Showing posts with label अमृतसर. Show all posts
Showing posts with label अमृतसर. Show all posts

Sunday, March 16, 2014

रामतीर्थ विवाद को लेकर विवाद गरमाया

प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने दुकानदार को पीटा
मूक दर्शक बनी रही पुलिस
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा, दर्ज होगा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस
अमृतसर: 15 मार्च 2014: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
रामतीर्थ मंदिर को लेकर उठे विवाद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे वाल्मिकी समुदाय के उग्र प्रदर्शनकारियों ने अमृतसर के हालगेट पर जसमीत सिंह नामक दुकानदार को बुरी तरह से पीट दिया। दरअसल दुकानदार अपने मोटरसाइकिल को दुकान के बाहर लगा रहा था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उसे रोका। देखते ही देखते प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और युवक की बुरी तरह से पिटाई शुरू कर दी है। इस दौरान जसमीत सिंह की दस्तार की बेअदबी भी हुई। इस घटना का दुखद पहलू यह है, कि घटना स्थल पर भारी फोर्स भी तैनात थी, लेकिन पुलिस मुलाजिम मूक दर्शक बने रहे। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एडीसीपी परमपाल सिंह ने मुलाजिमों और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया, कि घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इतना ही नहीं, घटना को मूक दर्शक बन कर देखने वाले पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Wednesday, March 12, 2014

चुनाव में न नशा बांटूंगा न नोट-हरमिंदर गिल

सभी राजनैतिक पार्टियों भी ऐसा ही प्रण लें
अमृतसर: 11 मार्च 2014  (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): 
सीमावर्ती खडूर साहिब हल्के से कांग्रेसी उम्मीदवार हरमिंदर सिंह गिल ने प्रण लिया है कि वह इस चुनाव के दौरान मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए न तो नशे का वितरण करेंगे और न ही पैसे बांटेंगे। उन्होंने कहा, कि उन्होंने आज ही सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में जाकर वाहेगुरु के आगे अरदास कर प्रण लिया है। उन्होंने कहा, कि आज तक लगभग हरेक पार्टी नशा और पैसों को बांट कर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश करती रही है। लेकिन बतौर सिख और खडूर साहिब हल्के की नौजवान पीढ़ी की नशे में गिर कर हुई हालत को देखते हुए उन्होंने उक्त फैसला लिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह सभी राजनैतिक पार्टियों को भी अपील करते हैं, कि वे भी चुनाव के दौरान प्रण लें और नशे और पैसों के बंटवारे जैसी प्रथा को बंद करें।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब खडूर साहिब हल्का पंथक नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि खडूर साहिब हल्के की जनता अब पंथक कहलाने वाली शिरोमणि अकाली दल के किसी भी झांसे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा, कि करीब दस वर्षों तक इस हल्के से सांसद रहे डा. रत्न सिंह अजनाला अपने कार्यकाल के दौरान तरनतारन और खडूरसाहिब हल्के के विकास के लिए कुछ भी नहीं कर पाए हैं। इसके अलावा चुनाव के दौरान सिख विरोधी दंगों और आपरेशन ब्लू स्टार का राग अलापने वाले शिरोमणि अकाली दल ने आज तक इन दंगों के पीड़ितों के पुनर्वास के लिए कुछ भी नहीं किया है। इस दौरान सिर्फ बेरोजगारी और नशाखोरी बढ़ी है।

Sunday, March 09, 2014

अमृतसर में तिलक होली व परिवार मिलन समारोह

Sun, Mar 9, 2014 at 7:28 PM
उत्तराखण्ड समाज संस्था की ओर से किया गया विशेष आयोजन
अमृतसर: 9 मार्च 2014: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
अमृतसर में उत्तराखण्ड समाज संस्था की ओर से  दुर्गियाणा मंदिर स्थित वेद कथा भवन में चेयरमैन शंकर दत्त तिवारी की अध्यक्षता में तिलक होली व परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया, इस मौके पर संकीर्तन भी किया गया, सभी ने संकीर्तन का आनंद लिया और नन्हे कन्हैया के साथ मिल कर पानी  की  बचत करते हुए एक दूसरे के साथ तिलक होली खेली और संस्था के पदाधिकारियो ने सभी परिवारो का रंगोली से तिलक लगा कर फूलो से स्वागत किया। जिसमे अमृतसर शहर के आस-पास के इलाको के सभी उत्तराखंड से रिश्ता रखने वाले परिवारो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, इस मौके पर संस्था के चेयरमैन शंकर दत्त तिवारी ने तिलक होली के बारे जानकारी देते हुए बताया, कि मेरा  प्रयास है, कि समाज के लोग को इकट्ठा कर इस तरह के कार्यक्रम किया जाये, जिससे हम इस राज्य के लोगो के साथ संगठित होकर रह सके। उन्होंने इस मौके पर कार्यक्रम में पहुचे सभी परिवारो का व वेद कथा भवन में यह कार्यक्रम करवाने में सहियोग के लिया दुर्गियाना कमेटी का धन्यवाद किया।   

Saturday, January 25, 2014

माझा में बिक्रम सिंह मजीठिया के इशारे के बिना नहीं उड़ती कोई मक्खी

पूर्व डीजीपी शशिकांत ने शुरू की खुली सियासी पारी 
कहा-यदि आम आदमी पार्टी और अकाली दल में कोई फर्क नहीं है, तो SAD भंग कर आप में शामिल हो जाएं
नशों की रोकथाम के लिए कई उपयोगी कदम उठाने जा रही है आप
अमृतसर 24 जनवरी 2014: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी शशिकांत ने कहा है, कि वर्ष 2007 में उन्होंने नशे के कारोबिरियों और नेताओं के नाम की जो सूचि और रिपोर्ट तैयार की थी, उसमें बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम नहीं था। लेकिन आज पंजाब के माझा इलाके में बिक्रम सिंह मजीठिया के इशारे के बिना एक मक्खी भी उड़ान नहीं भर सकती, तो ऐसे में जगदीश भोला के आरोप सही भी हो सकते हैं। लेकिन वह बिना सबूत के ऐसा दावा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, कि यदि इस मामले की सीबीआई जांच हो जाए, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है। प्रेस कांफ्रेंस में शशिकांत ने बताया, कि आम आदमी पार्टी जल्द ही पंजाब में नशों के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। जिसके तहत नशों की रोकथाम के अलावा नशे के आदि हो चुके नौजवानों को इस गर्त से निकालने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से जनांदोलन चलाएगी।
    पूर्व डीजीपी ने कहा, कि यदि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मानते हैं, कि आम आदमी पार्टी उन्हीं की पार्टी की लाइन पर चल रही है, तो मुख्यमंत्री को चाहिए की वह तुरंत शिरोमणि अकाली दल को समाप्त कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाएं। आम आदमी पार्टी ऐसे में शिअद का स्वागत करेगी। उन्होंने कहा, कि पंजाब में ड्रग तस्करी में माझा, दोआबा और मालवा सभी इलाकों से संबंधित सभी पार्टियों के नेता और मंत्री तक शामिल हैं। लेकिन पंजाब सरकार जानबूझ कर इन आरोपों की जांच कराने से कतरा रही है।

Friday, January 24, 2014

शिरडी साईं धाम में द्वारका माई की स्थापना

 Thu, Jan 23, 2014 at 10:48 PM

26 घण्टे तक चला साईं सचरित्र अखंडपाठ 
अमृतसर: 23 जनवरी 2014: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
अमृतसर के ग्रीन एवेनू में शिरड़ी के पद चिन्हों के अनुसार मंदिर शिरड़ी साईं धाम में द्वारका माई की स्थापना की गई, जो कि  365 दिन 24 घण्टे चलती रहेगी और इस की भस्म भक्तों को प्रसाद के रूप में बांटी जाए गी, 


  इस समारोह का आरभ्भ 22 जनवरी को साईं चरित्र के अखण्ड पाठ जो कि करीब 26 घण्टे के करीब चला और साईं भक्तों ने इस अखण्ड पाठ में साईं चरित्र का पाठ किया और भजन किया 
  मंदिर शिरड़ी साईं धाम के अध्ययक्ष श्री पवन मेहरा ने बताया, कि अखण्ड पाठ के पश्चात विधि पूर्वक वेद मन्त्रों के उच्चारण के साथ द्वारका माई की स्थापना सम्पूर्ण के बाद बाबा के स्वरूप और चरण स्थापित होने के बाद बाबा की अखण्ड घुनी की भी शुरूआत की गई, जो 365 दिन 24 घण्टे चलती रहेगी और इस की भस्म भक्तों को प्रसाद के रूप में बांटी जाए गी, इस समारोह में शहर के कई गणमान्य हस्तियों ने हिस्सा लिया, समारोह के समापन के बाद विशाल लंगर आयोजन किया गया 
  इस कार्यं की प्रमुख सयोजिका श्री मति पंकज मेहरा के अतिरिक्त श्री श्याम खन्ना, श्री विनय कुमार, श्री अनुभव मेहरा, श्री दीपू, श्री लाला निहाल चंद, भजन गायक श्री सचिन गुप्ता, श्री मति कामना गुप्ता ने विशेष योगदान दिया    

Thursday, January 23, 2014

चाईनीज डोर बेचने वालों पर दर्ज किया जाए धारा 307 के तहत मामला-प्रेस कल्ब

 Thu, Jan 23, 2014 at 9:10 PM
चाईनीज डोर पर सख्ती से पाबंदी लगाने के लिए सौंपा डीसी को ज्ञापन
अमृतसर: 23 जनवरी 2014: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
चाईनीज डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले को लेकर दी प्रेस कल्ब आफ अमृतसर(पीसीए) की ओर से गुरुवार को एक ज्ञापन अमृतसर के डीसी रवि भगत को सौंपा गया। पीसीए की ओर से मांग की गई है कि जो भी व्यक्ति चाईनीज डोर बेचता है उसके खिलाफ सरकार धारा 307 एंव हत्या का प्रयास के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। यह भी मांग की गई, कि जिला प्रशासन प्रेस कल्ब की इस मांग को देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक पहुंचाए। ताकि देश के अंदर इस मामले में कानून बनाया जा सके।
    डीसी को पीसीए के अध्यक्ष राजेश गिल के नेतृत्व में  ज्ञापन सौपते हुए प्रतिनिधियों ने कहा, कि अमृतसर जिले में चाईनीज डोन के कारण आधी दर्जन के करीब मौतें हो चुकी है। इस डोर के कारण कई परिंदों और पक्षियों की जाने भी जा चुकी है। सरकार की ओर से इस डोर पर बैन लगाने के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं जो भी इस डोर को बेचते है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इस अवसर पर डीसी रवि भगत ने प्रेस कल्ब आफ अमृतसर को आश्वासन दिया, कि जिला प्रशासन इस संबंध में कानून को सख्ती से लागू करेंगा। इस संबंध में कुछ लोगों की ओर से अदालत में भी पटीशन दायर की गई है। जिला प्रशासन इस पटीशन को लेकर भी कार्रवाई कर रहा है।

Friday, January 17, 2014

नई अल्बम सिख होण दा मान

Fri, Jan 17, 2014 at 10:17 PM
मलकीत सिंह ने अमृतसर में रीलिज की अपनी नई अल्बम 
अमृतसर: 17 जनवरी 2014:(गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
आपने तूतक-तूतक-तूतियां लोकगीत तो जरूर सुना होगा। यह गीत जिस पंजाबी गायक की आवाज में सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ, उसका नाम है मलकीत सिंह। मलकीत सिंह ने इसके बाद कई अल्बम निकालीं और कई गाने गाएं, लेकिन आज भी उनकी पहचान तूतक-तूतक ही बना हुआ है। अब मलकीत सिंह एक धार्मिक अल्बम सिख हौण दा मान लेकर आए हैं। उन्होंने आज गुरु नगरी अमृतसर पहुच कर सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब में अपनी नई अल्बम सिख होण दा मान की कामयाबी के लिए गुरु घर में नतमस्तक हो कर माथा टेक आर्शीवाद लिया और गुरु घर में अपनी नई अल्बम की कामयाबी के लिए अरदास की, गायक मलकीत सिंह ने प्रेस वार्ता दौरान आपनी अपनी नई अल्बम सिख होण दा मान को रीलिज किया। इस अल्बम की रीलिज के दौरान उन्होंने बताया, कि इस अल्बम में दस धार्मिक गीत हैं और सभी की विडियो भी तैयार की गई हैं। उन्होंने बताया, कि यह एक धार्मिक कैसेट है, जिसमें हर धर्म का सम्मान करो और सिख हौण दा मान जैसे गीत रिकार्ड किए गए हैं। जो न सिर्फ दर्शकों को पसंद आएंगे, बल्कि सिखी का प्रचार और प्रसार भी करेंगे। उन्होंने बताया, कि इसके बाद एक सभ्याचारक अल्बम भी तैयार की गई है, जिसे बैसाखी पर रीलिज किया जाएगा।

Wednesday, January 15, 2014

आपरेशन ब्लू स्टार और ब्रिटिश सरकार

Update:15 Jan 2014 at 6:15 AM 
भारत सरकार की मदद करने के दस्तावेज हुए जग जाहिर
अमृतसर: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
जून 1984 में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब पर किए गए आपरेशन ब्लू स्टार के दौरान इंग्लैंड की तत्कालीन सरकार की ओर से भारत सरकार की मदद किए जाने संबंधी दस्तावेज के जगजाहिर होने के बाद यह मामला फिर से तूल पकड़ गया है। आज दल खालसा की ओर से इंग्लैंड के मौजूदा प्रधानमंत्री डेविड कैमरून को पत्र लिख कर मांग की गई है कि वह इस मामले में इंग्लैंड की स्थिति को स्पष्ट करें और यह भी बताएं कि इंग्लैंड की तत्कालीन सरकार ने किस हद तक भारत सरकार की मदद की थी। इस संबंध में दल खालसा के प्रवक्ता  कंवरपाल सिंह ने बताया कि उक्त दस्तावेज दल खालसा को इंग्लैंड की लाइब्रेरी में से हासिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस दस्तावेज के मिलने के बाद पूरी सिख कौम एक दम से स्तब्ध रह गई है। क्योंकि अब तक यही समझा जा रहा था कि उस समय सिर्फ रूस की तत्कालीन सरकार ने ही भारत की मदद की थी।
पंजाबी दैनिक अजीत में प्रकाशित पूरा पृष्ठ 

Sunday, January 12, 2014

बिक्रम मजीठिया के खिलाफ अभियान और गरमाया

Sat, Jan 11, 2014 at 11:05 PM
कांग्रेस पार्टी के बाद अब बसपा ने भी उठाई आवाज
अमृतसर: 11 जनवरी 2014:: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): 
बसपा की ओर से अमृतसर में बिक्रम मजीठिया के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया और माल मंत्री का पुतला फूंका गया। इस मौके पर बसपा के जिला प्रधान तरसेम भोला ने आरोप लगाया, कि बिक्रम मजीठिया की ओर से नशे के तस्करों को आशीर्वाद किए जाने के कारण ही पंजाब में नशे का कारोबार फलफूल रहा है। 
  ड्रग माफिया जगदीश भोला की ओर से बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिए जाने के बाद जहां पंजाब कांग्रेस की ओर से मजीठिया के खिलाफ लामबंदी और प्रदर्शन किए जा रहे हैं, वहीं अब इस मुहिम में बहुजन समाज पार्टी भी कूद पड़ी है। आज बसपा की ओर से अमृतसर में बिक्रम मजीठिया के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया और माल मंत्री का पुतला फूंका गया। इस मौके पर बसपा के जिला प्रधान तरसेम भोला ने आरोप लगाया, कि बिक्रम मजीठिया की ओर से नशे के तस्करों को आशीर्वाद किए जाने के कारण ही पंजाब में नशे का कारोबार फलफूल रहा है। उन्होंने कहा, कि यदि इस मामले की सीबीआई जांच न कराई गई, तो वे अपना आंदोलन और तेज कर देंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा. कि जल्द ही वे इस कारोबार से जुड़े कांग्रेसी नेताओं के नामों का भी खुलासा करेंगे।
बिक्रम मजीठिया के खिलाफ अभियान और गरमाया 

Friday, January 10, 2014

पूर्व डीजीपी शशिकांत पर हमला सियासी साजिश--प्रताप सिंह बाजवा

कहा:कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से शशिकांत के साथ 
अमृतसर: 10 जनवरी 2014: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने पूर्व डीजीपी शशिकांत पर हुए हमले और उनके अपहरण के प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा की है और पूर्व डीजीपी शशिकांत को विश्वास दिलाती है, कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी उनके साथ खड़ी है।
  पूर्व डीजीपी शशिकांत पर हुए हमले और उनके अपहरण के प्रयास की पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा, कि इस हमले ने साबित कर दिया है, कि पंजाब में ड्रग माफिया घबराया और बौखलाया हुआ है। उन्होंने कहा, कि पूर्व डीजीपी ने पंजाब पुलिस और पंजाब के मुख्यमंत्री से अपनी जान को खतरा बताया है, जो काफी गंभीर मामला है। उन्होंने कहा, कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करती है और पूर्व डीजीपी शशिकांत को विश्वास दिलाती है, कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी उनके साथ खड़ी है।

ताशकंद से उड़ी फ्लाईट अमृतसर के बजाए लाहौर जा उतरी

 Fri, Jan 10, 2014 at 10:49 PM
मौत के मुंह से वापस लौटे हैं-कहा यात्रियों ने 
उज्बेकिस्तान एयरलाइंस के पुराने हिसाब के चलते फ्लाइट को रोका लाहौर एयरपोर्ट पर
अमृतसर: 10 जनवरी 2014: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): 
ताशकंद से अमृतसर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली उज्बेकिस्तान एयरलाइंस की फ्लाइट लाहौर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद करीब साढ़े सात बजे दोबारा अमृतसर के एयरपोर्ट पर उतरी। फ्लाइट से उतरे मुसाफिरों के मुताबिक वे पिछले दस घंटों से फ्लाइट में सफर कर रहे थे। इस दौरान जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर पहुंची, तो वे तुरंत बाहर आने लगे। लेकिन इस बीच उन्हें पता चला, कि वे अमृतसर नहीं, बल्कि लाहौर एयरपोर्ट पर उतरे हैं। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान की पुलिस और सेना ने फ्लाइट को और यात्रियों की घेराबंदी हो गई। यात्री रमेश कुमार के मुताबिक बाद में उन्हें पता चला, कि उज्बेकिस्तान एयरलाइंस ने करीब छह महीने पहले का लाहौर एयरपोर्ट का कुछ बकाया देना था। इतना ही नहीं, उन्हें यह भी पता चला, कि अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतारने की इजाजत न मिलने के कारण ही पायलट फ्लाइट को लाहौर ले गया था। रमेश कुमार के मुताबिक वहां उन्होंने पाकिस्तान की एयरपोर्ट अथार्टी के साथ झगड़ा किया, तब कहीं जाकर उन्हें अमृतसर आने की इजाजत दी गई। उन्होंने कहा, कि अब भारत पहुंचने पर उन्होंने सुख की सांस ली है।

कांग्रेस के पंजाब प्रधान प्रताप सिंह बाजवा का पुतला फूंका गया

बाजवा लगा रहे हैं मजीठिया पर झूठा आरोप-उपकार संधू
आरोपों की सियासत अपने विरोध से ध्यान भटकाने की चाल
अमृतसर: 9 जनवरी 2014: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
अंतरराष्ट्रीय ड्रग पैडलर जगदीश भोला की ओर से बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से माल मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर लगाए जा रहे आरोपों और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे प्रदर्शनों के बाद आज शिरोमणि अकाली दल की ओर से कांग्रेस के पंजाब प्रधान प्रताप सिंह बाजवा का पुतला फूंका गया। इस दौरान शिअद के जिला प्रधान उपकार संधू ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा का प्रदेश में काफी विरोध हो रहा है। जिससे ध्यान हटाने के लिए ही जगदीश भोला के कंधों पर बंदूक रख कर बिक्रम सिंह मजीठिया जैसे साफ अक्स के नेता को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हमेशा ही नशे के खिलाफ मुहिम चलाती आई है और चलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का आधार पंजाब में समाप्त हो गया है और वह ऐसी ओछी राजनीति करके शिरोमणि अकाली दल को बदनाम करना चाहती है।

भाजपा के पूर्व मंत्री ने भी दी बिक्रम मजीठिया को क्लीन चिट

Thu, Jan 9, 2014 at 10:10 PM
कहा-जगदीश भोला कांग्रेस पार्टी के हाथों में खेल रहा है
अमृतसर: 9 जनवरी  2014: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
अंतरराष्ट्रीय तस्कर जगदीश भोला की ओर से माल मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिए जाने के बाद से जहां एक ओर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के सुर के साथ सुर मिलाते हुए भाजपा के पूर्व मंत्री डा. बलदेव राज चावला ने आज बिक्रम मजीठिया को क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने कहा कि जगदीश भोला कांग्रेस पार्टी के नेताओं के हाथों में खेल रहा है और कांग्रेसी नेताओं के कहने पर ही उसने बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कस्टडी में जगदीश भोला को कांग्रेसी नेताओं ने ही ऐसा करने के लिए उकसाया है। अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बात करते हुए डा. चावला ने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया एक कद्दावार नेता है और ड्रग पैडलिंग जैसे धंधे में शामिल होने संबंधी उन पर आरोप लगाना बेवकूफी होगी। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि अमृतसर संसदीय सीट से सिर्फ और सिर्फ नवजोत सिंह सिद्धू ही चुनाव लड़ेंगे और नरिंदर मोदी के प्रधानमंत्री बनने में अपना सहयोग देंगे।

Wednesday, January 08, 2014

बिक्रम मजीठिया की कोठी का घेराव करने का प्रयास किया नाकाम

 Wed, Jan 8, 2014 at 5:55 PM
घेराव करने जा रहे कांग्रेसी नेताओं और पुलिस में हुई झड़प
लाली मजीठिया की पगड़ी उछली
धक्का मुक्की के कारण हालत हुई गंभीर
अमृतसर: 8 जनवरी 2014: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
ड्रग माफिया के सरगना जगदीश भोला की ओर से माल मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिए जाने के बाद पंजाब का सियासी माहौल गर्मा गया है। बिक्रम सिंह मजीठिया की कोठी का घेराव करने जा रहे पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई। इस दौरान पुलिस मुलाजिम की लाठी लगने से कांग्रेसी नेता सुखजिंदरराज सिंह लाली मजीठिया की पगड़ी उतर गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कांग्रेसी नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की कोठी का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन उन्हें ऊपर से कांग्रेसी नेताओं को रोकने का आदेश मिला है। जिसका वे पालन कर रहे हैं।
   ड्रग माफिया के सरगना जगदीश भोला की ओर से माल मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिए जाने के बाद पंजाब का सियासी माहौल गर्मा गया है। आज बिक्रम सिंह मजीठिया की कोठी का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई। इस दौरान पुलिस मुलाजिम की लाठी लगने से कांग्रेसी नेता सुखजिंदरराज सिंह लाली मजीठिया की पगड़ी उतर गई। इसके बाद हुई धक्का मुक्की के कारण लाली मजीठिया की तबियत खराब हो गई और उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस मौके पर लाली मजीठिया ने मौके की जानकारी देते हुए बताया, कि वह और अन्य कांग्रेसी शांतिमयी तरीके से बिक्रम सिंह मजीठिया की कोठी का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में जिला पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक कर धक्का मुक्की की और पुलिस प्रशासन के कारण मेरी पगड़ी उछाली गई, पुलिस के कारण गड़बड़ हो गई, दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कांग्रेसी नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की कोठी का घेराव करने जा रहे हैं। लेकिन उन्हें ऊपर से कांग्रेसी नेताओं को रोकने का आदेश मिला है। जिसका वे पालन कर रहे हैं।

यदि मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई न की तो मजीठिया को मजीठा में नहीं आने देंगें-लाली मजीठिया

ਸ: ਮਜੀਠੀਆ  ਨੈਤਿਕਤਾ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਅਸਤੀਫ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਪੂਰਨ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ



भोला की ओर से ड्रग माफिया में बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम

 Tue, Jan 7, 2014 at 10:02 PM
नाम आने पर भड़के कांग्रेसी,मंत्री का पुतला फूंका
यदि मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई न की तो मजीठिया को मजीठा में नहीं आने देंगें-लाली मजीठिया
अमृतसर: 8 जनवरी 2014: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
ड्रग तस्करी में गिरफ्तार पूर्व डीएसपी भोला की ओर से पंजाब के माल मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिए जाने के बाद राज्य में सियासी माहौल गर्मा गया है। आज कांग्रेसी नेताओं ने सुखजिंदरराज सिंह लाली मजीठिया के नेतृत्व में मजीठा में बिक्रम सिंह मजीठिया का पुतला फूंका और जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में लाली मजीठिया ने कहा, कि वे इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। उन्होंने कहा, कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को खुद ही इस मामले का संज्ञान लेते हुए न सिर्फ बिक्रम सिंह मजीठिया को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए, बल्कि उनके खिलाफ जांच भी करानी चाहिए। उन्होंने कहा, कि यदि मुख्यमंत्री ने बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ कोई कार्रवाई न की, तो वह और अन्य कांग्रेसी नेता बिक्रम मजीठिया को उनके हल्का मजीठा में नहीं घुसने देंगे।
   लाली मजीठिया ने आरोप लगाया, कि कुछ वर्ष पहले तक बिक्रम सिंह मजीठिया परिवार की माली हालत काफी खस्ता हो गई थी। लेकिन जैसे ही वह मंत्री बने, उनके आर्थिक हालात सुधर गए। उन्होंने मांग की है, कि बिक्रम मजीठिया की आर्थिक तौर हुई तरक्की की भी जांच की जाए। इतना ही नहीं, लाली मजीठिया ने कहा, कि भोला की ओर से सिर्फ बिक्रम सिंह मजीठिया का ही नाम लिया गया है, जबकि बिक्रम सिंह मजीठिया ऐसा अकेला नहीं कर सकता। उन्होंने आरोप लगाया, कि इस सारे मामले में बादल परिवार की भी पूरी संलिप्ता हो सकती है।

Saturday, January 04, 2014

साफ सुथरी मसाला फिल्म है पटियाला ड्रीम्स



बदलेगी पंजाबी फिल्मों का ट्रेंड-सरदार सोही
पहली बार फिल्म में दिखेगी सरवर आहुजा व मडालसा शर्मा की जोड़ी
अमृतसर: 3 जनवरी 2013: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन):
पंजाबी फिल्मों को हिट करने के लिए निर्माताओं ने कामेडी को अपना ब्रह्मास्त्र बना रखा है। लेकिन अब दर्शक इस तरह की फिल्मों को नकारने लगे हैं। यह कहना है, पंजाबी फिल्मों के चरित्र अभिनेता सरदार सोही का। वह आज अमृतसर में दस जनवरी को रीलिज होने जा रही पंजाबी फिल्म पटियाला ड्रीम्स की प्रमोशन को शुरू करने के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा, कि इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे विलेन का रोल अदा किया है, जिसे दर्शकों ने पहले बालीवुड की फिल्मों में ही देखा है। उनके मुताबिक इस फिल्म में सिर्फ कामेडी नहीं, बल्कि एक कहानी भी है। जिसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे और यह फिल्म पंजाबी फिल्म उद्योग का ट्रेंड भी बदलेगी।
    वहीं, इस फिल्म से पंजाबी फिल्म इंडस्टरी में पदापर्ण करने वाले सरवर आहुजा और मडालसा शर्मा ने भी दावा किया कि फिल्म काफी अच्छी बनी है। सरवर आहुजा के मुताबिक अमृतसर में उनका ननिहाल है और वह पंजाब और पंजाबी को बहुत प्यार करते हैं। इस दौरान जब उन्हें इस फिल्म का आफर मिला, तो उन्होंने तुरंत हां कर दी। वहीं, मडालसा शर्मा ने कहा कि वह बालीवुड और साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनके मुताबिक यह उनकी पहली फिल्म है और वह इस फिल्म के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रही है। उनके मुताबिक उनकी राजश्री प्रोडक्शन की एक फिल्म मई महीने में रीलिज होने जा रही है।

Saturday, December 28, 2013

भाई गुरबख्श सिंह ने खत्म की आपनी भूख हड़ताल

चार सिंहो की रिहाई के बाद श्री अकाल तख्त साहिब में तोड़ा अनशन 
जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने जूस पिला कर खत्म  की हड़ताल 
अमृतसर: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): 
श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास करने के बाद जयकारो की गूज में भाई गुरबख्श सिंह नेगुरुद्वारा अंब साहिब में रखी आपने 45 दिनों से चलती भूख हड़ताल समाप्त कर दी है, बुढेल जेल में बंद भाई शमशेर सिंह एवं लखविंदर सिंह की रिहाई की परोल रिहाई की खबर मिलते ही माता गंगा निवास से श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह के साथ भाई गुरबख्श सिंह श्री अकाल तख्त साहिब जा कर अरदास करने के बाद जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने आपने कमलो हाथो से जूस पिला कर भूख हड़ताल समाप्त करवाई 
     45 दिनों से सिंहो की रिहाई के लिए भूख हड़ताल पर बैठे भाई गुरबख्श सिंह ने दो सिंहो की रिहाई की परोल रिहाई की खबर सुन कर माता गंगा निवास से श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह के साथ भाई गुरबख्श सिंह श्री अकाल तख्त साहिब जा कर अरदास करने के बाद जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने आपने कमलो हाथो से जूस पिला कर भूख हड़ताल समाप्तकरवाई , भाई गुरबख्श सिंह ने आपनी हड़ताल समाप्त करने के बाद प्रेस से बातचीत करते हुए उन्होंने सभी खालसा पंथ, सभी सिख जत्थेबंदियों और मानव अधिकार के लिए लड़ रही जत्थेबंदियों का धन्यवाद करते हुए कहा, कि वह अलग - अलग जेलों में बंद सिंहो की रिहाई के लिए लोकतंत्र ढ़ंग के साथ आपनी लड़ाई शुरू रखे गे, उन्होंने कहा, कि जिस मकसद को लेकर अरदास उन्होंने की थी वह पूरी हो गई है, 45वे दिन वह आपनी भूख हड़ताल खत्म कर रहे है, उन्होंने कहा, कि भाई लाल सिंह, भाई, गुरमीत सिंह की रिहाई परोल से पहले हो गई थी, लेकिन रहते दो सिंहो की रिहाई में रुकावट के कारण उन्होंने आपनी भूख हड़ताल उनकी रिहाई तक रखने की बात कही थी, उन्होंने ऐलान किया, कि वह बाकी का जीवन पंथ को समर्पित रखेगे, उन्होंने सभी खालसा पंथ, सभी सिख जत्थेबंदियों और मानव अधिकार के लिए लड़ रही जत्थेबंदियों को अपील की, कि वह श्री अकाल तख्त साहिब को तन मन के साथ समर्पित हो कर पंथ की समस्यो को हल करने के लिए कौम को एक सुर में मिल कर साथ देना चाहिए, उन्होंने कहा, कि वह गुरुद्वारा अंब साहिब जा कर सभी बंदियो की रिहाई की अरदास कर आपने गांव हरियाणा जा कर एक बड़ा समागम कर सभी सिख जत्थेबंदीयो के साथ विचार-विमर्श कर आगे की नीति तैयार करे गे, उन्होंने कहा, कि वह हथियार की लड़ाई लड़ाने वालो के हक़ में नहीं है और नही रहे गे, कलम और कानून की लड़ाई लड़ने वालो के साथ हमेशा उसके साथ लड़ कर उसका समर्थन करे गे, उन्होंने कानूनी लड़ाई लड़ कर बाकी सिंहो को रिहा करने की बात कही  
    श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने शरोमणी अकाली दल, शरोमणी कमेठी और पंजाब सरकार द्वारा दिए गए सयोग के लिए धन्यवाद किया  
भाई गुरबख्श सिंह ने खत्म की आपनी भूख हड़ताल 

Wednesday, November 20, 2013

श्री अकाल तख्त साहिब से गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी तक शानदार मार्च

Tue, Nov 19, 2013 at 11:19 AM
हरिद्धार जाने वाली संगत गुरुद्वारा पाउंटा साहिब में इकट्ठी होगी  
अमृतसर: 19 नवंबर 2013:(गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी विवाद पर सिख संगठन एकजुट होने लगे हैं। सिखों की सर्वोच्च अदालत श्री अकाल तख्त साहिब से पंथक सेवा दल के मुखिया बाबा बलजीत सिंह दादूवाल के नेतृत्व में गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी तक के लिए मार्च शुरू किया गया। उन्होंने कहा, कि हरिद्धार जाने वाली संगत गुरुद्वारा पाउंटा साहिब में इकट्ठी होगी, वहां से जत्थे गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए रवाना होंगे।    
   उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में हर की पौरी में स्थित श्री गुरू नानक देव जी के गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी को 1984 में सिख विरोधी लहर के दौरान तोड़-फोड़ कर दिया गया था,उस को फिर से स्थापित करने और वहा श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व मनाने के लिए सिखों की सर्वोच्च अदालत श्री अकाल तख्त साहिब से पंथक सेवा दल के मुखिया बाबा बलजीत सिंह दादूवाल के नेतृत्व में गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी तक के लिए मार्च शुरू किया गया। इस मौके पर पंथक सेवा दल के मुखिया बाबा बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा है, कि वर्तमान पंथक हालात को देखते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह को सरबत खालसा तुरंत बुलाया जाना चाहिए। दादूवाल ने कहा, कि गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के मामले में उत्तराखंड की सरकार की नीयत ठीक नहीं है। बीते वर्ष गंगा स्नान के नाम पर सिखों को हरिद्वार से बाहर ही रोक लिया था। बार-बार अनुरोध करने पर भी प्रशासन ने गुरुद्वारा साहिब के स्थान पर गुरु पर्व मनाने की आज्ञा नहीं दी है। इस संदर्भ में उत्तरांचल की राज्यपाल मारगेट्र अल्वा को भी एक ज्ञापन सौंप चुके हैं। उन्होंने कहा, कि हरिद्धार जाने वाली संगत गुरुद्वारा पाउंटा साहिब में इकट्ठी होगी, वहां से जत्थे गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए रवाना होंगे। दादूवाल ने कहा, कि वर्तमान समय सिखों की धार्मिक व राजनीतिक तौर पर नेतृत्व करने वाली सिख लीडरशिप असफल हो गई है। प्रदेश में अकाली दल की सरकार है। फिर भी हालात कमजोर होते जा रहे हैं।

Friday, November 08, 2013

गुरप्रीत घुग्गी अब फ़िल्म निर्माण में भी सरगर्म

जल्द रलीज़ होगी पहली फ़िल्म तैयारियां मुक्मल 
पा जी इन प्राबल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनय करेंगे गुरप्रीत घुग्गी और गिप्पी ग्रेवाल
अमृतसर: 7 नवंबर 2013: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): जल्द रीलिज होने जा रही पंजाबी फिल्म पा जी इन प्राबल्म से पंजाबी हास्य कलाकार गुरप्रीत सिंह घुग्गी अपनी निर्माता की पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। आज इस फिल्म की प्रमोशन से पूर्व सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में शीश नवाने के बाद आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस में गिप्पी ग्रेवाल और गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने बताया, कि उनकी इस फिल्म में बालीवुड स्टार अक्षय कुमार भी अभिनय करते हुए दिखाई देंगे।
      15 नवंबर को रीलिज होने जा रही पंजाबी फिल्म पा जी इन प्राबल्म से गुरप्रीत सिंह घुग्गी अपनी निर्माता की पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। फिल्म की प्रमोशन से पूर्व सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में गुरप्रीत सिंह घुग्गी और गिप्पी ग्रेवाल ने फिल्म की सफलता के लिए अरदास की। इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में गिप्पी ग्रेवाल ने बताया, कि फिल्म काफी अच्छी बनी है और सारा परिवार फिल्म को एकसाथ बैठ कर देख सकता है। उन्होंने बताया, कि सबसे बड़ी बात है कि गुरप्रीत सिंह घुग्गी इस फिल्म से निर्माता बन गए हैं और उन्होंने एक बड़े बजट की फिल्म तैयार की है। जिसमें बालीवुड के स्टार अक्षय कुमार अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। वहीं, गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने बताया, कि पिछले दस वर्षों से वह पंजाबी फिल्मों में काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई तरह का तजुर्बा हासिल किया है। जिसके आधार उन्होंने इस फिल्म के निर्माण का मन बनाया था।

Wednesday, November 06, 2013

दिल साडा लुटिया गया की टीम को कई आशाएं

जल्द ही पंजाबी फिल्मों की तुलना बालीवुड की फिल्मों के साथ 
पहली बार पंजाबी फिल्म में नजर आएंगे मंगी माहल और बालीवुड के अदाकार अश्मीत पटेल 
अमृतसर:6 नवंबर 2013: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): पंजाबी फिल्मों को मिल रही सफलता से बालीवुड के कलाकारों की आंखें भी चकाचौंध हो गई है। यही कारण है, कि न सिर्फ बालीवुड के सितारे बल्कि सुभाष घई सरीखे फिल्म निर्देशक भी पंजाबी फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। इन सभी सितारों में अश्मीत पटेल का भी नाम जुड़ गया है। बालीवुड के यह कलाकार आठ नवंबर को रीलीज होने जा रही पंजाबी फिल्म दिल साडा लुटिया गया में अभियन करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ जीवीधा, पंजाबी गायक और अभिनेता मंगी माहल, पूजा टंडन, सुदेश लहरी और राणा जंग बहादुर भी नजर आएंगे। इस मौके पर अश्मीत पटेल ने कहा, कि फिल्म में काम करने से पहले वह थोड़े से परेशान थे, लेकिन जब उन्होंने फिल्म में काम करना शुरू किया, तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने भी स्वीकार किया, कि पंजाबी फिल्म इंडस्टरी इस समय काफी सफलता हासिल कर रही है और आने वाले दो-तीन वर्षों में पंजाबी फिल्में बालीवुड की फिल्मों को टक्कर देंगी। इसके अलावा उन्होंने बताया, कि उन्हें कुछ और पंजाबी फिल्मों के आफर मिले हैं। इसके अलावा वह जल्द ही एक हिंदी फिल्म जय हो में भी दर्शकों के सामने होंगे। 
     वहीं, फिल्म में काम कर रहे कलाकारों जीवीधा और मंगी माहल ने कहा, कि दर्शकों ने उन्हें इससे पहले काफी प्यार दिया है और उन्हें पूरी उम्मीद है, कि उनकी फिल्म को भी दर्शक पसंद करेंगे। मंगी माहल ने कहा, कि पंजाबी गानों की अल्बम निकालने वाले गायक अपने पैसों पर कैसेट निकालते हैं और उन्हें इसका कोई रिजल्ट नहीं मिलता। यही कारण है, कि पंजाबी गायक अब फिल्मों में अभिनय को तरजीह देने लग गए हैं।
      इस मौके पर फिल्म में काम कर रहे कामेडियन सुदेश लहरी ने बताया, कि यह एक कामेडी और फैमिली फिल्म है, जो लोगों को काफी पसंद आएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में उन्हें कामेडी करने का भी मौका मिला है। सुदेश के मुताबिक वह कपिल की सफलता से काफी खुश है। इसके अलावा उन्होंने बताया, कि वह रेडी फिल्म में सलमान खान के साथ काम कर चुके हैं और जल्द ही वह सलमान खान की एक और फिल्म जय हो में भी उनके साथ अभिनय करते हुए दिखाई देंगे।
     वहीं, कई पंजाबी और बालीवुड की फिल्मों में काम कर चुके राणा जंग बहादुर ने कहा, कि इस समय पंजाबी फिल्मों का सफलता का दौर जारी है और वह इसके लिए दर्शकों को धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा, कि आज से करीब 25 साल पहले साउथ में एक फिल्म सुपर हिट हुई थी और उसके बाद फिल्म निर्माताओं ने फिल्मों का बजट बढ़ाना शुरू कर दिया और आज के समय में साउथ की फिल्मों बालीवुड़ की फिल्मों को टक्कर दे रही हैं। राणा जंग बहादुर ने कहा, कि आज पंजाबी की भी कई फिल्में सुपर-डुपर हिट हुई हैं और निर्माता पंजाबी फिल्मों पर पैसे लगाने लग गए हैं। उन्होंने कहा, कि जल्द ही पंजाबी फिल्मों की तुलना बालीवुड की फिल्मों के साथ होनी शुरू हो जाएगी।