Showing posts with label Blast. Show all posts
Showing posts with label Blast. Show all posts

Thursday, December 08, 2022

लुधियाना की किराना दुकान में विस्फोट-दुकानदार की मौत

Thursday 8th December 2022 at 01:57 PM

अंदेशा यह कि शार्ट सर्किट से हुआ यह जानलेवा आग का हादसा 


लुधियाना: 8 दिसंबर 2022: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन)::

ज़िंदगी का कौन सा पल कब आखिरी हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। लुधियाना में एक बज़ुर्ग उम्र का  दुकानदार अपनी रोज़ी रोटी चलने के लिए सुबह दुकान पर आया था। उसे क्या पता था कि यह दिन उसकी ज़िंदगी का आखिरी दिन साबित होने वाला है। वह आज होने वाली आमदनी का अनुमान लगते हुए दुकान को सेट कर के ग्राहकों की इंतज़ार ही कर रहा था कि अचानक मौत ही उसे लेने आ गई।   

लुधियाना के एक सघन बाज़ार की किराना दुकान में धमाका होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। धमाका ज़ोरदार था। इस विस्फोट के कारण अंदर रखा फ्रिज भी दुकान के बाहर गिर गया। धमाका शार्ट सर्किट से होना बताया जा रहा है। हालंकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।  पुलिस विभाग की ओर से भी इस के कारण की पुष्टि होनी बाकी है। प्रारंभिक जांच चल रही है। 

आग लगते ही दुकानदार खुद को संभाल नहीं सका और मौत का शिकार हो गया। इस धमाके से दुकानदार के कपड़ों में आग लग गई और कुछ ही देर में दुकान के सामान में भी आग फ़ैल गई। दुकान से बहुत सा धुंआ निकलता देख कर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। वहां आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बहुत ही भयावह थी। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी तुरंत इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड के जवानों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया लेकिन दुकानदार को नहीं बचाया जा सका। 

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। दुकान में लगी आग तो बुझ गई लेकिन इस आग से दुकानदार की मौत हो गई। आग की यह घटना कैलाश नगर रोड बस्ती जोधेवाल वड़ाइच बाजार की है। मृतक की पहचान महेंद्र पाल (62) के रूप में हुई है। महेंद्रपाल की किराना दुकान को गुरु नानक किराना स्टोर कहा जाता था। 

आग लगने के तुरंत बाद महेंद्रपाल के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायज़ा लिया। महेंद्रपाल के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखा जा रहा है। इस मौके पर एडीसीपी रूपिंदर कौर सरन भी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग से दुकानदार की मौत हो गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Saturday, December 25, 2021

पंजाब पुलिस ने 24 घंटों में ही सुलझा लिया बम ब्लास्ट केस

25th December 2021 at 6:35 PM

मारे गए आतंकी का संबंध खालिस्तान समर्थकों से? 


पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस को विभिन्न पड़ावों पर मिली सफलता
केस को 24 घंटों में ही सफलतापूर्वक सुलझा लेना बहुत बड़ी चुनौती थी 
डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने दी पंजाब पुलिस को बधाई
राज्य में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रखना हमारी प्राथमिकता: डी.जी.पी.

चंडीगढ़//लुधियाना: 25 दिसम्बर 2021: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 
मृतक गगनदीप 
पंजाब ने एक दशक से भी ज़्यादा समय तक आतंक का दंश झेला। गोलियों और बम धमाकों की आवाज़ें उन दिनों आम बात हो गई थी। बहुत से घर उजड़ गए। बहुत मुश्किलों से लौटा था शांति का माहौल लेकिन इस धमाके ने सब कुछ फिर से याद दिला दिया। इस शक्तिशाली बम धमाके ने बहुत से सवाल खड़े किये जिनका जवाब आसान नहीं था। बाउट सी उलझनें थी। चुना सर पर होने से इसकी साज़िशी उलझनें और बढ़ गयीं थी। एक सवाल रह रह क्र उठ रहा था-कौन है जो पंजाब को फिर से आग लगाना चाहता है? लोकतंत्र के सबसे बड़े त्यौहार की तरह होते हैं चुनाव। इस त्यौहार पर हमला अर्थात लोकतंत्र पर हम गिना जाना चाहिए। पंजाब पुलिस ने इस मामले को 24 घंटों के अंदर अंदर सुलझा कर सभी सवालों के जवाब तलाश करने का सफल प्रयास किया है। डीजीपी का पत्रकार सम्मेलन इन्हीं सवालों के जवाब देने में व्यस्त रहा। बहुत बड़ी उलझन कम समय में ही सुलझाया पंजाब पुलिस ने। 

पंजाब पुलिस ने 24 घंटों से भी कम समय में लुधियाना कोर्ट परिसर में हुए बम धमाके के मामले को सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान गगनदीप सिंह (31) निवासी खन्ना के रूप में की गई है, जो पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के तौर पर भर्ती हुआ था और उसके कब्ज़े से 385 ग्राम हेरोइन बरामद होने के उपरांत उसको अगस्त 2019 में बखऱ्ास्त कर दिया गया था।

डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने आज यहाँ पंजाब पुलिस हैडक्वाटर में एक प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधन करते हुए कहा, ‘‘मुझे पंजाब पुलिस पर गर्व है, जिसने लुधियाना बम धमाके के केस को 24 घंटे से भी कम समय में सफलतापूर्वक सुलझा लिया है।’’

जानकारी के मुताबिक गुरूवार को लुधियाना के जि़ला कोर्ट कॉम्पलैक्स के सार्वजनिक शौचालय में बड़ा धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 अन्य ज़ख्मी हो गए। जब धमाका हुआ तो जि़ला अदालत की कार्यवाही आम दिनों की तरह ही चल रही थी और यह धमाका इतना ज़बरदस्त था कि सार्वजनिक शौचालय को काफ़ी नुकसान पहुँचा और इमारत की कई खिड़कियों के शीशे भी चकनाचूर हो गए।

डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने बताया कि पोस्ट मार्टम के दौरान पुलिस मरने वाले व्यक्ति की दाहिनी बाज़ू पर बने टैटू के निशान से मृतक की पहचान कर सकी। उन्होंने कहा कि अलग तौर पर लाश के डीएनए नमूने भी लिए गए।

उन्होंने बताया कि मुलजि़म गगनदीप सिंह थाना सदर खन्ना में मुंशी के तौर पर काम करता था, जिस दौरान उसे हेरोइन समेत काबू किया गया और थाना एस.टी.एफ, एस.ए.एस नगर मोहाली में एन.डी.पी.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। डीजीपी ने बताया कि इस केस पर सुनवाई चल रही है।
उन्होंने बताया कि उक्त मामले में लुधियाना जेल में दो साल बिताने के बाद वह सितम्बर 2021 में ज़मानत पर रिहा हो गया था और उसने 24 दिसंबर 2021 को फिर अदालत में पेश होना था।
डीजीपी ने कहा कि प्राथमिक जाँच से पता चला है कि मुलजि़म गगनदीप अदालत में डर और दहशत पैदा करना चाहता था।

इस घटना के पीछे पाकिस्तान आधारित खालिस्तान समर्थक संबंधों के बारे में डीजीपी ने कहा कि पुलिस इस मामले की हर पहलू से जाँच कर रही है। पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने कहा, ‘‘प्राथमिक जाँच से पता लगा है कि दोषी गगनदीप के जेल में बंद खालिस्तान समर्थक तत्वों से सम्बन्ध हो सकते हैं, जिन्होंने राज्य की शांति भंग करने के इरादे से कोर्ट कॉम्पलैक्स को निशाना बनाने के लिए दोषी का प्रयोग किया।’’
डीजीपी ने कहा कि धमाके के लिए इस्तेमाल की गई सामग्री का अभी तक पता नहीं लग सका है, क्योंकि नमूने फोरेंसिक लैब को भेजे गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एनएसजी की एक टीम और राज्य के फोरेंसिक विशेषज्ञों को धमाके के बाद की जाँच कार्यवाही के लिए बुलाया गया। डीजीपी ने आगे कहा, धमाके वाली जगह पर मलबे को योजनाबद्ध ढंग से हटाने के दौरान फोरेंसिक टीम ने कुछ महत्वपूर्ण सुराग जैसे कि नुकसान हुए मोबाइल सैट और मृतक के शरीर के जले हुए कपड़ों के अलावा अन्य सुबूत इकठ्ठा किए।

गौरतलब है कि डीजीपी ने ख़ुद भी उसी कोर्ट कॉम्पलैक्स का दौरा किया, जहाँ यह धमाका हुआ था और जि़ला और सैशन जज, लुधियाना के साथ बैठक की और सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा भी लिया। डीजीपी ने शुक्रवार को फील्ड अधिकारियों के साथ भी बैठक की और उनको राज्य में किसी भी अन्य आतंकवादी हमले को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

मुलजि़म गगनदीप की पत्नी जसप्रीत कौर के अनुसार धमाके वाले दिन गगनदीप सुबह 9:30 बजे घर से निकला था और उसका मोबाइल तब से बंद था। उसने गगनदीप की बाज़ू पर बने टैटू के निशान और उसके द्वारा पहने कपड़ों को पहचान लिया।

इस सम्बन्ध में थाना डिविजऩ नंबर 5, लुधियाना में भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धाराएँ 302, 307 और 124-ए और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम और ग़ैर-कानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत एफ.आई.आर. तारीख़ 23 दिसंबर, 2021 को पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

सभी  जाँच एजंसियां उन लोगों तक कब तक पहुंच पाती हैं जिन्होंने इस आतंकी गगनदीप को इस धमाके के लिए एक तरह से फिदायीन बना कर भेजा? देखना होगा कौन हैं वे लोग? नशीले पदार्थों  के कारोबार, अलगाववादी सोच, विदेश आधारित आतंकवाद और देश में छुपे गद्दार इत्यादि बहुत से सवाल अभी भी सुलझाए जाने बाकी हैं। 

Friday, December 24, 2021

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोढ़ी ने किया धमाका स्थल का दौरा

 24th December 2021 at 6:57 PM

 घायलों का हालचाल पूछा और हिम्मत बनाये रखने की अपील की 


लुधियाना
: 24 दिसंबर 2021 (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 

पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर रानी सोढ़ी ने आज लुधियाना में घटनास्थल का दौरा किया और साथ ही घायलों का हाल जानने के लिए डीएमसी और सिविल अस्पताल का दौरा किया।  इस बीच बलवीर रानी सोढ़ी ने लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती घायल वकील से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।  उन्होंने कहा कि वह भगवान से उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं ताकि वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौट सकें।

साथ ही बलवीर रानी सोढी  सिविल हस्पताल लुधियाना में इस हादसे में रायकोट की उस बच्ची से मिलने के लिए पहुंचे जो इस घटना के दौरान घायल हो गई थी । इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मामले पर पूरी शिद्दत से काम कर रही है और जल्द ही इस घटना के लिए जिम्मेदार लोग सलाखों के पीछे होंगे।  महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा से अपने लोगों के लिए कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखना चाहती है और हमेशा इसके लिए काम करेगी।  लेकिन इसके बावजूद जो कुछ हुआ है उस पर विपक्षी दलों को राजनीतिक रोटियां नहीं सेंकनी  चाहिए।