Showing posts with label Desecration. Show all posts
Showing posts with label Desecration. Show all posts

Wednesday, September 15, 2021

तख्त श्री केशगढ़ साहिब में बेअदबी:आप ने लिया गंभीर नोटिस

 15th September 2021 at  6:03 PM

हाईकोर्ट की निगरानी में रिटायर जजों की कमेटी बनाई जाए 


चंडीगढ़
: 15 सितंबर 2021: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने हाल ही में तख्त श्री केशगढ़ साहिब में हुई  बेअदबी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे राज्य के शांतिपूर्ण माहौल के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और परेशान करने वाला बताया है। आप ने आरोप लगाया कि इस तरह के जघन्य कृत्यों को अंजाम देकर असामाजिक तत्व आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय से जारी एक संयुक्त बयान में आप विधायक कुलतार सिंह संधवां, प्रो बलजिंदर कौर,अमरजीत सिंह संदोआ और जय सिंह रोढ़ी ने कांग्रेस सरकार से पूर्व जजों की एक विशेष कमेटी बनाकर,हाईकोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने की मांग की है। आप नेताओं ने कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस तथा बादल नियंत्रित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की कार्यशैली पर भरोसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि “चुनाव से ठीक पहले ही ऐसी दिल दहला देने वाली घटनाएं क्यों होती हैं? सरकार की विफलता के अलावा, ऐसी घटनाएं किसी  खास योजना के तहत घटित होने का संकेत देती हैं, जिसका उद्देश्य न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है बल्कि सामाजिक भाईचारे को कमजोर करना भी है। पंजाब की जनता को ऐसी घटनाओं से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब को सांप्रदायिक और धार्मिक आधार पर बांटकर लोगों में संदेह की भावना पैदा करने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं और बेअदबी की यह घटना भी उसी श्रृंखला का हिस्सा है।

आप नेताओं ने आगे कहा कि सरकार ने बेअदबी की पिछली घटनाओं में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, इसलिए बेअदबी के दोषियों में डर खत्म हो गया है। “यदि पिछले बेअदबी मामलों में शमिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई की हुई होती तो आज किसी की भी दोबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं होती।" आप नेताओं ने कहा कि यह घटना शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की व्यवस्था और योजनाओं पर भी संदेह पैदा करती है।

Saturday, June 25, 2016

मालेरकोटला में पवित्र कुरआन की बेअदबी निंदनीय, अमन की अपील

बेअदबी की हर तरफ से निंदा-हिंसा के कारण माहौल में चिंता 
लुधियाना: 25 जून 2016: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
लुधियाना-संगरूर मार्ग पर स्थित मलेरकोटला में शुक्रवार देर रात को पवित्र ग्रंथ की बेअदबी पर शहर का मुस्लिम समुदाय बुरी तरह भड़क उठा। गुस्से में आये लोगों ने लुधियाना-संगरूर हाईवे जाम कर टायर फूंके। शनिवार की दोपहर तक यह खबर हर तरफ आग की तरह फ़ैल गयी। 
घटना के बाद उत्तेजित भीड़ ने अकाली विधायक बेगम फरजाना आलम और उनके पति पूर्व डीजीपी इजहार आलम के घर पर पथराव कर सात गाड़ियां तोड़ दीं और कोठी के बाहर पुलिस चौकी को आग लगा दी। सुरक्षा कर्मियों ने भी बचाव करते हुए हवाई फायरिंग की। बात यहीं खत्म नहीं हुयी। इसके बाद गुस्साई भीड़ बस स्टैंड पहुंची और दो बसों को आग लगा दी। देखते ही देखते पूरा माहौल सुलग उठा। 

शुक्रवार देर रात को हुई इस निंदनीय और साज़िशी घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। पंजाब के डीजीपी (कानून और व्यवस्था) हरदीप सिंह ढिल्लों ने पूरी टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। डीजीपी ने बताया कि मालेरकोटला की स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने बेअदबी, आगजनी और पुलिस पर हमले की तीन एफआईआर दर्ज की हैं। कुल मिला कर हालात नाज़ुक बने हुए हैं। 
इस पूरे घटनाक्रम में पूर्व डीजीपी इजहार आलम के तीन सुरक्षाकर्मी सुरिंदर सिंह, बलविंदर राय, दर्शन सिंह, मोहम्मद याकूब व शफीक चौहान सहित आठ लोग जख्मी भी हुए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मालेरकोटला में जगह-जगह पुलिस भी तैनात कर दी गई है। 

इसी बीच लुधियाना में इस घटना का सख्त नोटिस लिया गया।  शाही इमाम ने इस पर विशेष बयान भी जारी किया। बीती रात मालेरकोटला शहर में कुछ अज्ञात शरारती तत्वों की तरफ से पवित्र कुरआन शरीफ के साथ की गई बेअदबी और फिर वहां हुई हिंसक घटना की आज यहां लुधियाना जामा मस्जिद में सख्त निंदा की गई, मजलिस अहरार इस्लाम हिंद द्वारा अमन व आपसी भाईचारे की अपील करते हुए शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि पवित्र कुरआन शरीफ की बेअदबी हरगिज सहन नहीं की जाएगी। उन्होनें कहा कि अगर जल्दी दोषी गिरफ्तार नहीं किए गए तो रमजान शरीफ का आखिरी जुम्मा पंजाब भर के मुस्लमान काला दिवस (ब्लैक-डे) के तौर पर मनाएगेें। उन्होनें कहा कि इस नापाक हरकत की जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। शाही इमाम ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और अमन और भाईचारे को टूटने न दें। शांति बनाए रखने में ही ऐकता है। उन्होनें कहा कि सरकार को चाहिए कि जल्दी ही दोषियों को गिरफ्तार करके सख्त सजा दें। शाही इमाम ने कहा कि मालेरकोटला में बीते पांच वर्षो से लगातार साजिश के तहत हालात को खराब करने की कोशिशे चल रही है और प्रशासन आंख मूंदे हुए बैठा है। हर 5-6 महीने में धार्मिक भावनाओं को भडक़ाने वाली घटना होती है और फिर अमन की अपीले करके प्रशासन पल्ला झाड़ लेता है। किसी भी साजिश का आज तक पर्दाफाश नहीं किया गया। शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान ने कहा कि पंजाब अमन और आपसी भाईचारे में देश के लिए एक मिसाल रहा है। जिसे अब सियासतदानों ने अपनी चालों से तोडऩा शुरू कर दिया है। उन्होनें कहा कि प्रशासन का सियासी दबाब के तहत चलना बदकिस्मती की बात है। इस मौके पर अब्दुल सुभान, शाहजेब खान, शाह नवाज खान, कारी मुहम्मद इब्राहिम, मुहम्मद नवाब, अजाद अली अहरारी व शाही इमाम के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम भी मौजूद थे।
बस्सी पठाना में पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मालेरकोटला में पावन ग्रंथ की बेअदबी की सख्त निंदा की। कैप्टन ने कहा कि जब लोग ग्रंथ की बेअदबी की सूचना एमएलए को देने उनके घर गए तो वहां उन लोगों पर 90 गोलियां दागीं गई। कुछ लोगों ने गोलियों की संख्या १०० से भी अधिक बताई है।कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपने मोबाइल से उन जख्मी लोगों की फोटो भी दिखाई जो कथित रूप से इस गोलीबारी में घायल हुए। कैप्टन ने कहा कि बरगाड़ी और बहिबल कलां गोलीकांड भी बादलों की देन हैं। पंजाब का माहौल खराब करने में गहरी साजिश की जा रही है। राज्य सरकार को मामले की बारीकी से जांच कर जल्द रिपोर्ट पेश करनी चाहिए। 
इसी बीच आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान ने इस घटना को ेहद दुर्भागयपूर्ण बताया और इसे लेकर पंजाब सरकार की निंदा की।