होंगें।