Showing posts with label सोनिया गाँधी. Show all posts
Showing posts with label सोनिया गाँधी. Show all posts

Monday, August 08, 2011

जारी है सोनिया गांधी के लिए पूजा पाठ का सिलसिला

 सेहत की कामयाबी के लिए अब अमृतसर में  करवाया गया हवन-यज्ञ
 अमृतसर - (गजिंदर सिंह किंग भारतीय राष्ट्रीय  कांग्रेस पार्टी की  नेता सोनिया गाँधी की तबियत ख़राब होने के चलते वह अपने इलाज के लिए विदेश गयी हुई हैं, जहाँ पर उनका इलाज चल रहा है और अब उनका सफल ओपरेशन हो चुका है और उनके जल्दी स्वस्थ होने चलते आजकि, जिसमे सोनिया गाँधी की लम्बी आयु के लिए प्रार्थना भी की गयी 
        इस हवन-यज्ञ को करते लोगों को देख कर आप समझ रहे होंगे कि शायद यहाँ पर कोई धार्मिक काम के लिए यज्ञ हो रहा है, जी नहीं जनाब यह यज्ञ हो रहा है भारत की दिग्गज पार्टी कांग्रेस पार्टी की प्रधान सोनिया गाँधी की सेहत की कामयाबी और उनकी लम्बी आयु के लिए अमृतसर के यूथ कांग्रेस के कार्यकर्त्ता करवा रहे है,  दरअसल कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गाँधी अपनी सर्जरी के लिए अमेरिका गयी हुई है और वहां पर उनके सफल ओपरेशन के बाद, अब उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए आज अमृतसर के यूथ कांग्रेस के प्रधान दिनेश बस्सी की अगुवाई में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने मिल कर अमृतसर के शिवाला भूतनाथ में एक हवन-यज्ञ करवाया, जिसमे सोनिया गाँधी के जल्द स्वस्थ होने और उनकी लम्बी आयु के लिए प्रार्थना की गयी, इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रधान दिनेश बस्सी ने कहा, कि वह आज वह सोनिया गाँधी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना और उनकी लम्बी आयु के लिए यह हवन-यज्ञ कर रहे हैं और वह कामना करते हैं, कि सोनिया गाँधी जल्द ठीक होकर कांग्रेस पार्टी की कमान दोबारा संभाल कर उसे मजबूती प्रदान करे     

Saturday, August 06, 2011

सोनिया गाँधी के स्वस्थ्य लाभ के लिए सच्चखंड में की गयी अरदास

 अमृतसरसे गजिंदर सिंह किंग  
यूपीए के साथ साथ कांग्रेस पार्टी की भी प्रमुख सोनिया गाँधी का स्वस्थ्य अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें अपने इलाज के लिए विदेश जाना पड़ा जहाँ पर उनका इलाज सफलता पूर्वक चल रहा है और अब वहां उनका सफल ओपरेशन हो चुका है. "दुःख और संकट" की इन घड़ियों में उनके बहुत से प्रशंसक और कार्यकर्ता उदास और विचलित से हो गए.उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना इन सभी कार्यकर्तायों के मन से गहरी प्रार्थना बन कर उठी और वे शुक्रवार को  सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में अरदास करने के लिए पहुंचे.
अमृतसर का सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब जहाँ गुरु के सामने की गयी हर अरदास पूरी होती है और इसी के चलते आज भारत की दिग्गज पार्टी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गाँधी को अपनी सर्जरी के लिए भारत के डाक्टरों की सलाह पर अमेरिका जाना पड़ा जहाँ उनकी सर्जरी हो गयी है और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए आज अमृतसर के कार्यकर्ताओ और नेताओ ने मिलकर अमृतसर के कांग्रेस कमेटी के प्रधान जुगल किशोर के नेत्रित्व में सचखंड श्री हरिमंदिर में गुरु के सामने अरदास की और गुरु घर में माथा टेका. इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह आज सोनिया गाँधी के जल्द स्वस्थ होने की अरदास करने यहाँ आये हैं और वह कामना करते हैं कि सोनिया गाँधी जल्द ठीक होकर भारत वापिस लौटे और कांग्रेस पार्टी की कमान दोबारा संभाल कर उसे मजबूती प्रदान करे. प्रार्थना के पलों को गजिंदर सिंह किंग ने बिना कोई वक्त गंवाए तुरंत अपने कैमरे में कैद कर लिया. आपको ये तस्वीरें कैसी लगीं अवश्य बताएं. आपके विचारों के इंतज़ार बनी रहेगी.