Showing posts with label Yuva Morcha. Show all posts
Showing posts with label Yuva Morcha. Show all posts

Saturday, January 17, 2015

भाजपा में आधार मज़बूत बनाने का अभियान जारी

रोहित को बनाया BJYM (IT cell) का मंडल संयोजक 
लुधियाना: 17 जनवरी 2015: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऊपर से लेकर ज़मीनी स्तर तक पूरी तरह सक्रिय हैं। आम जनता में पार्टी की साख को मज़बूत बनाने के साथ साथ संगठन की सभी शाखाओं को भी को भी स्ट्रांग किया जा रहा है। पार्टी के आधार को विकसित करने के इस अभियान में महिला वर्ग के साथ साथ  भी  सक्रिय है। इसी सिलसिले मैं रोहित सोनी भारतीय जनता युवा मोर्चा (आई टी सेल) शिवपुरी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति BJYM के जिला प्रधान एडवोकेट हर्ष शर्मा ने IT cell के जिला संयोजक गौरव वर्मा की मौजूदगी में की गयी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज चोपड़ा और सन्नी वसन भी  हाज़िर थे।