Showing posts with label Recovery. Show all posts
Showing posts with label Recovery. Show all posts

Friday, January 13, 2023

सीबीआई का एक बड़ा ऑप्रेशन "कनक"

 Friday 13th January 2023 at 09:15 PM

 अब तक लगभग 99 स्थानों पर ली गई तलाशी 

नई दिल्ली: 13 जनवरी 2023: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

सीबीआई ने एक बड़े ऑपरेशन 'कनक' में लगभग 39 स्थानों पर बहुत बड़ा एक्शन लिया है। आगे की तलाशी सहित अब तक 1.03 करोड़ रु.(लगभग) बरामद किया एवं एफसीआई के प्रबंधक को भी गिरफ्तार किया। अब तक लगभग 99 स्थानों पर तलाशी ली गई है।

सीबीआई ने आगे की तलाशी सहित अब तक 1.03 करोड़ रु.(लगभग) बरामद किया है, इस   दौरान  आगे रूप नगर, संगरूर, मोरिंडा, बस्सी पठाना फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, गुरदासपुर, बरनाला, मनसा, बठिंडा, सुनाम, बुदलाडा, मोहाली (सभी पंजाब में); अंबाला, गुरुग्राम (हरियाणा में); कोलार, चिक्काबलापुर (कर्नाटक में); चेन्नई (तमिलनाडु), नई दिल्ली व चंडीगढ़ स्थित आरोपियों के परिसरों सहित  39 स्थानों पर तलाशी ली।

इसके अलावा, आरोपियों  के परिसरों में तीन दिनों की तलाशी के दौरान तीन करोड़ रु. (लगभग) से अधिक की एफडीआर(FDRs) तथा विभिन्न संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए। एफसीआई के कर्मियों, निजी चावल मिल मालिकों एवं  अनाज व्यापारियों द्वारा अपनाए गए चैनलाइज्ड/ प्रणालीकृत भ्रष्टाचार के अवैध सांठगांठ के विरुद्ध  'ऑपरेशन कनक' नाम के एक बड़े ऑपरेशन में कुल मिलाकर 99 स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसमें अनुचित लाभ आदि प्राप्त करने  के लिए एफसीआई के कुछ कर्मियों को अनुचित रिश्वत दी गई थी। 

जांच के दौरान, सीबीआई ने एक प्रबंधक (प्रयोगशाला), एफसीआई, डीओ, चंडीगढ़ को भी गिरफ्तार किया। आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया एवं दिनांक  16.01.2023 तक सीबीआई हिरासत में भेज  गया। इससे पहले,  डीजीएम (गुणवत्ता नियंत्रण/कार्मिक) आरओ, चंडीगढ़ तथा  खरार (पंजाब) स्थित फर्म के एक मालिक को गिरफ्तार किया गया था एवं  वर्तमान में दोनों सीबीआई हिरासत में हैं

एफसीआई के सेवारत (34) एवं सेवानिवृत्त कर्मियों (3), निजी व्यक्तियों (17) और अन्य संस्थाओं आदि सहित 74 आरोपियों के विरुद्ध  मामला दर्ज किया।  ऐसा आरोप है कि पश्चपात प्राप्त करने के लिए  निजी गिरोह संचालको ने एफसीआई कर्मियों को भारी रिश्वत दी। आगे यह आरोप है कि निजी चावल मिल मालिक और अनाज व्यापारी निम्न गुणवत्ता वाले खाद्यान्नों की खरीद को समायोजित करने, खाद्यान्नों को उतारने में दिन-प्रतिदिन के कार्यों में कदाचार, विभिन्न कदाचारों के विरुद्ध  जांच को प्रभावित( manage) करने  आदि में लाभ प्राप्त करने के लिए एफसीआई कर्मियों  को रिश्वत दे रहे थे। यह भी आरोप है  कि कर्मियों  ने राइस मिल मालिकों के साथ षड्यंत्र में स्टॉक में कमी को कवर किया एवं  कम गुणवत्ता वाले खाद्यान्न को स्वीकार किया,  जो देश के अन्य हिस्सों में ले जाया गया। बदले में राइस मिल मालिकों ने तकनीकी सहायकों, डीजीएम, एजीएम, और यहां तक कि कार्यकारी निदेशक सहित एफसीआई के कर्मियों  को कथित रूप से चैनलाइज्ड/ प्रणालीकृत भ्रष्टाचार  के रूप में भारी मात्रा में रिश्वत देते हैं।

Sunday, September 27, 2020

भारत में तेजी से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में बढोतरी

 26-सितम्बर-2020 11:06 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान 93 हजार से अधिक रोगी हुए ठीक 

*सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने की दर 5 गुना अधिक

*प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में ठीक होने वाले कोविड रोगियों के साथ ही भारत में तेजी से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में बढोत्तरी का सिलसिला जारी

नई दिल्ली: 26 सितंबर 2020: (पीआईबी//पंजाब स्क्रीन):: 

कोरोना ने अपना कहर बढ़ाया है लेकिन साथ ही हमने मिलजुल कर इसका साहस से सामना भी किया है। इसके कहर को मात भी दी है। बचाव कार्यों में बहुत ही तेज़ी  आई है। ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या बहुत ही तेज़ी से बढ़ी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान देश में 93,420 नए रोगी ठीक हुए हैं और इसके साथ ही ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या 48,49,584 पहुंच गई है।


ठीक होने की दैनिक वृद्धि के साथ साथ रिकवरी दर में भी लगातार सुधार हो रहा है। वर्तमान में यह  82.14% पर पहुंच गई है।

भारत ने इस तरह एक दिन में ठीक होने वाले सर्वाधिक रोगियों के साथ ही वैश्विक रैंकिग में ठीक होने वाले कुल रोगियों की संख्या में शीर्ष स्थान बनाया हुआ है।

जैसे- जैसे भारत नए मामलों की तुलना में उससे अधिक रिकवरी दर हासिल कर रहा है वैसे- वैसे ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर भी लगातार बढ़ रहा है

सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मामलों की संख्या 5 गुना अधिक हो गई है।

ठीक होने वाले मामले (48,49,584) सक्रिय मामलों (9,60,969) से लगभग 39 लाख (38,88,615) अधिक हैं।

सक्रिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 16.28% है। इसमें स्थिर गिरावट का सिलसिला जारी है।

राष्ट्रीय औसत के बाद, 24 राज्य / केन्द्र शासित प्रदेशों भी नए मामलों की तुलना में रिकवरी की दर ज्यादा हो गई है।

10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का नए रिकवर मामलों में लगभग 73%  योगदान है

महाराष्ट्र ने 19,592 नए रिकवर मामलों के साथ अपनी इस बढ़त को कायम रखा है।

केंद्र सरकार की तीन-स्तरीय रणनीति 'टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट' की शुरुआत परीक्षण से होती है।  केंद्र सरकार 'चेज द वायरस' (वायरस का पीछा) की नीति का उद्देश्य परीक्षण के माध्यम संक्रमण का प्रसार रोकने और हर शख्स की पहचान करना है। केंद्र सरकार द्वारा परीक्षण की सुविधा को व्यापक बनाने और देश भर में आसान तथा अधिक सुलभ परीक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को उच्च परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए सशक्त बनाया गया है।  यह संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए संपर्कों की पहचान करने की  त्वरित निगरानी और ट्रैकिंग में सहायक है।

केंद्र सरकार ने घरों / आइसोलेशन केंद्र और अस्पतालों में रहने वाले रोगियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए मानक प्रोटोकॉल जारी किए हैं। इनमें वैश्विक और राष्ट्रीय हालातों को देखते हुए समय- समय पर बदलाव किया जाता है। केंद्र सरकार तकनीकी, वित्तीय, सामग्री और अन्य संसाधनों के माध्यम से राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के प्रयासों में मदद कर रही है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय/ कोविड उच्च रिकवरी दर/ 26 सितंबर 2020/1

एमजी/एएम/केजे