Showing posts with label Army. Show all posts
Showing posts with label Army. Show all posts

Monday, December 07, 2020

सेना में भर्ती रैली का आयोजन खन्ना में शुरू

 22 दिसंबर 2020 को सम्पन्न होगी भर्ती   


लुधियाना
:07 दिसंबर 2020: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन):: 

क्षेत्रिय भर्ती मुख्यालय (पंजाब और जम्मू-कश्मीर),  जालंधर की देख रेख एंव मार्गदर्शन में सेना भर्ती कार्यालय लुधियाना द्वारा  ए एस कालेज कलाल माजरा खन्ना में सैन्य भर्ती रैली के आरम्भ  का आयोजन किया गया। इस भर्ती रैली की शुरूआत आज दिनांक 07 दिसम्बर 2020 से शुरू हो चुकी है जो 22 दिसम्बर 2020 को सम्पन्न होगी। इस भर्ती रैली में लुधियाना, मोगा, रूपनगर व एस ए एस नगर (मोहाली) जनपदों के युवक हिस्सा ले रहे है।

कोविड-19 अर्थात कोरोना महामारी के चलते कुछ समय के लिए भर्ती प्रकिया रोक दी गई थी, जो अब पूरे ऐहतियात के साथ शुरू हो रही है।  कोरोना महामारी और सर्दी के मौसम को देखते हुये भर्ती की अवधि बढ़ायी गई है तथा प्रत्येक दिन सीमित संख्या में ही प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है। सावधानी के तौर पर भीड से बचने के लिए भर्ती गेट दिन के 10 बजे तक खुले रहेंगे, जिससे कैंडिडेट आसानी से भर्ती स्थल पर पहुंच जाये। भर्ती स्थल में प्रवेश से पहले सभी प्रतियोगिओं  की  थर्मल स्क्रीनिंग की जायेगी। सभी प्रार्थी अपनी तथा सहप्रतियोगिओं की सुरक्षा के लिए फेस मास्क,  हैंड  वाश तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करेंगे। अभिभावकों से निवेदन है कि भर्ती रैली को सफल बनाने में सहयोग करें तथा अनावश्यक रूप से बच्चों के साथ आकर भीड़ न करें व खुद का भी COVID से बचाव करें।

भारतीय सेना आपकी प्रतिभा का सम्मान करती है। अतः अपने आप व अपनी मेहनत पर विश्वास रखें । अफवाहों व बिचौलियों से सावधान रहें । सैन्य भर्ती प्रकिया पारदर्शी व निष्पक्ष है कोई भी बिचौलिया किसी भी युवक को भर्ती नही करवा सकता, ऐसा झांसा देने वाले की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

इस भर्ती  रैली को क्रियान्वित करने में लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र शर्मा व उनके सहयोगियों का तथा खन्ना के एस डी एम व उनकी टीम का बहुत बडा योगदान रहा है और प्रशासन के सहयोग की वजह से ही यह सैन्य भर्ती रैली शुरू हो पायी है।

हम विशेष तौर से आभारी है लुधियाना छावनी से आये सभी सहकर्मियो के जिनके सहयोग से हम लाभान्वित हुए है। सभी अभ्यर्थियों से निवेदन है कि वे अनुशासन बनाये रखें तथा इस अवसर का लाभ उठाते हुये भर्ती रैली में बढचढ कर हिस्सा ले और सेना में शामिल होकर देश की सुरक्षा में भागीदार बनें।

Monday, October 31, 2016

PM मोदी के अंदाज़ से दिवाली पर देखा गया नया जोश

देशभर में रहा आतिशबाज़ी और पटाखों का ज़ोर 
नयी दिल्ली: 30 अक्तूबर 2016:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): 
दीपावली का उत्साह ज़ोरों पर रहा। हर जगह इसका इज़हार भी देखा गया। हर बाजार में चहल पहल देखी गयी।  बजट सजे हुए थे और कीमतें आम रेट से तीन चार गुना ज़्यादा थीं। इस बार मध्यवर्गीय इलाकों के बाज़ारों में सामान किलो की बजाये दो सो ढाई सो ग्राम के लिफाफों में पैक करके बेचा जा रहा था। 
प्रदूषण विरोधी संगठनों, आँख और ह्रदय डॉक्टरों के संगठनों और अन्य लोगों की अपीलों को ताक पर रखते हुएपटाखा प्रेमियों ने दिवाली पर जोर शोर से पटाखे चलाये। आँख का ऑपरेशन कराये लोगों और दिल के मरीजों को पूरी तरह नज़र अंदाज़ करते हुए बड़े बड़े बम फोड़े गए। युवा वर्ग से सबंधित लोग बाईक पर गलियों के चक्कर लगाते हुए हुल्लड़बाजी करते रहे। पीसीआर के दो चार चक्करों का उन पर कोई असर नहीं हुआ। रौशनी और खुशियों का त्यौहार बहुत से लोगों के लिए सज़ा साबित हुआ। 
रिपोर्टों के मुताबिक देश भर में आज प्रकाश का पर्व पूरे हर्षोउल्लास और परंपरा के साथ मनाया गया। मकान और इमारतें रोशनी में नहा उठी और आसमान में आतिशबाजी की गूंज बार बार सुनाई देती रही। लोगों ने मिठाइयों और दूसरे उपहारों के साथ एक दूसरे को शुभकमानाएं दीं। चीन की लड़ियों के खिलाफ चले अभियान का फायदा ज़रूर कुछ गरीब लोगों को हुआ क्योंकि उनके माटी के दिए इसी बहाने से बिक गए। कुछ लोगों ने इस अभियान के बावजूद चीन की लड़ियों से ही रौशनी की। 
दिवाली के मौके पर लोगों ने पारम्परिक चलन के मुताबिक जोरशोर से पटाखे चलाये और इसको लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाकर दिवाली की बधाई दी तथा बहुत सारे लोगों ने व्हाटसएप्प और ट्विटर सहित सोशल मीडिया के मंचों का उपयोग करके दिवाली की शुभकामनाएं दीं। बहुत से लोगों ने गिफ्ट का खर्च बचाते हुए मिठाईयां और अन्य गिफ्टस भी सोशल मीडिया पर खुले दिल से प्रेषित किये। 
रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान राम के वनवास से अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में दिवाली मनाई जाती है। इस मुद्दे पर बहुजन समाज ने रावण का गुणगान करते हुए भगवान राम और सीता माता के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर बहुत सी बातें भी कही। साथ ही इस बात पर दुःख भी व्यक्त किया कि विचारधारा को जल कर राख करते हुए बहुजन समाज के लोगों ने भी जम क्र दिवाली मनाई। 
इसी बीच राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकमाना दी और आशा जताई कि यह प्रकाश का यह पर्व ‘उपेक्षा के अंधेरे को दूर करेगा तथा लोगों के जीवन में उम्मीद और समृद्धि लाएगा।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के लोगों को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘दीपावली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हैप्पी दिवाली ।’’ 
दिवाली के मौके पर मोदी ने कहा कि एक रैंक एक पेंशन :ओआरओपी: के क्रियान्वयन के लिए 5,500 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने पूर्व सैन्यकर्मियों से किये गये उस वादे को पूरा कर दिया है जो बीते 40 बरसों से लटका पड़ा था। उन्होंने पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच जवानों के साहस और बलिदान की प्रशंसा भी की।
प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने 2014 में अपनी पहली दिवाली सियाचिन में थलसेना के जवानों के साथ मनाई थी । उन्होंने पिछले साल की दिवाली पंजाब में पाकिस्तान सीमा से सटे इलाके में जवानों के साथ मनाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में थलसेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस :आईटीबीपी: के जवानों के साथ दिवाली मनाई। प्रधानमंत्री मोदी के इस अंदाज़ से देश के आम लोगों में एक नया जोश मिला। मन की बात में भी श्री मोदी ने कई मुद्दे उठाये। 

Saturday, August 22, 2015

लक्ष्मी कांता चावला के अभियान को मिला नया बल

दैनिक जागरण ने दिया भारत रक्षा पर्व को व्यापक आधार 
लुधियाना: 21 अगस्त 2015: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
जब पंजाब में गीत-संगीत, गिद्दा-भांगड़ा और नाच गाना अतीत की बात हो गयी थी और आती थी केवल गोलियों की आवाज़। कभी किसी गांव में चिता जलती और कभी किसी गांव में। इन्सान गाजर मूली की तरह काटे जा रहे थे। सियासत अपनी चालें चलती चलती अपने ही जाल में फंस चुकी थी। उस खतरनाक समय में भारतीय जनता पार्टी की बेबाक नेता लक्ष्मी कांता चावला ने शुरू की सेना के जवानों को राखी बाँधने की एक नयी परम्परा। इसका बहुत विरोध भी हुआ लेकिन सुश्री चावला अपने रास्ते पर अडोल चलती रही। पंजाब का जन मानस दो भागों में बंट गया था-सेना के समर्थकों में और विरोधियों में। खालिस्तान का नारा एक वर्ग विशेष के लिए आज़ादी का प्रतीक बन कर उभरा तो इसके जवाब में वाम दलों की ओर से नारा उठा-
न हिन्दु राज न खालिस्तान
जुग जुग जीवे हिन्दोस्तान 
उस नाज़ुक दौर में सेना को राखी बाँधने का रिवाज सुश्री लक्ष्मी कांता चावला ने अपनी जान हथेली पर रख कर शुरू किया। फिर वक़्त गुज़रा।  अकाली दल ने चुनावों का बायकाट किया तो मतदान बहुत ही कम हुआ। पंजाब में बनी कांग्रेस हकूमत। मुख्यमंत्री थे बेअंत सिंह। उनके दौर में हुयी बेतहाशा सख्ती के परिणाम स्वरूप पंजाब के मिलिटेंट आंदोलन पर काबू पा लिया गया। सन 1992 के समय सुरक्षा बलों का दबाव बढ़ता ही चला गया। धीरे धीरे आतंकवाद अतीत की बात होती चली गयी। इसके साथ ही लोग भूलते चले गए सुश्री चावला का राखी अभियान। 
अब जब दीनानगर में आतंकी हमला हुआ तो पंजाब के पुराने लोगों को वो सिहरन भरे दिन फिर याद आने लगे। डीके बार तो यह हमला उस दौर की दोबारा शुरुआत का एलान करता महसूस हुआ क्यूंकि थाने पर कब्ज़ा उस भयानक दौर में भी कभी नहीं हुआ था। इसके साथ ही याद आई सेना और सेना के जवानों से जुड़ा रक्षा बंधन का त्यौहार जिसे नए सिरे से शुरू किया था सुश्री चावला ने। 
दैनिक जागरण परिवार ने वक़्त की नज़ाकत को समझते हुए इसे एक व्यापक आधार देते हुए इसे नए सिरे शुरू किया। सीमा की रक्षा में तैनात सेना के जवानों की कलाइयों पर राखी के पावन पर्व पर पंजाब की प्यार की राखियां भी सजें इसका पूरा प्रबंध किया गया। दैनिक जागरण के भारत रक्षा पर्व रथ को यहां भारी संख्या में स्कूली बच्चों,व महिलाओं ने सैनिकों के लिए राखियां व मंगल संदेश लिखे कार्ड भेंट किए। प्यार व सम्मान की प्रतीक ये राखियां दैनिक जागरण का भारत रक्षा पर्व रथ वीर जवानों तक पहुंचाएगा। गौरतलब है की इसे तीन अगस्त से शुरू किया गया था। इसके शुभारम्भ से ही इसे बहुत ही उत्साहजनक स्वागत मिला। यह एक ऐसा आयोजन था जिसकी ज़रूरत हर वो इंसान महसूस कर रहा था जो नहीं चाहता था कि इस पावन भूमि पर फिर से लहू बहे। 
जगह जगह स्वागत हुए जगह जगह कार्यक्रम हुए। भारत रक्षा पर्व रथ का लुधियाना के मुल्लापुर पहुंचने का भव्य स्वागत किया गया। विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अमरजीत सिंह सहित कई नामी हस्तियों ने रथ का स्वागत किया। इसके बाद चौकीमान पहुंचने पर तेजस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया व फौजी भाइयों के लिए खुद तैयार की राखियां भेंट कीं।
भारत रक्षा पर्व रथ के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में युवतियों ने नृत्य भी प्रस्तुत किये और राखी से जुड़े गीत भी। देश भक्ति के गीतों से सारा पर्यावरण गूँज उठा। 
विभिन्न रास्तों से होता हुआ भारत रक्षा रथ इसके बाद बीआरएस नगर के इंडिया रिजर्व बटालियन में पहुंचा। वहां सरकारी हाई स्कूल सराभा नगर के बच्चों ने यादगारी कार्यक्रम पेश किए। थर्ड आईआरबी कमांडेंट नवीन सिंगला ने भारत रक्षा पर्व रथ यात्रा की तारीफ करते कहा कि सरहद पार जो जवान हमारी रक्षा कर रहे हैैं, उन्हें ये राखियां व शुभकामना कार्ड अपनेपन, प्यार व सम्मान की अनुभूति कराते हैं। स्कूली बच्चों ने यहां मौजूद जवानों को राखियां भी बांधीं। हर चेहरे पर एक अलग सा जोश और उत्साह था। फोटो खिंचवाने की बारी नहीं आ रही थी। यहाँ वे बच्चे थे जिन्होंने पंजाब के काले दौर को नहीं देखा। उन्होंने केवल अकबरों या इंटरनेट पर पढ़ा या सुना लेकिन इससे उन्हें समझ आ गयी कि अगर वो दौर दोबारा आया तो बहुत बुरा होगा। इन बच्चों को भी लगता कि शायद इस संभावित दोहराव को केवल सेना ही रोक सकती है। 
अलग अलग स्थानों पर देश भक्ति की अलख जगाता भारत रक्षा पर्व का रथ किचलू नगर के भारतीय विद्या मंदिर स्कूल पहुंचा, जहां बच्चों की ओर से तैयार की गई राखियां जवानों के लिए भेजी गई। इसके बाद माडल टाउन के गुरू नानक इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने भी राखियां दीं। जहाँ जहाँ से भी यह गुज़रा देश भक्ति का संदेश देता चला गया। 
आखिर लुधियाना शहर में दाखिल होने पर यूथ सेवा सोसायटी के सदस्यों ने रथ का स्वागत किया और मोटरसाइकिल के काफिले के साथ भारत माता की जयकार करते हुए रथ को रखबाग तक पहुंचाया। इनके हाथों में तिरंगा लहरा रहा था आैर मोटरसाइकिल पर भी तिरंगे सजे हुए थे। रख बाग पहुंचने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बद्दोवाल आईटीबीपी के जवान वहां मौजूद रहे। पूरा बाग़ एक अलग फ़िज़ा से सराबोर था। हर हां में तिरगा की छोटी झंडी।  हर हाथ में राखी या मिठाई का डिब्बा। हवा में गूंजती देश भक्ति के गीतों की धुनें। एक अलग सा अहसास था। कार्यक्रम के दौरान बहुत से संगठनों की कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों के साथ साथ संगिनी क्लब सदस्याओं व समाज सेवी संस्थाओं की सदस्याें ने फौजी जवानों को राखियां बांधी व उनका मुंह मीठा कराया। संगिनी क्लब सदस्याओं की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। कला निखार की ओर से बच्चों ने भी कार्यक्रम पेश किया। वहां मौजूद जवानों ने भी भांगड़ा किया। रखबाग में ऐसा नज़ारा बहुत देर बाद दिखा। हर तरफ बच्चे बहुत ही उत्साह से इधर उधर आ जा रहे थे। 
इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से पहुंची दीदी सुषमा ने कहा कि दैनिक जागरण के कार्यक्रम के जरिए आईटीबीपी के जवानों को राखी बांधने व भेजने का मौका मिला। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव अमित गोसांई ने कहा कि भारत रक्षा पर्व के जरिए फौजी भाईयों का मनोबल बढ़ेगा। कार्यक्रम में बीजेपी से सबंधित लोग ज़्यादा नज़र आये। अगर अन्य दलों के लोग भी होते तो शायद और अधिक अच्छा संदेश जाता। 
बेलन ब्रिगेड की अनीता शर्मा, शोभा, कृतिका, दिलजोत के साथ साथ संजना और अन्य महिलाओं ने भी सक्रिय शिरकत की। साक्षी जुल्का, संगीता भंडारी, जानीमानी अध्यापिका सुरिंदर कौर, पत्रकार मीनू गिल्होत्रा, और खेलों की दुनिया से जुड़े पत्रकार जगरूप जरखड़ भी वहां मौजूद रहे। कुल मिला कर यह एक सफल कार्यक्रम था। सुश्री लक्ष्मी कांता चावला और उनके समर्थकों के लिए यह एक ख़ुशी की बात होगी कि उनका विचार आज इतने सालों के बाद बहुत बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुँच रहा है। विचार ज़िंदा रहते हैं और लगातार अपना प्रभाव दिखाते हैं यह सारा आयोजन इसकी एक ज़िंदा मिसाल कही जा सकती है। यह वीडियो भी देखिये उस रक्षा पर्व के ख़ास आयोजन की 



Friday, May 22, 2015

रक्षा मंत्री का सियाचिन दौरा

22-मई-2015 19:51 IST
कल जम्मू क्षेत्र में भी जाएंगे 
रक्षा मंत्री श्री मनोहर पार्रिकर ने आज सियाचिन ग्लेशियर का दौरा किया। सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह भी उनके साथ थे। सियाचिन ग्लेशियर बेस कैम्प में उत्तरी कमान के सेना कमांडर और जनरल आफिसर कमांडिंग फायर एवं फ्यूरी कोर ने उनकी अगवानी की।  रक्षा मंत्री ने सियाचिन ग्लेशियर का हवाई सर्वेक्षण किया और सियाचिन बेस कैम्प पहुंचने पर सियाचिन युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सैनिकों को संबोधित करते हुए देश की बर्फीली सीमा की सुरक्षा के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों और कर्तव्य परायणता की तारीफ की।
रक्षा मंत्री इसके बाद लेह पहुंचे और रिनचेन सभागार में सैनिकों से बातचीत की। उन्हें लद्दाख सीमा की मौजूदा सैनिक स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। रक्षा मंत्री कल जम्मू क्षेत्र में जाने से पहले आज रात चिनार कोर का भी दौरा करेंगे।

Wednesday, May 20, 2015

गुरदासपुर में लगी सेना की भव्य प्रदर्शनी

सेना की प्रदर्शनी ने आकर्षित किया युवा वर्ग को  
गुरदासपुए: 20 मई 2015: (विजय शर्मा//पंजाब स्क्रीन): 
गुरदासपुर मैं डेरा बाबा नानक ब्रिगेड और पैंथर डवीजन की तरफ से आर्मी जानो प्रदर्षनी लगाई जिस मैं भारतीय फौज ने आपने हथियारों और अन्य साज़ो सामन की एक यादगारी प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी में तकरीबन हर वो वो चीज छात्रों को बताई गयी जो फौज मै काम आती  है इस मोके पर सेवा मुक्त लेफ्टीनल जर्नल कमलजीत सिंह ने परदर्शनी का उद्गाटन कीया और आज की युवा पीढ़ी को फौज मैं भर्ती होने के लिये प्रेरित भी किया।
 फौज को जानो परदर्शनी लगाने का एक विशेष मकसद यह है किआज का युवा वर्ग सेना के बारे में जानकार देश की रक्षा के लिए बढ़ चढ़ कर आगे आ सके। हमारा देश पहले  ही सदियों गुलाम रहा है।  आब हमारे नोजवानो को आगे आना चाहिय और देश की सेवा करनी चाहिए आज यहां फौज की हर चीज की परदर्शनी लगाई गयी है new पुराने हत्यार की  जानकारी बी दी जा रही है बच्चे  जो चाहें जानकारी ले सकते  हैं और अगर बच्चे आज की प्रदर्शनी से प्रेरित हो कर आर्मी में भर्ती होते हे तो उनकी आने वाली जिंदगी तो बेहतर होगी ही  साथ में रिटायर होने के बाद उनके परिवार और उनकी अपनी जिंदगी भी बेहतर होगी।  इसी के साथ देश के भविष्ये में भी सुधार होगा।
इस अवसर पर सेवा मुक्त  लेफ्टीनल जर्नल कमलजीत सिंह और सेवा मुक्त कर्नल  डा. ए  एन कौशल ने  मीडिया से भी बात की।
छात्रों ने भी कहा--आज हम यहां फौज की परदर्शनी देखने पहुंचे हैं यहां हमें बहुत कुछ सीखने को मिला कि फौज मैं कैसे रहा जाता है और फौज के हथियारों की भी जानकारी मिली।  अब हम भी हम भी देश की सेवा करेंगे और आर्मी मैं भर्ती होंगे
गौर तलब है कि लड़कीओ को भी आर्मी में ऐनी का मौका मिलेगा। छात्र-छात्राओं ने भी  में अपने विचार व्यक्त किये।

Thursday, May 29, 2014

चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ ने की रक्षा राज्‍य मंत्री श्री राव से मुलाकात

The Chief of Army Staff, General Bikram Singh meeting the Minister of State for Defence, Shri Rao Inderjit Singh, in New Delhi on May 29, 2014.
चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ जनरल बिक्रम सिंह ने रक्षा राज्‍य मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह से नई दिल्‍ली में 29 मई 2014 को मुलाकात की।