Showing posts with label Punjab. Show all posts
Showing posts with label Punjab. Show all posts

Saturday, February 22, 2025

पंजाब में भाजपा के हालात बढ़िया नहीं है-डी.पी. खोसला

22nd February 2025 >17<33 WhatsApp 

भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष से ki विशेष वार्तालाप

लुधियाना>22 फरवरी 2025> संदीप//पंजाब स्क्रीन//डेस्क टीम>>


आज भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पंजाब डी.पी. खोसला ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी से विशेष वार्तालाप पंजाब की वर्तमान स्थिति पर की। डॉ. खोसला ने बताया कि पंजाब में भाजपा के हालात बढ़िया स्थिति में नहीं है, क्योंकि भाजपा के कर्मठ  व सीनियर कार्यकर्ताओ को हमेशा पिछले कुछ वर्षो से दूर रखा गया है जिसके कारण वह अपने आप को पार्टी में दबदबा महसूस करते है इसलिए आप जी की ओर से उन्हें दोबारा ऊर्जावान बनाये ताकि पार्टी आगामी चुनाव में पूरी तरह संगठित हो सके।

 कुछ समय पहले जो नेता अन्य पार्टियों से भाजपा में आए वह स्वयं अकेले ही आए लेकिन उनके साथ जनबल नहीं आया और ना ही वे भाजपा की नीतियों को समझ पाए, हमारी पार्टी ने उन्हें जरूरत से ज्यादा सम्मान देकर संगठन में उच्च पदों पर भी बिठाया और उन्हें विधानसभा व पार्लियामेंट चुनाव में उम्मीदवार भी बनाये  लेकिन पार्टी को उनका कोई लाभ नहीं हो पाया और ना ही वह जीत पाए  इस बात को लेकर सीनियर कार्यकर्ता अपने को मलिक की बजाये, किराएदार समझने लग गये है यह एक चिंतनीय विषय है।

 पंजाब में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 30% से ऊपर है और पंजाब की 117  विधानसभाओं मैं 32 विधानसभा आरक्षित हैं अगर इन पर मजबूत जनाधार बनाना है तो भाजपा को मजबूत, सीनीयर एवं जमीनी दलित नेताओं को प्रथम कतार पर आगे लाना होगा।

 पंजाब के सीमावर्ती जिलों के गावों में बडी तेजी से धर्म परिवर्तन हो रहा है जिसमें ज्यादातर अनुसूचित जाति व जनजाति समाज से संबंधित है इससे सनातन धर्म की जनसंख्या दिन पर दिन कम हो रही है, ईसाई धर्म के पादरी अनेक प्रकार की सुविधाएं व लालच देकर लोगों को गुमराह करके धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं इस विषय पर भाजपा संगठन विशेष ध्यान दें ताकि धर्म परिवर्तन रोका का जा सके।

 माननीय राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संतोष ने सभी विषयों को ध्यान पूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि भविष्य में संघठन इन सभी बातों पर ध्यान रखेगा ताकि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा सशक्त होकर पंजाब में सरकार बनायेंगे, इस अवसर पर सन्नी खोसला युवा नेता भाजपा ने दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर हार्दिक बधाई दी तथा आशा प्रगट की दिल्ली की तरह पंजाब में भी 2027 में भाजपा सरकार बनवाएं।

Saturday, August 24, 2024

संविधान को खत्म करना चाहती है भाजपा–हरचंद सिंह बरसट

Saturday 24th August 2024 at 1:53 PM    simranjeet simranjeetgcs044@gmail.com

भाजपा की नीतियों का जवाब भारत के लोग भाजपा को जरूर देंगे

*चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में सता रहा है हार का डर 

*इसी डर से यू.पी.एस.सी. लैटरल एंट्री का फैसला वापस लिया गया

*अपने चहेतों को उच्च पदों पर बिठाने की योजना पर काम कर रही है केंद्र सरकार

मोहाली: 24 अगस्त 2024: (कार्तिका कल्याणी सिंह//पंजाब स्क्रीन डेस्क)::

आम आदमी पार्टी, पंजाब के महासचिव एवं पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने यू.पी.एस.सी. लैटरल एंट्री स्कीम को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा देश के संविधान को खत्म करना चाहती है। उनका हर फैसला कहीं न कहीं संविधान के विरुद्ध होता है। भाजपा द्वारा संविधान में दिए आरक्षण के अधिकार को ताक पर रखकर यह भर्ती निकाली गई, ताकि वे अपने चहेतों को सरकार के ऊंचे पदों पर बैठा सकें। उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी ने भारत की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर हर वर्ग का ख्याल रखा है, लेकिन भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर संविधान को भी तुच्छ समझ रही है, जिसका जवाब भारत के लोग भाजपा को ज़रूर देंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही संविधान और आरक्षण को अनदेखी कर लैटरल एंट्री के माध्यम से आईएएस स्तर के 60 से ज्यादा पदों को भर चुकी है और अब 45 ओर पदों पर नियुक्तियां करना चाहती थी, लेकिन देश में विरोध और चार राज्यों में चुनाव के कारण इसे रद्द करना पड़ा। चाहे भाजपा ने चार राज्यों हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में हार के डर से यह फैसला वापस ले लिया है, पर जनता उनके इरादों को अच्छी तरह से समझ चुकी है और चुनाव में लोग भाजपा को इसका करारा जवाब देंगे।

प्रदेश महासचिव ने कहा कि इन उच्च पदों पर यू.पी.एस.सी. सिविल सेवा की तीन स्तरों की परीक्षा के बाद चयनित अधिकारियों को कई वर्षों का अनुभव प्राप्त करने के पश्चात तैनात किया जाता है, लेकिन लैटरल एंट्री में यू.पी.एस.सी. की तरफ से केवल एक एंट्रव्यू लेकर इन पदों पर नियुक्ति कर दी जाती है, जो गरीबों लोगों के अधिकारों का हनन है। इससे पहले भी केंद्र सरकार आरक्षण के नियमों को अनदेखा कर लैटरल एंट्री के जरिए भर्तियां कर चुकी है, अब फिर से 45 ओर सीटें लैटरल एंट्री के जरिए भरने की कोशिश की गई थी, लेकिन केंद्र सरकार को यह फैसला वापस लेना पड़ा। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ऐसे काम छोड़कर समाज में सभी की भलाई के लिए काम करना चाहिए।

Friday, March 24, 2023

‘‘पंजाब को दोबारा पंजाब बनाना है, अफगानिस्तान नहीं’’

Friday 24th March 2023 at 8:58 PM

मुख्यमंत्री की पंजाब के तीन करोड़ लोगों से भावुक अपील

*युवाओं को भड़काने वालों को दी चेतावनी,’’आपके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे’’

*दूसरों के बेटों को हथियार उठाने के लिए कहना आसान :  मुख्यमंत्री

*युवाओं के हाथों में लैपटॉप, नियुक्ति पत्र और मैडल होने चाहिएं, हथियार नहीं : मुख्यमंत्री

*युवाओं को किसी धर्म के नाम पर चलाईं जा रही फ़ैक्ट्रियों का कच्चा माल नहीं बनने दिया जायेगा

*लोगों की तरफ से जताऐ भरोसे के लिए मुख्यमंत्री ने किया धन्यवाद

चंडीगढ़: 24 मार्च 2023: (पंजाब स्क्रीन डेस्क):: 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब विरोधी लोगों को आड़े हाथों लेते हुए लोगों के दिलों पर दस्तक देने वाली भावुक अपील की है। इस अपील में जज़्बात और दर्द महसूस किया जा सकता है लेकिन इसके साथ ही इरादे की सख्ती भी शामिल है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार का फर्ज बनता है कि राज्य को अफगानिस्तान बनाने की पंजाब विरोधी ताकतों के नापाक मंसूबों को नाकाम करके एक प्रगतिशील, शांतमयी और खुशहाल राज्य बनाया जाये।

पंजाब के लोगों को भावुक अपील करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए राज्य को सांप्रदायिक आधार पर बाँटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धर्म प्रचारकों का राज्य और यहाँ के लोगों के साथ कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह नेता सिर्फ़ राज्य की अमन-शांति को भंग करना चाहते हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और इसके लोगों के दुश्मन इन नेताओं के ऐसे मंसूबों को किसी भी कीमत पर नहीं बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और इनको मुंह-तोड़ जवाब दिया जायेगा।

उन्होंने हाल ही के कुछ महीनों के दौरान कुछ öलोगों के द्वारा दिए गए भाषणों की चर्चा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे परिवारों के पुत्रों को हथियार उठाने का उपदेश देना बहुत आसान है परन्तु ऐसे प्रचारक जब कड़वी हकीकतों का सामना करते हैं तो इन बातों से भाग जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को ऐसे कथित प्रचारकों के विचारों से प्रभावित नहीं होना चाहिए, जिनकी राज्य और यहाँ के लोगों के साथ कोई जज़्बाती सांझ नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि इन नेताओं का एकमात्र मकसद अपने दंगाई विचारों के द्वारा राज्य की अमन-शांति भंग करना है।

अपने संकल्प और दृढ़ इरादे की झलक देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य सरकार हर कीमत पर पंजाब में शांति, सदभावना और भाईचारक सांझ को बरकरार रखने के लिए वचनबद्ध है और युवाओं को धर्म के नाम पर चलाईं जा रही सांप्रदायिक फ़ैक्ट्रियों का कच्चा माल नहीं बनने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का युग है और विश्व भर में ज्ञान और महारत वाले लोग पहचाने जाते हैं, जिस कारण राज्य सरकार पंजाब में शिक्षा को प्रफुल्लित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि वह युवाओं के हाथों में किताबें, लैपटॉप, नौकरियाँ, मैडल और तरक्की देखना चाहते हैं परन्तु यह नेता युवाओं को हाथों में हथियार उठाने के लिए कह कर उजाड़ना चाहते हैं।

आपने आज के वक्तव्य में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह न सिर्फ़ लोगों का दिल जीत कर सरकार बनाना जानते हैं, बल्कि वह सरकार को प्रभावशाली ढंग के साथ चलाना भी जानते हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह नेता सोचते हैं कि वह लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बाँट सकते हैं तो वह सरासर गलत हैं क्योंकि अमन पसंद पंजाब निवासी ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे। भगवंत मान ने लोगों का उनमें विश्वास जताने के लिए धन्यवाद भी किया और कहा कि वह पंजाब को प्रगतिशील, शांतमयी और खुशहाल राज्य बना कर लोगों का विश्वास बरकरार रखेंगे।

Thursday, September 30, 2021

सरहदी जिलों में नाईट डोमिनेशन आपरेशन के निर्देश

 30th September 2021 at 07:59 PM

 सीमावर्ती जिलों के सभी एस.एस.पीज़ को निर्देश जारी 

ड्रोनों और संवेदनशील इलाकों में शक्की व्यक्तियों की हलचल पर रखी जाये विशेष निगरानी 

डी.जी.पी. इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने जारी किये विशेष निर्देश 

चंडीगढ़: 30 सितम्बर 2021: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

मौजूदा सुरक्षा हालातों के मद्देनजऱ कार्यकारी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने आज सभी सरहदी जिलों के एसएसपीज़ को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सरहद के साथ रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन आपरेशन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सरहदी जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर ग्रामीण, तरन तारन, फिऱोज़पुर और फाजिल्का शामिल हैं।

डीजीपी ने सरहदी जिलों के एसएसपीज़ को यह भी हिदायत की कि वह अपने जिलों को सैक्टरों में बाँटें और हर सैक्टर के लिए गज़टिड अधिकारी तैनात किया जाये, जो निजी तौर पर नाइट डोमिनेशन आपरेशन के दौरान मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि एसएसपीज़ गज़टिड अधिकारियों के ड्यूटी रोस्टर को देखेंगे और नाइट डोमिनेशन आपरेशनों की निगरानी के लिए उनकी ड्यूटी लगाएंगे।
डीजीपी सहोता ने कहा कि सैकंड लाईन आफ डिफेंस और अन्य संवेदनशील स्थानों पर रात को सभी नाके एक ग़ैर-गज़टिड अधिकारी की निगरानी अधीन लगाए जाएंगे जबकि वाहनों की जांच के लिए सहायक सडक़ों पर अतिरिक्त नाके भी लगाए जाएँ। डीजीपी ने निर्देश दिए कि अंत्र-राज्जीय नाकों ख़ास कर जम्मू-कश्मीर सरहद पर लगाए जाने वाले नाकों को भी मज़बूत किया जाना चाहिए और जम्मू-कश्मीर से आने वाले सभी वाहनों की अच्छी तरह जांच की जानी चाहिए।
जि़क्रयोग्य है कि एसएसपीज़ को नाकों और गश्त को दर्शाती साप्ताहिक तैनाती योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं जिसको रैंज आईजीपी के द्वारा मंजूरी दी जायेगी। ऐसी साप्ताहिक योजनाएँ मौजूदा अंदरूनी सुरक्षा की स्थिति के आधार पर होंगी।
डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने एसएसपीज़ को कहा कि वह संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोनों और शक्की व्यक्तियों की हलचल पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने एसएसपीज़ को सभी कंट्रोल रूमों को सक्रिय करने के इलावा संवेदनशील स्थानों की कवरेज के लिए सभी पीसीआर /आरआरपीएस वाहनों और बुलेट प्रूफ़ सामग्री का प्रयोग करने के आदेश दिए।  

Wednesday, September 15, 2021

तख्त श्री केशगढ़ साहिब में बेअदबी:आप ने लिया गंभीर नोटिस

 15th September 2021 at  6:03 PM

हाईकोर्ट की निगरानी में रिटायर जजों की कमेटी बनाई जाए 


चंडीगढ़
: 15 सितंबर 2021: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने हाल ही में तख्त श्री केशगढ़ साहिब में हुई  बेअदबी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे राज्य के शांतिपूर्ण माहौल के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और परेशान करने वाला बताया है। आप ने आरोप लगाया कि इस तरह के जघन्य कृत्यों को अंजाम देकर असामाजिक तत्व आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय से जारी एक संयुक्त बयान में आप विधायक कुलतार सिंह संधवां, प्रो बलजिंदर कौर,अमरजीत सिंह संदोआ और जय सिंह रोढ़ी ने कांग्रेस सरकार से पूर्व जजों की एक विशेष कमेटी बनाकर,हाईकोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने की मांग की है। आप नेताओं ने कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस तथा बादल नियंत्रित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की कार्यशैली पर भरोसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि “चुनाव से ठीक पहले ही ऐसी दिल दहला देने वाली घटनाएं क्यों होती हैं? सरकार की विफलता के अलावा, ऐसी घटनाएं किसी  खास योजना के तहत घटित होने का संकेत देती हैं, जिसका उद्देश्य न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है बल्कि सामाजिक भाईचारे को कमजोर करना भी है। पंजाब की जनता को ऐसी घटनाओं से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब को सांप्रदायिक और धार्मिक आधार पर बांटकर लोगों में संदेह की भावना पैदा करने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं और बेअदबी की यह घटना भी उसी श्रृंखला का हिस्सा है।

आप नेताओं ने आगे कहा कि सरकार ने बेअदबी की पिछली घटनाओं में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, इसलिए बेअदबी के दोषियों में डर खत्म हो गया है। “यदि पिछले बेअदबी मामलों में शमिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई की हुई होती तो आज किसी की भी दोबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं होती।" आप नेताओं ने कहा कि यह घटना शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की व्यवस्था और योजनाओं पर भी संदेह पैदा करती है।

Tuesday, August 10, 2021

औद्योगिक ज़मीन की नीलामी में PSIEC की कोई भूमिका नहीं

 10th August 2021 at 10:00 PM

सरकार ने मोहाली स्थित 31 एकड़  ज़मीन के मामले में स्पष्ट किया

चंडीगढ़: 10 अगस्त 2021: (गुरजीत बिल्ला//पंजाब स्क्रीन):: 

मोहाली की 31 एकड़ इंडस्ट्रियल ज़मीन की नीलामी का मामला मीडिया में उठने से विवाद गहरा गया है। पंजाब सरकार ने इस संबंध में गहराई हुई धुंद को हटाते हुए स्पष्ट किया है कि इस नीलामी में पी.एस.आई.ई.सी. की ज़रा सी भी भूमिका नहीं थी। 

इस बात को दोहराते हुये कि फेज़-8, मोहाली में स्थित 31 एकड़ औद्योगिक ज़मीन के प्लाट की नीलामी एसैटस कंस्ट्रक्कशन कंपनी आफ इंडिया लिमटिड (आरसिल) के द्वारा की गई थी, जो कि एस.ए.आर.एफ.ए.ई.एस.आई. एक्ट, 2002 की धाराओं के अधीन भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) से रजिस्टर्ड एक एजेंसी है। उद्योग विभाग के प्रवक्ता ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं थी।

प्रवक्ता ने कहा कि पी.एस.आई.ई.सी. की उक्त नीलामी करवाने में कोई भूमिका नहीं थी और जे.सी.टी. इलेक्ट्रोनिक्स, प्लाट के अलाटी, को विभिन्न वित्तीय संस्थाओं / बैंकों के द्वारा दिए गए कर्जों की अदायगी करने में डिफालटर होने के कारण माननीय अदालतों द्वारा उसको दिवालिया घोषित किये जाने के बाद आरसिल द्वारा कानून के अनुसार ज़मीन का कब्ज़ा ले गया था।

आज मीडिया के एक हिस्से में छपी मीडिया रिपोर्टों के जवाब में प्रवक्ता ने आगे बताया कि बाद में आरसिल के द्वारा एस.ए.आर.एफ.ए.ई.एस.आई. एक्ट की धाराओं के अंतर्गत पारदर्शी ढंग से की गई आनलाइन सार्वजनिक नीलामी में प्लाट को फरवरी 2020 में 90.56 करोड़ रुपए की कीमत पर नीलाम किया गया था। इसके बाद पीएसआईईसी ने जेसीटी इलेक्ट्रोनिक्स के साथ किये गए 45.28 करोड़ यानि 50 फीसद बिक्री मूल्य की लीज़ डीड की शर्तों की पालना के अंतर्गत नाजायज वृद्धि का दावा पेश किया था। पी.एस.आई.ई.सी. ने आरसिल के पास दावा पेश करने से पहले इस मामले में सीनियर वकील की सलाह ली थी।

पीएसआईईसी, आरसिल और मैसर्ज जीआरजी डिवैलपरज़ एंड प्रमोटरज़ एलएलपी के बीच एक तीन-पक्षीय समझौता किया गया था, जिससे सरकार / पीऐसआईईसी के वित्तीय हितों की रक्षा की जा सके, जिसने नीलामी खरीददार को पीएसआईईईसी के बकाए को समय पर अदा करने के लिए निर्धारित किया था।

यह स्पष्ट किया गया कि पीएसआईईसी ने नीलामी खरीददार के पक्ष में संपत्ति के तबादले को दिखाने के लिए एनओसी भी जारी नहीं की है। दरअसल, अपने हितों की रक्षा के लिए पीएसआईईसी ने आरसिल और नीलामी खरीददार को स्पष्ट तौर पर बताया था कि वित्त विभाग, पंजाब सरकार के द्वारा मामले के फ़ैसले के बाद ही तबादले के लिए एनओसी प्रदान की जाऐगी। पी.एस.आई.ई.सी. ने न तो तबादले के लिए एन.ओ.सी. जारी किया है और न ही नीलामी खरीददार को संपत्ति का कब्ज़ा दिया गया है।

अब इस मामले में पंजाब के वित्त विभाग की उपरोक्त सलाह प्राप्त हुई है। इसकी पालना हेतु सरकार ने उद्योग और वाणिज्य मंत्री, पंजाब के स्तर पर उपरोक्त बताए गए तीन -पक्षीय समझौते को ख़त्म करने के आदेश दिए हैं। इसके आगे बताया गया कि यह मामला विचाराधीन है और 24.08.2021 को माननीय पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

-----

Sunday, July 18, 2021

मामला पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम पर हुए फैसले का

 Sunday 18th July 2021 at 7:22 PM

 राज्य  सरकार के फैसले के कारण 1650 अनएडेड कॉलेजों में रोष 


मोहाली
: 18 जुलाई 2021: (गुरजीत बिल्ला//पंजाब स्क्रीन)::

पंजाब सरकार में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के मुददे पर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पंजाब सरकार द्वारा अंडरटेकिंग मांगने की वजह से पंजाब के 1650 कॉलेजो में रोष की लहर है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने जॉइंट एसोसिएशन आफ कालेजिज़ (जैक) के साथ किए गऐ समझौते के बाबजूद कालेजों से यह एफिडेविट मांगना शुरू कर दिया है कि वे किसी भी छात्र से फीस भी नहीं मांगेंगे और उनके रोल नंबर और सर्टिफिकेट भी नहीं रॊकेगे।

इतना ही नहीं पंजाब सरकार ने कॉलेजो से लिखित में मांगा है कि पंजाब सरकार का 2017-18, 2018-19, 2019-20 का 40 प्रतिशत हिस्सा देने के बाद अगर केंद्र सरकार बकाया 60 प्रतिशत ना दे तो कॉलेज पंजाब सरकार से मांग ना  करे और ना ही सरकार के खिलाफ कोर्ट केस करें।

डॉ जगजीत सिंह, अध्यक्ष, जैक और डॉ गुरमीत सिंह धालीवाल, चैयरमेन, जैक ने कहा पंजाब के लगभग 3 लाख एससी छात्रो के साथ अन्याय हो रहा है। जहा एक तरफ अन्य राज्य इस राशि का भुगतान कर चुके हैं वही पंजाब के कॉलेज बकाया राशि के भुगतान के लिए दर दर कि ठोकरे खा  रहे है।

डॉ अंशु कटारिया, सह-अध्यक्ष, जैक ने कहा कि कॉलेजो के साथ अन्याय हो रहा है पंजाब सरकार बकाया 1549 करोड़ का भुगतान नही कर रही है और निजी कॉलेजो से लिखित रूप माग रही है कि अगर सरकार भुगतान ना करे तो वह कोर्ट नहीं जा सकते। कटारिया ने आगे कहा कि निजी कॉलेजो की जो ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के साथ मीटिंग में समझौता हुआ था, कॉलेज उसके मुताबिक ही एफिडेविट देंगे और कोई भी नई शर्त नहीं मानेंगे।

जैक के अन्य सदस्यों, स. सतनाम सिंह संधू, मुख्य संरक्षक जैक सहित जैक सदस्य; स. मंजीत सिंह, संरक्षक, जैक; स. निर्मल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जैक ; स. जसनिक सिंह, उपाध्यक्ष, जैक ; डॉ सतविंदर संधू, उपाध्यक्ष, जैक; श्री  विपिन शर्मा, उपाध्यक्ष, जैक; स. सुखमंदर सिंह चट्ठा, जनरल सचिव, जैक; श्री शिमांशु गुप्ता, वित्त सचिव, जैक; सरदार राजिंदर सिंह धनोआ, सचिव, जैक ने जैक के इस फैसले का समर्थन किया।

Thursday, July 15, 2021

विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से भर्ती घुटाले का पर्दाफाश

 Thursday 15th July 2021 at 10:38 PM

 4 दोषी गिरफ़्तार--रिश्वत के 50  हज़ार रुपए भी बरामद-बी.के. उप्पल 

*मल्टीपरपज़ हैल्थ वर्कर और उसका साथी भी पकड़े गए 
*मुख्य सरगना सुखवंत सिंह और हरपाल सिंह सरपंच भी काबू
*अपहरणकर्ताओं और लुटेरों के गिरोह का सरगना निकला डोमिनिक सहोता 
*डोमिनिक सहोता का विजीलैंस हासिल करेगी प्रोडक्शन वारंट

चंडीगढ़: 15 जुलाई 2021:: (गुरजीत बिल्ला//पंजाब स्क्रीन)::
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने जाल बिछा कर एक भर्ती घुटाले का पर्दाफाश किया है जिसमें चार मुलजिमों को काबू लिया गया है और मुलजिमों के पास से 50,000 रुपए की रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। मुलजिमों में शामल पिरथीपाल सिंह मल्टीपरपज़ हैल्थ (एम.पी.एच) वर्कर, जो कि जि़ला तरन तारन के गाँव ढोटियां में प्राईमरी हैल्थ सैंटर (पी.एच.सी.) तैनात है और उसके साथियों मलकियत सिंह, गाँव वरपाल, जि़ला अमृतसर, सुखवंत सिंह लुधियाना और हरपाल सिंह सरपंच गाँव कद्द गिल, जि़ला तरन तारन को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

इस सम्बन्ध में खुलासा करते हुये विजीलैंस ब्यूरो पंजाब के मुख्य डायरैक्टर-कम-डी.जी.पी. श्री बी के उप्पल ने बताया कि शिकायतकर्ता बरिन्दरपाल सिंह निवासी मोहल्ला जसवंत सिंह नगर, तरन तारन ने दोष लगाया है कि शक्की पिरथीपाल सिंह एमपीएच वर्कर, गाँव ढोटियां जि़ला तरन तारन उसे जानता था और उसे (शिकायतकर्ता) सरकारी नौकरी में भर्ती करवाने की पेशकश की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पेशकश में कोई रूचि नहीं दिखाई, बल्कि उसने अपने रिश्तेदार हरमनदीप सिंह निवासी गाँव चक्क सिकंदर जि़ला तरन तारन को सरकारी नौकरी पर भर्ती करवाने के लिए कहा।

उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद, पिरथीपाल सिंह शिकायतकर्ता बरिन्दरपाल सिंह को मलकीत सिंह के पास ले गया, जिसने अपने आप को परसोनल विभाग, पंजाब का एक कर्मचारी बताया। तब दोनों व्यक्तियों ने इस भर्ती के लिए शिकायतकर्ता से 3,50,000 रुपए की रिश्वत की माँग की और पेशगी रिशवत के तौर पर 1,75,000 रुपए की माँग की।

विजीलैंस प्रमुख ने आगे बताया कि मुलजिम पिरथीपाल सिंह ने पहले ही शिकायतकर्ता से तारीख़ 05.07.2021 को 10,000 रुपए की रिशवत ले ली थी। इस के बाद, शिकायतकर्ता को पिरथीपाल सिंह का फ़ोन आया, जिसमें उसने भर्ती कार्यवाही शुरू करने के लिए अडवांस के तौर पर 1,75,000 रुपए की माँग की। इस के बाद, दोषी पिरथपाल सिंह ने शिकायतकर्ता को कहा कि अगर उसके पास से पूरी रकम का प्रबंध नहीं है तो वह एक लाख रुपए या सिर्फ़ 50,000 रुपए दे दे।

इसके इलावा, बी.के. उप्पल ने खुलासा किया कि शिकायतकर्ता अपने रिशतेदार को रिश्वत देकर सरकारी नौकरी में भर्ती नहीं करवाना चाहता था, परन्तु वह इस सभी घुटाले का पर्दाफाश करना चाहता था। इसलिए शिकायतकर्ता ने अमृतसर के विजीलैंस ब्यूरो रेंज में संपर्क किया और बताया कि मुलजिम पिरथीपाल सिंह और मलकियत सिंह उससे 50,000 रुपए की अन्य किस्त की माँग कर रहे हैं।
इसके बाद हरजिन्दर सिंह, डीएसपी विजीलैंस ब्यूरो यूनिट तरन तारन ने जाल बिछा कर एमपीएच वर्कर पिरथीपाल सिंह और मलकियत सिंह को दो गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त के तौर पर 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी उक्त मुलजिमों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दजऱ् कर लिया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि जांच के दौरान दोषी पिरथीपाल सिंह एमपीएच वर्कर और उसके साथी मलकियत सिंह निवासी गाँव वरपाल, जि़ला अमृतसर ने खुलासा किया है कि इस समय लुधियाना रह रहा सुखवंत सिंह वहीं ही काम कर रहा है जो उनके गिरोह का प्रमुख है और आम लोग से अलग-अलग सरकारी विभागों में भर्ती के नाम पर धोखा से पैसा ठगता है।
इसके इलावा मुलजिमों ने खुलासा किया है कि उन्होंने शिकायतरता से उसके रिशतेदार को पी.एस.पी.सी.एल. में हैल्पर के तौर पर भर्ती करवाने के लिए 3.5 लाख रुपए लिए हैं और इस राशि में से उसके साथी सुखवंत सिंह 3 लाख रुपए जबकि पिरथीपाल सिंह और मलकियत सिंह को 25-25 हज़ार रुपए मिले।
उसने आगे बताया कि इससे पहले मलकियत सिंह और मुख्य सरगना सुखवंत सिंह ने जि़ला अमृतसर के गाँव मल्लियां के निवासी हरप्रीत सिंह से लुधियाना में पी.एस.पी.सी.एल. में हैल्पर भर्ती करवाने के नाम पर 1.50 लाख की ठगी मारी थी। मलकियत सिंह ने आगे यह खुलासा किया कि तरन तारन जि़ले के गाँव कद्द गिल का सरपंच हरपाल सिंह भी अमृतसर और तरन तारन जिलों में उक्त किंगपिन के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं।
श्री उप्पल ने आगे बताया कि मलकियत सिंह ने तफ़तीश के दौरान यह भी खुलासा किया है कि साल 2019 में उसने डोमिनिक सहोता, जिसने ख़ुद की पहचान बी.एस.एफ. के सहायक कमांडैंट के तौर पर बतायी थी, के ज़रिये 4 व्यक्तियों की लिखित और मैडीकल परीक्षा पास करवा के उनको बीएसएफ में भर्ती करवाया था। इस केस में उन्होंने हरेक व्यक्ति से 2,80,000 रुपए लिए थे और डोमिनिक सहोता ने हरेक व्यक्ति के पीछे 2.5 लाख रुपए रखे थे और हरेक व्यक्ति के पीछे 30,000 रुपये मलकियत सिंह को दिए।
उन्होंने आगे बताया कि डोमिनिक सहोता जनवरी, 2021 में मोहाली पुलिस की तरफ से बेनकाब किये गए अपहरणकर्ताओं और लुटेरों के गिरोह का किंगपिन है, जिसने ख़ुद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी, बीएसएफ और अन्य उच्च सुरक्षा एजेंसियों के एक अधिकारी के तौर पर पेश किया था।
इस सम्बन्ध में इस गिरोह के खि़लाफ़ पुलिस थाना फेज-1, मोहाली में धारा 364 -ए, 34 आइपीसी और 25 /54 /59 हथियार एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया और उनके पास से 3 ग़ैर कानूनी 32 बोर के हथियार, एक देसी पिस्तौल, गोला बारूद, फज़ऱ्ी आईडी कार्ड, वर्दियाँ, लैपटाप, 4 वाहन और 25 लाख रुपए की लूट का पैसा बरामद किया गया था। इसके अलावा इस गिरोह के किंगपिन डोमिनिक सहोता, जिसने ख़ुद को बी.एस.ऐफ. का सहायक कमांडैंट और उसके पिता गोविन्दर सिंह, जिसने ख़ुद को बीएसएफ का इंस्पेक्टर बताया था, उसके भाई मुखत्यार सिंह उर्फ पीटर, अमनदीप सिंह, राजवीर सिंह और योधवीर सिंह को भी मोहाली पुलिस ने काबू किया था और वह इस समय उक्त मामले में रोपड़ जेल में बंद हैं।
आगे पूछताछ में यह सामने आया है कि डोमिनिक सहोता और अन्यों के खि़लाफ़ इससे पहले पुलिस थाना एन.आर.आई. अमृतसर में आई.पी.सी. की धारा 420, 406, 120 -बी के अंतर्गत एफआईआर नं. 7/16 और पुलिस थाना फतेहगढ़ चूडिय़ाँ, बटाला में आई.पी.सी. की धारा 420 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 129 तारीख़ 25.12.2020 दर्ज हैं। श्री उप्पल ने कहा कि उक्त केस में डोमिनिक सहोता का प्रोडक्शन वारंट हासिल किया जायेगा।
इसलिए उपरोक्त मुलजिम मलकियत सिंह और प्रिथीपाल सिंह की तरफ से किये गए खुलासों के मद्देनजऱ उक्त केस में सुखवंत सिंह और हरपाल सिंह सरपंच को मुलजिम नामज़द किया गया है।

गौरतलब  है कि विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से गई छापेमारी के दौरान उपरोक्त गाँव मल्लियां का हरप्रीत सिंह, जिससे इस गिरोह ने पीऐसपीसीएल में हैल्पर के तौर पर भर्ती करने के बहाने 1.50 लाख रुपए ठग लिए थे, समेत सरकारी नौकरी लेने के छह अन्य इच्छु व्यक्ति किंगपिन सुखवंत सिंह की जगह पर ही मौजूद थे। इसके इलावा, सरकारी नौकरी लेने के इच्छुक छह अन्य व्यक्तियों ने विजीलैंस ब्यूरो के सामने दर्ज अपने बयानों में खुलासा किया है कि उनके साथ भी उक्त मुलजिम सुखवंत सिंह ने ठगी मार लेनी थी क्योंकि वह सरकारी नौकरी लेने के इच्छुक इन छह व्यक्तियों पर भी पीएसपीसीएल में हैल्पर की नौकरी के बदले निर्धारित राशि तुरंत जमा करने के लिए दबाव डाल रहा था।

गिरफ़्तार किये गए उक्त मुलजिम सुखवंत सिंह और हरपाल सिंह सरपंच की जांच और पूछताछ चल रही है और पूछताछ के दौरान कई खुलासे होने की उम्मीद है। इस सम्बन्ध में पुलिस थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 और आई.पी.सी. की धारा 420 /120 -बी के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

Wednesday, July 14, 2021

39 पिस्तौलों समेत दो व्यक्ति काबू

Wednesday: 14th July 2021 at 8:30 PM

 मध्य प्रदेश में चल रहे ग़ैरकानूनी हथियारों के एक और मॉड्यूल का पर्दाफाश 

पंजाब पुलिस द्वारा पिछले 8 महीनों में बेनकाब किया गया म.प्र. आधारित ऐसा चौथा मॉड्यूल

चंडीगढ़
//अमृतसर: 14 जुलाई 2021: (गुरजीत बिल्ला//पंजाब स्क्रीन)::
मध्य प्रदेश से गैरकानूनी हथियारों की तस्करी के नैटवर्क को तोड़ने के लिए अपनी मुहिम को जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने आज मध्य प्रदेश आधारित दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ गैरकानूनी हथियारों के निर्माण और राज्य में इन हथियारों की सप्लाई में शामिल एक और अंतर-राज्यीय मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।
डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने बताया कि अंतरराज्यीय कार्रवाई के दौरान स्टेट काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर की टीम ने मध्य प्रदेश के बड़वानी ज़िले के गाँव जमली गायत्री धाम के रहने वाले जीवन (19) और बड़वानी (मध्य प्रदेश) के गाँव उमरती के विजय ठाकुर (25) को बड़वानी ज़िले के गाँव सेंधवा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है और उनके पास से मैगज़ीनों समेत 39 पिस्तौलें (.32 बोर) बरामद की गई हैं।
ज़िक्रयोग्य है कि यह सफलता कपूरथला पुलिस द्वारा बड़वानी, मध्य प्रदेश से मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी के साथ एक ग़ैर-कानूनी हथियारों के सप्लाई नैटवर्क का पर्दाफाश किये जाने के चार दिनों बाद हासिल हुई है। बताने योग्य है कि पंजाब पुलिस द्वारा पिछले 8महीनों में बेनकाब किया गया यह मध्य प्रदेश का ऐसा चौथा मॉड्यूल है। इससे पहले अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने हथियारों की तस्करी में शामिल व्यक्तियों, जो पंजाब में गैंगस्टरों, अपराधियों और कट्टरपंथियों को हथियार सप्लाई कर रहे थे, की गिरफ्तारी के साथ मध्य प्रदेश में एक ग़ैर कानूनी स्मॉल आर्म्ज़ मैनुफ़ेक्चरिंग यूनिट समेत ऐसे दो मॉड्यूलों का पर्दाफाश किया था।
यह चिंता ज़ाहिर करते हुए कि मध्य प्रदेश के ज़िला खड़गोन, बड़वानी और बुरहानपुर के क्षेत्र बेहतर गुणवत्ता के .30 बोर और .32 बोर हथियारों के निर्माण और देश भर में गैंगस्टरों और अपराधियों को इनकी सप्लाई के लिए एक बड़े बेस के तौर पर उभर रहे हैं, डी.जी.पी. ने कहा कि मध्य प्रदेश में ग़ैर कानूनी हथियार बनाने वाली इकाईयों का पर्दाफाश करने के अलावा, पंजाब पुलिस की अलग अलग इकाईयों ने इससे पहले राज्य में मध्य प्रदेश के बने हुए ग़ैर कानूनी हथियारों की बड़ी खेप बरामद की थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस द्वारा सितम्बर, 2020 से अब तक मध्य प्रदेश के बने हुए तकरीबन 122 ग़ैर कानूनी हथियार बरामद किये गए हैं।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने 12 जून 2021 को तरन तारन वासी हीरा सिंह और हरमनदीप सिंह नामी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था और उनसे तीन देसी पिस्तौल और गोली सिक्का बरामद किया गया था और उनकी पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ था कि उन्होंने यह हथियार मध्य प्रदेश से ख़रीदे थे। 
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि प्राप्त जानकारी के आधार पर समूचे मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के लिए इंस्पेक्टर इन्द्रदीप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम को मध्य प्रदेश भेजा गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पड़ताल से यह पता चला कि यह हथियार पंजाब के अलग-अलग आपराधिक गिरोहों और अन्य देश विरोधी तत्वों को सप्लाई किये जाने थे।
बताने योग्य है कि इस सम्बन्धी आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत पुलिस थाना स्टेट स्पैशल ऑपरेशन सैल, अमृतसर में एफ.आई.आर. नंबर 15 तारीख़ 12.06.2021 पहले ही दर्ज है।

Tuesday, July 13, 2021

बिजली समझौतों की खातिर कोई राजसी फंड भी नहीं लिया

 Tuesday:13th July 2021 at 8:08 pm

प्राईवेट बिजली कंपनियों से पाक साफ़ है पंजाब कांग्रेस का दामन

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आप और अकाली दल को तथ्यों सहित दिया करारा जवाब
दोनों पक्षों को पिछले 10 सालों के दौरान लिए गए फंडों का ऐलान करने की चुनौती दी

चंडीगढ़
: 13 जुलाई 2021: (गुरजीत बिल्ला//पंजाब स्क्रीन)::
फाईल फोटो 
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को निजी बिजली कंपनियों से राजसी फंड लेने के मुद्दे पर खुलकर झूठ बोलने के लिए आम आदमी पार्टी और अकाली दल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अलग-अलग जाली कंपनियों द्वारा इन पार्टियाँ को दिए जाते ग़ैर-कानूनी चंदे के उलट कांग्रेस को प्राप्त चंदों का पंजाब चुनाव या अकालियों द्वारा किये गए समझौतों के साथ कोई सम्बन्ध नहीं है।
साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को गुमराह करने के लिए बौखलाहट भरीं कोशिशों में झूठ का सहारा लेने के लिए शिरोमणि अकाली दल और आप की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ बिजली कंपनियों से पंजाब कांग्रेस ने फंड नहीं लिए बल्कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने साल 2009 और 2014 में लिए थे और इनका राज्य की मौजूदा सरकार के साथ कोई सरोकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि बिजली खरीद समझौते (पी.पी.एज़) पिछली अकाली-भाजपा सरकार द्वारा किये गए थे और उनकी (कैप्टन अमरिन्दर सिंह) सरकार इनके लिए कानूनी तौर पर पाबंद है और आर्थिक संकट से जूझ रहे राज्य पर भारी जुर्माने के बिना इनको रद्द नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के खजाने पर और अधिक बोझ डाले बिना बिजली समझौतों के दुष्प्रभावों को ख़त्म करने के लिए कानूनी संभावनाएं तलाश रही है जबकि अकालियों ने अपने सहयोगी भाजपा के साथ मिलकर अपनी जेबें भरने के लिए सरकारी खजाने का इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा कि यहाँ तक कि मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बादलों के नेतृत्व में अकालियों ने 100 करोड़ रुपए का राजनैतिक फंड लिया और ऐलान सिर्फ़ 13 करोड़ रुपए का किया और बाकी फंडों से अपनी निजी जेबें भर ली।
जहाँ तक आम आदमी पार्टी का सवाल है, प्राईवेट बिजली कंपनियों की तरफ से आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से लिए गये फंड के विपरीत अरविन्द केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ द्वारा साल 2014 के मतदान के दौरान लिया गया चंदा पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) की नज़र में है क्योंकि इनका न तो कभी भी हिसाब-किताब किया गया और न ही घोषित किया गया। यहाँ बताने योग्य है कि हाल ही में मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ई.डी. ने 50 लाख रुपए के चार चैकों से सम्बन्ध मामला दर्ज किया है जो साल 2014 के दिल्ली विधान सभा मतदान के दौरान आप को कथित तौर पर दिए गए थे। बीते साल दिल्ली पुलिस ने चार कंपनियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाज़ी का मामला दर्ज किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे उनकी सरकार अकालियों की तरफ से पंजाब के लोगों को ‘चंदे ’ के तौर पर दी समस्याओं का हल निकालने में व्यस्त हुई है परन्तु कोविड महामारी के मद्देनज़र यह पार्टी राज्य में अमन-कानून की समस्याएँ पैदा करने में समय ख़राब कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पंजाब में पिछली अकाली -भाजपा सरकार के विवादित और जन विरोधी फ़ैसलों पर किंतु न करने रास्ता चुन कर आप भी इनके साथ पूरी तरह लिप्त हो कर उल्टा राज्य के लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है।
मुख्यमंत्री ने दोनों पार्टियाँ को बीते 10 सालों में अपने-अपने राजनैतिक फंडों का ऐलान करने की चुनौती दी जिससे पंजाब के लोग इनके दावों और जवाबी-दावों के पीछे की सच्चाई को जान सकें। उन्होंने कहा, “सत्य सामने आने दो और इसका फ़ैसला लोग करें कि झूठे दोष और इल्जाम लगा कर उनको धोखा कौन दे रहा है।“

Tuesday, July 06, 2021

KLF की शह पर सक्रियआतंकी गिरोह का पंजाब में पर्दाफाश

Tuesday 6th July 2021 at 8:32 pm

 पटियाला जेल से फरार पूर्व-फौजी सहित 4 काबू 


सुनियोजित हत्या करने के लिए गिरोह तैयार कर रहा जसप्रीत उर्फ नूपी साल 2012 में भारतीय फौज में हुआ था भर्ती-डीजीपी दिनकर गुप्ता

चंडीगढ़/खन्ना: 6 जुलाई 2021: (गुरजीत बिल्ला//पंजाब स्क्रीन)::

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को विदेश में स्थित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (के.एल.एफ.) की शह पर सुनियोजित हत्याएं करने के लिए 4 गुर्गों को गिरफ्तार करके एक अन्य गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें अप्रैल 2021 के दौरान पटियाला जेल तोड़ कर फरार होने वाला भारतीय फौज का एक पूर्व सिपाही भी शामिल है।
डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता ने कहा कि दोषी जसप्रीत सिंह उर्फ नूपी, जो कि साल 2012 में सिपाही के तौर पर भारतीय फौज में भर्ती हुआ था, को 2017 में एक कत्ल केस में जेल भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि जेल से फरार होने के बाद नूपी विदेश अधारित केएलएफ के हैंडलरों के संपर्क में आया और उसको राज्य में सुनियोजित हत्याएं करने के लिए आतंकवादी गिरोह बनाने के लिए प्रेरित किया।
श्री गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार किये अन्य तीन व्यक्तियों की पहचान रोपड़ के गाँव फतेहपुर बुंगा के निवासी जसविन्दर सिंह, जिला सिरसा के गाँव कलिआवाला के गौरव जैन उर्फ मिंकू और मेरठ यूपी के निवासी प्रशांत सिलेन उर्फ कबीर जो कि मौजूदा समय के दौरान चण्डीगढ़ के धनास में रह रहा है, के तौर पर हुई है।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए एस.एस.पी. खन्ना गुरशरन सिंह ग्रेवाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद खन्ना पुलिस ने जी.टी रोड खन्ना में विशेष चैकिंग के दौरान एक ईटीओस कार को रोका और कार में से बाहर निकले तीन व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला कर भागने की कोशिश की। हालाँकि, पुलिस पार्टी ने जसविन्दर और मिंकू को मौके पर काबू कर लिया, जब कि नूपी को बाद में उसके एक अन्य साथी, कबीर सहित गिरफ्तार कर किया गया।
पुलिस ने दोषी व्यक्तियों के कब्जे से दो 0.32 बोर पिस्तौल समेत 4 मैगजीन और हथियार भी बरामद किये हैं। इसके अलावा नकली रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी 01 ए.एस 6845 वाली एक ईटीओस कार, जिसको नूपी ने पिछले महीने जीरकपुर से बंदूक की नोक पर छीन लिया था, को भी बरामद किया।
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान नूपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों की मदद से 3 जुलाई, 2021 को खरड़ के एक पेट्रोल पंप से 50000 रुपए लूटने के अलावा ईटीओस कार भी छीनी थी।
डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने बताया कि नूपी ने खुलासा किया कि वह आतंकवादी भारत विरोधी व्यक्तियों और के.एल.एफ. के आतंकवादी संगठन के साथ सम्बन्ध रखने वाले विदेशी तत्वों के संपर्क में आया था जिन्होंने उसे विदेश से पंजाब में सुनियोजित हत्याएं करने के लिए फंड मुहैया करवाए थे और पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए के लिए यू.पी. से पिस्तौलों का प्रबंध भी किया था। उन्होंने आगे कहा कि नूपी ने अपने हिंसक इरादों को अंजाम देने के लिए पंजाब में उच्च संवेदनशील क्षेत्रों की रेकी भी की थी।
एस.एस..पी खन्ना ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि माॅड्यूल ने वेस्टर्न यूनियन, पेटीऐम आदि सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों के द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त की और विदेशी हैंडलर्ज़ की तरफ से उत्तराखंड के रुद्रपुर से माॅड्यूल को तीन हथियार मुहैया करवाए गए थे और इस सम्बन्धी अगली जांच जारी है।
इस दौरान थाना सिटी -2 खन्ना में आइपीसी की धारा 379-बी, 411/34, 307, 332 और 336 और आमर्ज़ एक्ट की धारा 25 के अधीन तारीख 04.07.21 को एफआईआर न. 140 दर्ज की गई है।

Friday, May 14, 2021

छप्पड़ में डूबने से मरे बच्चों के परिवारों को राहत

हर परिवार को 50 हजार रुपए एक्स ग्रेशिया का किया ऐलान

चंडीगढ़: 14 मई 2021: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 

प्रतीकत्मक फोटो 
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को लुधियाना के एक गाँव में हुयी दुखद घटना में छप्पड़ में पाँच बच्चों समेत छह व्यक्तियों की डूबने के कारण हुई मौत पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुये हर परिवार को 50,000 रुपए एक्स ग्रेशिया देने का ऐलान किया। इस दुखद घटना में छटा व्यक्ति इन बच्चों को बचाता हुआ अपनी जान गंवा बैठा।

यह घटना मानगढ़ गाँव में घटी जहाँ हुये दुखद हादसे में 7 से 10 साल की उम्र तक के पाँच प्रवासी बच्चों की छप्पड़ में डूबने के कारण मौत हो गई। 22 वर्षों के एक प्रवासी ने बच्चों को बचाने के लिए छप्पड़ में छलांग मारी परन्तु दुर्भाग्यपूर्ण वह भी अपनी जान गंवा बैठा।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के साथ गहरा दुख प्रकटाते हुये जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि इस असह्य और अकथनीय दुख की घड़ी में इन परिवारों को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाये।

लुधियाना के डिप्टी कमिशनर वरिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक चार मृतक शव बरामद कर लिये गये हैं और बाकी दोनों को हासिल करने के लिए काम जारी है।

Saturday, February 27, 2021

पंजाब पुलिस द्वारा एक नई ज़ोरदार पहल

 सभी जिलों में स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती केंद्र किये जाएंगे स्थापित 

चंडीगढ़: 26 फरवरी 2021: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती सबसे पहली प्राथमिकता रही है जिसके चलते पंजाब पुलिस की तरफ से राज्य के सभी जिलों समेत तीन पुलिस कमिशनरेटज़ (सी.पीज़) में पुलिस के लिए स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती केंद्र (एच.डबल्यू.सी.) स्थापित करने का फैसला किया गया है। यह केंद्र सभी हथियारबंद पुलिस और पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रों में भी स्थापित किये जाने का प्रस्ताव है।

इन एच.डबल्यू.सी. में इन्डोर जिम, आउटडोर जिम, ध्यान और योगा के लिए जगह, फिजीओथैरेपी सैंटर और काउंसलिंग के लिए रूम होंगे जिससे पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी काउंसलिंग और उपयुक्त परामर्श प्रदान किया जा सके। 

डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी.जी.पी.) दिनकर गुप्ता ने जानकारी देते हुये कहा कि पुलिस कर्मियों की तरफ से तनावपूर्ण स्थितियों में काम करने से उनको थकावट, तनाव की समस्याएँ हो जातीं हैं जो बाद में स्वास्थ्य सम्बन्धी गंभीर मुद्दों का कारण बन सकती हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती केंद्र जहाँ पुलिस कर्मियों को अपनी शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती की तरफ ध्यान देने के प्रति उत्साहित करेंगे वहीं सेहतमंद जीवन के लिए उनको स्वास्थ्य सम्बन्धी उपयुक्त परामर्श प्रदान भी करेंगे।

पहले पड़ाव में एच.सी.डबल्यूज़ की स्थापना के लिए बजट में से 2.97 करोड़ रुपए की राशि पहले ही सी.पी. लुधियाना और सी.पी. अमृतसर समेत 15 जिलों को जारी कर दी गई है। डी.जी.पी. ने बताया कि अधिकतर केंद्र सी.पी. अमृतसर, जिला तरन तारन, मानसा और पठानकोट में बन कर तैयार हो गए हैं और मार्च के अर्ध तक कार्यशील होने की उम्मीद है जबकि बाकी केन्द्रों का निर्माण कार्य चल रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सैंटर स्थापित करने के लिए दूसरे पड़ाव में बाकी जिले, आम्र्ड पुलिस और पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रों में फंडों का वितरित किया जायेगा।

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने आगे बताया कि स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती के प्रोग्रामों के आयोजन के लिए अगले वित्तीय साल से हर जिले के लिए 2 लाख रुपए सालाना राशि भी रखी गई है।

डीजीपी ने कहा कि स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती केन्द्रों में पाँच से सात दिनों के हैल्थ एंड वैलनैस प्रोग्राम मनोरोग माहिरों समेत स्वास्थ्य पेशेवरों के द्वारा करवाए जाएंगे जो बेहतर स्वास्थ्य के लिए पुलिस कर्मियों को जीवन-शैली में बदलाव लाने के लिए शारीरिक व्यायाम, पौष्टिक खुराक और काउंसलिंग की सिफारिश करेंगे। उन्होंने कहा कि फिजीओथैरेपी सैंटर पुलिस को आयु से सम्बन्धी मामूली दर्द और घुटनों, जोड़ों, कमर आदि में दर्द से राहत सम्बन्धित सहूलतें प्रदान करेंगे।

एडीजीपी वैलफेयर वी. नीरजा ने कहा कि सभी पुलिस कमीशनरों (सी.पीज़) और सीनियर कप्तान पुलिस को स्वास्थ्य एवं वैलनैस प्रोग्राम की जरूरत वाले पुलिस कर्मियों की पहचान करने के लिए एस.पी. मुख्यालय और मैडीकल अधिकारियों के साथ कमेटी का गठन करने की हिदायत कर दी गई है। यह कमेटी मासिक स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती प्रोग्राम तैयार करेगी और इनका आयोजन करवाएगी। इसके इलावा यह कमेटी यह भी यकीनी बनाऐगी कि जिले में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को साल में कम से कम एक बार प्रोग्राम में शामिल होने का मौका मिल सके।

इस दौरान डीजीपी ने उम्मीद जाहिर की है कि एच.डबल्यू.सीज़ पुलिस कर्मियों के लिए सेहतमंद जीवन शैली अपनाने और उनको विभिन्न बीमारियों से बचा कर रखने के लिए सहायक साबित होंगे।

Tuesday, December 15, 2020

पंजाब किसान के लिए पांच दिन का अभियान

Tuesday:15th December 2020 at 06:55 AM

पंजाबी/ सिख समुदाय 5 दिन का विरोध प्रदर्शन भी करेगा


वेन्कूवर
//सोशल मीडिया: 15 दिसंबर 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

किसान ठिठुरती रातों में दिल्ली की सड़कों पर है। मकसद अधिकारों की रक्षा करना। मलक भागो को प्रफुल्लित करने वाली सोच का विरोध करना। सिर्फ विरोध ही नहीं जान की बाज़ी तक लगा देना। कहते हैं:

दिल से जो बात निकलती है असर रखती है!

पर नहीं, ताक-ते-परवाज़ मगर रखती है!

दिल से निकली हक की इस आवाज़ ने अपना रंग दिखाया है। देश विदेश से लोग इस काफिले के साथ जुड़ते जा रहे हैं। जो खुद नहीं आ पा रहे वे अपनी अपनी जगहों किसानों का समर्थन कर रहे हैं। इस बार आई है नई काल। इस आह्वान में कहा गया है कि पांच दिन पंजाब और किसानों के नाम।

5 दिन पंजाब किसान के लिए: सेवा (निस्वार्थ सेवा) सिखी की क्रांतिकारी भावना से लेते हुए वैंकूवर पंजाबी/ सिख समुदाय 5 दिन का विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रत्येक विरोध पंजाब की 5 नदियों और प्रकृति के 5 तत्वों से जुड़ने के लिए सिखी के 5 में से एक थीम के आसपास केंद्र होगा जिन्हें हमारी देखभाल और ध्यान की आवश्यकता है ।

यदि आप इसके लिए स्वयंसेवक बनना चाहते हैं:

कंबल ड्राइव संपर्क करें @insaanyat (सीमित स्थान)

https://www.instagram.com/insaanyat/ 

लंगर सेवा से संपर्क करें

सामुदायिक स्वच्छ-अप संपर्क वन वॉयस कनाडा @onevoicecanada (असीमित स्थान)

Tuesday, November 24, 2020

रेलों की बहाली एक बहुत बड़ा शुभ शगुन-उद्योगपति

 24th November 2020 at 7:22 PM

 पंजाब के उत्पादन और आर्थिकता को फिर मिलेगा तेज़ी से बढ़ावा 


लुधियाना: 24 नवंबर 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 

60 दिन अर्थात दो महीनों के लम्बे अंतराल के बाद रेलों के फिर शुरू होने पर पंजाब में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।  यूं लगने लगा है जैसे ज़िंदगी फिर से पटरी पर आ गई हो। थमी थमी सी ज़िंदगी फिर लौट आई लगती है। आज़ाद भारत में लोगों ने रेल पटरियों पर से रेलों की इतनी लम्बी गैर मौजूदगी किसी आंदोलन के चलते कभी नहीं देखी थी। 

पंजाब राज्य में लगभग दो महीने बाद यात्री और माल ढुलाई वाली रेल गाडिय़ाँ चलने की शुरुआत होने के उपरांत जिले के प्रसिद्ध उद्योगपतियों द्वारा आज रेल गाडिय़ों की शुरुआत की सराहना करते हुये कहा कि यह पंजाब के उत्पादन को बढ़ाने और आर्थिकता को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगी।
उत्तरी भारत इंडकशन फरनेस एसोसिएशन के प्रधान श्री के.के. गर्ग ने प्रैस कान्फ्ऱेंस के द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का निजी तौर पर केंद्र सरकार के पास मुद्दा उठाने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर उनके साथ उद्योगपति श्री हरीश दूआ, श्री हरीश सिंगला, श्री देव गुप्ता और स. कुलवंत सिंह भी उपस्थित थे।
उद्योगपतियों ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से पंजाब की बेहतरी के लिए की गई अपील को स्वीकृत करने के लिए केंद्र और किसानों का भी धन्यवाद किया।
श्री गर्ग ने कहा कि कोरोना महामारी के कारणकारोबार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और अब वह खुश हैं कि रेल सेवाएं फिर शुरू होने से उनको कच्चा माल मिलेगा और उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि रेल गाडिय़ाँ अभी शुरू ही हुई हैं और स्टील, स्क्रैप और अन्य कच्चे माल की कीमतें पहले ही घटनी शुरू हो गई हैं, जो उद्योगों के लिए बड़ी राहत है।
उद्योगपतियों ने कहा कि रेलवे यातायात फिर शुरू होने से छठ पूजा के लिए अपने घरों के लिए गई लेबर वापिस आ सकती है, जिससे उद्योगपतियों को लेबर की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों आंदोलन सक्रिय साथ दिया वहीं केंद्र सरकार के साथ भी रेलों को चलने के लिए दबाव बनाने के मकसद को सामने रखते हुए दबाव बनाए रखा। उन्हीं  प्रयासों का परिणाम है कि रेलें फिर बहाल हो सकीं हैं। इसका फायदा किसानों को भी होगा। 
कृपया रेल स्क्रीन में भी देखिये। 

Sunday, September 27, 2020

धान की खऱीद 27 सितम्बर से शुरू करने के हुक्म-आशु

 खऱीद के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए किए गए व्यापक प्रबंध 

*पंजाब सरकार ने राज्य में 4,035 स्थानों को खऱीद केंद्र के तौर पर नोटीफाई किया

*खऱीद केंद्र में किसानों और मज़दूरों के लिए किए गए उचित प्रबंध

चंडीगढ़: 26 सितम्बर 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

राज्य की मंडियों में धान की फ़सल की अग्रिम आमद को देखते हुए आज पंजाब सरकार ने पहले से तय प्रोग्राम की जगह 27 सितम्बर, 2020 से खरीद प्रक्रिया शुरू करने के हुक्म जारी कर दिए हैं।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने कहा कि राज्य की मंडियों में धान की तैयार फ़सल आने संबंधी उनको सूचनाएँ मिल रही थीं, जिस पर उन्होंने अक्तूबर 2020 को शुरू की जाने वाली खरीद प्रक्रिया को 27 सितम्बर 2020 से पूरी गति से शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।

श्री आशु ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों का दाना-दाना खऱीदने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा कोविड-19 के फैलाव को रोकने और किसानों, मज़दूरों, पल्लेदारों, आढ़तियों, ढुलाई में शामिल लोगों और खऱीद कार्य में लगे सरकारी मुलाजि़मों और अधिकारियों को बचाने के लिए राज्य भर में 4035 स्थानों को खऱीद केंद्र के तौर पर नोटीफाई किया है। इनमें से 1,871 सरकारी मंडियां हैं, जबकि 2,164 सार्वजनिक स्थान मिलों के हैं।

श्री आशु ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ए ग्रेड धान की एम.एस.पी. 1,888/- रुपए ऐलान की गई है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों में गेहूँ की खऱीद के दौरान किए गए ज़्यादातर प्रबंधों को हू-ब-हू लागू किया गया है, जिससे सामाजिक दूरी सम्बन्धी जो आदेश राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हैं उनको पूरी तरह से लागू किया जा सके।

खाद्य मंत्री ने कहा कि खऱीद प्रक्रिया में शामिल सभी लोगों को सैनेटाईज़ेशन सम्बन्धी विशेष हिदायतें जारी की गई हैं और हाथों को सैनेटाईज़ करने के लिए साबुन, पानी और 70 प्रतिशत अल्कोहल वाले हैंड सैनेटाईजऱ का भी प्रबंध करने के लिए कहा गया है।

यह खऱीद प्रक्रिया 30 नवंबर, 2020 तक जारी रहेगी और खऱीद से 48 घंटों में फसल की लिफ्टिंग को यकीनी बनाने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इसके अलावा इस बार भी रबी सीजन की तरह ही पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा आढ़तियों के द्वारा किसानों को पास जारी किए जाएंगे, जिनका रंग हरेक दिन परिवर्तनीय होगा।

उन्होंने कहा कि खऱीद केन्द्रों में किसानों और मज़दूरों के लिए पीने वाले पानी, लाईट, छायादार बैठने वाली जगह और साफ़-सुथरे पखानों का भी प्रबंध करने के आदेश दिए गए हैं।


Monday, May 18, 2020

नहीं होने देंगें शराब का अवैध कारोबार:डिप्टी कमिश्नर

Monday: 18th May 2020 at 6:12 PM 
सभी सबंधित विभागों की संयुक्त टीमें करेंगी छापेमारी
होशियारपुर: 18 मई 2020: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: 

शराब के अवैध कारोबार को ले कर पंजाब के सभी ज़िलों में पूरी सख्ती के आदेश जारी हो गए हैं। शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोग जहां सरकार की कमाई में सेंध लगाते हैं वहीँ लोगों तक मनमर्ज़ी की मिलावटी शराब पहुंचा कर उनके  खिलवाड़ भी करते हैं। लॉक डाउन के दौर में शराब  बंद रहना एक रेकार्ड रहा। अब जबकि ठेके खुल गए हैं तो सरकार की कोशिश यही है कि शराब खरीदने के इच्छुक यहीं से शराब खरीदें। इसलिए जो लोग अपने  तरीकों से शराब बेचने में लगे हैं उन सरकार की सतर्क निगाह है। अब उनकी खैर नहीं। इसलिए समझदार लोग अवैध शराब को खुद ही छोड़ दें तो फायदे में रहेंगे।  इस आशय के संकेत सभी ज़िलों में दे दिए गए हैं। 
डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा है कि ज़िले में शराब का अवैध कारोबार नहीं होने दिया जाएगा व यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो नियमों मुताबिक सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शराब की गैर-कानूनी बिक्री व स्टोरेज संबंधी सिविल, पुुलिस व एक्साइज की संयुक्त टीमों की ओर से विशेष चैकिंग की जाएगी।   
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ज़िले में लाकडाउन के दौरान(23 मार्च से 16 मई तक) एक्साइज एक्ट संबंधी 76 पर्चे दर्ज किए गए हैं व 97 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि करीब लाखों रुपए की लागत वाली गैर कानूनी शराब की 8503 बोतलें, देसी शराब की 334 बोतलें व रॉ एल्कोहल की 1050 बोतलें पकड़ी गई हैं।
श्रीमती अपनीत रियात ने एक्साइज विभाग व जिला पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि शराब की गैर कानूनी बिक्री व स्टोरेज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इस लिए लगातार छापेमारी करनी यकीनी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि बंद पड़े कोल्ड स्टोरों, राइस शैलरों व मैरिज पैलेसों आदि की चैकिंग भी की जाए, क्योंकि शराब की गैर कानूनी स्टोरेज के लिए बंद पड़े स्टोरों आदि का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दसूहा, टांडा व मुकेरियां के अंतर्गत आते मंड इलाके में भी छापेमारी करनी यकीनी बनाई जाए, ताकि शराब व लाहन के कारोबार पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने जिला पुलिस व एक्साइज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी तालमेल से लगातार छापेमारी करने के साथ-साथ गैर कानूनी शराब का कारोबार करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

Monday, June 24, 2019

नाभा जेल कत्लकांड मामले की जांच रिपोर्ट दो दिनों में

Jun 24, 2019, 3:19 PM
राज्य की तीनों जेलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जल्द ही CRPF के हवाले
लुधियाना: 24 जून 2019 (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

पंजाब सरकार के सहकारिता और जेल विभागों के कैबिनेट मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने मास्टर तारा सिंह को पंथ की अजीम षख्सियत का दर्जा देते हुए बताया कि सिख इतिहास में मास्टर जी अकेले ऐसे सिख नेता थे जिन्होंने पंथ की चढ़दी कला के लिए, मैं मरुं पंथ जैसा नारा दिया। 
आज यहां पंजाबी भवन में पंजाब सरकार की तरफ से पंजाबी साहित्य अकादमी लुधियाना के सहयोग से मास्टर तारा सिंह के जन्म दिवस पर करवाए राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए स. रंधावा ने कहा कि मास्टर तारा सिंह ने अपना सारा जीवन पंथ की चढ़दी कला के लिए लगा दिया। मास्टर तारा सिंह एक ईमानदार और दरवेश राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपने सभी निजी स्वार्थों को तरफ रख कर सिख कौम खास कर आर्थिक पक्ष से पिछड़े वर्गों को उपर लाने के लिए बहुत प्रयत्न किये। 
स. रंधावा ने पंजाब सरकार का इस बात का धन्यवाद किया कि मास्टर तारा सिंह का जन्म दिवस मनाने के लिए शहर लुधियाना को चुना गया है क्योंकि मास्टर तारा सिंह के जीवन की कई अहम घटनाएँ इस शहर के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने सिख कौम से अपील की है कि वह मास्टर तारा सिंह के हर जन्म दिवस को घर -घर में मनाया जाये जिससे उनकी सोच को और आगे लेजाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब के अलग आस्तित्व के लिए संघर्ष करने वालों के सपनों का राज्य बनाने के लिए आज हमें दूध और पुत्र को बचाने की जरूरत है। 
इस अवसर पर उन्होंने मास्टर तारा सिंह की रचनाओं को किताबी रूप देने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए जारी करने और मास्टर तारा सिंह की शानदार प्रतिमा गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी श्री अमृतसर साहब में स्थापित करने का ऐलान किया। उन्होंने नगर निगम लुधियाना के मेयर स. बलकार सिंह संधू को कहा कि वह जालंधर बाईपास (लुधियाना शहर) स्थित फ्लाईओवर का नाम मास्टर तारा सिंह के नाम पर रखने संबंधी कार्यवाही आरंभ करें। 
आयोजन के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए स. रंधावा ने बीते दिनों नाभा की नई जेल में डेरा सिरसा के पैरोकार के हुए कत्ल को साजिश होने या ना होने बारे कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट दो दिनों में मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को मिलकर इस घटना की बारीकी से जांच करवाने के लिए कहेंगे। 
उन्होंने कहा कि इस घटना में मारा गया महेन्दरपाल सिंह बिट्टू बेअदबी से सम्बन्धित घटनाओं का कथित तौर पर मुख्य दोषी था, उसके मारे जाने से विशेष जांच टीम (एस. आई. टी.) की तरफ से जा रही जांच भी प्रभावित हो सकती है। विभिन्न गैंगस्टर ग्रुपों की तरफ से बिट्टू की हत्या की जिम्मेदारी लेने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोग नाहक ही क्रेडिट वाॅर में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों को यह नहीं पता कि हो सकता है कि इस कत्ल के साथ बेअदबी मामलों की तह तक पहुँचने के लिए जरूरी सबूत भी खत्म हो गए हों। 
स. रंधावा ने कहा कि राज्य की तीन जेलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जल्द ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी सी. आर. पी. एफ. को दी जा रही है, इस संबंधी केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। जेलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से लगातार प्रयत्न किये जा रहे हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उनके विभाग को दो दिन पहले ही 24 करोड़ रुपए जारी किये हैं, जिससे जेलों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए नयी भर्ती की जायेगी। इसके अलावा जेल अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के लिए नये हथियार भी खरीदे गए हैं। 
इससे पहले समागम दौरान विधायक स. कुलदीप सिंह वैद्य, गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी के पूर्व उप कुलपति डा. एस. पी. सिंह, जानेमाने इतिहासकार डा. पिृथीपाल सिंह कपूर, पंजाबी साहित्य अकादमी के पूर्व प्रधान और शिरोमणी कवि प्रोफैसर गुरभजन सिंह गिल और मास्टर तारा सिंह के परिवारिक मैंबर बीबी जसप्रीत कौर ने मास्टर तारा सिंह के जीवन, साहित्यक देन और उनके साथ जुड़ी कई घटनाओं का विवरण उपस्थित लोगों के साथ सांझा किया। प्रो. गिल ने मास्टर तारा सिंह के जीवन बारे आने वाली पीढ़ीयों को अवगत करवाने के लिए जरूरी कई माँगें स. रंधावा के माध्यम से पंजाब सरकार के आगे रखी, जिन्हें स. रंधावा ने मौके पर पूरा करने का ऐलान किया। पंजाबी साहित्य अकादमी के प्रधान स. रवीन्द्र सिंह भट्ठल ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। 
समागम दौरान विधायक श्री सुरिन्दर डाबर, स. लखबीर सिंह लक्खा (दोनों विधायक), नगर निगम के मेयर स. बलवान सिंह संधू, पूर्व मंत्री स. मलकीत सिंह दाखा, मिल्कफैड के एम. डी. स. कमलजीत सिंह संघा, डिप्टी कमिश्नर श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्रीमती नीरू कत्याल गुप्ता, एस. डी. एम. स. अमरिन्दर सिंह मल्ली, जिला कांग्रेस समिति प्रधान श्री अश्वनी शर्मा, श्री के. के. बावा, स. अमरजीत सिंह टीका, मुहम्मद गुलाब, स. हरकरन सिंह वैद्य (सीनियर कांग्रेसी नेता) और अन्य पतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह दौरान भाई रवीन्द्र सिंह दीवाना ने कवितायों की प्रस्तुति दी। 

Thursday, November 01, 2018

अपना पंजाब अब पंजाब कहां रह गया! ---कार्तिका सिंह

पहली नवम्बर को पंजाब दिवस पर विशेष काव्य रचना
अपना पंजाब अब पंजाब कहां रह गया!
साज़िशों की बाढ़ में पंजाब सारा बह गया। 
कहीं है हिमाचल, कहीं हरियाणा रह गया;
अपना पंजाब अब पंजाब कहां रह गया। 

खेत मिट रहे हैं-खतरे में बाग़ है। 
मक्की की रोटी कहां सरसों का साग है?
भेलपूरी छा गयी है; बर्गर पीज़ा रह गया! 
अपना पंजाब अब पंजाब  कहां रह गया। 

ख़ुदकुशी की खबरें हैं, जुर्मों का राज है। 
ठेके हैं शराब के बस नशे का ही राज है!
कहीं लाल परी, कहीं चिट्टा पाउडर रह गया। 
अपना पंजाब अब पंजाब  कहां रह गया। 

कौन देखे आ के जो पंजाब बना आज है!
रोज़ आती खबरों में लापता सी लाज है!  
सत्ता का यह ताज भी मज़ाक बन के रह गया!
अपना पंजाब अब पंजाब कहां रह गया। 

लूट गया पंजाब बचा क्या जनाब रह गया?
पानी और खेतों का हिसाब कहाँ रह गया?
प्रेम की निशानी वो चनाब कहाँ रह गया!
अपना पंजाब अब पंजाब कहाँ रह गया?
                                   --कार्तिका सिंह 
(शुक्रवार 12अक्टूबर 2018 को रात्रि 11:27 बजे) 

Monday, July 02, 2018

सीटी यूनिवर्सिटी में पानी पर अंतर्राष्ट्रीय वर्कशाप आयोजित

सदियों से पानी की समस्या बनी रही हैं-मैकगिल यूनिवर्सिटी के माहिर
इस सेमिनार में मैकगिल यूनिवर्सिटी से डा. शिव ओ. प्राशर एवं जसकरण धिमान, यूनिवर्सिटी ऑफ गुल्$फ कैनेडा से डा. रामेश पी रुद्रा, कान्सास स्टेट यूनिवर्सिटी के सहायक अध्यापक डा. मनजीत सिंह कंग मुख्य मेहमान के रुप में उपस्थित थे
लुधियाना: 2 जुलाई 2018: (पंजाब स्क्रीन टीम)::
सीटी यूनिवर्सिटी के लुधियाना परिसर में इनोवेशन्स इन सस्टेनेबल वॉटर रिर्सोस मैनेजमैंट (आइ.एस.डब्लयू.आर.एम-2018) विषय पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की वर्कसाप आयोजित करवाई गई। इस वर्कशाप में कैनेडा, यू.एस.ए एवं भारत के विशेषज्ञों ने पानी की बचत पर विचार विमर्श किया।
यह वर्कशाप आइसी-इंपैक्टस, आइसी इंपैक्टस एच.क्यू.पी नेटवर्क एवं मैकगिल यूनिवर्सिटी, मॉटरीयल की सयाहता से करवाइ गई। इस वर्कशाप में वर्तमान विश्व की पानी की समस्या पर चर्चा की गई।
इस समारोह में जैव संसाधन एवं जैव प्रणालियों के मशहूर वैज्ञानिकों की टीम मैकगिल यूनिवर्सिटी मोंटरियल, कैनेडा से डा. शिव ओ. प्राशर एवं डॉ. जसकरण धिमान, यूनिवर्सिटी ऑफ गल्$फ कैनेडा से डा. रमेश पी रुद्रा, कान्सास स्टेट यूनिवर्सिटी से सयाहक प्रोफेसर डा. मनजीत सिंह कंग, लोवा स्टेट यूनिवर्सिटी यू.एस.ए से डा. रामेश्वर कंवर एवं खेती विभाग पंजाब से डा. बलदेव सिंह नोर्थ मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित थे।
सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर स. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि विश्व में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैं और लोगों की ज़रुरते भी उसी मुताबिक बढ़ती जा रही हैं। इसी के साथ शहरों, उद्योगिक संस्थाओं एवं कृषि में पानी की कमी उबर रही हैं। उन्होंने कहा कि नई नीति नियोजन, तकनीकों, प्रबंध एवं पानी के नियत्रंन इस्तेमाल से पानी को बचाया जा सकता हैं। पंजाब का नाम भी पांच नदियों से बना है, जो पंजाब की सभयता एवं सभयताओं के निर्माण में सहायता करती आई हैं।
सीटी यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. हर्ष ने आए मेहमानों एवं माहिरों का स्वागत किया एवं कहा कि हमें पानी की बचत करनी चाहिए। जिससे आने वाला भविष्य सुरक्षित रह सकें।
सीटी यूनिवर्सिटी के रजिस्टरार डा. जगतार धिमान ने कहा कि पंजाब के दक्षिणी श्रेत्र में कृषि खेती में पानी की किल्लत बहुत बढ़ चुकी हैं। हमें मिलकर पानी की संरक्षणा के लिए नइ तकनीकों को इज्जाद करना होगा।
मैकगिल यूनिवर्सिटी से डा. शिव ओ. प्राशर ने बताया की बाओ-चार एवं हाइड्रोजल से आइसी-इंपैक्टस पानी की संरक्षणा एवं प्रबंध कर रहा हैं। इसी के साथ डा. जसकरण धिमान ने कहा कि सदियों से पानी की किल्लत चलती आ रही हैं। पानी में प्रदूषण एवं फैक्टरी के गंदे पानी से साफ पानी भी गंदा हो रहा है। इसी के चलते आइसी-इंपैक्टस अपशिष्ट जल को सिंचाई के इस्तेमाल के लिए नई तकनीकों का अविष्कार कर रही हैं।
डा. रामेश रुद्रा ने कहा कि पानी की समस्या के हल करने के लिए लोगों की भागीदारी बहुत कारुरी हैं।
इस वर्कशाप में डा. नीता राज शर्मा ने बायोचार प्रोडक्शन एवं जल उपचार पर विचार सांझे किए। इसी वर्कशाप में (लेट अस सेव वॉटर, एवरी ड्राप मेटर्स) हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें लोगों ने पानी को बचाने की प्रतिज्ञा ली। इस में गवाटेमाला, लीबिया, चाइना, तुर्कि, कैनेडा, यू.एस.ए एवं भारत से पानी की सुरक्षा पर कई वीजियों चलाई गई।
डा. रामेश्वर कंवर ने पंजाब में पानी समस्याओं पर चर्चा की एवं कई हल भी सांझे किए। कृषि विभाग पंजाब के सदस्य डा. बलदेव सिंह नार्थ ने पंजाब में पानी की संरक्षणा की पालिसीयों एवं द इंपैक्ट ऑफ प्रकार्वेशन ऑफ सबसोयल वॉटर एक्ट (2009) बिल के प्रति जानकारी दी।