Showing posts with label Mehila Morcha. Show all posts
Showing posts with label Mehila Morcha. Show all posts

Friday, October 30, 2020

CM का आवास घेरने को बीजेपी महिलाएं भी सक्रिय रहीं

 100 गाड़ियों के काफिले को पुष्पिंदर सिंगल ने दिखाई हरी झंडी 


लुधियाना
: 28 अक्टूबर 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आवास घेरने के लिए बीजेपी का महिला मोर्चा भी पूरी तरह सक्रिय रहा।   बहुत जोश देखने को मिला।  लिए 100 गाड़ियों का काफिला लुधियाना गया जिसे भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल ने हरी झंडी देकर रवाना किया। किसानों द्वारा भाजपा और केंद्र सरकार के तीखे विरोध बावजूद हुए इस तरह का एक्शन बहुत बड़ा कदम ही कहा जा सकता है।  

पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में विरोध-प्रदर्शन करने के लिए व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आवास घेरने के लिए लुधियाना भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन के नेतृत्व में लगभग 100 गाड़ियों का काफिला जोषीओ खरोश से गया जिसे लुधियाना भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल ने हरी झंडी देकर रवाना किया।  पर  सबंधित कई अन्य सदस्य और हमदर्द भी मौजूद रहे। 

इस मौके पर जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा,राम गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,महेश दत्त शर्मा,योगेंदर मकोल,अश्वनी बहल,जिला सचिव तरनजीत सिंह, नवल जैन,महिला मोर्चा की हरमन कौर,मीणा गुप्ता,कविता,अनित गरचा,जसवीर कौर,परमजीत कौर,अंजू शर्मा,सुनीता शर्मा,,तीर्थ तनेजा,अंकुर वर्मा,शिवराम गुप्ता,रोमी मल्होत्रा,केवल गर्ग,विजय सूरी,पवन भारद्धाज आदि मौजूद थे। 

भाजपा महिला मोर्चा नेताओं की प्रथम पंक्ति में रहने वाली सक्रिय नेत्री सुधा खन्ना ने कहा कि हमारे सदस्य जब पार्टी आदेशों का पालन करने निकलते हैं तो फिर लाठी गोली की बिलकुल भी कोई परवाह तक नहीं करते। उन्होंने इस मौके पर क़तील शिफ़ाई साहिब का एक शेयर भी पढ़ा:

डरते नहीं ज़ख्मों से हम दौर-ए-रसन वाले; 

पत्थर न उठा हम पर, शीशे के बदन वाले!