Showing posts with label Zirakpur. Show all posts
Showing posts with label Zirakpur. Show all posts

Saturday, April 01, 2017

भाजपा की है राम मन्दिर के नाम पर मारकाट की साज़िश-इंटक

पंजाब के साथ कांग्रेस का हर वायदा पूरा होगा-इंटक नेता दिनेश शर्मा
ट्रांसपोर्ट माफिया पर भी कसा जायेगा शिकंजा-दीपिंदर ढिल्लों 
ज़ीरकपुर (चंडीगढ़): 1 अप्रैल 2017: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::
कांग्रेस के नेतायों ने अपने  रवैये और कार्यशैली में नयी तबदीलियों लाते हुए तेज़ी से कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस के मज़दूर विंग इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस ( इंटक) ने अपने संगठन को नव जीवन देने के लिए जहाँ कुछ फेरबदल किये हैं वही कुछ नयी नियुक्तियां भी की हैं। इस मौके पर इंटक के नेतायों ने कहा है कि पंजाब के लोगों से जो वायदे किये गए थे वो सभी वायदे पूरे किये जायेंगे। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि पंजाब के जल और जवानी दोनों को बचाया जायेगा। मीडिया वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि राम मन्दिर तो बीजेपी ने बनाना नहीं हाँ इसके नाम पर मारकाट की राजनीति करने की तैयारियां फिर ज़ोरों पर हैं जिनको हम सफल नहीं होने देंगें। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नज़दीकी जाने जाते दीपिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में ट्रांसपोर्ट माफिया भी तोडा जायेगा। 
युवा नेता कर्ण बेदी को पंजाब इंटक का सचिव बनाया गया है। बेलन ब्रिगेड प्रमुख अनीता शर्मा को इंटक की महिला शाखा का प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया है।  किसी समय आम आदमी पार्टी को स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभाने और फिर विद्रोह की आवाज़ बुलन्द करने वाले परमिंदर पप्पु को मालवा ज़ोन का अध्यक्ष बनाया गया है।  उनके अधीन अब आठ ज़िले होंगें। इसी तरह कुछ और नियुक्तियों को घोषणा आज ज़ीरकपुर में हुई एक विशेष सभा में की गयीं।
इस नियुक्ति के बाद उत्साहित नज़र आयी अनीता शर्मा ने कहा इतनी बड़ी पार्टी का साथ मिलना वास्तव में बेलन ब्रिगेड की नीतियों और संघर्ष का ही सुखद परिणाम है। अब पंजाब के मज़दूरों को उनकी पूरी कमाई और पूरा हक दिलाने के प्रयास और तेज़ होंगें। उन की मेहनत की कमाई को नशे के सौदागरों के पास नहीं जाने दिया जायेगा। बीमारी और अन्य
 इस अवसर पर मज़दूरों को उनका हक दिलाने के लिए संकल्प भी दोहराया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित कई अन्य प्रमुख लोग भी मौजूद थे। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपिंदर सिंह ढिल्लों, सचिन शर्मा, संजीव शर्मा, प्रदीप अग्रवाल और कई अन्य लोग भी मौजूद थे।