Showing posts with label Surinder Pal Sharma. Show all posts
Showing posts with label Surinder Pal Sharma. Show all posts

Tuesday, April 04, 2017

श्री राम कथा में दीदी गायत्री ने सभी को किया मन्त्र मुग्ध

बेलन ब्रिगेड प्रमुख अनीता शर्मा ने भी लिया भगवान का आशीर्वाद 
लुधियाना: 3 अप्रैल 2017: (पंजाब स्क्रीन टीम):: 
नवरात्र के पावन अवसर पर लुधियाना में भी राम नाम की गंगा निरन्तर बह रही है। जगह जगह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कारोबारियों का शहर लुधियाना आध्यत्मिक रंग में रंगा हुआ है। इसी सिलसिले में श्री राम कथा का आयोजन हैबोवाल कलां टैंकी वाला पार्क में श्री राम महोत्सव कमेटी की ओर से भी हुआ। इसमें बेलन ब्रिगेड प्रमुख अनीता शर्मा भी विशेष तौर पर शामिल हुईं। कांग्रेस समर्थक मज़दूर संगठन इंटक के महिला विंग का प्रांतीय अध्यक्ष बनने के बाद किसी पब्लिक कार्यक्रम में अनीता शर्मा की यह पहली शमूलियत है। उन्होंने भगवान के चरणों में वन्दन करते हुए मज़दूरों के भले के लिए कुछ ठोस कर दिखाने की शक्ति भी मांगी। बहुत से अन्य धार्मिक, समाजिक और सियासी लोग भी इस दरबार में हाज़री लगवाने पहुंचे। 
इस कार्यक्रम के आयोजन में भी बार बार याद दिलाया गया कि भगवान राम का चरित्र विश्व में सबसे महान है। मर्यदा पुरषोत्तम भगवान राम के पूरे जीवन चरित्र से मानव को बेहद प्रेरणाएं मिलती हैं जिनसे चरित्र को ऊंचा उठाया जा सकता है। वक्तायों ने ज़ोर दिया कि हमें भगवान राम के जीवन चरित्र का अनुसरण करना चाहिए। यह भाव भक्ति योग फाउंडेशन की संस्थापिका गायत्री दीदी ने हैबोवाल कलां टैंकी वाला पार्क में श्री राम महोत्सव कमेटी की ओर से प्रधान सुरिंदर पाल शर्मा की अध्यक्षता में जारी श्री राम कथा के चौथे दिन उपस्थित भक्तों के विशाल समूह को संबोधित करते हुए प्रकट किए। गायत्री दीदी ने कहा कि हमें धार्मिक स्थल पर जाकर वहां की भव्यता नहीं बल्कि दिव्यता की बात करनी चाहिए। मीडिया से एक भेंट के दौरान दीदी गायत्री ने कहा धर्म की दिव्यता का अहसास उसे जीवन में उतारने से होगा। भगवान की चर्चा और धर्म स्थल तो हमें केवल रास्ता दिखाते हैं इन पर चलना तो हमें खुद ही होगा। उन्होंने कहा कि परिवारों में होती कलह और झगड़ों में अपनी ऊर्जा मत गंवायो। खुद ही खुद को नहीं सम्भल पयोगे तो देश को क्या संभालोगे? देश का क्या सँवारोगे? उन्होंने याद दिलाया कि अक्सर मानव अज्ञानता वश मंदिर में जाकर भी भगवान की प्रतिमाओं की सुंदरता का बखान करना शुरू कर देता है जबकि उसे भगवान की दिव्यता का ध्यान करना चाहिए। इस दौरान चेयरमैन सुनील सिंगला, प्रधान सुरिंदर पाल शर्मा, उत्तम चंद जुमवाल, जगदीश भाटिया, पवन सहदेव, अंजलि ठुकराल, अशोक शर्मा, केवल कृष्ण मोदी, सुनील मेहता, शिव कुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, अविनाश चावला ने मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कुल मिला कर आयोजन कामयाब रहा।