Showing posts with label Coaching. Show all posts
Showing posts with label Coaching. Show all posts

Thursday, October 17, 2013

अब पंजाब में कराटे प्रशिक्षण अभियान:विदेशों से पहुंचे विशेषज्ञ

 Wed, Oct 16, 2013 at 9:58 PM
निशाना नारी शक्ति की मजबूती और पंजाब की मुक्कमल नशा मुक्ति 
गुरिंदर सिंह ने सम्भाली कमान 
अमृतसर:16 अक्टूबर 2013: (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): पंजाब की नौजवान पीढ़ी को नशा मुक्त कराने और लड़कियों को अपना बचाव करने के गुर सिखाने के लिए विदेशी धरती से कोच आज गुरु नगरी अमृतसर पहुंचे। ये कोच न सिर्फ युवा पीढ़ी को कराटे के गुर सिखाएंगे, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर होना भी सिखाएंगे। यह जानकारी ओकिनावा वोजूरिआ कराटे डू उगिके संस्था के मुखी सैमसन ली और भारतीय मुखी गुरिंदर सिंह ने आज यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।
   नशे की गर्त में बुरी तरह से फंस चुकी पंजाब की नौजवान पीढ़ी को इससे बाहर निकालने और नारी शक्ति को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए ओकिनावा वोजूरिआ कराटे डू उगिके संस्था ने पहल की है। संस्था के मुखी सैमसन ली अपने साथ कुछ और कोच के साथ पंजाब पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय पंजाबी की युवा पीढ़ी नशों की दलदल में फंसी हुई है। जिससे बाहर निकलने का एक ही रास्ता है कि वे शारिरीक और मानसिक रूप से मजबूत बनें। वहीं, संस्था के भारतीय मुखी गुरिंदर सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि कराटे कला न सिर्फ पंजाब, बल्कि पूरे भारत में फैलाई जाए, ताकि युवा पीढ़ी और खास तौर पर नारी शक्ति इसकी सहायता से अपनी आत्मरक्षा के लिए मजबूत हो सके।