Showing posts with label Mini Marathon. Show all posts
Showing posts with label Mini Marathon. Show all posts

Friday, September 15, 2017

एसपीएस हॉस्पिटल कराएगा 30 सितंबर को "दिल की दौड़"

Fri, Sep 15, 2017 at 1:57 PM
मकसद लोगों के दिल की सेहत का सुधार 
लुधियाना: 15 सितम्बर 2017: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::
सतगुरू प्रताप सिंह (एसपीएस) हॉस्पिटल की ओर से वल्र्ड हार्ट डे के उपलक्ष्य में 30 सितंबर को दिल की दौड़ नाम से मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। गुरू नानक देव स्टेडियम से शुरू होने वाली इस मिनी मैराथन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी गई हैं।
शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हॉस्पिटल के एमडी जुगदीप सिंह ने बताया कि लुधियाना और पंजाब के लोगों को हेल्दी लाइफ का संदेश देने के लिए एसपीएस हॉस्पिटल की ओर से 10 किलोमीटर लंबी चौड़ी दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। हर साल वल्र्ड हार्ट डे के आसपास यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। ताकि लोगों को बचाव इलाज से बेहतर है का संदेश देकर सेहतमंद रहने को प्रेरित किया जा सके।
हॉस्पिटल के डायरेक्टर जय सिंह ने बताया कि मिनी मैराथन के साथ ही एथलीटों को 400 मीटर व 800 मीटर की जैवलिन और शॉटपुट थ्रो का आयोजन भी होगा। ताकि शहर व पंजाब के एथलीटों को एक अच्छा मौका दिया जा सके। सीओओ डॉ. अजय अंगरीश ने कहा कि सोसायटी व संगठनों के सहयोग से यह कार्यक्रम और भी ज्यादा बेहतर हो जाता है। पिछले तीन सालों से हमें लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसी कारण हम लोग हर साल हेल्थ से संबंधित कार्यक्रम आयोजित कर पाते हैं।
सीनियर मार्केटिंग मैनेजर तेजदीप सिंह रंधावा ने बताया कि यह दौड़ 10 व 5 किलोमीटर के लिए होगी। दोनों दौड़ 30 सितंबर को सुबह 6 बजे गुरू नानक देव स्टेडियम से शुरू होगी। इसमें हिस्सा लेने के इच्छुक एथलीट एसपीएस हॉस्पिटल, शेरपुर चौक, एसपीएस डायलसिस सेंटर, मॉडल टाऊन व फव्वारा चौक के पास पैवेलियन माल के साथ-साथ 222.ह्यश्चह्य१०द्म.ष्शद्व पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस मौके पर मार्केटिंग मैनेजर गुरदर्शन सिंह मांगट भी मौजूद रहे।