Showing posts with label Parveen Bansal. Show all posts
Showing posts with label Parveen Bansal. Show all posts

Tuesday, May 09, 2017

अब भाजपा हल करेगी जन जन की समस्या

परवीन बांसल ने किया न्यू कुंदनपुरी में बीजेपी कार्यालय का उद्धघाटन 
लुधियाना: 9 मई 2017: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):: For More Pics on FB Please Click Here
पंजाब में हार और बाकी बहुत से स्थानों पर जीत--लेकिन भारतीय जनता पार्टी न तो जीत की ख़ुशी में आपे से बाहर हुयी और न ही हार से विचलित हुयी। आम जनता के साथ सम्पर्क साधना और फिर उस सबंध को मज़बूत बनाना भाजपा की आज भी प्रथम प्राथमिकता है। जब हर कोई किसी न  किसी वजह से दुखी है, परेशान है और निराश भी की अब कहीं उसकी सुनवाई नहीं उस हालात में भाजपा आश्वासन ले कर आयी है कि  हर किसी की समस्या दूर होगी आपको बस हमारे कार्यालय में आ कर लिखित आवेदन करना है। इस मकसद के कार्यालय लुधियाना के हर वार्ड में खोलने का कार्यक्रम है। इसी सिलसिले में आज वार्ड नंबर 30 में भाजपा कार्यालय खोला गया। औपचारिक उद्धघाटन किया वरिष्ठ भाजपा नेता परवीन बांसल ने। 
For More Pics on FB Please Click Here
उल्लेखनीय है कि जनता से अपने सम्पर्क को और मज़बूत करते हुए भारतीय जनता पार्टी अपना अभियान लगातार तेज़ कर रही है। इसी अभियान के अंतर्गत आज लुधियाना के वार्ड नंबर 30 में बीजेपी का कार्यालय खोला गया। इसकी औपचारिक रस्म वरिष्ठ भाजपा नेता परवीन बांसल ने अदा की। इस अवसर पर भाजपा के साथ साथ कुछ अकाली नेता और वर्कर भी मौजूद रहे। इस मौके पर भीड़ थी लेकिन न्यू कुंदनपुरी की आबादी के हिसाब से बहुत ही कम। चुनावी अभियान के समय श्री बांसल के साथ रहने वाले वोटर लोग इस मौके से दूर रहे। शायद चुनावी परिणामों के बाद उनकी सियासत भी बदल गयी हो। भाजपा के इस दफ्तर के ओपनिंग कार्यक्रम में वक्ताओं ने दावा किया है कि किसी को कोई भी समस्या हो वो बस एक आवेदन दे और यह कार्यालय उसकी समस्या दूर करने कराने का पूरा प्रयास करेगा।  श्री बांसल ने इस मौके पर इलाके के नाराज़ लोगों के गीले शिकवे भी सुने। इस सब के बावजूद श्री बांसल कुछ परेशान और उदास से दिखे। यह उदासी केवल थकावट की थी या कार्यालय में जुटी कम भीड़ या कोई और कारण--इसका जवाब प्रबंधक ही दे सकते हैं। सुधा खन्ना और कुछ अन्य लोग विशेष तौर पर शामिल हुए। For More Pics on FB Please Click Here
इस मौके पर अजय सौंधी, तेजिंदर राजा, जोगा सिंह, गोल्डी सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरचरण सिंह, कुलजिंदर बाजवा और कई अन्य भी मौजूद थे। अब देखना है कि भाजपा से गठबन्धन धर्म निभाते हुए अकाली दल भी ऐसा करता है या नहीं? साथ ही वाम दल और सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस कदम का जवाब देने के लिए अपना अपना वार्ड कार्यालय खोल पाते हैं या नहीं?
For More Pics on FB Please Click Here

Friday, April 21, 2017

भगवान श्री परशुराम जी की जयंती 30 को

जनप्रिय भाजपा नेता प्रवीण बांसल को भी दिया विशेष निमंत्रण 
लुधियाना: 21 अप्रैल 2017: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::
आल इंडिया ब्राह्मण महासभा (रजि.) की ओर से भगवान श्री परशुराम जी की जयंती मनाने की तैयारियां ज़ोर शोर से जारी हैं। इस  संबंध में ब्राह्मण महासभा का यह दूसरा आयोजन होगा। यह आयोजन  किचलू नगर लुधियाना में रविवार 30 अप्रैल 2017 को सुबह दस बजे शुरू हो कर प्रभु इच्छा तक चलेगा। सुनिश्चित और घोषित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10 बजे इसका औपचारिक उद्धघाटन होगा। इसके बाद परशुराम चालीसा, परशुराम पूजन, भजनसंकीर्तन और अन्य कार्यकम घोषित प्रोग्राम के मुताबिक चलेंगे। दोपहर को भंडारा भी अटूट होगा।  इसका निमंत्रण आज संगठन की तरफ से लोकप्रिय भाजपा नेता बांसल को भी उनके निवास स्थान पर दिया गया। इस अवसर पर नरेंद्र दत्ता, डा. सुशील शर्मा, वरुण शर्मा, विष्णु शर्मा, हरीश भनोट, अभिनव पराशर और अन्य सक्रिय सदस्य व पदाधिकारी भी मौजूद थे। 

समाजसेवी संस्था का एक शिष्टमंडल मिला प्रवीण बांसल से

श्री बांसल ने दिया  सहयोग का आश्वासन 
लुधियाना: 21 अप्रैल 2017: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो)::
सियासी चक्रव्यूह में फंसा कर  हराए गए जनप्रिय भाजपा नेता प्रवीण बांसल की लोकप्रियता का  ग्राफ लगातार तेज़ी से बढ़ रहा है।  लोगों का काम  करने में श्री बांसल आज भी पूरी तरह सक्रिय हैं। सुबह होते ही उनके स्नेही उनके कार्यालय  शुरू कर देते हैं और देर रात तक यह सिलसिला जारी रहता है। 
आज निष्काम हैंड टू  हैंड  वेलफेयर सोसायटी का एक शिष्टमंडल आज सुबह जाने माने जन नेता प्रवीण बांसल से मिलाऔर उन्हें अपने कार्यों और मकसद की जानकारी दी। श्री बांसल ने  उनकी बात बहुत ही सम्मान के साथ सुनी और संगठन को सहयोग का  आश्वासन दिया। इस अवसर पर चेयरमैन सतीश बग्गा, नरेश परुथी, नंद सहगल,  वरुण मक्क्ड़ भी मौजूद रहे। 
गौरतलब है कि यह संगठन जनसेवा के लिए समूहिक सहयोग के आधार पर काम करता है। 

Sunday, January 22, 2017

प्रवीण बांसल के समर्थन में अरूण जेतली सहित भाजपा/अकाली टीम

Date: 2017-01-22 19:40 GMT+05:30
प्रवीण बांसल के जनाधार को बनाया भाजपा  प्रचार का सहारा 
लुधियाना:22 जनवरी 2017: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):  
प्रवीण बांसल आम जनता से अपने सुखद सम्बन्धों के कारण बेहद लोकप्रिय हैं। भारतीय जनता पार्टी से ज़्यादा जनाधार उनके व्यक्तिगत सम्बन्धों के कारण है।  जो लोग भारतीय जनता पार्टी को पसन्द नहीं भी करते वे भी श्री बांसल को पसन्द करते हैं। इसके बावजूद भाजपा ने अपनी पूरी शक्ति आज श्री बांसल के हक में लगा दी। यह बात अलग है कि  अरुण जेटली सहित अन्य नेतायों के पास भी श्री बांसल के जनाधार का सहारा ही प्रचार का मुख्य केंद्र रहा। इस सबके बावजूद श्री बांसल की जीत आसान नहीं होगी। मुकाबिला बेहद कड़ा है। इसी सीट पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के राकेश पांडे, बसपा के राजिंदर कुमार, पैंथऱज़ पार्टी के जीत शर्मा और लोक इन्साफ पार्टी के रणधीर सिंह सिविया के साथ साथ शिव सेना के प्रेम भूषण जैन, बहुजन मुक्ति पार्टी के जोगिंदर लाल भी मैदान में हैं। इनके आलावा स्वतन्त्र प्रत्याशी हेमराज अग्रवाल, मदनलाल बग्गा, प्रवीण डंग और राकेश जैन भी कड़ा मुकाबला देंगें। इस कड़े मुकाबले में भाजपा प्रचार में सहारा लिया गया श्री बांसल के जनाधार का और तुलना की गयी श्री प्रधानमंत्री मोदी से। नोटबन्दी के फैसले ने भी मुकाबले को कड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज ही के दिन सोशल थिंकर्ज फॉर्म ने कुछ वाम संगठनों के साथ पंजाबी भवन में एक सेमिनार रखा हुआ था जिसमें जाने माने इकोनिमिस्ट प्रोफेसर अरुण कुमार मुख्य वक्ता थे। 
ऐसे माहौल में भाजपा नेतायों ने श्री बांसल के हक में एक रैली रखी जिसमें वर्करों की मौजूदगी सन्तोषजनक थी। भाजपा नेतायों ने कहा-आज समाज को प्रवीण बांसल जैसे साफ सुथरी छवि रखने वाले राजनेता की जरूरत है। श्री बांसल भी उसी श्रेणी के नेता है, जैसी श्रेणी की सोच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखते है। यह बात केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेतली ने आज उपकार नगर स्थित कपूर धर्मशाला में उत्तरी हलका से भारतीय जनता पार्टी एवं शिअद के संयुक्त प्रत्याशी श्री प्रवीण बांसल के समर्थन में आयोजित प्रभावशाली एवं विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। श्री जेतली ने कहा कि श्री बांसल पिछले पांच साल जतना के साथ सेवा करता रहा तथा काम करता रहा। आज केवल कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि आम जनता भी उन्हें चुनाव जीताने के लि उनके साथ डटी हुई है। जेतली ने जनता से अपील की कि वह प्रवीण बांसल को बहुमत से जिताएं ताकि लुधियाना में एक नया लीडर पब्लिक में उभर कर सामने आए और पांच साल लोगों की सेवा करेगा तथा दुख-सुख में हमेशा भागीदार रहेगा। इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा पंजाब के प्रधान विजय सांपला ने कहा कि बांसल एक कर्मठ एवं स्वच्छ छवि वाले कार्यकर्ता है तथा उनमें एक उच्च कोटि वाली लीडरशिप के तमाम गुण मौजूद है। यही कारण है कि वह पिछली बार बेहद ही मामूली मार्जिन से हार के बावजूद पांच साल लोगों की सेवा में दिन-रात जुटे रहे तथा उनकी हर दुख-तकलीफ में उनके साथ डटे रहे। यहां तक कि हलके के विकास के लिए श्री बांसल जिस प्रकार से विधायक न होने के बावजूद करोडों रूपये सरकार से लाकर उत्तरी क्षेत्र में लगाए, उससे साफ है कि वह जीतने के बाद तो इस हलके में और भी अधिक विकास कार्यों की झडी लगा देंगे। इस मौके पर जिला भाजपा प्रधान रविंदर अरोडा ने कहा कि उत्तरी हलका अब तक विकास की दृष्टि से पिछडा रहा है लेकिन बांसल ने हलका इंचार्ज होते हुए यहां पर केवल विकास के काम करवाए बल्कि सरकार की योजनाओं का लाभ हलके की जनता को दिलाने में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का ऐसे योग्य उममीदवार देने के लिए आभार व्यक्त किया तथा लोगों से विकास पर मुहर लगाते हुए प्रवीण बांसल को जिताने की अपील की। चुनावी सभा में यूथ अकाली दल के प्रधान गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि आज पूरा अकाली दल उत्तरी हलके से गठबंधन के उममीदवार श्री प्रवीण बांसल की जीत सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव मैदान में डटा हुआ है तथा पूरा समर्थन दे रहा है। दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन एवं भावाधस के  राष्ट्रीय संचालक विजय दानव ने कहा कि बांसल एक साफ सुथरी एवं बेदाग छवि वाले नेता है तथा उन्होंने हलके के निमन एवं गरीब लोगों के जीवन स्तर को उंचा उठाने के लिए बेहद काम किया  है। भावाधस हलके में श्री बांसल को जिताने के लिए दिन-रात एक करेगा। इस अवसर पर केंद्रीय नेता आरपी सिंह, एमपी श्वेत मलिक, पंजाब प्रधान विजय सांपला, जिला प्रधान रविंदर अरोडा,  अनिल सरीन, अरूणेश मिश्रा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन डा. सुभाष वर्मा, जीवन गुप्ता, विजय दानव, चौ. यशपाल, गुरदीप सिंह गोशा यूथ प्रधान शिअद, डिप्टी मेयर आरडी शर्मा, दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव, कौंसिलर पति राजीव शर्मा मिंटू, पार्षद नरेंद्र मल्ली, अशोक कुमार, सतीश नागर, उमा दत्त शर्मा, पुष्पिंदर सिंगल, हरीश टंडन, नीरज वर्मा, संजय कपूर, अजीत ढिल्लों, रेणू थापर, डा. कनिका जिंदल, शेखर जैन, अजय गुप्ता, नीरज महाजन, राजू बेरी, रोहित सिक्का, हरबंस लाल फैंटा, रोहित शिवि, सौरव अरोडा, महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, निशांत नागर, हरप्रीत ङ्क्षसह , प्रिंस बब्बर, दीप आहूजा आदि उपस्थित थे। अब देखना है कि  चुनावी जंग में जन शक्ति  किसको शक्ति का वरदान देती है। 

Friday, September 25, 2015

बीजेपी ने आसान बैंक क़र्ज़ की घोषणा से दी अच्छे दिनों की दस्तक

पत्रकार भी ले सकेंगे आवश्यकता के अंसार लोन 
लुधियाना: 25 सितम्बर 2015: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): 
आखिर तीखे विरोध और आलोचनायों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अच्छे दिनों की दस्तक देनी शुरू कर दी है। अपंजा हाथ जगन्नाथ की कहावत का महत्व समझते हुए आम कामगार तबके के लोगों की आर्थिक रीढ़ मज़बूत करने की ठानी है। अब उन्हें राष्ट्रिय बैंकों से अपना काम काज चलाने के लिए बिना किसी झंझट के आसान क़र्ज़ मिल सकेगा। 

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए 2 अक्तूबर तक ‘लोन मेला’ सप्ताह मनाएगी। इस दौरान भाजपा के कार्यकत्र्ता गरीब व जरूरतमंद लोगों से मिलकर उन्हें बैंकों से लोन दिलाने का काम करेंगे।

प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक योजना के पंजाब सह-प्रभारी व जिला प्रधान प्रवीण बांसल ने उक्त जानकारी यहां सर्कट हाऊस में पत्रकार सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत तीन प्रकार के लोन देने का प्रावधान है, जिनमें शिशु लोन 50 हजार रुपए, किशोर लोन, 5 लाख तथा तरुण लोन की सीमा 10 लाख रुपए है, जोकि गरीब, मध्यम व वर्ग के लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि इस लोन के लिए आवेदनकत्र्ता को किसी प्रकार की गारंटी या जमानत नहीं देनी पड़ेगी केवल सरकार द्वारा जारी फार्म, अपना रिहायशी, आई.डी. प्रूफ व दो फोटो बैंक में देनी होगी और आपका लोन मंजूर हो जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि कोई बैंक अधिकारी लोन देने में आनाकानी करता है तो उसकी जानकारी भाजपा के इस योजना से जुड़े कार्यकत्र्ताओं को दी जाए ताकि उस अधिकारी के विरुद्ध सीनियर अधिकारियों को बताकर कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर योजना के जिला प्रभारी इंद्र अग्रवाल, प्रदेश सचिव जीवन गुप्ता, सुनील मोदगिल व मीडिया प्रभारी संजीव मल्होत्र भी मौजूद थे।

Thursday, October 30, 2014

जिला भाजपा स्वच्छ भारत अभियान पर लगातार कायम

पहली नवंबर को फिर मंदिरों,पार्कों से  पूजा सामग्री उठा शुरू करेगी सफाई अभियान
लुधियाना: 30 अक्टूबर 2014:(पंजाब स्क्रीन ब्यूरो):
आम जनता भले ही इसे अभी भी गंभीरता से न ले रही हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे को गंभीरता से लिया है। पार्टी स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए कगतर प्रयासरत है।
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से स्थानीय फिरोज़पुर रोड स्थित सर्कट हाउस में आयोजित किए गए पत्रकार सम्मलेन के दौरान जिला प्रधान प्रवीण बांसल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया कार्यक्रम 'सफाई अभियान'संपूर्ण देश जहाँ जन जन का मुद्दा बन गया है, वहीं जिला भाजपा की तरफ से उक्त अभियान को विभिन्न ढंग से लागू किया जा रहा है जिससे आम जनता सफाई के प्रति जागरूक हो सके। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा द्धारा भाईदूज के दिन इस अभियान को चलाते हुए मंदिरों,पार्कों,सडक़ किनारे व पेड़ों के नीचे पूजा करने के बाद रखी गयी सामग्री को उठा कर सतलुज में जल प्रवाह किया,जो सामग्री पानी में घुलनशील नहीं थी को आग में जलाकर उसकी राख को जल प्रवाह कर दिया गया। श्री बांसल ने कहा कि पूजा करने के बाद इधर उधर रखी गयी पूजा सामग्री से पूजा का निरादर होता है,पूजा सामग्री को सम्मान पूर्वक जलप्रवाह कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वह शहर के धार्मिक स्थलों,पार्कों आदि से पूजा सामग्री को उठकर सतलुज में जलप्रवाह करने के लिए ले गए तो वहाँ का दृश्य देख कर भी अचंभित रह गए.। बांसल के अनुसार सतलुज के किनारे भी पूजा सामग्री का अंबार लगा है जिसकी सफाई करना अनिवार्य है,अब जिला भाजपा नहर के किनारे सफाई अभियान 1 नवंबर से शुरू करेगी। इस अवसर पर नगर निगम की सीनियर डिप्टी मेयर सुनीता अग्रवाल,डिप्टी मेयर आरडी शर्मा,पूर्व मंत्री सतपाल गोसाँई,प्रोफैसर राजिन्द्र भंडारी,सुनील मौदगिल,पुष्पिंद्र सिंघल,जतिंद्र मित्तल,संजीव मल्होत्रा,देवी सहाय टंडन आदि कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
यदि भाजपा इसी तरह इस नारे पर डटी रही तो बहुत जल्द आम लोग भी इसे गंभीरता से लेंगें। उम्मीद की जानी चाहिए की सफाई के मामले में हमेशां से एक निराशजनक तस्वीर दिखता आ रहा यह देश अब जल्द ही सफाई से कायाकल्प करके दिखा देगा। आम लोगों को भी  पार्टीबाजी से ऊपर उठ कर इस अभियान में शामिल होना चाहिए।

Saturday, October 25, 2014

स्वच्छ भारत अभियान में आई नई तेज़ी

जिला भाजपा टीम ने मंदिरों  से चलाया विशेष अभियान
लुधियाना: 25 अक्टूबर  2014: (रेक्टर कथूरिया//पंजाब स्क्रीन):
देश में जनहित को लेकर शुरू होने वाले अभियान अक्सर तस्वीरें खिंचवाने तक ही सीमित रह जाते हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी की प्रेरणा से शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान लगातार जन जन तक पहुँच कर तेज़ी पकड़ रहा है और इसे आम जनता तक लेजा रहे हैं हर इलाके के स्थानीय नेता अपना सबसे आवश्यक काम समझ कर। आज इसकी ताज़ा मिसाल दिखाई दी लुधियाना में जहाँ भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता जिला अध्यक्ष प्रवीण बांसल के नेतृत्व में जगराओं पल के निकट स्थित दुर्गा माता मंदिर में एकत्र हुए।  
आज सुबह पूरे 11 बजे इन लोगों ने भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद बिना किसी देरी के इस अभियान को शुरू कर दिया। इस अभियान में एक बहुत ही आवश्यक और नयी बात यह जोड़ी गयी कि भगवान स्वरूप मूर्तियों के जगह जगह हो रहे अपमान को गंभीरता से लिया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री बांसल ने कहा जो भी व्यक्ति खुद को सच्चा धार्मिक कहता या समझता है उसे इस अपमान को रोकने के लिए तुरंत आगे आना होगा। इसके बाद उन्होंने मंदिर के प्रांगण, जोड़ा घर, अस्पताल, लंगर हाल और अन्य स्ताहनों का दौरा किया। वहां दीपावली के शुभ अवसर पर लाई गई मूर्तियों की दयनीय हालत देखी उन्हें सम्मान के साथ उठाया और सहेज कर  विशेष तौर पर लए गए एक वाहन में रखा।  इसके बाद यह काफिला दण्डी स्वामी मंदिर के लिए रवाना हो गया।  सुबह से शाम तक आज इस दल ने यही कार्य सम्पन्न  करना था। 
गौरतलब है कि 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत स्थानीय जगरांव पुल के समीप स्थित दुर्गा माता मंदिर में माथा टेकने के बाद शहर के विभिन्न धार्मिक स्थानो, पार्को आदि से खंडित मूर्तियाँ,कलैंडर,माता की चुनरी व अन्य पूजा सामग्री को उठा कर स्वच्छता रखने का शहर वासियों को ज़ोरदार सन्देश दिया गया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि दीपावली के दिन मंदिरों व पार्कों आदि में दीपक व मिट्टी की मूर्तियाँ तथा कलैंडर आदि लोग रख जाते हैं जिन्हें सनातन धर्म के अनुसार चलते पानी में जल प्रवाह करना चाहिए। जिला भाजपा की टीम द्वारा शहर के विभिन्न धार्मिक स्थानो से पूजा सामग्री व खंडित मूर्तियों आदि को उठा कर नहर में घुलनशील प्रतिमाओं को जल प्रवाह किया जायेगा, जबकि अन्य सामग्री को अग्नि भेंट कर उसकी राख को पानी में छोड़ दिया जाएगा। श्री बांसल ने बताया कि ऐसा करने से जहाँ सफाई व्यवस्था ठीक रहेगी वहीं धर्म की पालना भी होगी। उन्होंने शहर वासियों से अपील करते हुए दोहराया कि वह शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपने घर व आस पास के साथ साथ इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों को भी इसके नुक्सानो के विषय में समझाएँ ताकि सफाई के प्रति लोग जागरूक हो सकें। नगर निगम के डिप्टी मेयर आर डी शर्मा ने कहा कि सफाई रखने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। यदि हम अपने इर्द-गिर्द सफाई नहीं रखते तो संक्रामक बीमारियाँ हमें घेर लेती है। निरोग काया के लिए सफाई रखना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर सुनील मौदगिल,दुर्गा माता मंदिर के प्रधान बलबीर गुप्ता,देवी सहाय टंडन,राजिन्द्र हंस,संगीता भंडारी,जीवन गुप्ता सहित और भी कई पार्टी कार्यकर्त्ता शामिल थे। उन्होंने इस संबंध में  नहर के किनारे जवद्दी पुली के  निकट स्थित  धर्मस्थल  प्रयासों की प्रशंसा भीकी   कहा कि ऐसे शुभ कामों को अपनाने में देरी नहीं की जानी चाहिए।  
 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत भाजपा द्वारा चलाई जा रही मुहिम के तहत धार्मिक स्थानो से मूर्तियाँ ,पूजा सामग्री आदि को तो जल प्रवाह  करने के लिए उठाया गया परन्तु दुसरे पड़े कूड़े की ओर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसमें अधिकतर सब्ज़ियों  इत्यादि थे। 
अब देखना यह भी है कि अकाली दल के नेता और वर्कर गुरूद्धारा साहिबान के परिसर में जाकर ऐसा सफाई अभियान कब चलाते हैं।