Showing posts with label Transport. Show all posts
Showing posts with label Transport. Show all posts

Sunday, October 10, 2021

बिना टैक्स के चल रही निजी कंपनियों की 25 बसें ज़ब्त

 10th October 2021 at 8:16 PM

परिवहन विभाग की बड़े घरानों की नजायज बसों पर बड़ी कार्रवाई


चंडीगढ़
/गुरदासपुर: 10 अक्टूबर 2021: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

 परिहवन विभाग गुरदासपुर ने आज जि़ले में बड़ी कार्यवाही करते हुए बिना टैक्स, बिना टाईम के चल रही बड़े घरानों की निजी कंपनियों की 25 बसों को ज़ब्त कर लिया है।

 इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए श्री बलदेव सिंह रंधावा, रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी गुरदासपुर ने बताया कि परिहवन मंत्री स. अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए निजी कंपनियों की बसें जो बिना टैक्स, डिफॉल्टर और बिना टाईम के चल रही थीं, सम्बन्धी कार्यवाही की गई है, जिसमें बड़े घरानों की बसों की निजी कंपनियाँ जैसे राजधानी, डब्बवाली और लिबड़ा आदि कंपनियों की बसें शामिल हैं, को ज़ब्त किया गया है।

 श्री रंधावा ने बातचीत के दौरान कहा कि विभाग के नियमों और शर्तों का उल्लंघन करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। परिवहन विभाग में पारदर्शी और प्रभावशाली कामकाज सुनिश्चित बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि टैक्स न भरने वालों या नियमों में किसी भी किस्म की उल्लंघना करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी डिफ़ॉल्टरों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यवाही पिछले दो दिनों से चल रही है और आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।