Showing posts with label Patwari. Show all posts
Showing posts with label Patwari. Show all posts

Monday, May 13, 2024

रिश्वत लेता पटवारी का कारिंदा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Monday13th May 2024 at 6:15 PM

ज़मीन का इंतकाल करने के बदले ले रहा था 3 हज़ार रुपए 


चंडीगढ़: 13 मई 2024: (कार्तिका कल्याणी सिंह//पंजाब स्क्रीन डेस्क)::
रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार जैसे समाज की नस नस में घुस चूका है। हर क्षेत्र और हर विभाग में ऐसे लोग मिल जाते हैं। सर्कार की सख्तियां और कड़े कानूनों के बावजूद यह सिलसला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। इसे देखते हुए राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध फिर से  शुरु की मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज हलका पायल के पटवारी जीत सिंह के एजेंट (करिंदा) के तौर पर काम करते एक प्राईवेट व्यक्ति गुरप्रीत सिंह निवासी गाँव निजामपुर, तहसील पायल ज़िला लुधियाना को 3000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। इससे इस तरह के कामों में चलते नेटवर्क का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है।  इस तरह के गड़बड़ घोटाले कितने गांवों में चलते होंगें इसका अनुमान भी कोई मुश्किल नहीं। 

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त व्यक्ति को अमरिन्दर सिंह निवासी गांव निजामपुर, तहसील पायल, ज़िला लुधियाना की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुंच करके दोष लगाया कि उनकी पारिवारिक पैतृक ज़मीन का इंतकाल राजस्व रिकार्ड में दर्ज करने के बदले उक्त पटवारी ने 5000 रुपए रिश्वत की मांग की थी परन्तु सौदा 3000 रुपए में तय हुआ है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर उक्त प्राईवेट व्यक्ति को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में पटवारख़ाना पायल के बाहर से उक्त पटवारी की तरफ़ से शिकायतकर्ता के पास से 3000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। मुख्य मुलजिम पटवारी की गिरफ़्तारी के लिए कोशिशें जारी हैं।

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी मुलजिम के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे की जांच तेज़ी से जारी है।

Tuesday, September 07, 2021

विजीलैंस द्वारा महिला पटवारी और सहायक रिश्वत लेते काबू

 7th September 2021 at 8:11 PM

6,000/-रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया 
चंडीगढ़: 7 सितम्बर 2021: (गुरजीत बिल्ला//पंजाब स्क्रीन)::
भर्ष्टाचार के खिलाफ चलाए जाते अभियानों, सामजिक उपदेशों और क़ानूनी सख्तियों के बावजूद रिश्वतखोरी जैसी बुराईयां रुकने का नाम ही नहीं ले रहीं। अब नया मामला सामने आया है एक महिला पटवारी का। 

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज राजस्व हलका बाजेवाला, ज़िला मानसा में तैनात महिला पटवारी अमनदीप कौर और उसके सहायक और ड्राइवर के तौर पर काम करते एक प्राईवेट व्यक्ति हरजीत सिंह को 6,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त महिला पटवारी को गाँव बाजेवाला के शिकायतकर्ता राजा सिंह की शिकायत पर 6,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये गिरफ़्तार किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी की तरफ से ज़मीन के तबादले का इंतकाल दर्ज करने बदले 12,000 रुपए की माँग की गई थी परन्तु सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ है। उन्होंने बताया कि वह दोषी महिला पटवारी को पहली किश्त के 4,000 रुपए पहले ही अदा कर चुका है।

विजीलैंस की टीम की तरफ से शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त मुलजिम पटवारी और उसके सहायक प्राईवेट व्यक्ति को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में दूसरी किश्त के 6,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषियों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत बठिंडा स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।