Showing posts with label Rural Development. Show all posts
Showing posts with label Rural Development. Show all posts

Saturday, October 11, 2014

प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि दी ''सांसद आदर्श ग्राम योजना'' का शुभारम्भ करके


11-अक्टूबर-2014 10:43 IST
प्रधानमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में 11 अक्टूबर, 2014 को ''सांसद आदर्श ग्राम योजना'' के शुभारंभ के मौके पर संबोधित करते हुए।  
The Prime Minister, Shri Narendra Modi addressing at the launch of the “Saansad Adarsh Gram Yojana”, in New Delhi on October 11, 2014.           (फोटो PIB)
नई दिल्ली: 11 अक्टूबर 2014: (पीआईबी//पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण तथा समाज सुधारक नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें सम्मान पूर्वक याद किया और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होंने इस शुभ अवसर पर ''सांसद आदर्श ग्राम योजना'' का शुभारम्भ भी किया। 

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा ‘’लोकनायक जयप्रकाश नारायण एक ऐसे सच्‍चे राष्‍ट्रवादी थे जिन्‍होंने अपना जीवन सेवा और राष्‍ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। जेपी ने ‘सम्‍पूर्ण क्रांति के लिए आह्वान किया जिसने पूरे राष्‍ट्र में उत्‍साह भर दिया और भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को बनाए रखने में एक ऐतिहासिक भूमिका निभाई। स्मरण रहे कि जयप्रकाश नारायण का जन्म 11अक्टूबर 1902 को बिहार के सारण जिले के सिताबदियारा गांव में हुआ था। जेपी के नाम से सुविख्यात हुए जयप्रकाश नारायण उस समय पूरे देश में क्रांति का रूप बन कर उभरे थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रशासनिक नीतियों के विरुद्ध उन्होंने एक जनमत खड़ा किया। गिरते स्वास्थ्य के बावजूद उन्होंने बिहार में सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया। उनके नेतृत्व में पीपुल्स फ्रंट ने गुजरात राज्य का चुनाव जीता। सं 1975 में इंदिरा गांधी ने आपात्काल की घोषणा की जिसके अंतर्गत जेपी सहित कम से कम 600 से भी अधिक विरोधी नेताओं को बंदी बनाया गया और प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई।  माहौल में उन्हें जनता की ओर से लोकनायक का सम्मान मिला। वह लोकनायक के नाम से जाने जाने लगे। उन्हीं दिनों जेपी लुधियाना भी आये थे जहाँ उन्होंने एक विशाल  सम्बोधित किया। जेल मे जेपी की तबीयत और भी खराब हुई। 7 महीने बाद उनको मुक्त कर दिया गया। जब 1977 में चुनाव  वह एक तरह से जेपी लहर की जीत थे।जेपी के प्रयासों से एकजुट विरोध पक्ष ने इंदिरा गांधी को चुनाव में हरा दिया। एक वृद्ध  दिया था कि इरादे मज़बूत हों तो कमज़ोर तन से भी लड़ाई जीती जा सकती है। 
जयप्रकाश नारायण का निधन उनके निवास स्थान पटना में 8 अक्टूबर 1979 को हृदय की बीमारी और मधुमेह के कारण हुआ। उनके सम्मान में तत्कालीन प्रधानमंत्री चरण सिंह ने 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी, उनके सम्मान में कई हजार लोग उनकी शोक यात्रा में शामिल हुए। जिन्होंने उन्हें देखा है वे उन्हें आज तक भुला नहीं पाये। 
प्रधानमंत्री ने नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने विचारों से पूरी तरह समर्पित रहने वाले नानाजी देशमुख को उनकी भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उनका पूरा नाम था चंडिकादास अमृतराव देशमुख। नानाजी का जन्म महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कडोली नामक छोटे से कस्बे में ब्राह्मण परिवार में 11 अक्टूबर 1976 को हुआ था। नानाजी का लंबा और घटनापूर्ण जीवन बहुत से अभावों और संघर्षों में ही गुज़रा पर इन अभावों से उन्होंने शक्ति ली। उन्होंने छोटी उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया। यह उन पर पहाड़ टूटने जैसा ही था। मामा ने उनका लालन-पालन किया। अभावों का हाल यह था कि उनके पास शुल्क देने और पुस्तकें खरीदने तक के लिये पैसे नहीं थे किन्तु दूसरी तरफ उनके अन्दर शिक्षा और ज्ञान-प्राप्ति की तीव्र अभिलाषा थी। इसी इच्छा को एक जनूँ बनाकर वह आगे बढ़े। अत: इस कार्य के लिये उन्होने सब्जी बेचकर पैसे जुटाये। वे मन्दिरों में रहे और पिलानी के बिरला इंस्टीट्यूट से उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। बाद में उन्नीस सौ तीस के दशक में वे आरएसएस में शामिल हो गये। भले ही उनका जन्म महाराष्ट्र में हुआ, लेकिन उनका कार्यक्षेत्र राजस्थान और उत्तरप्रदेश ही रहा। उनकी श्रद्धा देखकर आर.एस.एस. सरसंघचालक श्री गुरू जी ने उन्हें प्रचारक के रूप में गोरखपुर भेजा। इस क्षेत्र में भी उन्होंने नाम कमाया।  सिद्धांत के मामले में कभी समझौता नहीं किया। सन 1977  में जब जनता पार्टी की सरकार बनी, तो उन्हें मोरारजी-मन्त्रिमण्डल में शामिल किया गया परन्तु उन्होंने यह कहकर कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग सरकार से बाहर रहकर समाज सेवा का कार्य करें, मन्त्री-पद ठुकरा दिया। 

प्रधानमंत्री ने कहा ‘’नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। अपने कौशल और प्रयासों से समाज की सेवा करने वाला उनका संगठन हमारे लिए प्रेरणा का एक स्रोत है। 
***विजयलक्ष्मी कासोटिया/एएम/डीएस/आरके-4170

Friday, January 17, 2014

INDIA: प्रयोगों से संभव हुआ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा

 Fri, Jan 17, 2014 at 1:47 PM
An Article by the Asian Human Rights Commission                                  - गोविंद यादव
दमोह जिले के हरदुआ" गांव के धम्मू प्रजापति" अपनी गेंहू की फसल के उत्पादन से बहुत खुश हैं। वे कहते हैं कि ऐसा पहली बार हुआ है की बीज कम लगा और खाद के लिए कर्ज भी नहीं लेना पड़ा फिर भी फसल पहले से डेढ़ गुना तक ज्यादा हुई है। इस बार उनके परिवार के लिए वर्ष भर का अनाज पैदा हुआ है। धम्मू प्रजापति और उनके जैसे हजारों किसानों के लिए यह खेती के लिए सघनीकरण विधि" के कारण संभव हुआ है।

दमोह जिले के विकासखण्ड तेन्दूखेड़ा में जैविक पद्धति से किये जा रहे गेहूं सघनीकरण विधि के नये प्रयोगों ने यह सिद्ध किया कि मंहगी रसायनिक खाद की जगह देशी जैविक खाद के उपयोग से खेती की लागत कम और भूमि की उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। क्षेत्र के छोटे और सीमांत किसानों के लिए भी खेती अब लाभ का धंधा हो गई है। इस पद्धति को अपनाकर सैकड़ों लघु और सीमांत किसानों ने अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा ली है। जहाँ परंपरागत विधि से गेहूं उत्पादन28 से 34 कुंटल प्रति हेक्टेयर तक हुआ करता था वही गेंहू सघनीकरण विधि से यह उत्पादन बढ़कर 50 से 65 कुंटल प्रति हेक्टेयर तक पहुंचा है। इस प्रकार डेढ़ से दो गुना तक अधिक उत्पादन होने से परिवारों की खाद्य सुरक्षा पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
ग्राम बेलढ़ाना निवासी दीपचन्द्र केवट बताते हैं कि इस पद्धति से गेहूं उगाने में एक दाने से पचास से साठ शाखायें निकली और इनकी बालियों की लंबाई पारंपरिक गेंहू की अपेक्षा डेढ़ से दो गुनी लंबी थी, दाने भी मोटे और चमकदार हैं प्रत्येक बाली में 70 से 90 दाने तक प्राप्त हुए हैं। पौधे की लंबाई भी अधिक है, जबकि परम्परागत गेहूं में 35 से 38 दाने ही बालियों में गिने जा सके इससे उत्पादन गेहूं और भूसे का दुगना हुआ है।
ग्राम खगोरिया के मूलसिंह का कहना कि अगले साल अपने पूरे खेत में इसी तरीके से गेंहू की फसल उगाएंगे। और अपने साथियों को भी इसी तरीके से फसल उगाने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि रोजी रोटी की जुगाड़ में हमारे भाइयों को दूसरे शहर में मजदूरी करने न जाना पड़े। ग्राम पटी के गौतम सिंह ने अपने खेतों में गेहूं की पैदावार में अन्तर निकालते हुये बताया कि इस पद्धति में लागत पम्परागत विधि से बहुत कम है। इस तरह के प्रयास ग्रामीण विकास समिति द्वारा दमोह जिले के तेन्दखेड़ा ब्लाक के ग्राम बेलढ़ाना,हरदुआ,पांजी,पिड़रई,खेड़ा,खगोरिया,बगदरी,पटी जैसे अनेक गांव में जैविक तरीके से कम लागत में गेहूं,धान,मक्का, चना और सब्जियों के उत्पादन सफल तरीके से किये गये है।
इन ग्रामों में परिवारों के पास पर्याप्त मात्रा में अपनी कम उपजाऊ जमीनों में दो गुना से भी अधिक उत्पादन मिल रहे है ,अब वह परिवार जो अपने छोटे छोटे खेतों से साल भर के लिये अनाज पैदा नही कर पाते थे और अपनी जरूरतों को बाजार और साहूकारों से पूरा करते थे वे परिवार अब अनाज उत्पादन में पूरी तरह से आत्म निर्भर हो गये है और उन्हीं जमीनों से दस बीस हजार का अनाज बेचकर परिवार की अन्य जरूरते भी पूरी कर रहे है।
दरअसल 1980 के दशक में फ्रांसीसी पादरी हेनरी डे लाउलानी ने मेडागास्कर में धान के उपर महत्वपूर्ण प्रयोग किया,जिसको धान सघनीकरण पद्धति (श्रीविधि) नाम दिया गया। पिछले एक दशक में भारत के कई राज्यों में किसानों ने इस विधि को अपना कर ज्यादा पैदावार प्राप्त की है।इस विधि में किसान कम बीज व न्यूनतम उपलब्ध पानी से भी खेती कर सकता है। एक या दो बीजों को पंक्ति से पंक्ति व बीज से बीज की निश्चित दूरी पर बुवाई की जाती है। इसमें रासायनिक खाद, कीट एवं खरपतवार नाशकों की जगह जैविक खाद और जैविक तरीके से कीट एवं खरपतवार नियंत्रण किया जाता है। इससे फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है। जैविक तरीका अपनाने से भूमि में सूक्ष्म जीवाणुओं की संख्या में वृद्धि होती है तथा भूमि की उर्वरा शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है। इस विधि में खेत को समतल करने,निश्चित दूरी व उचित गहराई पर बीजों को बोने,जैविक खाद के प्रयोग और समय समय पर गुड़ाई करने व उचित नमी रखने से मिट्टी में वायु (आॅक्सीजन) का संचार होता है। इससे पौधों की जड़े गहरी व स्वस्थ रहती है और पौधों का विकास अच्छा होता है जिससे फसल सघनीकरण विधि अपनाने से उत्पादन अधिक होता है।
इस विधि के द्वारा असिंचित एवं कम पानी वाले क्षेत्रों में भी सफलतापूर्वक फसल सघनीकरण द्वारा खेती की जा सकती है। प्रचलित विधि की तुलना में फसल सघनीकरण विधि से गेहूँ,धान,मक्का के उत्पादन में डेढ़ से दो गुना तक की वृद्धि होती है। पौधों में अधिक कल्ले व उनकी अधिक मोटाई व लम्बाई के कारण भूसा (सूखा चारा) का उत्पादन भी 25-30 फीसदी अधिक होता है। इस नई पद्धति में फसल सघनीकरण के एक पौधे से कम से कम 15 से 20 बालियां आती है। फसल सघनीकरण पद्धति के सभी सिद्धांतों एवं चरणों का समुचित रूप से पालन करने पर कई पौधों में 35 व उससे भी अधिक बालियां निकल सकती हैं। पौधों में अधिक कल्ले व लम्बी बालियां एवं दानों की अधिक संख्या तथा बड़ा आकार होने के कारण उत्पादन अधिक होता है। उपरोक्त विशेषताओं के कारण फसल सघनीकरण पद्धति द्वारा खेती करने से उपज बढ़ती है,भूमि की उर्वरता व संरचना सुधरती है तथा किसानों का आर्थिक व सामाजिक स्तर भी सुधरता है।
कुपोषण दूर करने के तरीकों में सबसे पहले भरपेट और पर्याप्त भोजन की जरूरत होती है इसके बाद पोषक तत्वों की भरपाई करना जरूरी है जिससे बहुत हद तक स्थानीय स्तर पर खेती से पूरा किया जा सकता है। अगले क्रम में स्वच्छता पर काम करने की जरूरत है जिससे इन्फेक्शन और बीमारियों को निचले पायदान पर भेजा जा सकता है। स्वच्छ पेयजल की जरूरत होती है जिससे डायरिया से होने वाली बीमारियों और मौतों को कम किया जा सकता है इसके लिये पी.एच.ई. विभाग जिम्मेदार है। निमोनिया (बड़ी सर्दी) से होने वाली बीमारियों और मौतों को स्थानीय स्तर के पारंपरिक इलाज और स्वास्थ्य विभाग के अमले की सक्रियता से कम किया जा सकता है। इसके बाद टीकाकरण जैसे काम प्रतिब्धता के साथ किया जाये तो स्थिति में अमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल सकते है।
इस तरह हम देख सकते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि की लागत कम करके उत्पादन बढ़ाने की और भोजन में पोषक तत्वों की भरपाई करने की तरफ यदि ध्यान दिया जाये तो स्थानीय स्तर पर टिकाऊ खाद्य सुरक्षा और पोषण प्रबंधन सुनिष्चत हो सकता है।
# # #
About the Author: Govind Yadav is Associated with Gramin Vikas Samiti Damoh Madhya Pradesh. He can be contacted atgvsmpindia@gmail.com
About AHRC: The Asian Human Rights Commission is a regional non-governmental organisation that monitors human rights in Asia, documents violations and advocates for justice and institutional reform to ensure the protection and promotion of these rights. The Hong Kong-based group was founded in 1984.

Saturday, August 17, 2013

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना

16-अगस्त-2013 20:22 IST
मनीष ति‍वारी ने रखी सड़क के नि‍र्माण की नींव रखी 
आज, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री मनीष ति‍वारी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत लुधि‍याना जि‍ले में दो लि‍न्‍क सड़कों के नि‍र्माण का शि‍लान्‍यास किया। श्री ति‍वारी ने आयली गांव से झामत और राष्‍ट्रीय हाइवे-95 से बैस गांव को जोड़ने वाली सड़कों का शि‍लान्‍यास किया जि‍नके नि‍र्माण पर लगभग क्रमश: 82 लाख और 98.48 लाख रूपये की लागत आएगी। 
शि‍लान्‍यास रखने के बाद जनता को संबोधि‍त करते हुए श्री ति‍वारी ने कहा कि‍ केंद्र सरकार अब तक वि‍भि‍न्‍न लि‍न्‍क सड़कों के लि‍ए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत अब तक सौ करोड़ रूपये दे चुकी है। उन्‍होंने कहा कि‍इस योजना के तहत अब तक लुधि‍याना में कई लि‍न्‍क रोड पूरे हो चुके हैं और अन्‍य कई पूरे हो रहे है। श्री ति‍वारी ने कहा कि‍ राज्‍य सरकार द्वारा कोई भी वि‍कास कार्य नहीं कि‍या जा रहा, केंद्र सरकार पर केवल दोषारोपण हो रहा है। केंद्र सरकार पंजाब राज्‍य को लगभग एक हजार करोड़ रूपये प्रति‍वर्ष वि‍भि‍न्‍न कार्यक्रमों जैसे ग्रामीण वि‍कास, मनरेगा और सर्व शि‍क्षा अभि‍यान पर जि‍ला परि‍षदों के माध्‍यम से खर्च करने के लि‍ए देती है। उन्‍होंने कहा कि‍ राज्‍य सरकार न तो केंद्रीय परि‍योजनाओं में योगदान देती है और न ही केंद्र सरकार द्वारा दि‍ए गए फंड को राज्‍य के वि‍कास और जन कल्‍याण में खर्च करती है। 

इस अवसर पर बोलते हुए पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री मलकीत सि‍ह दखा ने आरोप लगाया कि‍केंद्र सरकार से पर्याप्‍त फंड लेने के बावजूद पंजाब सरकार इस फंड को ग्रामीण क्षेत्रों के वि‍कास के लि‍ए खर्च नहीं कर रही है।
इस अवसर पर मलकीत सि‍ह बि‍र्मी, पवन दीवान, के. के. बावा, दर्शन सि‍ह बि‍र्मी, परमजीत सि‍ह घ्‍वड़डी, करति‍न्‍दर पाल सिं‍हपुरा, मेजर सिं‍ह मुल्‍लनपुरी मौजूद थे। (PIB) 

वि.कासौटिया/इ-अहमद/मनोज/राजीव-5654

Sunday, February 03, 2013

खादी और ग्राम उदयोग आयोग द्वारा रोजगार सृजन

01-फरवरी-2013 16:06 IST
ग्राम उद्योग और शिल्‍प ग्रामीण जीवन का महत्‍वपूर्ण भाग 
                                                                        विशेष लेख//(एमएसएमई)
खादी और ग्राम उद्योग आयोग (केवीआईसी) महात्‍मा गांधी के विचारों का प्रचार है। उद्योगों का विकास साधारण चरखे में प्रतिबिंबत किया गया है। महात्‍मा गांधी की प्रेरणा के अधीन भारत की राजनीतिक स्‍वतंत्रता के राष्‍ट्रीय संघर्ष ने ग्रामीण उद्योगों के संरक्षण, सुरक्षा और प्रोत्‍साहन के लिए सहगामी संघर्ष का रूप लिया। मिलों द्वारा तैयार किए गए सस्‍ते उत्‍पादों की असमान प्रतिस्‍पर्द्धा ने ग्रामीण दस्‍तकारों और शिल्‍पकारों के रोजगार और आजीविका के लिए खतरा पैदा कर दिया।
गांधी जी ने जीवन शैली और उपभोग में सादेपन को प्राथमिकता दी। भारतीय विकास के लिए गांधीवादी रणनीति अतिरिक्‍त जनशक्ति के विशाल प्रयोग और उत्‍पादन प्रक्रियाओं में उसकी सक्रिय भागीदारी से संबद्ध थी। गांधीवादी मुहावरे में कुटीर और ग्राम उद्योग जीवन शैली के लिए समर्थन ढांचे का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। गांधी जी ने इस विचार का जोरदार समर्थन किया था कि ग्राम उद्योग और शिल्‍प ग्रामीण जीवन का महत्‍वपूर्ण भाग हैं और आत्‍मनिर्भर ग्राम के अस्तित्‍व को सुनिश्चित करने के लिए उसका जोरदार संरक्षण किया जाना चाहिए। वास्‍तव में, यह ब्रिटिश उद्योग के अतिक्रमण के प्रति रक्षा कवच के रूप में प्रतिक्रियात्‍मक दृष्टिकोण था।
असली भारत गांवों में रहता है। भारत की ग्रामीण आबादी का एक बड़ा हिस्‍सा इसकी अर्थव्‍यवस्‍था का एक प्रमुख स्रोत है और यह कुटीर उद्योग द्वारा समर्थित है, जिसने भारत की सांस्‍कृतिक धरोहर को काफी हद तक संरक्षित रखने का काम किया है।
 खादी और ग्राम उद्योग आयोग देश में रोजगार पैदा करने की प्रमुख योजनाओं को कार्यान्वित कर रहा है। यह क्षेत्र 11वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान 16.07 लाख लोगों को रोजगार प्रदान कर सका है।
 प्रधानमंत्री की रोजगार गारंटी कार्यक्रम योजना (पीएमईजीपी) देश में सूक्ष्‍म उद्यमों के जरिए रोजगार के अवसर पैदा करने का एक प्रमुख कारक रहा है। यह ऋण-संबद्ध सब्सिडी कार्यक्रम है, जिसमें सामान्‍य वर्ग के लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्रों में परियोजना लागत के 25 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 15 प्रतिशत की सब्सिडी मार्जिन राशि प्राप्‍त कर सकते हैं। इसके अलावा विशेष वर्गों यथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्‍य पिछड़े वर्ग, अल्‍पसंख्‍यक, महिलाएं, भूतपूर्व सैनिक, शारीरिक रूप से विकलांग, पूर्वोत्‍तर क्षेत्र, पर्वतीय और सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंध रखने वाले लाभार्थियों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सब्सिडी की मार्जिन राशि 35 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत है। विनिर्माण क्षेत्र में परियोजना की सर्वाधिक राशि 25 लाख रूपये और सेवा क्षेत्र में दस लाख रूपये है।
इस योजना की बेरोजगार लोगों में और प्रमुख कार्यान्‍वयन भागीदार यथा बैंकों, विशेष रूप से पूर्वोत्‍तर राज्‍यों और जम्‍मू कश्‍मीर राज्‍य में उत्‍साहवर्धक प्रतिक्रिया रही है। वर्ष 2011-12 के दौरान पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के लिए निर्धारित मार्जिन राशि 80 करोड़ रूपये रखी गई थी लेकिन 31 मार्च 2012 तक वास्‍तविक वितरण एक सौ एक करोड़ रूपये यानी लक्ष्‍य का 126 प्रतिशत के आंकड़े तक पहुंच गया है।
समूह विकास के लिए परम्‍परागत उद्योगों को पुनर्जीवित करने के लिए धन उपलब्‍ध कराने की योजना ने भी परम्‍परागत उद्योगों को पुनर्जीवित करने और दस्‍तकारों की मजदूरी बढ़ाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस योजना के अधीन पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में दो खादी, 11 ग्राम उद्योग और दो कॉयर समूहों को चालू किया गया है। इसके लिए उन्‍हें संवर्धित उपकरण, सामान्‍य सुविधा केंद्र, कारोबार विकास सेवाएं, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और डिजाइन तथा विपणन सुविधाएं प्रदान की गई हैं।
केवीआईसी की नई योजनाएं
केवीआईसी को केवीआई उत्‍पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्‍य मंत्रालय द्वारा निर्यात प्रोत्‍साहन परिषद का मानद दर्जा प्रदान किया गया है। यह केवीआई क्षेत्र के लिए निर्यात के अवसर पैदा करने का एक बड़ा प्रयास सिद्ध होगा।
केवीआईसी ने डिजाइन और फैशन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्‍यावसायिक विशेषज्ञता का लाभ उठाने के लिए मुंबई स्थित निफ्ट के साथ संपर्क स्‍थापित किए हैं और एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए हैं। निफ्ट, केवीआईसी की डिजाइन सैल गठित करने में सहायता करेगा जिसे बाजार में बिक्री के वास्‍ते वस्‍त्र तैयार करने के लिए खादी संस्‍थाओं द्वारा प्रयोग में लाया जाएगा।
निर्यात को बढ़ावा देने के लिए केवीआईसी भारतीय विदेश व्‍यापार संस्‍था के साथ समझौता ज्ञापन के तौर-तरीकों पर काम कर रहा है, जो केवीआई संस्‍थाओं और इकाईयों की निर्यात के क्षेत्र में क्षमता निर्माण में व्‍यावसायिक विशेषज्ञता लाएगा और खादी एवं ग्राम उद्योग क्षेत्र के लिए निर्यात के बाजार भी तैयार करेगा।
केवीआईसी द्वारा इस क्षेत्र में उत्‍पादित खादी और ग्राम उद्योग की वस्‍तुओं की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए बंगलुरू, गुवाहाटी और नगालैंड में कई खादी प्‍लाजा बनाये जा रहे हैं।
क्षेत्र/राज्‍य से बाहर प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पूर्वोत्‍तर क्षेत्र, जम्‍मू कश्‍मीर, अंडमान निकोबार बोर्ड की इकाईयों और खादी एवं ग्राम उद्योग संस्‍थाओं के दस्‍तकारों और बुनकरों आदि की यात्रा, ठहरने और भोजन के लिए अनुदान सहायता देने के विशेष पैकेज शुरू किए गए हैं। यह इन क्षेत्रों की संस्‍थाओं और इकाईयों को प्रमुख प्रदर्शिनयों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्‍साहित करेंगे। इससे वे अपने उत्‍पादों की बिक्री बढ़ा सकेंगे और उनमें व्‍यावहारिकता भी ला सकेंगे।
प्रारंभ        
वर्ष 2012-13 के दौरान ब्रैंड प्रोत्‍साहन, उत्‍पाद विकास, विभागीय बिक्री केंद्रों की सुव्‍यवस्‍था, सरकारी आपूर्तियों और निर्यात के क्षेत्रों पर विशेष ध्‍यान दिया जाएगा। यह व्‍यावसायिक एजेंसियों जैसे आईआईएफटी, सीआईआई, निफ्ट आदि के सहयोग से प्राप्‍त किया जाएगा। इसके अलावा देश और विदेश में प्रदर्शनियों, क्रय-विक्रय मेलों, कार्यशालाओं, गोष्ठियों और प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि का भी आयोजन किया जाएगा।
·   अंतर्राष्‍ट्रीय प्रदर्शनियों और क्रय-विक्रय मेलों में भागीदारी के जरिए निर्यात बाजार को बढ़ावा देना। केवीआई उत्‍पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए केवीआई संस्‍थाओं और प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी कार्यक्रमों के जरिए निर्यात बाजार को प्रोत्‍साहित करना।
·   निर्यातोन्‍मुख केवीआई संस्‍थाओं और आरईजीपी/पीएमईजीपी इकाईयों के निर्यात संघों को बढ़ावा देना। यह निर्यात को बढ़ावा देने और निर्यात योग्‍य इकाईयों की सहायता में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं।
·   एशियाई विकास बैंक की सहायता से बाजारों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें केवीआईसी के साथ भागीदार के रूप में निजी क्षेत्र की संस्‍थाओं का चयन किया जाएगा, जो पूरे देश में बड़े पैमाने पर कारोबार करेंगे।

केवीआईसी के कार्य निष्‍पादन का विहंगम दृष्टिपात

ब्‍यौरा
2010-11
2011-12
उत्‍पादन (करोड़ रूपये में)
रूपये  19,871.86
21,852.00
बिक्री (करोड़ रूपये में)
रूपये  25,792.99
26,797.13
रोजगार
(लाखों में )
113.80
119.10
(पसूका लेख) 
***
PIB feature

***
*सूक्ष्‍म, लघु और मझौला उद्यम मंत्रालय से साभार


मीणा/क्‍वात्रा/सोनिका–34
पूरी-सूची 01.02.2013