Showing posts with label Ganesh Mahotsav. Show all posts
Showing posts with label Ganesh Mahotsav. Show all posts

Saturday, September 07, 2013

आईए गणेश चतुर्थी पर कला और मेहनत को सलाम करना सीखें

Sat, Sep 7, 2013 at 3:15 PM                              इस कला और त्यौहार से सबंधित वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 
गणेश चतुर्थी को लेकर हर और उत्साह व हर्षोउल्लास 
गणेश चतुर्थी के लिए गणेश की मूर्तियों को रंग दे रहे कारीगर
अमृतसर (गजिंदर सिंह किंग//पंजाब स्क्रीन): पूरे देश में इस समय गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। हर और जोश है, ख़ुशी है, उत्साह है। गणपति बप्पा को हर कोई अपने घर में ले जाना चाहता है। हो सकता है कि आपके लिए गणेश जी की मूर्ति केवल मूर्ति मात्र ही हो और विसर्जन के बाद घर लौटते लौटते आप इसे में ही भूल जायें लेकिन जो कलाकार इन मूर्तियों को बना कर अपने रंगों की कला से  इन्हें सजीव बनाते हैं उनके लिए ये मूर्तियाँ भगवान से कम नहीं होती। वे पूरा बरस इस दिन की इंतज़ार करते हैं। न जाने अपने खंडन और बिरादरी की कितनी पुश्तों से रंगों की इस साधना और श्रद्धा से गणेश जी की मूर्तियों में रंग भर रहे यह कारीगर बहुत ही श्रद्धा और प्रेम से इस काम को कर रहे हैं। इन सभी के परिवारों को एक नई ज़िन्दगी मिलती है इस पावन पर्व पर। गणेश चतुर्थी के लिए इन मूर्तियों को रंग से भर रहे इन कारीगरों का कहना है कि उनके घर का चूल्हाचौका इन मूर्तियों के बिकने पर ही निर्भर करता है। कई पीढ़ियों से इस काम में जुटे कारीगरों का कहना है कि वे दीवाली, गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा आदि पर्वों के आने से पहले ही इन मूर्तियों का निर्माण करना शुरू कर देते हैं, ताकि समय आने पर लोग इन मूर्तियों को खरीद कर अपने घरों में स्थापित कर सकें। उनके मुताबिक उनकी ओर से तैयार की गई मूर्तियों की कीमत डेढ़ हजार से लेकर ढाई हजार रुपये तक होती है और ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से खरीद कर ले जाते हैं। गणेश जी अपने इस मूर्ती रूप में आकर भी अपने इन ईमानदार मेहनती भक्तों का आर्थिक उद्धार भी करते हैं और मेहनत का फल देकर उनके दिल और दिमाग में भी एक अलौकिक सी ख़ुशी भर देते हैं जो केवल श्रद्धा से मेहनत करने पर ही मिल सकती है। अपने धन दौलत और पद के अहंकार से भरे लोग मन्दिर में आकर भी इस ख़ुशी को हासिल नहीं कर पाते। वे सच्ची कृपा से वंचित रह जाते हैं। गणेश जी अपने इन मेहनती भक्तों की मेहनत और कला के सामने सारी दुनिया को झुका लेते हैं साबित करते हैं की जे तू मेरा हो रहे तो सब जग तेरा होए ! इस लिए आयें भगवान् के इस भव्य संकेत को समझें-इस बार गणेश चतुर्थी पर इन श्रमिकों का सम्मान करना सीखें। मेहनत को सलाम करना सीखें। यही नहीं खुद भी केवल मेहनत की रोटी कमाना सीखें।   
--------------------------------

Tuesday, September 03, 2013

लुधियाना: गणपति उत्सव 9 सितम्बर से

श्री एकदंत गणेश महोत्सव सोसायटी की ओर से पूरी तैयारी 
बड़ा करने के लिए क्लिक करें 
लुधियाना, 3 सितम्बर (विशाल//पंजाब स्क्रीन): श्री एकदंत गणेश महोत्सव सोसायटी किचलू नगर की ओर से 9 सितम्बर से मुख्य मार्किट किचलू नगर में गणपति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजित बैठक में जानकारी देते हुए सोसायटी के चेयरमैन वरिंद्र भक्कू ने बताया कि प्रति रात्रि 8 से 10 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा। जबकि प्रति दिन शंकराचार्य स्वामी माधवराज भजन गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल का निर्माणकिया जायेगा, जिसमें एक हजार से अधिक कुर्सियां लगाई जायेंगी। इस कार्यक्रम के संबंध में महानगर के विभिन्न वर्गों के लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। 19 सितम्बर को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा, जो आयोजन स्थल से शुरू होकर दोराहा नहर पर मूर्ति विसर्जन के साथ सम्पन्न होगी। इस शोभायात्रा का शुभारंभ वित्त मंत्री पंजाब परमिंदर सिंह ढींडसा, विधायक भारत भूषण आशू, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुरिंद्र डाबर, राकेश पांडे, विधायक बलविंदर सिंह बैंस व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जगमोहन शर्मा करेंगे। शोभायात्रा मार्ग को रंग-बिरंगी लडिय़ों से सजाया जायेगा और घरों के ऊपर से गणपति बप्पा पर फूल वर्षा होगी। बैठक में अन्यों के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिंद्र महिंद्रू, महासचिव राकेश धीर, उपाध्यक्ष राजिंद्र सोई, सचिव एस.एस. प्रकाश और एम.आर. गोयल विशेष रूप से उपस्थित थे।

18 सितम्बर को होगा गणपति की विशाल शोभायात्रा का आयोजन

चौथे गणपति महोत्सव  की तैयारियां जोरों पर 
युवा जागृति मंच की ओर से दरेसी मैदान गूंजेगा गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोषों से
                                                                              Courtesy Photo
लुधियाना, 3 सितम्बर 2013: (विशाल//पंजाब स्क्रीन): युवा जागृति मंच की ओर से आयोजित होने वाले चौथे गणपति महोत्सव  की तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंध में एक विशेष बैठक शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के चेयरमैन चरणजीत भार्गव और अध्यक्ष सुनील मेहरा  की अध्यक्षता में हुई।
मंदिर गऊघाट में आयोजित इस बैठक में भारी संख्या में विभिन्न एसोसिएशनों और समाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सोमवार 9 से 17 सितम्बर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष महेश दत्त शर्मा और संदीप थापर गोरा ने बताया कि 9 सितम्बर को इस कार्यक्रम के तहत दरेसी मैदान में संत त्रिलोचन दास जी महाराज की अध्यक्षता में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद आगामी 10 दिन तक विभिन्न भजन पार्टियां गणपति बप्पा का गुणगान करेंगी। 18 सितम्बर को गणपति की विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा, जो प्रात: 10 बजे दरेसी मैदान से शुरू होगी और विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई सतलुज दरिया तक विसर्जन के साथ समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के संबंध में निमंत्रण पत्र देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि इस समारोह के संबंध में उनकी तरफ से पूर्ण सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में एकता और सद्भावना की मिसाल पैदा करते हैं। श्री थापर ने बताया कि मंच की आगामी बैठक रविवार को सुनील मेहरा के आवास पर सिविल लाईन्ज में आयोजित की जायेगी और इस अवसर पर आम लोगों के लिए एक नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा।
इस बैठक में अन्यों के अलावा चेयरमैन सतीश नागर, डिप्टी मेयर आर.डी. शर्मा, पंकज भनोट, नवीन भनोट, ईशू भनोट, हिमांशू वालिया, गिरीश चोपड़ा, लक्की कपूर, हरीश शर्मा, अश्विनी महाजन, अश्विनी खरबंदा, नवीन अवस्थी, लोकेश जैन, मनोज भाटिया, संगीत सागर, प्रीति शर्मा, गौरव शर्मा, शैली शर्मा, कमल सिक्का और मुकेश सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे।

नोट: यदि आप भी ऐसा ही कोई आयोजन कर रहे हैं तो उसका विवरण और तस्वीरें अवश्य भेजें तक उसे भी यहाँ उचित स्थान दिया जा सके। अगर समय पर सूचना मिलती है तो उसकी कवरेज के लिए पर्याप्त प्रबंध भी किये जायेंगे।   --रेक्टर कथूरिया 

यह खबर पंजाब स्क्रीन पंजाबी में भी देखें                      लुधियाना: गणपति उत्सव 9 सितम्बर से