Showing posts with label Vijay Jindal. Show all posts
Showing posts with label Vijay Jindal. Show all posts

Monday, August 28, 2017

डेरा विवाद के चलते हालात में कई बार आया उतराव चढ़ाव

Mon, Aug 28, 2017 at 5:59 PM

पटड़ी पर चढ़ती विवस्था फिर पटड़ी से उकरी, गिरे शटर
भदौड़: 28 अगस्त 2017: (विजय जिंदल//पंजाब स्क्रीन)::  
गत चार दिनों से कर्फयु का संताप भोग रहे क्षेत्र वासी व्यापारी व दुकानदारों जो कि पहले ही मंदी की मार झेल रहे हैं उनकी हालत लगातार कभी धूपकभी छाँव कि बनी हुई है। आज सोमवार को जब बाद दोपहर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह को सजा सुनाई जानी है वही कर्फयु के दौरान दी गई ढील के चलते सोमवार को शहर में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब सिविल प्रशासन व्दारा जिले में कर्फ्यू लागू किए जाने और दुकानें बद करने के आदेश सुनाई दिए। 
सूचना के बाद देखते ही देखते दुकानों के शटर गिर गए और एक बार फिर व्यवस्था की गाड़ी पटड़ी से उतरती दिखाई दी। इसके बाद कुछ समय बाद ही पुलिस प्रशासन द्वारा अनाउंसमेंट कर दुकानें खोलने की जानकारी दी गई परंतु लोगों में व्याप्त सहम के चलते बाजार बंद रहे और धारा 144 की धज्जीयां उड़ाते लोग झुंड बनाकर ताश आदि खेलते और बातें करते दिखाई दिए। व्यापारी राजेश जिंदल, संदीप कुमार, राजीव सिंगला हैपी गोयल, सुखविंद्र पाल, मुनीश कुमार आदि ने कहा कि एक तो पहले ही दहशत का माहौल बना हुआ है और उपर से सरकारी सूचना की अनाउंसमेंट होने से लोगों में फिर से सहम माहौल पाया जा रहा है। स्थिति ये है कि कर्फ्यू के दौरान बाजार खुलवाने और बंद करवाने को लेकर सिविल व पुलिस प्रशासन आमने-सामने हो गया लगता है।

डेरा हिंसा को रोकने भदौड़ में भी रही सख्त सुरक्षा

Mon, Aug 28, 2017 at 5:59 PM
पुलिस ने कहा: हर कीमत पर ला एण्ड आर्डर बहाल रहेगा
डेरा सलाबतपुरा में भारी सुरक्षा
भदौड़: 28 अगस्त 2017: (विजय जिंदल//पंजाब स्क्रीन)::
आज जैसे ही डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने का समय नजदीक आता जा रहा था वैसे-वैसे लोगों की उत्सुकता भी बढ़ती दिखाई दे रही थी। भय, सहम  और आतंक के मिश्रित से भाव तकरीबन हर चेहरे पर थे। जैसे ही हरियाना के सिरसा जिले में दो जगह आगज़नी  समाचार प्राप्त हुआ तभी भदौड़ क्षेत्र में भी सुरक्षा का घेरा मजबूत होने लगा। इसी दौरान पुलिस जिला बरनाला के एसपी (एच) सुरिंद्रपाल सिंह व डीएसपी(एच) जगदीश विश्रनोई ने भदौड़ में आकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए सुरक्षा बल मुशतैदी से तैनात हैं और किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी इसके अलावा उन्होंने कहा कि हर कीमत पर ला एण्ड आर्डर की स्थिति को बहाल रखा जाएगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार हरपाल सिंह, मार्कीट कमेटी के सचिव जसवंत सिंह, पुलिस थाना भदौड़ के प्रभारी प्रगट सिंह आदि उपस्थित थे। उनके इस दौरे से लोगो ने सुख की सांस ली।  

Saturday, February 04, 2017

चुनाव 2017 के रंग में रंगा हलका महल कलां

Sat, Feb 4, 2017 at 7:59 PM
हर वर्ग में रहा भारी उत्साह
भदौड़ 4 फरवरी (विजय जिंदल///पंजाब स्क्रीन)
2017 की मतदान के मद्दे नजर हलका महल कलां (104) में पाया गया भारी उत्साह हर वर्ग में मतदान में प्रति भारी योगदान, नौजवान, बुज़ुर्ग, और हर वर्ग में वोट डालनेे प्रति रूचि दिखाई दी, हलका महल कलांं के 151886 कुल वोटर हैं, मेल वोटर 80 475 और फीमेल 71 411 कुल बूथ हलके में 163 हैं, टोटल गांव हल्के में 74 हैं, हलका महल कलां के कुल 6बूथ हैं, जिन में 23 नंबर बूथ में 843 वोट भुगते, 24 नं: बूथ में 808 वोट, बूथ नं 25 के 679 और 28 नंबर बूथ के 657 वोट, और बूथ नं 26 में और 27 नं बूथ में 75 से 80 प्रतिशत के करीब कुल वोट भुगती। वोटों का रंग लोगों पर इतना चढा था कि महल कलां के बाजार खुले नजर नही आए, बाजारों में पूरा दिन सुनसान और शान्ति नजर आई। 
चुनाव कमीशन के पुख्ता प्रबंधों कारण हलके में कहीं भी कोई असुखद घटना नहीं घटी। पुलिस और सेना बल पूरा दिन पूरी चौकसी के साथ अपनी ड्यूटी पर सख्ती के साथ पहरा देते रहे जिससे कोई हुल्लडबाज या शरारती अनसर गलत हरकत न कर सके इस के अलावा उच्च अधिकारी और ड्यूटी पर तैनात ड्यूटी अफसरों ने भी अपनी यह चुनावी डयूटी पूरी तनदेही के साथ निभाई। 
पंजाब स्क्रीन डेस्क से पूनम ने और विवरण जोड़ा और बताया कि चुनावी उत्साह हर तरफ नज़र आया। युवायों में तो जोश और उत्साह था ही लेकिन इस मौके पर वृद्ध लोग भी मतदान करना नहीं भूले। उन्हें भी याद रहा कि अपने इलाके के विकास और अपनी लोगों के भले के लिए उस व्यक्ति का चुनाव करना है जो उनकी अपनी नज़र में सबसे अच्छा है। सख्त सर्दी, ठंडी हवा और वृद्ध शरीर के बावजूद वे वोट डालने के लिए पोलिंग स्टेशन तक पहुंचे और मतदान करके अपना लोकतान्त्रिक फ़र्ज़ निभाया। गौरतलब है कि इस बार अधिकतर स्थानों पर तिकौनी टक्कर नज़र आयी।  आज़ाद प्रत्याशियों ने भी इस बार की चुनावी जंग को दिलचस्प बनाया। सभी दलों के प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में बन्द हो चुकी है। नतीजा क्या रहा, लोग किसके हक में रहे इसका  चुनावी परिणामों के दिन ही सामने आएगा। उस दिन की इंतज़ार तकरीबन सभी को बहुत शिद्दत से है।  

Saturday, October 22, 2016

तीन कोनी रोड़ पर ट्रक ने कुचला--एक नौजवान की मौत

Sat, Oct 22, 2016 at 7:08 PM
ट्रक चालक फरार, कंडकटर को लोगों ने पकडक़र किया पुलिस के हवाले
भदौड़: 22 अक्टूबर 2016:  (विजय जिंदल//पंजाब स्क्रीन):
स्थानीय बस स्टैंंड व तीनकोनी रोड़ पर एक मोटरसाईकल स्वार को ट्रक ने कुचल कर मार दिए जाने का दुखद समाचार है।   
प्राप्त जानकारी अनुसार 35 वर्षीय बलदेव सिंह पुत्र मेजर सिंह नैणेवाल रोड़ निवासी भदौड़ अपनी मोटरसाईकल पीबी10 सीएल 3262 पर बस स्टैंड की ओर से तीनकोनी की ओर जा रहा था कि जैसे ही वे मालवा ग्रामीण बैंक के पास पहुंचा तो अचानिक ही पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया और उकत नौजवान के सिर व जांगों पर से ट्रक चढ़ गया और बलदेव सिंह को बुरी तरह से कुचल दिया जिस कारण उक्त नौजवान की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई उपरोकत घटना के बाद ट्रक ड्राईवर ने ट्रक भगाने की कोशिश की परतु तीनकोनी के पास खड़े लोगों नें ट्रक को घेर लिया और हड़बड़ाहट में एक व्यक्ति ट्रक से उतर कर भागने के इरादे से बाजाखाना रोड़ पर दौडऩे लगा जिसे सामने से आ रहे नौजवानों नें पकड़ लिया। पकड़े जाने पर उसने लोगों को बताया कि  वह तो क्लीनर है।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना भदौड़ से मुख्य. मुंशी रणजीत सिंह, निर्मल सिंह व सुखविंद्र सिंह आदि ने वहां पहुंचकर उपरोकत लाडी सिंह पुत्र जै सिंह निवासी भदौड़ को अपने कबजे में ले लिया उपरोकत लाडी सिंह ने बताया कि ट्रक को जसमेल सिंह बरनाला नामक ड्राईवर चला रहा था जो घटना के बाद ट्रक छोडक़र फरार हो गया। भदौड़ पुलिस के रणजीत सिंह ने लाडी सिंह व तीनकोनी पर खड़े ट्रक को हिरासत में ले लिया और मृत्क शव को पोस्ट मारटम के लिए भेज दिया। और ट्रैफिक जाम को खुलवाया। इस मौत फिर सवाल खड़ा किया कि कब तक जाती रहेगी सड़क हादसों में जान? क्या यातायात प्रबन्धन इन मौतों को मूक दर्शक बनादेखता रहेगा?

Sunday, September 04, 2016

तीन महीने बाद भी रमन की हत्या सबंधी पुलिस नें नहीं की कार्यवाही

Sun, Sep 4, 2016 at 6:00 PM
लापता होने के दो दिन बाद रजवाहा से मिली थी रमन की लाश
*रमन की हत्या तीन महीने बाद भी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप 
*परिवार ने एसएसपी को पत्र देकर इंसाफ की लगाई गुहार
बरनाला: 4 सितम्बर 2016: (विजय जिंदल//पंजाब स्क्रीन)
भदौड़ निवासी जीवन राम पुत्र वेद प्रकास के नौजवान लडक़े रमन के लापता होने से दो दिन बाद राजवाहा में से लाश मिलने के बाद रमन के परिवार नें उपरोक्त लाश की शनाखत करते हुए लडक़े के कत्ल की बात करते हुए पुलिस थाना भदौड़ में अपने लडक़े रमन की प्रेमिका के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी परंतु उपरोक्त मामला दर्ज हुए करीब तीन महीने बीत चुके हैं पुलिस ने अब कोई कार्यवाही नहीं की पुलिस द्वारा कार्यवाही न किये जाने से दुखी परिवारिक सदस्यों ने आज एसएसपी बरनाला गुरप्रीत सिंह तूर को एक पत्र देके इंसाफ प्राप्प्ति के लिए गुहार लगाई है।   
पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए लडक़े पिता जीवन राम नें कहा कि मेरा लडक़ा रमन कुमार उम्र करीब 19 वर्ष दिनांक 08 जून 2016 को करीब शांम 8.30 बजे केस करीब घर के पास से गायब हो गया था। हम सारी रात तालाश करते रहे परंतु उसका कोई पता नहीं लगा। अगली सुबह 09 जून 2016 को हम रमन के ग़ुम हो जाने सबंधी शिकायत भदौड़ पुलिस को दे दी भदौड़ पुलिस  मेरे लडक़े के गायब होने सबंधी कोई सुराग नहीं लगा सकी और हम अपने तौर पर ही पड़ताल करते रहे। दिनांक 10 जून 2016 रात 10 बजे के करीब हमें किसी व्यक्ति नें फोन कर बताया कि द्यालपुरा भाईका के राजवाहे के पुल के पास तैरती एक नौजवान की लाश निकाली गई है उपरोक्त लाश की जेब में से मिले कागजातों के अनुसार मृत्क का नाम रमन कुमार पुत्र जीवन कुमार निवासी भदौड़ है। उसके बाद हमनें भदौड़ पुलिस को सूचित करते हुए उपरोक्त पुल के पास पहुँचे और लाश की बतौर रमन कुमार शनाखत कर ली मौके परंतु लाश को देखकर साफ पता लग रहा था कि मेरे लडक़े रमन नें आत्म हत्या नहीं की उसका का कत्ल हुआ है। उसके बाद 11 जून 2016 को भदौड़ पुलिस ने मृत्क लडक़े के चाचा अशोक कुमार के बयान लिख कर मुकदमा नं. 0032 आईपीसी 1860 एक्ट की धारा 306 के तहत मृत्क रमन कुमार की प्रेमिका रणजीत कौर उर्फ रज्जी पुत्री राम सिंह निवासी तलवंडी रोड भदौड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर रमन की लाश का पोस्ट मार्टम करवाया। परंतु मामला दर्ज होने के करीब 3 महीने बाद आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की। और न ही उपरोक्त लडकी से कोई पूछ-ताश की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने से दुखी हम आज एसएसपी साहिब बरनाला को पत्र देकर रमन के कत्ल की गुत्थी सुलझा कर उसके कत्ल करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की माँग की है।
-एसएसपी - 
उपरोक्त रमन कत्ल कांड सबंधी जब एसएसपी बरनाला गुरप्रीत सिंह तूर के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि रमन कुमार के वारिसों की ओर से मुझे शिकायत पत्र देकर इंसाफ की मांग की गई है जल्द ही उच्च अधिकारी से जांच करा कर ठोस से ठोस कार्यवाही की जायेगी।

Friday, August 12, 2016

जारी है पत्रकारों के साथ गुंडागर्दी का सिलसिला

Thu, Aug 11, 2016 at 7:47 PM 
नई वारदात हुई भदौड़ में-डीसी व डीएसपी ने कहा होगी कड़ी कार्रवाई
भदौड़ 07 अगस्त 2016(विजय जिंदल//पंजाब स्क्रीन):
गत दिनों डिप्टी कमीशनर बरनाला भुपिंदर सिंह राय ने एक बैठक के दौरान स्थानीय नगर कौसिल के अधिकारियों को नगर कौंसिल की हदूद के बाजारों व सड़कों में दिन व दिन हो रहे नाजायज कबजों को हटाने के लिए कड़े आदेश जारी किए थे। 

बरनाला के डीसी साहिब के आदेश का पालन करते हुए एसडीएम तपा राजपाल सिंह व स्थानीय नगर कौसिल के कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए वार्ड नं 11 की सरकारी खाई वाली जगह पर चल रही उसारी को अवैध बताते हुए रुकवाने की कोशिश की थी परंतु वार्ड के मौजूदा पार्षद परमजीत सिंह सेखों ने उक्त आधिकारियों को कहा कि हमारे पास नई उसारी करने के लिए अदालती आर्डर हैं जब एसडीएम तपा ने उनसे उक्त आर्डर की कापियां दिखाने के लिए कहा तो पार्षद प्रमजीत सिंह ने शाम को उपरोक्त अदालती आर्डर दिखाना का वादा कर लिया। इसके बाद सभी अधिकारी बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौट गए। उपरोक्त सारे मामले की भदौड़ के पत्रकारों व्दारा की कवरेज अगले दिन जब समाचार पत्रों में छपी खबरों से ख़फ़ा एक पूर्व एमसी जो अब आम आदमी पार्टी का नेता है और विस क्षेत्र भदौड़ से एसएलए के टिक्ट के लिए अपनी दावेदारी भी जता रहा है ने अपने 25-30 के करीब व्यक्तियों को साथ लेकर पत्रकारों के घरों व दफ्तरों में जाकर विभिंन्न प्रकार की धमकीयां देना शुरू कर दिया।इसी सिलसिले में एक पंजाबी अख़बार के पत्रकार सुखविंद्र सिंह पलाहा पुत्र हरभजन सिंह के घर पहुँचे और उसकी खबर को गलत करार देते हुए गाली गलौच शुरू कर दिया जब सामने पत्रकार ने विरोध किया तो वे सभी मारपीट पर उतर आए पत्रकार सुखविंद्र सिंह इस मारपीट में गंभीर घायल हो गया और इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाई। और हमलावरों के जाने के बाद पत्रकार को सिविल अस्पताल भदौड़ में भर्ती कराया गया और जांच के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने सुखविंद्र को आगे रफर कर दिया।
इकठ्ठा हुआ पत्रकार भाईचारा
पत्रकार पर हुए कातिलाना हमले का पता चलते ही समूचा पत्रकार भाईचारा इकठ्ठे होकर पुलिस थाना भदौड़ के प्रभारी अजायब सिंह व डीएसपी तपा राज कपूर से इंसाफ के लिए मिला तो पुलिस प्रसाशन ने भरोसा तदिया है कि पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपीयों को जल्द से जल्द काबू कर लिया जाएगा। 
चार नामजद व्यक्तियों के नाम
सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती पत्रकार सुखविंद्र सिंह पलाहा ने पुलिस थाना भदौड़ के एएसआई परमजीत सिंह को दिए गए ब्यान में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता व पूर्व पार्षद के अलावा बीस अन्य अज्ञात व्यक्तियों के नाम लिखवाए हैं।
आप पार्टी दिखा सकती है बाहर का रासता  
आम आदमी पार्टी के सर्कल भदौड़ के अध्यक्ष व राज्य सत्रीय लीगल सेल टीम के सदस्य कीर्त सिंगला से जब उनकी पार्टी के स्थानीय नेता व्दारा पत्रकार से की गई मारपीट के बारे में जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मैं दो तीन दिनों से भदौड़ से बाहर था अभी ही भदौड़ आया हूं। और सारे मामले की पड़ताल कर पार्टी के उच्च नेताओं को रिर्पोट देकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।