Showing posts with label Hospitals. Show all posts
Showing posts with label Hospitals. Show all posts

Thursday, April 13, 2023

श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब चैरिटेबल हॉस्पिटल ट्रस्ट की एक और उपलब्धि

13th April 2023 at 6:30 PM 

खास लोगों की मौजूदगी में नए ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन 


लुधियाना:13 अप्रैल 2023: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

अंतरराष्ट्रीय सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस पी सिंह ओबेरॉय ने आज गुरु हरिकृष्ण साहिब चैरिटेबल हॉस्पिटल ट्रस्ट, अर्बन स्टेट, फोकल प्वाइंट, लुधियाना में भाई नरेंद्र सिंह ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर डाॅ. मनदीप सिंह सिद्धू, पंजाबी लेखक सुरजीत पातर, स. जसवंत सिंह छापा, तथा स. इकबाल सिंह गिल की उपस्थिति में अस्पताल को एक अल्ट्रासाउंड मशीन दान की गई। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने जहां ओबेरॉय साहब को जन्मदिन की बधाई दी वहीं उन्होंने केक भी काटा और उनका मुंह मीठा किया। उनके सम्मुख सम्बोधित करते हुए कहा एक कवि ने बहुत अच्छा लिखा है कि विश्व में कुछ ऐसे ऐतिहासिक क्षण आते हैं जिनमें मनुष्य के गर्भ से जन्म लेकर एक नया इतिहास रचा जाता है। आज न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मानवता की सेवा के लिए एस पी सिंह ओबेरॉय के प्रयासों के उदाहरण दिए गए हैं।आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोविड के समय में भी उन्होंने लोगों को मुफ्त राशन मुहैया कराया और विदेशों में फंसे पंजाब के लोगों को घर वापस लाया. उन्होंने समय-समय पर धर्मार्थ अस्पतालों को महंगी मशीनें देकर मानवता की सेवा में एक नई मिसाल पेश की है, जो आज कहीं देखने को नहीं मिलती। इस मौके पर एसपी सिंह ओबेरॉय ने सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे भी पंजाब को नशे के चंगुल से छुड़ाने में अपना पूरा सहयोग देंगे।इस मौके पर पद्मश्री सुरजीत पातर जी ने ओबेरॉय साहब को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, ईश्वर आपको लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन प्रदान करें ताकि आपके सहयोग से हम पंजाब को महाराजा रणजीत सिंह के समय की ऊंचाइयों पर वापस ला सकें।इस मौके पर अस्पताल के चेयरमैन किरपाल सिंह, इकबाल सिंह गिल, अध्यक्ष गुरदेव सिंह, परमजीत सिंह महराज, जसवंत सिंह चप्पा, जसबीर सिंह (एसीपी) अमनदीप सिंह बराड़, अश्विनी छाबड़ा (एसएचओ), गुरप्रीत कौर (समन्वयक), सुखविंदर कौर, मनजीत कौर, दर्शन सिंह, वीरेंद्र सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह (कोटनीस एक्यूपंक्चर अस्पताल), शरणपाल मक्कड़ (अध्यक्ष जिला योजना बोर्ड) विशेष रूप से उपस्थित थे। 

Sunday, October 25, 2020

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री ओपी सोनी ने की शुभ शुरुआत

25th October 2020 at 5:23 PM

 अकाई अस्पताल के उन्नत हड्डी रोग संस्थान का किया उद्घाटन 


लुधियाना
: 25 अक्टूबर 2020: (कार्तिका सिंह//पंजाब स्क्रीन)::

संयुक्त प्रतिस्थापन, खेल चोटों और फ्रैक्चर उपचार के लिए एक समर्पित केंद्र, एओआई "उन्नत आर्थोपेडिक संस्थान" का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि श्री ओपी सोनी, माननीय कैबिनेट मंत्री, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान पंजाब द्वारा किया गया था। 

डॉ. बलदेव औलख, प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट, ट्रांसप्लांट सर्जन और चेयरमैन अयकाई हॉस्पिटल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जो चार बार विधायक रहे हैं और उन्होंने कहा कि किडनी, स्टोन, प्रोस्टेट, ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए जाने जाने वाले सबसे आधुनिक और अत्याधुनिक अत्याधुनिक अस्पताल अब पूर्ण हड्डी रोग विशेषज्ञ उपलब्ध कराएंगे।

डॉ। हरप्रीत सिंह गिल, निदेशक एओआई ने कहा कि यह संस्थान इस मायने में अद्वितीय होगा कि कंप्यूटर, नेविगेशन / रोबोटिक्स की दुनिया की सबसे अच्छी और नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल घुटने, कूल्हे और कंधे के प्रतिस्थापन, खेल की चोटों और एक अनुभवी द्वारा फ्रैक्चर उपचार के लिए किया जाएगा। डॉक्टरों की टीम। आमतौर पर हम पश्चिमी देशों में इस अवधारणा को देखते हैं, लेकिन हम पंजाब में ऐसी विशेषज्ञता और तकनीक ला रहे हैं।

माननीय मंत्री श्री ओपी सोनी ने कहा कि मैं अपने मरीजों से अकाई अस्पताल और डॉ। औलख के बारे में अच्छी बातें सुन रहा हूं। मैं किडनी, लीवर, कैंसर और जोड़ों की समस्याओं के मरीजों की सेवा करने वाले अकाई अस्पताल में काम करने की सबसे आधुनिक बुनियादी सुविधाओं और अत्याधुनिक सुविधाओं से बहुत प्रभावित हूं। यह अस्पताल न केवल पंजाब बल्कि पड़ोसी राज्यों के एचपी को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। , जम्मू और कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा।

मैं इसे चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए उत्कृष्टता केंद्र बनाने के लिए पूर्ण समर्थन प्रदान करूंगा। उन्होंने रोबोट / कंप्यूटर नेविगेशन घुटने के प्रतिस्थापन और हिप सिस्टम के प्रदर्शन को देखा। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के लोग ऑर्थोपेडिक टीम की विशेषज्ञता से लाभान्वित होंगे और चिकित्सा शिक्षा मंत्री को ऐसे डॉक्टरों और अकाई अस्पताल पर गर्व महसूस होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में उत्कृष्टता के ऐसे केंद्रों की वजह से हम अपने घुटने या कूल्हे की जगह पाने के लिए अमरीका, ब्रिटेन और कनाडा से आने वाले रोगियों के साथ एक रिवर्स ट्रेंड देख रहे हैं।

आगे सोनी सोनी ने कहा, मुझे पता है कि डॉ। औलख के नेतृत्व में यूरोलॉजी और ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए अकाई अस्पताल सबसे अच्छा है, मैं उन्हें डॉ। एचएस गिल के नेतृत्व में सर्वश्रेष्ठ ऑर्थोपेडिक संस्थान बनाने के लिए बधाई देता हूं जो एक प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक और संयुक्त प्रतिस्थापन सर्जन हैं।

उन्होंने डॉ। एचएस गिल, डॉ। मनमोहन सिंह, डॉ। एसडी अबरोल और डॉ। रोहित सिंगला की टीम AOI को बधाई दी और कहा कि तकनीक और मशीनों के साथ-साथ डॉक्टरों के अनुभव, ज्ञान और कौशल भी मायने रखते हैं।

अधिवक्ता हरप्रीत संधू ने समारोह का संचालन किया और डॉ सुनील कात्याल ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।


Thursday, October 16, 2014

मिठाई में मिलावट अब नियंत्रण में-स्वास्थ्य मंत्री ज्याणी

यदि किसी को पता चले तो तुरंत उन्हें सूचित करे 
लुधियाना: 15 अक्टूबर 2014: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया है कि मिठाईयों में मिलावटकी बुराई अब नियंत्रण में है। अगर किसी को इसका पता चले तो वह सीधा उन्हें सम्पर्क करे। उन्होंने मीडिया और अन्य लोगों को खुला निमंत्रण दिया कि ऐसा कुछ भी पता चले तो तुरंत सूचित करें।अन्य हरियाणा विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलना तय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली के मद्देनजर हरियाणा की जनता भाजपा की सरकार बनाने को उत्साहित है। इन चुनावों में 45 से ज्यादा सीटें भाजपा को मिलने जा रही हैं। यह दावा स्वास्थ्य मंत्री  जीत कुमार ज्याणी ने किया है। वह बुधवार को अपोलो अस्पताल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। पत्रकारवार्ता में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार के पूर्ण बहुमत आने के बाद देश के सभी राज्यों में उम्मीद की किरण जगी है। जनता अपने-अपने राज्यों में भाजपा को ही सत्ता में लाना चाहती है। स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने का आह्वान भी किया। इसी बीच पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल के बीच जारी वाकयुद्ध के मुद्दे पर पूछे सवाल को ज्याणी ने टाल दिया और बस यही कहा कि मेरे लेवल का मसला नहीं है, ये डिप्टी सीएम और नवजोत सिद्धू के बीच का मामला है। इस टालमटोल के दरम्यान ही उन्होंने रुखसत ली। 
इस अवसर पर नामधारी सुरिंदर सिंह, सिवल सृजन डा. सुभाष बत्ता, पंजाब मेडिकल कौंसिलके अध्यक्ष डा. डी एस ग्रेवाल और कई अन्य प्रमुख व्यक्ति भी मौजूद थे। 


Saturday, July 12, 2014

फोर्टिस में अब एक नई सुविधा की शुरुआत

अत्याधुनिक तकनीक वाला रेडियोलॉजी और मेडिकल इमेजिंग सेंटर शुरू 
इलाज को किफायती और वहन करने योग्य बनाती है नई तकनीक
लुधियाना: 12 जुलाई 2014: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):
शहर और रीजन के अव्वल मेडिकल फैसिलिटी सेंटर फोर्टिस हॉस्पिटल ने सुविधाएं देने में एक बड़ा कदम और आगे बढ़ा लिया है। आज यहां अत्याधुनिक तकनीक वाला रेडियोलॉजी और मेडिकल इमेजिंग सेंटर शुरू किया गया। डिप्टी कमिश्नर रजत अग्रवाल ने सिविल सर्जन डॉ. सुभाष बट्टा, फोॢटस के डायरैक्टर विवान गिल, मैडीकल डायरैक्टर गुरबीर ङ्क्षसह व ऐस हेल्थवेज के एम.डी. रोहित कपूर की मौजूदगी में इसका उदघाटन किया।
उद्घाटन समारोह में बोलते हुए शहर के डिप्टी कमिश्नर रजत अग्रवाल ने कहा कि समय की सबसे बड़ी जरूरत है किफायती इलाज मुहैया करवाना, खासकर गरीब तबके के लोगों को। उन्होंने कहा, 'एडवांस्ड मेडिकल तकनीकों तक हर किसी की पहुंच होनी बहुत ज्यादा जरूरी है। पैसे के लिए गलत निदान के साथ किसी भी मरीज को छोड़ा नहीं जाना चाहिए। अग्रवाल ने मेडिकल क्षेत्र के लोगों से गुजारिश की कि वे गरीब लोगों, महिलाओं, बच्चों तथा बूढ़ों के लिए दया भावना रखें।
लुधियाना बेस्ड सिविल सर्जन डॉ. सुभाष बट्टा इस मौके पर गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। उन्होंने कहा कि राज्य में लुधियाना मेडिकल सुविधाओं का केंद्र है और बेहतर नैदानिक तकनीक के होने का मतलब है बेहतर इलाज और स्वस्थ लोग।
फोर्टिस की तरफ से बोलते हुए डॉ. विवान गिल ने बताया कि सेंटर में 128-स्लाइस सीटी स्कैन मौजूद है। यह इनोवेटिव टेक्नॉलजी से लैस है जो कि रेडियेशन एक्सपोजर को 80 फीसदी तक घटा देता है। सेंटर को रेडियो-डायगनॉस्टिक पार्टनर के तौर पर 'ऐस टेक्नॉलजीसÓ के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है।
ऐस हेल्थवेज के एमडी रोहित कपूर ने कहा कि 4डी अल्ट्रा साउंड सिस्टम के अलावा सेंटर में एडवांस्ड फिलिप्स मल्टिवा 1.5 टेस्ला एमआरआई स्कैन है जो कि रीजन में पहला है। यह 16 गुना तेज इमेजिंग परफॉर्म करता है और बेहतरीन इमेज क्वॉलिटी भी देता है। यह क्लॉस्ट्रोफोबिया को कम करता है और मरीज को अपने खुले बोर में कंफर्टेबल फील करवाता है, साथ ही क्लीनिलि तौर पर इसकी योग्यता ज्यादा है।
मौजूद रहे बाकी जाने-माने लोगों में सीटी और एमआरआई के लिए दिल्ली स्थित सर गंगाराम हॉस्पिटल के डॉ. टीबीएस बख्शी और हैदराबाद स्थित विजया डायगनॉस्टिक्स के डायरेक्टर और कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राम मोहन वाडापल्ली।

Wednesday, March 12, 2014

बिल की रकम देख कर भड़के लोगों ने किया हाइवे जाम

इलाज की गुणवता पर भी उठाये सवाल 
लुधियाना: 11 मार्च 2014: (रवि नंदा//मित्र मंडली//पंजाब स्क्रीन):
आज़ादी आने के बाद जहाँ आम गरीब लोगों की दिक्क्तें लगातार  रही हैं वहीँ अविश्वास की भावना भी ज़ोर पकड़ रही है। यह महसूस हुआ आज टिब्बा रोड पर लोगों के आक्रोश और धरने को देख कर। गौरतलब है कि गत रोज गढ़शंकर के नजदीक सड़क हादसे में घायल हुई टिब्बा रोड की 8 वर्षीय टीना ने सी.एम.सी. अस्पताल में दम तोड़ दिया था। एक तो बच्ची की जान गयी दूसरी ओर अस्पताल ने मोटा बिल भी परिजनों के हाथ थमा दिया। मौत से दुखी लोग बिल देख कर गुस्से में आ गए। जिलाधीश कार्यालय की तरफ से आदेश जारी किया गया था कि अस्पताल में भर्ती सभी घायलों के इलाज के खर्च सरकार उठाएगी। आरोप है कि इसके बावजूद अस्पताल की तरफ से लड़की की मौत हो जाने पर उसका शव देने के बदले बिल के 60 हजार रुपए भुगतान करने की मांग की गई थी। इस पर क्रोधित हुए इलाका निवासियों ने जालंधर हाईवे जाम कर दिया। लॉबोन ने जम कर नारेबाज़ी की और आवाजाई को ठप्प रखा। पूरे इलाके में इस धरने की चर्चा रही।  
भ्रष्टाचार विरोधी फ्रंट के चेयरमैन जगदीश जैन ने इस सारे मामले को उठा कर मांग की कि प्रशासन अपने वायदे के मुताबिक मृतकों को मुआवज़ा और घायलों को इलाज की सुविधा दे।
इस सारे  मामले में आखिर किसकी गलती कही जाये?गलती जिलाधीश कार्यालय की है, अस्पताल प्रबंधन की या फिर आक्रोश में आये आये प्रदर्शनकारियों की, यह तो शायद सही वक़त आने पे ही पता चल सके लेकिन इसका खमियाजा भी पूरी तरह से आम जनता को भुगतना पड़ा। कई किलोमीटर तक लम्बा जाम लग गया। इस जाम में भी कई बीमार फंसे हुए थे। 
जाम लगा कर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि टीना का सही ढंग से इलाज ही नहीं हुआ। इनका कहना था कि अस्पताल को फ्री में इलाज करवाने वाले मरीजों से परहेज है। अगर टीना का सही ढंग से इलाज हुआ होता तो उसकी मौत नहीं होती। इन लोगों ने यह भी बताया कि जब यह सड़क हादसा हुआ तो शहर के बड़े-बड़े अस्पतालों ने घायलों को भर्ती करने से मना कर दिया क्योंकि घायलों में ज्यादातर लोग बुरी तरह गरीब थे। इलाका पार्षद दलजीत सिंह भोला व जिलाधीश के हस्तक्षेप के बाद घायलों को भर्ती कराया गया। तब सरकार की और से जिलाधीश ने घोषणा की सभी घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर किया जाएगा। इसके बाद जब टीना की मौत हुई तो अस्पताल वालों ने पहले बिल के 60 हजार देने को कहा। इसके बाद शव देने की बात कही। परिजन अस्पताल वालों के समक्ष गिड़गिड़ाए लेकिन उन्होंने कोई परवाह नहीं की। मजबूर होकर उन्हें हाईवे जाम करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि अभी तक इलाज की मूलभूत सुविधा सभी को नहीं मिल पायी। 
हालात खराब होने की सूचना पाकर बस्ती जोधेवाल थाना प्रभारी पुलिस फोर्स सहित पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी टस से मस नहीं हुए। मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। स्वास्थ्य विभाग के चीफ ने तत्काल डा. गुरप्रीत सिंह की ड्यूटी लगाई और उन्हें अस्पताल भेजा। इसके बाद प्रदर्शनकारी अस्पताल पहुंच गए। इससे पहले की वहां का माहौल गर्माता शव को उसके परिजनों को हवाले कर दिया गया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।इस तरह जाम तो हट गया और धरना भी उठ गया लेकिन इसके साथ ही इ बार फिर उठ खड़े हुए हैं वे बुनियादी सवाल कि कब मिलेगी हर किसी को सवस्थ जीवन और इलाज की सुविधा?

Friday, January 17, 2014

मैडीसिटी में दो मैडिकल यूनीवर्सिटीयां स्थापित करने का एलान

Thu, Jan 16, 2014 at 9:13 PM
350 करोड़ की लागत वाले फोर्टीज़ अस्पताल का उद्घाटन 
बाजवा 10 जनपथ के सामने धरना लगाये-सुखबीर सिंह बादल
लुधियाना/चण्डीगढ़, 16 जनवरी 2014: ( रेकटर कथूरिया//सतपाल सोनी//पंजाब स्क्रीन):
पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू पी ए सरकार द्वारा पड़ौसी राज्यों के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज़ 2017 तक बढ़ाना दुर्भाग्यपूर्ण एवं पंजाब में निवेश प्रक्रिया को पटरी से उतारने की साजि़श है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रधान स. प्रताप सिंह बाजवा को चुनौती दी कि यदि उनमें थोड़ा भी साहस है तो वह पंजाब से इस अपेक्षा के विरूद्ध 10 जनपथ के सामने धरना लगायें।
आज यहां राजस्व एवं लोक संपर्क मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ फोर्टीज़ अस्पताल का नींव पत्थर रखने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए स. बादल ने कहा कि पंजाब निवेशक सम्मेलन ने पंजाब के औद्योगिकीकरण का आरंभ कर दिया है, जोकि कांग्रेस को पंजाब विरोधी मानसिकता होने के कारण पच नही रहा। स. बादल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चिकित्सा पर्यटन को उत्साहित करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि पंजाब में इस क्षेत्र के लिए बेतहाशा संभावनांए हैं। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा न्यू चंडीगढ़ में दो मैडिकल विश्वविद्यालय भी स्थापित करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यूनीवर्सिटी ऑफ कैलीफार्निया द्वारा अपना कैंपस एजूसिटी में भी स्थापित किया जा रहा है।
इससे पूर्व स. बादल द्वारा फोर्टीज अस्पताल का भी उद्घाटन किया गया एवं साथ ही 125 करोड़ की लागत वाले इस अस्पताल की महिला एवं बच्चों के लिए विशेष ब्रांच का भी नींव पत्थर रखा गया। फोर्टीज़ के कार्यकारी चेयरमैन मलविंदर मोहन सिंह एवं उप कार्यकारी चेयरमैन शिविंदर मोहन सिंह ने मोहाली में कैंसर अस्पताल खोलने का एलान किया।
इस अवसर पर मुख्य तौर पर कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, मुख्यमंत्री के सलाहकार महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों एवं मेयर हरचरन सिंह गोहवडिय़ा उपस्थित थे।

Thursday, January 16, 2014

Forftis: सुखबीर सिंह बादल ने किया अस्पताल का उद्घाटन

लुधियाना में लॉन्च हुआ अत्याधुनिक तकनीक वाला मल्टी-स्पेशेलिटी हॉस्पिटल
राज्य में हेल्थ-केयर की तरफ एक कदम और 
लुधियाना: 16 जनवरी 2014: (रेकटर कथूरिया//सतपाल सोनी//पंजाब स्क्रीन):
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड (फोर्टिस) ने आज लुधियाना में अत्याधुनिक तकनीक से लैस 260 बेड वाला ग्रीन-फील्ड हॉस्पिटल लॉन्च किया। यह मल्टी-स्पेशेलिटी सुविधा फोर्टिस की राज्य में हेल्थकेयर की तरफ सार्थक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पंजाब के माननीय उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अस्पताल का उद्घाटन किया।
इस सुविधा को मरीजों की सेवा को अर्पण करते हुए श्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा, 'यह देखकर हमें बेहद खुशी है कि फोर्टिस ने लुधियाना में वल्र्ड-क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल केयर लाकर पंजाब की तरफ अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। इस कोशिश की हम सराहना करते हैं और यह कामना करते हैं कि इसे अपार सफलता मिले ताकि इस क्षेत्र में हेल्थकेयर की क्वॉलिटी और बेहतर हो। एक और समारोह में श्री सुखबीर सिंह बादल ने 'फोर्टिस की नींव भी रखी जो ऐसी ही एक और ग्रीन-फील्ड सुविधा होगी और 2016 तक शहर को मिलेगी। मॉल रोड पर स्थित यह सुविधा 100 बेड वाली खासकर महिलाओं के लिए होगी ताकि उनके जीवन के हर चरण पर मेडिकल जरूरतों को पूरा किया जा सके।
फोर्टिस ने पंजाब में 1000 बेड्स से भी ज्यादा की क्षमता के लिए अर्थपूर्ण निवेश करने की प्रतिबद्धता तय की है। इस गिनती में लुधियाना का यह नया अस्पताल, मोहाली और अमृतसर में मौजूदा अस्पताल और जल्द ही शुरू होने वाले फोर्टिस कैंसर इंस्टिट्यूट (मोहाली) और ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट फोर्टिस ल फाम (लुधियाना) शामिल हैं।
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन श्री मलविंदर मोहन सिंह और वाइस-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन श्री शिविंदर मोहन सिंह ने कहा, 'पंजाब में मजबूत जड़ों के साथ फोर्टिस ने अपना सफर मोहाली में पहले अस्पताल से शुरू किया। आज हमें इस बात का गर्व हो रहा है कि पंजाब में एक और अत्याधुनिक तकनीक वाली हेल्थकेयर सुविधा हम लॉन्च कर रहे हैं। यह पंजाब में मेडिकल केयर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान है। अच्छी हेल्थकेयर पाना अभी भी एक बड़ी चुनौती है और हम कदम पर कदम बढ़ाकर लगातार इसे सुधारने में लगे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा हो।
यह अस्पताल समराला चौक के पास चंडीगढ़-लुधियाना रोड पर स्थित है जहां तक पहुंचना बेहद आसान होगा। एक तरफ जहां यह मल्टी-स्पेशेलिटी अस्पताल सभी तरह की बीमारियों को ठीक करने में सक्षम होगा, वहीं दूसरी ओर उन बीमारियों पर खास फोकस किया जाएगा जो इस क्षेत्र से जुड़ी हैं और जिनका इलाज हो नहीं पाता। इनमें से एक चिंता का विषय है कैंसर। पंजाब की जनसंख्या में हर एक लाख लोगों में 90 कैंसर के मरीज हैं जोकि राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है। इसी से लडऩे के लिए फोर्टिस लुधियाना ने बहुत से प्रबंध किये हैं। 

Saturday, December 21, 2013

फोर्टिस लुधियाना ने आयोजित किया टेक्नो नी कोर्स पर सीएमई

Sat, Dec 21, 2013 at 3:21 PM
पीमाकोन के साथ मिलकर हुआ विशेष आयोजन 
लुधियाना: 21 दिसंबर 2013: (रेकटर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):
आथ्र्रोप्लास्टी और आथ्र्रोस्कोपी (नी रिप्लेसमेंट सर्जरी और पिन होल सर्जरी) के बारे में बात करने के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल, लुधियाना ने पीमाकोन के साथ मिलकर 'टेक्नो नी कोर्सÓ पर कंटीन्यूड मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) आयोजित किया। पूरे पंजाब और चंडीगढ़ से आए जाने-माने सर्जन इस वर्कशॉप में आए। डिपार्टमेंट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स के डायरेक्टर डॉ. संजीव महाजन और उनकी टीम के डॉ. एस.के. कोहली (एसोसिएट कंसल्टेंट) और डॉ. राहुल गुप्ता (सीनियर रेजिडंट डॉक्टर) ने जॉइंट रिप्लेसमेंट क्षेत्र के नए ट्रेंड पर बात की।
जानी-मानी नेशनल फैकल्टी डॉ. विवेक मित्तल (कंसल्टेंट, फॉर्टिस हॉस्पिटल-शालीमार बाग, नई दिल्ली), डॉ. रमणीक महाजन (ऑर्थोपेडिक्स कंसल्टेंट, जॉइंट रिप्लेसमेंट एंड आथ्र्रोस्कोपिक सर्जरी, फॉर्टिस हॉस्पिटल-वसंत कुंज और ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल), डॉ. प्रतीक गुप्ता और डॉ. आशीष आचार्य (दोनों सीनियर कंसल्टेंट, श्री गंगाराम हॉस्पिटल, नई दिल्ली) ने कम उम्र के मरीजों में टोटल नी रिप्लेसमेंट पर बात की जो घुटनों के जोड़ों के रूमटॉइड आर्थराइटिस (संधिवात गठिया) और पोस्ट ट्रॉमेटिक आर्थराइटिस (अभिघातज गठिया) से पीडि़त हैं।
इस सत्र में इंप्लांट्स की उम्र, नए और बेहतर इंप्लांट मटीरियल, इंप्लांट डिजाइंस और मरीज के रख-रखाव की बेहतरी के लिए सर्जिकल तकनीकों पर बात हुई। फैकल्टी ने स्पोट्र्स इंजरी मैनेजमेंट में भी आर्थोस्कोपिक सर्जरी पर बात की और खासतौर पर एंटीरियर क्रूशिएट लिगामेंट इंजरी पर जोर डाला। उन्होंने घावों की आथ्र्रोस्कोपिक मैनेजमेंट पर भी बात की और बाद में आथ्र्रोस्कोपी और आथ्र्रोप्लास्टी पर प्रायोगिक वर्कशॉप भी दी जिसे पंजाब और चंडीगढ़ के ऑर्थोपेडिक सर्जन ने अटेंड किया।
डॉ. संजीव महाजन के नेतृत्व में फोर्टिस हॉस्पिटल लुधियाना के ऑर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट ने पिछले सिर्फ डेढ़ महीने में कई आथ्र्रोस्कोपिक विधियों के साथ-साथ नी रिप्लेस्मेंट के कई पेचीदा केस सुलझाए हैं। फोर्टिस हॉस्पिटल लुधियाना ऑर्थोपेडिक और जॉइंट रिप्लेसमेंट की सबसे बेहतर सुविधाएं देता है। इसमें एक स्पोट्र्स इंजरी प्रिवेंशन एंड ट्रीटमेंट प्रोग्राम भी शामिल है जो इस रीजन का इकलौता ऐसा प्रोग्राम है।
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के बारे में:
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड भारत का प्रधान इंटिग्रेटेड हेल्थकेयर डिलिवरी सर्विस देने वाली कंपनी है। कंपनी के हेल्थकेयर पोर्टफोलियो में अस्पताल, नैदानिक और डे-केयर स्पेशेलिटी शामिल हैं। वर्तमान में कंपनी अपनी हेल्थकेयर डिलीवरी सर्विसेज को इंडिया, सिंगापुर, दुबई, मॉरिशियस और श्रीलंका में चला रही है। इस सर्विस में 65 हेलथकेयर फैसिलिटी, 10,000 से भी ज्यादा बेड्स, 240 से ज्यादा नैदानिक सेंटर्स और 17,000 से भी ज्यादा लोगों की टीम शामिल है।