Showing posts with label Nature. Show all posts
Showing posts with label Nature. Show all posts

Wednesday, August 24, 2022

डा. लोकेश ने बताए स्वस्थ जीवन के कुछ नए रहस्य

Tuesday 23rd August 2022 at 02:11 PM

गुरुद्वारा गुरदर्शन साहिब में आयुर्वेदा मेडिकल कैंप का आयोजन       


लुधियाना
: 23 अगस्त 2022: (पंजाब स्क्रीन डेस्क):: 

आधुनिक युग में तरक्की भी बहुत हुई है लेकिन तन और मन की बीमारियां भी बहुत बढ़ीं हैं। जो बीमारीयां पहले से मौजूद थीं वे भी विकृत हो कर सामने आ रही हैं। दाल रोटी से ज़्यादा ज़रूरी हो गयी हैं दवाइयां। सुबह उठते ही शुरू हो जाता है दवाओं का सिलसिला और रात को सोने तक जारी रहता है। दवाई के बिना नींद से उठ नहीं सकते -दवाई के बिना रात को सो नहीं सकते। खाना पीना सब दवाओं पर निर्भर हो गया है। डाक्टर लोकेश कहते हैं कि ऐसा चिंतनीय सिलसिला रुक सकता है। डाक्टर लोकेश के लाईफ स्टाईल को अपना कर बहुत कुछ बदला जा सकता है। हो सकता है शुरू शुरू में कुछ दावें भी कहानी पड़ें लेकिन धीरे धीरे ज़िंदगी की सुर प्राकृति की सुर से मिलने लगती है। प्रकृति की उस दिव्य सुर के साथ सुर मिलाते ही बीमारियां अतीत की बात होने लगती हैं और दिव्य आनंद तन और मन पर उतरने लगता है। पहली बार लगने लगता है जैसे किसी विराट शक्ति के साथ एकरूपता होती जा रही हो। डाक्टर लोकेश के विचारों को जन जन तक पहुँचाने के लिए धार्मिक संस्थान भी अब सक्रिय भूमिका अदा करने लगे हैं। 

दिलचस्प बात है कि आज के कमर्शियल युग में भी मुनाफे से बहुत दूर रहते हुए स्वस्थ जीवन के रहस्य दुसरे लोगों को भी समझाते हैं। इससे से लोग न केवल स्वयं स्वस्थ बनते हैं बल्कि  दूसरों को भी स्वस्थ बनाते हैं। इसके साथ ही इस तरह की ट्रेनिंग लेने वाले लोग अपने परिवारों के लिए भी सात्विक आमदनी अर्जित करने में सफल रहते हैं।  इस तरह तेज़ी से विकसित हो रहा है भारत के हर नागरिक को स्वस्थ बनाने का एक मूक अभियान जिसका कोई विज्ञापन नहीं होता। कोई चर्चा नहीं होती। बस पूरी तरह मौन साधना। 

गुरुद्वारा गुरदर्शन साहिब की ओर से फरीदकोट में एक आयुर्वेदा योगा नेचरोपैथी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।  इस कैंप में ईंचार्ज रहबर हॉस्पिटल एंड नेचुुरवेद के अचार्य डॉक्टर लोकेश ने जोड़ों का दर्द घुटने की रीढ़ की हड्डी के पेशीय रोगी, डायबिटीज लीवर किडनी न्यूरो हार्ट केयर ट्रेनिंग गंभीर ट्रांसप्लांट मरीजों को भी ट्रेनिंग दी गई। डॉ. शर्मा ने छात्रों और गृहिणियों और सेवानिवृत्त व्यक्तियों के लिए आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा रेकी प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के बारे में भी बताया कि लोगों को कैसे ठीक किया जाए और प्रमाणित विशेषज्ञ कैसे बना जाये। इस मौके गुरुद्वारा साहब की ओर से आचार्य डॉक्टर लोकेश को सम्मानित भी किया गया। आप भी इस मौन अभियान से जुड़ सकते हैं। 

नीचे कुमेंट में अपना नाम, शिक्षा, स्टेशन और मोबाईल नंबर लिखिए डाक्टर साहिब की टीम आप से यथाशीघ्र सम्पर्क करेगी। 

आप हमसे इन्स्टाग्राम पर भी जुड़ सकते हैं 

आप हमसे फेसबुक पर भी जुड़ सकते हैं 

आप हमसे ट्विटर पर भी मिल सकते हैं 


Sunday, September 14, 2014

तेज़ धुप में अचानक आये बादल

लोगों को मिली गर्मी से राहत लेकिन बिजली रही गुल 
लुधियाना: 14  सितम्बर 2014: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):
आनन्द मार्ग आश्रम लुधियाना में आज प्रभात संगीत दिवस बहुत ही उत्साह से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर भक्तों ने बाबा नाम केवलम का कीर्तन किया और गहन साधना भी की।इसके बाद मिलित भोजन भी हुआ। मिलित भोजन का समापन होते ही गहरे काले बादल छा गए और तेज़ आंधी केसाथ बरसात भी शुरू हुई। मौसम में अचानक ऐ इस तबदीली ने धुप इन तप रहे लोगों को राहत प्रदान की। यह तस्वीर उसी समय आश्रम की छत से क्लिक की गयी। आपके इलाके में मौसम कैसा रहा---अवश्य बताते रहिये।