Showing posts with label Nakodar. Show all posts
Showing posts with label Nakodar. Show all posts

Thursday, October 21, 2021

विजीलैंस ने 15,000 रुपए की रिश्वत लेता ASI रंगे हाथों दबोचा

 21st October 2021 at 7:33 PM

बीस हज़ार रुपए में सौदा तय हुआ पांच हज़ार एडवांस ले लिए थे 

चंडीगढ़: 21 अक्तूबर 2021: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पुलिस चौकी शंकर, थाना सदर नकोदर ज़िला जालंधर में तैनात ए.एस.आई. संता सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई. को शिकायतकर्ता कुलजीत सिंह की शिकायत पर पकड़ा है जोकि नकोदर में गैस एजेंसी में काम करता है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि एक पुलिस केस में उसे शामिल न करने के बदले उक्त ए.एस.आई. द्वारा 20,000 रुपए रिश्वत की माँग की गई है। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि वह मुलजिम ए.एस.आई. को पहले ही 5,000 रुपए पहली किश्त के तौर पर दे चुका है। 

विजीलैंस ने शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में दूसरी किश्त के 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्रवाई कर आरंभ दी गई है।