Showing posts with label आपदा. Show all posts
Showing posts with label आपदा. Show all posts

Tuesday, October 14, 2014

इस बार फिर नासा हैरान है

हुदहुद की तबाही को मौसम विभाग ने हैरानीजनक हद तक कम किया
हुदहुद की तबाही को हमारे मौसम विभाग ने हैरानीजनक हद तक कम कर दिया। इस बार फिर नासा हैरान है और साथ ही पूरा विश्व भी। इस करिश्मे को कर दिखाया हमारे वैज्ञानिकों और अन्य सबंधित कर्मचारियों ने लेकिन इस चमत्कार का श्रेय 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भी जाता है जिन्होंने समय रहते इस मुद्दे पर विशेष बैठक बुलाई और विभाग की पीठ थपथपाने के साथ साथ उन्हें उत्साह भी दिया और कार्य की खुली छूट भी। जब हुदहुद की सुनामी आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 14 अक्टूबर 2014 को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तूफान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए निकले। पीआईबी के कैमरामैनों ने इन पलों को झट से अपने कैमरे में संजो लिया।  (फोटो पसूका-हिंदी इकाई)

Tuesday, August 10, 2010

चारो तरफ पानी ही पानी

बाढ़ आई तो चारो तरफ पानी ही पानी हो गया. पाकिस्तान के पख्त्तूनखवा इलाके में यही हाल था. हर तरफ नजर आ रहा था पानी का कहर. जब पांच अगस्त 2010 को एक विशेष टीम ने राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए हवाई यात्रा की तो ऊपर से देखने पर बीएस तबाही का ही मंजर था.जलमग्न हुए इलाकों का हाल कुछ यूं ही नजर आ रहा था जैसा कि आप इस तस्वीर में देख रहे है.मानवीय राहत और बचाव टीमें इस मिशन के लिए पूरी तरह सरगर्म हैं. हवाई सर्वेक्षण के इन पलों को अमेरिकी रक्षा विभाग के Staff Sgt. Horace Murray ने तुरंत अपने कैमरे में उतार लिया. यदि आप भी किसी बाढ़ पीड़त इलाके में जा कर लौटे हैं या फिर राहत के लिए किसी टीम के साथ वहां हैं तो अपने अनुभव हमें अवश्य भेजिए. हम आपके इन अनुभवों को आपके नाम और तस्वीर के साथ प्रकाशित करेंगे. --रेक्टर कथूरिया