Showing posts with label एसजीपीसी. Show all posts
Showing posts with label एसजीपीसी. Show all posts

Tuesday, July 30, 2013

बेरी साहिब के पास और बढ़ेगा पूजा पाठ का अखंड सिलसिला

Mon, Jul 29, 2013 at 8:55 PM
गुरुद्वारा बेरी साहिब में अखंड पाठ के भोग के लिए होंगें दस कमरे
अमृतसर (गजिंदर सिंह किंग/पंजाब स्क्रीन) सचखंड श्री हरमंदिर साहिब स्थित गुरुद्वारा बेरी साहिब में होने वाले अखंड पाठों के लिए अब अलग से कमरे तैयार किए जाएंगे। आज इस कारसेवा को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार, सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी और कार सेवा वाले बाबा ने टक लगा कर आरंभ किया। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा, कि माहिरों के कहने के बाद ही इन कमरों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। 
        सचखंड श्री हरमंदिर साहिब परिसर स्थित गुरुद्वारा बेरी साहिब में होने वाले अखंड पाठों के लिए अब अलग से कमरे तैयार होंगे। इन कमरों की कारसेवा का आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मल सिंह और कार सेवा वाले बाबा कश्मीर सिंह भूरी वालों ने टक लगा कर शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने बताया, कि माहिरों के कहे अनुसार ही एसजीपीसी की ओर से श्री  अखंड पाठ साहिब के लिए अलग से कमरे तैयार करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया, कि इस कार्य की कारसेवा संत बाबा कश्मीर सिंह जी को सौंपी गई है। वहीं, कार सेवा वाले बाबा संत कश्मीर सिंह भूरी वालों ने कहा, कि करीब चार महीनों के अंतराल में दस कमरे तैयार कर संगत के सुपुर्द कर दिए जाएंगे।

Tuesday, December 06, 2011

एसजीपीसी के नए स्तर की शुरूयात

इजलास में की गई 15 मेम्बरों की नियुक्तिया       
  अमृतसर//5 दिसम्बर//गजिंदर सिंह किंग
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के बाद आज पहली स्तर की शुरुआत हुई, जिस में 15  मेम्बरों को भी विशेष तौर पर नियुक्त किया गया. ये मेम्बर आने वाले समय में नए इस हाउस को चलाएंगे. इस मौके पर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह मुख्य तौर पर मौजूद थे. इन 15 मेम्बरों की और से जारी नोटिफिकेशन  के बाद तीस दिनों के बाद प्रधान के लिए चुनाव होगे.
        शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के बाद अब शिरोमणि  गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के स्तर को आज तेजा सिंह समुंद्री हाल में विधिवत शुरू किया गया. जिस के तहत एक विशेष इजलास के द्वारा 15 मेम्बरों की नियुक्तिया की गई. इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ और पांच सिख साहिबान की हजूरी में इस स्तर को सम्मान के साथ स्वीकृति दी गई. इस शुरुआती स्तर के तहत सब से पहले हाउस को चलाने के लिए आज पहले दिन 15 मेम्बरों का चुनाव किया गया, जो कि आने वाले समय में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के हाउस को चलाएंगे. इन 15 सदस्यों में पांच सदस्य पंजाब के है और बाकी दूसरे राज्यों के है. इस मौके पर अवतार सिंह मक्कड़ ने पत्रकारों को इस इजलास में चुने गए मेम्बरो बारे जानकारी देते हुए बताया कि आज चुनाव के बाद नए हाउस को शुरू किया गया है और वह एक चेयरमैन के तौर पर वह यहाँ पर आये है. उन्होंने चुने हुए मेम्बरों के नाम इस तरह बताए, 1 - किरपाल सिंह बडूगर, 2 - रघुजीत सिंह विर्क , 3 - करनैल सिंह  4 - राम सिंह, 5 - जगतार सिंह, 6 - सुरजीत सिंह कांग, 7 - शरणजीत सिंह, 8 - हरभजन सिंह चीमा, 9 - चरणजीत सिंह, 10 - सुखमीत सिंह, 11 - हरमनजीत सिंह, 12 - भूपिंदर सिंह,13 - गुरमिंदर सिंह मठारू, 14 - गुरिंदर सिंह बावा, 15 - बीबी सुखविंदर कौर  उन्होंने कहा, कि 15 मेम्बरों की और से जरी की जाने वाली अधिसूचना के बाद तीस दिनों के बाद प्रधान के लिए चुनाव होगे.

Friday, September 23, 2011

चुनावी जीत: ज़िम्मेदारी सँभालने से पूर्व आशीर्वाद


जीत के बाद श्री हरिमंदिर साहिब में किया शुकराना 
 अमृतसर से गजिंदर सिंह किंग  
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में जीत के बाद शिरोमणि अकाली दल के जीते हुए उम्मीदवार वाहेगुरु का शुकराना करने और आर्शीवाद लेने के लिए सच्च्खंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए. इन नये चुने गए सदस्यों ने अपनी जिम्मदारी सम्भालने से पहले सचखंड में माथा टेक कर गुरु घर का आशीर्वाद लिया. 
इस मौके  पर यूथ अकाली दल के प्रधान बिक्रम सिंह मजीठिया भी विशेष तौर पर मौजूद रहे. गौर तलब है की अकाली दल की इस रिकार्ड तोड़ जीत में श्री मजीठिया का विशेष योगदान रहा है. उनकी रणनीती यहाँ इस चुनावी जंग भी कामयाब रही.
अमृतसर और तरनतारण के शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में जीत के बाद जीते हुए अकाली उम्मीदवार बिक्रम सिंह मजीठिया की अध्यक्षता  में  सच्च्खंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हो कर  माथा टेक गुरु घर का आर्शीवाद लिया. 


शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  द्वारा इन जीते हुए उमीदवारों  को  सच्च्खंड श्री हरि मंदिर साहिब की यादगारी चिन्ह और सिरोपा दे कर  सन्मानित किया गया, इस मौके यूथ अकाली दल के प्रधान बिक्रम जीत सिंह मजीठिया ने शरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव की जीत बारे जानकारी देते हुए बताया, कि आज वह जीते उम्मीदवार यहाँ पर गुरु घर में अरदास करने के लिए आये है और साथ ही उन्होंने कहा, कि आज गुरु घर में यह अरदास की है, कि आने वाले समय में वह सिख पंथ की सेवा करे और उन्होंने कहा, कि  इस चुनाव  में कांग्रेस की हार हुई है,  क्यों कि पंथक दल कांग्रेस का था, उन्होंने पंजाब में अकाली दल की एक तरफा जीत के लिए सब वोटरों का धन्यवाद किया और हरियाणा कमेटी बारे उन्होंने कहा, कि हरियाणा में भी हमारी पार्टी ने ग्यारह सीटी में से नौ सीटे हमारी पार्टी ने जीती है, आने वाले विधान सभा चुनाव बारे उन्होंने कहा, कि विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को अकाली दल शिकस्त देगी.

Thursday, September 15, 2011

कांग्रेस ने हमेशा पंजाब का नुक्सान ही किया


 स.प्रकाश सिंह बादल एसजीपीसी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे अमृतसर
  अमृतसर से गजिंदर सिंह किंग की खास रिपोर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव  प्रचार के लिए अमृतसर पहुचे, उन्होंने अमृतसर के हल्का बाबा बकाला के जडियाला इलाके में चुनावी रैली को संबोधित किया और लोगो से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में अकाली पार्टी को वोट डालने की अपील की.

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव 18 सितम्बर को होने जा रहे है, वही आख़री चरण में चुनाव प्रचार तेज हो गया है,  पंजाब के मुख्य मंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल आपने दौरे के तहत अमृतसर के ग्रामीण इलाकों में चुनावी रैलीयां करते हुए नज़र आये, पंजाब के मुख्य मंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल ने अमृतसर के हल्का बाबा बकाला के जडियाला इलाके में अमरजीत सिंह जानिया के हक में एक रैली की और लोगों को एक जुट होकर पार्टी की जीत दिलाने की अपील, पंजाब के मुख्य मंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, कि  एसजीपीसी चुनाव में माझे के लोगों का महत्वपूर्ण रोल रहा है और इस बार भी वह चाहते है, कि यह जीत एक बार फिर उन के साथ हो. 

इस मौके पर  उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कि कांग्रेस ने हमेशा पंजाब का नुक्सान ही किया है और इस बार भी चुनाव में उन की पार्टी की जीत होगी और विधान सभा चुनाव में भी उन  की सरकार विजय रहेगी,  वहीँ पत्रकारों से बात करते हुए कहा, कि आज जो परमजीत सिंह सरना उन के साथ बहस की बात कर रहे है, वह उन के साथ बहस तो दूर की बात है, वह उन के साथ बात भी नहीं करना चाहते क्यों कि वह पंथ के पीठ चूरा घोपना चाहता है और वह आपने अच्छे पद और सन्मान के लिए कांग्रेस के साथ मिला हुआ है.

गुरुधामों की ज़मीनों के गबन का मामला गरमाया

रघुबीर सिंह राजासांसी ने मांगा मक्कड़ से जवाब 
अमृतसर से गजिंदर सिंह किंग: 
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेठी के चुनाव अब आखिरी चरण में हैं. इस नाज़ुक मौके पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला और तेज़ हो गया है. पंथक मोर्चा के उम्मीदवार रघुबीर सिंह राजासांसी ने एसजीपीसी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ पर निशाना साधाते हुए कहा कि वह 16 तारीख को श्री अकाल तख्त साहिब में 2  घंटे के लिए अवतार सिंह मक्कड़ का इंतज़ार करेंगे, ताकि जमीनों के गबन की बात स्पष्ट हो सके.  उनहोंने कहा कि अवतार सिंह मक्कड़ गुरुधामों की जगह  प्राइवेट ट्रस्ट को दे रहे है, जोकि गुरुद्वारा एक्ट के खिलाफ है और अवतार सिंह मक्कड़ उन के सवालों का जवाब दें तन कि साडी बात संगत के सामने आ सके. 
       शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को ले कर प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ पर मोर्चा खोलते हुए राजासांसी से पंथक मोर्चा के उम्मीदवार रघुबीर सिंह राजा सांसी ने यह सारा मामला मिडिया के सामने रखा. एक विशेष प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह गुरुद्वारा साहिब की ज़मीन को निजी ट्रस्ट के हवाले कर रहे हैं.  उनहोंने कहा कि अवतार सिंह मक्कड़ कि तरफ से गुरुधामों की जगह  प्राइवेट ट्रस्ट कोइस तरह जमीन दिया जाना  गुरुद्वारा एक्ट के खिलाफ है, उन्होंने कहा, कि पिछले आठ साल से जो गुरुधामों की ज़मीनों का गबन हो रहा है, उसके लिए अवतार सिंह मक्कड़ से जवाब लेने के लिए वह 16 तारीख को सुबह 10  बजे से ले कर 12  बजे तक श्री अकाल तखत साहिब में अवतार सिंह मक्कड़ का इंतज़ार करेंगे, ताकि अवतार सिंह मक्कड़ वहां आ कर उन के सवालों का जवाब दे सके, उन्होंने कहा कि जो आंकड़े अवतार सिंह मक्कड़ दे रहे है वह बिलकुल गलत है, जिस के चलते वह श्री अकाल तख्त साहिब में उन का इंतज़ार करेंगे, और वह सारे पैसों का हिसाब-किताब उनके सामने रखना चाहते है.

Wednesday, September 14, 2011

सरदार बादल अपने टी,वी चैनल पर बहस कर के देख लें


चुनावी जंग तेज़:सरना ने अमृतसर पहुंच कर दी चुनौती      
          अमृतसर से गजिंदर सिंह किंग की ख़ास रिपोर्ट   
पंजाब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की चुनावी जंग जोरों पर है. इस लिए इन चुनावों के चलते आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है, दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह सरना ने  एक बार फिर अकाली दल बादल पर अपना निशाना साधा और कहा कि पंजाब के मुख्य मंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के पास केवल राजनैतिक मुद्दा है न कि धार्मिक मामलों या फिर एसजीपीसी का कोई मुद्दा.इस मामले पर मुख्यमन्त्री प्रकाश सिंह बादल को खुली चुनौती देते हुए उन्होंने साफ कहा कि वह किसी समय अपने टी,वी चैनल पर आमने -सामने बैठ कर बहस कर के देख ले. गौरतलब है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 18 सितम्बर को चुनाव होने जा रहे है इस लिए यह चुनावी जंग अपनी चरम सीमा पर है.
 दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह सरना ने एक प्रेस वार्ता के दौरान आज पंजाब की सत्ता धारी पार्टी अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा, कि पंजाब में इस बार पंथक मोर्चे कि तरफ से भी इस चुनाव में उम्मीदवार खड़े किये गए है और पंजाब के मुख्य मंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल के पास हमारे प्रत्याशियों का मुकाबिला करने के लिए कोई धार्मिक मुद्दा नहीं है.  उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि श्री बादल और उनकी टीम के पास केवल राजनैतिक मुद्दा है, उन्होंने कहा, कि वह केवल आटा-दाल की बात कर रहे है और पंथक मोर्चे को कांग्रेस का एजेंट बता रहे है,  उन्होंने कहा, कि वह बी,जे,पी और आर,एस,एस, के एजेंट हैं और उनके द्वारा ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर बी,जे,पी और आर,एस,एस, का कब्जा बहुत पहले से ही हुआ हुआ है.   वह शुरू से ही अकाली नही है, वह सिख कौम को खत्म करने में तुले हुए है, लेकिन हम उन्हें कामयाब नही होने देगे और हमारी पार्टी एसजीपीसी के  चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगी, उन्होंने कहा, कि चुनाव कमिश्र्नर के पास जो उनके विरुद्ध शिकायते गई है, उसके विरुद्ध कारवाई होनी चाहिए नही तो आने वाले दिनों में सिख कौम में रोष देखने को मिलेगा, जिसके जिम्मेदार पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल होगे, उन्होंने इस चुनाव बारे कहा, कि हमारी लड़ाई धर्म बचाने के लिए है और उनकी लड़ाई दुबारा सता हासिल करने की है, उन्होंने अपनी  पार्टी के लिए लोगो से वोट मांगने की अपील भी की. 
    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  के चुनाव लड़ रहे पंथक दल के उम्मीदवार प्रदीप सिंह वालिया ने अकाली दल के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए बताया कि अकाली दल एसजीपीसी के चुनाव जीतने के लिए अपनी पार्टी के अफसर लगा रहा है जिसका सबूत हमारे पास है.

Saturday, August 27, 2011

सरना ने बनाया अकाली दल बादल को निशाना


एसजीपीसी चुनाव के चलते आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी
अमृतसर -  (गजिंदर सिंह किंग)   पंजाब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव होने को हैं, जिस के चलते आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह सरना ने अकाली दल पर निशाना साधा और कहा, कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में अकाली दल बादल अब गुंडागर्दी पर उतर आए है.शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 18  सितम्बर को चुनाव होने जा रहे है, जिस के चलते पंजाब में अब इस की हलचल लगातार बढती जा रही है. इन्हीं सरगर्मियों में और तेज़ी लाते हुए   दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह सरना ने आज पंजाब की सत्ताधारी पार्टी अकाली दल पर निशाना साधा.  उन का कहना है, कि पंजाब में इस बार पंथक मोर्चे के द्वारा जो उम्मीदवार खड़े किये गए है, उस से अकाली दल की सरकार घबरा गयी है, वहीँ उन का कहना है, कि पंथक मोर्चा इमानदारी से चुनाव लड़ रहा है, लेकिन अमृतसर में उम्मीदवारो  को धमकीया दे कर और पैसे देकर चुनाव से दूर किया जा रहा है. उनहोंने कहा कि इससे एक बात तो साफ़ साबित होती है, कि बादल फ्रंट इस चुनाव में बुरी तरह   
से घबरा गया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन इलाकों से उम्मीदवारो  ने नाम वापिस लिए है, उन इलाकों में दुबारा चुनाव करवाए जाने चाहिए और वह इस की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे,  यहाँ पर उम्मीदवारो का नामंकन दुबारा करवाया जाये, ताकि सिख वोटर अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर सके, वहीँ उन का कहना है, कि जो उम्मीदवारआज चुनाव छोड़ कर गए है,  वह उन की अपनी ही  पार्टी के थे और अमृतसर में ही 
गुंडागर्दी के कारण ऐसा हो रहा है, साथ ही उन का कहना है, कि अमृतसर को छोड़ कर किसी और शहर में इस तरह का माहौल नहीं है और किसी भी शहर में कोई भी उम्मीदवार चुनाव छोड़ कर नहीं गया है. उन्होंने कहा कि पंथक मोर्चा इन बातों को किसी भी हालत में सहन नहीं करेगा.  

Friday, August 26, 2011

विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को देंगें मुहतोड़ जबाब- मजीठिया


एसजीपीसी चुनावों में भी अकाली दल बादल की जीत का सिलसिला जारी 

अमृतसर से गजिंदर सिंह किंग   
शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के ऐलान के बाद  सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामंकन-पत्र अपने-अपने इलाके के रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में पहुँच कर भर दिए थे, लेकिन चुनावी सीट पर खड़े शिरोमणी अकाली दल बादल के प्रत्याक्षी के सामने कोई भी उम्मीदवार नहीं खड़ा हुआ और सर्ब समिति के साथ आपने चुनावी सीट छोड़ बैठ गए और आज अमृतसर की छह सीटे  शिरोमणी अकाली दल बादल प्रत्याक्षी जीत गए, यह जानकारी यूथ अकाली दल के प्रधान सरदार बिक्रम जीत सिंह मजीठिया ने एक प्रेस वार्ता दौरान दी
         शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के ऐलान के बाद सभी पार्टियों द्वारा इस चुनाई जंग में अपने-अपने उम्मीदवार खड़े किये गए थे और सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामंकन-पत्र अपने-अपने इलाके के रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में पहुँच कर भर दिए थे, लेकिन चुनावी सीट पर खड़े शिरोमणी अकाली दल बादल के प्रत्याक्षी 
के सामने कोई भी उम्मीदवार नहीं खड़ा हुआ और जो खड़ा हुआ था वह सर्ब समिति के साथ आपने चुनावी सीट छोड़ बैठ गए और आज अमृतसर की छह सीटे  शिरोमणी अकाली दल बादल ने जीत प्राप्त कर ली है, यह पहली बार हुआ है की अमृतसर में सर समिति के साथ छह सीटो में अकाली दल बादल के प्रत्याक्षी जीत हासिल की है, यह जानकारी यूथ अकाली दल के प्रधान सरदार बिक्रम जीत सिंह मजीठिया ने एक प्रेस वार्ता दौरान दी, उन्होंने कहा की, 15 सीटो पर सर्ब समिति हुई है, अब तक छह सीटो पर बिना मुकाबले जीत प्राप्त की है और आने वाले समय में ओर सीटे प्राप्त होगी, उन्होंने कहा, कि कांग्रेस द्वारा इस कमेटी को खत्म करने की साजिश रची जा रही है और सरना जैसे जो कि कांग्रेस के एजेट है उसको सामने कर सिख कौम का नुक्सान करना चाहती है और कांग्रेस हमेशा सिखों की दुश्मन रही है, लेकिन सिख कौम के लोग अच्छी तरह कांग्रेस की नीतिओ को पहचानते हैं और आने वाले विधान सभा चुनाव में मुह तोड़ जबाब देंगें. 
अब इसे कुछ भी खा जाये लेकिन एक बात साबित हो चुकी है कि चुनाव में मतदान से पूर्व ही शिरोमणि अकाली दल बदल के प्रत्याशियों की जीत एक यही एलान है कि अभी इस के बराबर का कोई नहीं.

Thursday, August 25, 2011

एसजीपीसी वोट बनवाने की तारीख अब 2 सितंबर तक


यदि किसी गैर
केशाधारी
 ने किया मतदान का प्रयास तो होगी तत्काल गिरफ्तारी 
 
चंडीगढ़ : सिखों के धार्मिक मामलों में बिना केश वाले लोगों के ज़रिये दखल अंदाजी की अशंकायों को पूरी तरह से विराम देते हुए अब गुरुद्वारा चुनाव कमीशन ने सखत शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि यदि पोलिंग बूथ पर किसी गैर केशधारी व्यक्ति को वोट डालने का प्रयास करते देखा गया तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अरोग ने स्पष्ट किया है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के लिए सिर्फ केशधारी सिख ही वोट डाल सकेंगे. यह बात गुरुद्वारा चुनाव कमिश्नर सेवानिवृत्त जस्टिस एचएस बराड़ ने कही. गौरतलब है कि कई संगठन इस बात को लेकर लम्बे समय से संघर्ष करते आ रहे हैं कि उन लोगों को भी मतदान का अधिका दिया जाये जिन्हों ने दाड़ी या केश नहीं रखे हुए लेकिन वे पैदा हुए सिख घरों में और अपने नाम के साथ अभी भी सिख लिखते हैं. इस "अधिकार' लेकर चली बहस काफी पुराने है पर इसे कभी मान्यता नहीं मिल सकी कियोंकि  सिख धर्म में  केश रखना और अंतिम श्वास तक उनकी सम्भाल करना अवश्यक कर्तव्यों में शामिल है. इस तरह की मांगें करने वालर संगठन काफी समय मत बनाने में भी बहुत लम्बे से सक्रिय रहे हैं.  
गुरुद्वारा चुनाव कमिश्नर सेवानिवृत्त जस्टिस एचएस बराड़ ने इस तरह के मतों को पूरी तरह नकारते हुए  कहा है कि कोई भी गैर केशाधारे व्यक्ति मतदान कर ही नहीं सकेगा.  एक अन्य आदेश जारी करके उन्होंने यह भिओ स्पष्ट किया है कि अब वोट बनवाने की तारीख 2 सितंबर तक बढ़ा दी गई है. 
 
एसजीपीसी चुनावों में सुरक्षा का मुद्दा भी गंभीरता से लिया जा रहा है. इन चुनावों के दौरान गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती राज्य सरकारों की मांग पर ही होगी. श्री बराड़ ने कहा कि सभी संबंधित राज्यों के चुनाव कमिश्नरों को स्पष्ट कर दिया है कि वोट डालने का अधिकार सिर्फ केशधारी सिखों को ही है. यदि इसका उल्लंघन होता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और इसकी सूचना भी तुरंत दी जाए. हालांकि जस्टिस बराड़ ने महिलाओं द्वारा थ्रेडिंग वगैरह कराए जाने की बात पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. जस्टिस बराड़ ने बताया कि चुनाव के लिए पंजाब में 19, हरियाणा में 7, चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश के लिए 1-1 चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है. अर्ध सैनिक बलों की तैनाती के बारे में पूछे गए प्रश्न के जवाब में जस्टिस बराड़ ने कहा कि चुनाव को शांति व निष्पक्षता से संपन्न करवाना राज्यों की जिम्मेवारी है, यदि राज्यों द्वारा मांग की जाएगी तभी केंद्रीय बलों की तैनाती की जाएगी. अब देखना यह है कि गैर केशाधारी और उनके समर्थक क्या रणनीती अपनाते हैं ?

Saturday, August 20, 2011

शिरोमणि कमेटी चुनावों के लिए पंथक एजेंडा जारी


शिरोमणि कमेटी धार्मिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र के साथ साथ सामाजिक बुराईयों के खिलाफ भी आरम्भ करेगी अभियान-मुख्यमंत्री बादल
लोंगोवाल/चंडीगढ़, 20 अगस्त:

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने समस्त खालसा पंथ को पुरजोर अपील की कि जुगो-जुग अटल साहिब श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता बनाये रखने, सिक्ख गुरू धामों की बेहतर सेवा संभाल, सिक्ख शैक्षणिक और अन्य संस्थानों को विश्व स्तरीय बनाने और पंथ विरोधियों को करारी हार देने के लिए शिरोमणि गुरूद्वारा पंथक कमेटी के चुनावों में शिरोमणि अकाली दल और संत समाज के सांझे उम्मीदवारों को शान से जिताया जाए। 
महान शहीद संत हरचन्द सिंह लोंगोवाल की 26 वीं बरसी के अवसर पर लोंगोवाल में हुई एक महान शहीद समागम में शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की गौरवमयी कारगुजारी और भविष्य के कार्यक्रमों को दर्शाता किताबचा ‘‘पंथक एजेंडा ’’ जारी करते हुए स. बादल ने कहा कि सिक्ख गुरूधामों को महंतों के कब्जे से छुड़ाने और संगती प्रबंध लागू करने के लिए खालसा पंथ को बहुत बड़ी कुर्बानियां करनी पड़ी और बड़ी शहादतें भी देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि ननकाना साहिब का साका, पंजा साहिब का साका, जैतों का मोर्चा, गुरू के बाग का मोर्चा और चाबियों का मोर्चा ऐसे ऐतिहासिक साके हैं जिनमें सैंकड़ों सिंह शहीद हुए, हजारो सिक्ख जेलों में गये और बेहिसाब सिंहों ने बेतहाशा जुल्म सहा। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल को इस बात का गर्व है कि सन् 1920, जब यह कमेटी अस्तित्व में आई थी, से लेकर आज तक संगत ने सिक्खों की इस संसद की जिम्मेवारी इस पार्टी को दी है। 
यह एजेंडा जारी करते हुए स. बादल ने कहा कि यह बात जग जाहिर है कि शिरोमणि अकाली दल के अस्तित्व में आने से लेकर आजतक क ांग्रेस पार्टी ने हमेशा सिक्ख संस्थाओं और गुरूधामों पर कब्जा करने मेें असफल प्रयास किये हैं। 20 पृष्ठों के इस रंगदार किताबचे में शिरोमणि कमेटी की गत् 7 वर्ष और इससे पहले की मुख्य उपलब्धियों का जिक्र किया गया है। पंथक कमेटी के आरम्भ में प्रधान शिरोमणि अकाली दल स. सुखबीर सिंह बादल के तीन पृष्ठों के संदेश में जहां 21वीं सदी में सिक्ख कौम को पेश चुनौतियों का विस्तार में जिक्र किया गया है वहां मुगलों, अंग्रेज समा्रज्य और समय की कांग्रेस सरकारों द्वारा गुरूधामों पर हमले करने, प्रबंध को अपने कब्जे में लेने आदि ऐतिहासिक घटनाओं का विस्तार में वर्णन किया गया है। अपनी अपील में जहां स. सुखबीर सिंह बादल ने नशों विरूद्ध आवाज उठाने पर बल दिया, वहां उन्होंने प्रत्येक गुरूद्वारे के साथ एक अच्छा स्कूल, अच्छा अस्पताल और एक अच्छा खेल का मैदान बनाने के लिए भी कहा। उन्होंने भ्रूण हत्या रोकने के लिए और वातावरण को संभाल कर रखने की महत्तता का भी विस्तार में जिक्र किया। 
किताबचे में अन्य विस्तार में जाते हुए स. प्रकाश सिंह बादल ने बताया कि इस पंथक एजेंडे में संगतों की जानकारी के लिए शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा चलाये जा रहे 110 शैक्षणिक संस्थानों की तस्वीरों सहित प्रमाणिक विवरण दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज 74745 बच्चे इन संस्थानों में विद्या हासिल कर रहें हैं जोकि समाज की बहुत बड़ी सेवा है। उन्होंने बताया कि सिक्ख कौम के लिए सबसे बड़ी सौभाग्य की बात श्री गुरू ग्र्रंथ साहिब विश्व यूनीवर्सिटी की स्थापना है जिसके लिए शिरोमणि कमेटी बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी द्वारा चलाये जा रहे सभी चिकित्सा कालेज, डैंटल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, पॉलीटैकनीक कालेज, नर्सिंग कालेज और इसके अतिरिक्त 31 डिग्री कालेजों एवं 71 स्कूलों और कालजीएट स्कूलों के चित्र सहित प्रमाणिक ब्यौरा इस किताबचे में दिया गया है। उन्होंने कहा कि सिक्ख संगत की सुविधा के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा विभिन्न गुरूद्वारा साहिबानों में बनाई गई खूबसूरत एवं आरामदेह सरांओं का भी इसमें विशेष ब्यौरा उपलब्ध करवाया गया है। स. बादल ने कहा कि श्री दरबार साहिब से गुरूवाणी कीर्तन का सीधा प्रसारण आरम्भ करके कमेटी ने सिक्ख कौम की लम्बे समय की मांग को पूरा किया है। 

स. बादल ने आगे बताया कि यह बहुत गर्व वाली बात है कि शिरोमणि कमेटी द्वारा सिक्ख धर्म के प्रचार एवं प्रसार के लिए 11 सिक्ख मीशनों और 13 गुरमत विद्यालयों सहित पांच अन्य सिक्ख मिशनरी के ंद्रो की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि कमेटी द्वारा सिक्ख धर्म के प्रचार एवं प्रसार के लिए इंटरनैट एवं अन्य आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल आरम्भ किया जाना भी अच्छा उद्यम है। शिरोमणि कमेटी के भविष्य के  एजेंडे की बात करते हुए स. बादल ने कहा कि शिरोमणि कमेटी द्वारा भविष्य में शैक्षणिक लहर को और मज़बूत करने के साथ साथ सामाजिक समस्याएं जैैसे की भ्रूण हत्या, नशों के खिलाफ अभियान आरम्भ करने की योजनाएं भी समाज सुधार की दिशा में अह्म कदम साबित होंगी। उन्होंने कहा कि जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहरा के नाम पर इंस्टीच्यूट ऑफ एैडवांस स्टडीज इन सिक्खीज्म के निर्माण और श्री गुरू ग्रंथ साहिब का प्रवानित टीका तैयार करने के कार्यो से सिक्ख धर्म परपक्वता की लहर और मज़बूत होगी। उन्होंने बताया कि शिरोमणि कमेटी द्वारा आने वाले समय में शिरोमणि मार्किट, श्री अमृतसर में सौ करोड़ की लागत से सिक्ख इतिहास को दर्शाता लामिसाल म्यूज्यिम का निर्माण किया जाएगा और भाई गुरदास हाल के समीप 25 करोड़ रुपये की लागत से सारागढ़ी की सराह का निर्माण करने का कार्य आरंभ किए जा रहें हैं। श्री हरमंदिर साहिब में लंगर क ी ईमारत के नवीणीकरण का जिक्र करते हुए स. बादल ने बताया कि इस कार्य पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जांएगें। खालसाई खेलों के सफल आयोजन का जिक्र करते हुए स. बादल ने कहा कि खालसाई खेलों गुरू साहिबानों द्वारा बख्शीश की विलक्षण देन है और नवयुवा पीढ़ी को नशों से मोडक़र इन खेलों क ी सिखलाई हासिल करने के लिए प्रेरणा समय की मुख्य आवश्यकता है। 

Tuesday, August 16, 2011

जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब का आदेश


एसजीपीसी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार 25 अगस्त तक परिवार समेत अमृतपान करें:नशे का सबूत मिलने पर सख्त एक्शन
अमृतसर - (गजिंदर सिंह):   श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब से आदेश जारी किया है, कि एसजीपीसी के धार्मिक चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवार 25 अगस्त तक श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर अपने परिवार समेत अमृतपान करें, यदि कोई अमृतपान नहीं करता है, तो उसे पंथक तालमेल कमेटी की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश किया गया प्रण पत्र पढ़ाया जाएगा, इससे पूर्व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील की ओर से पंथक तालमेल कमेटी के साथ मिल कर उम्मीदवारों को सात प्रण करने के लिए दिया गया प्रण पत्र सौंपा था, जिसे पढ़ने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने यह निर्णय लिया है
      एसजीपीसी के धार्मिक चुनाव में नशे के वितरण का विरोध करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एच,एस फूल्का की ओर से किए जा रहे प्रयासों को अब श्री अकाल तख्त साहिब का आशीर्वाद प्राप्त हो गया है, आज श्री फूलका पंथक तालमेल कमेटी के चालीस संगठनों के साथ श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मिले और उन्हें तालमेल कमेटी की ओर से एक प्रण पत्र सौंपा, जिसमें मांग की गई है, कि एस,जी,पी,सी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को एक प्रण पत्र पढ़ाया जाए, जिसकी मुख्य शर्ते हैं, कि उम्मीदवार नितनेम करने वाला, अमृतधारी गुरसिख हो, उम्मीदवार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के बिना वह किसी भी अन्य देहधारी को अपना गुरू न मानता हो, उम्मीदवार पंथ प्रमाणित सिख रहित मर्यादा के साथ पूरी तरह से सहमत हो, उम्मीदवार श्री अकाल तख्त साहिब की स्वतंत्रता का पक्षधर हो, उम्मीदवार खुद और उसका पूरा परिवार साबत सूरत हो और वह शराब या अन्य नशे न करता हो, उम्मीदवार चुनाव के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए नशे या धन का प्रयोग न करें और अपनी संपति का पूरा ब्यौरा लिखती रूप में संगत के सामने पेश करे और किसी भी ऐसे कारोबार में शामिल न हो, जो गुरमति के खिलाफ हो
     श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने पंथक तालमेल कमेटी की ओर से पेश किए गए इस प्रण पत्र को पढ़ने के बाद यह फरमान जारी कर दिया कि एस,जी,पी,सी चुनाव के लिए मैदान में उतरे सभी उम्मीदवार 25 अगस्त तक परिवार समेत श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर अमृत पान करें, यदि कोई उम्मीदवार अमृतपान नहीं करता है, तो उसे श्री अकाल तख्त साहिब पर यह प्रण पत्र पढ़ाया जाएगा
     जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ने एच.एस फूलका की ओर से उठाए जा रहे इस कदम की प्रशंसा की और कहा. कि श्री फूलका की ओर से धार्मिक चुनाव में नशे का वितरण रोकने के लिए जो टीमें गठित की है, यदि किसी टीम को उम्मीदवार के खिलाफ नशे का वितरण करने का कोई सुराग या पुख्ता सबूत मिलता है, तो ऐसे उम्मीदवार को धार्मिक सजा तो सुनाई ही जाएगी, उसके साथ उम्मीदवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

Friday, August 12, 2011

शिरोमणी अकाली दल बादल को मिली पहली कामयाबी


भिखीविंड की सीट पर बिना मुकाबिला विजय 
अमृतसरसे गजिंदर सिंह किंग  
आप इसे किस्मत भी कह सकते हैं, भगवान् की मेहरबानी भी और  लोकप्रियता का रिकार्ड भी कुछ लोग चुनाव में उतरते ही कामयाब हो जाते हैं. इस तरह की नयी खबर आयी है अमृतसर से जहाँ भिखीविंड की सीट पर खड़े शिरोमणी अकाली दल बादल के उम्मीदवार भाई मंजीत सिंह बिना किसी मुकाबिले के ही जीत गए हैं.         
शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के ऐलान के बाद कल तक सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामंकन-पत्र भर दिए और आज इसके नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं, तरनतारन के क़स्बा भिखीविंड की चुनावी सीट पर खड़े शिरोमणी अकाली दल बादल के प्रत्याक्षी के सामने कोई भी उम्मीदवार नहीं खड़ा हुआ, जिसके एवज में भिखीविंड की सीट पर खड़े शिरोमणी अकाली दल बादल के उम्मीदवार भाई मंजीत सिंह बिना किसी विरोधी के जीत गए, अपनी जीत के बाद आज उन्होंने सच्च्खंड श्री हरिमंदिर साहिब में पहुँच कर सबसे पहले गुरु घर में माथा टेक कर गुरु का आशीर्वाद लिया और शुकराना अदा किया 
       शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों के ऐलान के बाद सभी पार्टियों द्वारा इस चुनाई जंग में अपने-अपने उम्मीदवार खड़े किये गए थे और कल तक सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामंकन-पत्र अपने-अपने इलाके के रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में पहुँच कर भर दिए थे, आज इसके नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं और इस चुनाव में पहली जीत का सेहरा शिरोमणी अकाली दल बादल के गले में पड़ गया है, शिरोमणी अकाली दल बादल के तरनतारन के क़स्बा भिखीविंड की चुनावी सीट पर खड़े शिरोमणी अकाली दल बादल के प्रत्याक्षी के सामने कोई भी उम्मीदवार
नहीं खड़ा हुआ, जिसके कारण भिखीविंड की सीट पर खड़े शिरोमणी अकाली दल बादल के उम्मीदवार भाई मंजीत सिंह बिना किसी विरोधी के जीत गए, अपनी जीत दर्ज करने के बाद आज उन्होंने सबसे पहले सच्च्खंड श्री हरिमंदिर साहिब में पहुँच कर गुरु घर में माथा टेक कर गुरु का आशीर्वाद लिया और गुरु का शुकराना अदा किया, उन्होंने एक आम श्रद्धालु की तरह सच्च्खंड की परिक्रमा की और गुरु के सामने माथा टेक कर अरदास कर गुरु का शुकराना अदा किया, इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए तरन-तारन के क़स्बा भिखीविंड की सीट से निर्विरोध जीते शिरोमणी अकाली दल, बादल के उम्मीदवार भाई मंजीत सिंह ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, कि यह सीट शिरोमणी अकाली दल की पहली विजय है और आगे भी इसी तरह की उम्मीद है, उन्होंने कहा, कि वह आज गुरु का शुकराना अदा करने यहाँ पहुंचे हैं, उन्होंने कहा कि उनकी सीट पर जीत लोगों ने कुर्बानियों और जेलों का मान रखा है और वह अन्य पंथक जत्थेबंदियों के उम्मीदवारों स अपील करते हैं, कि वह अपने मन-मंदिर में झांक कर देख ले और यह कमेटी बहुत कुर्बानियों के बाद होंड में आई है और कांग्रेस द्वारा इस कमेटी को खत्म करने की साजिश रची जा रही है और कुछ लोग उसके इशारे पर ऐसा कर रहे हैं. वह अपील करते हैं, कि शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावो में सिख कौम के चढ़ती कला और उसे ऊँचा उठाने के मकसद के लिए साजिश रचने वाले कोग पीछे हट जाएँ.

Thursday, August 11, 2011

एसजीपीसी की चुनावी सरगर्मियां तूफानी रफ़्तार की ओर

शिरोमणी कमेटी के चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने भरे अपने-अपने नामंकन-पत्र 

         अमृतसर से गजिंदर सिंह किंग  
शिरोमणी कमेटी के चुनाव के मद्देनजर जहाँ शिरोमणी अकाल दल बादल के उम्मीदवारों द्वारा अपने-अपने नामंकन-पत्र भरे गए वहीँ पंथक मोर्च और आजाद उम्मीदवारों द्वारा भी अपने-अपने इलाके के रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में अपने समर्थको सहित अपने-अपने नामंकन-पत्र दाखिल करवाए गए
         शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावो के ऐलान के बाद सभी पंथक दलों में एक लहर सी दौड़ गयी और इस चुनाव में अपनी जीत दर्ज करवाने के लिए सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों को उतार रहे हैं और उनके द्वारा नामंकन-पत्र भरे जा रहे हैं, इसी के चलते जहाँ शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवारों द्वारा अपने नामंकन-पत्र भरे गए, वहीँ पंथक मोर्चा और आजाद उम्मीदवारों ने भी अपने-अपने नामंकन-पत्र अपने-अपने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने पहुँच कर भरे और उन्हें जमा करवाए, आज शिरोमणी अकाली दल बादल के उम्मीदवार हरजाप सिंह, बावा सिंह गुमानपुरा, ने अपने-अपने रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में 
अपने समर्थको सहित जाकर नामंकन-पत्र भरे, इस मौके पर मजीठा हलके के विधायक बीक्रमजीत सिंह मजीठिया और अमृतसर से शिरोमणी अकाली दल बादल के विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया सहित कई अकाली नेता और कार्यकर्त्ता उनके साथ मौजूद थे, इस मौके पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि अकाली दल बादल से कोई नाराज नहीं है, यह बात ठीक है, कि परिवार में छोटे-मोटे शिकवे 
हो जाते हैं, उन्होंने कांग्रेस और सरना को आड़े हाथों लेते हुए कहा, कि सिख कौम पर इन्होने बहुत जुल्म ढाए हैं और सच्चखंड श्री हरि मंदिर साहिब पर कांग्रेस ने जो जुल्म किया था, पंजाबी अभी उसे भूले नहीं हैं, उन्होंने कहा, कि सरना और पंथक मोर्चा के तो अभी उम्मीदवार ही पूरे नहीं हुए हैं, पहले वह अपने उम्मीदवार तो 
पूरे कर ले, उन्होंने कहा, कि इस बार भी जीत शिरोमणी अकाली दल बादल की ही होगी, उधर अपना नामंकन-पत्र भरने के बाद शिरोमणी अकाली दल बादल के उम्मीदवार बावा सिंह गुमानपुरा ने भी अपनी जीत की दावेदारी पेश करते हुए पंथक एजेंडों पर चुनाव लड़ने की बात कही और कहा, कि वह सिख कौम की चढ़ती कला और गुरूद्वारो की सेवा-संभाल और सिखी के प्रचार और प्रसार के लिए काम करेंगे और जो सेवा उनकी लगायी जाएगी 
 उधर आज पंथक मोर्चे के भी उममीदवारो द्वारा अपने-अपने नामंकन-पत्र भर कर अपने-अपने रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में जमा करवाए गए. पंथक मोर्चा के उम्मीदवारों ने अपने-अपने समर्थको के साथ यहाँ पहुँच कर भाई मोहकम सिंह को साथ लेकर अपने-अपने नामंकन-पत्र भरे. आज पंथक मोर्चा के उम्मीदवारों में सविंदर सिंह कोट खालसा, सतविंदर कौर रंधावा, सतबीर सिंह सहित कई अन्य उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामंकन-पत्र भरे और पंथक एजेंडे पर जीत दर्ज करने की बात कही, इस मौके पर बात करते हुए जहाँ पंथक मोर्चा के भाई मोहकम सिंह ने जहाँ इन चुनावों में संगतों से पंथक मोर्चा को वोट देने की अपील करते हुए, उन्होंने कहा, कि सिख कौम पतित पुणे कि तरफ बहुत तेजी से बढ़ रही है और नशे के दरिया पंजाब में बह रहा हैं, उन्होंने कहा, कि शिरोमणी अकाली दल बादल ने मोगा की कांफ्रेस में शिरोमणी अकाली दल के एजेंडा को खत्म कर दिया है और इसी लिए इस बार के चुनावो में वह बादल को शिरोमणी कमेटी के चुनावो में शिकस्त देंगे, उन्होंने कहा, कि हरियाणा में 11 सीटो पर होने वाले चुनाव में भी वह सभी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और वहां की संगतों से अपील करते हैं, कि उन्होंने पंजाब में बादल का बिस्तरा गुरूद्वारो से गोल करने का फैसला कर लिया है और वह भी उससे कहे कि गुरुद्वारों का प्रबंध अब तेरे बस का रोग नहीं है, इसलिए तुम यह छोड़ दो
       उधर शिरोमणी अकाली दल बादल के साथ पिछले लम्बे अर्से से जुड़े जत्थेदार प्रदीप सिंह वालिया, जिन्होंने इस बार के शिरोमणी अकाली दल बादल की तरफ से अपनी मजबूत दावेदारी भी पेश की थी, लेकिन असमर्थ होने के कारण उन्होंने अपने पुराने टकसाली समर्थकों सहित अपने रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय पहुँच कर अपना नामंकन-पत्र जमा करवाया, इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए जत्थेदार प्रदीप सिंह वालिया ने शिरोमणी अकाली दल बादल पर आरोप लगाते हुए कहा, कि शिरोमणी अकाली दल बादल की उन्होंने करीब 40 साल सेवा की है और शिरोमणी अकाली दल के जितने भी टकसाली थे, उन्होंने जेले काटी है और इसी के चलते अमृतसर के टकसालीयो ने मिलकर उन्हें चुनाव लड़ने को कहा है, उन्होंने कहा, कि शिरोमणी अकाली दल अब बादल परिवार की प्राइवेट कम्पनी बन गया है और पैसे के बल पर सीटे दी जा रही है और यहाँ पर क्या हो रहा है यह सभी लोग जानते हैं 
      शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावो में सभी पार्टियाँ अपना-अपना भाग्य अजमाने के लिए अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही हैं, एक तरफ पंथक मोर्चा इस बार बादल ग्रुप को हर हाल में हराने के लिए हरियाणा और पंजाब में एक-जुटता कर एक मंच पर आये हैं और उधर शिरोमणी अकाली दल बादल से नाराज लोगों द्वारा आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामंकन भरने से शिरोमणी अकाली दल बादल को कितना नुक्सान होगा, यह तो आने वाले चुनाव परिणाम के बाद पता लगेगा. 

Tuesday, August 09, 2011

मक्कड़ के मुकाबिले गोशा


लुधियाना  की राजनीति एक बार फिर गर्मा रही है. पंथक मोर्चा ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए गुरदीप सिंह गोशा को लुधियाना पश्चिमी सीट का टिकट दे दिया है. गोशा पश्चिमी सीट के प्रत्याशी व एसजीपीसी कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ के खिलाफ चुनाव लडेंगे.गोशा के उतरने के साथ ही पश्चिमी सीट पर चुनावी जंग तेज होने के असार बन गए हैं. पंथक मोर्चा के प्रत्याशी गुरदीप सिंह शिरोमणि अकाली दल दिल्ली की युवा शाखा के अध्यक्ष  भी हैं और अपनी ऊर्जा व कार्यशैली को सब के सामने साबित भी कर चुके हैं. मक्कड़ जैसे वरिष्ठ और धुरंधर व्यक्तित्व के साथ चुनावी जंग में खड़े होना किसी हिम्मत से कम नहीं. गौरतलब है कि गोशा के अलावा पूर्व अकाल तख्त के जत्थेदार भाई रंजीत सिंह को नजी मक्कड़ के खिलाफ चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही थी पर बात सिरे नहीं चढ़ सकी. सूत्रों के मुताबिक रंजीत सिंह के चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद गुरदीप गोशा मैदान में आ गए. पंथिक मोर्चा ने उनके नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें चुनाव में उतारा है. उन्हें युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ अकालियों का समर्थन भी प्राप्त है. उनकी जोशीली युवा तो उनका साथ देगी ही. अब इन चुनावों का बनता है; इस पर कुछ कहना शायद जल्दबाजी होगी. 

होशियारपुर में भी चुनावी सरगर्मियां  
होशियारपुर में भी शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के १८ सितंबर को होने वाले चुनावों के लिए सरगर्मियां तेज़ी से शुरू हो गयी हैं. शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार होशियारपुर क्षेत्र से स. सुरेंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां, शामचौरासी जनरल से एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, शामचौरासी रिजर्व से स. बलवीर सिंह कुराला ने नामांकन दाखिल करवाने से पहले गुरूद्वारा सिंह सभा पिपलांवाला होशियारपुर में जत्थेदार निहाल सिंह हरियां बेलां की अगुआई में एक विशाल रैली की.
इस पंथक सम्मेलन के अवसर पर अलग-अलग वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि हाईकमान द्वारा जिले में जिन उम्मीदवारों को टिकटें दी गई हैं वह उन्हें जिताने की हर संभव कोशिश पूरी तनदेही से करेंगे. समारोह की समाप्ति पर बाबा निहाल सिंह हरियां बेलां द्वारा अरदास की गई तथा काफिले के रूप में उक्त उम्मीदवार अपने सैंकड़ों समर्थकों सहित अपने नामांकन दाखिल करवाने के लिए एसडीएम होशियारपुर विनय बुबलानी के कार्यालय पहुंचे और कागज जमा करवाए.  इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव महिंदर कौर जोश, चेयरमैन पंजाब स्वास्थ्य निगम जगजीत सिंह थियाड़ा, मुख्य संसदीय सचिव देसराज धुग्गा, चेयरमैन मार्केट कमेटी अमरजीत सिंह चौहान, पूर्व मंत्री पंजाब चौधरी बलवीर सिंह मियाणी, जतिंदर सिंह लाली बाजवा, अवतार सिंह जौहल, भाजपा जिलाध्यक्ष जगतार सिंह सैनी, नगर कौंसलर प्रधान शिव सूद, वरिंदर सिंह बाजवा, अवतार सिंह कपूर, बलराज सिंह चौहान, हरदीप सिंह सरपंच, चरनजीत सिंह, बलजीत सिंह मेघोवाल, अजायब सिंह पन्नू सहित भारी संख्या में अकाली-भाजपा वर्कर उपस्थित थे. इसी तरह अन्य स्थानों पर भी एसजीपीसी चुनावों को लेकर सरगर्मियां पूरी तेज़ी से शुरू हैं.



ਐਡਵੋਕਟ ਫੁਲਕਾ ਵਲੋਂ ਆਰੰਭੀ ਨਸ਼ਾ ਮੁੱਕਤ ਪੰਜਾਬ ਲਹਿਰ ਨੂੰ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ

Monday, August 08, 2011

साफ़-सुथरे लोगों को जीता कर एसजीपीसी में भेजे-फुल्का


चुनाव जीतने के लिए बांटे जाने वाले नशे पर रोक लगाने की अपील                 
अमृतसर से गजिंदर सिंह किंग
1984 के सिख दंगो का केस लड़ रहे सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील हरविंदर सिंह फुल्का ने आज शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों में इस चुनाव को लड़ रहे उम्मीदवारों तथा उनके सहयोगियों द्वारा इस चुनाव को जीतने के लिए बांटे जाने वाले नशे के सामान पर रोक लगाने की अपील की है और उनके द्वारा सारी सिख कौम को अगले 40 दिन तक सभी गुरूद्वारो में चालीया रखने की अपील की गयी है, ताकि शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सभी गुरुद्वारों का प्रबंध गुर-सिखों के हाथ में जा सके, उन्होंने कहा, कि अगले 40 दिन सभी लोग तीन से चार घंटे तक इस अभियान  के अंतर्गत गुरु का ध्यान करे और गुरु से इस बाबत प्रार्थना करें. श्री अकाल साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारो तथा उनके सहयोगियों द्वारा इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए और वोटरों को लुभाने  के लिए अपनाये जाने वाले हत्थ-कन्डो जिनमे कि वोट हासिल करने के लिए वह शराब और अन्य नशे के सामान को बांटते हैं, इस के बारे में सारे सिख जगत से अपील की गयी है, कि वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में नशे के सामान का बहिष्कार करें और साफ़-सुथरे लोगों को जीता कर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में भेजे, 
उधर इस मामले में आज 1984 के सिख दंगो का केस लड़ रहे सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील हरविंदर सिंह फुल्का ने आज शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों में इस चुनाव को लड़ रहे उम्मीदवारों तथा उनके सहयोगियों द्वारा इस चुनाव को जीतने के लिए बांटे जाने वाले नशे के सामान पर रोक लगाने की अपील की है और उनके द्वारा सारी सिख कौम को अगले 40 दिन तक सभी गुरूद्वारो में चालीया रखने की अपील की गयी है, ताकि शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सभी गुरुद्वारों का प्रबंध गुर-सिखों के हाथ में जा सके, उन्होंने कहा, कि अगले 40 दिन सभी लोग तीन से चार घंटे तक इस अभियान के अंतर्गत गुरु का ध्यान करे और गुरु से इस बाबत प्रार्थना करें, उन्होंने कहा, कि चुनावों में नशे बांटे जाते हैं और एस,जी,पी,सी चुनाव में नशे बांटे जाएँ इससे बड़ी शर्म की बात और क्या होगी और अगर उन्हें पता चलता है कि कोई एस,जी,पी,सी चुनाव लड़ने वाला या उसका समर्थक नशा बाँट रहा है या कर रहा है, तो उनके द्वारा उस उम्मीदवार के इलाके में जाकर धरने, मोर्चे और अन्य प्रकार के 
प्रदर्शन किये जायेंगे और उसका पूर्ण रूप से बायकोत किया जायेगा और लोगों को उसे हराने के लिए प्रेरित किया जायेगा, उन्होंने कहा, कि साथ-ही-साथ उस उम्मीदवार के खिलाफ इलेक्शन कमिशन से उसे डीस्क्वालिफाई करने के लिए कहा जायेगा और उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी, उन्होंने कहा, कि वह एक नेटवर्क बना रहे हैं, जिसके तहत हर चुनाव इलाके में 50 - 50 वलंटीयर लगाये जायेंगे और इसका मुख्य दफ्तर चंडीगढ़ में होगा और इसके दफ्तर लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में भी होंगे, उन्होंने कहा, कि अगर कोई इस अभियान में शामिल होना चाहता है, तो वह 092300-02323 पर SGPC लिख कर SMS कर दे और उसका नम्बर उनके पास आ जायेगा और फिर वह उनसे मिल कर उसे अपने दिशा-निर्देश और काम के बारे में समझाते रहेंगे, उनसे पूछे गए सवाल पर कि कुछ पुराने एस,जी,पी,सी मेम्बरों पर केस दर्ज हैं और उन्हें डीस्क्वालिफाई करने के लिए क्या योजना अपनाई जाएगी, उन्होंने कहा, कि अगली मीटिंग के बाद वह चंडीगढ़ में इस बारे सारा कुछ स्पष्ट कर देंगे, क्यों कि सभी जत्थेबंदियों की अभी एक मीटिंग होनी है और उसमे विस्तृत रणनीति पर विचार होगा.



ਐਡਵੋਕਟ ਫੁਲਕਾ ਵਲੋਂ ਆਰੰਭੀ ਨਸ਼ਾ ਮੁੱਕਤ ਪੰਜਾਬ ਲਹਿਰ ਨੂੰ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ

Saturday, July 30, 2011

गुरुद्वारा चुनावों के लिए जारी किये गए 40 चुनावी चिन्ह

चंडीगढ़ :गुरुद्वारा चुनावों का ऐलान होते ही सिख धार्मिक संगठनों की सरगर्मियां तेज़ होने लड़ी हैं. पंजाब प्रदेश कांग्रेस और पंजाब पीपल्ज़ पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी इन चुनावों में कोई दिलचस्पी नहीं है. सहिजधारी सिख फेडरेशन ने सिख परिभाषा में मामले को फिर से उठाते हुए कहा है कि सिख परिवार में पैदा होने वाले को सिख माना जाये. इसी बीच गुरुद्वारा चुनाव आयोग ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की चुनावी जंग लड़ने के लिए विभिन्न दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों                   के लिए अलग अलग तरह के 40 चुनाव चिन्हों की सूची जारी कर दी है. गौरतलब है कि एस जी पी सी चुनाव के लिए विभिन्न चरणों की घोषणा चार अगस्त को की जाएगी. केंद्र सरकार द्वारा चुनाव करवाए जाने के लिए पहले ही 18 सितंबर 2011 की तारीख घोषित की गई है. गुरुद्वारा चुनाव आयोग के सचिव अवतार सिंह नरूला ने यहां बताया कि आयोग द्वारा आरक्षित रखे गए 40 चुनाव चिन्हों की सूची में ट्रैक्टर, घोड़ा, मोर, रेलगाड़ी,धोबी, लोटा, रेहड़ा, घडि़याल, ट्रक, टोका मशीन, ढाल, सूरजमुखी का फूल, स्याही दवात, बॉक्स, बैंड बाजा, भैंस, बेलचा, ऊंट, हिरण, फ्रिज, पैडेस्टल फैन, हथौड़ा, झोपड़ी, ताला, लाउड स्पीकर, थाली एवं कटोरी, बैल, पैडेस्टल लैंप, डाकिया, रिक्शा, स्कूटर, टब, टैंपो, थ्रैशिंग मशीन, आम का पेड़, टैंकर, ट्राली, ट्यूबवेल, टार्च और दीवार घड़ी,  शामिल हैं. आयोग ने विभिन्न दलों की मांग पर चुनाव चिन्हों की इस सूची में से 
शिरोमणि अकाली दल (पंच प्रधानी) के लिए रेलगाड़ी, 
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के लिए घोड़ा, 
शिरोमणि अकाली दल के लिए ट्रैक्टर, 
शिरोमणि अकाली दल (संत लोंगोवाल) के लिए डाकिया, 
शिरोमणि रंगरेटा दल पंजाब के लिए टार्च, 
शिरोमणि अकाली दल (1920) के लिए ट्रक, 
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लिए सूरजमुखी का फूल, 
शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के लिए थाली एवं कटोरी, 
शिरोमणि गुरमत प्रचार संस्था के लिए टैंकर, 
खालसा एक्शन कमेटी के लिए ढाल, 
ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के लिए हिरण........और   
ऑल इंडिया शिरोमणि अकाली दल के लिए झोपड़ी चुनाव चिन्ह जारी किए गए हैं. इसके अलावा यदि कोई अन्य पार्टी या आजाद उम्मीदवार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव लड़ना चाहता है तो वह शेष चुनाव चिन्हों में से एक का चयन कर सकता है. इस संबंधी अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है. अब देखना है कि किस दल को किस निशान से कितने मत मिलते हैं ?